- Home
- छत्तीसगढ़
- -कलेक्टर के मार्गदर्शन में बना हीट स्ट्रोक रूम, विशेष बाथटब और आइस मेकिंग मशीन की व्यवस्था, नागरिकों को बचाव उपाय अपनाने की सलाहरायपुर । शहर में संभावित हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने हीट स्ट्रोक ने निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ज़िला चिकित्सालय, पंडरी में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत और प्रभावी उपचार मिल सके।अस्पताल परिसर में विशेष रूप से “हीट स्ट्रोक रूम” स्थापित किया गया है, जहां अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। मरीजों के शरीर का तापमान तेजी से कम करने के लिए दो विशेष बाथटब लगाए गए हैं, जिनमें ठंडे पानी और बर्फ की सहायता से इमर्शन कूलिंग की जा सकेगी। इसके साथ ही बर्फ की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आइस मेकिंग मशीन भी स्थापित की गई है, ताकि गंभीर स्थिति में मरीजों को तत्काल ठंडा उपचार दिया जा सके। चिकित्सा स्टाफ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें तथा तेज और सीधी धूप से बचें। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है। बंद कार में किसी व्यक्ति या जीव को न छोड़ें और नंगे पैर गर्म सतह पर चलने से बचें। चिकित्सकों के अनुसार हीट स्ट्रोक के लक्षणों में त्वचा का गर्म, लाल और सूखा हो जाना, जी मचलना और उल्टी होना, शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच जाना, सांस का फूलना और तेज धड़कन, घबराहट, सिर चकराना तथा बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करना चाहिए। आपात स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 0771-3519250 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
- -मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानितरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत मानवता और जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बैरन बाजार स्थित जिला वेटनरी हॉस्पिटल में पदस्थ पशु चिकित्सक डॉ. किरण चौधरी ने अंगदान का संकल्प लेकर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिले में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत उन्होंने अंगदान के लिए पंजीयन कर जन जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की तथा कहा कि अंगदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है।श्रीमती चौधरी ने अपने संकल्प के बारे में कहा कि "मुझे बड़ी खुशी है कि मैं इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनी, मेरे जाने के बाद किसी और को स्वस्थ जीवन मिल सकेगा।" उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत अब तक 90 से अधिक लोगों ने अंग एवं संपूर्ण शरीर दान का संकल्प लिया है, जिससे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य से जुड़कर अंगदान का संकल्प लें। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 9406049000 संपर्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. शंकरलाल उइके तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य श्री राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करते हुए आमजन का विश्वास बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।
- -प्राकृतिक रंगो से बने गुलाल को मिल रहा अच्छा प्रतिसादबिलासपुर /होली के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की दीदियों ने जिला पंचायत कार्यालय के सामने हर्बल गुलाल का विशेष स्टॉल लगाया है। इस पहल को आम नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्राकृतिक रंगों से तैयार यह गुलाल न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि त्वचा के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है। समूह की दीदियों ने महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व छत्तीसगढ़ बजट में महिला समूहों के लिए किए गए प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।समूह की दीदी श्रीमती सीमा तिवारी और श्रीमती रिंकी श्रीवास ने बताया कि यह हर्बल गुलाल चकरभाठा क्षेत्र की राधा कृष्ण स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किया गया है। गुलाल बनाने में अरारोट का उपयोग आधार सामग्री के रूप में किया गया है और इसमें ऐसे प्राकृतिक रंग मिलाए गए हैं, जो त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाते। रासायनिक रंगों से होने वाली एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याओं को देखते हुए इस बार लोगों में हर्बल गुलाल के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है। लोग अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर्बल गुलाल खरीदना पसंद कर रहे हैं। रंगों की गुणवत्ता, मुलायम बनावट और किफायती दाम के कारण ग्राहकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। दीदियों के अनुसार, यह स्टॉल 3 मार्च को भी जिला पंचायत कार्यालय के सामने लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित और प्राकृतिक गुलाल खरीद सकें।दीदियों ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। वे अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है। समूह के माध्यम से शासन की ओर से मिलने वाली ऋण राशि से ग्रामीण महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक निर्भरता हासिल कर रही है। त्योहारों के समय ऐसे उत्पाद तैयार कर वे अतिरिक्त आय कमा रही हैं। साथ ही लोगों को हर्बल गुलाल का सुरक्षित विकल्प उपलब्ध करा रही हैं। महिला समूह की सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं तथा हाल ही में छत्तीसगढ़ के बजट में महिला स्व सहायता समूहों के लिए किए गए विशेष प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार भी जताया।
- दंतेवाड़ा । समग्र शिक्षा, जिला दंतेवाड़ा द्वारा राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2025-26 में प्राप्त स्वीकृति के आधार पर तथा कलेक्टर दंतेवाड़ा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन जिला अधिकारी के मार्गदर्शन में समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों से संबंधित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गीदम स्थित सक्षम बालक आवासीय विद्यालय, जावंगा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए समावेशी, सहयोगात्मक एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण विकसित करना था, ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जिले की चिन्हांकित 55 शालाओं के प्रधानाध्यापकों ने सहभागिता की। इस दौरान समावेशी शिक्षा की नीतियों, विद्यालय स्तर पर संसाधन प्रबंधन, व्यक्तिगत शैक्षणिक योजना निर्माण तथा शाला विकास योजना में दिव्यांग बच्चों के समावेश पर विस्तृत चर्चा की गई।द्वितीय दिवस 55 शालाओं के शिक्षकों को विशेष शिक्षण पद्धतियों, सहायक शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग, कक्षा में व्यवहार प्रबंधन, लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण तथा विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं की पहचान एवं सहयोगात्मक रणनीतियों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। तृतीय दिवस अभिभावकों एवं पालकों के लिए आयोजित सत्र में दिव्यांग बच्चों के अधिकार, घर-विद्यालय समन्वय, नियमित उपस्थिति, पुनर्वास सेवाओं तथा सहायक उपकरणों के उपयोग के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद सिंह ठाकुर का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समावेशी शिक्षा शाखा के सहायक परियोजना समन्वयक सुरजीत सिंह एवं सहायक परियोजना समन्वयक (वित्त) राजेन्द्र पांडेय की सक्रिय सहभागिता रही। विषय विशेषज्ञ के रूप में बीआरपी विजय रजक, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती अनुमेहा तिवारी, नारायण साहू, रामचंद्र साहू, रजत मनहर एवं अनिल मनहर द्वारा व्यवहारिक एवं विषय आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने तथा दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
- दंतेवाड़ा । शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय में विगत दिवस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण ज्ञान और उत्साह से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता उईके उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गुप्त कैलाश मिश्रा एवं श्री प्रशांत अग्रवाल ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा द्वारा की गई।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने छात्राओं को समय के महत्व को समझाते हुए आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सुव्यवस्थित अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता उईके ने छात्राओं को शिक्षा, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराते हुए उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथियों ने भी छात्राओं की प्रतिभा, अनुशासन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक श्री विश्वंत कुमार रहे, जबकि मंच संचालन श्रीमती नियति अग्रवाल एवं झरना साहू द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। वार्षिकोत्सव के अंतर्गत छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं लोक कला की मनमोहक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। विगत दिवस को आयोजित खेल प्रतियोगिता एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार, प्राध्यापकगण एवं छात्राओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार साहू, श्रीमती अर्चना झा, डॉ. सत्यव्रत त्रिपाठी, श्री राहुल गारखेडे, डॉ. सुभाष सोनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह वार्षिकोत्सव छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा।
- -सोनी वर्मा को मिली 1.82 लाख अंतर राशि, तो रामप्रसाद के लिए बना होली यादगार त्यौहार-रंगों के साथ खुशहाली-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को दी बड़ी सौगातरायपुर ।किसानों को समृद्धि का उपहार-कृषक उन्नति योजना से खातों में पहुंची अंतर राशि कबीरधाम जिले के किसानों के लिए इस बार की होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि समृद्धि का त्यौहार बनकर आई है। कृषक उन्नति योजना के जरिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों के खातों में धान की अंतर राशि भेजकर उनके त्योहार को खास बना दिया है। जैसे ही किसानों के मोबाइल पर राशि जमा होने का मैसेज आया, गांवों में खुशियां छा गई। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह रही कि पैसा सीधे बैंक खाते में पहुंचा, जिससे किसानों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े।ग्राम नवडीह के किसान श्री सोनी कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष लगभग 250 क्विंटल धान बेचा है। होली से पहले उनके खाते में 1 लाख 82 हजार रुपए की अंतर राशि जमा हुई है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि एकमुश्त राशि मिलने से उनकी होली और भी अच्छी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पैसे का उपयोग वे गन्ना की खेती के लिए बेहतर किस्म के बीज मंगाने में करेंगे, जिससे आने वाले समय में उनकी फसल और अच्छी होगी।इसी तरह कबीरधाम जिले के ग्राम बानों के किसान रामप्रसाद पाली ने भी योजना के तहत राशि मिलने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जैसे ही मोबाइल पर राशि जमा होने का संदेश मिला, परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। होली जैसे बड़े त्यौहार से पहले यह आर्थिक सहयोग उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। रामप्रसाद पाली ने बताया कि इस राशि से वे खेती के जरूरी काम पूरे करेंगे और परिवार की जरूरतें भी पूरी कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना का पैसा सीधे खाते में आने से उन्हें किसी प्रकार की भागदौड़ नहीं करनी पड़ी। इससे किसानों का सरकार पर विश्वास और मजबूत हुआ है। कृषक उन्नति योजना ने न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती दी है, बल्कि त्यौहार के मौके पर उनके जीवन में नई खुशियां भी भर दी हैं।
-
-राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसिलिटी की स्थापना पर दिया बल
-राज्यपाल रमेन डेका ने रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ कियारायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर में रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स एक विश्वसनीय संस्थान रहा है। जब हम सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा संस्थानों की बात करते हैं एम्स का नाम सबसे ऊपर होता है। यह गर्व का विषय है कि भारत के सभी राज्यों में एम्स की स्थापना हो चुकी है। एम्स रायपुर में इलाज हेतु आए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस लिहाज से इस संस्थान को और बड़ी जगह की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं राज्य शासन को यह सलाह दूंगा कि नवा रायपुर में एम्स की स्थापना के लिए भूमि आबंटित करें, ताकि बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा सुविधा मिल सकें।राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसिलिटी की स्थापना पर बल दिया, ताकि हृदय रोगियों को अपने ही प्रदेश में बेहतर इलाज मिल सकें और उन्हें प्रदेश के बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अथवा एम्स में सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसीलिटी की स्थापना की जा सकती है।श्री डेका ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ोतरी के कारण प्रदेश में मृत्यु दर में आशानुकूल कमी आई है। लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है ताकि हम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बना सकें। इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल करने होंगे, चाहे वह चिकित्सा का क्षेत्र हो, इंजीनियरिंग का क्षेत्र हो या अंतरिक्ष विज्ञान। श्री डेका ने डॉक्टरों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी ऐसे नोबेल प्रोफेशन में हैं जो सीधे लोगों की भलाई से जुड़ा हुआ है। आज भी समाज का एक बड़ा तबका डॉक्टरों को भगवान मानता है। देश के बाहर भी भारतीय डॉक्टरों का नाम सम्मान से लिया जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह हमारे सुप्रशिक्षित और समर्पित डॉक्टर हैं। हमारे भारतीय डॉॅक्टर हमेशा मरीजों के बेहतर इलाज को प्राथमिकता देते है जो उनकी सेवा भावना का परिचायक है। उन्होंने अपनी माता जी का संस्मरण साझा करते हुए कहा कि जब मेरी माता जी बीमार रहा करती थीं जब का मेरा अनुभव है कि डॉक्टरों को देखते ही उनकी आधी परेशानी खत्म हो जाती थी। यह डॉक्टरों पर आम लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।श्री डेका ने इस अवसर पर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नये प्रतिमान स्थापित करता रहें और निरंतर मरीजों की सेवा में तत्परता से जुटा रहे ऐसी मेरी कामना है। इस अवसर पर एम्स के चिकित्सा अधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे। - रायपुर ।छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले की दो सिंचाई योजना के लिए 5 करोड़ 67 लाख 15 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-छुरा की नागझर व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य मरम्मत एवं मुख्य नहरों का रिमॉडलिंग एवं सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 86 लाख 11 हजार रुपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 61 हेक्टेयर के विरूद्ध 46 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी तरह से विकासखण्ड-मैनपुर की फुलझर जलाशय का शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं मुख्य नहर एवं शाखा नहरों का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 81 लाख 4 हजार रूपए स्वीकृत किए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 158 हेक्टेयर के विरूद्ध 68 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा बचत जल से 10.99 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 168.99 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक के रूप में सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संरक्षक सदस्य के रूप में आज कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को 25 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान राज्यपाल ने रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी भी मौजूद रहे।
- रायपुर/ छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने आज धोन्धा प्रतापपुर में बहुप्रतीक्षित कृषि महाविद्यालय का विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया। उनके द्वारा आज 889.53 लाख राशि से निर्मित होने वाले कृषि महाविद्यालय भवन प्रतापपुर (धोन्धा) व 602.10 लाख से निर्मित होने वाले बालक एवं कन्या छात्रावास भवन प्रतापपुर (धोन्धा) का भूमि पूजन किया गया।इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य श्री लवकेश पैंकरा, क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि यह दिन धोंधा प्रतापपुर और संपूर्ण क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर कृषि महाविद्यालय की स्थापना से किसान बंधुओं की आने वाली पीढ़ियों के लिए उच्च कृषि शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे।मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस महाविद्यालय के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती के तरीके और कृषि विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा अब उनके अपने गृह जिले में ही उपलब्ध होगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि महाविद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा।इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृषि महाविद्यालय की स्थापना उनके क्षेत्र के लिए एक स्वप्न के साकार होने जैसा है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के लिए प्रयास आज सफल हुआ है जिसमें कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ग्रामवासियों एवं किसान बंधुओं से कहा कि अब उनके बच्चों को उच्च कृषि शिक्षा के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा। विधायक श्रीमती पोर्ते ने यह भी कहा कि यह महाविद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के कृषि विकास और युवाओं के उज्जवल भविष्य की नींव भी रखेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।इस कृषि महाविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को कृषि विज्ञान, उद्यानिकी, पशुपालन और ग्रामीण प्रबंधन जैसे विषयों में उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। अब दूरदराज के ग्रामीण विद्यार्थियों को बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और वे अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
- उल्लंघनकारी उद्योगों पर पखवाड़े भर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की कड़ी कार्रवाई9.22 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपितउल्लंघनकारी उद्योगों पर पखवाड़े भर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की कड़ी कार्रवाईरायपुर/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा क्षेत्रांतर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की नियमित एवं सतत निगरानी की जा रही है। 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 की अवधि में किए गए नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षणों के दौरान विभिन्न उद्योगों में वायु एवं जल प्रदूषण संबंधी गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर मंडल द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है। मंडल द्वारा 15 दिनों में 15 उद्योगों पर उत्पादन बंद एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई।स्पंज आयरन उद्योग पर कार्रवाईग्राम चरौदा, तहसील एवं जिला रायपुर स्थित स्पंज आयरन उद्योग मे० पुष्प स्टील्स एंड माइनिंग प्रा. लिमिटेड (पूर्व नाम-इंडियन स्टील एंड पॉवर प्रा. लिमिटेड) में वायु प्रदूषण पाए जाने पर वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31(क) के तहत उत्पादन बंद करने एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई।मेटल पार्क, रावांभाठा में 11 इकाइयों पर कार्रवाई की गई, जिनमें मेटल पार्क, रावांभाठा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान 09 स्लैग क्रशर, 01 बाइंडिंग वायर इकाई एवं 01 स्टील फर्नीचर इकाई बिना मंडल की वैध सम्मति एवं प्रदूषण की स्थिति में संचालित पाई गईं। इन कुल 11 इकाईयों के विरुद्ध वायु अधिनियम 1981 की धारा 31(क) एवं जल अधिनियम 1974 की धारा 33(क) के तहत उत्पादन बंद एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई।सिलतरा एवं उरला क्षेत्र में भी कार्रवाईसिलतरा स्थित इण्डक्शन फर्नेस उद्योग मे० एसकेए इस्पात प्रा. लिमिटेड (पूर्व नाम-जोरावर इंजीनियरिंग एंड फाउंड्री फोर्ज प्रा. लिमिटेड) में वायु प्रदूषण पाए जाने पर 19 फरवरी 2026 को उत्पादन बंद करने एवं विद्युत विच्छेदन के आदेश जारी किए गए। इसी प्रकार उरला-गोंदवारा स्थित इण्डक्शन फर्नेस एवं सीसीएम उद्योग मे० छत्तीसगढ़ फेरो ट्रेडर्स प्रा. लिमिटेड में वायु प्रदूषण पाए जाने पर उत्पादन बंद एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की गई।9.22 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्तिछत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा कार्रवाई के अतिरिक्त निमयों का उल्लंघन अवधि के लिए नियमानुसार पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपण की भी कार्रवाई की गई है। इस अवधि में कुल 03 उद्योगों पर कुल 9 लाख 22 रूपए की क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की गई है। मंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई पूर्णतः पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए की गई है। संबंधित उद्योगों को निर्देशित किया गया है कि जब तक वे पर्यावरणीय मानकों, वैधानिक प्रावधानों एवं सम्मति शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित नहीं करते, तब तक संचालन की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण निरंतर जारी रहेगी तथा किसी भी उद्योग से प्रदूषक उत्सर्जन अथवा दूषित जल निस्सारण पाए जाने पर वायु एवं जल अधिनियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- छुईखदान में पान अनुसंधान केन्द्र की स्थापनारायपुर/खैरागढ़ छुईखदान, गंडई जिले के विकासखण्ड छुईखदान में पूर्व में पान की खेती व्यापक रूप से की जाती थी, किन्तु तकनीकी मार्गदर्शन के अभाव एवं आवश्यक प्लांटिंग मटेरियल की उपलब्धता न होने के कारण यह परंपरागत खेती धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई थी। पान की इस पारंपरिक फसल को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 में विकासखण्ड छुईखदान में पान अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने की घोषणा की गई। यह केन्द्र रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय छुईखदान में स्थापित किया गया है।पान उत्पादक कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए शेडनेट हाउस अधोसंरचना निर्माण हेतु 50 प्रतिशत विभागीय अनुदान प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में 7 कृषकों द्वारा प्रति कृषक 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में शेडनेट हाउस का निर्माण कराया गया है, जिसके लिए प्रति कृषक 1.77 लाख रुपये का अनुदान उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदान किया गया है। इनमें से 6 कृषक वर्तमान में पान की खेती कर रहे हैं। इस पहल से पान उत्पादक कृषक प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में भी अनुकूल वातावरण में पान की खेती कर बेहतर आय अर्जित कर सकेंगे।आवश्यक प्लांटिंग मटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय के सहयोग से जिले में स्थापित शासकीय उद्यान रोपणी कुकुरमुड़ा एवं बीरूटोला में भी पान की खेती का प्रदर्शन प्लॉट तैयार किया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा इस विशेष पहल की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा समय-समय पर स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही, रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय छुईखदान के विषयवस्तु विशेषज्ञों द्वारा कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे जिले में पान की खेती को पुनः स्थापित कर किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
