- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर लोकतंत्र की पाठशाला बन गया, जब भिलाई स्थित शकुंतला विद्यालय के ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण पर विधानसभा पहुंचा। विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय परंपराओं को निकट से समझने का अवसर प्राप्त किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं को सदन में अभिव्यक्त करने की सतत प्रक्रिया है। विधानसभा में जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा होती है और जनता के कल्याण के लिए नीतियां एवं कानून बनाए जाते हैं।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों से अध्ययन के साथ-साथ संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण उन्हें लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझने, संविधान के प्रति सम्मान विकसित करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव तथा विधायक श्री रिकेश सेन भी उपस्थित थे। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही को दर्शक दीर्घा से देखा और प्रश्नकाल, विभिन्न विषयों पर चर्चा तथा संसदीय प्रक्रियाओं को निकट से समझा। उन्होंने विधानसभा भवन की संरचना, कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि पुस्तकों में पढ़ी गई संसदीय व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर उनके लिए विशेष रहा। उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र, संविधान और जनप्रतिनिधियों की भूमिका के प्रति उनकी समझ और अधिक विकसित हुई है।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम की संयुक्त टीम ने सुपेला स्थित परदेशी चौक के पास संचालित व्यापारियों द्वारा दुकानों के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया।निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि व्यापारियों द्वारा दुकानों के सामने सड़क तक सामान एवं अन्य सामग्री रखकर सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर लिया गया है। इससे सड़क संकरी हो गई थी और राहगीरों तथा वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई ने सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जोन-1 उपायुक्त सह जोन आयुक्त डी के कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, राजस्व विभाग, बेदखली अमला तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने जेसीबी की सहायता से सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती के कारण अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों एवं फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा और निर्बाध यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। निगम ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और शहर को व्यवस्थित एवं सुगम बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
- भिलाईनगर। नमस्ते दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 नेहरू नगर स्थित एसएलआरएम सेंटर में कार्यरत स्वच्छता दीदियों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपकरणों का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।कार्यक्रम में उपायुक्त सह जोन आयुक्त दिनेश कोसरिया ने कहा कि स्वच्छता दीदियां शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्वच्छता कर्मियों से सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता के साथ-साथ व्यक्तिगत सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना ने भी सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की जानकारी देते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पी.आई.यू अभिनव ठोकनेए सुभम पाटनी एवं ए.पी.एम. सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित कार्य वातावरण के लिए निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही।
- -मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने संयुक्त प्रेसवार्ता में रखीं आदिम जाति विकास विभाग की उपलब्धियांरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल में आदिवासी समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ संवाद के आडिटोरियम में आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में विभाग की बहुआयामी उपलब्धियों और भावी योजनाओं का पूरा ब्यौरा साझा किया।मंत्री श्री नेताम ने बताया कि प्रदेश की कुल आबादी का लगभग 30.62 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जनजाति वर्ग का है। विभाग द्वारा राज्य की 43 जनजातियों एवं उनके उपसमूहों के विकास के लिए कई अभिनव योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य केवल योजनाओं का संचालन करना नहीं, बल्कि समाज को आत्मनिर्भर बनाना है।पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण प्रणाली में व्यापक सुधार करते हुए अब समयबद्ध ऑनलाइन डीबीटी भुगतान सुनिश्चित किया गया है। वर्ष 2025-26 में 84 हजार 702 विद्यार्थियों को 94.57 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। राज्य में वर्तमान में 2,817 आश्रम एवं छात्रावास संचालित हैं, जहाँ लाखों छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवासीय सुविधाएं पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से दी जा रही हैं।प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि प्रदेश में 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 27 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने न केवल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाई है, बल्कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में 55 स्वर्ण, 43 रजत और 64 कांस्य (कुल 162 पदक) जीतकर छत्तीसगढ़ को देश में दूसरा स्थान दिलाया है।आदिवासी युवाओं को प्रशासनिक व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के योग्य बनाने के लिए श्युवा करियर निर्माण योजनाश् के तहत अब तक 164 युवाओं का चयन अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय सेवाओं में हो चुका है। सरकार आगामी वर्ष से इसे और व्यापक रूप देते हुए सीजी-एसीई (ब्ळ-।