तोक्यो पैरालिंपिक खेलों का शानदार समारोह के साथ समापन, भारत 19 पदक जीतकर 24वें स्थान पर रहा
तोक्यो। 24 अगस्त से शुरू हुए पैरालिम्पिक खेल रविवार जापान की राजधानी तोक्यो के ओलंपिक स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हो गए।
पेरिस में होने वाले अगले पैरालिंपिक में नया इतिहास रचने की उम्मीदों के साथ खिलाडिय़ों ने तोक्यो पैरालंपिक को अलविदा कहा। समापन समारोह का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के साथ सादगी से किया गया। समारोह की शुरुआत खेलों की झलकियों के साथ हुई और फिर संगीत और नृत्य की प्रस्तुति हुई। समापन समारोह में संदेश दिया गया कि तोक्यो एक ऐसा शहर है, जहां मतभेद चमकते हैं। समारोह में सबसे पहले कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवा से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान देने के लिए तैराकी के खिलाडिय़ों और नर्सों ने जापान के ध्वज के साथ स्ट़ेडियम में प्रवेश किया। इस दौरान स्टेडियम वायलन की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। साथ ही दृष्टिबाधित बैंड वादकों ने मधुर धुन छेड़ी और पूरा स्टेडियम पूरा स्टेडियम संगीतमय हो गया। समारोह में भारत की ओर से 11 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इन खेलों में 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी ने 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश की। बैडमिंटन को पहली बार पैरालिंपिक में शामिल किया गया था। भारत के 7 खिलाडिय़ों ने अलग-अलग वर्गों में भाग लिया और चार पदक अपने नाम किए। प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने स्वर्ण जबकि सुहास यथिराज ने रजत और मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता। इन खेलों में भारत ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक जीते हैं।
---




.jpg)


.jpg)


Leave A Comment