राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ के सीसीटीवी फुटेज जारी किए
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- एनआईए ने राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ के प्रयास के दो घंटे से अधिक के सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। एनआईए ने जनता से अपील की है कि वह जनहित में एजेंसी को सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे लोगों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं। एनआईए ने हमले का सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए एक व्हाट्सएप नंबर 91 7290009373 भी जारी किया है, जिसमें तोड़फोड़ करने वालों की जानकारी मांगी गई है। एजेंसी ने सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने का वादा किया है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment