- Home
- छत्तीसगढ़
- -श्री बृजमोहन अग्रवाल समेत हजारों भक्तों ने ’’श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा’’ का देखा लाइव प्रसारण-अयोध्या में राम मंदिर जाने के इच्छुक लोग ’श्री रामलला दर्शन योजना’ को लेकर उत्साहितरायपुर / मठपारा के दूधाधारी मठ में आज ’’श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया, जहां संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों एवं दूर-दूर से रामलला के दर्शन करने आये हजारों भक्तजनों के साथ ’’अयोध्या’’ में ’’राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा’’ का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में लगातार ’’जय श्री राम’’ का उद्घोष होता रहा और अपार जनसमूह ने राममय वातावरण में हर्ष उल्लास के भावावेश में नम आँखों से श्री रामलला को अपने अयोध्या के मंदिर में प्रतिष्ठित होते देखा और नमन किया। अपार जनसमूह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ ’’श्री राम’’ की पूजा में शामिल हुआ। कभी हजारों हाथों ने जुड़कर प्रणाम किया तो कभी सभी के हाथ हवा में ऊपर उठ गए और कभी वही हाथ श्री राम के भजन पर मंत्रमुग्ध हो ताल देने लगे. उत्साहित भक्तजन ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के पुरे कार्यक्रम के दौरान खड़े रहे और इस अद्वितीय अवसर के साक्षी बनने का गौरव हासिल किया।कार्यक्रम की शुरुआत पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दूधाधारी मठ में पूजा अर्चना करने से हुई. श्री अग्रवाल ने कहा कि, ’’ये जो उत्साह और उल्लास का वातावरण है, ये कोई व्यक्ति नहीं बना सकता। प्रभु श्री राम स्वयं आज देश को आशीर्वाद देने पधारे हैं। प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में मैं सबको बधाई देता हूँ, प्रभु राम आये हैं। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की है और इस अवसर पर आज पूरा देश आल्हादित है। मैं सभी छत्तीसगढ़वासियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनायें देता हूँ और निवेदन करता हूँ कि शाम को हम इस त्यौहार को दीपावली स्वरुप मनाये, घर-घर में दीपक जलाएं, हम सरयू जी, गंगा जी की आरती करें, पटाखें फोड़े, और उत्सव मनाकर प्रभु रामलला का स्वागत करें।’’ ’श्री रामलला दर्शन योजना’ के बारे में श्री अग्रवाल ने कहा कि, ’’हमने तय कर लिया है कि छत्तीसगढ़ की सरकार अयोध्या दर्शन करवाएगी और संपूर्ण व्यवस्था के साथ जल्द ही करवाएगी।’’कार्यक्रम में शामिल होने न सिर्फ रायपुर से बल्कि आसपास के गाँव से भी सैकड़ों की संख्या में लोग आये थे। भक्तों में छोटे-छोटे बच्चे भी थे, जो अपने माता-पिता के साथ श्री राम एवं माता सीता की तरह तैयार होकर इठला रहे थे वहीँ ऐसे बुजुर्ग भी, जिनका वर्षों से अयोध्या में रामलला का मंदिर देखने का सपना आज सच हुआ। कचना से आये सेवानिवृत रेल्वे कर्मचारी श्री गोवर्धन साहू ’’प्राण प्रतिष्ठा’’ का लाइव प्रसारण देखते हुए भावावेश में बार-बार रो पड़ते थे। उन्होंने कहा कि अब बस एक बार अयोध्या जाकर श्री राम के दर्शन करने का सपना शेष है। छत्तीसगढ़ सरकार की ’’रामलला दर्शन योजना’’ ने उन्हें उम्मीद दी है की वो भी अपने परिवार के साथ अयोध्या जाकर भगवान का दर्शन लाभ ले पाएंगे।बी.ए. फाइनल की छात्रा सुश्री हर्षा निषाद ने कहा कि वो केवट हैं और केवट और श्री राम का सम्बन्ध तो सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है की आज अपने घर में श्री राम स्थापित हो रहे हैं। मैं अक्सर दूधाधारी मठ में पूजा करने आती हूँ लेकिन आज का वातावरण ही कुछ अलग है। आज यहाँ की हवा में भी श्री राम की मौजूदगी का एहसास है, असीम शांति महसूस हो रही है।गेरुवा वस्त्र धारण किये श्री मेघनाद साहू ने कहा कि श्री राम की अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हम सब की अभिलाषा थी जो आज सच हो गयी। श्री राम हमारे आराध्य देव हैं और हमने अप्रैल में अयोध्या जाकर दर्शन करने हेतु अभी से सारी तैयारी कर ली है.कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद श्री सुनील सोनी, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने, महामाया वार्ड पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री विश्वदीप और जनप्रतिनिधियों सहित भक्तों का अपार जनसमूह मौजूद था।
- -अभिनव और रोचक पहल की लोगों ने की सराहनारायपुर / अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर में जगह-जगह विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तेलीबांधा में आज कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा “राम आयेंगे” विषय पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में कार्टून प्रतियोगिता के चयनित कार्टूनों को शामिल किया गया, जिसे लोगों की खूब सराहना मिली। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे लोगों ने कहा कि यह एक अभिनव और रोचक पहल है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए इन कार्टूनों से पता चलता है कि लोगों की राम के प्रति कितनी आस्था है। इस प्रदर्शनी में अयोध्या राम मंदिर तक का सफर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जानकारी को लोग गंभीरता से पढ़ते दिखे और उत्सुकता के साथ वीडियो भी बनाया। उक्त प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग के सहयोग से किया गया।कार्टून वॉच के श्री त्रयंबक शर्मा ने बताया कि पत्रिका का “प्राण प्रतिष्ठा” अंक भी प्रकाशित किया गया है, जिसमें सभी पुरस्कृत प्रविष्टियां शामिल की गई हैं। प्रविष्टियों में दिल्ली, बैंगलौर, हैदराबाद, नासिक, चेन्नई, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट शामिल हैं।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप पंडित, कार्टून वॉच के मेहूल कुमार, यश टिकनायत, अंजली शर्मा, आरती शर्मा, अक्षत सिंह, अदिति शर्मा, गरिमा जोशी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
