- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर। जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के अंतर्गत आने वाले डायरेक्टर आउटलेट से लगभग 80- 90 एकड़ खेतों को सिंचाई पानी पहुंचाने वाले क्षतिग्रस्त क्रासिंग डी सी का बीते मई माह में आयोजित सुशासन तिहार में ध्यानाकर्षण के 114 दिनों बाद भी मरम्मत नहीं हो पाया है जिसके कारण इन खेतों को सिंचाई पानी नहीं मिल पा रहा जबकि अब सामयिक सिंचाई पानी की दरकार है । किसानों के ध्यानाकर्षण पर संस्था के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र शर्मा ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान एक बार फिर इस ओर आकृष्ट करा अविलंब मरम्मत करवाने का आग्रह किया है ।ज्ञातव्य हो कि महानदी जलाशय परियोजना के अंतर्गत महानदी सिंचाई मंडल व जल प्रबंध संभाग क्रमांक 01 के उपसंभाग क्रमांक 04 के अधीन पड़ता है यह संस्था । महानदी मुख्य नहर के 94 किलोमीटर के बाये साइड के डायरेक्टर आउटलेट पर यह क्रासिंग डी सी से टेकारी के करीबन 80-90 एकड़ खेतों को सिंचाई पानी मिलता है इससे । इसके क्षतिग्रस्त होने की ओर पूर्व में विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराने के बाद बीते 18 मई को ग्राम सिवनी में आयोजित सुशासन तिहार में श्री शर्मा ने आवेदन दे इस ओर ध्यानाकृष्ट कराया था । आवेदन में इसके साथ नहर प्रणाली में 3-4 स्थानों पर कुलापो की आवश्यकता होने के साथ - साथ पानी की बरबादी रोकने महानदी मुख्य नहर के समानांतर निकले नहर नाली के लाइनिंग की मांग भी की गयी थी । बहरहाल इस आउटलेट से सिंचाई सुविधा पाने वाले किसानों की शिकायत पर श्री शर्मा ने अधीक्षण अभियंता एस एस के साहू , कार्यपालन अभियंता ललित रावटे व अनुविभागीय अधिकारी विनोद कुमार बहादुर को इसकी जानकारी दे अविलंब इस क्रासिंग डी सी की मरम्मत करवाने का आग्रह किया है ।
-
नागरिकों तक पहुंच रही डिजिटल शासकीय सेवाएं
बिलासपुर/सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं अब अधिक सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। सेवा सेतु नागरिकों और शासकीय सेवाओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं। आवेदन से लेकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच और प्रमाण पत्र जारी होने तक की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने से नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। बिलासपुर तहसील के ’’श्री गौरी पहाड़ी को सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करने के महज चार दिनों के भीतर आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।’’
श्री गौरी पहाड़ी को आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। आवेदन प्रस्तुत करने के महज चार दिनों के भीतर श्री गौरी पहाड़ी का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें अपने आवश्यक व्यक्तिगत एवं शासकीय कार्यों को पूरा करने में काफी सुविधा मिली। सेवा सेतु के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सहज और सुविधाजनक होने से उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े। आय प्रमाण पत्र मिलने के बाद श्री गौरी पहाड़ी ने ’’सेवा सेतु की त्वरित एवं सरल कार्यप्रणाली’’ पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया आसान रही और निर्धारित समय से पहले ही प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे उनके जरूरी कार्य समय पर पूरे हो सके। उन्होंने त्वरित निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
सेवा सेतु छत्तीसगढ़ के नागरिकों तक डिजिटल सेवाएँ लाने का एक खास पहल है। इसका उद्देश्य हर एक नागरिक, विशेषतः दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में रहने वालों, तक सरकार की योजनाएँ और सुविधाएँ पहुंचाना हैं। ‘सेवा सेतु’ सरकार की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय हैं। इतने सालों में यह एक बड़े सेवा-वितरण व्यवस्था में बदल गया है जो यह सुनिश्चित करता है कि नागरिक सरकारी दफ्तर जाए बिना विभिन्न सेवाओ के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकें। - रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत चंगोराभाठा रिंग रोड नम्बर 1 क्षेत्र में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन को सम्बंधित निर्माणकर्ता कमलकांत चंद्राकर को नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस देने के उपरांत हटाने की कार्रवाई अभियानपूर्वक की गयी .
-
-बाल वाचनालय में आयोजित पर्व में रंगबिरंगी नौवारी साड़ी ने बढ़ाई रौनक, गुब्बारे के खेल को सभी ने किया एंजॉय
रायपुर। सावन का महीना हो, उस पर तीज महोत्सव का आयोजन। ऐसे में मराठी परिवार की महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान यानी नौवारी साड़ी में न आएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। महाराष्ट्र मंडल के शंकर नगर महिला केंद्र की ओर से बाल वाचनालय- उद्यान में आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में पहुंचीं महिलाओं को पारंपरिक परिधान में ही देखा गया।
शंकर नगर केंद्र की संयोजिका आयुषी विठालकर ने बताया कि केंद्र की सदस्य पुष्पा जावलेकर, सुजाता देशपांडे, रैना पुराणिक, संगीता राजिमवाले, लीना मुजुमदार, अमृता सोमण, सपना काडू, वर्षा उरकुरकर, वैशाली निमजे, श्रुति मनोहर और कविता लांजेवार की टीम ने कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन किया। इसके बाद अमृता सोमण, लीना मुजुमदार और सपना काडू ने आकर्षक गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद शुभदा गिरजे ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। वहीं 'पिंगा' और 'बाईपण भारी देवा' पर मिक्स डांस भी प्रतिभागियों की ओर से महिलाओं ने प्रस्तुत किया। इस बीच वरिष्ठ सभासद पुष्पा जावलेकर ने सावन महीने के सुंदर महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रमों की अगली कड़ी में अमृता, श्रुति मनोहर, वैशाली, वर्षा उरकुर, कविता, रैना, लीना और संगीता राजिमवाले ने 'श्रावण मधली किटी' थीम पर एक लघु कॉमेडी नाट्य प्रस्तुति दी, जिसने सभी को खूब हंसाया। प्रोग्राम में श्वेता डबली, स्वाति जोशी और रेनू काडे ने अपनी मधुर आवाज़ में सुंदर गाने पेश करके सबका दिल जीत लिया। वहीं डॉ. शेफाली फडणवीस ने डांस परफॉर्मेंस दी। आखिर में वैशाली और वर्षा ने सभी के लिए गेम खेला, जिसमें रेणू और शिल्पा ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। सभी ने गुब्बारों से खेलकर खूब मस्ती की और उत्सव का समापन किया।
इस अवसर पर निर्मला पिंपरे, अनुराधा शिवलकर, अर्चना दशपुत्रे, कंचन केलकर, मंजूषा कावड़कर, जया कावड़कर, कविता, वैशाली, ज्योती अंदनकर, मधुरा भागवत, आयुषी, स्मिता कोमजवार, स्वाति कोराणे, मनीषा देशपांडे, मेधा कोतवाले, अदिती जोशी, डॉ. शेफाल, कुंदा विठालकर, नेहा फडणवीस, सपना काडू, तोशिका भुजबल, गीता दलाल, सुनीता वंजारे, शिल्पा धोत्रे, रेणुका पुराणिक, रेणू काले और योगिनी वरेटवार उपस्थित रहीं। - रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने दीपाली बर्वे के निवास पर कमरछट (हलछट) की पूजा की। इस मौके पर महिलाओं ने कथा का वाचन व श्रवण किया। कमरछट व्रत और पूजा के माध्यम से व्रती महिलाओं ने अपने बच्चों के सुखी, निरोगी व समृद्धशाली जीवन की कामना की। मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के अनुसार इस मौके पर रंजना ढोबले, दीप्ति राऊत, संध्या चौधरी, ममता पानबुड़े, वैशाली पवार, दीपाली बर्वे, हेमा बर्वे, अपर्णा मोघे, पूर्वा वोडितेलवार सहित केंद्र की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
- - महाराष्ट्र मंडल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटकी फोड़ ने बढ़ाया आकर्षणरायपुऱ। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से रविवार, 6 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों की ओर से मनमोहक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें श्रीकृष्ण, उनकी बालसखा और गोपियों की टूटे-फूटे संवादों ने सभी का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा के साथ हाथों में बासुंरी और माथे पर मोरपंख लिए जब कान्हा मंच पर उतरे तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग अपने मोबाइल पर उनकी तस्वीरें निकालने लग गए।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद कल्याण देशपांडे, साक्षी परमानंद, सुमीत मोड़क, अभिश्री जोशी और अर्णव कुसरे ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किया। ढोलक पर मनीष यादव ने संगत किया। भजनों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन दंडवते ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।आध्यात्मिक समिति के प्रमुख आलोक शेंडे ने बताया कि फैंसी ड्रेस में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी रूप धरा था। वहीं लघु नाटिका में बच्चों के संवादों ने सभी मन मोह लिया। लघु नाटिका में कृष्ण जन्म से लेकर गीता ज्ञान तक को दर्शाया गया। जिसमें अलग-अलग बाल पात्रों ने अभियन किया। लघु नाटिका का निर्देशन आनंद कुसरे ने किया। नाटिका का प्रारंभ भगवान के जन्म के साथ हुआ। इसमें दिखाया गया कि कैसे भगवान देवकी के घर जन्म लिया और वासुदेव जी उन्हें यमुना पार कर नंद बाबा के घर ले गए। वहीं उनकी बाल लीलाएं और रास की मंचन भी बच्चों ने खूब अच्छे ढंग से किया। इसके बाद कंस वध और गीता ज्ञान भी मंचित किया गया।फैंसी ड्रेस में आरोही अलकरी, उर्वी रणदिवे, सुदीक्षा निब्ररड़, अर्णव कुसरे, ओवी गायकवाड़, अभिज्ञा शुक्ला, अंश कुसरे, केशवी राजपूत, शार्विल देशपांडे, प्रशस्ति आकांत, युक्ता रोकडे, यशीत काळे, प्रथमेश ओगले, दक्षा टेंबे, अव्यान हृषिकेश जोशी, स्वस्ति नाफडे, अव्या आदित्य कुलकर्णी, अनंत देसाई, अभिश्री जोशी,, प्रनवी ओगले, आयुष शिरके, आरव भुजाडे, आरोही भुजाडे, अनिशा सिंह और अंवय मानस सुले शामिल हुए।
