- Home
- छत्तीसगढ़
- -मंत्री राजेश अग्रवाल ने 25 वरिष्ठजनों को वितरित किए वस्त्र एवं फल, आत्मीय संवाद कर जाना कुशलक्षेम-वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक और समाज के आधारस्तंभ : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल-वरिष्ठजनों की सेवा और सम्मान हम सभी का दायित्वरायपुर / सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, संवेदना और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए अजीरमा, अंबिकापुर स्थित आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान एवं सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग से अनुदान सहायता प्राप्त स्वसहायता समूह रॉबर्ट कानन बाला स्मृति सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 1993 से संचालित इस वृद्धाश्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तथा नगरपालिक निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने 25 वरिष्ठजनों को वस्त्र एवं फल वितरित किए।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने अपने हाथों से वरिष्ठजनों को वस्त्र एवं फल प्रदान किए तथा उनके साथ समय बिताकर आशीर्वाद प्राप्त किया।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक हैं। उनके जीवन का अनुभव, संघर्ष और जीवन मूल्य समाज तथा नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान, उनकी सेवा और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी मानवीय और नैतिक जिम्मेदारी भी है।मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा और संवेदना की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब उसमें अपनत्व और संवेदना जुड़ी हो। समाज के वरिष्ठजनों के साथ समय बिताना, उनकी आवश्यकताओं को समझना और उन्हें सम्मान देना भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है। ऐसे कार्यक्रम समाज में पारस्परिक सहयोग, सम्मान और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के लिए वस्त्र दान किया गया। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठजनों को अपने हाथों से वस्त्र प्रदान करते हुए मन भावुक हो गया। उनके साथ कुछ पल बिताना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना आत्मीय अनुभव रहा।वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें फल भी वितरित किए गए। इस दौरान वृद्धाश्रम में मौजूद वरिष्ठजनों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी और उनके स्नेह ने पूरे वातावरण को भावनात्मक एवं आत्मीय बना दिया।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए। छोटे-छोटे सेवा कार्य भी किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला सकते हैं। उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से भी वरिष्ठजनों, जरूरतमंदों और समाज के वंचित वर्गों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को निरंतर मजबूत करने का संकल्प है। सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे अभियान व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले सकते हैं।अजीरमा स्थित आस्था निकुंज वृद्धाश्रम का संचालन रॉबर्ट कानन बाला स्मृति सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 1993 से किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग से अनुदान सहायता प्राप्त इस संस्था के माध्यम से वरिष्ठजनों को आश्रय एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम ने वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, अपनत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत किया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, उपसंचालक समाज कल्याण, आश्रम के प्रबंधक सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
-
-मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं
-सरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर-आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के ग्राम मदकू में 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये की लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, बिजली, खेल और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर’ में भी शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि विकास की गति तेज हो और जनसेवा की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो। गांवों में अच्छी सड़कें हों, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, माताओं और बच्चों को पर्याप्त पोषण मिले और गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक शासन की प्रत्येक योजना का लाभ सहजता से पहुंचे। इसी सोच के साथ हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन के केंद्र में रखा है। उनके नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश में विकास के साथ जनकल्याण का एक नया अध्याय लिखा गया है। छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार प्रधानमंत्री जी की इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को जनभागीदारी से और मजबूत करने का माध्यम है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और जनकल्याण की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी विस्तार मिल रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ है कि नागरिक को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना न पड़े, उसकी समस्या का समय पर समाधान हो और शासन की योजनाओं का लाभ उसे आसानी से मिले। इसी उद्देश्य से सरकार प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बना रही है। ई-ऑफिस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और अटल डिजिटल सेवा केंद्रों जैसी पहलों के माध्यम से शासन को नागरिकों के और करीब लाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में बदलाव लाने का काम हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। हमारा स्पष्ट प्रयास है कि पात्रता रखने वाला कोई भी परिवार जानकारी या प्रक्रिया के अभाव में किसी योजना के लाभ से वंचित न रहे।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र हमारे बच्चों के पोषण और माताओं के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्ष उनके संपूर्ण विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए उनके पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्रारंभिक देखभाल पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि आंगन मिलन के माध्यम से परिवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और स्वास्थ्यकर्मी एक साथ बैठकर बच्चों के पोषण, गर्भवती माताओं की देखभाल, एनीमिया, टीकाकरण और स्वच्छता जैसे विषयों पर संवाद कर रहे हैं। यह पहल स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मुख्यमंत्री ने मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को पहुंचाने में इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनकी सेवा और समर्पण के कारण शासन की अनेक योजनाएं घर-घर तक पहुंच रही हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माताओं-बहनों का सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लगभग 68 लाख माताओं-बहनों के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता सीधे पहुंच रही है। यह राशि महिलाओं को अपनी और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक संबल प्रदान कर रही है।