- -किसानों को 26,482 करोड़ रूपए का भुगतान-कस्टम मीलिंग के लिए 83.15 लाख मीट्रिक टन धान का उठावरायपुर। /छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 124.89 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 26482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 65 हजार 864 किसानों से 124 लाख 89 हजार 623 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 26 हजार 482 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 98 लाख 38 हजार 565 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 83 लाख 15 हजार 849 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
- -स्वास्थ्य मंत्री ने रतनपुर में प्रभु श्री राम के दर्शन कर देश एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना कीरायपुर,।/स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले के अपने गृहग्राम रतनपुर स्थित श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन कर सर्वमंगल की कामना की और इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। दर्शन पूर्व श्री जायसवाल ने मंदिर प्रांगण में साफ सफाई भी की।स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा है की आज बहुत ही अद्भुत दिन है।आज वर्षों के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के बाद हमारे प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान हुए हैं। उन्होंने सभी से आव्हान किया है कि आप सभी अपने घरों में दिए जलाएं और दिवाली जैसा उत्सव मनाए।
- -वन मंत्री श्री कश्यप ने चलित रामायण मंडली रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया-जगदलपुर के प्रत्येक वार्ड में प्रभु श्रीराम के संदेश के प्रति करेंगे जागरूकरायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में आज जिला बस्तर (जगदलपुर) में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया गया। मंत्री श्री कश्यप ने इस दौरान विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर श्री चैतन्य संकीर्तन मंडल के चलित रामायण मंडली रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चलित रामायण मंडली रथ जगदलपुर के सदस्य सभी वार्डों में घूम-घूम कर भजन कीर्तन करेेंगे और लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संदेश के प्रति जागरूक करेंगे। रथ में अयोध्या का प्रतीकात्मक राम मन्दिर बनाया गया है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- -लोरमी में 5 टन बेर से बनी रामलला की आकृति ने खींचा लोगों का ध्यान-पूरा मुंगेली जिला रहा राममय, जगह-जगह हुए विविध आयोजन-अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीरायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोरमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का सीधा प्रसारण देखा और इसके साक्षी बने। कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक लगाकर और गमछा भेंटकर स्वागत किया गया। पूरे देश की तरह मुंगेली जिले में भी आज हर तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। जिले में दिनभर पूरा वातावरण राममय रहा। लोगों ने स्वस्फूर्त जगह-जगह विविध कार्यक्रम आयोजित किए।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमी के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रामलला की बेर से बनी आकृति का दर्शन किया और महाआरती में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक क्षण है। अयोध्या धाम में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। पिछले 500 साल से रामभक्त आज के इस ऐतिहासिक दिन का इंतजार कर रहे थे। आज भगवान राम के इस उत्सव को पूरे देश के लोग अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। हर गली, हर मोहल्ले को सजाया गया है। अनेक धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन भगवान राम के प्रति लोगों के स्नेह, श्रद्धा और सम्मान को दर्शा रहे हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है, जिसके कारण यहां खुशी और उमंग बहुत ज्यादा है। आज दीपावली जैसा उत्सव का वातावरण है। ऐसे माहौल में लोरमी भी किसी से पीछे नहीं रहने वाला है। जिस बेर को शबरी माता ने भगवान राम को खिलाया था, वैसे पांच टन बेर से भगवान राम की आकृति बनाने का रिकॉर्ड यहां की धरती पर बना है। उन्होने कहा कि यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि पूरे भारतवासियों के मान-सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। एक स्वाभिमानी, समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत की मजबूत नींव का निर्माण आज अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के साथ हुई है। उन्होंने इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।बेर से बनी रामलला की आकृति रही आकर्षण का केन्द्रअयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोरमी के हाई स्कूल मैदान में पांच टन बेर से भगवान श्रीराम के बालरूप की आकृति बनाई गई, जो लोगों के खासे आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लोग इसका दर्शन करने पहुंचे। इस आकृति की खास बात यह है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जिस बालरूप की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, उसी बालरूप की आकृति मैदान में बेर से उकेरी गई है। इस आकृति को 30 से अधिक कलाकारों ने 22 घंटे की कड़ी मेहनत से बनाया है, जो अपने आप में अनूठा रिकॉर्ड है।कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय गाने पर जमकर झूमे उप मुख्यमंत्री, मानस मंडलियों को किया सम्मानितप्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अवसर पर कलाकारों द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम, मानस गायन और भगवान श्रीराम द्वारा शबरी के जूठे बेर खाते हुए झांकी की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी अपने आप को भक्तिमय वातावरण में झूमने से नहीं रोक सके और वहां उपस्थित अतिथियों के साथ भक्तिमय गाने सुनकर जमकर झूमे। उन्होंने कार्यक्रम में मानस मंडलियों को पांच-पांच हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि तथा तबला व हरमोनियम प्रदान कर सम्मानित किया। श्री साव ने लोरमी के मानस मंच में नवनिर्मित राम दरबार में भी पहुंचकर दर्शन किया और महाआरती में शामिल होकर सभी की खुशहाली की कामना की। नगरवासियों के सहयोग से मात्र 11 दिनों में ही इस राम दरबार का निर्माण किया गया है। मुंगेली के कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, वन मंडलाधिकारी श्री सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री तोखन साहू, जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती शीलू साहू और श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर दीयों और रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठा पहुना-प्रभु श्रीराम की वेशभूषा में बालक की मौजूदगी और प्रभु श्रीराम को समर्पित रंगोलियों से राममय हुआ पूरा परिसररायपुर / अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय ‘पहुना‘ में भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर उनकी पूजा-अर्चना की। निवास परिसर में जगह-जगह बच्चों ने भगवान श्रीराम को समर्पित आकर्षक रंगोलियां भी बनाई है। इस मौके पर भगवान श्रीराम के बाल रूप की वेशभूषा में 5 वर्षीय बालक तक्षिल त्रिपाठी की मौजूदगी ने सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम का रूप धारण किए बालक को श्रद्धापूर्वक प्रणाम कर और लड्डू खिलाकर उनका अपने अधिकारिक निवास में स्वागत किया।गौरतलब है कि अयोध्या में आज भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है और इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुना को दीयों, फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। दीयों से सुसज्जित जगमगाता परिसर राममय हो गया है। पहुना में भी भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का यह उत्सव दीपावली की तरह मनाया जा रहा है।
- -मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कीरायपुर / आयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज संध्या मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के शान्ति नगर में स्थित श्री राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
- -परेड से पहले नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित हुआ प्रेस-रिव्यू-जनजातीय समाज में आदि काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना का प्रमाण प्रस्तुत करती है झांकी-जगदलपुर का मुरिया दरबार और बड़े डोंगर का लिमऊ-राजा है केंद्रीय विषय-आदिवासी समाज की शिल्पकाल की खूबसूरती से भी परिचित होगी दुनिया-लिमऊराजा के निकट बेलमेटल का नंदी और चारों दिशा में टेराकोटा के सुसज्जित हाथी हैं विराजमानरायपुर / गणतंत्र-दिवस परेड में शामिल होने से पूर्व आज हुए प्रेस-रिव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से प्रदर्शित की जा रही झांकी ‘बस्तर की आदिम जनसंसद: मुरिया दरबार‘ ने राष्ट्रीय मीडिया की जमकर तारीफें बटोरीं। यह झांकी छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज में आदिम काल से मौजूद लोकतांत्रिक चेतना का प्रमाण प्रस्तुत करती है। प्रेस रिव्यू का आयोजन नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित किया गया था।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने झांकी निर्माण से जुड़ी टीम को अच्छे रिव्यू के लिए बधाई देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की झांकी का विषय न केवल छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह झांकी आदिवासी समाज की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं से दुनिया को परिचित कराएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ और जनजातीय समाज की अस्मिता और उनकी सांस्कृतिक समृद्धि से दुनिया को परिचित कराने के लिए लगातार काम कर रही है।प्रेस रिव्यू के दौरान झांकी के समक्ष छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने परब नृत्य का प्रदर्शन किया। वहीं, मांदर की थाप के साथ बांसुरी की मधुर तान ने सबका मनमोह लिया। गणतंत्र-दिवस पर नई-दिल्ली के कर्तव्य-पथ पर प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी ‘बस्तर की आदिम जन संसद: मुरिया दरबार‘ में जगदलपुर के बस्तर-दशहरे की परंपरा में शामिल मुरिया-दरबार और बड़े-डोंगर के लिमऊ-राजा को केंद्रीय विषय बनाया गया है। साथ ही झांकी की साज-सज्जा में बस्तर के बेलमेटल और टेराकोटा शिल्प की खूबसूरती से भी दुनिया को परिचित कराया गया है। झांकी के प्लेटफार्म पर लिमऊराजा के निकट ही बेलमेटल का बैठा हुआ सुंदर नंदी प्रदर्शित है, जो आदिम समाज के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक सौंदर्य के प्रतीक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्लेटफार्म पर चारों दिशाओं में टेराकोटा शिल्प से निर्मित सुसज्जित हाथी सजे हुए हैं, जिन्हें लोक की सत्ता के प्रतीक के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। मुरिया दरबार में बस्तर में आदिम काल से लेकर अब तक हुए सांस्कृतिक विकास की झलक भी दिखाई जा रही है। झांकी से सबसे सामने के हिस्से में एक आदिवासी युवती को अपनी बात प्रस्तुत करते हुए दर्शाया जा रहा है, युवती की पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से बस्तर के रहन-सहन, सौंदर्यबोध और सुसंस्कारित पहनावे को प्रदर्शित किया जा रहा है।लोक कलाकारों ने परब नृत्य की दी प्रस्तुतिआज प्रेस रिव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ के लोककलाकारों ने नेशनल-मीडिया के सामने परब नृत्य प्रस्तुत किया। परब नृत्य बस्तर की धुरवा जनजाति का लोकप्रिय नृत्य है, जिसमें नर्तक दल कतारबद्ध होकर नृत्य करता है। नृत्य के साथ करतब भी शामिल होता है।
- -तत्कालिक सहायता के रूप में दी 5 लाख रूपये की राशि का चेकरायपुर /प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा जिला के ग्राम लालपुर पहुँचकर मृतक सादराम यादव के परिवार से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतक के परिवारजनों को तत्कालिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। श्री शर्मा ने मृतक के परिवारजनों से मिलकर ढ़ांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घटना के संबंध में आस-पास और गांव के ग्रामीणों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मृतआत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। उल्लेखनीय है की कवर्धा के गौशाला में काम करने वाले ग्राम लालपुर निवासी श्री सादराम यादव की विगत 20 जनवरी की रात्रि में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। कवर्धा के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने उप मुख्यमंत्री को घटनाक्रम एवं अबतक की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार केंद्र भेजा गया है। घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
- -घोरहा ग्राम में अखंड नवधा रामायण में हुए शामिलरायपुर /खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम घोरहा में अखंड नवधा रामायण में शामिल हुए और ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करके शासकीय योजनाओं की जानकारी ली और लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। श्री दयाल दास बघेल ग्राम संबलपुर में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर और राम मंदिर का दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली का आर्शीवाद लिया। श्री बघेल ने ग्राम मोहतरा में राम मंदिर जाकर दर्शन किया और कहा कि 22 जनवरी 2024 का दिन हमारे लिए बहुत ही अनमोल है। आज हमें सदियों की धरोहर के रूप में राम मंदिर मिला है। सब पर राम की कृपा बनी रहे श्री राम कई वर्षों के बाद अपनी जन्मभूमि लौटे हैं, जिसकी खुशी आज पूरा भारत वर्ष हर्ष उल्लास के साथ मना रही है। पूरे गांव, शहर में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जा रहा है।
- वित्त मंत्री ने रायगढ़ में प्रभु श्री राम के दर्शन कर देश एवं प्रदेश के खुशहाली की कामना कीरायपुर ।वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के गांधी गंज स्थित श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन कर सर्वमंगल की कामना की और इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया ।वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा है की वर्षों के संघर्ष, प्रतीक्षा और तपस्या के उपरांत आज हमारे प्रभु श्री राम विराजमान हुए हैं। आज का यह ऐतिहासिक दिवस छत्तीसगढ़, भारत ही नहीं अपितु सनातन परंपरा में आस्था रखने वाले पूरी दुनिया के लोगों के लिए गौरव और भावुक कर देने वाला दिन है। श्री चौधरी ने कहा कि यह केवल अयोध्या के श्री राम मंदिर का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की प्राण प्रतिष्ठा है।
- पूजा-अर्चना, भजन गायन के हुए कार्यक्रमरायपुर / अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रदेश में खुशी उमंग एवं उत्साह का माहौल है। नवा रायपुर में भी लोगों में भारी उत्साह एवं उमंग देखी गई। नवा रायपुर में जगह-जगह भक्ति-भाव में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्रालय के पास स्थित हनुमान मंदिर में अपार उत्साह के साथ पूजा-पाठ भजन गायन के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारियों सहित क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए। नवा रायपुर क्षेत्र में एलईडी के माध्यम से अयोध्या में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी लोगों ने देखा। अटल नगर नवा रायपुर के सेक्टर-27, 28, 29 एवं 30 सहित ग्राम राखी, नवागांव, खपरी सहित अन्य गांव के ग्रामीणजन भजन कीर्तन, पूजा और प्रसाद वितरण के माध्यम से रामोत्सव के आयोजन में शामिल हुए।
- -अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक एवं अलौकिक पल का जीवंत प्रसारण देख भाव विभोर हुए लोग-बलौदाबाजार के षष्ठी मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा-रामायण मानस मंडलियों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियांरायपुर / अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 22 जनवरी 2024 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बलौदाबाजार स्थित षष्ठी मंदिर प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय रामभक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम में छतीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। मंत्री श्री वर्मा ने षष्ठी मंदिर में माता षष्ठी एवं शीतला के दर्शन कर पूजा- अर्चना की। इसके पाश्चत उन्होंने राम दरबार के तैल चित्र की विधि विधान से पूजा-अर्चना व आरती कर सभी के लिए शुभ मंगल की कामना की।अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का षष्ठी मंदिर में जीवंत प्रसारण हेतु एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। प्रभु श्री राम की अद्भुत एवं अलौकिक रूप देख लोग भाव विभोर हो गए। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर जय श्री राम के जयघोष का उच्चारण किये। मंदिर प्रांगण शुभ शंख नाद एवं घंटियों की ध्वनि से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर राम भजन रस धारा निरंतर बहती रही। श्री रामलला के स्वागत को लेकर लोगों में बेहद उत्साह का वातावरण था।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की ऐतिहासिक व अलौकिक पल के आज हम सब साक्षी बने हैं। जो सपना हमारे पूर्वजो ने देखा था उसे लंबे समय बाद साकार होते देख रहे है। अयोध्या हमारे लिए आस्था का केन्द्र है। इस दिन को देखने के लिए हजारों सनातनियों ने बलिदान दिया। प्रभु श्री राम सबके हैं। श्री राम कथा का श्रवण के साथ ही उनके आदर्शों पर चलने और आचरण को आत्मसात करने से ही जीवन सफल होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है। बच्चो को संस्कारवान बनाने में माताओं की सबसे अधिक भूमिका होती है। मंत्री श्री वर्मा ने 1528 में आक्रांता बाबर के द्वारा मंदिर तोड़े जाने से लेकर 2019 में उच्च्तम न्यायालय द्वारा राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला देने तक के विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ढंग से प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने ’नगरी हो अयोध्या की, रघुकुल का घराना हो’ भजन गाकर कार्यक्रम को रामभक्तिमय बनाया।जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन वर्मा ने कहा कि 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद श्री रामलला विराजमान हुए हैं। भगवान श्री राम मर्यादा में रहने की सीख देते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल से अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर साकार हुआ है।मानस मंडलियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतिइस अवसर पर जय भोले शंकर मानस परिवार रिसदा, सुर श्रृंगार मानस मण्डली सुहेला, तुलसी मानस मंडली लच्छनपुर, रामसेतु मानस मंडली मल्दी, माँ नन्दिनी मानस परिवार तुरमा एवं सिविल लाइन मानस परिवार के द्वारा राम भजन व चौपाईयों की मनमोहक प्रस्तुति दी। अतिथियों के द्वारा प्रत्येक मानस मण्डली को 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि, रामचरित मानस का गुटका एवं श्रीफल भेंट किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंदन कुमार, अपर कलेक्टर द्वय श्री व्ही सी एक्का एवं श्री अनुपम तिवारी,एसडीएम सुश्री रोमा श्रीवास्तव, श्री विजय केशरवानी, श्री अशोक केशरवानी, श्री खोडस राम कश्यप, श्री विद्याभूषण साहू, श्री सोहन लाल यदु सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
- रायपुर / धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर में राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में आयोजित रामोत्सव समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री अग्रवाल दूधाधारी मठ स्थित राम दरबार, सदर बाजार स्थित मंदिर एवं आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को रामोत्सव की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि सभी अपने घरों में दिया जलाएं और दीपावली जैसा उत्सव मनाएं।
-
श्री राम के अयोध्या धाम से वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित है जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित संग्रह
रायपुर। अयोध्या धाम के श्रीराम जन्मभूमि में निर्मित भव्य मंदिर में आज श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग की ओर से श्री राम के अयोध्या धाम और वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक “हम सबके राम” व विशेष कैलेंडर “रामो विग्रहवान धर्मः” का विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कर कमलों से माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण में किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत श्री रामसुंदर दास, सांसद श्री गुहाराम अजगले, आयुक्त जनसंपर्क श्री मयंक श्रीवास्तव, संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी श्री विजय अग्रवाल, अपर संचालक जनसंपर्क श्री जे एल दरियो उपस्थित रहे।
