ब्रेकिंग न्यूज़

 ग्राम अर्जुनी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण हितग्राही

0- शिविर में बड़ी संख्या में शामिल हुए अर्जुनी सहित 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण 
0- जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारी हुए शामिल, शिविर में 636 आवेदनों का किया गया निराकरण 
बालोद. सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत अर्जुनी सहित अर्जुनी कलस्टर में शामिल आसपास के 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अंतर्गत आज स्कूल मैदान अर्जुनी में आयोजित शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को कृषि विभाग अंतर्गत 05 हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मत्स्य पालन प्रसार योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों को जाल एवं आईस बाॅक्स, सहकारिता विभाग अंतर्गत 03 हितग्राहियों किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 02-02 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। इसी तरह समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 04-04 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र एवं छड़ी, राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों को अधिकार पत्र का वितरण किया गया। इसी तरह 02 हितग्राहियों को मनरेगा जाॅब कार्ड, 05 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण पूर्णता प्रमाण पत्र का वितरण किया।
इसके अलावा शिविर में राज्य शासन के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड लगाया गया था। इस दौरान मेडिकल बोर्ड में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने पहुँचे दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंटकर उनके गोदभराई के रस्म को पूरा किया गया। ग्राम अर्जुनी में आयोजित शिविर में आज विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 721 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 636 आवेदनों को मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया। शिविर में आज जनपद पंचायत गुरूर के उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रिका गंजीर एवं श्री तेजराम साहू, एसडीएम श्री आरके सोनकर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर के अलावा जनपद सदस्य श्रीमती लता लक्ष्मी साहू, श्रीमती सुभद्रा, ईशा साहू, तारादेवी यादव, तानसिंह देहारी, मीना फत्तेलाल साहू, गणेश्वरी खगेन्द्र एवं ग्राम पंचायत अर्जुनी के सरपंच श्रीमती हेमलता साहू, सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री राकेश साहू, सचिव श्री रामेन्द्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा अर्जुनी कलस्टर में शामिल 20 ग्राम पंचायतों से हजारों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।  
जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को जनसमस्या निवारण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। श्री साहू ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता से प्राप्त आवेदनों का पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने को कहा। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रिका गंजीर ने भीषण गर्मी के उपरांत भी शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति पर सराहना व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तायुक्त ढंग से शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिससे आम जनता को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंजीर ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान के अंतर्गत संपूर्ण जीव-जगत के लिए पानी के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए शिविर में उपस्थित सभी लोगों को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा इसका विवेकपूर्ण उपयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को पानी के एक-एक बूंद का सदुपयोग करने के अलावा जल संरक्षण के कार्य में अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। शिविर को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्री तेजराम साहू ने कहा कि शासन के मंशानुरूप शिविर में आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा। शिविर को जनपद सदस्य श्रीमती लता लक्ष्मी साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित करते हुए शिविर के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि अर्जुनी स्कूल मैदान में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम अर्जुनी, सोहपुर, सुर्रा, भानपुरी, बोड़रा, धनेली, रमतरा, पेंवरी, घोघोपुरी, बगदई, छेड़िया, भरदा, तार्री, धोबनपुरी, सोरर, कपरमेटा, धनोरा, टेंगना बर पारा, बोरतरा और भूलनडबरी सहित 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जन शामिल हुए थे। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 461 आवेदन, महिला एवं बाल विकास विभाग के 33 आवेदन, खाद्य विभाग के 77, समाज कल्याण विभाग के 13, तहसील गुरूर को 35, कृषि के 03, शिक्षा विभाग के 06 एवं वन विभाग के 01 सहित विभिन्न विभागों से कुल 636 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से कुल 636 आवेदनों का निराकरण किया गया। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english