ब्म्) योजना के रूप में शुरू करने जा रही है। इसके अलावा प्रयास आवासीय विद्यालय, खेल परिसर और विशेष शिक्षण केन्द्रों के माध्यम से भी मदद दी जा रही है।वन अधिकार अधिनियम के तहत प्रदेश में 4.28 लाख से अधिक व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे और हजारों सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र दिए जा चुके हैं। वनाधिकार से जुड़े 19 हजार मामलों में से 16 हजार से अधिक का त्वरित निराकरण किया गया है। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए देवगुड़ी निर्माण एवं मरम्मत योजना, जनजातीय गौरव दिवस और शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।विशेष पिछड़ी जनजातियों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शुरू किए गए पीएम-जनमन (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान) के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। बस्तर, सरगुजा तथा मध्य क्षेत्र के विकास के लिए अधोसंरचना कार्यों को तेज कर दिया गया है। वर्ष 2026-27 के बजट में विभाग के लिए 2,136.26 करोड़ रुपए तथा जनजातीय उपयोजना के अंतर्गत 42,165.95 करोड़ रुपए का भारी-भरकम प्रावधान किया गया है। आगामी वर्ष की प्रमुख परियोजनाएं में कोरबा में नया खेल परिसर, बीजापुर में 500 सीट की क्षमता वाला नया प्रयास आवासीय विद्यालय, नारायणपुर एवं सुकमा में सर्वसुविधायुक्त एजुकेशन सिटी, छात्रावासों-आश्रमों के नए भवनों का निर्माण और शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण शामिल हैं।इस प्रेसवार्ता के दौरान अंत्याव्यवसायी वित्त एवं विकास निगम के संचालक डॉ. जगदीश सोनकर, आदिम जाति विभाग के आयुक्त श्री राहुल वेंकट और टीआरटीआई की संचालक श्रीमती हीना अनिमेष नेताम भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।
- -182 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई क्षमतारायपुर / छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य शासन के जल संसाधन विभाग ने विकासखण्ड खड़गंवा के अंतर्गत आने वाले गज्जूपानी जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए तीन करोड़ आठ लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस जलाशय के के जीर्णाेद्धार 182 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाइ्र की सुविधाए मिलेगी।इस स्वीकृत राशि से गज्जूपानी जलाशय के मुख्य बांध और उसकी नहरों के जीर्णाेद्धार व मरम्मत का कार्य किया जाएगा। लंबे समय से बेहतर रखरखाव की बांट जोह रहे इस जलाशय की नहरों के सुदृढ़ीकरण से पानी की बर्बादी रुकेगी और अंतिम छोर (टेलर एंड) तक पानी आसानी से पहुंच सकेगा।जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत प्रस्तावित सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के किसानों को खरीफ और रबी फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इस जीर्णाेद्धार कार्य से क्षेत्र के कुल 182 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की बेहतर और सुनिश्चित सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय कृषि उत्पादन और किसानों की आय में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी।
- -जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ानरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत -गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन का एक बड़ा जरिया बनकर उभर रही है। इस योजना के तहत बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत खोटलापाल में कराए गए डबरी (छोटे तालाब) निर्माण कार्य ने न केवल जल संकट को दूर किया है, बल्कि स्थानीय किसान की जिंदगी में भी समृद्धि के नए रंग भर दिए हैं। ग्राम खोटलापाल निवासी किसान श्री सोनधर की भूमि पर निर्मित यह डबरी आज पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और ग्रामीण विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन चुकी है। सोनधर ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले वर्षा का अधिकांश पानी बहकर बर्बाद हो जाता था, जिसके कारण गर्मी के मौसम में खेतों की सिंचाई के लिए भारी संकट का सामना करना पड़ता था। लेकिन डबरी निर्माण के बाद अब बारिश के पानी का प्रभावी ढंग से संचयन हो रहा है। खेतों को अब समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है।डबरी में पानी की उपलब्धता से सोनधर को अब साल में अतिरिक्त फसल लेने का सुनहरा अवसर मिला है। पानी की प्रचुरता से पशुपालन और बाड़ी (सब्जी उत्पादन) विकास जैसी गतिविधियों को भी नया जीवन मिला है। यह डबरी केवल खेतों की प्यास बुझाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सोनधर के लिए आजीविका का एक मजबूत अतिरिक्त साधन भी बन गई है। लाभार्थी किसान श्री सोनधर ने कहा कि अब इस डबरी में सफलतापूर्वक मछली पालन किया जा रहा है, जिससे परिवार को हर साल अच्छी अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। आने वाले समय में यहाँ बतख पालन शुरू करने की भी योजना है, जिससे आमदनी के स्रोत और बढ़ेंगे।इस डबरी निर्माण का सकारात्मक प्रभाव केवल एक किसान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका लाभ पूरे ग्रामीण परिवेश को मिल रहा है। डबरी के कारण आसपास के क्षेत्र का भूजल स्तर (वाटर टेबल) सुधरा है, जिससे निकटवर्ती कुओं और हैंडपंपों में पानी की उपलब्धता बढ़ गई है। खेतों की मिट्टी में नमी बनी रहने से आसपास की फसलों को भी लाभ हो रहा है। डबरी निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत के जॉब कार्डधारी ग्रामीणों को गाँव में ही रोजगार मिला, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े और काम की तलाश में होने वाले पलायन पर प्रभावी रोक लगी।खोटलापाल में हुआ यह सफल प्रयोग यह साबित करता है कि यदि जल संरक्षण के कार्यों को जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं के समन्वय से लागू किया जाए, तो खेती, पर्यावरण और ग्रामीण आजीविकाकृतीनों को एक साथ सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
