- Home
- छत्तीसगढ़
- -12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकेंगें ऑनलाइन आवेदनदुर्ग / भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिये अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पद पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (08वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदो के लिये जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक खुली रहेगी। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक श्री आर. के. कुर्रे से मिली जानकारी अनुसार इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकतें है। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून 2025 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिये सेना भती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क करें। अथवा विस्तृत जानकारी के लिये जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है।
- निर्विघ्न रूप से परीक्षा संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में शिक्षा एवं संबंधित विभाग की अधिकारियों की बैठक लेकर 17 मार्च से शुरू हो रहे कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा बिना किसी अवरोध के निर्विघ्न रूप से एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले सहित शिक्षा एवं अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री चन्द्रवाल ने बारी-बारी से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से चर्चा कर विकासखण्डवार तैयारियों की समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने प्रत्येक विकासखण्डों में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की कुल संख्या तथा प्रत्येक विकासखण्डों में बनाए गए कुल परीक्षा केन्द्रों की संख्या आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्रश्न पत्रों की छपाई, वितरण व्यवस्था, गोपनीय सामग्रियों के लिए समन्वय केन्द्र तथा प्रश्न पत्रों को संबंधित पुलिस थानों में सुरक्षित रखने हेतु किए गए उपायों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने पुलिस थानों से संबंधित परीक्षा केन्द्रों में गोपनीय सामग्रियों को सुरक्षित लाने ले जाने के लिए रूट चार्ट के निर्धारण आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने सुरक्षित रूट चार्ट का निर्धारण कर निजी शालाओं केे वाहनों का भी अधिग्रहण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों के लिए सहमति देने वाले अशासकीय शालाओं के संख्या के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन आदि के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के दौरान नकल रोकने हेतु भी पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि राज्य में लंबे अंतराल के बाद कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। इसलिए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु परीक्षा कार्य में लगे शिक्षकों का समुचित प्रशिक्षण एवं परीक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा किए गए तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए समय सारिणी के अनुसार कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार 17 मार्च से एवं कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा मंगलवार 18 मार्च से प्रारंभ होगी। श्री मरकले ने बताया कि कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 09 से 11 बजे तक एवं कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन हेतु संकुल प्राचार्यों को प्रभारी बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि संकुल प्राचार्यों के देखरेख एवं नियंत्रण में संबंधित संकुल के परीक्षा केन्द्रों में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होेंने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केन्द्र अध्यक्षों की नियुक्ति करने की भी जानकारी दी।
- - जिले के सभी विकासखण्ड के 20 सेक्टर की 172 महिलाएँ बना रही है हर्बल गुलाल-महिलाओं के हित में निरंतर कार्य करने और महतारी वंदन योजना के सफल संचालन के लिए समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभारबालोद । रंगो का त्यौहार होली इस बार बालोद जिले में रसायन मुक्त होकर हर्बल रंगो से सराबोर होेने वाला है। यह सब मुमकिन हुआ है जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बिहान से जुड़ी महिलाओं के बुलंद हौसलों से जिन्होंने जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए हर्बल गुलाल बनाने का निर्णय लिया है। यूं तो रंगो के इस त्यौहार में हर कहीं रंग ही रंग नजर आते हैं, लेकिन बाजार में बिकने वाले इन रंगो में कई प्रकार के रासायनिक तत्व मिले होते हैं, जिनके उपयोग से त्वचा में कहीं न कहीं नुकसान होता है। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले में बिहान की महिलाओं ने सभी विकासखण्डों के कुल 20 कलस्टर की 172 महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल बेहतर ढंग से तैयार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जिले की महिलाओं को विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़कर निरंतर ही आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न तीज त्यौहारों के अवसर पर मांग अनुरूप सामग्री तैयार कर, उसके पैंकेजिंग और मार्केटिंग हेतु सभी आवश्यक मदद की जाती है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि वर्तमान में होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए बिहान की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से पलाश, चुकंदर, सिंदुर बीज, पालक, कच्ची हल्दी का उपयोग कर विभिन्न रंगों का हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। जिले में अब तक लगभग 50 क्विंटल से अधिक हर्बल गुलाल तैयार कर लिया गया है। जिसमें से अब तक 26 क्विंटल हर्बल गुलाल का विक्रय स्थानीय बाजार एवं अन्य जिले में मांग अनुरूप विक्रय किया गया है।हर्बल गुलाल का उत्पादन कर रही वंृदावन महिला संकुल संगठन जमरूवा की पीआरपी श्रीमती ओमलता देशमुख ने बताया कि उनके संगठन की महिलाओं ने विगत वर्ष भी हर्बल गुलाल का उत्पादन किया था, इस वर्ष वे पहले से अधिक मात्रा में हर्बल गुलाल का उत्पादन कर रही हैं, इस गुलाल का बाजार मंे माॅंग अधिक है, क्यों कि इसके उपयोग से शरीर की त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है, यह गुलाल पूरी तरह से प्राकृतिक उत्पादों को मिलाकर बनाया गया है, किसी प्रकार का रासायनिक तत्व उपयोग में नहीं लाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने बड़ी मात्रा में हर्बल गुलाल का उत्पादन कर लिया है, जिसे वे स्थानीय बाजार के साथ ही शासकीय कार्यालयों में स्टाॅल लगाकर कर रही हैं। समूह की सदस्य श्रीमती विद्या यादव और श्रीमती मनीषा कुंजाम ने बताया कि वे बिहान के अंतर्गत कार्य करते हुए आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिमाह महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, इससे उन्हें अपने कार्य का निरंतर ही बेहतर रूप में करने प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को सशक्त कर आत्मनिर्भर बनाने निरंतर कार्य किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। समूह की महिलाओं ने जिले के साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए, हर्बल गुलाल का उपयोग करने की अपील भी की है।
- -जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ सहित सभी सदस्य रहे उपस्थितबालोद । जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन संपन्न होने के पश्चात् सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) का आयोजन किया गया। आज जनताओं के समस्याओं का निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आयोजित जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित जिला पंचायत सदस्यों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।
- बालोद। शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेगांव में भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ता शिक्षा व जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं उनके हितार्थ वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरुक करना है। कार्यक्रम में जिला लीड बैंक से श्री सौरभ जैन एवं शासकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान सुरेगांव प्रधानाचार्य श्री चंद्रप्रकाश कश्यप उपस्तिथ थे। इस अवसर पर श्री सौरभ जैन ने कहा कि वित्तीय साक्षरता के माध्यम से जमाकर्ता अपनी जमा पूंजी का बेहतर उपयोग कर अपनी आर्थिक स्तिथी को सुदृढ़ व सुरक्षित कर सकता है। उन्होंनें कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उपभोक्ताओं के हितार्थ के लिए अनेक योजनायें बनाई है जिसका आवश्याकतानुसार हितग्राही लाभ उठाने सकते हैं। श्री सौरभ जैन ने बताया कि समर्पित संस्था की इस कार्यशाला में आकर यह महसूस हो रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ताओं की यह योजना अपना मूर्त रुप ले रही है और इसके लिये समर्पित संस्था बधाई की पात्र है। उन्होंनें कार्यशाला के प्रति भागियों के अनेक प्रश्नों व शंकाओं का समाधान किया। समर्पित संस्था के अध्यक्ष डाॅ. संदीप शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य व औचित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंनें कहा कि उपभोक्ता अपनी बचत को सुरक्षित जमा करने के लिये बैंकों को ही प्राथमिकता दें। उन्होंनें कहा कि पिछले कुछ वर्षों में फर्जी माइक्रोफाइनेंस व चिटफण्ड कंपनियाॅँ काफी तेजी से अपना पांव पसार चुकी है जिनसे हमें सचेत रहने की जरुरत है। ऐसी किसी भी कंपनियों में निवेश के पहले जमाकर्ताओं को यह ज्ञात कर लेना चाहिए कि वे भारतीय रिजर्व बैंक से पंजीकृत है या नहीे। डाॅ. संदीप शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को बैंकों की विविध सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी वित्तीय व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना चाहिए। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर श्री हितेश मिश्रा व संतोषी बघेल ने बैंक खाता खुलवाने, उसका संचालन, बचत योजना, वित का प्रबंधन, के.वाय.सी. प्रक्रिया, बैंक ऋण, ऋण संबंधित उपभोक्ताओं के अधिकार, जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग लोकपाल, चिटफंडकंपनियों, नान बैंकिंग फाइनेंस कंपनी आदि की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी।
- -जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि शासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार सभी के सहमति से जिले के नए सहकारी समितियों का गठन सुनिश्चित की जाए। श्री चन्द्रवाल सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास सहकारी समिति की बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने जिले में प्रस्तावित नवीन मत्स्य सहकारी समिति, दुग्ध सहकारी समिति, वनोपज सहकारी समिति के अलावा ग्राम पंचायतों में पैक्स समिति एवं बहुआयामी सहकारी समितियों के गठन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से सहकारी समितियों में लेन-देन एवं लोन की व्यवस्था के अलावा सहकारी समितियों की गठन की प्रक्रिया एवं उसके गठन के लिए निर्धारित मापदण्ड आदि के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में उप संचालक सहकारी संस्थाएं श्री राजेन्द्र राठिया सहित उप संचालक कृषि एवं पशु चिकित्सा सेवाएं के अलावा जिला खाद्य अधिकारी और अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
- बालोद। परिवहन विभाग जिला बालोद द्वारा वर्ष 2024 से अब तक बिना फिटनेस, परमिट, ओव्हरलोड वाहनों, प्रदुषण, बीमा, वर्दी, लायसेंस, आदि वाहनों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध जो मोटरयान अधिनियम 1988 एवं मोटरयान नियम 1989 व छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 का उल्लंघन किये जाने पर शमन शुल्क 69 हजार 200 रूपये वसूल की गई। जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश रावटे ने बताया कि मोटरयान अधिनियम उल्लंघन अंतर्गत जनवरी 2024 से फरवरी 2025 तक कुल 1080 वाहनों का फिटनेंस नियमानुसार जारी गया है। उन्होंने बताया कि मोटरयान नियम के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध प्रभारी अधिकारी उड़नदस्ता संभाग दुर्ग द्वारा जिला बालोद में ओव्हरलोड, प्रेसर हार्न, प्रदुषण व अन्य कार्यवाही अंतर्गत शमन शुल्क कुल 02 करोड़ 26 लाख 15 हजार 700 रूपये तथा माह जनवरी एवं फरवरी 2025 में कुल 47 लाख 74 हजार 200 रूपये की वसूल की गई। उन्होंने बताया कि आज 10 मार्च को परिवहन विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न में लगभग 35 से 40 बसों की सघन जाँच की गई। जिसमें मोटरयान अधिनियम के तहत् नियम विरूद्ध चलने वाले बसों पर कुल 27 हजार 542 रूपये शमन शुल्क वसूल कर कार्यवाही की गई तथा सभी बस मालिकों को मोटरयान अधिनियम का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में वाहन चालक व वाहनों में कमी पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
- रायपुर // कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उन्हें समझाइश दी और नियमों का पालन करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने बिना हेलमेट पहने, बिना जरूरी कागजात के वाहन चला रहे और कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिबंधित जगह पर गाड़ी चला रहे लोगों को रोककर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दोपहिया चालकों को बताया कि हेलमेट पहनना, वाहन के सभी वैध दस्तावेज रखना और नियमों का पालन करना उनकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बिना कागजात के वाहन चलाना कानूनी अपराध है और दुर्घटना की स्थिति में इससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों को रेड लाइट जंप न करने, सही लेन में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और कलेक्ट्रेट जैसी सरकारी परिसरों में ट्रैफिक नियमों का विशेष ध्यान रखने की सलाह
- रायपुर, / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 11 और 12 मार्च 2025 को मल्टीलेवल पार्किंग, 5वां तल, कलेक्टोरेट, घड़ी चौक, रायपुर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।इस मेले का उद्देश्य स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस दौरान निजी क्षेत्र की कंपनी टेक्नोटास्क बीपीओ रायपुर द्वारा 150 से अधिक कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक का न्यूनतम 12वी उत्तीर्ण होना आवश्यक है, चयनित उम्मीदवारों को ₹11,750 से ₹19,000 प्रति माह का वेतन मिलेगा।इच्छुक उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।
- -किसान पंजीयन में ढिलाई, आधा दर्जन तहसीलदारों को नोटिस-चखना सेन्टरों में गंदगी दिखने पर आबकारी अधिकारी पर होगी कार्रवाई-पीएम के आगमन को लेकर मोहभठ्ठा में चल रहीं तैयारियांबिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन में ढिलाई बरतने वाले आधा दर्जन तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस देने के निर्देश दिए। तीन दिनों में उन्हें जवाब देना होगा अन्यथा बड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर सौंपे गये दायित्वों को आपसी तालमेल के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, डीएफओ सत्यदेव शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने पीएम पोर्टल एवं मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिले शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक विभागवार इसकी जानकारी ली। वर्तमान में विभिन्न विभागों से जुड़े लगभग 49 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने 13 मार्च तक इन सबका सार्थक निराकरण कर जिला कार्यालय को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर की चखना दुकानों में हो रहे प्लास्टिक कचरे की गंदगी पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की झलक इन जगहों पर भी दिखनी चाहिए। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को इस पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और एक सप्ताह में नगर निगम आयुक्त से इस बारे में प्रतिवेदन भी मंगाई है। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के बड़ी संख्या में काम चल रहे हैं। इनमें जरा भी किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त हुई तो सीधे जनपद पंचायत के सीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। वे अपने मातहत अमले को इस आशय का स्पष्ट संदेश पहुंचा दे। कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर की जा रही अब तक की तैयारियोंु की जानकारी ली। बताया गया कि एप्रोच रोड एवं पार्किंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए प्रस्तावित कार्यों की सूची जिला पंचायत सीईओ के पास जमा करने निर्देश दिए। अगले तीन दिनों में यह कार्य कर लिया जाये।
- बालोद/डौंडीलोहारा । नगर पंचायत डौंडीलोहारा में जहां भाजपा समर्थित अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम विजय हासिल कर चुके हैं। तो वही सोमवार को संपन्न हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भी भाजपा की समर्थित प्रत्याशी पार्षद नेहा उपाध्याय ने जीत हासिल की। अध्यक्ष और पार्षद मिलाकर कुल 16 वोट में से 12 वोट नेहा उपाध्याय को मिले। तो कांग्रेस समर्थित पार्षद किशोर दीवान को मात्र चार वोट हासिल हुआ। इस तरह काफी बहुमत के साथ नेहा उपाध्याय ने जीत दर्ज की। नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा की ओर से प्रभारी के तौर पर बालोद के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व नगरपालिका बालोद अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी राकेश यादव भी पहुंचे हुए थे। तो वहीं स्थानीय टीम से जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम इस चुनाव को लेकर गंभीरता से सक्रिय थे। सभी पार्षदों को एकजुट करते हुए किसी भी तरह से विपक्ष को मौका न देने की रणनीति बनाते हुए उक्त विजय हासिल की गई। इस जीत के उपरांत नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय को मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा सहित चुनाव प्रभारी राकेश यादव अन्य नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। तो वही सभी भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से नारेबाजी के साथ संक्षिप्त विजय रैली निकालकर जश्न मनाया। इस तरह अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही सीट पर डौंडीलोहारा में भाजपा का कब्जा हो गया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नेताओं में हर्ष का माहौल है। तो वही इस जीत पर मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने सभी समर्थित पार्षदों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हम सब की एकजुटता इसी तरह कायम रहे और आगे भी ट्रिपल इंजन सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर हमें नगर का सर्वांगीण विकास करना है। चुनाव प्रभारी के रूप में पहुंचे भाजपा नेता राकेश यादव ने भी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई नेहा उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि मिलजुल कर काम करेंगे और नगर विकास की नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम की सक्रियता की भी सराहना की। अध्यक्ष श्री टेकाम ने भी चुनाव प्रभारी राकेश यादव, उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल और मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा का इस चुनाव को लेकर सक्रियता और रणनीति बनाए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया और एक मजबूत टीम के साथ अब नगर विकास के कार्यों में जुटने की बात कही। उन्होंने नगर वासियों को भी आश्वस्त किया कि केंद्र, राज्य के साथ अब नगर पंचायत में भाजपा की सत्ता है। नगर का विकास अब तीव्र गति से होगा। रुके हुए काम शुरू होंगे।प्रत्याशी बनाए जाने के लिए नेहा उपाध्याय ने जताया संगठन और अध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों का आभारनवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय ने प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा संगठन और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद भाजपा से उपाध्यक्ष बनने का अवसर मुझे मिला है। इसके लिए मैं सभी हमारे पार्षद साथियों और भाजपा संगठन के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता, नेताओं का आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही समस्त नागरिकों की भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे मेरे वार्ड क्रमांक 6 के चुनाव के दौरान भी मतदान रूपी आशीर्वाद दिया था और अब नगर पंचायत उपाध्यक्ष में भी भाजपा संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया । नगर पंचायत अध्यक्ष व सभी हमारे भाजपा पार्षदों ने मिलकर एकजुटता के साथ मुझे जिताया है। इस जीत पर समस्त पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए उन्होंने आभार जताया और अपने वार्ड 6 में पार्षद के साथ उपाध्यक्ष का पद संभालते हुए अपने दायित्वों पर खरा उतरने की बात कही।यह रहे मौजूदइस दौरान प्रमुख रूप से चुनाव प्रभारी राकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोहारा कुसुम शर्मा , नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, हरीश कटझरे, पालक ठाकुर, संदीप लोढा, जशराज शर्मा , धर्मेंद्र निषाद, अरूण उपाध्याय, सुभद्रा ताडेकर, ममता यादव, ममता शर्मा, गायत्री देवांगन, नेहा उपाध्याय, सूर्यकला ठाकुर, रेवती कोलहारे, दसोदा भूआर्य,शिवानी भंसाली, रहिमत कोसमा, अशोक उइके , प्यारेलाल निषाद, पायल सोनी, लता गुप्ता, पलाश गुप्ता, शोभा राजपूत, बीरसिह कोसमा, महावीर तातेड , धीरेंद्र टाक, पलाश गुप्ता, राजू भंसाली, धीरज जैन,दिलीप बाफना, संदीप भंसाली तुकाराम साहू आरती सचेती, प्रणव साहू निखिल शर्मा, मनीष राजपूत सुरेश देवांगन सोमेन्द्र देशमुख धन्नो यादव संतोष यादव आदि मौजूद रहे।निर्दलीयों का भी मिला साथ!ज्ञात हो कि नगर पंचायत चुनाव में लोहारा के कुल 15 वार्डों में से 8 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी और तीन में निर्दलीय और चार वार्डो में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी जीतकर आए हैं। जिस तरह 12 वोट नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में नेहा उपाध्याय को हासिल हुआ, इससे यह माना जा रहा है कि जो तीन निर्दलीय पार्षद जीत कर आए थे उनका भी उन्हें अप्रत्यक्ष साथ मिला। जिसके चलते उन्होंने बहुमत के साथ जीत हासिल की । तो वहीं कांग्रेस की ओर से उतारे गए प्रत्याशी किशोर दीवान को अपने ही चार कांग्रेसी पार्षदों (स्वयं सहित) का वोट मिला है. हालांकि मतदान गुप्त होता है। पर आठ भाजपाई पार्षद होने के बाद भी कुल 12 वोट हासिल करने पर निर्दलीयों का समर्थन भी प्राप्त होने की चर्चा नगर में है।
- -पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा का भी प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय-चार नए महिला थानों का उद्घाटन, पुलिस बल को और सशक्त बनाने पर जोररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप निरीक्षक संवर्ग के 840 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस बल की क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित हो, यह सुनिश्चित करना भी पुलिस विभाग की महती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का कार्य लोगों के बीच शांति, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देना भी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। तकनीकी संसाधनों के समावेश से पुलिस बल को अधिक दक्ष और प्रभावी बनाया जा रहा है।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में पुलिस बल के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्दी का अर्थ केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज की सेवा और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नव नियुक्त पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपनी वर्दी का सम्मान करें और इसे हमेशा गर्व से धारण करें।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर, रायगढ़, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में नए महिला थानों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन थानों के माध्यम से महिलाओं को अधिक सुरक्षित वातावरण और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नई योजनाओं पर विचार कर रही है। इन योजनाओं के तहत तकनीकी उन्नयन, आधुनिक हथियारों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने नव नियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह पुलिस सेवा में उनके सफर की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त पुलिस अधिकारी बनने के लिए उच्च मनोबल और अनुशासन अनिवार्य है। इस अवसर पर आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के प्रखर जननेता एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप की जयंती (11 मार्च) के अवसर पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि श्री कश्यप केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनता के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के उत्थान और क्षेत्र की प्रगति के लिए समर्पित कर दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री कश्यप की ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और जनसमर्थन ने उन्हें बस्तर के घर-घर तक पहुंचाया। वे जनता के साथ केवल जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह जुड़े रहे। मध्यप्रदेश विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उन्होंने बस्तरवासियों की आवाज को बुलंद किया और हर मंच पर उनके अधिकारों की रक्षा की।श्री साय ने कहा कि श्री बलिराम कश्यप केवल एक नेता नहीं, बल्कि विचारधारा थे—एक ऐसी विचारधारा, जो बस्तर के विकास और आदिवासी समाज की उन्नति के लिए सतत संघर्षरत रही। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और अपने लोगों के हितों के लिए हर चुनौती का सामना किया। उनकी दूरदृष्टि और कर्मठता ने बस्तर को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व वही है, जो समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। उनका समर्पण, संघर्ष और सेवा भाव हमें यह सिखाता है कि सच्चे जननेता वही होते हैं, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। बस्तर और छत्तीसगढ़ की प्रगति के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
- -मुख्यमंत्री को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सुशासन की सराहना की, महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को समाज के कुटीर उद्योग पहल की जानकारी दीरायपुर, / छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर, छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म "छावा" को राज्य में कर मुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह निर्णय इतिहास को सहज और सरल रूप में जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल है।प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मराठी टोपी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने शिवाजी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल की महिला सदस्यों श्रीमती सारिका गेडेकर व श्रीमती मनिषा बारसे ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि कुनबी समाज की महिलाओं ने सामाजिक भवन में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुटीर उद्योग की स्थापना की है। इसके तहत हल्दी, मिर्च, मसाले आदि का निर्माण और पैकेजिंग कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कुनबी समाज भवन निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी और समाज के भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में श्री रंजीत भाऊ मुनेश्वर, श्री उमेश घोड़मोड़, श्रीमती सारिका गेडेकर, श्रीमती मनिषा बारसे, श्री दिलीप गेडेकर, श्री हेमराज, श्री प्रेम बोहरे, श्री वासुदेव फुंडे, श्रीमती रागिणी गेडेकर, श्रीमती संगिता भंडारकर, श्रीमती रिंकु सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
- -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की गारंटी को किया पूरा-मंत्री श्री बघेल के विभागों के लिए 9 हजार 362 करोड़ रूपए अनुदान मांगे पारित-राज्य के 72.29 लाख प्राथमिकता वाले राशनकार्डधारियों को 2028 तक मिलेगा निःशुल्क चावल-फोर्टिफाईड चावल से कुपोषण दूर करने किया जा रहा निरंतर प्रयास-पिछले वर्ष 4.73 लाख नए राशनकार्ड जारी किए गए तथा 6.13 लाख नए सदस्यों का नाम जोड़ा गया-बस्तर और सरगुजा संभाग के 25 लाख से अधिक परिवारों को प्रतिमाह 5.8 लाख मीट्रिक टन चना का वितरणरायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा में चर्चा के बाद आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल के विभागों से संबंधित 9,362 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित कर दी गई। चर्चा में विधायक श्री अजय चंद्राकर, श्री पुन्नूलाल मोहले, श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती गोमती साय, श्री सुशांत शुक्ला और श्री राजेश मूणत ने हिस्सा लिया।खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने अपने विभागों की अनुदान मांगों की चर्चा के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। हमारी सरकार किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गाें के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्हांेने सदन में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरा करते हुए पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की खरीदी की है। इस खरीफ सीजन में 25 लाख 49 हजार 592 पंजीकृत किसानों से 149.25 लाख मेट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है, जो राज्य बनने के बाद से अब तक की सर्वोच्च खरीदी है। धान खरीदी की एवज में इन किसानों को समर्थन मूल्य के तहत 34 हजार 348 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।मंत्री श्री बघेल ने बताया कि इस साल किसानों ने पिछले वर्ष की तुलना मंे 77 हजार 151 अधिक धान बेचा है। वहीं 04 लाख 32 हजार टन से अधिक धान की खरीदी की गई है। वहीं पिछले साल की तुलना में 28 लाख 76 हजार रकबा का धान किसानों द्वारा बेचा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित 2739 धान खरीदी केंद्रों में किसानों के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के द्वारा धान खरीदी की गई। अधिकांश किसानों को धान बेचने के 72 घंटे के भीतर उनके खाते में धान की राशि का भुगतान किया गया। उन्होंने बताया कि धान के अवैध परिवहन तथा समितियों में बोगस विक्रय को रोकने के लिए जांच दल गठित कर निरंतर कार्यवाही की गई। इस दौरान 1317 प्रकरण दर्ज कर 69,251 क्विंटल धान तथा 221 वाहनों को जप्त किया गया।मंत्री श्री बघेल ने सदन में कहा कि इस वर्ष रिकार्ड धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के माध्यम से धान के त्वरित निराकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। इस खरीफ सीजन में खरीदे गए 149.25 लाख मीट्रिक टन धान में से 98.37 लाख मीट्रिक टन याने 66 प्रतिशत धान का कस्टम मीलिंग के लिए उठाव हो चुका है।मंत्री श्री बघेल ने सदन में कहा कि खाद्य विभाग आम जनता से जुड़ी हुई विभाग है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शीं सोच कि कोई भी गरीब भूखा न सोए, इस संकल्पना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरूआत कर गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया, जिसका लाभ राज्य के ढाई करोड़ से अधिक परिवारों को मिला। इस योजना को बढ़ाकर दिसंबर 2028 तक कर दिया गया है। राज्य सरकार भी योजना को निरंतरता प्रदान करते हुए राज्य के सभी गरीब, अंत्योदय तथा प्राथमिकता वाले 72 लाख 29 हजार राशनकार्डधारियों को दिसंबर 2028 तक निःशुल्क चावल वितरण का निर्णय लिया है, इससे राज्य के इन परिवारों को वर्ष 2028 तक अतिरिक्त लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि देश में कुपोषण की समस्या की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने फोर्टिफाईड चावल वितरण का निर्णय लिया है। ताकि स्वास्थ्य सूचकांक में बेहतर प्रदर्शन कर सके। सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मध्यान्ह भोजन तथा पूरक पोषण आहार योजना के हितग्राहियों में एनिमिया एवं पोषक तत्वों की कमियों को दूर करने के लिए पोषक तत्वों से युक्त फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है। इसमें आयरन, फॉलिक एसिड, विटामिन बी-12 आदि भरपूर मात्रा में होता है। यह कुपोषण को दूर करने में कारगर साबित हो रहा है।मंत्री श्री बघेल ने बताया कि सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए बस्तर और सरगुजा आदिवासी विकासखण्डों के गरीब परिवारों को रियायती दर पर 02 किलो चना प्रदान किया जा रहा था। इसका दायरा बढ़ाकर माढ़ा क्षेंत्रों को शामिल किया गया। वर्तमान में 25 लाख से अधिक परिवारों को प्रति माह 5800 मीट्रिक टन चना वितरण किया जा रहा है। इसके लिए बजट में 400 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही अमृत मिशन योजना के तहत अंत्योदय, निराश्रित तथा बीपीएल राशनकार्डधारियों को प्रतिमाह आयोडिन युक्त नमक प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।मंत्री श्री बघेल ने सदन में बताया कि राज्य में पीडीएस की अधोसंरचना के विस्तार के लिए 136 नए उचित मूल्य की दुकानें खोली गई, जिससे हितग्राहियों को सुगमता से राशन सामग्री प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही 500 से अधिक राशनकार्ड होने पर दुकानों को विघटन कर नई राशन दुकान प्रारंभ करने का प्रावधान किया गया है। ताकि नए-नए स्व-सहायता समूह-समितियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 के दौरान 4 लाख 73 हजार नए राशन कार्ड जारी किए गए हैं तथा 6 लाख 13 हजार नए सदस्यों के नाम राशनकार्डों में जोड़े गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में संचालित 13 हजार 907 उचित मूल्य की दुकानों में ई-पास मशीन स्थापित की जा चुकी है। प्रतिमाह औसतन 96 प्रतिशत हितग्राहियों को आधार प्रमाणीकरण के जरिए राशन सामग्री वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वन नेशन वन राशनकार्ड व्यवस्था के तहत राशनकार्डधारियों को मनपसंद दुकान चुनने की भी सुविधा प्रदान की गई है। माह जनवरी 2025 में 9 लाख 20 हजार राशनकार्डधारी परिवारों द्वारा अपनी मूल दुकान के बजाय अपनी मनपसंद एवं सुविधा अनुसार अन्य दुकानों से राशन सामग्री का उठाव किया गया।खाद्य मंत्री श्री बघेल ने सदन में बताया कि छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न की बंपर उत्पाद को देखते हुए भण्डारण क्षमता को बढ़ाने निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि खाद्यानों का रख-रखाव उचित ढंग से हो सके। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम की 139 शाखाएं संचालित हैं। निगम की स्वनिर्मित भण्डारण क्षमता 24.77 लाख टन है तथा 1.95 लाख टन क्षमता के गोदामों का निर्माण किया जा रहा हैं। वहीं निगम द्वारा चावल उपार्जन हेतु गोदामों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 10.30 लाख टन क्षमता के नए गोदामों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई है, इसके लिए बजट में 300 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि माप एवं तौल की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए बांट माप तौल के सत्यापन की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसके लिए सत्यापन की सेवाएं ऑनलाईन भी करने का सुविधा भी दी गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में 314 बांट माप सत्यापन शिविरों का आयोजन 88 हजार 121 व्यापारियों का बांटमाप तौल का सत्यापित किया गया, इससे राज्य को 10 करोड़ 76 लाख की राजस्व की प्राप्ति हुई है।
- -माता कौशल्या व प्रभु श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की-वैद्यराज सुषेण मंदिर व श्री दशरथ दरबार के किए दर्शन, जलसेन सरोवर में कछुओं को खिलाया दाना-मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण व रखरखाव हेतु दिशानिर्देशरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम के समक्ष नमन करते हुए राज्य की प्रगति, जनता की मंगलकामना और सामाजिक समरसता की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वैद्यराज सुषेण मंदिर और श्री दशरथ दरबार के भी दर्शन किए।इस अवसर पर माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम का छायाचित्र भेंट किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कौशल्या मंदिर परिसर में स्थित जलसेन सरोवर में कछुओं को दाना खिलाया और मंदिर परिसर के रखरखाव व सौंदर्यीकरण हेतु दिशानिर्देश दिए।
- -800 बच्चों को स्वर्णप्राशन किट और 350 को बाल रक्षा किट भी दिए गएरायपुर.। राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर आज 3934 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन के लिए पहुंचे 800 बच्चों को स्वर्णप्राशन किट और 350 बच्चों को बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा महाविद्यालय को ये किट उपलब्ध कराए गए थे।आयुष विभाग की संचालक सुश्री इफ्फत आरा ने आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में बच्चों और परिजनों को ये किट प्रदान किए। उन्होंने स्वयं बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला और महाविद्यालय की प्रभारी अधीक्षक डॉ. अरुणा ओझा सहित अनेक प्राध्यापक भी इस दौरान मौजूद थे।स्वर्णप्राशन कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बताया कि हर पुष्य नक्षत्र तिथि में आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों का स्वर्णप्राशन कराया जाता है। यह बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव में बहुत लाभदायक और उपयोगी है। वे स्वर्णप्राशन के लिए आने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करते हैं। इसी कड़ी में आज करीब चार हजार बच्चों का स्वर्णप्राशन किया गया है।
- बिलासपुर/आयुष विभाग ने जिला कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया है खासकर हृदय रोगियों की पहचान को लेकर कैंप लगाया गया । अधिकारी कर्मचारी के साथ जनदर्शन में आए ग्रामीणों की भी की जा रही निःशुल्क जांच।करीब डेढ़ सौ लोग दोपहर 2 बजे तक करा चुके हैं स्वास्थ्य परीक्षण। आयुष विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों की सेवाएं सराहनीय। आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाइयां और चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना ने भी स्वास्थ्य जांच कराई।
- रायपुर। संपन्न पंचायत चुनाव के दौरान ही पूर्ववर्ती पंचायत द्वारा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंप अवैध शराब बिक्री से मुक्ति दिलाने के गुहार के बाद भी सकारात्मक परिणाम न मिलने से आक्रोशित पिपरहट्ठा के नवनिर्वाचित पंचायत ने आंदोलनात्मक रुख अपनाने के पहले एक बार फिर ध्यानाकर्षण कराने का निर्णय ले पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंप इस पर पुख्ता रोक लगाने व लिप्त तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है । इधर शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सौंपे ज्ञापन में मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्रामों में बिक रहे अवैध शराब , गांजा व नशीली गोलियों सहित जुआ पर रोक लगाने सतत् सघन प्रभावी कार्यवाही की मांग की है ।मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 1500 की आबादी वाले ग्राम पिपरहट्ठा में बेखौफ अवैध शराब बिक्री से ग्रामीण त्रस्त हैं। ग्रामीणों के अनुसार खासकर एक पुलिसिया रिकार्डधारी असामाजिक तत्व के द्वारा बेखौफ अवैध शराब बिक्री करने व उसके खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही न होने से उसे राजनीतिक अथवा प्रशासनिक संरक्षण मिलने की भी आशंका ग्रामवासी व्यक्त करते हैं । नजदीकी ग्राम तोड़गांव , गोढ़ी व सिवनी के पियक्कड़ों का मजमा इसके यहां लगने की जानकारी ग्रामीण देते हैं और खासकर सुबह - सुबह-सुबह व शाम ढले । बीते शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह से मुलाकात न हो पाने पर उनके कार्यालय को व पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के कार्यालय में पदस्थ पुलिस अधिकारी चंचल तिवारी को सौंप हालात से अवगत कराया गया ।इधर, आज सोमवार को श्री शर्मा के साथ गये एक प्रतिनिधिमंडल मंडल ने थाना प्रभारी अविनाश सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप हर हाल में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग की । पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जी के गृह ग्राम होने के कारण ग्रामीणों ने उनसे भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है । इधर बीते 6 मार्च को श्री शर्मा ने इन तीनों अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र में चल रहे असामाजिक गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाने पुख्ता कार्यवाही करने व आसन्न होली त्यौहार के परिपेक्ष्य में असामाजिक तत्वों पर फौरी लगाम कसने का आग्रह किया है ताकि ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मना सकें । प्रतिनिधिमंडल में नवनिर्वाचित सरपंच कुंजबिहारी वर्मा , संदीप वर्मा , परमानंद ठाकुर व अनिल वर्मा आदि शामिल थे ।
-
रायपुर. भारत ने यहां वेस्टइंडीज को सात रन से हराकर अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स लीग (आईएमएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेजबान टीम ने स्टुअर्ट बिन्नी के तीन विकेट और इरफान पठान की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी से शनिवार को बड़े स्कोर वाले मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की इस मुकाबले के साथ सचिन तेंदुलकर बनाम ब्रायन लारा की प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर नजर आती लेकिन मेजबान टीम ने अपने दिग्गज खिलाड़ी को आराम दिया। भारत मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायुडू (63) और सौरभ तिवारी (60) के अर्धशतक के बाद कार्यवाहक कप्तान युवराज सिंह (नाबाद 49) की तूफानी पारी से तीन विकेट पर 253 रन बनाए। इसके जवाब में ड्वेन स्मिथ (79) और विलियम पर्किन्स (52) ने पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़कर वेस्टइंइडीज को तूफानी शुरुआत दिलाई। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम जब मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी तब बिन्नी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख बदल दिया और वेस्टइंडीज की टीम छह विकेट पर 246 रन ही बना सकी।
- -महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति का अभियान निर्बाध 62वें सप्ताह भी जारीरायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस शनिवार को होने के कारण महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति प्रत्येक शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ का उत्साह दोगुना हो गया। सभी केंद्रों में महिलाओं की उपस्थिति इसी वजह से अधिक रही। नियमित पाठ के साथ महिलाओं ने अपने- अपने केंद्र में महिला दिवस सेलीब्रेट किया और अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए एक- दूसरे को बधाई दी।महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि महिला दिवस शनिवार को होने के कारण मैंने अपने निवास पर शंकर नगर, अवंती विहार और रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं को आमंत्रित किया। बड़ी संख्या में तीनों केंद्र से महिलाएं आईं और सभी ने मिलकर पहले रामरक्षा स्तोत्र और रामायण के सुंदरकांड का पाठ किया। इसके उपरांत महिलाओं ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी और कुछ रोचक गेम्स खेले गए।मंडल की आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि बूढ़ापारा केंद्र की महिलाएं नियमित रुप से 62वें सप्ताह पूरे उत्साह के साथ बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं और सभी ने मिलकर रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रणिता नलगुंडवार, अंजली नलगुंडवार, हेमा पराडकर, रानिका भोसले, आस्था काले, प्रदीप घाटगे, बाबू बालानी, भीखमचंद अग्रवाल, छोटू भोसले प्रमुख रूप से शामिल हुए। वहीं टाटीबंध महिला केंद्र द्वारा भी नियमित पाठ किया गया। इसमें मनीषा मार्जिवे, लीना साठे, अंजलि देवडे, सारिका पोराटे और श्रद्धा लोनारे प्रमुख रूप से शामिल हुईं।शंकर नगर बाल वाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक ने बताया कि वल्लभनगर केंद्र की महिलाओं ने टिकरापारा स्थित उषा पुजारी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ, महिला दिवस और होली के पूर्व भगवान श्री कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान आशा बरेवार, सरोज उषा पुजारी, जयंती, कांचन पुसदकर, मीनाक्षी, सोनाली, रेणु आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। वहीं सरोना केंद्र की महिलाओं ने सलासार सोसायटी स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रभु श्रीराम की स्तुति की। इस दौरान वीभा पाण्डे, आरती ठोंबरे, मीना परदेशी, गायत्री चंद्राकर, तनु श्रीधर, गिरजा साहू एवं सलिसार परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
