- Home
- छत्तीसगढ़
- स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने हो रही सार्थक पहलरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बगीचा विकास खंड की स्व-सहायता समूहों की 21 बिजली सखियों को बिजली किट प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को बेहतर ढंग से काम करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित थी।उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देकर उनके आय में वृद्धि करने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। बिजली सखी योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिला प्रशासन और जनपद पंचायत बगीचा के संयुक्त प्रयास से लागू किया जा रहा है। बिजली सखी अंतर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। बिजली विभाग के पास मीटर रीडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं के बिजली मीटर की नियमित रीडिंग नहीं हो पाती है। इससे उपभोक्ताओं को एक साथ अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता है।जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मीटर रीडिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें बिजली सखी बनाया गया है। बिजली सखी के द्वारा नियमित रूप से मीटर रीडिंग किया जाएगा। इस पहल से विद्युत उपभोक्ताओं को नियमित बिजली का बिल मिलेगा, जिससे वे कम बिल का भुगतान कर पाएंगे।साथ ही एक घर में मीटर रीडिंग करने से बिजली सखी को 12 रूपए बिजली विभाग के द्वारा भुगतान किया जाएगा। इससे समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा और उन्हें नियमित आय होगी। इससे बिजली सखी के रूप में जनपद क्षेत्र में लखपति दीदी की संख्या भी बढ़ेगी। जशपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 21 महिलाओं को बिजली सखी बनाया गया है। जिला में 300 महिलाओं को बिजली सखी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- -जशपुर- सूरजपुर कलेक्टर बदले गएरायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक विभाग में बड़ी सर्जरी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नए जनसंपर्क आयुक्त के पद पर आईएएस डॉ. रवि मित्तल को नियुक्त किया है। उनके साथ 10 और बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, आईएएस जन्मेजय मोहबे को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा आईएएस जगदीश सोनकर को संयुक्त सचिव मंत्रालय में पोस्टिंग दी गई है। मानपुर मोहला कलेक्टर आईएएस एस जयवर्धन को सूरजपुर कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, आईएएस विजय दयाराम को वर्तमान के साथ प्रबंध संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस तुलिका प्रजापति को मानपुर मोहला के कलेक्टर बनाई गई हैं। सूरजपुर कलेक्टर आईएएस रोहित व्यास जशपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। आईएएस प्रतिष्ठा ममगाईं को जिला पंचायत बस्तर सीईओ बनाई गई हैं।
- -राज्य के सभी जिलों में गुणवत्तायुक्त तथा सर्वसुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता: मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हारायपुर, / मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से बेमेतरा में कुटुम्ब न्यायालय भवन का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में गुणवत्तायुक्त तथा सर्वसुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में आज कुटुम्ब न्यायालय भवन बेमेतरा का भूमिपूजन व शिलान्यास किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने न्यायालय भवन के गुणवत्तापूर्ण निर्माण व समय-सीमा के अन्तर्गत निर्माण पर बल देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग तय समय-सीमा के अन्तर्गत इतना अच्छा व गुणवत्तायुक्त न्यायालय भवन तैयार करें। उन्होंने कहा कि नवीन भवन सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित होगा जिससे यहां पक्षकारों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि भवन निर्माण हो जाने के बाद कुटुम्ब न्यायालय के अधिकारी और कर्मचारीगण की कार्य क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने न्यायालय परिसर में साफ-सफाई एवं रखरखाव को सुनिश्चित करने की बात कही।बेमेतरा नवीन कुटुम्ब न्यायालय भवन का निर्माण 18 हजार वर्ग फीट में होगा। जिसमें कोर्ट रूम, न्यायाधीश विश्राम कक्ष, मीटिंग हाल, लाईब्रेरी, काउंसिलिंग रूम, किलकारी रूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, लेखा शाखा, प्रतिलिपि, कम्प्यूटर, रीडर्स, स्टेनो, स्टाफ, न्यायालय अधीक्षक, अधिवक्ता आवक जावक, सेंट्रल फाईलिंग, नजारत, महिला कामन रूम, पुरूष कामन रूम, वेटिंग रूम व इन्फार्मेशन रूम के लिए एक-एक कक्ष होगा तथा दो-दो कक्ष मीडिएशन व स्टोर रूम के लिए होंगे। इस निर्माण को कार्यादेश से कुल 15 माह के भीतर पूर्ण किया जाना है। इस नवीन भवन के लिए 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। इस अवसर पर छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश बेमेतरा श्री न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
- -विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भी होंगे शामिलरायपुर ।उप मुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव 23 अक्टूबर को कोरबा में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। वे 23 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे कोरबा में अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे अग्रसेन महाविद्यालय से राजीव गांधी ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे। श्री साव दोपहर 12:40 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आवास मेला तथा शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव दोपहर तीन बजे कोरबा कलेक्टोरेट में सभी विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। वे शाम साढ़े चार बजे जिला पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन समिति की बैठक में शामिल होंगे। श्री साव शाम साढ़े पांच बजे कोरबा से सड़क मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात नौ बजे रायपुर पहुंचेंगे।
- -शासन को 91 लाख रूपए से अधिक का आर्थिक क्षति पहुंचाने का मामलारायपुर / मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी रामदास बंजारे को पुलिस ने तिफरा बिलासपुर के पास घेरा बंदी कर आज गिरफ्तार किया। गुरुवाइनडबरी धान खरीदी केंद्र प्रभारी रहते हुए इसने फर्जीवाड़ा कर शासन को 91 लाख 68 हजार से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था।धान खरीदी में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी लोरमी श्रीमती माधुरी धीरही के नेतृत्व में थाना लालपुर एवं साइबर सेल की टीम द्वारा आरोपी रामदास बंजारे की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। एफ.आई.आर. के बाद से आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर के तिफरा के पास छिपकर अपना नाम पता बदल कर रह रहा था। सूचना पर तत्काल थाना लालपुर और साइबर सेल की टीम को गिरफ्तारी के लिए बिलासपुर भेजा गया और तिफरा के पास आरोपी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।सहायक आयुक्त सहकारिता श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि रामदास बंजारे द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के दौरान बेईमानीपूर्वक 25 सौ क्विंटल से अधिक धान का गबन किया गया था। इसके साथ ही किसानों से खरीदे गए धान में से 600 बोरी धान को बेईमानी पूर्वक बिक्री करने के लिए श्याम राईस प्रोडक्ट बरेला के ट्रक क्रमांक सीजी 12 एस 2108 में लोड कराया गया था। उक्त कृत्य के लिए उनके खिलाफ थाना लालपुर मुंगेली में आईपीसी की धारा 420, 409 तथा 511 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच की जा रही थी। विवेचना में पाया गया था कि उसके द्वारा लगभग 91 लाख 68 हजार रुपए के धान का फर्जीवाड़ा किया गया है। आरोपी रामदास बंजारे अपराध दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था।
- -मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग ने जारी किया आदेशरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मानसेवियों को दीवाली से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा आज जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अक्टूबर 2024 के वेतन और मजदूरी के भुगतान 28 अक्टूबर 2024 से करने के निर्देश दिए गए है, ताकि अधिकारियों-कर्मचारियों को दीवाली के त्यौहार से पूर्व वेतन मिल सके और वह अच्छे से त्यौहारे मना सके। वित्त विभाग द्वारा आदेश के अनुसार व्यावसायिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को पारिश्रमिक, मजदूरी, और मानदेय का भुगतान भी 28 अक्टूबर से किया जाएगा। राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संस्थानों को भी अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार 28 अक्टूबर से भुगतान के संबंध में विचार करने को कहा गया है।
- रायपुर / वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में इलाजरत घायल जवानों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।गौरतलब है कि विगत दिनों सर्चिंग के दौरान नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाएं गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान शहीद और दो जवान घायल हुए थे, घायल जवानों का इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।
- -पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जागरुकता सामग्री का विमोचन एवं हितग्राहियों के घर पर लगने वाली नाम-पट्टिकाओं का वितरण भी करेंगेरायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में 23 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीनों कंपनियों के लिये चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जागरुकता सामग्री का विमोचन एवं हितग्राहियों के घर पर लगने वाली नाम-पट्टिकाओं का वितरण भी करेंगे। साथ ही पॉवर कंपनीज़ के कर्मियों के लिये कैशलेस स्वास्थ्य योजना का एमओयू का निष्पादन किया जाएगा।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 129, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 229 तथा जनरेशन कंपनी के 17 कनिष्ठ यंत्रियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा से किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में वर्ष 2027 तक 5 लाख घरों में रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य है। इस अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय जनजागरूकता बढ़ाकर लक्ष्य हासिल करने पर जोर दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश में विद्युत विकास पर प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इस प्रकार इस बहुआयामी आयोजन की रूपरेखा बनाई गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। क्षेत्रीय एवं रायपुर-पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर-उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर - ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू तथा धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम बुधवार, 23 अक्टूबर को शाम 4 बजे,छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय प्रांगण, डंगनिया, रायपुर में होगा ।
- रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल - 2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ में प्रथम दिवस आज 22 अक्टूबर, 2024 को ‘‘यूथ कानक्लेव’’ के अंतर्गत जॉब फेयर, अन्तर्राष्ट्रीय एजुकेशन फेयर, स्टार्टअप मीट एवं एकेडेमिया-इन्डस्ट्री मीट का शुभारंभ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कृषि विश्वविद्यालय में प्रथम बार आयोजित ‘‘कृषि जॉब फेयर’’ में उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों ने अत्यधिक उत्साह से भागीदारी की। लगभग 2000 विद्यार्थियां ने इस आयोजन में भाग लेकर 20 कंपनियों के माध्यम से जॉब प्राप्ति के लिए चर्चा की एवं अपना बायोडाटा जमा किया। विभिन्न कृषि क्षेत्रों यथा बीज, कृषि रसायन, बायोटेक्नोलॉजी एवं डेयरी की कंपनियों ने इस आयोजन में विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेकर 85 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर पत्र प्रदान किया। जाब फेयर में विद्यार्थियां को विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा ‘‘रिज्यूम’’ बनाने एवं साक्षात्कार में भाग लेने की तकनीकों का भी मार्गदर्शन प्रदान किया। विभिन्न कंपनियों ने भविष्य में जॉब में चयन हेतु विद्यार्थियों का बायोडाटा लिया।‘‘इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर’’ में विदेशों में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक लगभग 250 विद्यार्थियों ने भी उत्साह से भागीदारी की। इस फेयर में चार अंतर्राष्ट्रीय एजुकेशन कंसल्टेंट एजेंसियों ने इच्छुक विद्यार्थियों को विदेशों में शिक्षा के अवसर, एजुकेशन लोन, स्कालरशिप, वीजा संबंधी जानकारी प्रदान की। भविष्य में विदेश में शिक्षा के लिए इच्छुक विद्यर्थियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।‘‘इंडस्ट्री-एकेडेमिक मीट’’ के अंतर्गत कृषि में अनुसंधान एवं विकास की समस्या समाधान पर 10 कम्पनियों एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के प्राध्यापक एवं वैज्ञानिकगणों का चर्चा सम्पन्न हुई। इसके अंतर्गत अनुसंधान बिन्दूओं को निर्धारण किया गया जिससे भविष्य में कृषि विकास पर आने वाली समस्याओं का सामूहिक प्रयास द्वारा निराकरण किया जा सके।यूथ कानक्लेव के अंतर्गत ‘‘स्व-रोजगार एवं स्टार्टअप’’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स, के इच्छुक उद्यमी, इन्क्यूबेटर्स, इन्डस्ट्री के प्रतिनिधिगण ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। आई.जी.के.वी. रफतार एग्री बिजनेस इन्क्यूबेटर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. हुलास पाठक ने बताया कि स्व-रोजगार एवं स्टार्टअप कार्यक्रम में समस्त हितग्राहियों ने विभिन्न पहलुओं पर गहन मंथन किया।उद्घाटन सत्र में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. गिरीश चंदेल ने यूथ कानक्लेव के लिए विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा की उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी के लिए देश-प्रदेश एवं वैश्वविक स्तर पर कृषि में अपार संभावनाएं हैं और इस आयोजन से विद्यार्थियों की आशाओं को नई दिशा प्रदान करने में सहायता मिलेगी। भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की आयोजन कर उन्हें अपने कैरियर को सफल एंव सार्थक बनाने में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहेगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंध मण्डल सदस्य, श्री विमल चावड़ा ने विभिन्न कृषि क्षेत्रों में नवीन विकास की संभावनाओं एवं नवाचार अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान की। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंध मण्डल सदस्य, श्री रामसुमन उइके भी गरिमामय रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने भी विद्यार्थियों को अपने भविष्य निर्माण के लिए सार्थक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, संचालक अनुसंधान सेवाएं ने विद्यार्थियां को इस कार्यक्रम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
- रायपुर, / इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत 22 अक्टूबर को युथ कॉन्क्लेव के साथ शुरू हुआ। यह आयोजन 25 अक्टूबर तक चलेगा।राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 23 अक्टूबर को अपरान्ह 03 बजे करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। राष्ट्रीय किसान मेला के दौरान प्रत्येक दिन कृषकों, छात्रों एवं आम नागरिकों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों एवं कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण करवाया जाएगा।प्रथम दिवस 22 अक्टूबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 2000 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इस अवसर पर 20 से अधिक निजी कम्पनियों जो कि बीज, कृषि रसायन, उर्वरक के क्षेत्र में कार्य कर रही है, द्वारा चयनित विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा साथ ही रोजगार प्राप्ति की दिशा में उनके प्रतिनिधियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। 22 अक्टूबर को ही ‘‘इंडस्ट्रीज़ एकेडेमिक मीट’’ के साथ ‘‘इंटरनेशनल एजूकेशन फेयर’’ का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शित किया जाएगा। ‘‘यूथ कानक्लेव’’ के दौरान आयोजित ‘‘स्व-रोजगार एवं स्टार्टअप’’ कार्यक्रम में कृषि छात्र-छात्रायें, स्टार्टअप्स, नवोदित एवं आकांक्षी उद्यमी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के इन्क्यूबेटर्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधिगण, नवाचार, उद्यमिता और कृषि क्षेत्र में परिवर्तन की दिशा में नए आयाम खोलने के लिए समर्पित युवा शामिल होंगे।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन संभावित क्षेत्रों को पहचानना और प्रोत्साहित करना है, जो कि युवा उद्यमी और स्टार्टअप्स कृषि में नवाचार और प्रगति के लिए सार्थक हो सकें। इस कार्यक्रम में स्टार्टअप विशेषज्ञों एवं छात्रों के बीच नवाचार एवं उद्यमिता से संबंधित ज्ञान का आदान-प्रदान हो सकेगा।इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं स्टार्टअप स्थापित करने हेतु मिलने वाली अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है।
- रायपुर / रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत अभी तक दस उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज 22 अक्टूबर को निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नंदिनी नायक, रवि भोई, सैय्यद मुस्लीम, मो. नासीर मोहम्मद, रिजवाना, जुगराज जगत, राईट टू रिकाल पार्टी से चम्पालाल पटेल ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।