- -राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में EMRS छेरीबेड़ा के बच्चों ने बिखेरी चमक, छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेतारायपुर । राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता (National Youth Parliament Competition) संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा स्कूली और कॉलेज छात्रों के लिए आयोजित एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय प्रक्रियाओं की समझ और नेतृत्व गुणों का विकास करना है ताकि वे जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के जन-प्रतिनिधि बन सकें। जब हौसले बुलंद हों और मार्गदर्शन सही मिले, तो छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर के सुदूर वनांचल की प्रतिभाएँ भी देश की राजधानी दिल्ली तक अपनी धमक दर्ज करा सकती हैं।छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के नारायणपुर जिले में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) छेरीबेड़ा के विद्यार्थियों ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। राजस्थान के उदयपुर (खेरवाड़ा) में आयोजित आंचलिक (जोनल) स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में इस विद्यालय की 53 सदस्यीय टीम ने न केवल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि अपने उत्कृष्ट और ओजस्वी प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला था, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता बनकर उभरी।इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले 8 प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। इन बच्चों को अब देश के लोकतंत्र के मंदिर—नई दिल्ली स्थित संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण करने और वहाँ लाइव कार्यवाही देखने का ऐतिहासिक अवसर मिलेगा। ज्ञात हो कि स्पीकर की भूमिका में हर्षा को प्रथम स्थान,द्वितीय स्थान में मनसाय और अनुराधा तथा तृतीय स्थान अंजीला, निकिता, वेदिका, जयबति और शामी को मिला। इन बच्चों ने जिस आत्मविश्वास के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संसदीय बहसों को मंच पर जीवंत किया, उसने निर्णायकों का दिल जीत लिया।इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे विद्यालय के प्राचार्य का प्रेरणादायी नेतृत्व और विज़न रहा है। वहीं, बच्चों को संसद की बारीकियां सिखाने और उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में कार्यक्रम प्रभारी व सामाजिक विज्ञान के शिक्षक के कड़े प्रशिक्षण और समर्पण की मुख्य भूमिका रही। प्राचार्य ने इस गौरवमयी उपलब्धि पर NESTS हेड क्वार्टर (नई दिल्ली), EMRS स्टेट सोसायटी CTD रायपुर, नारायणपुर कलेक्टर और आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त सहित सभी उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है, जिनके निरंतर सहयोग से बच्चों को आगे बढ़ने का हौसला मिला।बस्तर संभाग के नारायणपुर जैसे वनांचल क्षेत्र के बच्चों की इस बड़ी छलांग से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- रायपुर / विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी जी राम जी) के अंतर्गत सारंगढ़,-बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत सारंगढ़ की ग्राम पंचायत गोड़म में सीएलएफ क्लस्टर से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगभग 30 हजार सीड बॉल तैयार किए गए।इन सीड बॉल का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्लस्टर के सरपंचों, अन्य अधिकारियों तथा स्व-सहायता समूह की दीदियों की उपस्थिति में क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों को किया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर मानव श्रृंखला का निर्माण कर बीज रोपण उत्सव मनाया और लोगों को वीबी जीरामजी अंतर्गत पौधारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर निर्देश दिए गए कि सीड बॉल का उपयोग वीबी- जीरामजी के अंतर्गत निर्मित तालाबों की मेड़ों, डबरियों की मेड़ों तथा अन्य उपयुक्त स्थलों पर रोपण के लिए किया जाएगा, ताकि वर्षा ऋतु में हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों को वीबी - जीरामजी योजना के उद्देश्यों, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा जनभागीदारी आधारित विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई। सभी से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर इसे जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।
- रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह जीत केवल एक मैच की सफलता नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के निरंतर सशक्त होते सफर, खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और अदम्य क्षमता का प्रतीक है। विश्व क्रिकेट के प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स पर मिली यह ऐतिहासिक विजय प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खिलाड़ियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट टीम भावना ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय बेटियां हर क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सहयोगी दल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
- रायपुर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (IPhO) 2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया एवं स्वरित जोशी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और वैज्ञानिक सोच के बल पर न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता का परिचय दिया है, बल्कि विश्व मंच पर भारत का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय विद्यार्थियों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की युवा प्रतिभाओं की क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रमाण है। यह सफलता देशभर के विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी स्वर्ण पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करते रहेंगे।
- -जागरूकता रथ रवाना, सास-बहू सम्मेलन और जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए दिया जाएगा स्वस्थ परिवार का संदेशरायपुर। जशपुर जिले में स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 11 से 18 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। अभियान के तहत जिलेभर में परिवार नियोजन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परिवार नियोजन के महत्व को घर-घर तक पहुंचाया जाए तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए।इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा।इस वर्ष अभियान की थीम जब बच्चे में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल रखी गई है। डॉ. जात्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य दंपतियों को गर्भधारण के उचित समय, दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का सुरक्षित अंतराल रखने तथा परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों के प्रति जागरूक करना है। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है।अभियान के दौरान जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सास-बहू सम्मेलन, परामर्श शिविर और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से परिवार नियोजन से जुड़ी भ्रांतियों का निराकरण करते हुए योग्य दंपतियों को उपलब्ध सेवाओं एवं उनके लाभों की जानकारी दी जाएगी।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। इनमें कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, गर्भनिरोधक गोलियां (छाया एवं माला-एन) तथा निरोध शामिल हैं। इच्छुक दंपतियों को प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा पुरुष नसबंदी कराने वाले हितग्राहियों को 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के दौरान 11 से 18 जुलाई तक जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव में प्रतिदिन पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी योग्य दंपतियों से अपील की है कि वे परिवार नियोजन अपनाकर स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा शासन द्वारा उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
- रायपुर ।जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए जिला प्रशासन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांसाबेल तहसील के ग्राम नकबार निवासी सुखयारो बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनकी माता श्रीबाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।इसी प्रकार मनोरा तहसील के ग्राम खोखसो बेंजोरा निवासी जयपाल राम की नाले में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती मनकुमारी बाई को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।वहीं, मनोरा तहसील के ग्राम बेंजोरा निवासी दिलसार अंसारी की कुएं में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में उनके पिता श्री जमील अंसारी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जा रही हैं, ताकि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक संबल मिल सके।
- रायपुर। राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजिम नगर पंचायत की सीमाएं ही राजिम नगर पालिका की सीमाएं होंगी। राज्य शासन के इस निर्णय से पूरे शहर में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने राजिम नगर पंचायत के नगर पालिका के रूप में उन्नयन पर कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से राजिम के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी तथा शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे राजिम में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास को और ज्यादा गति मिलेगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से नगरवासियों तक पहुंचेगा।
- 0- सभापति सूर्यकांत राठौड़ की कलेक्टर चेम्बर में रही उपस्थिति0- सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन अनिल सोनकर को पद की शपथ लेने पर दी हार्दिक शुभकामनाएंरायपुर. छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन श्री अनिल सोनकर को आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने रायपुर कलेक्टर चेम्बर में पद की शपथ दिलवायी।नवनामांकित पार्षद , एल्डरमेन ने पद की ईश्वर के नाम सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर चेम्बर में नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकात राठौड,, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, नगर निगम सचिव श्रीमती सगीता साहू की उपस्थिति रही।शपथ ग्रहण करने पर रायपुर नगर निगम के नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन श्री अनिल सोनकर को पद की शपथ ग्रहण करने पर रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकात राठौड़ और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह सहित नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, नगर निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू ने बुके प्रदत्त कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
