39वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली में शुरू
नई दिल्ली। 39वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली में प्रगति मैदान में शुरू हो गया है। इस वर्ष मेले का मुख्य विषय है-सुगमता के साथ व्यापार।
केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मेले का उद्घाटन किया। यह मेला पहले पांच दिन व्यावसाय के लिए होगा। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मेला सुबह साढ़े 9 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। 14 दिन के इस व्यापार मेले में ऑस्ट्रेलिया, ईरान, इंग्लैंड, वियतनाम, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, चीन, मिस्र, हांगकांग और इंडोनेशिया सहित कई देश के व्यापारी भाग ले रहे हैं। इस वर्ष भागीदार देश के रूप में अफगानिस्तान शामिल हुआ है, जबकि दक्षिण कोरिया पर भी विशेष ध्यान रहेगा। बिहार और झारखंड राज्यों पर भी जोर दिया गया है। इस मेले में प्रवेश के लिए वयस्कों को 60 रुपये और बच्चों को 40 रुपये का शुल्क देना होगा।
Leave A Comment