“रामो विग्रहवान धर्मः” कैलेंडर में अयोध्या धाम श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर के साथ श्री रामलला की बेहद मनमोहक तस्वीर को समाहित किया गया है। -
०० अंतरा शर्मा को मिली है 37 मठ-मंदिरों की जिम्मेदारी
०० युवा आर्किटेक्ट अंतरा अपने पैतृक राज्य छत्तीसगढ़ की भी करना चाहती है सेवा
रायपुर। भगवान राम के ननिहाल माता कौशल्याधाम चंदखुरी के निकट टेकारी-करही के भूतपूर्व मालगुजार स्व. श्री चंडीप्रसाद उपाध्याय की प्रपौत्री, स्व. श्री दुर्गाप्रसाद उपाध्याय एवं श्रीमती चंद्रमुखी उपाध्याय की पौत्री तथा श्री अरुण शर्मा एवं श्रीमती प्रज्ञा शर्मा की पुत्री युवा आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा इन दिनों अयोध्या को संवार रही है। आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा अयोध्या के पुराने मठ-मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ-साथ वहां जन सुविधाएं बढ़ाने में जुटी हुई है। अब तक अंतरा शर्मा अयोध्या में दशरथ महल, रंग महल और राम कचहरी आदि को संवार चुकी हैं।
युवा आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा ने छत्तीसगढ़ आज डॉट कॉम से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी फर्म कबीरा और मेरीगोल्ड को अभी अयोध्या में 37 मठ-मंदिरों का काम मिला हुआ है, जिसे वह तत्परता से संवारने में जुटी हुई है। अंतरा शर्मा ने बताया कि अयोध्या में उनके कामों को इतना अधिक पसंद किया जा रहा है, कि उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से उन्हें 106 मठ-मंदिरों का नया प्रोजेक्ट भी मिलने की संभावना है, जिसे जल्द ही वे संवारने पर जुट जाएंगी। आर्किटेक्ट में बैचलर डिग्री और कंजर्वेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने वाली अंतरा शर्मा ने बताया कि मठ-मंदिरों के जीर्णोद्धार के काम में सबसे बड़ी चुनौती संत-महंतों को अपनी बात समझाने की होती है और उन्हें यह भी विश्वास दिलाना होता है कि पुराने मठ मंदिरों को नए सिरे से संवारने पर उनका मूल स्वरूप पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। अंतरा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में वे हनुमान गढ़ी मंदिर के वीआईपी प्रवेश द्वार को चौड़ा करने का काम कर रही हैं। पहले इसकी चौड़ाई महज 10 फीट थी, जिससे भीड़ बढऩे पर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी। अब इसे 21 फीट का किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव मेरीगोल्ड की ओर से महंत संजय दास महाराज के पास दिया गया था। यह काम आधुनिक और प्राचीन पद्धति को मिलाकर किया जा रहा है। इसके पूर्व अंतरा शर्मा श्रीनगर, दिल्ली, मैसूर, असम समेत कई शहरों में धार्मिक और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए काम कर चुकी है।
अपनी कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए युवा आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा बताती हैं कि वे मठ-मंदिरों के जीर्णोद्धार के दौरान चूना, सुर्खी, दाल, पतली ईंट और लाल पत्थरों का ही इस्तेमाल करती हैं, जिससे उसकी प्राचीनता में कोई प्रभाव न पड़े। वे बताती हैं कि जन सुविधाओं को देखते हुए इन स्थलों में कुर्सी, बेंच, पेयजल, शौचालय आदि की भी व्यवस्था बना रही हैं, ताकि यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को अधिक सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि जीर्णोद्धार के लिए प्रारंभिक चरण सर्वे है, जो पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करते हैं। रिपोर्ट तैयार कर पर्यटन विभाग को भेजते हैं। फिर फाइनल बजट के हिसाब से ड्राइंग, डिजाइन तय होती है। अंतरा शर्मा ने बताया कि फैजाबाद से 4 पुराने गेट वे को संरक्षित करने के काम में यूपीपीसीएल के साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। युवा आर्किटेक्ट अंतरा शर्मा ने कहा कि वह चंदखुरी (पैतृक गांव) में कौशल्या माता मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को देखने को लेकर भी काफी उत्सुक है और अपने पैतृक राज्य में भी कार्य करने को उत्सुक है। ज्ञातव्य है कि अंतरा शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी भूपेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रशांत शर्मा एवं प्रवीण शर्मा की भतीजी हैं।
-
बिलासपुर/भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर द्वारा फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर आपरेटर कम सेल्समेन एवं चिकित्सालय परिचारिका के पद हेतु वॉक -इन-इंटरव्यू 11 से 13 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।जिसका अवलोकन जिले की वेबसाइट bilaspur.gov.in में किया जा सकता है।
-
बिलासपुर/अयोध्या में हो रहे श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आज सवेरे शहर के तिलकनगर स्थित श्री राम मंदिर पहुंचकर सपत्नीक श्री राम भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री राम देव कुमावत सहित जनप्रतिनिधि गण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
-
-एसएसजेएसएस के रक्तदान शिविर में 116 यूनिट रक्त एकत्रसमाज सेवा को समर्पित हस्तियां राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजी गईंटी सहदेवभिलाई नगर। सेक्टर 05 स्थित बालाजी मंदिर के आंध्र भवन में रविवार को श्री सांई नाथ जन सेवा समिति (एसएसजेएसएस) के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समिति के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर के आखिरी दिन 53 यूनिट समेत पूरे सप्ताह में 116 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर के आयोजन में आंध्र साहित्य समिति का विशेष सहयोग रहा, जबकि रक्त एकत्र करने के लिए बालाजी ब्लड बैंक की टीम तैनात थी। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की समर्पित हस्तियों को राज्य स्तरीय सम्मान से भी नवाजा गया। सेवा सप्ताह के अंतिम दिन सबसे पहले एलडीआर चरण राज ने रक्तदान किया।रक्तदान में युवाओं का दिखा उत्साहसमिति ने हफ्ते भर अलग-अलग स्थानों पर लगे रक्तदान शिविर में चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पीछे बस्ती, सिविक सेंटर के नयनदीप नेत्र स्कूल, सेक्टर 03 के फील परमार्थ वृद्धाश्रम, सेक्टर 08 के स्नेह संपदा मानसिक विकलांग स्कूल, भिलाई 03 के दिव्य ज्योति नेत्रहीन स्कूल तथा शांति नगर के मदर टेरेसा आश्रम में अपनी सेवाएं दीं। इन सभी स्थानों में युवाओं ने रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बता दें कि सेवा सप्ताह में 116 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। शिविर के आखिरी दिन बड़ी स्क्रीन पर समिति द्वारा अब तक की गई सेवाओं की झलक दिखाई गई।राष्ट्रीय स्तर पर दो बार सम्मानितशिविर की शुरुआत भगवान बालाजी एवं माताएं श्रीदेवी-भूदेवी के चित्र के समक्ष विष्णु केमिकल के उपाध्यक्ष एमवी राव, आंध्र साहित्य समिति के अध्यक्ष पीवी राव, महासचिव पीएस राव तथा सह-सचिव अकमु नायडू ने दीप प्रज्वलित कर की। शिविर के दूसरे चरण में अनाथ आश्रमों, वृद्धाश्रमों, नेत्रहीन आश्रमों, रक्तदान समितियों, समाज सेवी संस्थाओं के संचालकों तथा अंचल के पत्रकारों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर यह समिति दो बार सम्मानित हो चुकी है, जिसमें फिलहाल चालीस सक्रिय सदस्य हैं। पिछले सात वर्षों से समाज सेवा में जुटी समिति अब तक 15000 यूनिट रक्त एकत्र कर चुकी है।प्राकृतिक आपदाओं में भी समिति रही आगेसमिति के अध्यक्ष जी माधव राव ने बताया कि सभी त्योहारों में जरूरतमंदों और निराश्रितों के लिए हम भोजन की व्यवस्था करते हैं और उन्हें उपहार स्वरूप वस्त्रदान भी करते हैं। इसके अलावा समय-समय पर नेत्रहीनों के लिए ब्रेललिपि और मानसिक रूप से दिव्यांगों के लिए कपड़े और जूते उपलब्ध कराते हैं। प्राकृतिक आपदाओं सुनामी तथा केरल में बाढ़ से मची तबाही के वक्त भी पीड़ितों के लिए समिति ने फंड जुटाया था, जिसे बाद में कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया गया। इसके अलावा कोविड महामारी के दौरान पांच सौ से ज्यादा परिवारों के लिए राशन और मास्क का इंतजाम भी किया गया था। - बेमेतरा ।धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। बेमेतरा ज़िले में भी समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं है। बेमेतरा ज़िले में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला जत्था के माध्यम से जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जा रहा है।जिला मुख्यालय बेमेतरा सहित चारों विकासखंडों बेमेतरा, बेरला, साजा और नवागढ़ में प्रमुख मंदिरों में मानस मंडलियों के मानस गायन का कार्यक्रम आयोजित जा रहा है।आसपास के सरकारी व गैर सार्वजनिक संस्थानों में समारोह लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कल सोमवार की देर शाम से ही सरकारी /सार्वजनिक भवनों में रंगीन विद्युत झालरों की सजावट की जाएगी । इमारतें इनकी रोशनी से जगमग होंगी । श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रात्रि में सभी शासकीय / सार्वजनिक भवनों पर रौशनी की जाएगी। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के उपलक्ष्य में 22 जनवरी की रात्रि सभी शासकीय व सार्वजनिक भवनों में निर्देशानुसार रोशनी करने कहा है।
- -राजापारा स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे विविध आयोजनकांकेर ।परमपुण्य अयोध्या की पावन धरा में प्रभु श्री रामलला की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा सोमवार 22 जनवरी को सम्पन्न होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार इसे प्रदेश भर में रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय कांकेर के राजापारा वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जायेंगे। कांकेर के इतिहास में पहली बार 5100 दीए एक साथ प्रज्ज्वलित कर रामोत्सव मनाया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापारा के श्री राम जानकी मंदिर में दोपहर 12 बजे से मानस गान का आयोजन 05 मंडलियों के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी और भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, उपाध्यक्ष आदि मौजद रहेंगे। जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार राम जानकी मंदिर परिसर में शाम 5.30 बजे एक साथ 5100 दीए प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद दीपदान कर रामलला का पुण्य स्मरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने 22 जनवरी को आयोजित होने वाले रामोत्सव के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, नगरवासियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनता को उपस्थित होने का निवेदन किया है।
