- Home
- छत्तीसगढ़
- -नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्नरायपुर / नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार 'अटल विश्वास पत्र' में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ महापौर और पार्षदों को चुना है, वे उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर को स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए नगर के विकास में पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन पर जोर दिया।स अवसर पर कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -महिलाएं हुई आर्थिक रूप से सशक्त, घर चलाने में कर रही सहयोग-आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज की चिंता भी हुई दूररायगढ़, / रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत जमरगा के रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवार के 3 महिलाओं को जहां महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है वहीं परिवार के मुखिया श्री सोनूराम बिरहोर को पीएम आवास के माध्यम से पक्का आवास मिला है। साथ ही घर के पूरे सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज की चिंता भी दूर हो चुकी है। इस तरह उनका पूरा परिवार शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।सोनूराम बिरहोर के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती कुंवारी बाई सहित दो बहु श्रीमती भजमति एवं रत्नी बाई को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। परिवार की 3 महिलाओं को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये मिलने से घर में कुल 3 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ ही घर चलाने में सहयोग कर रही है। वहीं परिवार के मुखिया सोनूराम बिरहोर को पीएम जनमन योजना के तहत पक्का मकान बन जाने से परिवार को कई परेशानियों से एक साथ छुटकारा मिल गया है। अब उसे बारिश में छत से पानी टपकने या गीले दीवारों की चिंता दूर हुई। साथ ही सांप बिच्छुओं का भी डर नहीं रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ मिलने से जिला प्रशासन सहित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत राज्य की विवाहित, विधवा परित्यक्ता और तलाकशुदा जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक हो ऐसी महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजातियों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पीएम जनमन का लाभ सुदूर अंचलों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य वाले इलाकों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का स्वयं के पक्के मकान निर्माण का सपना साकार हो रहा है और उनके परिवारों के जीवन की दशा एवं दिशा बदल रही है।
-
- *गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में मारे गयें माओवादियों की शिनाख्तगी पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय महिला माओवादी सोड़ी लिंगे ACM एवं पुरूष माओवादी पोड़ियाम हड़मा ACM कैडर के रूप में हुई।
-मारे गयें माओवादियों में कुल 10 लाख के घोषित ईनामी हार्डकोर माओवादी शामिल।
- 01 नग बीजीएल लांचर, 01 नग 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद।
सुकमा । पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दिनांक 28.02.2025 को जिला सुकमा डीआरजी एवं 203 CoBRA की संयुक्त पार्टी शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर गुंडराजगुड़ेम क्षेत्र में रवाना हुई थी।अभियान के दौरान दिनांक 01.03.2025 के प्रातः लगभग 09:00 बजे गुंडराजगुडेम के मध्य जंगल पहाड़ में सुकमा डीआरजी टीम एवं सशस्त्र माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही।मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 02 (01 महिला, 01 पुरूष) हार्डकोर माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ।
मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों का नाम व पदः-
01. सोड़ी लिंगे एसीएम (एरिया पडियारो पोल्लो अध्यक्ष) निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर क्षेत्र, ईनामी 05 लाख।
02. पोड़ियाम हड़मा एसीएम (जनताना सरकार अध्यक्ष) निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर, ईनामी 5 लाख।
⚫️ बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री का विवरणः-
01. 01 नग बीजीएल लांचर।
02. 01 नग 12 बोर बंदूक।
03. 05 नग बीजीएल सेल।
04. 05 नग 12 बोर रायफल के जिंदा राउंड।
05. 01 नग वायरलेस सेट।
06. 04 नग बीजीएल कॉटीज
07. भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद।
श्री सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बताया गया कि बस्तर पुलिस एवं क्षेत्र में तैनात DRG/Bastar Fighters/STF/CAF/Central Armed Police Forces द्वारा लोकतंत्र की रक्षा व क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूर्ण कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जान की परवाह न करते हुये लगातार कार्य किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस दिशा में हमारा संकल्प, प्रयास और भी ज्यादा मजबूत होगा।
- -वित्त मंत्री ने कल्याण कॉलेज भिलाई के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में छात्रों को किया प्रेरित-सांसद श्री विजय बघेल ने पीएचडी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को प्रदान किए प्रशस्ति पत्ररायपुर। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज भिलाई नगर स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।अपने संबोधन में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि उन्होंने बीएससी की पढ़ाई इसी कॉलेज से की है। अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत कर आईएएस परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, सीखने की इच्छा और अनुशासन को अपनाने की सलाह दी।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन के विभिन्न पहलुओं में समग्र विकास करना है। उन्होंने बिल गेट्स का उदाहरण देते हुए बताया कि डिग्री से अधिक महत्वपूर्ण ज्ञान, कौशल और नवाचार हैं। उन्होंने छात्रों से अपने भविष्य के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया।इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने पीएचडी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
-
-रायपुर गोल्फ का डेस्टिनेशन बनेगा- कपिल देव
रायपुर / छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ आए पूर्व क्रिकेटर श्री कपिल देव ने छत्तीसगढ़ गोल्फ कोर्स की सुविधाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत मजा आया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यहां भी गोल्फ हो सकता है। बहुत ही बढ़िया गोल्फ कोर्स है। व्यवस्थाएं बेहतरीन थी। हम चाहते हैं कि यहां हर साल गोल्फ हो। छत्तीसगढ़ गोल्फ डेस्टिनेशन बन जाए। गोल्फ कोर्स अच्छा है। सराउंडिंग इतनी अच्छी है कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर नहीं कर सकता। मैं सभी से चाहूंगा कि वे रायपुर आए और इस खूबसूरत गोल्फ कोर्स का आनंद उठाएं।
- रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।डॉ. सिंह ने महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नेक) द्वारा बीप्लस प्लस ग्रेड मिलने पर बधाई दी और इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन व्यक्ति का सर्वश्रेष्ठ समय होता है, जो वापस नहीं आता, इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होने छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वे अमेरिका, यूरोप सहित दुनिया के बड़े संस्थानों में अपनी बुद्धिमत्ता से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने नवीन शिक्षा नीति को रोजगारोन्मुख बताते हुए कहा कि इससे युवाओं के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही, उन्होंने महाविद्यालय में अधोसंरचना सुधार, नए कक्षों के निर्माण, नियमित स्टाफ की नियुक्ति और अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए बजट में प्रावधान करने की घोषणा की।इस अवसर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में लुमिना, कल्याणी, सोनम चंद्राकर, आंचल कसार, ओमेश्वरी, धनश्री चंचल सोनटेके, लक्ष्मी साहू, सुनील कुमार साकरे, योगिता, नम्रता द्विवेदी, दीपांशु साहू, साहिल राय, अशुतोष उपाध्याय, एकता वर्मा, तरूण कुमार, कार्तिका साहू, मिथलेश साहू, भाविका साहू सहित अन्य छात्र शामिल थे।सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है, जिससे क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर हुई हैं। उन्होंने महाविद्यालय के रिकॉर्ड रूम के लिए 55 हजार रुपये और साइकल स्टैंड के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि जिले के प्रमुख महाविद्यालयों कमला कॉलेज, दिग्विजय कॉलेज और शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल रही है। उन्होंने महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।इस कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसडीएम खेमलाल वर्मा, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निर्मला उमरे, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि सिन्हा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
-सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: सुकमा में दो नक्सली ढेर, 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया
रायपुर /छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान को नई गति और दिशा मिली है। यह लड़ाई अब अपने निर्णायक चरण में है। उल्लेखनीय है कि विगत 13 माह में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत 300 से अधिक नक्सली मारे गए, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।
2026 तक नक्सलवाद का होगा संपूर्ण खात्मा
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का संपूर्ण रूप से अंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षाबलों की संयुक्त रणनीति से नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया जा रहा है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक नक्सलवाद की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शांति, सुरक्षा और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है, और यह सफलता इसी दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।
- रायपुर ।छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और सतत विकास को लेकर चल रही पहल पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ को बस्तर की समृद्ध कला-संस्कृति का प्रतीक ‘बस्तर आर्ट’ स्मृति चिह्न भेंट किया।
- -मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रांतीय सम्मेलन का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ी रचनाकारों की किताबें स्कूलों की लाइब्रेरी में भेजी जाएंगीरायपुर। छत्तीसगढ़ी गुरतुर भाषा है। छत्तीसगढ़ी भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं है, यह हमारे अंतस को सींचने और हमारी आत्मा को एक दूसरे से जोड़ने वाली भाषा है। हमें अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा पर गर्व है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के दो दिवसीय आठवें प्रान्तीय सम्मेलन 2025 के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर हमारे पुरखों के सपनों को साकार किया। अलग राज्य बनने के बाद अपनी महतारी की भाषा छत्तीसगढ़ी को सम्मान दिलाने की जिम्मेदारी हम सब की है। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ी में बढ़िया किताबें लिखी जा रही है। इनमें से आज भागमानी, छत्तीसगढ़ के छत्तीस भाजी, छतनार, चल उड़ रे पुचुक चिरई, एक कहानी हाना के, गंगा बारू अउ माटी के दीया सहित छत्तीसगढ़ी भाषा की 11 पुस्तकों का विमोचन किया गया। आयोग के आठवें प्रांतीय सम्मेलन के अध्यक्ष और वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामेश्वर वैष्णव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. विनय कुमार पाठक, संचालक संस्कृति एवं राजभाषा श्री विवेक आचार्य, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा अब तक डेढ़ हजार पुस्तकों का प्रकाशनमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि हमारी भाषा, बोली का मान बढ़े, लोगों का अपनी भाषा से जुड़ाव रहे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा का समृद्ध इतिहास है, हमारी यह भाषा शिलालेख में भी दर्ज है।अनेक कवि और लेखक अपनी लेखनी से छत्तीसगढ़ी को समृद्ध कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा अपने गठन के बाद अब तक डेढ़ हजार पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है, इस नीति में बच्चों को अपनी मातृभाषा में शिक्षा दी जाती है। छत्तीसगढ़ में भी बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा दी जा रही है। बच्चे अपनी मातृभाषा में कठिन से कठिन विषय भी आसानी से समझ लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ी भाषा को लोकप्रिय बनाने में सफल होगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने साहित्यकारों के आग्रह पर छत्तीसगढ़ी रचनाकारों की किताबें स्कूलों की लाइब्रेरी में भेजने की घोषणा की, ताकि स्कूली बच्चे इनका अध्ययन कर सकें।वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मानमुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवधर दास महंत, जिला जांजगीर, श्री काशीपुरी कुन्दन, जिला गरियाबंद, श्री सीताराम साहू ’’श्याम’’, जिला बालोद, श्री राघवेन्द्र दुबे, जिला बिलासपुर, श्री कुबेर सिंह साहू, जिला राजनांदगांव और डॉ. दादूलाल जोशी, जिला राजनांदगांव को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।11 किताबों का विमोचन -मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में 11 साहित्यकारों की पुस्तक का विमोचन किया। इनमें श्री देवचरन धुरी की पुस्तक ‘‘देवचरन के कहमुकरी’’, डॉ. दीनदयाल साहू की पुस्तक ‘‘भागमानी’’ ( छत्तीसगढ़ी उपन्यास), श्री मुकेश कुमार के उपन्यास ‘‘मंजरी पाती’’ (छत्तीसगढ़ी उपन्यास), श्री कन्हैया साहू ’ अमित की पुस्तक ‘‘छत्तीसगढ़ के छत्तीस भाजी’’, श्री राजकुमार चौधरी के काव्य संग्रह ‘‘छतनार (काव्य संग्रह)’’, श्री टीकेश्वर सिन्हा की ’गब्दीवाला’ की पुस्तक ‘‘चल उड़ रे पुचुक चिरई’’, श्री हरिशंकर प्रसाद देवांगन की पुस्तक ‘‘एक कहानी हाना के’’, श्री मिनेश कुमार साहू की पुस्तक ‘‘गंगा बारू’’ डॉ. लूनेश कुमार वर्मा के काव्य संग्रह ‘‘माटी के दिया’’, श्री रामनाथ साहू - गीतांजली (गुरूदेव रविन्द्रनाथ टेगोर के गीताजंली काव्य के छत्तीसगढ़ी अनुवाद) और श्री दुर्गा प्रसाद पारकर की पुस्तक प्रतिज्ञा (मुंशी प्रेमचंद कृत प्रतिज्ञा के छत्तीसगढ़ी अनुवाद) शामिल हैं।छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के आठवें प्रांतीय सम्मेलन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ी समृद्ध भाषा है। अलग-अलग क्षेत्रों में बोली जाने वाली छत्तीसगढ़ी का मानकीकरण करने और एकरूपता लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। संचालक संस्कृति एवं राजभाषा श्री विवेक आचार्य ने राजभाषा आयोग के कार्यों पर प्रकाश डाला। आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए गणमान्य साहित्यकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
-

-हरियाणा पंचकुला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएगी अपना दमखम
-टीम में बालोद दुर्ग की लाडली बेटी भूमि गोलकीपर
- एस्ट्रोटर्फ मैदान के अभाव के बावजूद खिलाड़ियों का चयन गौरव का विषय-अंसार अहमद
दुर्ग। हरियाणा के पंचकूला में आयोजित सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 सदस्यीय टीम में दुर्ग के 6 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। टीम में दुर्ग की खिलाड़ी भूमिका उपाध्याय, लीना कोसरे, संपदा निर्मलकर, सब्बी नाज अंसारी, गीतांजलि निर्मलकर व जानवी यादव ने स्थान बनाया है। कोच बलविंदर कौर होंगी। टीम के सदस्य खिलाड़ी और कोच मंगलवार की शाम छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से पंचकूला के लिए रवाना हुई । छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम में दुर्ग से 6 खिलाड़ियों के चयन से जिला हॉकी संघ में खुशियों का माहौल है। चयन पर दुर्ग जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार अहमद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दुर्ग के खिलाड़ियों ने पहले भी अपने खेल प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ व दुर्ग का नाम रौशन किया है। इन खिलाड़ियों का चयन दुर्ग के लिए गौरव का विषय है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी दुर्ग के ये खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की हॉकी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। श्री अहमद ने कहा है कि दुर्ग ने हॉकी में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए है, लेकिन दुर्ग का दुर्भाग्य रहा है कि यहां खिलाड़ियों को आज तक एस्ट्रोटर्फ मैदान की सुविधा नहीं मिल पाई है।
जिला हॉकी संघ इसे लेकर लंबे समय से संघर्षरत है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा हॉकी खिलाड़ियों के इस समस्या पर कभी भी गंभीरता नहीं दिखाई गई है। जिसकी वजह से दुर्ग में एस्ट्रोटर्फ मैदान का अभाव खिलाड़ियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। बावजूद दुर्ग के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करना तारीफ-ए-काबिल है।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित देश-प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और नागरिकों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने अपने संदेश में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री डेका ने अपने प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश की जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने राज्यपाल की सेवा भावना की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन से हम संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है" साथ ही मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना भी की।
- भिलाईनगर। जोन-04 शिवाजी खुर्सीपार क्षेत्र में भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा मकान बनाया गया था, जिसका सिवरेज सिस्टम अंडर ग्राउण्ड पीछे के तरफ था। आबादी बढ़ने के साथ-साथ सिवरेज सिस्टम भी पुराना होने के कारण स्थानीय हजारो परिवारो को जल निकासी की परेशानी हो रही है। बारिस के दिनो में उधर की स्थिति और खराब हो जाता है। नगर निगम भिलाई द्वारा शासन को अंडर ग्राउण्ड सिवरेज सिस्टम बदलने हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किया गया था। जिसे शासन द्वारा लगभग 10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माणाधीन एजेंसी को कार्य दिया गया है, जिसे अप्रेल 2025 तक पूर्ण करके देना है। 75 स्थानीय निवासियो द्वारा सिवरेज सिस्टम के उपर मकान, शौचालय, बाथरूम, रसोई इत्यादि बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उक्त 75 अवैध कब्जाधारियो को निगम द्वारा 4 बार नोटिस दिया गया और अवैध कब्जा युक्त जगह को पेंट से लाल मार्किग भी किया गया है। इसके पश्चात भी अवैध कब्जाधारियो द्वारा कब्जा रिक्त नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण हजारो परिवार प्रभावित हो रहे है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे एवं संबंधित एजेंसी को लेकर मौके पर निरीक्षण करने गए। स्थानीय निवासियो का मांग है कि बारिस के पूर्व सिवरेज सिस्टम का संधारण हो जाना चाहिए, नहीं तो हम सबको बहुत परेशानी का सामना करना पढ़ता है, बिमारीयां फैलने की संभावना बनी रहती है। कुछ अवैध कब्जाधारियो के कारण हजारो लोग क्यो प्रभावित हो, उन पर कार्यवाही करें। आयुक्त के निर्देशानुसार 75 प्रभावित कब्जाधारियो को पात्रता अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए आज से ही प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मचारियो द्वार सर्वे करके संबंधित से फार्म भरवाया जा रहा है। निगम भिलाई द्वारा 75 प्रभावित अवैध कब्जाधारियो को अंतिम चेतावनी दी जा रही है कि अपने से सिवरेज सिस्टम के उपर का निर्माण को स्वयं खाली कर दें, नहीं तो निगम द्वारा विधि संवत कार्यवाही करते हुए जे.सी.बी. के माध्यम से हटा दिया जायेगा। जिससे नुकसान अधिक होने की संभावना है।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उपअभियंता चंदन निर्मलकर, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत माझी, बीरेन्द्र बंजारे आदि उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई (पूर्व साडा) के दौरान हजारो व्यक्तियो द्वारा भूखण्ड आबंटन करा लिया गया है। लेकिन उनके द्वारा अभी तक आबंटित भूखण्डो पर मकान का निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे सभी आवासीय, व्यवसायिक, आवास सह व्यवसायिक योजनाओं में आबंटित भूखण्ड पर समय अवधि में निर्माण नहीं करने पर क्षतिपूर्ति लिया जाता है। जिसका दर आवासीय भूखण्ड पर 5 रूपये प्रति वर्ग फुट, आवास सह व्यवसाय पर 10 रूपये प्रति वर्ग फुट एवं व्यवसायिक भूखण्ड पर 20 रूपये प्रति वर्ग फुट के दर से जमा करने का प्रावधान पूर्व में पारित था। उसी के आधार पर क्षतिपूर्ति जमा कराया जा रहा था। मकान नहीं निर्माण करने के कारण नगर निगम के संपत्तिकर का बहुत नुकशान हो रहा है। जबकि भूखण्ड आबंटन के समय अवधि के बाद 2 वर्ष के अंदर मकान का निर्माण करना अनवार्य होता है। इसी शर्ते पर भूखण्ड का आबंटन किया गया है।महापौर परिषद के समझ विचारार्थ क्षतिपूर्ति राशि बढ़ाये जाने हेतु प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें महापौर परिषद के सदस्यो द्वारा 31 मार्च 2025 के बाद क्षतिपूर्ति राशि जमा करने वालो पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त दर से जमा करने का अनुशंसा मिला है। यह राशि आवासीय पर 7.50 रूपये प्रति वर्ग फुट, आवास सह व्यवसाय पर 15.00 रूपये प्रति वर्ग फुट एवं व्यवसायिक पर 30.00 रूपये प्रति वर्ग फुट के दर से जमा करना होगा। समिति ने यह भी निर्णय लिया था कि जिन आबंटिती द्वारा 31.03.2027 तक रिक्त भूखण्ड पर नियमानुसार निर्माण नहीं किया जा रहा है। उन्हे 31.04.2026 के पूर्व लीज डीड उल्लेखित नियमानुसार भवन अनुज्ञा प्राप्त कर निर्माण करना होगा। 31.03.2026 तक भवन निर्माण नहीं किये जाने पर सामान्य सभा की बैठक में अनुमति लेकर निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा सकेगी।आज बैठक के दौरान आयुक्त पाण्डेय द्वारा राजस्व अधिकारी एवं सहायक राजस्व अधिकारी को निर्देशित किये है कि मकान निर्माण नहीं करने वाले आबंटितो को क्षतिपूर्ति, भू-भाटक, निर्माण करने हेतु नोटिस दिया जावे, जिससे निगम की आय बढ़े। कुछ आबंटितो द्वारा भूखण्ड खरीद लिया गया है, निर्माण नहीं किया जा रहा है। बहुत से ऐसे हितग्राही है, जिन्हे आवास, आवास सह व्यवसाय एवं व्यवसाय के लिए भूखण्ड की आवश्यकता है, उन्हे भूखण्ड प्राप्त नहीं हो रहा है। ऐसे हितग्राहियो को सामान्य सभा से अनुमति पश्चात पुराने भूखण्डो को निरस्त कर नये व्यतियो को भूखण्ड आबंटित कर दिया जाएगा। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सभी भूखण्ड स्वामियो से अपील की है कि समय अवधि के अंदर क्षतिपूर्ति की राशि जमा करके नियमानुसार भवन अनुज्ञा लेकर निर्माण कर लेवें।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई और एच.डी.एफ.सी. बैंक मिलकर पहल किया है, निगम क्षेत्र के सभी हितग्राहियों की सुविधाओं के लिए डी.डी.एन. डिजिटल डोर नंबर साल्यूशन की लाॅन्चिंग की है। जिससे सभी हितग्राही बड़े ही आसानी से टैक्स की बकाया राशि देख पाएंगे और साथ ही भुगतान भी कर पाएंगे। आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर नागरिको के हित में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल के द्वारा 2 मोबाईल ऐप का लाॅच किया गया है। सभी नागरिक जो भी निगम को संपत्तिकर, भू-भाटक, जलकर, निर्यातकर एवं अन्य करों का भुगतान करना चाहते है, वह मोबाईल ऐप के माध्यम से भुगतान कर सकते है। निगम क्षेत्र के सभी मकानो में डिजिटल क्यूआर कोड के साथ नेम प्लेट लगाया जा रहा है। जिसको स्केन करके नागरिक अपने सभी प्रकार के करों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। संबंधित व्यक्ति के मोबाईल में ओ.