- रायपुर. रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता ने बताया, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रायपुर शहर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के लिए आकाश शर्मा को उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दी है।” उन्होंने बताया कि शर्मा पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, भाजपा का गढ़ माने जाने वाले रायपुर शहर दक्षिण सीट पर युवा चेहरे शर्मा को मैदान में उतारने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है। सत्तारूढ़ भाजपा ने उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद सुनील सोनी को मैदान में उतारा है।निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस सीट पर उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। रायपुर शहर दक्षिण सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा तथा 23 नवंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी।पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 90 में से 54 सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस ने 35 तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट कब्जाई थी। अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव के लिए कुल 253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं तथा चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों की पांच कंपनियां तैनात की जाएंगी।
- रायपुर। ग्राम कठिया (टेकारी) निवासी श्री सेवाराम यादव का आज 22 अक्टूबर को 75 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे जगेसर ,भुनेश्वर, होरीलाल, बडक़ू व छोटकू यादव के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार कठिया स्थित मुक्तिधाम में आज किया गया।
- बेमेतरा। बेमेतरा निवासी श्रीमती सरला चौबे का आज मंगलवार को 81 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे स्वर्गीय रामनिरंजन चौबे (बोदका-मनियारी वाले) की पत्नी, नीरज , श्रीमती वत्सला शर्मा ( गुजरा, आरंग) , श्रीमती शीला शुक्ला ( सिवनी ) , श्रीमती नीलू शर्मा (बिलासपुर) , श्रीमती सीमा दुबे (बेमेतरा) की माता , स्वर्गीय अलखनिरंजन चौबे के अनुज की पत्नी , स्वर्गीय संतोष चौबे अधिवक्ता (बेमेतरा) की भाभी व स्वर्गीय परगिया - स्वर्गीय लखनलाल तिवारी ( सकरी) की पुत्री , टेकारी - करही वाले स्वर्गीय शारदा प्रसाद उपाध्याय एवं स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद उपाध्याय की भांजी व स्वर्गीय फेकन तिवारी ( पथर्रा, बेमेतरा) की बड़ी बहन की बेटी थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पूर्वान्ह 10 बजे बेमेतरा पिकरी स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
-
रायपुर / वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन 23 एवं 24 अक्टूबर को कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंत्री श्री देवांगन निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत बुधवार 23 अक्टूबर को कोरबा के दर्री रोड स्थित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में 11 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात श्री देवांगन दोपहर 12 बजे कोरबा के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित आवास मेला और विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे से कोरबा के कलेक्टोरेट के नया सभाकक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय अधिकारी की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक प्रभारी मंत्री श्री अध्यक्षता में आयोजित जिला पुनर्वास एवं पुनर्व्यस्थापन समिति की बैठक में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन रात्रि 8 बजे मोहन टाकिज जमनीपाली कोरबा में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।उद्योग मंत्री श्री देवांगन गुरूवार 24 अक्टूबर को सुबह 10.50 बजे कोरबा जिले के चारपारा कोहड़िया से सीएसईबी फुटबाल मैदान के लिए प्रस्थान कर वहां आयोजित 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। श्री देवांगन दोपहर 2.30 बजे अपने निज निवास चारपारा कोहड़िया से कार द्वारा रवाना होकर शाम 5.30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। - बिलासपुर /जिले में आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रजी माध्यम विद्यालयांे में संविदा भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। दस्तावेज सत्यापन समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया गया। जिसमें 724 अभ्यर्थियों को अपात्र एवं 20213 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया। चयन समिति द्वारा पात्र आवेदकों का अनंतिम मेरिट सूची जारी किया गया है जिसे विभागीय वेबसाईट bilaspur.gov.in में देखा जा सकता है। जारी अनंतिम मेरिट सूची मे दावा-आपत्ति 26 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 6 में उपस्थित होकर किया जा सकता है।
-
बिलासपुर, /दीपावली पर्व के दौरान पटाखा जलाते समय नागरिकों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील जिला अग्निशमन अधिकारी ने की है।
जिला अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान लायसेंस प्राप्त पटाखा दुकानदारों से पटाखा खरीदने के साथ पटाखा की गुणवत्ता को भी ध्यान में रखते हुए पटाखा खरीदे ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो। बड़े बिल्डिंगों, वाहनों और ज्वलनशील पदार्थो से दूर किसी मैदान, पार्क या खुले स्थानों में पटाखे जलाएं। पटाखे जलाते समय पानी की बाल्टी अपने नजदीक रखें। आग से संबंधित चोटो और जोखिम को कम करने के लिए सूती वस्त्र पहनने को प्राथमिकता दें, क्योंकि सिंथेटिक कपड़े आसानी से आग पकड़ सकते हैं। पटाखे जलाते समय बच्चों की निगरानी के लिए हमेशा एक व्यस्क को साथ रखें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सुरक्षा उपायों का पालन कर रहे हैं। पटाखे फोड़ने के बाद इस्तेमान किए गए पटाखों का पानी की बाल्टी में सुरक्षित तरीके से निपटारा करें, ताकि किसी बची हुई चिंगारी से अग्नि दुर्घटना न हो। एक बार में एक पटाखा जलाएं, आग लगने की आशंका को देखते हुए एक साथ कई पटाखे जलाने से बचें। पटाखे में आग लगाने के बाद उससे सुरक्षित दूरी रखें। पटाखे जलाते समय हमेशा हवा की दिशा को ध्याम में रखें, जिससे कि उसकी चिंगारी घरों या व्यक्तियों की ओर न उड़े।पटाखे जलाते समय क्या ना करें-पटाखे कभी भी घर के अन्दर, खिडकियों के पास या अन्य बंद स्थानों पर ना जलाएं। पटाखे जलाते समय ढीले या लटकने वाले वस्त्र पहनने से बचें क्योकि वे आसानी से आग पकड़ सकते हैं। ज्वलनशील पदार्थों के पास पटाखों का उपयोग ना करें, पटाखों की सूखी पत्तियों, गैस सिलेण्डर या वाहनों जैसी वस्तुओं से दूर रखें। यदि कोई पटाखा नहीं जलता है तो उसे दोबारा जलाने का प्रयास ना करें, और कुछ देर इंतजार करने के बाद उसका सुरक्षित रूप से निपटारा करें। यह ध्यान में रखें की पटाखे ऐसे स्थानों में न जलाए जो आग लगने की स्थिति में आपातकालीन निकास मार्ग को अवरूद्ध का सकते है। तेल के दियों या मोमबत्तियों को जलते हुए उपेक्षित ना छोड़ें, विशेष रूप से पर्दों या ज्वलनशील पदार्थों के पास। किसी भी तरह की चोट लगने या जलने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें तथा उचित मार्गदर्शन के बिना घरेलू उपचार ना करें। - -हैण्डपंप पर निर्भरता हुई खत्म-महिलाओं को अब चिलचिलाती धूप में पानी के लिए नहीं भटकना पड़ताबिलासपुर /यह कहानी है विकासखंड कोटा के ग्राम जमुनाही की, जो जिला मुख्यालय से लगभग 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जिसमें 73 परिवार रहते हैं। जल जीवन मिशन आने के पहले इस ग्राम के लोगों को शुद्ध पेयजल सम्बंधित समस्या हमेशा बनी रहती थी। परन्तु अब जल जीवन मिशन के तहत पूरे जमुनाही गांव में 73 टेपनल कनेक्शन दिए जाने के लिए स्टीलस्ट्रक्चर जलागार का निर्माण किया गया है।जमुनाही में जल जीवन मिशन का पानी पहुंचने से लोगों को राहत मिली है। अब जमुनाही के लोगों को पेयजल संबंधित समस्या से निजात मिल गया है। श्रीमती सरस्वती का कहना है कि जल जीवन मिशन से पहले उन्हें पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था। जब हैण्डपंप खराब हो जाता था तो तालाब का पानी पीना पड़ता था। खराब पानी पीने से हम लोगों का तबीयत खराब हो जाती थी। गर्मी के दिनों में तालाब भी सूख जाया करते थे, जिससे घर पर पेयजल कि व्यवस्था करने में बहुत कठिनाई होती थी और पानी की व्यवस्था के लिए चिलचिलाती धूप में पानी लाते थे और कई लोग चक्कर खाकर गिर जाते थे। इस तरह पानी की गंभीर समस्या बनी रहती थी और दिन का अधिकतर समय पानी की व्यवस्था करने में गुजर जाता था, जिससे घरेलु कार्य एवं कृषि काय भी प्रभावित होते थे। परंतु अब जल जीवन मिशन योजना के तहत घर पर नल लग जाने से हमारी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। अब घर पर साफ शुद्व जल मिलने से हमें जल जनित कोई भी बीमारी नहीं होती और हमारे समय का भी बचत होता है। जिस समय का उपयोग मैं अपने व्यवसाय में एवं कृषि कार्य में करती हुं जिससे हमारा आर्थिक स्थिति सुधर गई है। अब हमारी जिंदगी में खुशहाली आ गई है, मै इस योजना के लिए जिंदगीभर सरकार की अभारी रहूंगी।श्री बिसाहु राम का कहना है कि जल जीवन मिशन से पहले पानी की विकट समस्या बनी रहती थी और गंदा पानी पीना पड़ता था जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता था। अब जल जीवन मिशन आने से जल से संबंधित बीमारी किसी को नहीं होता और सबका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। जल जीवन मिशन योजना हम जमुनाहीवासी के लिए वरदान है। जमुनाही ग्रामवासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने जमुनाही के लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन लाया है। जहां लोग पहले पेयजल के लिए अपना मुख्य कार्य भी छोड़ देते थे परंतु अब घर पर नल से जल मिल जाने से लोग अपने मुख्य कार्य जैसे कृषि एवं अन्य व्यवसाय आदि पर ध्यान दे पाते है, जिससे लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार संभव हुआ।
- - युवाओं में सेवा और मानवता की भावना जागृत करना है, जिससे वे समाज की बेहतरी में योगदान दे सकें - राज्यपाल श्री डेका- नारायणपुर जिले से जूनियर बालिका कु. नीलिमा मण्डावी एवं कोरिया जिले से जूनियर बालक श्री रमेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ कैडेट से किया गया सम्मानित- रेडक्रॉस के बच्चों ने राज्यपाल को खुमरी, पोट्रेट एवं एक तारा भेंट की- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सदभावना शिविर का समापनदुर्ग / छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका आज भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सदभावना शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रेडक्रॉस सोसायटी के पांच दिवसीय कार्यक्रम में 33 जिलों से आए छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ओवर ऑल बेहतर प्रदर्शन के लिए दुर्ग जिले को प्रथम एवं बालोद जिले को द्वितीय स्थान और नारायणपुर जिले से जूनियर बालिका कु. नीलिमा मण्डावी व कोरिया जिले से जूनियर बालक श्री रमेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ कैडेट से सम्मानित किया।इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सीईओ श्री एम.के.राउत, चेयरमेन श्री अशोक कुमार अग्रवाल, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी सम्मलित हुए।समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 कार्यक्रम के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने रेडक्रास के इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनकर युवा स्वयंसेवकों के समर्पण और सेवा भावना को नमन किया जो देश के भविष्य हैं और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हैं।