- 0- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन0- नव प्रवेशित विद्यार्थियों को फुलमाला से स्वागत कर एवं मुँह मीठा कराकर शाला में किया गया स्वागत अभिनंदन0- जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष, कलेक्टर सहित अन्य अतिथि हुए शामिल, प्रार्थना शेड स्थल का सीमेंटीकरण एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करने की घोषणा कीबालोद. कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सासंद श्री भोजराज नाग ने कहा कि अच्छी शिक्षा किसी भी राष्ट्र व समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इसी मंशा के अनुरूप केन्द्र व राज्य सरकार हमारे नौनिहालों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। श्री नाग आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव समारोह के अवसर पर उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री नाग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जनपद पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम, जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी, ग्राम पंचायत गुजरा के सरपंच श्रीमती पार्वती मण्डावी के अलावा एसडीएम श्री सुरेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा कक्षा पहली, छठवीं, नौवीं एवं ग्यारहवीं के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को फुलमाला से स्वागत एवं मुँह मीठा कराकर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। समारोह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में नवनिर्मित प्रार्थना शेड का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस मौके पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक प्रदान करने के अलावा सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क सायकिल भी वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नाग ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे भारत वर्ष में संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने की बहुत ही प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा रही है। प्राचीन काल में गुरूकुलों एवं आश्रमों में पूज्य गुरूओं एवं ऋषि मुनियों के द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु अध्यात्मिक, नैतिक, शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की शिक्षा भी अनिवार्य रूप से दी जाती है। श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप केन्द्र व राज्य सरकार हमारे विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर सन् 2047 तक देश को विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं बालकों को भी अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा विशेष ध्यान देकर देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील भी की। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत शामिल किए गए नए पाठ्यक्रमों के संबंध में भी जानकारी देते हुए उन्होंने इसेे मजबूत, सशक्त एवं एक शक्तिशाली भारत की आधारशिला बताया। श्री नाग ने कहा कि विकास के लिए रोड, पुल-पुलिया जैसे अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को पूरा किया जाना आवश्यक है। लेकिन इससे भी अधिक मानवीय संसाधनों का विकास, एक स्वस्थ, शिक्षित, ज्ञानवान भारत एवं समाज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ने कहा कि अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों के अलावा ग्लोबल वार्मिंग, तेजी से मंडरा रहे पर्यावरण संकट जैसे ज्वलंत एवं समसामयिक विषयों पर भी चिंता करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। श्री नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में इस दिशा में बेहतरीन कार्य पर पूरी दुनिया के सामने अनुपम उदाहरण पेश किया था। सांसद श्री नाग ने बालोद जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृहद वृक्षारोपण अभियान तथा तेजी से घट रहे भूजल स्तर की रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान आदि कार्यों की भूरी-भूरी सराहना भी की। इस अवसर पर सांसद श्री नाग ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा के प्रार्थना शेड स्थल का कांक्रिटीकरण, विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने आज जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में उपस्थित सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्रामीणजनों सहित समस्त लोगों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र एवं समाज के विकास के लिए मेरूदण्ड है। श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए की कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके साथ ही देश को विकसित बनाने हेतु सभी बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान किया जाना अत्यंत उन्होंने सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन ने ग्राम गुजरा में शाला प्रवेश उत्सव के बेहतरीन आयोजन की सराहना की। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा सभी वर्ग के लोगों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय के अनुरूप गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना केन्द्र व राज्य सरकार के विशेष प्राथमिकता में शामिल है।श्री साहू ने बालोद जिले में शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने हेतु समाज के सभी वर्ग के लोगों से सहयोग की अपील की। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव समारोह में उपस्थित अतिथियों सहित समस्त लोगों का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मात्र औपचारिक कार्यक्रम नही है अपितु यह अवसर देश के भावी भविष्य के निर्माण का भी अवसर है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त एवं संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कारगर उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ बच्चों के पालकों एवं अभिभावकों सहित सभी वर्गों के लोगों को बच्चों को वर्तमान समय के अनुरूप बेहतरीन एवं उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि शासन के मंशानुरूप बालोद जिले में विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के अलावा सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी लोगों को ’एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के अंतर्गत अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने की अपील भी की। इसके अलावा उन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरा कर चुके सभी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 13 से 18 जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अनिवार्य रूप से टीका लगाने की भी अपील की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक दुबे ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिले में शिक्षा विभाग के गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर आभार प्रदर्शन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रवीण चर्तुवेदी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मान करने के अलावा आदान सामग्री के रूप में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन, श्रवण बाधित विद्यार्थियों को टैबलेट का भी वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद श्री नाग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज भी ग्रहण किया।--