- जगदलपुर कलेक्टोरेट में सजे स्व-सहायता समूहों के विशेष स्टॉलरायपुर/रंगों के महापर्व होली की आहट के साथ ही बस्तर में उत्सव का माहौल बनने लगा है। इस वर्ष होली को सुरक्षित और स्थानीय हुनर के साथ यादगार बनाने के लिए जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल और फैंसी सामग्री के विक्रय हेतु विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ उपलब्ध गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक तत्वों से निर्मित है, जो रसायनों के दुष्प्रभावों से मुक्त और त्वचा के लिए पूर्णतः सुरक्षित है।परिसर में सजे इन स्टॉल्स पर न केवल विभिन्न रंगों के सुगंधित हर्बल गुलाल मिल रहे हैं, बल्कि होली के लिए विशेष फैंसी सामग्री और बच्चों के आकर्षण के केंद्र भी उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन की इस पहल के माध्यम से जहाँ एक ओर आम नागरिकों को शुद्ध और मिलावट रहित रंगों का विकल्प मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त मंच भी प्रदान किया गया है। स्थानीय संसाधनों और फूलों-पत्तियों के अर्क से तैयार यह गुलाल बस्तर की माटी की खुशबू को त्यौहार के उल्लास में घोल रहा है।प्रशासन और स्व-सहायता समूहों ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और अधिकारी-कर्मचारियों से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन स्टॉल्स पर पधारें। आपकी एक छोटी सी खरीदी न केवल आपकी होली को रंगों से सराबोर करेगी, बल्कि बस्तर की मेहनतकश महिलाओं के जीवन में भी आर्थिक समृद्धि और खुशियों के नए रंग भरेगी। वोकल फॉर लोकल के संकल्प को सार्थक करते हुए इस बार की होली प्राकृतिक रंगों और स्थानीय प्रेम के साथ मनाने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया है।
- आर राममूर्ति संरक्षक, टी सुरेंद्र उपाध्यक्ष, बी तुलसी राव महासचिव मनोनीत-टी सहदेवभिलाई नगर। गंजाम अग्निकुल क्षत्रिय समाज, भिलाई की अहम बैठक सेक्टर 01 पार्क में रविवार को हुई, जिसमें पूर्व पत्रकार एवं पूर्व बीएसपी कर्मी टी सहदेव को कार्यवाहक अध्यक्ष, बीएसपी से सेवानिवृत्त सहायक महा प्रबंधक आर राममूर्ति को संरक्षक, टी सुरेंद्र को कार्यवाहक उपाध्यक्ष, बी तुलसी राव को कार्यवाहक महासचिव मनोनीत किया गया है। ये वर्तमान में छह माह तक अपने पदों पर बने रहेंगे। इनके अलावा बीएसपी से सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक बी लोकराजू को कोषाध्यक्ष, आर मोहनराव को मीडिया प्रभारी तथा संचार प्रमुख, पी नागेश्वर राव को सचिव, एस विजय को उपसचिव बनाया गया है। सलाहकार मंडल में जी लक्ष्मणराव, केशव राव तथा टी सुब्बाराव को शामिल किया गया है। ये पदाधिकारी भी अन्य पदाधिकारियों की तरह कार्यवाहक ही रहेंगे।बैठक में ओड़िशा के गंजाम जिले के अंतर्गत आने वाले गांवों बक्सिपल्ली, सोलबिंधा, गिरिसोला, सोन्नापुर, अड़तालपल्ली, नया कमलापुर, कीर्तिपुर, गोलाबंधा, बड़ापुट्टी तथा एकसिंग के तीस से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों के अलावा ग्राम प्रतिनिधियों आर सुंदर राव, एमएस राव, ई नोइदास, बी सनमुख राव, उमापति, टी डिल्लेश्वर, पी वेंकट राव, जी वेंकट, वाई केशवराव, बी अनमोल, टी रामाराव, पी धनराजू, बी शेखर राव, जीवी राव, पी जगन्नाथ, पी नारायण, बी भास्कर, जी देवराजू, डी हेमराज तथा एस किरण शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया है। मालूम रहे कि भिलाई में पिछले छह दशकों से गंजाम जिले के बीस से ज्यादा गांवों के सैकड़ों लोग निवास कर रहे हैं, बाकी गांवों के लोगों को भी एक छतरी के नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा।
-
*समस्त नगरवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर शहर को देश का प्रथम स्वच्छ रैंकिंग शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः विनम्र अपील
रायपुर/राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को रंगों के त्यौहार होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में समस्त नगरवासियों के जीवन में विद्या, बुद्धि, सुख, समृद्धि, सम्पन्नता, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी रायपुर शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा ऊर्जाशक्ति प्रदान करने की विनम्र सामूहिक प्रार्थना की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर शहर को राष्ट्र में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का संकल्प लेने की पुनः विनम्र अपील की है। -

- बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया
रायपुर। फागुन मास में रंग-गुलाल से सराबोर, खुशियों, उमंग और हर्षोल्लास के पावन पर्व होली के आगमन के शुभ अवसर पर सरयूपारीय ब्राह्मण सभा द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। फाग गीत और नगाड़े की थाप के बीच उड़ते अबीर गुलाल ने माहौल में अनोखा रंग जमाया। इस मौके पर सरयूपारीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला , सभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं।
आयोजन में महिलाओं ने भी खूब रंग जमाया। उन्होंने भी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगाड़ों और ढोलक की थाप के बीच फाग गीत गाकर महिलाओं ने होली खेली और रंगों के पर्व की खुशियां साझा कीं।
सभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाज भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं गुलाल अर्पित कर की गई। यह पूजा पत्रकार प्रकाश शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, प्रेस क्लब रायपुर) द्वारा संपन्न कराई गई। इसके बाद होली उत्सव का शुभारंभ हुआ।
आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का यह आयोजन अत्यंत उल्लासपूर्ण रहा।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, बाबूलाल शर्मा, संदीप पुराणिक प्रदीप दुबे, व्यास पाठक, कुलदीप शर्मा,,हरीश तिवारी विवेक मिश्रा,पंकज शर्मा ,प्रमोद मिश्रा, मनीष वोरा ,सनत तिवारी,सुरेश वैष्णव, राजेंद्र निगम, शंशाक खरे, मंजूषा शर्मा , ,प्रीति निगम , आर.एल. द्विवेदी, मित्रेश दुबे, बृष्णेंद्र मिश्रा, यदुवंशमणि त्रिपाठी, दादू भाई त्रिपाठी, दशरथ प्रसाद शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, निशाकांत त्रिपाठी, इन्द्र नारायण त्रिपाठी, कपिल ओझा, मथुरा प्रसाद तिवारी, शंभु प्रसाद पाण्डेय, राजेन्द्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी, बैजनाथ मिश्रा, आनंद दुबे, प्रवीण चौबे, आर.बी. तिवारी, विजय कान्त शर्मा, देवेंद्र तिवारी, प्रमोद गौतम, अनिमेष तिवारी, शिवम त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, हर्ष मिश्रा, राजू महाराज, विश्वनाथ तिवारी, नागेंद्र तिवारी, राजेश शर्मा, ओम नारायण पाण्डेय शामिल थे।
महिला मंडल की ओर से कुसुम त्रिपाठी, बृजेश त्रिपाठी, पद्मा ओझा, सुसुम शुक्ला, शशि मिश्रा, मीरा दुबे, सुनीता दुबे, पुष्पा मिश्रा, अपर्णा तिवारी, मल्लिका मिश्रा, अनीता दुबे, सुमन त्रिपाठी, मीनाक्षी तिवारी, अनीता तिवारी, वंदना मिश्रा, संगीता मिश्रा, प्रिया पाठक, गरिमा मिश्रा, डॉ. मल्लिका मिश्रा, लकी दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने समारोह में अपनी भागीदारी निभाई।
- रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में सोमवार शाम को सात बजे होली जलाई जाएगी। मंडल सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल पर्यावरण का संरक्षण के उद्देश्य से लगभग 11 वर्षों से लकड़ी की जगह कंडे और गोकाष्ट के उपयोग को प्राथमिकता देने की मुहिम चला रहा है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र मंडल के तिकोने पार्किंग स्थल पर कंडे- गोकाष्ठ की होली जलाई जाएगी। साथ ही इसके लिए कालोनियों व मोहल्लों की होली समितियों को जागरूक और प्रेरित भी किया जा रहा है।मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने मंडल के सभी आजीवन सभासदों के साथ-साथ आमजनों से भी अपील की है कि होली प्राकृतिक रंगों से जमकर खेलें, लेकिन पानी के दुरुपयोग से बचें। स्वयं भी कम से कम पानी का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए तैयार करें। उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों, सभासदों से अधिक से अधिक संख्या में होली दहन कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है। file photo
- - 'माय भारत- युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम' में पहुंचे गुजरात के युवाओं को महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष ने किया संबोधितरायपुर। कुछ मोटीवेशन स्पीकर कहते हैं कि सपने बड़े देखो। मैं कहता हूं कि सपने बड़े देखो लेकिन उसे पाने के लिए वैसा बड़ा कर्म भी करो। अपने सपनों को पाने के लिए मेहनत करो, तभी सफलता मिलेगी। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने नेहरू युवा केंद्र के माय भारत के युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में गुजरात से आए युवाओं से कहीं।काले ने कहा कि रायपुर में आपने अभी जो पांच दिन गुजारे हैं, वो समय आपके जीवन में दोबारा नहीं आ सकते। यहां जो आपने सीखा, जो जाना उसे अपने जीवन में आत्मसात करना जरूरी है। उन्होंने प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी जेम की कहानी बताते हुए कहा कि जेम ने जब अपने जीवन की पहली स्पर्धा खेली और पांच लाख डालर जीतकर स्टेडियम से बाहर आए, तो एक भिखारी ने उनसे अपनी मां के बीमार होने का हवाला दिया और पैसे मांगे। इस पर जेम ने पूरे पांच लाख डालर उसे दे दिए। फिर पूरे उत्साह के साथ दूसरी स्पर्धा भी खेली और जीती भी। इसमें उन्होंने 10 लाख डालर जीते। इस पर उनके दोस्तों ने उनसे पूछा कि तुमने पहले मैच में मिले पांच लाख डालर का क्या किया, तो जेम ने अपने दोस्तों को सारी बात बताई। जेम की बात सुन दोस्तों ने कहा वह बहुत बड़ा फ्राॅड है। उसकी मां बीमार नहीं है। दोस्तों की बात सुन जेम ने कहा कि शुक्र है कि उसकी मां बीमार नहीं है। उसकी जगह कोई दूसरा होता तो उसे गाली देता। उसके मन में नकारात्मक भाव आते।कार्यक्रम का संचालन करते हुए माय भारत कार्यक्रम के डिप्टी डायरेक्टर अर्पित तिवारी ने 25 फरवरी से 28 फरवरी से तक युवाओं के पूरे कार्यक्रम और भ्रमण का ब्यौरा रखा। उन्होंने बताया कि माय भारत युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत गुजरात के आणंद, महिसागर, नडियाल, दहोद और गोधरा जिले से युवा आए हैं। वहीं कार्यक्रम में पहुंचीं दुर्गा कालेज की प्रोफेसर सुनीता चंसोरिया ने बच्चों से उनके छत्तीसगढ़ के अनुभव पर चर्चा की। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर भी मंचस्थ थे।
- - वल्लभ नगर, अमलीडीह, चौबे काॅलोनी, बूढ़ापारा सहित अनेक केंद्रों की महिलाओं ने किया पाठरायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार होने वाला रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ इस शनिवार, 28 फरवरी को पूरे उत्साह के साथ वल्लभ नगर, अमलीडीह, चौबे कालोनी और बूढ़ापारा महिला केंद्र सहित अनेक केंद्रों में किया गया। इन केंद्रों में जुटीं महिला सदस्यों ने एक- दूसरे को होली उत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि शनिवार को वल्लभ नगर केंद्र की मासिक बैठक हुई। जिसमें सबसे पहले सभी महिलाओं ने राम रक्षा स्तोत्र व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। तत्पश्चात महाशिवरात्रि से संबंधित प्रश्न- उत्तर का खेल खेला गया। इसमें वंदना पाटिल प्रथम, आशा बारेवार द्वितीय व अपर्णा पेंडसे तृतीय रहीं। बैठक में अपर्णा देशमुख, विशाखा तोपखानेवाले, मानसी विठालकर, शोभा ठाडा, प्रतिमा पाध्ये, प्राजक्ता पुसदकर, वंदना पाटिल, शोभा पाटिल, अमरजीत कोल्हे, रोहिणी चिमोटे, सुरेखा मेघावाले, अर्चना जतकर, अपर्णा पेंडसे, शुभांगी आप्टे, रोहिणी पेंडसे, कंचन पुसदकर, अपर्णा आठले, मंजूषा चिलमवार, सुहानी पवार, प्रीति केसकर सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने न्यू राजेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अर्चना भाखरे, अक्षरा भगाड़े, शोभा जोशी, शीला शर्मा, शीला कटकवार सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। वहीं चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने करबला तालाब स्थित हनुमान मंदिर में एक साथ पाठ किया। इस दौरान अक्षता पंडित, स्वाति डबली, प्राची डोनगंवाकर, गौरी क्षीरसागर, मनीषा मुकादम, सुमन काले उपस्थित रहीं।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक ने आगे बताया कि इसी क्रम में बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में होली मिलन, राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं ने इस अवसर पर रंग लगाओ और गेम जीतो खेला। इस दौरान अपर्णा मोघे, अर्चना मोघे, सविता मोघे, अंजलि नलगुंडवार, अनघा करकशे, सुनीता साठे, अर्चना पराड़कर, सुहासिनी पट्टलवार, दमयंती देशपांडे, संध्या चौधरी, साधना गायकवाड़, मनुजा काले, संगीता नन्देडकर, सूचिता काले, रीता लोखंडे शामिल हुईं।
- -अवैध निर्माण का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा दो दिन लगातार चली कार्यवाही में तोड़ा गया-रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध निर्माण तोड़ने व्यापक अभियान-महापौर मीनल चौबे ने सभी प्रकरर्णों में अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के दिए स्पष्ट निर्देशरायपुर - रविवार को लगातार दूसरे दिन टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार औऱ रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार एसडीएम श्री नन्द कुमार चौबे के मार्गनिर्देशन में नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत लालपुर में नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह , कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला, श्री आशुतोष सिँह, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, श्री नीतीश झा, उपअभियंता श्री अजय श्रीवास्तव,श्री मनोज साहू, नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग सहित पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने सम्बंधित स्थल पर सहयोग करते हुए तहसीलदार औऱ राजस्व विभाग , पुलिस प्रशासन की टीमों, उड़न दस्ता सहित 6 जेसीबी, 2 पोकलेन मशीनों, 10 डम्पर, मजदूरों की सहायता से लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि को अवैध कब्जा जमाकर निर्मित लगभग 10 बड़ी दुकानों औऱ लगभग 30 बड़े कमरों के नियम विपरीत अवैध निर्माण को स्थल पर सीमांकन करवाने के पश्चात पूरी तरह ध्वस्त करने की व्यापक कार्यवाही अभियान लगातार दूसरे दिन जारी रहा .यह अतिक्रमणरोधी व्यापक अभियान रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर आज लगातार दूसरे दिन जारी रहा. लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा अवैध निर्माण का तोड़ा गया है.नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा है कि लगातार दो दिन चलाया गया व्यापक अवैध निर्माण तोड़ो अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण कार्यों को करने वालों के लिए एक कड़ी नियमानुकूल स्पष्ट चेतावनी है. जहां भी अवैध निर्माण होना पाया जायेगा, वहाँ शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध निर्माण तोड़ने कड़ी कार्यवाही की जाएगी.
- -मैत्री मैच निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन ने रामकी कम्पनी इलेवन से 126 रनों से जीता-नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर पहुंची, स्वास्थ्य विभाग औऱ रामकी कम्पनी की टीमों का किया उत्साहवर्धन, रायपुर नगर निगम की सकारात्मक पहल को सराहा-झोला बैंक औऱ बर्तन बैंक लगा रही महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं के स्टाल का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, नागरिकों से झोला बैंक औऱ बर्तन बैंक का जीवन में सदुपयोग शहर में स्वच्छ औऱ स्वस्थ पर्यावरण हेतु करने की विनम्र अपीलरायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग औऱ स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा रायपुर में स्वच्छता के लिए सकारात्मक पहल की गयी है.इसके अंतर्गत रविवार को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन औऱ रामकी कम्पनी इलेवन के मध्य निर्धारित सीमित 10 ओवरों का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नगर निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट पर 180 रन बनाये, जबकि रामकी इलेवन की टीम मात्र 54 रन बनाकर 126 रनों से पराजित हो गयी. मैच पूरी तरह मैत्रीपूर्ण रहा, जिसमें नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने इसे नगर निगम रायपुर स्वच्छता के लिए सकारात्मक पहल बताया. उन्होंने कहा कि इससे रायपुर शहर की स्वच्छता के कार्य में लगी स्वास्थ्य विभाग औऱ रामकी कम्पनी के अधिकारियों औऱ कर्मचारियों का दैनिक कार्य में होने वाला तनाव कम हो सकेगा औऱ वे आपसी समन्वय रखकर रायपुर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को औऱ अधिक बेहतर बनाकर शहर के लिए सकारात्मक परिणाम दे सकेंगे.नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर साहू, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, पार्षद श्री राजेश देवांगन, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कडु,जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर, रामकी कम्पनी के लोकल हेड श्री योगेश कुमार,की मंच पर उपस्थिति में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन की विजेता औऱ रामकी कम्पनी इलेवन की उपविजेता क्रिकेट टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाणपत्र प्रदत्त किये. मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन शाखा औऱ रामकी कम्पनी के अधिकारीगणों औऱ कर्मचारीगणों की मंच पर उपस्थिति रही.इसके पूर्व नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने वहाँ शास्त्री बाजार में झोला बैंक लगाने वाली जय माता दी महिला स्वसहायता समूह औऱ नेहरू नगर चांदनी चौक सामुदायिक भवन में बर्तन बैंक लगाने वाली प्रगति महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के स्टाल का प्रत्यक्ष निरीक्षण नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कडु की उपस्थिति में किया औऱ सभी नागरिकों से शहर में स्वच्छ औऱ स्वस्थ पर्यावरण हेतु झोला बैंक औऱ बर्तन बैंक का जीवन में पूर्ण सदुपयोग करने की विनम्र अपील की.
- दुर्ग। विधानसभा क्षेत्र दुर्ग के वार्ड क्रमांक 16, कर्मचारी नगर में रविवार को नवनिर्मित डोमशेड का लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। यह डोमशेड केबिनेट केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की विधायक निधि से निर्मित किया गया है। नवनिर्मित डोमशेड के निर्माण से कर्मचारी नगर के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी ऐसे सार्वजनिक स्थल की मांग कर रहे थे, जिसे अब साकार रूप मिला है। डोमशेड बनने से अब धूप, वर्षा अथवा अन्य मौसमी बाधाएँ किसी भी कार्यक्रम में व्यवधान नहीं बनेंगी और विभिन्न आयोजन सहज रूप से संपन्न किए जा सकेंगे।लोकार्पण अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार और मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नगर सहित पूरे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति से किए जा रहे हैं और आगे भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएँ लागू की जाती रहेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डोमशेड का निर्माण क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और इससे सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्री श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, श्री कमलेश फेकर, श्री बंटी चौहान, श्री कौशल साहू, पार्षद श्री खिलावन मटियारा, श्री देवनारायण चंद्राकर, श्री कांशीराम कोसरे, श्री मनीष साहू, श्री कुलेश्वर साहू, श्री कमल देवांगन, श्री मनीष कोठारी, श्री युवराज कुंजाम, श्री गुलशन साहू, श्री सरस निर्मलकर, श्रीमती सुरुचि उमरे, श्रीमती सावित्री दमाहे, श्रीमती रेशमा सोनकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
- -जिला पंचायत सीईओ-कुमार बिश्वरंजन द्वारा पांच ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गयारायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के धरसीवां विकासखंड अंतर्गत चयनित पांच ग्राम पंचायतों की आर्द्रभूमि स्थलों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन के नेतृत्व में 1 मार्च को एक संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया । इस दौरान स्थानीय पक्षी विशेषज्ञों की उपस्थिति में माँढर, गोढी, अकोली, बरबांदा एवं टोर ग्राम पंचायतों के आर्द्रभूमि क्षेत्रों का भ्रमण किया गया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य इन आर्द्रभूमि स्थलों का संरक्षण सुनिश्चित करते हुए स्थानीय ग्राम पंचायतों, स्व-सहायता समूहों एवं युवा समूहों की सहभागिता से इन्हें पक्षी अवलोकन केंद्र (बर्ड वॉचिंग सेंटर) के रूप में विकसित करना है। निरीक्षण के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, स्व-सहायता समूह के सदस्य, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक भी उपस्थित रहे।भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों एवं अधिकारियों द्वारा आर्द्रभूमि संरक्षण के महत्व, स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण तथा इन स्थलों को पर्यावरणीय एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।आगामी कार्ययोजना के तहत सीईओ धरसीवां श्री आशीष केश्वरवानी के साथ पक्षी विशेषज्ञों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संरक्षण एवं विकास से संबंधित विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही चयनित सभी ग्राम पंचायतों में आर्द्रभूमि संरक्षण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं नियम भी निर्धारित किए जाएंगे। इस पहल से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ेगी तथा भविष्य में इन स्थलों को प्रकृति एवं पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
- -भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है - अजय जम्वालरायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ रायपुर संभाग की कार्यशाला आहूत की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक प्रबोधन के लिए इस महाभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि आगामी 10 मार्च से 31 मार्च तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे।भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री श्री जम्वाल ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाए, ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर एवं प्रवीण होते हैं और भाजपा कार्यकर्ता हमेशा कर्मष्ठ, निष्ठावान एवं परिश्रमी होते है।भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष रूप से 7 प्रमुख विषयों का चयन किया गया है, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान के तहत भाजपा से हमारा जुड़ाव और हमारी विचारधारा, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के गौरवशाली सफर पर चर्चा, भाजपा कार्यकर्ता की आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और रुचि को निखारने के लिए रात्रिकालीन सांस्कृतिक सत्र। जिलास्तरीय वर्गों में अलग-अलग विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता प्रखर होते है। विषय के अच्छे जानकार बनते है। भाजपा में प्रशिक्षिति कार्यकर्ता संगठन एवं सरकार के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते है। उन्होंने संवाद करते हुए सभी पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया और संगठनात्मक अनुशासन व समर्पण को सर्वाेपरि रखने का संदेश दिया।कार्यशाला का संचालन भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने किया एवं आभार भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण महाभियान टोली की सदस्य श्रीमती शताब्दी पांडेय ने माना। इस दौरान कार्यशाला में रायपुर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष सहित प्रशिक्षण महाभियान टोली के सदस्य मौजूद रहे।









.jpg)

















