भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश से रायगा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा से सुजीत कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। यह फैसला चुनाव आयोग द्वारा 20 दिसंबर को छह रिक्त राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा के बाद आया है। इन चुनावों के नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। राज्यसभा उपचुनावों में आंध्र प्रदेश की तीन सीटों और हरियाणा, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर मतदान होगा। ये चुनाव न केवल भाजपा के लिए बल्कि विपक्ष के लिए भी बेहद अहम हैं। क्योंकि यह हालिया चुनावी परिणामों के संदर्भ में उनके राजनीतिक अस्तित्व की परीक्षा का मंच बन गए हैं।
भाजपा ने इन राज्यों में अपने तीनों उम्मीदवारों का चयन बेहद रणनीतिक रूप से किया है। पार्टी द्वारा आंध्र प्रदेश से रायगा कृष्णैया को उतारना राज्य में भाजपा के प्रभाव को बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इसी तरह हरियाणा से रेखा शर्मा को उतारकर विधानसभा और अन्य चुनावी सफलताओं के बाद भाजपा की इस क्षेत्र में पकड़ और मजबूत करने की कोशिश की गई है। ऐसे ही पार्टी की ओडिशा से सुजीत कुमार के जरिए क्षेत्रीय समीकरणों को साधने और नवीन पटनायक के गढ़ में भाजपा की स्थिति मजबूत करने की मंशा है। भाजपा की जीत का असर हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा की चुनावी जीत ने विपक्ष को हाशिये पर डाल दिया है। 20 दिसंबर को होने वाले ये चुनाव भाजपा के प्रभाव और विपक्ष की पुनर्गठित रणनीति की परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेंगे।










Leave A Comment