- 0- वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, आला अधिकारियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम बना विहंगम, ऐतिहासिक एवं यादगार0- मिशन अंकुर के तहत जिले में आज ऐतिहासिक वृक्षारोपण, 83 स्थानों में सीपीटी में 91 हजार 863 सीड बाॅल का किया गया रोपणबालोद. हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन जैसे चुनौतियों से निपटने की दिशा में बालोद जिला प्रशासन द्वारा उठाया गया कदम को कार्य रूप में परिणित करने की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय रहा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के मिशन अंकुर के महाभियान के तहत जिले के 83 चिन्हित विभिन्न स्थानों पर आज एक ही दिन में कुल 91 हजार 863 सीड बाॅल का रोपण किया गया। इसके अंतर्गत बालोद जिला प्रशासन के मिशन अंकुर के तहत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा के पंडवान में सांसद श्री भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों आला अधिकारियों, कर्मचारियों शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, बिहान समूह की दीदियों, ग्रामीणों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ सीड बाॅल का रोपण किया। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, आला अधिकारियों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों की उपस्थिति से जिला प्रशासन के मिशन अंकुर के तहत सामूहिक सीड बाॅल रोपण का कार्यक्रम ऐतिहासिक, विहंगम एवं यादगार कार्यक्रम बन गया।निश्चित रूप से मिशन अंकुर के तहत आज संपन्न वृहद कार्यक्रम आने वाले समय के लिए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। ज्ञातव्य हो कि मिशन अंकुर के इस महाभियान के तहत आज ग्राम गुजरा के पंडवान सहित जिले के विभिन्न 83 चिन्हित स्थानों पर एक ही दिन में कुल एक 91 हजार 863 सीड बाॅल का रोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने मिशन अंकुर के तहत बालोद जिला प्रशासन के इस कार्य को ऐतिहासिक एवं अभिनव बताते हुए इसकी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में सीड बाॅल रोपण का जो कार्य किया जा रहा है वह पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सभी के लिए प्रेरणादायी होगा। सीड बाॅल रोपण के अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने बालोद जिला प्रशासन के इस अभिनव एवं अनुकरणीय पहल की भूरी-भूरी सराहना करते हुए पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।ज्ञातव्य हो कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, वनांचलों, और बंजर या खाली पड़ी जमीनों को फिर से हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से बालोद जिला प्रशासन द्वारा मिशन अंकुर के माध्यम से सीड बाॅल का रोपण करने का विशेष पहल की गई है। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ’विकसित भारत जी राम जी’ और अन्य विकास योजनाओं के तहत 83 स्थानों पर सीपीटी का निर्माण कराया गया है। सीपीटी मूल रूप से पानी को रोकने और मवेशियों से पौधों को बचाने के लिए बनाई गई गड्ढे होते हैं। इन गड्ढों के आसपास की सुरक्षित जमीन पर इन सीड बॉल्स को प्राकृतिक रूप से पनपने के लिए रखा गया है।मिशन अंकुर के तहत सीड बाॅल रोपण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि आज जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियाँ सामने आ रही हैं, ऐसे में हमें पारंपरिक वृक्षारोपण के साथ-साथ सीड बॉल जैसी नवोन्मेषी और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। मिशन अंकुर का उद्देश्य केवल बीजारोपण करना नहीं है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण देकर एक विशाल वृक्ष में तब्दील करना है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने जिला प्रशासन मिशन अंकुर के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सीड बॉल तकनीक कम लागत, कम समय और कम मेहनत में अधिक से अधिक पौधे उगाने का एक बेहद कारगर और शानदार तरीका है। विशेषकर सीपीटी के आसपास इन्हें लगाने के दोहरे लाभ हैं पहला, गड्ढों में संचित वर्षा जल से बीजों को लंबे समय तक पर्याप्त नमी मिलेगी, और दूसरा, यह क्षेत्र जानवरों की पहुँच से सुरक्षित रहेगा, जिससे पौधों की उत्तरजीविता दर कई गुना बढ़ जाएगी।सीड बॉल, जिसे आम बोलचाल में ’बीज बम’ भी कहा जाता है, उपजाऊ मिट्टी, जैविक खाद (वर्मी कंपोस्ट), राख और विभिन्न प्रजातियों के बीजों का एक विशेष मिश्रण होता है। इसे हाथों से गोल आकार देकर छाँव में सुखाया जाता है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए गहरे गड्ढे खोदने की आवश्यकता नहीं होती है। इन्हें सीधे जमीन पर फेंका या रखा जा सकता है। बारिश के मौसम में जब इन सीड बॉल्स पर पानी की बूँदें गिरती हैं, तो बाहरी मिट्टी का आवरण नमी सोख लेता है और अंदर मौजूद खाद की गर्मी व पोषण से बीज स्वतः ही सुरक्षित रूप से अंकुरित होने लगता है। इस महाभियान में उपयोग की गई सीड बॉल्स में मुख्य रूप से स्थानीय जलवायु के अनुकूल फलदार, छायादार और औषधीय पौधों के बीज उपयोग किए गए हैं। इनमें नीम, पीपल, बरगद, जामुन, करंज, मुनगा, अमरूद, सीताफल और आंवला प्रमुख हैं। इससे न केवल जिले का हरित आवरण तेजी से बढ़ेगा, बल्कि मिट्टी का कटाव रुकेगा, भूजल स्तर में वृद्धि होगी, और स्थानीय पशु-पक्षियों को भी प्राकृतिक आश्रय और भोजन प्राप्त होगा।इस अभियान की एक सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यह महज एक पर्यावरणीय पहल नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण का भी एक बेहतरीन उदाहरण है। इन सीड बॉल्स का निर्माण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया गया है। महिलाओं ने पिछले कई हफ्तों से दिन-रात मेहनत कर, सही अनुपात में मिट्टी और खाद का मिश्रण तैयार कर इन सीड बॉल्स को आकार दिया है।
- 0- जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण रहे उपस्थितबालोद. कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग ने आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा में नवनिर्मित किसान कुटीर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्री सुरेश साहू एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस मौके पर सांसद श्री नाग एवं अतिथियों ने नवनिर्मित किसान कुटीर का अवलोकन कर ग्राम गुजरा सहित अंचल के ग्रामीणों को इस नवनिर्मित किसान कुटीर के लोकार्पण के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
- 0- सांसद श्री भोजराज नाग ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को प्रदान किया पाठ्यपुस्तक, गणवेश, बच्चों के साथ किया न्यौता भोजबालोद. जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा में जिला स्तरीय 'शाला प्रवेश उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद श्री भोजराज नाग शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सांसद श्री नाग ने विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित किए। साथ ही, 'सरस्वती साइकिल योजना' के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा हो सके। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण 'न्यौता भोज' रहा, जहां सांसद ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे संवाद किया।इस गरिमामयी समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, ग्रामीण और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
- रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग ने जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर, सहायक अभियंता श्री सुशील अहीर, उप अभियंता श्री नवीन वर्मा सहित जोन 10 नगर निवेश विभाग के सम्बंधित कर्मचारियो की स्थल पर उपस्थिति में नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अतर्गत क्षेत्र अंतर्गत बोरियाखुर्द नहर रोड में लगभग 5 एकड निजी भूमि पर पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहा पहुंचकर निर्मित की गई अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर तत्काल रोक लगायी। वहा जाने का मार्ग बाधित किया , साथ ही स्थल पर अवैध नींव को तोड़ा ।अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी एवं नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर संबंधित भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी के सम्बन्ध में जानकारी शीघ्र देने का अनुरोध पत्र में किया गया है। तहसीलदार कार्यालय रायपुर से इस सम्बन्ध में अधिकृत जानकारी आने पर राज्य शासन के अधिनियम के अनुसार संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने सबधित पुलिस थाने में नामजद एफआईआर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा दर्ज करवायी जाएगी।
- 0- सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने निरीक्षण कर नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर को सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बारिश में गंदे पानी का सुगम निकास 19 जुलाई के पूर्व प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने किया निर्देशितरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने राजधानी शहर रायपुर के मालवीय रोड में रूपकला साड़ी सेंटर के पास की गली में दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन मार्ग में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट प्रबंधन, गंदे पानी की सुगम निकासी की व्यवस्था सतत मॉनिटरिंग करवाते हुए चातुर्मास अवधि में सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैँ.दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन में इस वर्ष चातुर्मास अवधि में देश भर से दिगंबर जैन समाज के मुनिगण पधारेंगे. उनका सुआगमन यहां दिनांक 19 जुलाई 2026 को होगा एवं चातुर्मास सम्बंधित आयोजन दिनांक 19 जुलाई से प्रारम्भ हो जायेगे.इस सम्बन्ध में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री संजय नायक ने नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ से मिलकर उन्हें अनुरोध पत्र लिखकर चातुर्मास में दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन मार्ग मालवीय रोड में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, अन्य मौलिक सुविधा व्यवस्थायें नगर निगम रायपुर के माध्यम से किये जाने का विनम्र अनुरोध किया है.इस पर आज नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, उपअभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर एवं अन्य निगम जोन 4 अधिकारियों, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष श्री संजय नायक एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण किया एवं दिगंबर जैन समाज मन्दिर भवन मार्ग में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट प्रबंधन, गंदे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक मौलिक व्यवस्थायें नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में जोन के माध्यम से करवाकर मॉनिटरिंग करवाकर दिनांक 19 जुलाई 2026 के पूर्व अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था दिया जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने सम्बंधित निगम जोन 4 अधिकारियों को निर्देशित किया है.
