ब्रेकिंग न्यूज़

वर्ष 2025 में महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध की 76,650 घटनाएं हुईं : सरकार

नयी दिल्ली.  सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि 2025 में महिलाओं से ऑनलाइन दुर्व्यवहार, अश्लील सामग्री का प्रसार और उनका पीछा करने जैसी 76,650 से अधिक साइबर अपराध की घटनाएं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज की गईं, जो 2024 की तुलना में 28,322 अधिक हैं। गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिकायतों में अश्लील सामग्री और बाल यौन शोषण सामग्री से संबंधित मामले शामिल हैं।
पिछले पांच वर्षों में एनसीआरपी पर दर्ज, महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित साइबर अपराध की घटनाओं के आंकड़े साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसी शिकायतों की संख्या 2021 में 52,048 थी जो 2022, 2023, 2024 और 2025 में क्रमश: 62,224; 40,066; 48,335 और 76,657 थी। आंकड़ों के अनुसार, 2025 में अश्लील सामग्री से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक 37,743 थीं। मंत्री ने ऑनलाइन और सोशल मीडिया से संबंधित अपराध श्रेणी के तहत दर्ज मामलों का भी विवरण साझा किया। आंकड़ों के अनुसार, इस श्रेणी में शिकायतों की संख्या 2021 में 72,301 थी जो 2022 में 1,31,634; 2023 में 1,41,264; 2024 में 1,57,054 और 2025 में 1,73,766 हो गई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english