राज्यपाल ने कहा कि जूनियर रेडक्रास का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा और मानवता की भावना जागृत करना है, जिससे वे समाज की बेहतरी में योगदान दे सकें। रेडक्रॉस न केवल आप सभी को चिकित्सा सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद करने के गुर सिखाता है, बल्कि यह मानवता के प्रति आपकी संवेदनशीलता और सेवा भावना को भी प्रबल करता है। यह प्रशिक्षण शिविर आपको न केवल कौशल प्रदान करेगा, बल्कि जीवन के उन आदर्शों को भी सिखाएगा, जिनसे समाज में शांति, सद्भावना और एकता को बढ़ावा मिलता है। आज, पूरी दुनिया विभिन्न चुनौतियों से जूझ रही है। प्राकृतिक आपदाओं, महामारी या सामाजिक असमानताओं में मानव सेवा का यह पवित्र कार्य और भी अधिक महत्त्वपूर्ण हो जाता है। आप सभी रेडक्रास के इस मंच से सीखकर न केवल अपनी क्षमताओं को विकसित कर रहे हैं, बल्कि समाज के प्रति एक सशक्त योगदान दे रहे हैं।राज्यपाल ने कहा कि प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर में न केवल आपातकालीन सहायता, प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, बल्कि समाज में मानवता, शांति और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना, सामुदायिक विकास, सामाजिक समरसता, और नैतिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। यह शिविर सभी को एक बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि आप यहां से जो भी सीखकर जाएंगे अपने परिजनों को, मित्रों को भी अवश्य सीखाएं और बताएं ताकि आपाल कालीन परिस्थितियों में वे भी अन्य लोगों की सहायता कर सकें।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि हमारे देश की युवा शक्ति में असीम संभावनाएँ हैं। आप सभी वे युवा हैं जो कल की चुनौतियों का सामना करेंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगे। इस शिविर के माध्यम से आप सेवा, सद्भावना और नैतिकता के गुणों को अपने जीवन में उतारेंगे और समाज को एक नई दिशा देंगे।राज्यपाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और भारतीय रेडक्रॉस समिति दुर्ग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका ने सभी से आग्रह किया कि जो आपने यहाँ सीखा है, उसे जीवन में उतारें और समाज को अपनी सेवाओं से गौरवान्वित करें।चेयरमेन श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस एक ऐच्छिक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जो 1863 में हेनरी ड्युनॉट द्वारा युद्धभूमि पर जख्मी और पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया। आज यह रेडक्रॉस 191 देशों में काम कर रही है। किसी भी बड़े आयोजन का केन्द्र सूक्ष्म ही होता है वैसे ही रेडक्रॉस् जैसे अंतर्राष्टीय संस्थान का केन्द्र भी जुनियर रेडक्रॉस है। जो आज जेआरसी के सदस्य है कल बड़े होकर रेडक्रॉस मुखिया होंगे।श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य जूनियर्स में रेडक्रॉस के प्रति जागरुकता और इसके सिद्धांतों से अवगत कराने के लिए मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक शिविर “जूनियर रेडक्रॉस जम्बुरी 2024“ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्य के समस्त जिला से 354 बालक, 445 बालिका, काउंसलर एवं दल प्रभारी 107 कुल 906 सहभागी रहे। पाँच दिनों में इस शिविर में प्राथमिक सहायता, सिकल सेल, नशा उन्मूलन, साईबर क्राईम से बचाव, रक्त अल्पता, किशोरावस्था में शारीरिक बदलाव पर व्याख्यान, मानसिक स्वास्थ्य, सायकोलॉजी, बीएसपी द्वारा फायर फाइटिंग प्रदर्शन जैसे विषयों पर ख्याति प्राप्त विषय विशेषज्ञों द्वारा अत्यंत रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।श्री अग्रवाल ने कहा कि खेल-खेल में पढाई को ध्यान में रखते हुए मनोरंजक साहसिक गतिविधियां, खेलकूद, योग एवं व्यायाम, मार्चपास्ट, लोक गीत, लोक नृत्य, निबंध, पेंटिंग, अंताक्षरी, क्वीज, झांकी, फूड एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी, फिजिकल डिस्प्ले तथा 27 प्रकार के मनोरंजक खेल से बच्चों के मन में रेडक्रॉस का स्वयं सेवक बनने की इच्छा जागृत हुई है। उन्होंने दुर्ग रेडक्रॉस के समस्त स्वयंसेवक विशेष कर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी का साधुवाद किया। भारती विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुशील चन्द्राकर को बधाई दी, जिन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिये राज्य शाखा के प्रयासों में कदम से कदम मिलाकर सहयोग प्रदान किया। जूनियर्स को जिला दुर्ग के प्रमुख स्थलों भिलाई स्टील प्लांट, भिलाई, मैत्री बाग, जैन मंदिर का भ्रमण कराया गया।सीईओ श्री एम.के.राउत ने कहा कि जिले में प्रथम बार राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जूनियर रेडक्रॉस में 33 जिलों के बच्चे शामिल हुए। इस संगठन का उद्देश्य मानव सेवा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूक करना है। जूनियर रेडक्रॉस में 9 से 12 साले के बच्चों को शामिल किया गया है। आज का बच्चा कल का नागरिक होगा। आज सभी 33 जिलों से आए बच्चे एक-दूसरे के साथ मिलकर रह रहे हैं। एक दूसरे में भावना और ज्ञान का आदान प्रदान हो रहा है, जिस स्थान में बैठकर आप प्रशिक्षण एवं ज्ञान ले रहे हैं वह शिक्षा का मंदिर है।समापन समारोह के अंत में जिला रेडक्रॉस समिति की अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट कार्यक्रम के लिए सम्मानीय अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मलखम्भ का भी प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल ने मार्चपास्ट, लोक गीत, लोक नृत्य, निबंध, पेंटिंग, अंताक्षरी, एवं क्वीज, झांकी, फूड एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी, फिजिकल डिस्प्ले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने राज्यपाल को खुमरी पहनाया व राज्यपाल की पोट्रेट, चिरई चुगनी एवं एक तारा भेंट की।
- दुर्ग / जिले के विकासखण्ड दुर्ग के अंतर्गत ग्राम पुरई में 23 अक्टूबर 2024 को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। शिविर की आगामी तिथि पृथक से घोषित की जाएगी।
- भिलाईनगर। अभी त्यौहार का सीजन आ गया है। चारों तरफ मार्केट क्षेत्र में खरीदारी करने के लिए ग्राहक मार्केट में जा रहे हैं। नगर निगम भिलाई द्वारा सभी प्रमुख मार्केट में मार्किंग करवाई जा रही है। एक सर्वे के दौरान यह आया है कि बहुत से दुकानदार अपनी गाड़ी, मोटरसाइकिल, स्कूटी एवं उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी साइकिल को अपने दुकानों के सामने किनारे में लगा देते हैं। जिसके कारण आवागमन प्रभावित होता है। उसी के सामने यदि कोई ग्राहक बेतरतीब गाड़ी लगा देता है, जिससे पूरा रास्ता जाम हो जाता है। कुछ व्यापारियों द्वारा सामान की ढुलाई भी दिनों में करवाई जाती है। जिसके कारण ऑटो रिक्शा या ठेला रिक्शा मार्केट में चलते हैं। इससे भी रास्ता जाम हो जाता है।आयुक्त बजरंग दुबे ने सभी अधिकारियो के आदेश जारी किये है। जो जोन क्रमांक 01 क्षेत्र में प्र.सहायक राजस्व अधिकारी पी.के.तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, राजस्व अधिकारी शशांक शेखर सिंह। जोन क्रं. 02 क्षेत्र में सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा। जोन क्रं. 03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में जोन स्वास्थ्य अधिकारी विरेन्द्र बंजारे, वार्ड प्रभारी दुर्गा माघव पाढ़ी, वार्ड प्रभारी राहुल राजपूत। जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र में सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी। इसी प्रकार जोन क्रं. 05 क्षेत्र में बेदखली दल प्रभारी हरिओम गुप्ता, सहायक दल प्रभारी अंजनी सिंह आकाश गंगा, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला कोहका रोड, लिंक रोड, सर्कुलर मार्केट, नंदिनी रोड़, जवाहर मार्केट, पावर हाउस, जलेबी चैंक एरिया एरिया में आवागमन को पार्किंग एरिया को व्यवस्थित करवाए। सभी लोग गाड़ियां वहीं पर खड़ा करें, जहां पार्किंग स्थल है। साथ में माल की ढुलाई दुकान बंद होने के बाद करें। दिन में माल की ढुलाई करने से रास्ता बाधित होता है। कभी.कभी गाड़ियां बेतरतीब पार्किंग होने से लोगों को चोट भी लग जाती है। हमको इसका भी ध्यान देना है।वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर नीरज पाल ने सभी व्यापारियों से एवं ग्राहकों से अनुरोध किया है कि गाड़ियों का पार्किंग बनाये गये पार्किंग स्थल पर ही करें, आवागमन को बाधित न करें। त्यौहार का सीजन है लोग घरों से निकलकर सामान खरीदने के लिए आते हैं। पार्किंग में बेतरतीब गाड़ियां खड़ा कर देने से पार्किंग बाधित होता है सहयोग करें।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में नागरिको की सुविधा के लिए शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। शिविर भिलाई शहर में प्रतिदिन अलग-अलग वार्डो के चिन्हित स्थानों पर लगाया जा रहा है। शहर के जिन नागरिको का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वे नागरिक शिविर स्थल पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। शासन से प्राप्त सुविधा के अनुसार ₹50 हरुपएजार तक का इलाज सामान्य वर्ग के लिए, ₹5 लाख तक का इलाज बीपीएल परिवार के लिए, 70 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए भी ₹500000 तक का इलाज की सुविधा आयुष्मान कार्ड पर मिल रहा है। निगम के सभी जोन में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो इनके कार्य की माॅनिटरिंग करेगे। इसके लिए जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर में अजय सिंह राजपूत, जोन क्रमांक 02 वैशालीनगर में सुश्री येशा लहरे, जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार में सतीश यादव, जोन क्रमांक 05 सेक्टर 06 में जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।निगम क्षेत्र के इन जगहो पर लगेगा शिविर 22 एवं 23 अक्टूबर को वार्ड 06 प्रियदर्शिनी परिसर शीतला मंदिर संजय नगर, वार्ड 21 कैलाश नगर पार्षद कार्यालय व सुलभ शौचालय के पास, वार्ड 35 शारदा पारा पार्षद कार्यालय जनता स्कूल के पास, वार्ड 43 बापू नगर अम्बेडकर भवन, वार्ड 62 सेक्टर 06 मध्य सड़क 34 के बीच डोम शेड। 24 एवं 25 अक्टूबर को वार्ड 07 राधिका नगर सियान सदन, वार्ड 22 कुरूद सांस्कृतिक भवन बाजार चैंक व दुर्गा पंडाल प्रगति नगर, वार्ड 36 श्याम नगर सूर्या नगर सतनाम भवन व अहमत नगर आंगनबाड़ी केन्द्र, वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण नगर जलाराम मंदिर प्रांगण, वार्ड 63 सेक्टर 06 पश्चिम सड़क 55 तेलगुपारा व सड़क 65 दुर्गा मंच। 28 एवं 29 अक्टूबर को वार्ड 08 कृष्णा नगर राधाकृष्ण मंदिर व बजरंग चैंक वार्ड कार्यालय, वार्ड 23 घासीदास नगर दुर्गा मंच व कर्मा मंच, वार्ड 37 संत रविदास नगर पार्षद कार्यालय के पास, वार्ड 45 बालाजी नगर सामुदायिक भवन सांई मंदिर परिसार, वार्ड 64 सिविक सेंटर सेक्टर 10 सड़क 17 पार्षद कार्यालय के पास।
- - धमधा में विलुप्त हो चुके तालाबों के पुनर्निर्माण से हो रहा किसानों को फायदा- दर्जनों एकड़ क्षेत्र में धान की फसल की हो रही सिंचाईधमधा । धमधा के जिन सात तालाबों को किसानों ने अनुपयोगी समझकर पाट दिया था, उनमें खेती करने लगे थे, लेकिन अब जब उन विलुप्त तालाबों को पुनर्जीवित किया गया, तब जाकर उन तालाबों का महत्व समझ में आ रहा है। धमधा के ये सात तालाब किसानों की फसलों के लिए जीवनदायी साबित हो रहे हैं। इस साल बारिश नहीं होने से धान की फसल संकट में आ गई है। ऐसे में फिर से खोदे गए ये तालाब ही उन फसलों की प्यास बुझा रहे हैं। यह किसानों के लिए अमृत का काम कर रहे हैं।