कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत
हिसार (हरियाणा) .हरियाणा के सहरवा गांव में कुएं की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान जयपाल, नरेंद्र और सुरेश के रूप में की गई।
पुलिस के मुताबिक, जयपाल कुएं में घुसा लेकिन कथित तौर पर जहरीली गैस सूंधने के बाद बेहोश गया। इसके बाद नरेंद्र अंदर गया लेकिन वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि जयपाल और नरेंद्र को बाहर लाने के लिए सुरेश और विक्रम अंदर गए। हालांकि, सुरेश भी बेहोश हो गया, जबकि विक्रम तुरंत बाहर निकल आया। चारों को कुएं की सफाई का काम दिया गया था। बाद में, पुलिस ने कुएं से जयपाल, नरेंद्र और सुरेश के शव बरामद किए।






.jpeg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment