- Home
- छत्तीसगढ़
- -महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से साप्ताहिक सामूहिक पाठ अभियान को मिली गतिरायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की पहल पर हर शनिवार को होने वाला राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ इस शनिवार भी उत्साह के साथ जारी रहा। मंडल के आठ महिला केंद्रों सहित बाल संस्कार शिविर, महाराष्ट्र मंडल कार्यालय, सियान गुड़ी में भी हनुमान चालीसा पाठ को लेकर उत्साह देखा गया।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल के डंगनिया, चौबे कॉलोनी, सरोना, रोहिणीपुरम, अमलीडीह, वल्लभ नगर, बूढ़ापारा, अवंती विहार महिला केंद्रों के साथ महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में मंडल स्टाफ और मेस के कर्मचारियों ने भी हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ शनिवार दोपहर को सियान गुड़ी में आने वाले बुजुर्गों और सुबह बाल संस्कार शिविर में आने वाले बच्चों ने उत्साह के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।आध्यात्मिक समिति की प्रमुख सृष्टि दंडवते के अनुसार डंगनिया महिला केंद्र की ओर से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ चौबे कॉलोनी स्थित मंडल परिसर में किया गया। इसमें केंद्र की ज्योति डोलस, रश्मि डांगे, अनुभा जाऊलकर, प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, माधवी गिरहे, मीनाक्षी तारे, श्रद्धा मरधडे, चित्रा जावलेकर, अनुजा महाडिक, शैला गायधनी, अदिति पेंढारकर, रजनी भिसे उपस्थित थीं। सरोना केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या वैशाली जोशी के घर पर पाठ किया। इस दौरान जयश्री ढेकणे, शुभा गोवर्धन, सविता रैच, मीना नवरे, अलका मोडक, प्रियंका बोरवणकर, वैशाली जोशी, संध्या इंगले, शांति महाजन, शिखा चोरनेले, विभा पांडे, प्रवीणा बापट, मीना परदेशी, रमा धारवाडकर, आरती ठोंबरे, दीपा वैद्य, डॉ अलका गोळे और सुरेखा पाठक उपस्थित थीं।आध्यात्मिक समिति की आकांक्षा गद्रे ने बताया कि अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने विरासत अपार्टमेंट स्थित हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर में राम रक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, श्रीराम स्तुति की। इस दौरान जागृती भाकरे, शुभदा चौधरी, निधि पटेल, चंद्रा जैन, कल्पना हरचंदानी, ऋतु सिन्हा उपस्थित थीं। इसी तरह वल्लभ नगर केंद्र ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में पाठ किया। इस दौरान मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, अपर्णा देशमुख, वंदना पाटिल, माधुरी गाडगिल, प्राजक्ता पुसदकर, कांचन पुसदकर, मानसी विठालकर, अपर्णा आठले, प्रीति केसकर, सुवर्णा कस्तूरे, मेघा ऋषि व चित्रा कोलहे उपस्थित थीं।आध्यात्मिक समिति की आकांक्षा गद्रे ने बताया कि रोहिणीपुरम केंद्र की साधना बहिरट, मंगला कुलकर्णी, अपर्णा जोशी ने सेक्टर-1 स्थित शिवधाम मंदिर में पाठ किया। वहीं अमलीडीह केंद्र की अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाडे, पुष्पलता देवांगन और कौशल्या देवांगन ने भी पाठ में अपनी सहभागिता निभाई। इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र द्वारा हनुमान चालीसा पाठ महाराष्ट्र मंडल में किया गया। इस दौरान अपर्णा कालेले, रोहिणी नेणे, अक्षता पंडित, प्राची डोणगांवकर, स्वाती डबली, संगीता निमोणकर, अनुपमा बोधनकर, अवंती अग्निहोत्री, अलका मराठे, गौरी क्षीरसागर, राजश्री बर्वे और संध्या पांडे उपस्थित रहींआकांक्षा के मुताबिक बुढ़ापारा केंद्र की टीम ने माला ताई करकशे के निवास पर हनुमान चालीसा पाठ कर हनुमान जी की आरती की। इस दौरान सविता मोघे, अपर्णा मोघे, माला करकशे, दीपाली करकशे, दीपाली बर्वे, साधना गायकवाड, सुचिता देशपांडे, साधना चौधरी, दमयंती देशपांडे, डॉ सुहासिनी पट्टलवार, शिवानी पट्टलवार, सुनीता साठे, जयश्री केलकर, गीता दलाल, आस्था काले उपस्थित रहीं।आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन ने बताया कि हाराष्ट्र मंडल कार्यालय में भी सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सखी निवास मैनेजर कमेश्वरी साहू, जनसंपर्क सहायक प्रफुल्ल बडवाईक, कार्यालय सहायक श्रद्धा जोशी, एकाउंट सहायक हुल्लास देवांगन, प्रकाश गुरव, तेज नारायण साहू, मंडल मेस की मुख्य रसोइया जामबाई यदु, वैशाली टांगले, लोकेश्वरी, सीमा कमाविसदार, सुनीता तांडी शामिल हुईं। इसी तरह समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में. डॉ ओपी सोनी, लखन लाल साहू, डॉ ओसी बिसेन, रामा राव सेंद्रे, अनिल पांडे, केके पाठक और हीराधर पटेल ने चालीसा पाठ किया। बाल संस्कार शिविर की ऑफलाइन क्लास के दौरान शनिवार को शिविर में शामिल बच्चों ने भी हनुमान चालीसा का पाठ किया। समिति की सदस्या मंजूषा वैशंपायन और संध्या खंगन ने बच्चों को हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। इस दौरान 30 से अधिक बच्चे उपस्थित थे।