- -केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सभास्थल का लिया जायजा-अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा कीबिलासपुर, /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर 30 मार्च को आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बिल्हा के ग्राम मोहभट्ठा में प्रधानमंत्री की विशाल आमसभा होगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज इस सिलसिले में स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दौरान विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर मौजूद थे।केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मैदान के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए चिन्हांकित स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा भी की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हजारों करोड़ की सौगात छत्तीसगढ़ के लोगों को देंगे। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आसपास रहने वाले लोगों को भी किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभानी है। उन्होंने कहा कि अपने कामों को सूचीबद्व कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मैदान के हर कोने का भ्रमण कर मैदान का सूक्ष्म निरीक्षण किया। हेलीपेड, मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रदर्शनी स्थल, पार्किंग,सुरक्षा व्यवस्था आदि छोटी-छोटी जरूरतों पर विचार-विमर्श किया और निर्देश दिए। डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, नगर निगम आयुक्त एवं आयोजन के नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल, एसडीएम श्री बजरंग वर्मा सहित आयोजन की तैयारी से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस (10 मार्च) के अवसर पर बल के सभी वीर जवानों, अधिकारियों तथा समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सीआईएसएफ देश की सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो राष्ट्र के औद्योगिक, संवेदनशील प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। बल के जवान अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से हर परिस्थिति में राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहते हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सीआईएसएफ केवल औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों से लेकर आतंरिक सुरक्षा तक, हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपने साहस और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश करता है। उन्होंने कहा कि शांतिकाल हो, संकट की घड़ी हो या युद्धकाल, सीआईएसएफ के जवान अपने पराक्रम और निष्ठा से देशवासियों को सुरक्षित रखने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। यह स्थापना दिवस उनके योगदान को नमन करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास यात्रा में सीआईएसएफ का योगदान अमूल्य है। उन्होंने इस अवसर पर सीआईएसएफ के सभी वीर जवानों और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के पूर्व सांसद एवं प्रखर जननेता स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि (10 मार्च) पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री कश्यप केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि बस्तर के जन-जन के हृदय में बसे जननायक थे, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज और क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री कश्यप का राजनीतिक जीवन दृढ़ निष्ठा, ईमानदारी और अपार जनसमर्थन का प्रतीक था। वे जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर राजनीति में आए और जनकल्याण को ही अपने सार्वजनिक जीवन का ध्येय बनाया। बस्तर की जनता के साथ उनका आत्मीय रिश्ता ही था कि उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा से लेकर लोकसभा तक लंबे समय तक जनता का प्रतिनिधित्व किया और हर मंच पर उनकी आवाज बुलंद की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप अपने विचारों और सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे। वे सदैव बस्तर की पहचान, उसके विकास और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहे। उनकी नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता ने बस्तर को नई दिशा दी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपने चार दशकों से अधिक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने न केवल जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया, बल्कि बस्तर के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सपना भी देखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री बलिराम कश्यप सही मायनों में बस्तर की आत्मा थे। उनकी सादगी, विनम्रता और नेतृत्व की ताकत ने उन्हें जनता के बीच अमर बना दिया है। उनका संघर्ष, सेवा और संकल्प हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व वही है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसके जीवन में बदलाव लाए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बलिराम कश्यप का योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मराठी कवयित्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि (10 मार्च) पर उन्हें नमन किया ।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती फुले ने अपने अद्वितीय साहस और समर्पण से भारतीय समाज में शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांति का सूत्रपात किया। उन्होंने न केवल खुद शिक्षा प्राप्त की, बल्कि वंचित वर्गों और महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलकर सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर समाज को अग्रसर करने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती सावित्रीबाई फुले ने अपने कार्यों से न केवल महिलाओं और दलित समाज को जागरूक किया, बल्कि उन्होंने उन रूढ़ियों को भी चुनौती दी, जो समाज को प्रगति के मार्ग में रोकती थीं। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संघर्षशीलता हमें यह सिखाती है कि शिक्षा ही सशक्तिकरण की आधारशिला है।मुख्यमंत्री ने श्रीमती फुले के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन दर्शन हमें समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी को उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

.jpg)











.jpg)

.jpg)









.jpg)
.jpg)
.jpg)