टी.पी. आयेगा, वह व्यक्ति जब ओके करेगा, तभी उसका भुगतान स्वीकृत होगा। यह पुरी तरह से सुरक्षित होगा। सबका समय किमती है, इसके लिए नगर निगम भिलाई तक आने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक घर बैठे इस मोबाईल ऐप के माध्यम से टैक्स से संबंधित पुरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। एच.डी.एफ.सी. बैंक के माध्यम से करों का भुगतान हो सकेगा, वह भी सहयोगी है।दुसरे ऐप के माध्यम से आप स्वच्छता के क्षेत्र में कहीं पर भी कोई समस्या हो, कचरा हो, पानी बह रहा हो, किसी के द्वारा गंदगी फैलाया जा रहा हो, अवैध पार्किग कर लिया हो। तमाम प्रकार की जानकारियां ऐप के माध्यम से निगम को दे सकते है, निगम का प्रयास होगा कि 24 घंटे के अंदर उसका निदान हो सके। जिस प्रकार से चुनाव के दौरान सी.व्ही.जील ऐप काम करता है, उसी प्रकार से यह ऐप तत्कालिक रूप से वीडियो, फोटो एवं अन्य जानकारियां निगम के अधिकारियों तक पहुंचा देगा। ऐप का लाॅच करते समय वैशालीनगर विधायक श्री सेन ने बताया कि शुरूवात में 10 हजार मकानो तक डिजिटल नेम प्लेट लगाया जायेगा। उसके बाद धीरे-धीरे सभी मकानो तक लगाने की प्रक्रिया की जायेगी। किसी भी नये काम को करते समय कुछ कमियां रहती है, जब नागरिक इसका फीड बैक देगे, उसे भी सुधार लिया जायेगा। हमारी सरकार का प्रयास है, नागरिको को बेहतर सुविधा मिले। महापौर नीरज पाल ने नागरिको से आवाहन किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस ऐप का लाभ उठावें और अपने दायित्वो का निर्वहन करें।ऐप लाॅचिंग के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार अग्रवाल, एच.डी.एफ.सी. बैंक के अधिकारी युवराज देवांगन, श्री ओझा, शांतुनु आचर्या, शिखर पाण्डेय, गोपाल पटेल, आर्ट आफ लिविंग के संस्था के भिलाई समन्वयक रमेश नायर, भारत विकास परिषद के सचिव जितेन्द्र सिंह, पी. राजू, प्रोग्रामर दिप्ती साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, वार्ड गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में डोर-टू-डोर संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, भू भाटक विज्ञापन कर, यूजर चार्ज इत्यादि करों की वसूली हेतु मेसर्स पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्रा.लि. (राॅची) को अधिकृत किया गया है। नगर निगम भिलाई के साथ संबंधित एजेंसी के बीच दिनांक 21.12.2022 को अनुबंध निष्पादित किया गया है। एजेंसी को अनुबंध के नियम शर्तो के तहत करो की वसूली प्रारंभ करने की अनुमति दिनांक 30.12.2022 को जारी की गई है। एजेंसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 तक राजस्व करों की वसूल की गई राशि के कमीशन राशि 5.6 प्रतिशत से एग्रीमेंट में उल्लेखित शर्तो के अनुसार 10 प्रतिशत होल्ड की गई कुल राशि 33,71,372.11 को होल्ड करके रखा गया है।आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर संबंधित एजेंसी को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व करों की वसूली सुनिश्चित करने निगम द्वारा समय-समय पर 4 बार पत्र जारी किया गया है। साथ ही राजस्व वसूली समीक्षा बैठकों के दौरान भी लक्ष्य के अनुरूप 90% राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। किन्तु संबंधित अधिकृत एजेंसी लक्ष्य के अनुरूप राजस्व करों की वसूली करने में असफल रही है। अधिकृत एजेंसी मेसर्स पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्रा.लि. (राॅची) द्वारा एग्रीमेंट दिनांक 21.12.2022 के आरटिकल 7 की कंडिका 2.6 की पूर्ति नहीं की गई है। निगम भिलाई द्वारा 10 प्रतिशत होल्ड की गई कुल राशि 33,71,372.11 को एतद् द्वारा राजसात कर दिया गया है। नगर निगम भिलाई द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जा रही है कि अपने देयकरो का का भुगतान समय अवधि में कर देवे। जमा नहीं करने पर निगम अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए, संपत्ति को कुर्की करने की भी कार्रवाई की जाएगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी करदाता की होगी ।
- -दीक्षांत समारोह में 35 छात्राओं को दी गई डिग्री*दुर्ग/ शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय दुर्ग द्वारा महात्मा गांधी कला मंदिर, सेक्टर-06, सिविक सेंटर, भिलाई में नर्सिंग छात्राओं का लैम्प लाईटिंग शपथ ग्रहण एवं ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में दुर्ग संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बीएससी नर्सिंग के 35 छात्राओं को डिग्री प्रदान की। इस अवसर पर वर्ष 2022-23 के पांचवे बैच की 15 एवं छठवें बैच की 20 छात्राओं को डिग्री मिली।समारोह के दौरान संभागायुक्त श्री राठौर ने महाविद्यालय की अपडेटेड वेबसाइट का भी उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. तृप्ति नागरिया (अधिष्ठाता, चंदुलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग), डॉ. जयंती चंद्राकर (संयुक्त संचालक, चंदुलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय) और शैलजा अनिक (प्राचार्य, जुनवानी भिलाई) उपस्थित रहे। संभागायुक्त श्री राठौर ने अपने संबोधन में कहा, “यह समारोह नर्सिंग के क्षेत्र में सेवा, समर्पण और मानवीयता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करता है। चिकित्सा सेवा में ऐसा काम करना है, जिससे यह चिकित्सा सेवा प्रकाशित हो। नर्सिंग पेशा मानवता की सेवा करने का अवसर देता है, और नर्सों की समर्पित सेवा से मरीज जल्दी ठीक होते हैं।“ संभागायुक्त ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे लैम्प लाईट की तरह चिकित्सा सेवा को जगमगाएं। भविष्य के नर्सिंग पेशेवरों को उनके उत्कृष्ट और उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रमा राजेश प्राचार्या शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय दुर्ग ने की। उन्होंने बीएससी (नर्सिंग) में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं की सफलता की घोषणा की और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।समारोह में नए बीएससी नर्सिंग छात्रों ने मोमबत्तियाँ जलाई, जो नर्सिंग पेशे में करुणा और समर्पण के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक थी। तत्पश्चात शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें छात्रों ने ईमानदारी और व्यावसायिकता से मानवता की सेवा करने की शपथ ली। प्राचार्या श्रीमती रमा राजेश ने दीप प्रज्ज्वलन समारोह के ऐतिहासिक महत्व को साझा किया और इसे फ्लोरेंस नाइटिंगेल से जोड़ते हुए आधुनिक नर्सिंग के प्रति समर्पण की बात की। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ नर्सिंग शिक्षिकाएं सुश्री वंदना चौहान और श्रीमती सपना ठाकुर भी उपस्थित थीं।
- दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर दुर्ग में 07 मार्च 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक एमएपी एनर्जी द्वारा फिटर/वेल्डर 30, इलेट्रिशयन 35, मेकनिक 15, रिगर 20, गैस कटर 15 और हेल्पर 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयु सीमा 18 प्लस एवं शैक्षणिक योग्यता आईटीआई/10वी एवं 12 पास और अनुभव 3 से 5 वर्ष को प्राथमिकता दी जाएगी।जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक श्री आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।
- दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-1 में एक आंगनबाड़ी सहायिका, एक पालना कार्यकर्ता और एक पालना सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। नियुक्ति हेतु संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि में 03 से 17 मार्च 2025 तक आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई-01 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में कार्यालयीन समय 10 से 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) सीधे अथवा पंजीकृत डाक से जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-1 से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 आरक्षी नगर में पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका और नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 03 रूआबांधा बस्ती 01 में एक आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती जाएगी। आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)। आयु की गणना नियुक्ति प्रक्रिया की सूचन जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी। गणना में पूर्ण होने वाले माह की अंतिम तिथि ली जाएगी। आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए। निवासी होने के प्रमाण में वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज एवं नगरी क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाना होगा अथवा वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड में निवासरत् रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी/पालना कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं उत्तीर्ण और आंगनबाड़ी/पालना सहायिका पद हेतु 8वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हो। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे। आवेदिका जिनका अंकसूची में ग्रेड (श्रेणी) अंकित है, वे संबंधित विद्यालय के प्रधान पाठक/प्राचार्य से सत्यापित अंकसूची संलग्न करें। यह पद केवल महिलाओं के लिए है।
- कलेक्टर सुश्री चौधरी ने दिलाई शपथदुर्ग,/ नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर में आज नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षद गणों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य व सांसद श्री विजय बघेल के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर श्रीमती अल्का बाघमार को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। महापौर के शपथ ग्रहण के बाद निगम के नवनिर्वाचित 60 पार्षदों ने वार्ड क्रम अनुसार 10-10 के समूह में शपथ ग्रहण किये।इस अवसर पर पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, श्री ललित चन्द्राकर, श्री गजेंद्र यादव एवं श्री रिकेश सेन, पूर्व महापौर श्री धीरज बाकलीवाल एवं श्री सुरेंद्र कौशिक सहित नगर के गणमान्य नागरिक, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला, एडीएम श्री अरविंद एक्का, नगर निगम के आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
- लाइनमेन दिवस, 4 मार्च पर एमडी डिस्ट्रीब्यूशन का संदेशरायपुर। सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी एवं भारत सरकार के मार्गदर्शन में 4 मार्च, 2025 को मनाये जाने वाले पांचवे लाइनमेन दिवस के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने संदेश जारी किया है। उन्होंने बिजली लाइन पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों से यह अपील की है कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखे। वहीं उन्होंने आम जनता से अपील की है कि लाइनमेन साथियों के जोखिमपूर्ण कार्य तथा आपातकाल में उनकी सेवाओं का सम्मान करें।लाइनमेन दिवस पर जारी अपने संदेश में एमडी डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीमसिंह कंवर ने कहा है कि लाइनमेन हमारी विद्युत प्रणाली में नींव की तरह काम करते हैं। जिसके ऊपर पूरी डिस्कॉम के कार्य की सफलता की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नियमित भर्ती, संविदा नियुक्ति तथा आउटसोर्सिंग आदि माध्यमों से लगभग 11 हजार कर्मी लाइनों पर काम कर रहे हैं, जो दिन-रात उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति में योगदान देते है। श्री भीमसिंह ने लाइन स्टॉफ तथा उनके परिवारजनों को उनके समर्पण तथा जोखिमपूर्ण सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।उन्होंने कहा कि लाइन स्टॉफ चाहे सर्दी हो, गर्मी हो, बरसात हो, हर परिस्थिति में लाइन में जरा भी खराबी आने पर, चाहे वह तार टूटने की खराबी हो, वितरण ट्रांसफार्मर का डीओ जल जाने की खराबी हो या फिर सबस्टेशन में कोई दिक्कत आये, इन सबको ठीक करने में लगे रहते हैं। लाइनमेन का तात्पर्य हेल्पर आदि लाइन स्टाफ भी है। साथ ही लाइन में निकलने वाले एई, डीई व अन्य अधिकारी भी इसमेंभूमिका निभाते है। श्री भीमसिंह ने कनिष्ठ अभियंताओं, सहायक अभियंताओं एवं सभी स्तर के अधिकारियों से अपील की है कि लाइन अमले की सुरक्षा के बारे में समुचित मार्गदर्शन दें। वे सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल करें व सेफ्टी जोन बना कर कार्य करने में मदद करे। लाइन स्टाफ यह ध्यान में रखे जब वे लाइन में काम कर रहे हो किसी भी प्रकार की चिंता व तनाव में न रहे। मन शांत रखें तथा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करते हुए लाइन में काम न करे।श्री भीमसिंह ने 4 मार्च को लाइनमेन दिवस पर दिल्ली में प्रतिनिधित्व करने वाले छत्तीसगढ़ के लाइन स्टाफ को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आम जनता तथा बिजली उपभोक्ताओं से यह अपील की है कि लाइन स्टाफ को फाल्ट पता करने और सुधारने में सहयोग करें। इस दौरान धैर्य का परिचय दें तथा लाइन स्टाफ के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त करे।
- रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अविनाश मिश्रा के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भक्न महात्मा गाँधी सदन में नगर निगम रायपुर क्षेत्र के सभी सम्पत्ति करदाता नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा सदर काउंटर की स्थापना की गई है जहां पर कोई भी करदाता नागरिक किसी भी वार्ड के करदाता, जिनकी प्रापर्टी ऑनलाइन हो चुकी है, वे अपने सम्पत्तिकर का भुगतान नगद ऑनलाइन ,के माध्यम से कर सकते है.
-
मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मंशानुरूप ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाएं सुगम रूप से उपलब्ध कराने के लिए मुंगेली जिले के ग्राम चकरभाठा को उप तहसील घोषित किया गया है। इस निर्णय से 29 ग्राम पंचायतों के 62 गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
अब ग्रामीणों को नामांतरण, भू-अधिकार पत्र, विभाजन, खसरा-खतौनी सहित अन्य राजस्व कार्यों के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी।प्रशासनिक कार्य होंगे सुगमकलेक्टर ने एसडीएम मुंगेली को निर्देशित किया है कि ग्राम चकरभाठा में उप तहसील संचालन के लिए उपलब्ध अमलों से अस्थायी व्यवस्था करते हुए शीघ्र संचालन प्रारंभ किया जाए।चकरभाठा उप तहसील के अंतर्गत निम्नलिखित पटवारी हल्का शामिल किए गए हैं:-पटवारी हल्का नंबर 29, 30, 31, 32, 33, 35, 36, 37, 38, 39 और 40-आरआई सर्किल टेमरी के 10 पटवारी हल्के-आरआई सर्किल मुंगेली ग्रामीण का 01 पटवारी हल्काग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहतग्राम चकरभाठा को उप तहसील बनाए जाने से आसपास के ग्रामीणों को भू-अधिकार पत्र, नामांतरण, विभाजन, खसरा-खतौनी जैसे राजस्व कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध होगी।इसके अलावा, राजस्व मामलों की सुनवाई भी उप तहसील में ही होगी, जिससे लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। यह निर्णय प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने और ग्रामीणों को त्वरित सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। - -आत्मसमर्पित 02 पुरूष एवं 01 महिला नक्सली पर 08-08 लाख, 01 महिला एवं 03 पुरूष पर 02 लाख कुल 32 लाख रूपये के घोषित है इनाम???? सुकमा????। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके षोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 02 महिला सहित 07 नक्सलियों के द्वारा जो क्रमशः 01. हेमला हिड़मा उर्फ वागा पिता चूला (बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर कम्पनी नंबर 03, प्लाटून नंबर 02 सेक्षन ‘‘बी’’/सीसीएम0 माड़वी हिड़मा गार्ड कमाण्डर पीपीसीएम, ईनामी 08 लाख रूपये) उम्र लगभग 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी गोमगुड़ा इत्तापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 02.महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे पति हिड़मा हेमला पिता भीमा (पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 प्लाटून नं0 02 सेक्शन ‘‘बी’’ पीपीसीएम ईनामी 08 लाख रूपये) उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी फुलबगड़ी गंधारपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा, 03. बारसे सोना पिता बोटी (दक्षिण सब जोनल ब्युरो मोपोस टीम इंचार्ज/बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड/पीपीसीएम ईनामी 08 लाख रूपये) उम्र लगभग 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी टेकलगुड़ा बर्रेपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0), 04. उईका लालू पिता स्व.लखमू (प्लाटून नंबर 10 का पार्टी सदस्य/पूर्व में पष्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कम्पनी नंबर 02 का इंचार्ज/ एसजेडसीएम, ईनामी 02 लाख रूपये) उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेदरे कोरेंगपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0), 05. महिला माड़वी कोसी पिता स्व0 आयता (पामेड़ एरिया कमेटी कृषि शाखा सदस्या ईनामी 02 लाख रूपये), उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी मड़कमगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 06. मड़कम हुंगा पिता स्व0 लक्खा (मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनामी 02 लाख रूपये) उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मोरपल्ली बरदापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 07. मुचाकी बुधरा पिता स्व0 भीमा (पूवर्ती आरपीसी मिलिषिया कमाण्डर, ईनामी 02 लाख रूपये) उम्र लगभग 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी पूवर्ती ओईपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.02.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में श्री किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री हरविंदर सिंह, कमांडेंट 241 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री सुरेश कुमार पायल द्वितीय कमान अधिकारी, डीआईजी ऑफिस सुकमा, श्री अमित प्रकाश, द्वितीय कमान अधिकारी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ, श्री अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, श्री मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स0 सुकमा, एवं उपनिरीक्षक रवि कुमार रतवाया, 241 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।???? नक्सली दम्पति महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे एवं पुरूष हेमला हिड़मा हेमला पिता भीमा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 241 वाहिनी सीआरपीएफ, नक्सली बारसे सोना, मुचाकी बुधरा पिता स्व0 भीमा, माड़वी कोसी पिता आयता को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा सुकमा, नक्सली उईका लालू पिता स्व. लखमू को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला पुलिस बल दोरनापाल एवं 131 वाहिनी सीआरपीएफ, नक्सली मड़कम हुंगा पिता स्व0 लक्खा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में रेंज फिल्ड टीम सुकमा के कार्मिकों की रही विशेष प्रयास।???? उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि 25-25 हजार रू0 के मान से प्रत्येक को प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधायें प्रदान करोये जायेंगे।♦️ आत्मसमर्पित नक्सलियों का विवरण निम्नानुसार है:-???? (01) हेमला हिड़मा उर्फ वागा पिता चूला निवासी गोमगुड़ा इत्तापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर (बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर कम्पनी नंबर 03, प्लाटून नंबर 02 सेक्षन ‘‘बी’’/ सीसीएम0 माड़वी हिड़मा गार्ड कमाण्डर, पीपीसीएम, ईनामी 08 लाख रूपये)♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-???? वर्ष 2015 से 2017 माह नवम्बर तक गोमगुड़ा पंचायत संघम सदस्य।???? वर्ष 2017 माह दिसम्बर से 2018 माह दिसम्बर तक पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर (किचन टीम) का सदस्य।???? वर्ष 2019 माह जनवरी से 2021 तक पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर कम्पनी नंबर 03 प्लाटून नंबर 02 सेक्षन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य/तात्कालियन बटालियन नंबर 01 का इंचार्ज/एसजेडसीएम माड़वी हिड़मा को प्रोटेक्षन टीम पार्टी सदस्य।???? वर्ष 2022 से 2023 माह दिसम्बर तक पीएलजीए बटालियन नंबर 01 हेर्ड क्वार्टर कम्पनी नंबर 03, प्लाटून नंबर 02 सेक्षन ‘‘बी’’ /सीसीएम0 माड़वी हिड़मा गार्ड कमाण्डर/पीपीसीएम।???? अंतिम धारित हथियार- इंसास रायफल।???? घटना/ गतिविधि जिसमें शामिल रहा है-???? वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा के जंगल में गस्त, सर्चिंग कर वापस लौट रही पुलिस पार्टी का पीछा कर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।???? वर्ष 2020 में ग्राम एर्रनपल्ली के जंगल/पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।???? वर्ष 2020 में माड़ डिवीजन ब्यूरो मीटिंग मे शामिल होने जाने के दौरान पष्चिम बस्तर पूसनार के जंगल पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।???? वर्ष 2021 में टेकलगुडा के जंगल/पहाड़ी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा।???? (02) महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे पति हिड़मा हेमला पिता भीमा निवासी फुलबगड़ी गंधारपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा(पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 प्लाटून नं0 02 सेक्षन ‘‘बी’’ पीपीसीएम ईनामी 08 लाख रूपये)♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-???? वर्ष 2015 माह दिसम्बर तक तक पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 कम्पनी नं0 02 की सदस्या।???? वर्ष 2016 से 2018 तक पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 प्लाटून नं0 02 की पार्टी सदस्या।???? वर्ष 2019 से 2023 नवम्बर तक पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 प्लाटून नं0 02 की पीपीसीएम।???? अंतिम धारित हथियार- इंसास रायफल।???? (03) बारसे सोना पिता बोटी निवासी टेकलगुड़ा बर्रेपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0) (दक्षिण सब जोनल बस्तर ब्युरो मोपोस टीम इंचार्ज/बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड/पीपीसीएम ईनामी 08 लाख रूपये)♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-???? वर्ष 2015 से 2019 तक बाल संघम सदस्य।???? वर्ष 2019 से 2019 माह अगस्त तक टेकलगुड़ा बाल संघम अध्यक्ष।???? वर्ष 2019 माह सितम्बर से 2020 तक बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड।???? वर्ष 2021 से 2022 तक बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड कैडर सदस्य,।???? वर्ष 2023 से 2024 माह नवम्बर तक तक तक बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड पार्टी सदस्य।???? वर्ष 2025 माह जनवरी से अब दक्षिण सब जोनल बस्तर ब्युरो मोपोस टीम इंचार्ज/बटालियन नंबर 01 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड/पीपीसीएम।???? अंतिम धारित हथियार- इंसास???? घटना/ गतिविधि जिसमें शामिल रहा है:-???? टेकलगुड़ा फायरिंग:- वर्ष 2021 में टीसीओसी अभियान के दौरान जिला बीजापुर से निकली पुलिस गस्त सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।???? (04) उईका लालू पिता स्व.लखमू निवासी बेदरे कोरेंगपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0) (प्लाटून नंबर 10 का पार्टी सदस्य/पूर्व में पष्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कम्पनी नंबर 02 का इंचार्ज/एसजेडसीएम, व्यक्टेंश का गार्ड, ईनामी 02 लाख रूपये)।♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-???? वर्ष 2016 माह दिसम्बर से वर्ष 2017 से माह दिसम्बर तक संघम सदस्य।???? वर्ष 2017 से 2020 माह दिसम्बर तक एसजेडसीएम व्यंकटेश (कम्पनी नंबर 02 का इंचार्ज/पष्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत) का सुरक्षा गार्ड सदस्य, (दक्षिण बस्तर डिवीजन अन्तर्गत) ।???? वर्ष 2021 माह सिम्बर से 2023 माह दिसम्बर तक एसजेडसीएम व्यंकटेश (कम्पनी नंबर 02 का इंचार्ज/के0के0बी0एन0 डिवीजन अन्तर्गत) का सूरक्षा गार्ड सदस्य एवं कम्पनी नंबर 08 के साथ रहकर कार्य किया।???? वर्ष 2024 माह मार्च से 2024 माह मई तक जगरगुण्ड़ा एरिया कमेटी अन्तर्गत प्लाटून नंबर 10 का पार्टी सदस्य।???? अंतिम धारित शस्त्र:- बीजीएल लांचर।♦️ घटना/गतिविधि जिसमें शामिल रहा:-???? मिनपा मुठभेड़- वर्ष 2020 माह मार्च में ग्राम मिनपा थाना चिंतागुफा के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा।???? टेकलगुडा एम्बुश:- वर्ष 2021 में ग्राम टेकलगुड़ा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना मे शामिल रहा,???? धर्मावरम कैम्प फायरिंग:- वर्ष 2024 में पुलिस नवीन धर्मावरम कैम्प को चारों ओर से घेरकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा◾ रउल एरिया मे फायरिंग (ओड़िशा):- वर्ष 2023 में रउल एरिया में नक्सल डेरा में पुलिस फोर्स के द्वारा फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।???? (05) महिला माड़वी कोसी पिता स्व0 आयता मुरिया निवासी मड़कमगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, (पामेड़ एरिया कमेटी कृषि शाखा सदस्या ईनामी 02 लाख रूपये),♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-???? वर्ष 2010 से 2011 माह दिसम्बर तक ग्राम मड़कमगुडेम बाल संघम सदस्या।???? वर्ष 2012 से 2022 माह अगस्त तक पामेड़ एरिया कमेटी सीएनएम सदस्या, धारित शस्त्र-सिंगल शॉट।???? वर्ष 2022 माह सितम्बर से 2024 माह अगस्त तक पामेड़ एलओएस डिप्टी कमाण्डर, धारित शस्त्र-303 रायफल।???? वर्ष 2024 माह सितम्बर से अब तक पामेड़ एरिया कमेटी कृषि शाखा सदस्या।???? अंतिम धारित शस्त्र:- इंसास।???? (06) मड़कम हुंगा पिता स्व0 लक्खा उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी मोरपल्ली बरदापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा (मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनामी 02 लाख रूपये)♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-???? वर्ष 2011 से 2013 तक ग्राम मोरपल्ली बाल संघम सदस्य।???? वर्ष 2014 से 2015 तक मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्य।♦️ वर्ष 2016 से अब-तक मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष।???? अंतिम धारित हथियार- 12 बोर।???? (07) मुचाकी बुधरा पिता स्व0 भीमा निवासी पूवर्ती ओईपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (पूवर्ती आरपीसी मिलिषिया कमाण्डर, ईनामी 02 लाख रूपये)♦️ नक्सल संगठन में कार्यावधि:-???? वर्ष 1999 से 2005 तक ग्राम पूवर्ती बाल संघम सदस्य।???? वर्ष 2006 में स्वयं की माताजी का निधन होने के कारण लगभग 02 वर्ष तक संगठन छोड़कर घर पर निवासरत था।???? वर्ष 2008 से 2014 तक पुनः ग्राम पूवर्ती डीएकेएमएस/संघम सदस्य के पद पर शामिल किया गया।???? वर्ष 2015 से 2017 तक स्वयं की पत्नी टीबी बीमार से पीड़ित होने के कारण संगठन छोड़कर घर निवासरत था।???? वर्ष 2018 में पुनः पूवर्ती आरपीसी मिलिषिया सदस्य के पद पर शामिल किया गया।???? वर्ष 2019 से 2020 तक पूवर्ती आरपीसी ‘‘सी’’ सेक्षन कमाण्डर।???? वर्ष 2021 से 2023 माह अगस्त तक पामेड़ एरिया मिलिशिया कम्पनी प्लाटून ‘‘ए’’ का डिप्टी कमाण्डर।???? वर्ष 2023 से अब-तक पामेड़ एरिया मिलिषिया कम्पनी प्लाटून ‘‘ए’’ कमाण्डर।♦️ घटना/गतिविधि, जिसमें शामिल रहा है:-???? वर्ष 2022 में भारत बंद अहवान के दौरान ग्राम तर्रेम में स्थापित किये गये नये कैम्प के पास आकर हवाई फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।???? वर्ष 2024 माह फरवरी में टेकलगुड़ा कैम्प में आकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।???? वर्ष 2024 में ग्राम टेकलगुड़ा एवं पेद्दागेलूर पूवर्ती के बीच स्थित बण्डी मेट्टा पहाड़ी में अलग-अलग स्थानों पर लगभग 40-50 गड्डे खोदकर स्पाईक लगाने की घटना में शामिल रहा।???? वर्ष 2024 में ग्राम टेकलगुड़ा के जंगल में विधान सभा चुनाव बहिष्कार करने एवं चुनाव सुरक्षा में लगे पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के ईरादे से अलग-अलग स्थानों पर लगभग 45-50 गड्डे खोदकर स्पाईक लगाने की घटना में शामिल रहा।???? विदित हो कि उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों में से 01 नक्सल दम्पति ‘‘ महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे एवं पुरूष हेमला हिड़मा पिता भीमा’’ जो नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर एक-दूसरे से प्रेम-प्रसंग होने पर विवाह किया गया था।
-
- श्रेयांश गौर रहे ओवरआल टॉपर , मुख्य अतिथि किर्लोस्कर ब्रदर्स के चेयरमैन एवं एमडी श्री संजय किर्लोस्कर रहे मौजूद
रायपुर । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने 28 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अपना 15वां दीक्षांत समारोह मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किर्लोस्कर ब्रदर्स के चेयरमैन एवं एमडी श्री संजय किर्लोस्कर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ की उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय बना दिया।इस समारोह की अध्यक्षता संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन डॉ. सुरेश हावरे ने की तथा इसमें एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन.वी. रमना राव, सीनेट सदस्य; बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के सदस्य, रजिस्ट्रार; डीन, संकाय एवं स्टाफ सदस्य तथा डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहे।राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखते हुए कुल 1,319 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। इसमें बी.टेक और बी.आर्क प्रोग्राम के 1,055 छात्र, एमसीए, एमएससी और एम.टेक प्रोग्राम के 229 छात्र और 35 पीएचडी उम्मीदवार शामिल हैं। छात्रों द्वारा प्रदर्शित शैक्षणिक उत्कृष्टता को बी.आर्क और बी.टेक प्रोग्राम के टॉपर्स को 13 स्वर्ण पदक और 12 रजत पदक प्रदान करके और अधिक मान्यता दी गई, जबकि एमसीए, एमएससी और एम.टेक प्रोग्राम में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को 14 स्वर्ण और 14 रजत पदक प्रदान किए गए। संस्थान के ओवरआल टॉपर का पदक श्रेयांश गौर (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बी.टेक) ने प्राप्त किया।सबसे पहले डॉ. राव ने संस्थान की रिपोर्ट प्रस्तुत की उन्होंने अपने भाषण में एनआईटी रायपुर की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और सामाजिक प्रभाव के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। इसमें संकाय विशेषज्ञता को बढ़ाने के लिए गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (क्यूआईपी), बुनियादी ढांचे और अनुसंधान के लिए आईआईटी कानपुर, वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी और एसईसीएल जैसे संस्थानों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने वाले कई समझौता ज्ञापन (एमओयू) जैसी प्रमुख पहल शामिल रही। उन्होंने बताया कि संस्थान ने कई पेटेंट प्राप्त किए हैं, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय सम्मेलनों की मेजबानी की है, और अपने प्रौद्योगिकी व्यवसाय इनक्यूबेटर (TBI) के माध्यम से कई स्टार्टअप को इनक्यूबेट किया है। उन्होंने बताया की इक्लेक्टिका, कोड उत्सव और समर जैसे सांस्कृतिक, तकनीकी और खेल आयोजनों के माध्यम से समग्र छात्र विकास पर जोर दिया जाता है। उनके भाषण ने नवाचार, शिक्षा और राष्ट्रीय प्रगति के लिए एनआईटी रायपुर के समर्पण की पुष्टि की।