- - सियान गुड़ी में टीवी के सामने बैठकर राजनीतिक बहस के साथ कैरम खेलने के मजे भी ले रहींरायपुर। टीवी के सामने बैठे वरिष्ठ जनों को पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम, नव निर्वाचित भाजपा सरकार और वहां के भविष्य के बारे में सियान गुड़ी में बहस करते देखो, तो वाकई मजा आता है। ऐसी चर्चा करने से पहले ये बुजुर्ग यहां अच्छी तरह एक- एक अखबार छान मारते हैं और फिर सम सामयिक विषय पर दो- दो हाथ करने के लिए तैयार होते हैं।समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित ‘सियान गुड़ी’ में वरिष्ठ नागरिक इन दिनों कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं। भले ही ये बुजुर्ग आपस में कितना भी उलझे, लेकिन आपसी तालमेल से इनकी ओर से राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ करते देखो, तो तसल्ली भी होती है। सियान गुड़ी में एक से एक किताबें- समाचार पत्र- पढ़ते, कैरम- शतरंज खेलते, टीवी देखते और आपस में बतियाते ये लोग बिजी तो हैं, लेकिन फ्रस्टेड नहीं।मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, सियान गुड़ी प्रभारी मालती मिश्रा, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. कमला वर्मा, विधि सलाहकार प्रशांत देशपांडे, उद्यानिकी क्षेत्र से डॉ. जेएस उरकुरकर सहित विविध विषयों के विशेषज्ञों के साथ डॉ. ओपी सोनी, लखन लाल साहू, डॉ. ओसी बिसेन, रामा राव सेंद्रे, अनिल पांडे, केके पाठक, हीराधर पटेल सहित अनेक वरिष्ठ जन पारिवारिक वातावरण में अपनी दिनभर की गतिविधियों को हमउम्र साथियों के साथ सार्थक बना रहे हैं। खंगन ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ जन जो अपने घरों में दिनभर लगभग अकेले रहते हैं, वे भी महाराष्ट्र मंडल के समता कॉलोनी स्थित सियान गुड़ी में प्रतिदिन आकर अपने समान उम्र वाले साथियों के विभिन्न गतिविधियों में एंजॉय कर सकते हैं।
- -महाराष्ट्र मंडल के सभासद डॉ. अतुल सुरेंद्रप्रभु का सुझाव- तीन लक्षणों सीने में दर्द, बेहोशी, धड़कन तेज होने को नजरअंदाज न करेंरायपुर। कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा अब बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों पहले तक 40 साल की उम्र के आसपास के युवा इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे थे, लेकिन बीते नौ मई को राजस्थान के दौसा जिले से एक खबर सामने आई। इसमें 14 वर्षीय बालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इतनी छोटी उम्र में हार्ट अटैक काफी चिंता का विषय है। ऐसे में महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद और नारायणा हेल्थ सिटी हाॅस्पिटल, बेंगलुरु में पीडियाट्रिक/कॉन्जेनिटल कार्डियोलॉजिस्ट और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट डॉ. अतुल सुरेंद्रप्रभु ने कहा इस घटना के संदर्भ सुझाव दिया कि सीने में दर्द, बेहोशी, धड़कन तेज होने पर गूगल पर सर्च करने बजाए तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। आमतौर पर लोग इसे सामान्य मान लेते हैं, लेकिन कभी भी खतरे को कम नहीं आंकना चाहिए।डॉ. अतुल ने कहा कि व्यस्कों में हार्ट अटैक आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल के कारण कोरोनरी आर्टरीज में रुकावट से होता है। बच्चों में इस वजह से हार्ट अटैक आने के मामले असामान्य है। बच्चों में हार्ट अटैक, कॉन्जेनिटल हार्ट डिफेक्ट, कोरोनरी आर्टरीज की एब्नॉर्मेलिटी, कार्डियोमायोपैथी, लॉन्ग क्यूटी (Long QT) सिंड्रोम जैसे दिल की अनियमित की धड़कन (arrhythmias) या मायोकार्डिटिस के कारण अचानक होने वाला कार्डियक अरेस्ट होता है।उन्होंने जोर देकर बताया कि बीमारी की सही समय में पहचान जरूरी है। जागरूकता और स्क्रीनिंग इन मामलों को पकड़ लेती है, जो पहले छूट जाते थे। बच्चों में जेनेटिक बीमारी जैसे हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी या असामान्य कोरोनरी आर्टरीज खेल या तनाव के दौरान सामने आती हैं। कोविड के बाद मायोकार्डिटिस भी एक दुर्लभ लेकिन वास्तविक कारक रहा है। डॉ. अतुल के मुताबिक स्ट्रक्चरल हार्ट डिफेक्ट, अब्नॉर्मल कोरोनरी हार्ट डिजीज, मारफन सिंड्रोम या जेनेटिक बीमारी, क्यूटी सिंड्रोम आदि प्रमुख कारक होते है। 20- 40 साल के युवाओं में, डायबिटीज, धूम्रपान, मोटापा, फैमिली हिस्ट्री और तनाव के कारण समय से पहले कोरोनरी आर्टरी डिजीज अब पहले की तुलना में ज्यादा आम है। इनसे बचने के लिए अपनी सेहत को लेकर अधिक सावधान रहने की और छोटी-मोटी परेशानी पर भी डॉक्टर से तत्काल परामर्श लेने की जरूरत है।
- रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम के नवपदस्थ आयुक्त श्री संबित मिश्रा का रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त पद का प्रशासनिक कार्यभार सम्हालने पर उन्हें रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद राव जाधव के नेतृत्व में रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्पों ने आत्मीय स्वागत किया. संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद राव जाधव ने नवपदस्थ आयुक्त का श्रीफल प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया, वहीं संघ की महिला विंग पदाधिकारियों ने उनका बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया.
