ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी अपने सेवाभाव से सबसे भरोसेमंद, लोकप्रिय नेता बने: सीतारमण

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के स्तर पर लोगों की मानसिकता को बदला है और अपने सेवाभाव से देश के लोगों का भरोसा हासिल किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर था, जबकि 2014 से भ्रष्टाचार का नाम भी नहीं है। सीतारमण ने कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और प्रत्येक श्रेणी में इसने हर गुजरते साल के साथ अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि आंकड़ों से परे ''कुछ ऐसा है, जो मुझे आपको बताना है। आज मानसिकता बदल गई है। शासन करने वालों ने अपनी मानसिकता बदल दी है। जिन लोगों ने ऐसी सरकार को वोट दिया है, वे अपने दोस्तों और परिवारों के बीच भी मानसिकता में बदलाव देखते हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''मानसिकता में बदलाव तब आता है, जब सरकार लोगों पर भरोसा करती है और जब लोग बदले में सरकार पर भरोसा करते हैं।'' सीतारमण ने साथ ही जोड़ा कि लोगों को भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी कभी भी कुछ भी गलत या देश के खिलाफ कुछ भी नहीं करेंगे और वह हमेशा देश की सेवा करने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा, ''पहले की सरकार से लोगों को कोई उम्मीद नहीं थी। हमने सोचा था कि यह देश भ्रष्टाचार के लिए ही जाना जाएगा। लोगों ने इस देश में व्यवसाय करना छोड़ दिया। लेकिन आज, भारत में मानसिकता बदली है। लोगों को लगता है कि सरकार उनके प्रति जवाबदेह है। उनकी भलाई के लिए काम करेगी। ऐसा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण हुआ। सीतारमण ने कहा, ''यही वजह है कि आज भी बहुत सारे वैश्विक नेताओं की तुलना में, वह (नरेन्द्र मोदी) अधिक लोकप्रिय हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english