- पांच मानस मंडली द्वारा 22 जनवरी को दी जाएगी राजापारा में आकर्षण प्रस्तुतिकांकेर ।श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा “रामोत्सव“ के अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी सातों विकासखंड में मानसगान का आयोजन कराया गया। प्रत्येक ब्लॉक से 5- 5 मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच- पांच हजार रुपए की राशि प्रदाय की जाएगी।मिली जानकारी के अनुसार सभी ब्लॉक के ऐसी 35 मंडलियों को उक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय रामायण रामोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाली मानस मंडलियो में जनपद पंचायत अंतागढ़ की ग्राम पंचायत बड़ेतोपाल की शीतला महिला मानस मंडली देहारीतोपाल, ग्राम पोड़गांव के शिव शक्ति महिला मानस मंडली, कोलर के मां दंतेश्वरी मानस मंडली, अंतागढ़ के जय मां शीतला मानस मंडली एवं जय मां आमाबुदीन शीतला मानस मंडली के कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप 5- 5 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अंतर्गत भानुप्रतापपुर की ज्ञान के अंजोर मानस मंडली और सत्य दर्शन मानस मंडली ग्राम पंचायत साल्हे की जय हनुमान मानस मंडली, भीरावाही की जय मां शारदे मानस मंडली एवं बांसला के जय बजरंग मानस मंडली को राशि दी जाएगी। इसके अलावा जनपद पंचायत चारामा की ग्राम पंचायत मरकाटोला के श्री राम अनुराग मानस परिवार, भैंसाकट्टा के स्वरांजली मानस परिवार, टांहकापार की जय मां मनकेसरी महिला मानस मंडली, माहूद के अनुरूद्ध सिंहसार मानस मंडली तथा कोटेला के धरती वंदन धेनु मानस परिवार।इसी प्रकार जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के ग्राम पंचायत लोहत्तर के जय मां सोनादाई मानस मंडली, बांगाचार के बस्तर के श्रृंगार मानस मंडली, जाड़ेकुर्से की जतर खतर मानस मंडली भेलवापानी, गोड़पाल के धर्म जागृति मानस मंडली एवं कोड़ेकुर्से के बाल्मिकी मानस परिवार। जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमाली के नव प्रभात मानस मंडली, बागोडार के बरखा मानस मंडली, कोदागांव के गायत्री महिला मानस मंडली, मरकाटोला के प्रयास मानस परिवार और पोटगांव के जागृति महिला मानस मंडली। जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत यशवंत नगर के राधा रमन संप्रदाय, कल्याणपुर के भाई-भाई संप्रदाय, हरनगढ़ के नित्यानंद संप्रदाय, प्रेमनगर के श्रीमद् ओसनी संप्रदाय तथा छोटेकापसी की राम मंडली खासपारा एवं जनपद पंचायत नरहरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसेवाड़ा के मोर गंवई गांव मानस मंडली, ढेकुना के नवदीप मानस परिवार। विकासखंड नरहरपुर के गुरू गीता मानस परिवार और युगांत मानस परिवार तथा देवडोंगर के रघुवंशम मानस परिवार को प्रथम आने पर 05-05 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।22 जनवरी को राम मंदिर कांकेर में इन मंडलियों द्वारा दी जाएगी आकर्षक प्रस्तुति -राजापारा कांकेर में 05 मानस मंडलियों के द्वारा मानस गान किया जाएगा। इनमें धरती वंदन मानस परिवार कोटेला, ज्योति मानस मंडली किशनपुरी, आदर्श सम्पूर्ण मानस मंडली श्रीरामनगर कांकेर, सुन्दरम मानस मंडली शिवनगर कांकेर और नव प्रभात मानस मंडली डुमाली सम्मिलित हैं।
- रायपुर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव की उपस्थिति में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व नगरीय प्रशासन विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की।श्री चौधरी एवं श्री साव ने बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में नगरीय निकायों के अधोसंरचना, स्मार्ट सिटी रायपुर- बिलासपुर, राजकीय राजमार्गों के निर्माण व रखरखाव एवं अमृत मिशन जैसी विभिन्न योजनाओं के बजट तथा अनुदान को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जल की गुणवत्ता की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, जल जीवन मिशन डैश बोर्ड एवं राज्य पोर्टल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए।श्री चौधरी एवं श्री साव ने विभागों के बजट की समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
- -छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेशरायपुर, अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिवस का शासकीय अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता रहा है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान श्रीराम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ है। इस तरह प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए। प्रभु श्री राम को माता शबरी ने शिवरीनारायण में चख-चख कर मीठे बेर खिलाएं थे। वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं। श्री साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को आधे दिवस दोपहर 2.30 बजे तक राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में सामान्य अवकाश रहेगा, ताकि छत्तीसगढ़ के लोग भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अच्छी साज-सज्जा की गई है और विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।





















.jpg)
.jpg)
.jpg)