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत स्थित भेलवा तालाब में जलभराव कार्य के दौरान पानी निकासी स्थल पर कचरा जमा होने से पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। स्थिति को देखते हुए निगम अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया तथा तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिये गये।अधिकारियों ने बताया कि पानी निकासी वाले स्थान पर कचरा जाम होने के कारण पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है। तालाब की समुचित सफाई के लिए पहले पानी की दिशा परिवर्तित कर सफाई कार्य कराया जायेगा, इसके बाद पुनः तालाब में जलभराव का कार्य प्रारंभ किया जायेगा, जिससे भविष्य में जल निकासी की समस्या उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान भेलवा तालाब के समीप नवनिर्मित नाला निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने नाला निर्माण की गुणवत्ता एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निगम द्वारा क्षेत्र में जलभराव एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, उप अभियंता बसंत साहू, रीमा जामुलकर, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंकित सक्सेना उपस्थित रहे।
- -अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देशबिलासपुर /जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याओं को सुना। जनदर्शन में आज अवैध कब्जा, सीमांकन, महतारी वंदन योजना, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से संबंधित प्रकरण ज्यादा प्राप्त हुए।जनदर्शन में आज मस्तुरी विकासखण्ड के बेलपान गांव के ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया कि गांव में स्थापित कालिन्दी इस्पात कंपनी द्वारा भूजल का अत्यधिक दोहन किए जाने से गांव में जल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने पूर्व में शिवनाथ नदी से पानी उठाने की बात कहीं थी लेकिन वर्तमान में बोरवेल और पाइपलाइन के माध्यम से भूजल का अंधाधंुध दोहन औद्योगिक कामों के लिए किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम पोड़ी के किसानों ने बांधा जलाशय चौड़ीकरण कार्य में अधिग्रहित निजी भूमि की मुआवजा डेढ़ दशक बाद भी नहीं मिलने की शिकायत की। पोड़ी के लगभग 40 किसानों का मुआवजा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। कलेक्टर ने भू अभिलेख शाखा को उनका आवेदन भेजते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए है। जरहाभाठा निवासी अमीना बेगम ने निराश्रित पेंशन की राशि पुनः चालू करने की मांग करते हुए आवेदन दिया। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वह अभी जीवित है लेकिन नगर निगम द्वारा उन्हें मृत बताकर पेंशन बंद कर दिया है। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक को इसी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। वहीं जिले की विभिन्न शराब दुकानों में कार्यरत करीब 150 सुरक्षा गार्डों ने जनदर्शन में पहुंचकर पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। गार्डों ने बताया कि निर्धारित समय से अधिक ड्यूटी लेने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन और ओवरटाइम भुगतान नहीं मिला है। इस पर कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम लमेर के एक युवा किसान भाग्योदय ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाने की इच्छा जताते हुए कलेक्टर से कृषि ड्रोन पायलट प्रशिक्षण और ड्रोन खरीदी में सब्सिडी प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि वे गांव में ही स्वरोजगार शुरू कर सकें। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत पाली (नवाडीह) के निवासी बड़ी संख्या में मोहल्ले के बीचों-बीच लगाए गए 6 बिजली खंभों के विरोध में नजर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपने निजी उपयोग के लिए सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर ये खंभे लगवाए गए हैं, जिससे बस्ती में हादसे का खतरा बढ़ गया है। कलेक्टर ने इसे टीएल पंजी में दर्ज करते हुए बिजली विभाग को अगली बैठक में जवाब देने को कहा है। पेंशन संबंधी समस्या को लेकर ग्राम खैरखुड़ी से आईं संयोगिता भारद्वाज ने आवेदन सौंपते हुए बताया कि पिछले एक साल से उनकी विधवा पेंशन रोक दी गई है और महतारी वंदन योजना का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गढ़वट के एवसराम कश्यप ने मोटराइज्ड ट्रायसायकल दिलाने कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने आज सौजन्य मुलाकात की।वित्तमंत्री माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी ने पत्रकारिता विश्वविद्यालय को यथा संभव वित्तीय व शासकीय सहयोग का आश्वासन दिया।साथ ही स्ववित्त पोषित व स्व संचालित प्रणाली अपनाने का भी सुझाव दिया।कुलपति प्रो दयाल ने वित्त मंत्री को जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में संचालित मीडिया सहित विविध पाठ्यक्रमों में शिक्षण एवं छात्रावास शुल्क बेहद किफायती है। जिससे छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के विद्यार्थियों को न्युनतम शुल्क में बेहतरीन शिक्षा मिल रही है तथा कमजोर एवं निर्धन वर्ग के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी नीतियों का सीधा लाभ ज्ञानार्जन में हो रहा है।
- -राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह-मुख्यमंत्री श्री साय मुख्य अतिथि और कृषि मंत्री श्री नेताम विशिष्ट अतिथि होंगे-अठारह सौ से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी-मेधावी विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगेरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह 15 मई, 2026 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में 1 हजार 880 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम मौजूद रहेंगे। दीक्षांत समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व निर्देशक डाॅ. अशोक कुमार सिंह दीक्षांत भाषण देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कृषि विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। स्नातक कृषि पाठ्यक्रम के 1234 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएँगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 518 एवं पी.एचडी. स्तर पर 128 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
-
राजनांदगांव । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान तथा मुख्य संरक्षक व मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा-निर्देशन और प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता के निर्देशन में वर्चुअल और भौतिक मोड में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत के तहत सर्वोच्च न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक के न्यायालयों में लोक अदालत आयोजित की गयी। राजनांदगांव, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में न्यायालय में लंबित, राजस्व न्यायालय एवं प्री-लिटिगेशन के 2 लाख 63 हजार 133 प्रकरणों को निराकरण के लिए चिन्हित किया गया है।
