प्रियंका गांधी ने शिमला में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
शिमला. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत हासिल करने की ओर बढ़ने के बीच शनिवार को पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां जाखू स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रियंका सुबह में मंदिर पहुंचीं और वहां करीब 15 मिनट तक रूकीं। वह सलवार-कमीज पहनी हुईं और सिर को चुन्नी से ढंकी हुई थीं। कांग्रेस महासचिव ने वहां आरती की तथा कर्नाटक और देश के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। प्रियंका, अपनी मां एवं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ निजी यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंची थीं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शहर के छाबड़ा इलाके में स्थित कल्याणी हेलीपैड पर सोनिया गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा का स्वागत किया था। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को पारंपरिक वाद्य यंत्र एक स्मृतिचिन्ह के रूप में भेंट किया। वे दोनों (सोनिया और प्रियंका), राष्ट्रपति निवास ‘द रीट्रीट' के पास छाबड़ा में प्रियंका के मकान में ठहरी हैं।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment