- Home
- छत्तीसगढ़
- -डीएमएफ से 19.65 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती-हर जीवन अनमोल, समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विधायक श्री अनुज शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में एम्बुलेंस के चालक को चाबी सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी सोच के अनुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।मुख्यमंत्री श्री साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी मरीज के लिए उपचार के शुरुआती क्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर अस्पताल पहुंचने से अनेक गंभीर परिस्थितियों में जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों, बुजुर्गों तथा सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आकस्मिक घटनाओं में घायल लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा न केवल चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाएगी, बल्कि क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करेगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अस्पतालों के उन्नयन, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, दवाइयों की सुगम उपलब्धता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। उनका कहना था कि स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध समाज और विकसित राज्य की आधारशिला होते हैं, इसलिए जनस्वास्थ्य से जुड़े प्रत्येक प्रयास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर धरसींवा विधानसभा के विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से एक आधुनिक एम्बुलेंस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) के माध्यम से लगभग 19 लाख 65 हजार रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से धरसींवा क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं पहले की तुलना में अधिक तेज़ और प्रभावी ढंग से मिल सकेंगी।उन्होंने बताया कि यह एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरसींवा को सौंपी गई है, जहां से इसका संचालन किया जाएगा। यह सेवा चौबीसों घंटे क्षेत्रवासियों को उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को रेफरल अस्पतालों तक सुरक्षित एवं समयबद्ध पहुंचाने में भी यह एम्बुलेंस अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। डीएमएफ के माध्यम से उपलब्ध कराई गई यह निःशुल्क एम्बुलेंस क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।
- विजयचन्द्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया सहृदय धन्यवाद, जिन्होंने उनके जैसे सामान्य परिवारों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दियारायपुर/ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के अंतर्गत चंगोराभाठा में पक्का घर बनाकर एक कॉलेज में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी श्री विजय चन्द्र और उनका पूरा परिवार अत्यधिक प्रसन्न है.हितग्राही श्री विजय चन्द्र कहते हैँ कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना का सहारा नहीं मिलता तो शायद वे कभी इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाते कि अपना घर बना सकें. श्री विजय चन्द्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को सहृदय धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके जैसे सामान्य परिवारों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया.श्री विजय चंद्र अपने परिवार के बड़े बेटे हैं। वे एक कॉलेज में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। सीमित आय में वे अपनी पत्नी, एक बेटे और एक बेटी के साथ परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाते रहे। स्वभाव से वे बहुत शांत और अंतर्मुखी हैं।आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वर्षों तक पक्का घर बनाना उनके लिए केवल एक सपना था। परिवार कच्चे और असुविधाजनक घर में रहता था। बरसात के मौसम में चिंता बढ़ जाती थी और मेहमानों के आने पर संकोच महसूस होता था।विजय चंद्र की पत्नी भावुक होकर बताती हैं—"जब से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारा पक्का घर बना है, ऐसा लगता है जैसे सिर से बहुत बड़ा बोझ उतर गया हो। पहले घर की हालत देखकर किसी को बुलाने में झिझक होती थी। अब कोई भी कभी भी हमारे घर आए, तो बहुत अच्छा लगता है। अब हमें अपने घर पर गर्व होता है।"उनकी बेटी खुशी कहती हैँ —"पहले हम सब एक ही कमरे में रहते थे। अब अलग-अलग कमरे हैं, इसलिए मैं आराम से पढ़ाई कर पाती हूँ। मुझे बहुत खुशी होती है कि अब हमारा भी अपना पक्का घर है।"विजय चंद्र अपनी भावनाएँ व्यक्त करते है"आज सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि मैं अपने बच्चों को पक्के घर का सुख दे पाया। अगर प्रधानमंत्री आवास योजना का सहारा नहीं मिलता, तो शायद मैं कभी इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाता कि अपना घर बना सकूँ। मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने हमारे जैसे सामान्य परिवारों को सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया।"
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की आवश्यकता और इसकी रूपरेखा पर सुझाव देने के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति राज्य के निवासियों के व्यक्तिगत सिविल मामलों से जुड़े मौजूदा कानूनों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी।समिति ने इस महत्वपूर्ण विषय पर आम नागरिकों और राज्य में कार्यरत विभिन्न संगठनों से सुझाव और अभिमत मांगे हैं। इसमें शासकीय एवं गैर-शासकीय संगठन, सामाजिक समूह एवं समुदाय, धार्मिक संस्थाएं और राजनीतिक दल शामिल हैं।इच्छुक नागरिक और संगठन अपने सुझाव 30 सितंबर 2026 या उससे पहले ई-मेल [email protected], यूसीसी वेब पोर्टल https://ucc.cgstate.gov.in/ अथवा डाक के माध्यम से समिति को भेज सकते हैं।डाक द्वारा सुझाव कार्यालय, समान नागरिक संहिता समिति, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, कक्ष क्रमांक 201, रायपुर (छत्तीसगढ़) – 492001 के पते पर भेजे जा सकते हैं।समिति ने सभी संबंधित नागरिकों और संगठनों से अपील की है कि वे इस विषय पर अपने विचार, सुझाव और अभ्यावेदन समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करें।
- गोवर्धन नगर भनपुरी में पक्का मकान बनाकर अत्यंत प्रसन्न होकर हितग्राही रवि परमार ने केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन को दिल से दिया धन्यवाद, जिसने मेरे जैसे एक साधारण परिवार को अपना पक्का घर और सम्मान से जीने का अवसर दियारायपुर/ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत रायपुर शहर के निवासी पेशे से बढ़ई श्री रवि परमार एवं उनका परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन नगर भनपुरी में पक्का मकान बनाकर अत्यंत प्रसन्न है.प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री रवि परमार कहते हैँ कि अगर प्रधानमंत्री आवास योजना ना होती, तो वे शायद आज भी अपने पक्के घर का सपना ही देख रहे होते.हितग्राही श्री रवि परमार ने बताया कि जब वे 6वीं कक्षा में पढ़ रहे थे, तभी उनके पिताजी इस दुनिया से चले गए। उस दिन के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उनकी माँ ने बहुत मेहनत और संघर्ष करके उन्हें और उनकी छोटी बहन को पाला। माँ ने कभी हमें पिता की कमी महसूस नहीं होने दी, लेकिन उनकी मेहनत वे रोज देखते थे।हितग्राही श्री रवि परमार ने बताया कि आज वे बढ़ई का काम करते हैँ । वे लोगों के घरों में फर्नीचर बनाते हैं और उनके घरों को सजाने का काम करते हैँ। जब किसी का नया पक्का घर तैयार होता था, तो अपने मन में वे यही सोचते थे कि क्या कभी उनका भी अपना पक्का घर होगा? लेकिन उनकी कमाई इतनी नहीं थी कि वे अपना यह सपना पूरा कर सकते।हितग्राही श्री रवि परमार ने आगे बताया कि फिर उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला। तब उन्होंने इस योजना में आवेदन किया और योजना का उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिला । केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की मदद से उनका अपना पक्का घर बन गया। अगर प्रधानमंत्री योजना न होती, तो शायद वे आज भी अपने घर का सपना ही देख रहे होते।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही श्री रवि परमार ने कहा कि आज उनकी पत्नी पक्का घर बनने से बहुत खुश हैं। लोग कहते हैं कि इतनी कम उम्र में हमने अपना पक्का घर बना लिया, लेकिन वे उन्हें यही कहते हैँ कि यह उनकी मेहनत के साथ-साथ यह सरकार की योजनाओं का आशीर्वाद है।प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री रवि परमार की पत्नी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। उनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, जिससे उनकी इलाज की चिंता कम हो गई है। अमृत मिशन के माध्यम से उनके घर तक पानी की सुविधा भी मिल रही है।हितग्राही श्री रवि परमार भावुक होकर कहते हैँ कि आज जब मवे अपने घर के दरवाज़े पर खड़े होते हैँ , तो उनको अपनी माँ का संघर्ष याद आता है। उन्हें लगता है कि माँ की मेहनत और उनके सपनों को सच होने का मौका मिला।हितग्राही श्री रवि परमार ने केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन को दिल से धन्यवाद दिया , जिसने उनके जैसे एक साधारण परिवार को अपना पक्का घर और सम्मान से जीने का अवसर दिया।
- रायपुर/ राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त का 140 वीं जयंती पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से श्री गहोई वैश्य समाज रायपुर की सहभागिता से राजधानी शहर रायपुर में जलविहार कालोनी उद्यान परिसर स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी और जल विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, श्री गहोई वैश्य समाज रायपुर के अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता कंगेले, सचिव श्री विनोद सुहाने, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, सहसचिव श्री इंदेश सेठ, श्री गहोई वैश्य समाज रायपुर महिला समिति अध्यक्ष सुश्री मीरा सरावगी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मुकेश गुप्ता सहित नगर निगम जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे एवं नगर के गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कवियों, आमजनो ने राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त का 140 वी जयती पर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया।
- रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक–5 अंतर्गत चंगोराभाठा रिंग रोड क्रमांक–1 स्थित सार्वजनिक ओवरब्रिज की दीवार पर बिना सक्षम अनुमति के प्रचार-प्रसार हेतु पेंटिंग किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर मॉनिटरिंग टीम द्वारा तत्काल स्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सार्वजनिक संपत्ति पर बिना सक्षम अनुमति के प्रचार-प्रसार हेतु पेंटिंग का कार्य प्रारंभ किया जा रहा था। इस पर छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त कार्य को मौके पर ही बंद करा दिया गया तथा पेंटिंग में प्रयुक्त सामग्री को जब्त कर लिया गया।संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में बिना सक्षम अनुमति किसी भी सार्वजनिक संपत्ति पर प्रचार-प्रसार अथवा पेंटिंग संबंधी कोई भी कार्य नहीं करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं, वर्तमान में संबंधित स्थल पर अनधिकृत पेंटिंग का कार्य पूर्णतः बंद करा दिया गया है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलन में है तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर दी गई है।नगर निगम रायपुर ने नागरिकों एवं संबंधित संस्थाओं से अपील की है कि किसी भी सार्वजनिक संपत्ति पर विज्ञापन, पेंटिंग, पोस्टर अथवा अन्य प्रकार का प्रचार-प्रसार करने से पूर्व सक्षम प्राधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- छात्राओं को सरस्वती योजना अंतर्गत साइकिलें प्रदत्त कींआयोजन में रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, गणमान्यजनों की उपस्थिति रहीरायपुर/रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुशालपुर में पहुंचे। रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने शासकीय हाई स्कूल कुशालपुर में रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति में स्कूल के शिक्षकगणों एवं गणमान्यजनो की उपस्थिति में स्कूल की छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें नये शिक्षण सत्र हेतु हार्दिक शुभकामनाए दी एवं मन लगाकर पढ़ाई करके अच्छे अंक लेकर अपना अपने परिवार, नगर, राज्य का गौरव बढाने का सकल्प लेने की विनम्र अपील की।रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने शिक्षक -- शिक्षिकाओ से बच्चो को अच्छी शिक्षा देकर श्रेष्ठ नागरिक बनाने का देश व समाज हित में कार्य करने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की। रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने शासकीय हाई सकूल कुशालपुर की छात्राओं को सरस्वती योजना अंतर्गत साईकिले प्रदत्त की।रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि शासन की सरस्वती योजना के अंतर्गत कुशालपुर स्कूल की छात्राओं को साईकिले मिलने से अब उन्हें स्कूल आने जाने में आसानी रहेगी। छात्राएं संकल्प लेकर पढने जुट जाए एवं अच्छा नतीजा लाकर नाम रौशन करने का कार्य करे । शिक्षक श्रेष्ठ नागरिक के गुण देकर छात्राओ को सक्षम बनाकर दायित्व निर्वहन का संकल्प लें।
- -’नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया सीधा प्रसारण-जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रूंगटा डेंटल कॉलेज भिलाई में किया गया-कलेक्टर श्री सिंह ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथदुर्ग/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम रूंगटा डेंटल कॉलेज, सुपेला, भिलाई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव थे। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के अधिक से अधिक शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, औद्योगिक संगठनों तथा सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं को अभियान से जोड़ते हुए इसे व्यापक जनभागीदारी का आंदोलन बनाना है, ताकि अधिक से अधिक युवा नशामुक्त भारत के संकल्प से जुड़ सकें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विकसित भारत के निर्माण के लिए नशे से दूर रहने का सामूहिक संकल्प दिलाया।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश की लगभग 29 करोड़ जनता को संबोधित किया। नशा भले ही छोटा शब्द है, लेकिन यह अनेक लोगों का जीवन बर्बाद कर देता है। एक बार नशे की लत लग जाने के बाद उसे छोड़ना कठिन हो जाता है और व्यक्ति का जीवन धीरे-धीरे असंतुलित होने लगता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और नशे का सेवन न करने का दृढ़ संकल्प लें। साथ ही यह भी संकल्प करें कि न तो वे स्वयं नशा करेंगे और न ही दूसरों को इसके सेवन के लिए प्रेरित होने देंगे। उन्होंने कहा कि नशे के कई प्रकार हैं और अत्यधिक मोबाइल का उपयोग भी एक प्रकार की लत है। युवा यदि नशे से मुक्त रहेंगे तो समाज और देश भी सशक्त एवं स्वस्थ बनेगा। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि आज इस महाअभियान की शुरुआत हो रही है। भारत युवाओं का देश है और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के समक्ष एक गंभीर चुनौती है। नशे के कारण अनेक प्रकार की अप्रिय घटनाएं घटित होती हैं। युवाओं को नशे के जाल में फंसने के बजाय अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को सतत रूप से संचालित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने युवाओं से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और अपने आसपास के लोगों, दोस्तों तथा पड़ोसियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि जिले में नशामुक्ति के लिए केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने एवं परामर्श उपलब्ध कराने के लिए आउटरीच ड्रॉप-इन सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से अब तक लगभग 2625 लोगों का उपचार किया जा चुका है, जिनमें से 736 लोग नशामुक्त हो चुके हैं। जिले में स्कूलों, कॉलेजों एवं मोहल्लों में नुक्कड़ नाटक, पाम्पलेट वितरण तथा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से निरंतर नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।इस अवसर पर एएसपी श्री शोभराज अग्रवाल, चेयरमेन श्री संजय रूंगटा, डायरेक्टर डॉ.साकेत रूंगटा, श्री कार्तिक कृष्णा, श्री अभिषेक सुराना, प्रजापति ब्रम्हकुमारी दीदी, एसडीएम दुर्ग श्री प्रफुल्ल गुप्ता, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री ए.पी.गौतम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
- - कलेक्टर श्री सिंह ने किया रक्तदान शिविर का भ्रमण- शिविर में हुआ 291 युनिट रक्तदानदुर्ग/ जिले के सेक्टर 9 भिलाई स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा रविवार, 2 अगस्त 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में ट्रस्ट से जुड़े समाज के सभी वर्ग के लोगों ने रक्तदान की सेवा दी। शिविर में 291 यूनिट रक्तदान हुआ। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने रक्तदान शिविर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ट्रस्ट के जिला संयोजक श्री खेमेन्द्र साहू ने रक्तदान शिविर के आयोजन के उद्देश्य एवं ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में ’रक्तदान-महादान’ विषय पर बैठक आयोजित की गई थी। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सामाजिक संगठनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील के साथ ही रक्तदान अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए सुझाव और सहयोग का आह्वान किया गया। कलेक्टर की अपील पर मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट के सेवादारों ने जिला प्रशासन को रक्तदान शिविर आयोजित कर ब्लड बैंक हेतु शिविर में संग्रहित रक्त डोनेट करने का भरोसा दिलाया। रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक के पश्चात् यह किसी सामाजिक संस्था का पहला विशाल रक्तदान शिविर है, जिसमें ट्रस्ट से जुड़े समाज के सभी वर्ग बढ़-चढ़ कर रक्तदान हेतु आगे आए है। इनके द्वारा 291 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में रेडक्रॉस प्रबन्ध समिति के सदस्य डॉ. शरद पाटनकर, श्री प्रमोद बाघ, श्री राज अड़तिया और श्री विजय ताम्रकार तथा सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशिषान मिंज, प्रभारी अधिकारी ब्लड बैंक डॉ. एस.आर. चुरेन्द्र और उनकी पूरी टीम सहित बड़ी संख्या में मुनिन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट से जुड़े लोग उपस्थित थे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने शनिवार को मॉर्निंग विजिट के अंतर्गत निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास, निर्माण एवं स्वच्छता कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।नेहरू नगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मधु मेमोरियल की रिक्त भूमि का अवलोकन किया गया। सूर्या मॉल चौक को लेफ्ट फ्री करने तथा सड़क चौड़ीकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये हैं। आगामी समय में सूर्या मॉल चौक चौड़ा और व्यवस्थित होना है जिससे आवागमन बेहतर और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगी।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवास मेट्रोपॉलिश में प्रस्तावित रोड निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। रोड निर्माण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार करने हेतु निर्देश दिया गया है । राधिका नगर दाऊ बाड़ा तालाब के प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यों को कराने हेतु निर्देशित किए हैं।साथ ही खुर्सीपार गारमेंट फैक्ट्री के निर्माण कार्य और संचालन प्रक्रिया की प्रगति पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। खुर्सीपार में निर्माणाधीन सीवरेज लाइन कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया, कार्य समयानुसार पूर्ण कराने कहा गया है। खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और संचालन हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देशित किया गया है।इस निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त डी. के. कोसरिया, येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, नितेश मेश्राम, सहायक अभियंता फत्ते लाल साहू, श्वेता वर्मा, चंद्रकांत साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता बसंत साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, अशोक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, हेमन्त मांझी, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, शशांक शेखर, विजेन्द्र परिहार, अतुल यादव सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- प्रधानमंत्री के वर्चुअल संदेश से मिली नई प्रेरणाबालोद/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया। युवा शक्ति को नशामुक्त, जागरूक और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित करने के उद्देश्य से आज शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, युवाओं, सम्मानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एकसुर में नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया और स्वस्थ तथा जागरूक भारत के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने की शपथ ली।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों ने युवाओं में नया जोश भरा और उन्हें देश को नशामुक्त बनाने के वैश्विक संकल्प से जोड़ा। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के चेयरमैन एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, पार्षद श्री गिरिजेश गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राचार्य, व्याख्याता और बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी शामिल रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने और अपने आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि एक नशामुक्त युवा ही 'विकसित भारत' की सबसे मजबूत नींव रख सकता है। "नशा मुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा ही हमारे देश को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाएगी।" कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने शपथ लेकर यह संदेश दिया कि बालोद का हर युवा नशामुक्त भारत के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
- - राजधानी के 81 प्रतिशत उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी- रायपुर सिटी रीजन के लगभग 81 प्रतिशत स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ता आए योजना के दायरे में आएरायपुर। रायपुर सिटी रीजन में जुलाई-2026 के दौरान स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है। स्लैब-वार उपभोग आंकड़ों के अनुसार कुल 3,17,392 स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं में से 2,56,471 उपभोक्ता (लगभग 81 प्रतिशत) 400 यूनिट तक बिजली खपत की श्रेणी में रहे हैं। इससे राज्य सरकार की एम ऊर्जा (मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान) का लाभ अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने जून-जुलाई के खपत का तुलनात्मक अध्ययन किया। इसमें पता चला कि जुलाई 2026 में कुल बिजली खपत 89.38 मिलियन यूनिट (एमयू) रही, जो जून-2026 में दर्ज 131.27 मिलियन यूनिट (एमयू) की तुलना में 31.91 प्रतिशत कम है।जारी आंकड़ों के अनुसार जून-2026 की तुलना में जुलाई-2026 में कुल स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 3,17,392 पर स्थिर रही, किंतु उपभोक्ताओं के स्लैब-वार वितरण में उल्लेखनीय परिवर्तन दर्ज किया गया। 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या जून में 1,96,777 से बढ़कर जुलाई में 2,56,471 हो गई, जो 30.34 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं इस वर्ग की कुल बिजली खपत 41.72 मिलियन यूनिट से घटकर 32.38 मिलियन यूनिट रह गई।इसी प्रकार 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1,20,615 से घटकर 60,921 रह गई, जो 49.49 प्रतिशत की कमी दर्शाती है। इस वर्ग की कुल बिजली खपत भी 89.55 मिलियन यूनिट से घटकर 57.00 मिलियन यूनिट दर्ज की गई।सर्वाधिक कमी 600 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के वर्ग में दर्ज की गई। इस श्रेणी में उपभोक्ताओं की संख्या में 64.23 प्रतिशत की कमी तथा बिजली खपत में 38.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।विभाग के अनुसार बिजली खपत में यह कमी मुख्यतः दो कारणों से हुई है। पहला, मानसून सीजन के दौरान एयर कंडीशनर एवं कूलर जैसे विद्युत उपकरणों के उपयोग में स्वाभाविक मौसमी कमी तथा दूसरा, राज्य सरकार की एम ऊर्जा (मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान) का लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से उपभोक्ताओं द्वारा अपनी बिजली खपत को नियोजित रूप से सीमित रखना।छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह सभी आंकड़े स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं के वास्तविक मीटर रीडिंग पर आधारित हैं तथा पूर्णतः सत्यापित हैं। मीटर संबंधी किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर विभाग द्वारा तत्काल जांच की जाती है।
- रायपुर/ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में 'नशा मुक्त युवा अभियान' के अंतर्गत रविवार को शपथ ग्रहण किया गया और उपस्थित जनसमूह ने नशा मुक्त रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो मनोज दयाल ने युवाओं से जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम एवं सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की प्रसिद्ध पंक्ति "जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है" का उल्लेख करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के विवेक, परिवार और भविष्य—तीनों को नष्ट कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल का भी संयमित एवं सार्थक उपयोग करने का आग्रह किया तथा विश्वविद्यालय परिसर को पूर्णतः नशा मुक्त कैंपस बनाने की घोषणा की।कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि जीवन में किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसका आर्थिक एवं सामाजिक विश्लेषण अवश्य करना चाहिए। नशे की शुरुआत क्षणिक सुख के लालच से होती है, लेकिन कब यह आदत लत में बदल जाती है, इसका पता नहीं चलता।कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडेय, डॉ नृपेन्द्र शर्मा, डॉ राजेन्द्र मोहंती सहित अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने 'नशा मुक्त भारत' के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा स्वयं नशे से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. शैलेन्द्र खंडेलवाल ने किया।
- गणेश शंकर मिश्रा (सेवानिवृत्त IAS एवं उपाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग) रहे मुख्य अतिथिस्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से किया गया आयोजनसैकड़ों नागरिकों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लिया लाभबिलासपुर/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार, बिलासपुर द्वारा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ई. राघवेंद्र राव जी की 137वीं जयंती के शुभ अवसर पर जनसेवा के भाव से एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 'सखी निवास', सरस्वती होम्स, सीपत रोड बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री गणेश शंकर मिश्रा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बिलासपुर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर खंडेलवाल, पूर्व विधायक श्री चंद्र प्रकाश वाजपेयी, वरिष्ठ नेता श्री शिवा मिश्रा, कवर्धा जिला अध्यक्ष डॉ. नरेश यदु एवं कार्यक्रम की आयोजक पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव मुख्य रूप से उपस्थित थीं।महान सेनानी के आदर्शों को याद किया गयामुख्य अतिथि श्री गणेश शंकर मिश्रा ने ई. राघवेंद्र राव जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा, "ई. राघवेंद्र राव जी का जीवन राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और जन-कल्याण का एक अनुपम उदाहरण है। उनकी जयंती पर इस प्रकार का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे आयोजनों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचती हैं।इन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी निःशुल्क परामर्श व सेवाएंशिविर में नेत्र रोग, अस्थि रोग, जनरल सर्जरी, मानसिक रोग, मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला एवं डाइटिशियन विशेषज्ञों सहित आयुष विभाग के डॉक्टरों (डॉ. एल.सी. मढ़ारिया, डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. आर.ए. शर्मा, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. चंद्र किरण तिवारी, डॉ. राजेश्वरी उद्देश, डॉ. घनश्याम गंगवानी, डॉ. कासिम खान, डॉ. कुसुम राजपूत, डॉ. यशवंत सिंह आदि) ने सैकड़ों मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं दवाइयां वितरित कीं।इन लोगों की रही गरिमापूर्ण उपस्थितिइस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्यों के साथ साथ, श्री अनिल तिवारी, डॉ. उषा किरण वाजपेयी, डॉ. संध्या तिवारी, श्रीमती, यश गोरहा, श्वेता पांडे, श्री अशोक तिवारी, श्री अनिल व्यास, श्री रमाशंकर शुक्ल, श्री राजेश जैन, श्री अशोक वर्मा, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. अमर सिंह, डॉ. आशुतोष तिवारी, श्रीमती किरण शुक्ला, प्रवीण दीक्षित, राजेंद्र चतुर्वेदी, सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और आम नागरिक उपस्थित रहे।
- बिलासपुर/जिले के तखतपुर ब्लॉक की देवरी (खुर्द) निवासी श्रीमती पुनिता मानिकपुरी ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली पुनिया के लिए सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन था। ऐसे समय में उन्होंने विश्वा जय माँ दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह देवरी (खुर्द) से जुड़कर नियमित बचत शुरू की और समूह की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।समूह के माध्यम से उन्हें 60 हजार रूपए का ऋण प्राप्त हुआ, जिसका उन्होंने आइसक्रीम मशीन क्रय किया। मशीन मिलने के बाद उन्होंने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में आइसक्रीम का व्यवसाय शुरू किया। गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और मेहनत के बल पर उनका व्यवसाय धीरे-धीरे आगे बढ़ा और स्थानीय लोगों के बीच उनकी आइसक्रीम की अच्छी पहचान बनने लगी। आज श्रीमती पुनिता मानिकपुरी अपने स्वरोजगार से नियमित आय अर्जित कर रही हैं। इस आय से परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, घरेलू खर्च और अन्य जरूरी जरूरतों को भी आसानी से पूरा किया जा रहा है। उनके इस प्रयास ने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।श्रीमती मानिकपुरी बताती हैं कि यदि उन्हें स्व-सहायता समूह से समय पर ऋण नहीं मिलता, तो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना संभव नहीं हो पाता। समूह के सहयोग, मार्गदर्शन और अपने आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब उनका लक्ष्य अपने व्यवसाय का विस्तार कर अधिक लोगों तक अपने उत्पाद पहुंचाना और आय में और वृद्धि करना है। श्रीमती मानिकपुरी की सफलता यह दर्शाती है कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से उपलब्ध कराया गया समय पर वित्तीय सहयोग ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन सकता है। उनकी प्रेरक कहानी अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
- *गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में "नशा मुक्त युवा विकसित भारत 2.0" अभियान का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े लाखों युवा*बिलासपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय एवं माय भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में "नशा मुक्त युवा विकसित भारत 2.0" अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रव्यापी वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि "विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारा युवा नशे से मुक्त, स्वस्थ, अनुशासित और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होगा। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। आज प्रत्येक युवा को नशा मुक्त भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनकर अपने गांव, शहर और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन का भी केंद्र है। विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास ही वास्तविक शिक्षा है। नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान युवाओं को राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराने वाला महत्वपूर्ण अभियान है।बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, नवाचार, खेल और समाज सेवा में लगाएंगे तो विकसित भारत का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त होगा। प्रत्येक युवा को इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।"कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक , रैली एवं रक्तदान शिविर का विशेष आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल,नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. ए.के. दीक्षित,माय भारत के उप निदेशक नितिन शर्मा सहित विश्वविद्यालय परिवार, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर राजेंद्र मेहता ने किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं,माय भारत स्वयंसेवकों, माय भारत यूथ क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (BS&G) स्काउट-गाइड खेल एवं युवा कल्याण विभाग खेलो इंडिया विभिन्न महाविद्यालयों, से लगभग एक हजार युवाओं ने सहभागिता की । कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशा मुक्ति की शपथ ली तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। आयोजन में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों, स्वस्थ जीवनशैली एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दो दर्जन से अधिक युवाओं और प्राध्यापकों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम का सफल आयोजन गुरु घासीदास विश्वविद्यालय एवं माय भारत बिलासपुर के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने इस अभियान को केवल एक दिवसीय कार्यक्रम न मानते हुए इसे जनभागीदारी से जुड़े सतत सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
-
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार को झोकिया पत्रा वन क्षेत्र के अंतर्गत बदमार गांव के पास हुई।
अधिकारी ने बताया कि जोगेश्वर राठिया अपने खेत जाने के लिए जंगल से होकर गुजर रहे थे, तभी उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया, जिसने उन्हें कुचलकर मार डाला। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
मृतक की पत्नी लीला बाई राठिया को तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपये दिए गए हैं, जबकि शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।- file photo - -डोंगरिया में हजारों युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, विधायक प्रणव कुमार मरपची ने किया राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वानरायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ करते हुए देशभर के युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में प्रारंभ हुए इस राष्ट्रव्यापी अभियान से देशभर के एक करोड़ से अधिक युवा जुड़े। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के डोंगरिया स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और हजारों युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रणव कुमार मरपची रहे। उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., वनमंडलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, माय भारत स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के सीधा प्रसारण से हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ष्नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारतष् अभियान का उद्देश्य प्रत्येक युवा को नशे की गिरफ्त से बचाकर उसकी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक रूप से उपयोग करना है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति को भी कमजोर करता है। प्रधानमंत्री ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नशे से दूर रखने तथा युवाओं से स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से देशभर के एक करोड़ से अधिक युवा विकसित भारत के संकल्प से जुड़ रहे हैं।राष्ट्रीय कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने उपस्थित युवाओं एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश की युवा शक्ति नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल, नवाचार और राष्ट्र सेवा में लगाएगी। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।श्री मरपची ने सभी उपस्थित लोगों को किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा यदि अपने जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपनाए, तो विकसित भारत का लक्ष्य शीघ्र ही साकार होगा।कार्यक्रम के दौरान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया।कार्यक्रम के समापन पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।जिले में आयोजित यह कार्यक्रम नशामुक्त समाज के निर्माण, युवाओं में सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रसार तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत की सबसे बड़ी आधारशिला है।
- -नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ, देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्परायपुर । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को संचालित होने वाले इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।इसी क्रम में अम्बिकापुर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन के सजीव प्रसारण के साथ हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने संबोधन का श्रवण किया तथा इसके पश्चात सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया यह अभियान केवल नशामुक्ति का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया।श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक युवा को जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और परिश्रम से उसे प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव में आए बिना अपनी क्षमता और प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ते हुए सफलता अर्जित की जा सकती है। परिवार, समाज और राष्ट्र की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए युवाओं का नशामुक्त और स्वस्थ जीवन अपनाना अत्यंत आवश्यक है।कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने कहा कि ष्नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियानष् देशव्यापी जनजागरण अभियान है, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं नशे के दुष्प्रभावों को समझें और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के युवा इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत तथा उपसभापति श्री हरमंदिर सिंह टिन्नी ने भी युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है तथा स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नशामुक्त जीवनशैली अपनाना समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने उपस्थित युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी दिलाया।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, जिला युवा अधिकारी श्री प्रिंस सिंह, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री रामकुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
-
-पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान
-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई छत्तीसगढ़ की पहचान, महाराष्ट्र के पर्यटन उद्योग के साथ सुदृढ़ हुई साझेदारीरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के अग्रणी पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रभावी और दूरदर्शी पहल कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने उद्योग संगठन फिक्की के सहयोग से पुणे में भव्य पर्यटन रोड शो आयोजित कर राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों, वन्यजीव पर्यटन, आध्यात्मिक पर्यटन तथा साहसिक पर्यटन की विविध संभावनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह आयोजन राष्ट्रीय पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग राज्य के पर्यटन स्थलों को देश के प्रमुख पर्यटन बाजारों से जोड़ने, निवेश आकर्षित करने तथा पर्यटन आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के अनुरूप पर्यटन क्षेत्र को आर्थिक विकास, स्थानीय रोजगार, सांस्कृतिक संरक्षण और क्षेत्रीय विकास का सशक्त माध्यम बनाया जा रहा है। पुणे रोड शो इसी व्यापक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।रोड शो में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट, होटल व्यवसायी तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बी-टू-बी बैठकों के माध्यम से दोनों राज्यों के पर्यटन उद्योग के बीच नए पर्यटन पैकेज, निवेश, विपणन तथा व्यावसायिक सहयोग को लेकर सार्थक चर्चा हुई, जिससे भविष्य में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के नए अवसर सृजित होंगे।छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कहा कि पर्यटन मंडल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में स्थापित करना है। उन्होंने होटल व्यवसायियों, ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों से राज्य की पर्यटन संभावनाओं को देश-विदेश तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए सभी हितधारकों को छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट पर्यटन अनुभवों का प्रत्यक्ष अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया।छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने कहा कि राज्य में पर्यटन अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है तथा पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक नवाचारपूर्ण पहलें की गई हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के ट्रैवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधियों से छत्तीसगढ़ के विविध पर्यटन सर्किटों और विशेष पर्यटन अनुभवों के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग का आग्रह किया।छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जसप्रीत सिंह भाटिया ने कहा कि पर्यटन मंडल के साथ मजबूत साझेदारी के माध्यम से राज्य की समृद्ध विरासत, वन्यजीव, जनजातीय संस्कृति तथा आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान मिल रही है। ऐसे रोड शो पर्यटन उद्योग के लिए नए व्यावसायिक अवसरों का सृजन करने के साथ-साथ राज्यों के बीच दीर्घकालिक सहयोग को भी सुदृढ़ करते हैं।कार्यक्रम में चित्रकोट जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर, भोरमदेव मंदिर सहित राज्य के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। वहीं छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग रात्रिभोज के साथ हुआ, जिसमें पर्यटन क्षेत्र में भविष्य के सहयोग, निवेश और संयुक्त पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।उल्लेखनीय है कि यह रोड शो छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत देश के प्रमुख शहरों में कुल आठ पर्यटन रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। पुणे इस श्रृंखला का तीसरा आयोजन रहा, जबकि इससे पूर्व दिल्ली और भुवनेश्वर में भी सफल आयोजन किए जा चुके हैं। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की सशक्त पहचान स्थापित करना तथा राज्य को प्रकृति, संस्कृति, विरासत, आध्यात्मिक और साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन को आर्थिक समृद्धि, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक पहचान का सशक्त आधार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग नवाचार, निवेश और प्रभावी प्रचार-प्रसार के माध्यम से राज्य की पर्यटन संभावनाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। पुणे पर्यटन रोड शो इसी दूरदर्शी सोच का एक सफल उदाहरण बनकर उभरा है। - -नशामुक्त युवा ही बनाएंगे 'विकसित भारत'-बलौदाबाजार में 'नशामुक्त युवा संकल्प अभियान' का आगाज-राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने दिलाई शपथरायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के वर्चुअल शुभारंभ के साथ ही बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में भी इस महाअभियान का शंखनाद हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि "नशा एक दीमक की तरह है जो न केवल व्यक्ति को खोखला करता है, बल्कि उसके परिवार, माता-पिता के सपनों और भविष्य को भी तबाह कर देता है।बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार व समाज को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इतिहास गवाह है कि देश में जितने भी बड़े परिवर्तन हुए हैं, वे युवाओं के दम पर ही संभव हुए हैं। युवाओं को नशे के चंगुल से मुक्त रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगानी होगी।इस संकल्प अभियान के तहत आगामी 100 हफ्तों तक जिले भर में खेल, कला, संस्कृति और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशामुक्ति पर केंद्रित एक बेहद संवेदनशील व आकर्षक नाटिका का मंचन किया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने युवाओं को संदेश में कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, पूरे परिवार का विनाश करता है। हमारी युवा पीढ़ी को सही संस्कार और विचार अपनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित करना होगा। एक समृद्ध और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए युवाओं का व्यसनमुक्त होना अनिवार्य है। इस 100-साप्ताहिक अभियान में जिले के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, खेल अधिकारी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।
- -55 प्रतिशत अनुदान से स्थापित की ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कम पानी में बढ़ा उत्पादन और आयरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत संचालित सूक्ष्म सिंचाई योजना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। योजना के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक सिंचाई प्रणालियों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे कम पानी में अधिक उत्पादन संभव हो रहा है।सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत झेराडीह के प्रगतिशील किसान श्री आनन्द राम पैकरा ने सूक्ष्म सिंचाई योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ा है। उनके पास कुल 0.909 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें 0.509 हेक्टेयर में धान तथा 0.400 हेक्टेयर में टमाटर एवं गोभी जैसी सब्जियों की खेती की जाती है। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से उन्होंने लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की, जिसके लिए उन्हें शासन से 55 प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ।श्री आनन्द राम पैकरा बताते हैं कि पहले पारंपरिक सिंचाई पद्धति में अधिक पानी, समय और श्रम लगता था तथा खेत में समान रूप से सिंचाई करना कठिन होता था। ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने के बाद पानी सीधे पौधों की जड़ों तक आवश्यक मात्रा में पहुंच रहा है। इससे जल की बचत होने के साथ पौधों का विकास बेहतर हुआ है और फसल की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने बताया कि ड्रिप प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों का उपयोग भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। पौधों को आवश्यकता के अनुसार पोषक तत्व मिलने से टमाटर एवं गोभी की फसल अधिक स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण तैयार हो रही है। उत्पादन बढ़ने के साथ खेती की लागत में कमी आई है, जिससे सब्जी उत्पादन पहले की अपेक्षा अधिक लाभकारी बन गया है।राज्य शासन द्वारा सूक्ष्म सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर जल संरक्षण, उत्पादन वृद्धि और किसानों की आय में बढ़ोतरी के लक्ष्य को साकार किया जा रहा है। सरगुजा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान शासन की योजनाओं का लाभ लेकर पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीक आधारित कृषि को अपना रहे हैं, जिससे कृषि अधिक टिकाऊ, लाभकारी और आत्मनिर्भर बन रही है।
- गरियाबंद । खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेलछत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल 03 अगस्त को एक दिवसीय प्रवास पर गरियाबंद दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे।मंत्री श्री बघेल दोपहर 1:00 बजे से 1:45 बजे तक कलेक्टोरेट में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक लेंगे तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।इस दौरान मंत्री श्री बघेल बाबा भुतेश्वरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके उपरांत वे नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
- -नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंटरायपुर । बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध जनजातीय विरासत की गूंज अब देश के सर्वोच्च मंच राष्ट्रपति भवन तक जा पहुंची है। नारायणपुर जिले के पारंपरिक मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' प्रतियोगिता के विजेताओं का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल हाल ही में नई दिल्ली पहुंचा, जहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात की। इस आत्मीय भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को बस्तर की जीवंत परंपराओं, लोक कलाओं और सदियों पुरानी सांस्कृतिक पहचान से रूबरू कराया।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान से रूबरू कराने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 30 जुलाई 2026 में राष्ट्रपति भवन का दौरा किया, जिसमें बस्तर पंडुम के विजेता, मांझी-चालकी और पद्मश्री सम्मानित कलाकार शामिल थे। इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत 27 जुलाई को नारायणपुर से हुई थी, जब नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल ने हरी झंडी दिखाकर इस दल को दिल्ली के लिए रवाना किया था। पूरे जिले के लिए यह एक अत्यंत गर्व का क्षण था। इसके बाद 30 जुलाई को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में बस्तर की जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने का यह सुनहरा अवसर आया।मुलाकात के दौरान बस्तर की कला और परंपरा के प्रमुख ध्वजवाहकों ने अपनी माटी का प्रतिनिधित्व किया। इनमें 'बस्तर पंडुम' के जनजातीय आभूषण विधा की विजेता मुंगड़ी कोर्राम और सुदनी दुग्गा शामिल थीं, जिन्होंने पारंपरिक आभूषणों के सौंदर्य और उनके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी साझा की। वहीं, बस्तर की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था का नेतृत्व करते हुए एड़का परगना के मांझी राजाराम, करंगाल परगना के मांझी सुधवाराम करंगा, गोटाली परगना के मांझी मंगतू राम ध्रुव, नूरदेश परगना के मांझी गुड्डू पोटाई तथा करंगाल परगना के चालकी सोमारू राम ने बस्तर की पारंपरिक सामाजिक संरचना और रीति-रिवाजों का परिचय दिया।प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात से न केवल नारायणपुर और समूचा बस्तर संभाग गौरवान्वित महसूस कर रहा है, बल्कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मंचों से जनजातीय कला, परंपराओं और लोक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिलेगा।
-
रायपुर/आज अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पण्डित रविशंकर शुक्ल को 149वीं जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर में जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने नगर निगम उद्यान परिसर में स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष और पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को 97वीं जयन्ती पर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम उद्यान परिसर में स्थित मूर्ति स्थल के समक्ष सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया.
पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मन्त्री श्री अमितेष शुक्ल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पण्डित रविशंकर शुक्ल को 149वीं जयन्ती एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को 97वीं जयन्ती पर सादर नमन किया. नगर के गणमान्यजनों ने अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पण्डित रविशंकर शुक्ल को 149वीं जयन्ती एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल को 97वीं जयन्ती पर सादर नमन किया.




