प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विजय कुमार होता के नेतृत्व में लोक अदालत के आयोजन की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी थी। नेशनल लोक अदालत आयोजित करने के लिए कुल-44 खंडपीठों का गठन किया गया। आयोजित लोक अदालत में 2 लख 64 हजार 739 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया। जिसमें कुल 263133 मामले प्री-लिटिगेशन चरण के थे और 3162 मामले ऐसे थे जो विभिन्न न्यायालयों में लंबित थे। निपटान राशि लगभग 31 अरब 11 करोड़ 56 लाख 70 हजार 937 रूपए थी। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक राजीनामा योग्य मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा से संबंधित मामले, धारा-138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले अर्थात चेक से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद के मामले, श्रम विवाद के मामले, बैंक ऋण वसूली वाद, रूपए वसूली वाद, नगर निगम से संबंधित कर वसूली मामले, विद्युत बिल एवं टेलीफोन बिल के मामले, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, राजस्व न्यायालय के मामले एवं अन्य राजीनामा योग्य वाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में निराकृत हुए प्रकरणों की सफल कहानी
राजीनामा होने से साथ-साथ रहने हुए राजी
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा 9 मई 2026 को निर्धारित नेशनल लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा आयोजित की गई। नेशनल लोक अदालत के आयोजन अवसर पर न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री उत्तरा कुमार कश्यप के न्यायालय में लंबित विविध दांडिक प्रकरण क्रमांक-131/2024, पक्षकार श्रीमती पदमा टेकाम विरूद्ध संदीप टेकाम, आवेदिका एवं अनावेदक का विवाह 24 फरवरी 2023 को संपन्न हुआ। विवाह के कुछ दिनों तक दांपत्य जीवन ठीक रहने के बाद अनावेदक और उसके परिवार वाले आवेदिका को अपमानित करने तथा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। इस प्रकार अनावेदक ने उसे दाम्पत्य सुख से वंचित कर पतिधर्म से मुंह मोड़ लिया है और बेसहारा, बेबस, लाचार जीवन जीने को मजबूर कर दिया हैं, जिसके कारण पृथक रहने के पश्चात आवेदिका ने स्वयं के लिए भरण-पोषण राशि दिलाए जाने बाबत प्रकरण पेश किया। उभयपक्ष के मध्य राजीनामा की कार्यवाही की गई, सफल रही। उभयपक्ष के मध्य आपसी राजीनामा हो चुका है। प्रकरण नेशनल लोक अदालत में समाप्त किया गया।
राजीनामा होने से साथ-साथ रहना कबूल किया
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्धारित नेशनल लोक अदालत 9 मई 2026 के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा जिला राजनांदगांव में आयोजित की गई। नेशनल लोक अदालत के आयोजन अवसर पर न्यायालय माननीय-न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री उत्तरा कुमार कश्यप के न्यायालय में लंबित व्यवहार वाद प्रकरण क्रमांक-164ए/ 2025, पक्षकार रितेश कुमार गुप्ता विरूद्ध श्रीमती निकिता, आवेदिका एवं अनावेदक का विवाह 11 दिसम्बर 2019 को संपन्न हुआ। दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को प्रतिवादी अपने पिता को फोन कर ससुराल बुलाई और उसकी अनुपस्थिति में अपने पिता के साथ मायके चली गई, जिसके बाद प्रतिवादी को रखने के लिए अनावेदक ने बहुत प्रयास किया, किंतु उसने अनावेदक के साथ आने से इंकार कर दिया। प्रतिवादी बिना किसी उचित एवं पर्याप्त कारण के उसे दाम्पत्य से वंचित रखी है। उभयपक्ष के मध्य राजीनामा की कार्यवाही की गई, सफल रही। उभयपक्ष के मध्य आपसी राजीनामा हो चुका है। प्रकरण नेशनल लोक अदालत में समाप्त किया गया।
नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर कर्ज से मिली मुक्ति
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्धारित नेशनल लोक अदालत 9 मई 2026 के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा जिला राजनांदगांव में आयोजित की गई नेशनल लोक अदालत के आयोजन अवसर पर न्यायालय माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार होता के न्यायालय में अनावेदक अनुज राम, पिता- फुलसिंग वर्मा, पता- बोरीमंडला, खैरागढ़ के विरूद्ध बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा-पदुमतरा, जिला-राजनांदगांव द्वारा प्री-लिटिगेशन वाद अनावेदक से 452991 रूपए की वसूली हेतु प्रस्तुत किया गया। आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में उभयपक्ष के मध्य उपरोक्त राशि के एवज में समझौते के आधार पर 217000 रूपए नगदी के हस्तांतरण उपरांत प्रकरण को आपसी सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत के माध्यम से लंबे समय से चले आ रहे लंबित प्रकरण का निराकरण किया गया।
नेशनल लोक अदालत में विचाराधीन बंदी के प्रकरण का पटाक्षेप-
मामला खंडपीठ क्रमांक 5 पीठासीन अधिकारी व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव सुश्री अमिता जायसवाल के न्यायालय का है। प्रकरण में प्रार्थी राजेश मेश्राम के द्वारा अपनी मोटर सायकल चोरी होने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध दर्ज करायी गयी थी। अनुसंधान कार्यवाही के दौरान चोरीशुदा मोटर सायकल थाना आमागांव जिला गोदिया महाराष्ट्र से बरामद की गयी है और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। नेशनल लोक अदालत में प्रकरण शमनीय होने से नियत किया गया था। प्रार्थी की मोटर सायकल उसकी पत्नी के नाम पर होने से उसकी पत्नी के द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़कर प्रकरण में राजीनामा किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी। प्रकरण में राजीनामा हो जाने के आधार पर मामले का शमन हो गया और विचाराधीन बंदी के रिहाई संबंधी आदेश जारी किया गया। वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रार्थी विडियो कान्फ्रेसिंग से जुड़कर मामले का निराकरण नेशनल लोक अदालत में कर सकते है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रकरण का निराकरण किया गया । -
राजनांदगांव । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होने पर 13 मई से 15 मई 2026 तक लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन की कार्रवाई की जाएगी। इसके अंतर्गत 13 मई 2026 को सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव, पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सुकुलदैहान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय डोंगरगांव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घुमका, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाल बहादुर नगर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भर्रेगांव तथा 14 मई 2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यलाय छुरिया एवं 15 मई 2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ में प्रवेश हेतु लॉटरी निकाली जाएगी।
-
