अयोध्या में सप्तसागर तालाब पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
अयोध्या। अयोध्या में तालाबों पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की शुरुआत करते हुए प्रशासन ने रविवार को दो जगहों पर ध्वस्तीकरण कार्य किया।
उप जिलाधिकारी विकास दुबे ने मंगलवार को बताया, 'सप्तसागर तालाब 1952 से अस्तित्व में है जिस पर कुछ स्थानीय निवासियों ने अतिक्रमण करके उसे धीरे-धीरे पाट दिया था। तालाब 2021 तक दिखता था और इसकी तस्वीर भू अभिलेखों में दिखाई देती है। इस पर धीरे-धीरे अतिक्रमण किया गया था। पहले भी कई मौकों पर प्रशासन ने इन लोगों को तालाब पर अतिक्रमण न करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने अधिकारियों की बात नहीं मानी, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अयोध्या के उपजिलाधिकारी विकास दुबे ने कहा कि सप्तसागर की जमीन प्लॉट संख्या 69 की है, जबकि सप्तसागर की जमीन पर मकान बनाने वाले लोगों की जमीन प्लॉट संख्या 95 के तहत दर्ज हैं।










Leave A Comment