डॉ. हावरे ने 1956 से एनआईटी रायपुर की समृद्ध विरासत, अनुसंधान, नवाचार और उद्योग सहयोग के प्रति इसकी प्रतिबद्धता और भविष्य के नेताओं को आकार देने में संस्थान की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से संस्थान की प्रतिष्ठा को बनाए रखने, सामाजिक प्रगति के लिए अपने ज्ञान को लागू करने और दृढ़ता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया गया। उन्होंने छात्रों से राष्ट्र के लिए सार्थक योगदान देने और एनआईटी रायपुर की उत्कृष्टता की विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए समापन किया।अपने भाषण में, डॉ. एस. सोमनाथ ने संस्थान की समृद्ध विरासत और तकनीकी शिक्षा में योगदान की सराहना की, खासकर खनन, धातु विज्ञान और भौतिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में। श्री सोमनाथ ने संस्थान के विकास, भविष्य के इंजीनियरों को आकार देने में इसकी भूमिका और इसके मजबूत उद्योग-अकादमिक सहयोग की प्रशंसा की। छात्रों और पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए, उन्होंने उनकी यात्रा में संकाय, प्रशासन और माता-पिता के अथक समर्थन को स्वीकार किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डिग्री हासिल करना सिर्फ़ शुरुआत है सच्ची सफलता निरंतर सीखने, लचीलापन और चुनौतियों के अनुकूल होने की क्षमता में निहित है। उन्होंने छात्रों से जुनून, प्रतिबद्धता, उत्कृष्टता, दृढ़ संकल्प और अखंडता जैसे गुणों को विकसित करने का आग्रह किया, जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास दोनों के लिए आवश्यक हैं।इसरो की यात्रा से प्रेरणा लेते हुए, उन्होंने दृढ़ता और नवाचार के माध्यम से विफलताओं और असफलताओं पर काबू पाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कठोर परीक्षण, सावधानीपूर्वक योजना और पिछले अनुभवों से सीखने पर पनपती है। उन्होंने भविष्य को आकार देने में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर जोर दिया और , एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को प्रमुख बताया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने छात्रों को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय चुनौतियों को हल करने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया, जैसे कि स्वास्थ्य सेवा की पहुँच में सुधार, डिजिटल विभाजन को पाटना, साइबर सुरक्षा को मजबूत करना, ऊर्जा स्थिरता सुनिश्चित करना और जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी पर्यावरणीय चिंताओं को दूर करना। उन्होंने उभरते हुए रोजगार के बारे में बात की जहाँ स्वचालन और एआई उद्योगों को बदल रहे हैं, और छात्रों को अनुकूलनशील बने रहने, लगातार कौशल बढ़ाने और उद्यमशीलता के रास्ते तलाशने की सलाह दी। डॉ. सोमनाथ ने आजीवन सीखने के महत्व को रेखांकित किया, छात्रों से जिज्ञासु और खुले दिमाग वाले बने रहने, विविध विषयों को पढ़ने और वैश्विक विकास के बारे में जानकारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने जटिल समस्याओं से निपटने में सहयोग, टीम निर्माण और अंतःविषय दृष्टिकोण की शक्ति पर जोर दिया। छात्रों को निरंतर बदलती दुनिया में रचनात्मकता और सतर्कता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, उन्होंने व्यक्तिगत और व्यावसायिक संतुष्टि को बढ़ावा देने में गुरुओं, साथियों और बड़े समुदाय के प्रति कृतज्ञता की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को समाज पर सार्थक प्रभाव डालने, अपने अल्मा मेटर द्वारा दिए गए मूल्यों को बनाए रखने और अपने परिवारों और शिक्षकों को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।श्री किर्लोस्कर ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रयासों को स्वीकार करते हुए, उन्होंने सफल करियर को आकार देने में दृढ़ता, अनुशासन और लचीलेपन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को समाज के लाभ के लिए अपनी शिक्षा को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया, उनसे ईमानदारी, महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। भाषण में आधुनिक जीवन में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति की भूमिका और व्यक्तियों के लिए पेशेवर सफलता को मजबूत नैतिक और सामाजिक प्रतिबद्धताओं के साथ संतुलित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। श्री किर्लोस्कर के संबोधन का एक प्रमुख विषय छोटे-छोटे कार्यों की शक्ति और एक बेहतर दुनिया को आकार देने में उनके द्वारा बनाए गए प्रभाव थे। वक्ता ने व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता के लिए आवश्यक गुणों के रूप में माइंडफुलनेस, करुणा और सहानुभूति पर जोर दिया। उन्होंने स्नातकों से आजीवन सीखने, सार्थक संबंध विकसित करने और अपने समुदायों में सकारात्मक योगदान देने का आग्रह किया। शिक्षा जगत से वास्तविक दुनिया में संक्रमण करते हुए, उन्होंने उन्हें महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने, अपनी प्रगति को सर्वश्रेष्ठ के साथ बेंचमार्क करने और सभी प्रयासों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की सलाह दी। भाषण का समापन उद्देश्य के साथ नेतृत्व करने, एक खुश और आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखने और एनआईटी रायपुर की गौरवशाली विरासत को बनाए रखते हुए समाज पर एक स्थायी प्रभाव डालने के आह्वान के साथ हुआ।इसके बाद कार्यक्रम के प्रथम भाग में विभिन्न विभागों के गोल्ड मेडलिस्ट और पी एच डी वियार्थियों को सम्मनित किया गया और कार्यक्रम के दूसरे भाग में, यूजी, पीजी छात्रों को डिग्री प्रदान की गई, जो उनके सपनों की पूर्ति को चिह्नित करती है । दीक्षांत समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जो एनआईटी रायपुर के छात्रों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन का अंत रहा । - -स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के दिए निर्देश, लंबित विद्युत देयकों का भुगतान प्राथमिकता से करने कहा-सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने के निर्देशरायपुर. ।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ सभी नगरीय निकायों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक श्री आर. एक्का भी बैठक में मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगरीय निकायों को केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए।आगामी मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में सर्वेक्षण दलों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024, ओडीएफ एवं जीएफसी प्रमाणीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। श्री साव ने बैठक में सर्वेक्षण के दौरान मूल्यांकन के लिए प्रमुख दस मापदण्डों, 54 प्रमुख संकेतको एवं 166 सह-संकेतकों की जानकारी देते हुए सभी बिन्दुओं पर निकायों को वांछित तैयारियां रखने को कहा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में निकायों द्वारा अब तक की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।श्री साव ने नगरीय क्षेत्रों में दर्शनीय स्वच्छता के लिए सार्वजनिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई, ट्विन-बिन्स की उपलब्धता, शत-प्रतिशत ठोस अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन, सीटीयू/ब्लैक स्पॉट/जीवीपी से मुक्त शहर, बैक-लेन/नालियों एवं जल-स्त्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी समीक्षा बैठकों में सभी नगरीय निकायों के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों की निकायवार समीक्षा करने की बात कही। निकायों के प्रदर्शन एवं रैंकिंग के विश्लेषण के बाद इसमें गिरावट पाए जाने पर राज्य शासन स्तर द्वारा कार्यवाही की जाएगी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में निकायों में लंबित विद्युत देयकों के निपटान एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।गए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने को कहा। सुडा (SUDA) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।











.jpg)










-copy.jpg)



.jpg)
.jpg)