राजनांदगांव । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन मई 2026 हेतु समय-अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया है। जिसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु 11 मई 2026 पूर्वान्ह 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन एवं स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन किया गया। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 को अपरान्ह 3 बजे तक है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 19 मई 2026 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 21 जून 2026 अपरान्ह 3 बजे तक है तथा अभ्यर्थिता वापसी के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा। नगरीय निकाय हेतु 1 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आवश्यकता होने पर मतदान किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 4 जून 2026 को सुबह 9 बजे से मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत 1 जून 2026 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आवश्यकता होने पर मतदान किया जाएगा तथा मतदान के पश्चात मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना की जाएगी। आवश्यकता होने पर खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 2 जून 2026 को सुबह 9 बजे से की जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 4 जून 2026 को सुबह 9 बजे से की जाएगी।
नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत राजनांदगांव जिले में नगर पंचायत घुमका के 15 वार्डों में पार्षद पद हेतु निर्वाचन किया जाएगा। इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य के 1 पद, सरपंच के 1 पद, पंच के 25 पद कुल 27 रिक्त पदों के लिए निर्वाचन किया जाएगा। - महासमुंद / राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन मई 2026 हेतु समय-अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया है। जिसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु 11 मई 2026 पूर्वान्ह 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन एवं स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन किया गया। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 मई 2026 को अपरान्ह 3 बजे तक है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 19 मई 2026 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 21 जून 2026 अपरान्ह 3 बजे तक है तथा अभ्यर्थिता वापसी के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया जाएगा।नगरीय निकाय हेतु 1 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आवश्यकता होने पर मतदान किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 4 जून 2026 को सुबह 9 बजे से मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा किया जाएगा।त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत 1 जून 2026 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आवश्यकता होने पर मतदान किया जाएगा तथा मतदान के पश्चात मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना की जाएगी। आवश्यकता होने पर खण्ड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना 2 जून 2026 को सुबह 9 बजे से की जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के मामले में खण्ड स्तर पर सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 4 जून 2026 को सुबह 9 बजे से की जाएगी।
- -पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत शेष पात्र किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन कराने के दिए निर्देश-खाद का वितरण पॉस मशीन के माध्यम से ही किया जाए - कलेक्टर-सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करेंमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने धान उठाव कार्य में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अभी लगभग 8500 मीट्रिक टन धान का उठाव शेष है। कलेक्टर ने धान उठाव के लिए शेष 54 समितियों का भौतिक सत्यापन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने कृषि विभाग को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने संयुक्त किसानों एवं शेष पात्र किसानों का भी एग्रीस्टेक पंजीयन कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। विकसित कृषि संकल्प यात्रा के दौरान ऐसे किसानों को अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि आगामी खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए तथा पीओएस मशीन के माध्यम से ही खाद वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 13 हजार 673 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। विभाग को डीएपी के विकल्पों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक आयोजित 11 शिविरों में 7 हजार 780 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2 हजार 215 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। शेष आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने प्रत्येक विभाग को प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की।प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 के अप्रारंभ आवासों को तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। जिन हितग्राहियों ने आवास प्रारम्भ नहीं किए हैं, उन्हें पुनः समझाईश देते हुए अंतिम अवसर दिया जाएगा। तत्पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जल संचयन जनभागीदारी कार्यक्रम अंतर्गत अधिक से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण करने के निर्देश दिए है। अभी तक 57 हजार 335 विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे संबंधित विभागों को भी अपने लक्ष्य पूर्ण करने कहा गया है। कलेक्टर ने राजस्व विभाग अंतर्गत विवादित एवं अविवादित प्रकरणों तथा स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आगामी शिक्षा सत्र में परीक्षा परिणामों में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं, जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