- चतुर्थ कृष्ण श्रृंगार स्पर्धा-2026 के पुरस्कार घोषितरायपुर। महाकोशल कला परिषद रायपुर, अग्रवाल युवती मंडल, अग्रवाल सभा तथा गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित चतुर्थ कृष्ण श्रृंगार स्पर्धा-2026 के परिणाम निर्णायक समिति द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. भावना शाह एवं डॉ. शिखर शर्मा शामिल थे।प्रदेश स्तरीय इस स्पर्धा में प्रशांत एवं मंजूषा शर्मा के निवास स्थान पर सजाई गई श्रीकृष्ण की भव्य झांकी को महाकोशल कला परिषद द्वारा सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी वर्ग में द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से शर्मा परिवार एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।महाकोशल कला परिषद द्वारा पुरस्कार---वर्ष का सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी पुरस्कार: भारती यदुप्रथम: रीमा साहूद्वितीय: श्वेता व्यास एवं प्रशांत शर्मातृतीय: निशा श्रीवास्तवविशेष पुरस्कार: मुश्कान सुलेख नाविक, प्रीति श्रीवास्तवसांत्वना पुरस्कार: गोपाल देवांगन, आशु अडे एवं प्रीति श्रीवास्तवगौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी: अंजलि शर्मासर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति (वीडियो-ऑडियो): रमा मनोज शर्मासर्वश्रेष्ठ कृष्ण श्रृंगार: लक्ष्मी शर्माप्रथम: श्रीमती इंदु जोशीद्वितीय: श्रीमती उषा पुजारी एवं श्रीमती तारा शर्मातृतीय: कु. वैदेही पुरोहितसांत्वना: मंजुला शर्माअग्रवाल युवती मंडल एवं अग्रवाल सभा द्वारा पुरस्कारसर्वश्रेष्ठ संपूर्ण कृष्ण श्रृंगार: अर्चना अग्रवालसर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति (वीडियो-ऑडियो): भावना अग्रवालसर्वश्रेष्ठ कृष्ण श्रृंगार: संचिता अग्रवालप्रथम: शिवांगी अग्रवालद्वितीय: श्रीमती प्रगति अग्रवालतृतीय: श्रीमती निकिता अग्रवालविशेष पुरस्कार: श्रीमती श्वेता अग्रवालसांत्वना: ममता अग्रवालविजयी प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण समारोह की तिथि की सूचना संबंधित संस्थाओं द्वारा अलग से दी जाएगी।चयन समिति एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार--इस सम्मान पर प्रशांत शर्मा एवं मंजूषा शर्मा ने चयन समिति के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर उनके घर पधारकर श्रीकृष्ण झांकी के दर्शन करने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों, परिजनों एवं शुभचिंतकों का स्नेह और आशीर्वाद इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विशेष रूप से भाई राजेन्द्र निगम जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पारखी नजरों ने झांकी की सुंदरता को पहचाना। उन्होंने झांकी की शानदार तस्वीरें एवं वीडियो तैयार कर उन्हें स्पर्धा के लिए भेजने की पहल की। उनके सहयोग, सूझबूझ, पारखी दृष्टि एवं तत्परता ने इस सम्मान को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशांत शर्मा एवं मंजूषा शर्मा ने सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और सभी के स्नेह को समर्पित है।
- 0- महाराष्ट्र मंडल में हुई सीड बाल वाले गणेश जी बनाने की कार्यशालारायपुर। स्कूलों में बच्चे मार्केट में मिलने वाले क्ले से खेलते है और तरह तरह के डिजाइन बनाते है, ऐसे में अगर उन्हें मिट्टी से मूर्तियां बनाने का मौका मिले तो वे कहां पीछे रहने वाले है। महाराष्ट्र मंडल आयोजित ‘मिट्टी के गणेश’ की कार्याशाला में पहुंचे 100 से अदिक बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा के अनुरुप गणेश की प्रतिमा को आकार दिया। जैसे जैसे प्रतिमा आकार लेती गई बच्चों का उत्साह बढ़ता है। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने सभी बच्चों से मुलाकात की और उनसे बात भी की।मंडल द्वारा 13 वर्षों से चली आ रही परंपरा में इस वर्ष भी बच्चों के साथ बड़ों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने जहां बाल गणेश को आकार दिया वहीं बड़े बुजुर्गों ने भगवान की अभय मुद्रा और बाल कृष्ण जैसे रूपों को साकार किया। बच्चों का मार्गदर्शन आर्टिसन अजय पोतदार ने किया। उनका साथ शेखर क्षीरसागर ने दियामहाराष्ट्र मंडळ ने 6 सितंबर को बच्चों को मिट्टी के श्रीगणेश की प्रतिमा बनाने की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। लगातार 13 वर्षों से चल रहे इस काम में इस वर्ष भी 100 से अधिक बच्चों ने अपनी भागीदारी निभाई। बच्चों ने मिट्टी से श्री गणेश को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। खुद से मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों में अच्छी खासी खुशी देखी गई।