- 0- नगर निगम जोन 2 द्वारा पंडरी में होटल पुनीत एवं उसके आसपास दुकानों के सामने कार्रवाईरायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में स्थल पर कार्यपालन अभियता श्री पीडी घृतलहरे उपअभियता नगर निवेश श्रीमती अंजलि बारले की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अतर्गत पंडरी में होटल पुनीत एवं उसके आस पास दुकानो के सामने नाले पर अवैध कब्जा जमाकर नालो को पाटकर बनाये गये आधा दर्जन से अधिक अवैध पाटो को जेसीबी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर तोडने एवं सफाई की बाधा हटाने की कार्यवाही नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई। अवैध पाटो के कारण सफाई पूरी तरह बाधित हो चुकी थी एवं बारिश में जल भराव की समस्या आ रही थी।जलभराव की समस्या दूर करने नाले की सफाई करवाने एवं गंदे पानी का निकास सुगमता से कायम करने अवैध पाटो को हटाने कार्यवाही की गई, जो लगातार आगे भी जारी रहेगी एव नाले पर बनाये गये सभी अवैध पाटो को अभियान चलाकर तोडने के निर्देश दिये गये है।
- 0- सरसेनी प्राथमिक शाला को मिलेगा नया भवन0- डीएमएफ से 12 लाख रुपये की स्वीकृतिबिलासपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर द्वारा प्राथमिक शाला सरसेनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय का मूल भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है और उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं है। भवन की खराब स्थिति के कारण अतिरिक्त कक्ष में कई कक्षाओं का संचालन एक साथ किया जा रहा था।उल्लेखनीय है कि विद्यालय में एक ही कमरे में कई कक्षाओं के संचालन संबंधी जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देश पर बीईओ श्री दीपक गुप्ता ने सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि विद्यालय परिसर अहातायुक्त है तथा कुल 41 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वर्तमान में बालवाड़ी एवं कक्षा पहली के बच्चों को आंगनबाड़ी भवन में तथा अन्य कक्षाओं को अतिरिक्त कक्ष में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है। जिला प्रशासन की पहल पर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) से विद्यालय भवन निर्माण हेतु 12 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने नए भवन निर्माण को मंजूरी देते हुए निर्माण एजेंसी को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।नए भवन के निर्माण से सरसेनी के बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा एक साथ कई कक्षाओं के संचालन की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जिले के सभी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- बिलासपुर. जिला पंचायत की स्थायी संचार तथा संकर्म समिति की बैठक 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जल संसाधन संभाग खारंग एवं कोटा, लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 1 एवं 2, वन विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्याें की समीक्षा की जाएगी।
- बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पत्थरखान एवं कड़ार में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक रिक्त पदों पर 17 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाईन आवेदन https://aww.e-bharti.in में जाकर किये जा सकते है। ऑफलाईन आवेदन परियोजना कार्यालय में स्वीकार नहीं किये जायेगें।
- बिलासपुर. जिला पंचायत बिलासपुर के सभाकक्ष में MY Bharat पंजीयन अभियान (01 जुलाई से 15 अगस्त 2026) के अंतर्गत समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) की अध्यक्षता एवं डिप्टी डायरेक्टर श्री नितिन शर्मा के तत्वावधान में संपन्न हुआ।बैठक में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी, शासकीय विभागों के प्रतिनिधि तथा MY Bharat से जुड़े स्वयंसेवक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य MY Bharat पोर्टल पर युवाओं के अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करना तथा अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करना था।बैठक में MY Bharat पंजीयन अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बिलासपुर जिले के पंजीयन लक्ष्य, वर्तमान प्रगति एवं लक्ष्य प्राप्ति में आ रही चुनौतियों की समीक्षा की गई। महाविद्यालय एवं विभागवार पंजीयन लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी संस्थानों से अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।बैठक के दौरान पंजीयन संख्या बढ़ाने हेतु विशेष रणनीति बनाई गई, जिसमें महाविद्यालय स्तर पर विशेष पंजीयन अभियान, विभागीय समन्वय, स्वयंसेवकों, NSS, NCC, छात्र संगठनों एवं युवा मंडलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। MY Bharat पोर्टल से संबंधित समस्याओं एवं उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की गई।जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, वेबसाइट, पोस्टर, बैनर, कार्यशाला एवं रैली जैसे विभिन्न माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में उपस्थित प्राचार्यों एवं कार्यक्रम अधिकारियों से अपने-अपने संस्थानों में अधिकाधिक युवाओं का पंजीयन कराकर निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा के भीतर पूरा करने का आग्रह किया गया।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि MY Bharat युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी संस्थानों से अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा 15 अगस्त 2026 तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।













.jpg)