- -AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 का सफल आयोजन-चयनित युवाओं को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरधमतरी। जिले के युवाओं को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें रोजगारोन्मुख एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता कौशल उन्नयन पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा 2026 (AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 ) का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) एवं डिजिटल तकनीकों के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।आज के डिजिटल एवं तकनीक-प्रधान दौर में AI विश्व की सबसे तेजी से विकसित होने वाली और सर्वाधिक मांग वाली तकनीकों में शामिल हो चुका है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को आधुनिक कौशलों से सशक्त बनाने हेतु यह विशेष पहल की गई है। परीक्षा का आयोजन पीजी बीते रविवार को पी.जी.कॉलेज धमतरी स्थित IT भवन में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।परीक्षा में कुल 107 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन तथा 59 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले के छात्र-छात्राओं में AI, डिजिटल स्किलिंग एवं नई तकनीकों के प्रति तेजी से जागरूकता और रुचि विकसित हो रही है।परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को आगे विशेष AI Skill Training Program से जोड़ा जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को AI Video Generation, Website Development, AI Agents Making, Automation Tools, Digital Productivity, Prompt Engineering तथा आधुनिक तकनीकी समाधान विकसित करने जैसी अत्याधुनिक स्किल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार, इंटर्नशिप, फ्रीलांसिंग, डिजिटल उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना भी है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप Practical एवं Industry-Oriented Learning उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध डिजिटल अवसरों का लाभ उठा सकें।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “आने वाला समय AI एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी का है। यदि युवाओं को समय रहते आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाए, तो वे न केवल बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वयं स्टार्टअप एवं नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजक भी बन सकते हैं। जिला प्रशासन धमतरी का प्रयास है कि जिले के युवाओं को वैश्विक स्तर की स्किलिंग उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों एवं अवसरों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।”उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी युवाओं के लिए नवाचार आधारित प्रशिक्षण, स्टार्टअप प्रमोशन, डिजिटल उद्यमिता एवं टेक्नोलॉजी आधारित रोजगार कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आयोजित Yuva Fest में भी AI Workshop का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया गया था। इस उपलब्धि से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने AI Upskilling Course Entrance Exam में भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई प्रतिभागियों ने इसे अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि AI एवं आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण भविष्य में उन्हें बेहतर रोजगार, स्टार्टअप एवं वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्य करने के नए अवसर प्रदान करेगा।जिला प्रशासन धमतरी की यह पहल जिले को तकनीकी नवाचार एवं डिजिटल स्किलिंग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह प्रयास “स्किल डेवलपमेंट”, “डिजिटल इंडिया” एवं आत्मनिर्भर युवा निर्माण की भावना को मजबूत करने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा।
- -गुणवत्ता जांच के लिए 6 खाद्य नमूने राज्य प्रयोगशाला भेजे गएरायपुर। “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत जशपुर जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुनकुरी क्षेत्र में हाट-बाजार के अवसर पर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के पालन की जांच की गई तथा व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किराना दुकानों, मौसमी फल एवं सब्जी विक्रेताओं, गन्ना रस एवं जूस विक्रेताओं, होटल, ढाबा और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की छंटाई एवं नष्टीकरण, सुरक्षित पेयजल भंडारण, पेस्ट कंट्रोल, फूड हैंडलर्स की स्वास्थ्य जांच तथा खाद्य लाइसेंस से संबंधित जानकारी दी गई।निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता एवं मिलावट की आशंका पर 6 खाद्य नमूने संकलित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें ऑरेंज स्क्वैश शरबत, चोको हेजलनट चॉकलेट, अमाजा मैंगो जूस ड्रिंक, आइस पंच कार्बाेनेटेड ड्रिंक, मम्पी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर तथा जुजु रोज केसर लॉलीपॉप शामिल हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेन रोड एवं बस स्टैंड कुनकुरी स्थित लित कुमार अग्रवाल गल्ला दुकान, आर्या स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, रामजी होटल एवं नाश्ता सेंटर, महेश ढाबा, कुमार किराना स्टोर, जैन ट्रेडर्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों को खाद्य व्यवसाय संचालन संबंधी दिशा-निर्देश दिए।विभाग ने बताया कि शीघ्र ही कुनकुरी एवं आसपास के क्षेत्रों के खाद्य कारोबारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, खाद्य लाइसेंस शिविर एवं कार्यशाला आयोजित की जाएगी। विभाग जिलेवासियों को शुद्ध, स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण और जनजागरूकता अभियान चला रहा है।
- -चोट के बावजूद जीता गोल्डरायपुर। शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनरायपुर के सरोना स्थित निजी पब्लिक स्कूल के स्केटिंग ग्राउंड में 9 एवं 10 मई 2026 को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर की होनहार खिलाड़ी शिविका पांडेय ने अपनी प्रतिभा और अदम्य साहस का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।शिविका ने 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के ट्वॉय इनलाइन स्केट स्पर्धा में हिस्सा लिया। 9 मई को आयोजित 400 मीटर रेस के दौरान वे गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और घायल अवस्था में ही रेस पूरी कर कांस्य पदक जीता। अगले ही दिन, उसी चोट और दर्द के बावजूद, शिविका ने 200 मीटर रेस में असाधारण प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और अपने आयु वर्ग की ओवरऑल चैंपियन बनीं।शिविका पांडेय बिलासपुर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की छठवीं कक्षा की छात्रा हैं और रॉयल स्केटिंग क्लब, बिलासपुर में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। उनकी इस सफलता पर उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। शिविका के माता-पिता चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। डॉ. श्वेता पांडेय आयुर्वेद चिकित्साधिकारी हैं और डॉ. विद्या भूषण पांडेय (विभागाध्यक्ष - बालरोग विभाग), शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय महाविद्यालय, बिलासपुर में पदस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि शिविका स्वयं स्वर्ण प्राशित (आयुर्वेदिक इम्युनिटी बूस्टर प्राप्त) हैं। उनके पिता डॉ. विद्या भूषण पांडेय नियमित रूप से स्वर्ण प्राशन शिविरों का आयोजन कर बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
- - “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँरायपुर/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में आरएमए श्रीमती दीप्ति अग्रवाल ने आंगनबाड़ी केंद्र-1 तिल्दा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
- श्रीमती ममता टांडी को मौके पर मिला राशन कार्डरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। सिंधु भवन बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर के सामने जोन-3 में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में सड्डू निवासी श्रीमती ममता टांडी के आवेदन पर तत्काल राशन कार्ड बनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राशन कार्ड प्रदान किया।श्रीमती टांडी ने कहा कि मैं आज सुशासन तिहार में अपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था जिसके बाद तत्काल मुझे राशन कार्ड प्रदान किया गया अब मुझे और मेरे परिवार को राशन से संबंधित कोई समस्या नहीं होगी।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
- राज्य सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध: विधायकरायपुर / रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आज सुशासन तिहार का पहला शिविर नगर निगम जोन-3 अंतर्गत बीटीआई मैदान के पास सिंधु भवन में आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 12, 29, 30, 31, 33 एवं 48 क्षेत्र के निवासियों से आवेदन लिए गए।कार्यक्रम के दौरान नगर निवेश विभाग में 03, स्वास्थ्य विभाग में 05, बिजली विभाग में 03, खाद्य विभाग द्वारा 5 राशन कार्ड, पुलिस विभाग में 02, परिवहन में 01 तत्काल आवेदन का निराकरण किया गया।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन पर सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों की समस्याओं का एक ही प्लैटफॉर्म में समाधान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन मांगो, शिकायतों का समाधान रायपुर नगर निगम के माध्यम से नहीं हो सकता उनका समाधान करने राज्य शासन के निर्देश पर सुशासन तिहार शिविर लगाया जा रहा है। जहां प्राप्त सभी शिकायतों का अगले एक माह के भीतर राज्य शासन के निर्देश पर त्वरित समाधान किया जायेगा। महापौर ने जोन 3 कमिश्नर एवं जोन के अधिकारी जोन क्षेत्र में अवैध कब्जों की शिकायतो पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जल संकट की अनेक शिकायतो गर्मी में आ रही है। जिनका जोन 3 क्षेत्र हेतु शीघ्र खम्हारडीह पानी टंकी का निर्माण प्रारंभ होने समाधान हो जाएगा।रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सभी योजनाएं आमजनों तक पहुंचे और उनकी समस्या का समाधन भी हो। इसके लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शिविर में आप सभी आम नागरिक इस शिविर में अपना आयुषमान कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, श्रम कार्ड इत्यादि का लाभ उठाएं।सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में 13 पात्र हितग्राहियों को आवेदन देते हुए मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा पत्र जारी किया गया एवं 5 नागरिको को तत्काल राशन कार्ड बनाकर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार में आमजनों की समस्याएं व मांगे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जायेगा।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नागरिकों को सुविधा देने उनके सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में बच्चों के स्वास्थ्य हेतु प्रोजेक्ट धड़कन विगत 8 माह से चलाया जा रहा है। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं होगा उनका 1 महीने के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए है। डॉ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्या का समाधान के लिए कॉल सेंटर एवं स्थाई जनदर्शन की व्यवस्था की गई है जहां नगारिक समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर ने बताया कि प्रोजेक्ट धड़कन की शुरूआत की गई जहां बच्चों की जांच की जाती है और हृदय रोग के संभावित मरीजों को सत्य सांई हॉस्पिटल भेजा जाता है, वे बच्चें जिनमें हृदय संबंधि बीमारी पाए जाने पर निःशुल्क इलाज कराया जाता है।नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने संबोधित किया कि राज्य शासन के निर्देश पर सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन नागरिको द्वारा अपनी मांगों एवं शिकायतों से शासन को अवगत कराने लगाया जा रहा है।इस अवसर पर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदेश पर 2008 बैच के आईएएस अधिकारी श्याम धावड़े ने आज आयुक्त रायपुर संभाग का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आईएएस श्री महादेव कावरे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी।
- पंडित संतोष राव को किया गया सम्मानितरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में प्राचीन एवं दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न ऐतिहासिक पाण्डुलिपियों का संग्रहण कर उन्हें ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर जिले के नगर पंचायत खरोरा निवासी 76 वर्षीय पंडित संतोष राव द्वारा संरक्षित दो दुर्लभ पांडुलिपियों को ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया गया है।पंडित संतोष राव के पास माता परमेश्वरी से संबंधित श्री देवांग पुराण की दो पांडुलिपियां सुरक्षित हैं। इनमें एक लगभग 350 वर्ष पुरानी भोजपत्र पर लिखित पांडुलिपि है, जिसमें 101 पृष्ठ हैं, वहीं दूसरी लगभग 100 वर्ष पुरानी पांडुलिपि है, जिसमें 151 पृष्ठ शामिल हैं।प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पंडित संतोष राव के निवास पहुंची एवं दोनों पांडुलिपियों का अवलोकन करते हुए उनकी फोटो, विवरण ज्ञान भारतम ऐप में अपलोड की। एसडीएम श्री आशुतोष कुमार देवांगन ने पंडित संतोष राव को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।पंडित संतोष राव ने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा इन ग्रंथों को पीढ़ियों से संरक्षित किया गया है। शासन की इस पहल से अब इन पांडुलिपियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।इस अवसर पर तहसीलदार खरोरा श्री चंद्रशेखर मंडई, अतिरिक्त तहसीलदार श्री सूर्यकांत कुंभकार एवं सीएमओ खरोरा श्री ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- नगरीय निकायों के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं का स्थल निरीक्षण एवं ऑडिट कर उनकी कार्यप्रणाली, तकनीकी और पर्यावरणीय स्थिति के परीक्षण के दिए निर्देशबिलासपुर। राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का क्रियान्वयन सभी नगरीय निकायों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंत्रालय से परिपत्र जारी कर कलेक्टरों को स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष होने के नाते इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।नगरीय प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को अपने जिले के सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति के सूक्ष्म आकलन के निर्देश दिए हैं। सभी निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं जैसे मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), कंपोस्टिंग फैसिलिटी, अपशिष्ट प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण इकाईयाँ, ट्रांसफर स्टेशन, सैनिटरी लैंडफिल तथा लिगेसी वेस्ट डम्प-साइट्स का स्थल निरीक्षण एवं ऑडिट करते हुए उनकी कार्यप्रणाली, तकनीकी और पर्यावरणीय स्थिति के परीक्षण के लिए भी निर्देशित किया गया है।विभाग ने कलेक्टरों को नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्य के लिए स्वीकृत सभी परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निकायों में क्रियान्वित परियोजनाओं के जियो-टैग्ड फोटोग्राफ्स हर महीने ई-मेल के माध्यम से मंगाकर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में जियो-टैग्ड फोटोग्राफ्स का परीक्षण करने को कहा है। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं का चिन्हांकन कर उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं।नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों में उत्सर्जित हो रहे ठोस अपशिष्ट के संग्रहण, परिवहन एवं प्रसंस्करण की अद्यतन स्थिति, दर्शनीय स्वच्छता, जलाशयों की सफाई, बैकलेन की स्वच्छता, नालियों एवं नालों की नियमित सफाई तथा निर्माण एवं विध्वंस (C&D) अपशिष्ट के प्रसंस्करण की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए हैं। विभाग ने इन कार्यों की सतत निगरानी के लिए निकायों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के स्वच्छतम पोर्टल पर स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति एवं स्वच्छता गतिविधियों से संबंधित प्रविष्टियों की भी जिला स्तर पर नियमित समीक्षा करने को कहा है। विभाग द्वारा इन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टरों को अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
- उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से संवर रहा किसानों का जीवनबिलासपुर/बिल्हा के कछार निवासी श्री महेश कश्यप क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान हैं। वे पूर्व में परंपरागत खेती करते थे, जिसमें लागत अधिक और लाभ कम प्राप्त होता था। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित समेकित उद्यानिकी विकास योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आधुनिक तकनीकों को अपनाने का निर्णय लिया। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में श्री कश्यप ने अपने खेत में ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग तथा वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग करते हुए बैंगन एवं अन्य सब्जियों की उन्नत खेती प्रारंभ की। विभाग द्वारा उन्हें लगभग 2.00 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण एवं फेंसिंग हेतु अनुदान भी प्रदान किया गया।किसान श्री महेश ने अंतरवर्ती फसल के रूप में कद्दू एवं अन्य सब्जियों की खेती की, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त हुई। ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाने से पानी की बचत हुई तथा फसल में रोग एवं खरपतवार की समस्या भी कम हुई। मल्चिंग के उपयोग से मिट्टी में नमी बनी रही और उत्पादन में वृद्धि हुई। श्री महेश कश्यप ने लगभग 4.5 एकड़ क्षेत्र में खेती कर अनुमानित 900 से 1100 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया। इस खेती में लगभग 7 से 8 लाख रुपये की लागत आई, जबकि बिक्री से उन्हें लगभग 14 से 15 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार उन्हें अच्छी आमदनी हुई और उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया। आज श्री महेश कश्यप अपने क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। वे आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर कम लागत में अधिक लाभ अर्जित करने का संदेश दे रहे हैं।
- स्मृति पुस्तकालय योजनाआप भी इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदाररायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट दान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं।जिला प्रशासन का नवाचार ‘प्रोजेक्ट छाँव’ के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने इस सराहनीय योगदान की सराहना करते हुए संयुक्त संचालक वित्त श्री बी. के. नायक को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। श्री नायक ने क्विक रिवीजन एवं जनमन सार की 50 पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीं।श्री नायक ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी विभागीय बैठक के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की भावना से उन्होंने पुस्तक दान का निर्णय लिया। उन्हें खुशी है कि इन पुस्तकों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।उल्लेखनीय है कि स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक 11 हजार से अधिक पुस्तकें पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ लेकर अनेक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें और युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोग दें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक श्री प्रभात सक्सेना (94060 49000) एवं श्री केदार पटेल (94255 02970) से संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- -मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशिरायपुर। महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देशों पर जिला प्रशासन और वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सूरजपुर जिला के कल्याणपुर में हाथी हमले के शिकार हुए हितग्राहियों के परिजनों को मुआवजा राशि का वितरण कर दिया है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया था कि पीड़ित परिवारों को बिना किसी विलंब के सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी दो ग्रामीणों की हाथी हमले में मृत्यु होने के पश्चात, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (सूरजपुर मंडल) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत त्वरित कार्रवाई की गई। विभागीय दस्तावेजों के अनुसार, दोनों प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजा राशि स्वीकृत कर वितरित की गई है, जिनमें हितग्राही श्रीमती कांति भोई को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में 5 लाख 50 हजार रूपए एवं श्रीमती राजेश्वरी सिंह श्याम को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में 5 लाख 50 हजार रूपए भेज दी गई है। साथ ही डिविजनल फारेस्ट ऑफिसर सूरजपुर को 50-50 हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया गया है।मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा होना सुशासन सरकार की प्राथमिकता है। हाथी-मानव द्वंद्व को कम करने के लिए प्रशासन सजग है और प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिला है, जिसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है।









.jpg)
.jpg)
