अजय ने बताया कि मिट्टी मंडळ की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने बताया कि मिट्टी से श्रीगणेश की प्रतिमा बनाने के लिए सर्वप्रथम कुल मिट्टी को पांच बराबर भागों में बांटा गया। पहले भाग से प्रतिमा के लिए बेस तैयार किया गया। दूसरे भाग से भगवान का पेट वाला हिस्सा तैयार किया गया। तीसरे भाग से भगवान का सिर और शूड तैयार किया गया। चौथे भाग के दो हिस्से कर दोनों पैर बनाए गए। पांचवें भाग के चार हिस्से कर श्रीगणेश के चारों हाथ तैयार किए गए। मिट्टी को पांच बराबर हिस्सों में इसलिए बांटा गया ताकि प्रतिमा के सारे अंग बराबर बने कोई मोटा पतला न हो।
- 0- महराष्ट्र मंडल में मिट्टी के गणेश निर्माण की कार्यशाला संपन्न0- दिव्यांग बालिका में निवासरत मूकबधिर बच्चियों ने बनाएं सुंदर प्रतिमाएंरायपुऱ। महाराष्ट्र मंडल परिसर में रविवार 6 सितंबर को आयोजित गणेश की मूर्ति बनाने की कार्यशाला में अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहां एक तरफ आम बच्चों का शोर था, वहीं दूसरी तरफ मूकबधिर बच्चों की ऐसी अद्भुत शांति और रचनात्मकता थी कि सभी अचंभित हो उठे। मंडल परिसर में आयोजित मिट्टी के गणेश बनाने की कार्यशाला में मंडल के दिव्यांग बालिका विकास गृह में निवासरत मूकबधिर बच्चियों ने बिना एक शब्द बोले, सिर्फ अपने हाथों के भावों (साइन लैंग्वेज) और बोलने में सक्षम गुरु अजय पोद्दार के इशारों को समझकर मिट्टी से भगवान गणेश की अत्यंत सुंदर मूर्तियाँ बनाई। मंडल अध्यक्ष अजय काले ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यशाला के ट्रेनर और मंडल के सहसचिव अजय पोतदार ने बच्चों को मिट्टी को आकार देने की कला सिखाई। उन्होंने जैसे ही अपने हाथों से बप्पा की सूंड, कान और मुकुट बनाने का इशारा किया, बच्चों की आँखों में एक चमक सी आ गई। बच्चों ने प्रशिक्षक के हाथों की हर हरकत को इतनी बारीकी से देखा और समझा कि कुछ ही देर में उनके नन्हें-नन्हें हाथों ने मिट्टी के ढेरों को सुंदर मूर्तियों में बदल दिया।मूर्ति निर्माण के लिए पूरी तरह से प्राकृतिक मिट्टी का उपयोग किया गया। इन बच्चों ने न केवल मूर्ति बनाना सीखा, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण (Eco-Friendly) का एक बड़ा संदेश भी दिया। सभी मूर्तियों में मंडल की पर्यावरण समिति की ओर से सीड बाल डाले गए। ताकि विसर्जन के बाद उस मिट्टी से एक पौधा जन्म लें।जब इन बच्चों की बनाई मूर्तियाँ पूरी तरह तैयार हो गईं, तो उनके चेहरों की खुशी देखने लायक थी। भले ही वे बोल नहीं सकते थे, लेकिन उनकी आँखों की चमक, चेहरे की मुस्कान और बप्पा के सामने जुड़े उनके हाथ यह बता रहे थे कि वे मन ही मन कितने उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गीता दलाल, कार्यकारिणी सदस्य मालती मिश्रा, प्रवीण क्षीरसागर, आर्टिस्ट शेखर क्षीरसागर सहित बड़ी संख्या में सभासद उपस्थित थे।
- 0- कलेक्टर-एसएसपी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहबिलासपुर. रॉयल स्केटिंग क्लब एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय चौथी इंटर क्लब ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बिलासा शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के पिंक स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल शामिल हुए।प्रतियोगिता में विभिन्न स्केटिंग क्लबों के लगभग ’’150 बालक-बालिका खिलाड़ियों’’ ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने स्पीड क्वाड, स्पीड इनलाइन, टॉय इनलाइन एवं टेनासिटी स्केटिंग के विभिन्न इवेंट में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं 19 वर्ष तक के सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता में इंफिनिटी क्लब, सेंट बॉक्स क्लब, स्पीड स्केटिंग क्लब, प्रियदर्शनी क्लब, एसईसीएल, एनटीपीसी स्केटिंग क्लब, ब्रिलिएंट स्केटिंग क्लब सहित रॉयल स्केटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के संबंध में रॉयल स्केटिंग क्लब के डायरेक्टर श्री विशाल रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में स्केटिंग के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में नमन मुलमुले, श्रद्धि श्यामल, आकांक्षा तिर्की, अव्युक्त लुल्ला, आध्या, एम. प्रणव, अनीश विहार गुनुपुरू, शिविका पांडे, तेजस्व सिंह, ईसार वर्मा, अविराज हुड्डा, अनन्या, अविरा विमल, अयांश श्रीवास्तव, स्मृति कुजूर, अनवी सैनी, इनाया खान, पूर्वी सिन्हा, प्रणव सिंह, रौनक तालुकदार, प्रांजल गौतम, अन्विता जायसवाल, प्रियांशी गौतम, अश्मि शर्मा, जीविका पटनायक, कुशांक, तेजल साहू, रणवीर वाधवानी, अरिजीत दत्ता, कमल महादेवा, बी. रूद्राक्ष नायडू एवं रश्मि शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री विमल, श्री मनोज, डॉ. मिलिंद भानदेव, श्री राजेश सूर्यवंशी, श्री कांतानाथ, श्री श्रेयांश पटनायक, श्री विक्की रॉय, श्री नितिन साहू, श्री तनमय नायर, श्री आशु अग्रवाल, श्री रितेश साहू, श्री अक्षत, श्री गंगासागर एवं तुषार बोडकर सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- बिलासपुर. जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में आज चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्यूआर कोड के माध्यम से ग्राम पंचायतों में वी.बी.-जीरामजी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत संचालित कार्यों की जानकारी दी गई तथा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत शत-प्रतिशत आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया। आवास हितग्राहियों को नियमानुसार हस्तांतरित राशि की जानकारी देने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्व-सहायता समूह की दीदियों को सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए हितग्राहियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को पूर्ण करने पर चर्चा की गई। रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा के सभी प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा मांग के आधार पर वीबी-जी राम जी के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नए कार्य प्रारंभ करने एवं उन्हें समय पर पूरा करने पर चर्चा हुई। ग्राम सभा के प्रस्ताव के अनुक्रम में सेचुरेशन बेसिस प्राथमिकता के कार्यों को स्वीकृत कर माह दिसंबर 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान के तहत शत-प्रतिशत शासकीय विद्यालयों में मांग के आधार पर बालिका शौचालय निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। इसके अलावा निर्मित आजीविका डबरी तथा नवा तरिया के हितग्राहियों एवं सीएलएफ के लिए आजीविका संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने तथा ‘धार अपार अभियान’ के लिए कार्ययोजना बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मापदंडों के पालन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
- बिलासपुर. मृत्युकालीन कथन लेखबद्ध करने की मानक संचालन प्रक्रिया के प्रभावी पालन के लिए आज मंथन सभा कक्ष, बिलासपुर में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, लोक अभियोजक एवं चिकित्सा अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि अपराधी को सजा दिलाने में मृत्युकालीन कथन महत्वपूर्ण साक्ष्य होता है। उन्होंने कहा कि मृत्युकालीन बयान को उच्च स्तर के साक्ष्य की श्रेणी में रखा गया है, लेकिन बयान दर्ज करते समय यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि संबंधित व्यक्ति किसी दबाव में तो बयान नहीं दे रहा है। बयान व्यक्ति के पूर्ण होशो-हवास में होना चाहिए, तभी उसकी वैधानिकता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि दोषी तक पहुंचकर उसे सजा दिलाना और समाज को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना हम सभी का दायित्व है। दोषियों को सजा मिलने से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगता है। पुलिस, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और अभियोजन के समन्वय से मजबूत साक्ष्य जुटाए जाएं, ताकि न्यायालय में प्रकरण प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर दोषियों को सजा दिलाई जा सके।एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने कहा कि फील्ड स्तर पर विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को कार्यशाला में साझा करें। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशानुसार विवेचना की प्रक्रिया अपनाने और साक्ष्यों का बेहतर संकलन सुनिश्चित करने कहा, ताकि आरोपियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके। लोक अभियोजन अधिकारी सुश्री वीणा सिंह और सुश्री श्वेता कुर्रे ने प्रशिक्षण में मृत्युकालीन कथन लेखबद्ध किए जाने के संबंध में एसओपी की बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का निराकरण किया। एडीएम शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के निर्देश तथा माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मृत्युकालीन कथन लेखबद्ध किए जाने संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया के पालन के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
- बिलासपुर. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिनी माता सम्मान, माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के लिए नामांकन प्रस्ताव 25 सितम्बर 2026 तक मंगाये गये है। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट https://cgwcd.gov.in में उपलब्ध है एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे में संपर्क कर सकते है।मिनी माता सम्मान विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं अशासकीय संस्थाओं को प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार माता बहादुर कलारिन सम्मान महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने तथा नारी उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को दिया जाता है। वहीं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाता है।
- बिलासपुर. संभागायुक्त श्री सुनील जैन की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक 10 सितम्बर को दोपहर 12 बजे वीसी के माध्यम (वर्चुअल बैठक) से आयोजित की गई है। बैठक में संभाग के वृहद जलाशयों में जल भराव की स्थिति, रबी सिचाई उपलब्धि तथा खरीफ सिचाई लक्ष्य का निर्धारण, खाद बीज एवं कीटनाशक की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर चचा होगी।
- 0- मुर्गी-बत्तख और बटेर पालन ने संवारी आजीविकाबिलासपुर. मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोहारडीह की श्रीमती ज्योति कुर्रे ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर अपनी मेहनत और लगन से स्वरोजगार की नई राह बनाई है। वे गांव में संचालित ’’सागर महिला स्व सहायता समूह’’ की सक्रिय सदस्य हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें मुर्गी एवं बत्तख पालन के लिए बैंक से ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि का सदुपयोग करते हुए ज्योति कुर्रे ने बत्तख, मुर्गी एवं बटेर पालन का व्यवसाय शुरू किया।श्रीमती ज्योति कुर्रे ने बताया कि इस व्यवसाय से प्राप्त अंडों को वे स्थानीय स्तर पर गांव में विक्रय करती हैं। इसके साथ ही थोक में अंडों का व्यवसाय कर अच्छा मुनाफा अर्जित कर रही हैं। ज्योति कुर्रे ने अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में किराना दुकान का संचालन भी शुरू किया है। मुर्गी पालन, अंडा व्यवसाय और किराना दुकान के माध्यम से वे प्रतिवर्ष लगभग 3 लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। बिहान योजना के माध्यम से मिले मार्गदर्शन, समूह का सहयोग और बैंक ऋण की सुविधा ने ज्योति कुर्रे को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ ही स्वावलंबन की मिसाल बन रही हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण महिलाओं को अवसर, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग मिले तो वे अपनी मेहनत से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।ज्योति कुर्रे ने कहा कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें अपनी आजीविका को आगे बढ़ाने का अवसर मिला। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना ने उन्हें ’’आत्मनिर्भर, सक्षम और आर्थिक रूप से सशक्त’’ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
- 0- जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन के निर्देशरायपुर। जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने निर्देशित किया है कि एयरपोर्ट की 10 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का कचरा डंप न किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कचरा डंप किए जाने की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सचिव एवं सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
- रायपुर। जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन द्वारा आज ग्राम पंचायत टेमरी, बनारसी एवं माना बस्ती में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिका शौचालय, एफएसटीपी (FSTP), आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने सरपंच एवं सचिवों को सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यों की पूर्णता में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार सचिवों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की सतत निगरानी करते हुए गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
- 0- अधिकारियों के ईको एवं ईसीजी का हुआ जांचरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ईको, ईसीजी, बीपी एवं शुगर की जांच की गई।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि अगर हम स्वस्थ होंगे तो प्रशासन के माध्यम से जनता की सेवा और बेहतर तरीके से कर सकते हैं। शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने शासकीय कार्यों के चलते अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते, इसलिए यह जांच शिविर लगाया गया है।
