आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रम के साथ नववर्ष का स्वागत
नई दिल्ली। दुनियाभर में नववर्ष का स्वागत आतिशबाजी, रंगारंग कार्यक्रम और नए जोश के साथ किया गया। दुनियाभर के देशों की घड़ियों में जैसे ही रात के 12 बजे, रंगबिरंगी आतिशबाजी से पूरा आसमान रंगों से नहा गया और लोग खुशी से झूम उठे। सामोआ, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसे देशों ने पहले ही नए दशक में कदम रख लिया है। दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत समोआ और क्रिसमस आइलैंड/किरीबैती में किया गया। इस तटीय देश ने आतिशबाजियों के साथ 2020 का स्वागत किया। नए साल का स्वागत करने में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड रहा। न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में स्काई टॉवर में आतिशबाजी का नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला रहा। इसी तरह आस्ट्रेलिया के सिडनी में भी आसमान में रंग बिरंगी आतिशबाजी से नए साल का स्वागत किया गया। एशियाई देशों की बात की जाए तो जापान, दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होगा। जापान और दक्षिण कोरिया में भारत के समय के मुताबिक रात 8:30 बजे नया साल शुरू हुआ।
Leave A Comment