दुर्ग जिले के ऐतिहासिक नगर धमधा को छह आगर छह कोरी तरिया यानी 126 तालाबों की नगरी के नाम से जाना जाता है। ये तालाब बौद्ध काल से गोंडवाना शासन तक धीरे-धीरे खोदे गए थे। लेकिन समय के साथ लोगों ने इसे बिसार दिया। ट्यूबवेल आने के बाद लोगों ने इन तालाबों से सिंचाई करना बंद कर दिया और ये समय के साथ पटते चले गए। धमधा के 56 से ज्यादा तालाब विलुप्त हो चुके हैं। इनमें से 36 तालाब तो आज भी सरकारी भूमि के रूप में अंकित हैं। धर्मधाम गौरवगाथा समिति ने इन तालाबों को खोज और उन्हें फिर से खोदने की पहल की, जिसके बाद शासन-प्रशासन व नागरिकों के सहयोग से अब तक सात तालाबों को पुनर्जीवन प्रदान किया जा चुका है। उनकी खुदाई करके उनमें काष्ठस्तंभ की स्थापना भी की गई है, जिसके बाद यह सबके लिए उपयोगी साबित हो रहा है। इस साल किसानों को इसकी सबसे अधिक जरूरत महसूस हुई, जब अक्टूबर महीने में बारिश नहीं होने से उनकी फसल सूखने लगी। किसानों ने फिर से खोदे गए तालाबों में मोटर पंप व डीजल पंप लगाकर पानी खींच रहे हैं और अपने खेतों में सिंचाई कर रहे हैं।भानपुर स्थित बनफरा तालाब व कुकुरचब्बा तालाब से अशोक साहू, रोहित साहू, रमेशर साहू, रामचंद्र देवांगन ने अपने खेत में सिंचाई की है। इसके साथ ही हाथी बूढ़ान तालाब, तेली डबरी, घोड़ा बूढ़ान तालाब भी अच्छा जल संचय हुआ, जिससे जीव-जन्तु व मवेशियों के लिए पानी मिल रहा है। लोकईया तालाब और चरगोड़िया तालाब में कमल व कुमुदनी खिले हुए हैं, जिसे पूजा के लिए लोग बेचने ले जा रहे हैं। इसके अलावा तितुरघाट के चतुर्भुजी विष्णु कुंड का उपयोग श्रद्धालुओं के साथ मवेशियों के लिए हो रहा है। धर्मधाम गौरवगाथा समिति ने गोपाल व गोपालीन तालाब में भी पानी भरने के लिए खेतों से निकलने वाले पानी को डायवर्ट किया, जिसके बाद वहां जलभराव हुआ है, जिससे विजय ढीमर और बड़कू साहू के खेतों में धान की फसल के लिए सिंचाई हो रही है। इस तरह सात तालाबों के फिर से बनने से अनेक लोगों को लाभ मिल रहा है।30 सरकारी तालाबों के लिए मांगी रिपोर्टधमधा के तीस और तालाब हैं, जो विलुप्त हो चुके हैं। परन्तु सरकारी रिकार्ड में वे तालाब या डबरी के रूप में दर्ज हैं। ये सरकारी तालाब हैं, जिनका उपयोग निस्तारी व सिंचाई के लिए किया जाता था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे तालाबों के चिन्हांकन और सीमांकन के लिए तहसीलदार श्री ताराचंद खरे ने रिपोर्ट मंगाई है, उन्होंने इसके लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया है। ऐसे तालाबों को चिन्हांकित कर कब्जा मुक्त करने व फिर से तालाब बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है।
-
- मंदिर हसौद थाना प्रभारी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा
रायपुर । बड़गांव में शराब की अवैध बिक्री व जुए के खिलाफ बढ़ते आक्रोश व आसपास के ग्रामों में हो रहे किरकिरी को देखते हुये पंचायत ने इसके खिलाफ कार्यवाही का मन बना लिया है । इस पर रोक को ले ग्रामीण व्यवस्था के तहत मुनादी कराने के साथ - साथ पुलिसिया कार्यवाही हेतु मंदिर हसौद थाना प्रभारी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जावेगा । आरंग जनपद पंचायत के अध्यक्ष रहे बड़गांव निवासी मुरारी यादव व वर्तमान में इस पंचायत के सरपंच श्री यादव की पत्नी रामबाई यादव व सरपंच प्रतिनिधि गजानंद यादव ने क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा से चर्चा पश्चात ग्रामहित में यह निर्णय लिया है । ज्ञातव्य हो कि समय-समय पर बड़गांव में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही होने के बाद भी इसमें लिप्त तत्वों के हौसले टूटे नहीं है और ग्रामवासियों के अनुसार पुलिसिया रिकार्डधारी कोचियों के साथ-साथ कतिपय और विध्नसंतोषी तत्वों ने देखादेखी शराब बेचना शुरू कर दिया है व इनकी संख्या लगभग 7- 8 के आसपास है इनमें से कतिपय तो बाजार चौक में व कुछ दोपहिया वाहनों में घूम -घूम कर बेचते हैं । वहीं जुआ भी होने से ग्राम का माहौल खराब बना रहता है ।
- -मत्स्य कृषकों से पंजीयन कराने की अपीलरायपुर / मत्स्य कृषकों को केन्द्र शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत् विभिन्न घटकों का लाभ प्राप्त करने के लिए एनएफडीपी पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। संचालक मछली पालन श्री नारायण सिंह नाग ने बताया कि एनएफडीपी का मुख्य उद्देश्य सभी मत्स्य पालक, मत्स्य पालन समूहों एवं मत्स्य समितियों के लिए कार्य आधारित पहचान का डाटाबेस निर्माण के माध्यम से भारतीय मत्स्य पालन को औपचारिक रूप देना है। भविष्य में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सह योजना के तहत् मत्स्य पालन अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु एनएफडीपी पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसके तहत मछली पालन, मत्स्याखेट एवं मछली बेचने के व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों का पंजीयन कॉमन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) के माध्यम से किया जा सकेगा।संचालक श्री नाग ने बताया कि यदि परिवार के सभी सदस्य मछली पालन कार्य में संलग्न है, तो सभी का पंजीयन व्यक्तिगत रूप से किया जायेगा। पंजीयन के बाद मत्स्य विभाग से सत्यापन पश्चात उनके बैंक खातें में 80 रूपये शासन की ओर से प्राप्त होगा तथा कॉमन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) को उनके प्रत्येक एन्ट्री पर 18 रूपये कमीशन के रूप में प्राप्त होगा। पंजीयन हेतु मत्स्य कृषकों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार लिंक मोबाईल नम्बर के साथ कॉमन सर्विस सेंटर (च्वाईस सेंटर) में एन्ट्री कार्य कराया जाना है। पंजीयन हेतु आधार लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी अनिवार्य होगा। पंजीयन के बाद प्रारम्भ में अस्थायी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। कृषकों का मत्स्य विभाग से सत्यापन पश्चात स्थायी प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। राज्य के सभी जिलों मंे मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी में पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। संचालक मछलीपालन ने राज्य के सभी मत्स्य कृषकों से एनएफडीपी पंजीयन कराने की अपील की है।




.jpg)

.jpg)




.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)