- रायपुर। रायपुर जिले में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने तथा उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 140 घंटे के साइबर और एआई वर्कफोर्स प्रोग्राम के क्रियान्वयन के संबंध में आज कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा रायपुर जिले के पात्र अंतिम वर्ष के लगभग 5,000 विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग एवं डिजिटल फॉरेसिक्स एवं इंसीडेंट रिस्पांस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग तथा करियर रीडीनेस जैसे रोजगारोन्मुख विषयों में प्रशिक्षण एवं प्रमाणन प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।बैठक में प्रशिक्षण के लिए जिले के उपयुक्त तकनीकी एवं शैक्षणिक संस्थानों की पहचान, पात्र विद्यार्थियों के चयन एवं मोबिलाइजेशन तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक प्रशासनिक सहयोग के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रायपुर जिले में कुशल, रोजगारोन्मुख एवं भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं का एक मजबूत पूल तैयार करना है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं AI जैसी उभरती तकनीकों में दक्ष बनाने के लिए ऐसे रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री शरत चंद शुक्ला सहित संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य/अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार जनपद पंचायत धरसींवा अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमरी में आवास दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आवास हितग्राही श्री डमरू लाल ध्रुव का वर्षों पुराना पक्के आवास का सपना साकार होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सीईओ श्री आशीष केशरवानी ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि पक्का आवास केवल एक भवन नहीं, बल्कि परिवार के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना तथा आवासों को समय पर पूर्ण कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।कार्यक्रम में आवास समन्वयक सुश्री निवेदिता पांडेय, सुश्री सुजाता पांडा, श्री सुनील बंजारे, सुश्री जया मिश्रा सहित ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच श्री देव साहू, सचिव सुश्री प्रभा एवं अन्य आवास हितग्राही उपस्थित रहे।
- 0- शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देशरायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई।बैठक में कलेक्टर ने सभी कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम में आगामी सप्ताह तक गर्भवती पंजीयन 90 प्रतिशत, प्रथम तिमाही में पंजीयन 95 प्रतिशत एवं शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को कहा।टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटे नहीं, सभी बच्चों का शत-प्रतिशत HPV टीकाकरण हो। NRC में 100 प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी करने तथा धरसींवा NRC को शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए।एनसीडी कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह में लक्ष्य के विरुद्ध 90 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि तथा ओरल, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर में 75 प्रतिशत से अधिक स्क्रीनिंग करने, एनीमिया मुक्त भारत अभियान में लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत स्कूल एवं आंगनबाड़ी भ्रमण एवं स्क्रीनिंग शत-प्रतिशत करने तथा 'A' कैटेगरी के सभी बच्चों का उपचार सुनिश्चित करने, टीबी नोटिफिकेशन एवं निक्षय मित्र में शत-प्रतिशत उपलब्धि, डेंगू रोकथाम हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा आयुष्मान एवं वय वंदना कार्ड शत-प्रतिशत बनाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- विभागों में लंबित बिजली बिल का करें भुगतान0- कलेक्टर श्री सिंह ने ली समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठकदुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने एग्रीस्टेक बटेक क्लेम पंजीयन पर जोर देते हुए राजस्व एवं सीसीबी के अधिकारियों को शिविर आयोजित कर छुटे हुए किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी सह खातेदार (सह-स्वामियों) का पंजीयन अवश्य कराएं। धान विक्रय हेतु एग्रीस्टेक पंजीयन अनिवार्य है। संयुक्त खातेदारों में सभी सदस्यों का पंजीयन जरूरी है। पंजीयन के अभाव में मुख्य खातेदार भी धान नहीं बेच पाएंगे। उन्हाेंने विभागों में लंबित बिजली बिल की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को लंबित बिजली बिल का भुगतान विद्युत विभाग को शीघ्र करने के निर्देश दिये।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले के नगरीय निकाय विगत माह की बिजली बिल के साथ लंबित बिलों के किस्ते भी जमा करते जाएं। जिले की किसी भी विभाग के कार्यालय में बिजली कटने की स्थिति नहीं आनी चाहिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर देते हुए सीईओ जिला पंचायत को प्रकरण के निराकरण में प्रगति लाने आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि ई-ऑफिस प्रक्रिया के तहत फाइल मुवमेंट में अधिक समय न लगाएं, अधिकारी स्वयं फाईल निपटाये। उन्होंने कहा कि पंचायत, राजस्व एवं नगरीय निकायों के साथ सभी विभागों के विकासखण्ड स्तरीय कार्यालयों में भी ई-ऑफिस प्रक्रिया प्रारंभ किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी प्रक्रिया के तहत ऑनबोर्ड होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की समय पर बायोमेट्रिक्स अटेंडेंस पर जोर देते हुए शासन द्वारा कार्यालय में उपस्थिति हेतु निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। आने वाले दिनों में शासन स्तर पर मॉनिटरिंग होनी है। इस दौरान उपस्थिति के संबंध में किसी भी प्रकार के कार्यवाही के लिए अधिकारी-कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।कलेक्टर श्री सिंह ने ई-एचआरएमएस के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। जिन विभागों में ई-एचआरएमएस की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें एनआईसी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अवगत कराया गया कि विभागवार ई-एचआरएमएस डाटा अपडेट करने हेतु रोस्टर बनायी गई है, जिसके अंतर्गत विभाग के नोडल अधिकारी के साथ एक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को एनआईसी दुर्ग में निर्धारित तिथि में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। बैठक में आयुष्मान कार्ड, वयवंदन कार्ड की प्रगति एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। विभागों में लंबित समय-सीमा प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश दिये गये।बैठक में नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, नगर निगम दुर्ग की आयुक्त सुश्री लीना कोसम, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.के दुबे, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी एवं श्रीमती सिल्ली थामस सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन के लिए आरक्षण संबंधी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों का आरक्षण) नियम, 1994 के अधीन नगर पालिक परिषद जामुल के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही 17 सितम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, दुर्ग में आयोजित की जाएगी।
- 0- 08 सितम्बर को नगर पालिक निगम रिसाली के सभागार में शिविर का आयोजनदुर्ग. जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन/परीक्षण/चिन्हांकन शिविर का आयोजन न.पा.नि. भिलाई-चरोदा/न.पा.प. कुम्हारी/जामूल/अहिवारा/न.प. धमधा व जनपद पंचायत धमधा के समस्त ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करते हुए स्थान मंगल भवन, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के पीछे जिला दुर्ग में शिविर आयोजित किया गया।आयोजित शिविर में कुल 57 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु सामाग्री - मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, व्हील चेयर, तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर आदि उपकरणों को सहित कुल-138 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया। उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री विपिन चंद्रकार तथा वार्ड पार्षदगण श्री कामता साहू, रंजीता सुरेश बेनूआ, गुरुचरण सिंग, पार्वती महानंद, श्री.ए.पी. गौतम, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग, एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के कर्मचारी समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत धमधा के कर्मचारी, प्रेस/मीडिया के कर्मचारी साथी उपस्थित रहें।इसी कड़ी में 08 सितम्बर 2026 को नगर पालिक निगम रिसाली के सभागार में शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें नगर निगम रिसाली, नगर पंचायत पाटन, जनपद पंचायत पाटन के समस्त ग्राम पंचायत, नगर पालिका अमलेश्वर एवं नगर पंचायत उतई शामिल है।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन की अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में ली गई जिसमें सभी सदस्यों एवं उपस्थित रजिस्ट्रार को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से 21 दिवस के भीतर प्रदाय करने एवं एक वर्ष से अधिक विलंबित पंजीयन हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी के आदेश उपरांत पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया गया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के विधिक दस्तावेज के रूप में महत्वपूर्ण होने के कारण इसे गंभीरता से लेने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही में कठोर कार्यवाही की जाएगी।जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधन हेतु आ रहे आवेदनों/शिकायतों पर स्पष्ट किया गया कि जन्म-मृत्यु प्रकरणों के तिथि या स्थान में किसी भी प्रकार का संशोधन नही किया जा सकता। इसलिये सूचनादाता से सही जानकारी प्राप्त कर प्रमाण पत्र जारी किया जाये। उपसंचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी के द्वारा अवगत कराया गया कि फर्जी प्रमाण पत्र पर रोक लगाने हेतु सभी रजिस्ट्रार का ओटीपी आथिंटीकेशन के बाद आधार अपडेट की प्रक्रिया की जा रही है एवं फर्जी प्रमाण पत्रों के विरूद्ध संबंधित क्षेत्र के रजिस्ट्रार द्वारा एफआईआर की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।




