मुख्यमंत्री श्री साय ने मेगा स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित नागरिकों से स्वास्थ्य जांच की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया सहित अनेक बीमारियों की समय रहते पहचान हो जाए तो उनका उपचार अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।उन्होंने माताओं-बहनों से विशेष रूप से आग्रह किया कि परिवार की देखभाल के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। स्वस्थ माता ही स्वस्थ परिवार की आधारशिला है और स्वस्थ परिवारों से ही स्वस्थ एवं सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।रक्तदान करने वाले सेवाभावियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी अनजान जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। समाज के लिए आगे बढ़कर रक्तदान करने वाले युवा और सभी सेवाभावी अभिनंदन के पात्र हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने मदकू द्वीप के ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत हमारी पहचान और हमारा गौरव है। इसका संरक्षण करने के साथ इसे नई पीढ़ी से जोड़ना भी हमारी जिम्मेदारी है। मदकू द्वीप में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से इसकी विशिष्ट पहचान को और मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी विकसित होंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। मदकू द्वीप जैसे महत्वपूर्ण स्थलों को संरक्षित करते हुए यहां आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि प्रदेश और देश के अधिक से अधिक लोग छत्तीसगढ़ की इस समृद्ध धरोहर से परिचित हो सकें।मुख्यमंत्री श्री साय ने सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर प्रारंभ करने तथा पिपर डोल और लमती की प्राथमिक शालाओं को मिडिल स्कूल में उन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने ताला महोत्सव और मदकू द्वीप उत्सव के आयोजन के लिए 15-15 लाख रुपये तथा पथरिया के अवंती बाई लोधी कॉलेज में रानी अवंती बाई लोधी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने मदकू द्वीप में इको टूरिज्म सेंटर की स्थापना के लिए 75 लाख रुपये, भाटापारा में इनडोर स्टेडियम निर्माण और भाटापारा क्षेत्र के 10 गांवों में प्रत्येक गांव में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा की।उन्होंने मदकू और तुमाढेठा में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने, चंदखुरी की कोर बस्ती में भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये तथा मदकू में सामुदायिक भवन निर्माण की भी घोषणा की।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने 34 करोड़ 77 लाख 19 हजार रुपये की लागत से पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 34 करोड़ 19 लाख 77 हजार रुपये की लागत के नए कार्यों का शिलान्यास किया।लोकार्पित कार्यों में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लोरमी विधानसभा क्षेत्र में 20 करोड़ 07 लाख 61 हजार रुपये के आठ कार्य तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ 68 लाख 06 हजार रुपये का एक कार्य शामिल है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग के कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।शिलान्यास किए गए कार्यों में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 04 लाख 63 हजार रुपये का एक कार्य शामिल है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 20 करोड़ 88 लाख 29 हजार रुपये के तीन तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 4 करोड़ 83 लाख 85 हजार रुपये के दो कार्यों की आधारशिला रखी गई। बिल्हा क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 43 लाख रुपये के कार्य का भी शिलान्यास किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से मुंगेली, लोरमी और बिल्हा विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य अधोसंरचना और अन्य जनसुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने समाजसेवी स्वर्गीय श्री शांताराम सराफ को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भी उनका स्मरण किया।केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने कहा कि स्वर्गीय श्री शांताराम सराफ ने मदकू द्वीप के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व को सामने लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों से यहां उत्खनन कार्य हुआ और इस क्षेत्र के प्राचीन इतिहास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के साथ अपनी विरासत को सहेजने का कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि मदकू द्वीप छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत को अपने भीतर समेटे हुए है और यह 11वीं सदी का महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र रहा है। राज्य सरकार मदकू द्वीप के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी इसके विकास को सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मानित सभी सेवाभावियों को बधाई दी।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि स्वर्गीय श्री शांताराम सराफ ने मदकू द्वीप के विकास और इसकी ऐतिहासिक पहचान को स्थापित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उनके कार्यों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडेय, गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव लोचन महाराज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।कार्यक्रम में बिलासपुर राजस्व संभाग के संभागायुक्त श्री सुनील जैन, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। - -छह माह के कौशल प्रशिक्षण ने खोली स्वरोजगार की राह, अम्बिकापुर में शुरू किया खुद का बुटीक-दो लोगों को दिया रोजगार, चार-पांच लोगों को सिखा रहीं सिलाई का हुनर-शुरुआती दौर में ही प्रतिमाह 12 से 15 हजार रुपये की आमदनी, महिलाओं के परिधान तैयार करने में हुईं दक्षरायपुर / हुनर को जब प्रशिक्षण और अवसर का साथ मिलता है, तो वह आत्मनिर्भरता के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार की राह खोल सकता है। सूरजपुर जिले के ग्राम राजापुर, पोस्ट साल्ही की उर्मिला सिंह ने कौशल प्रशिक्षण से मिले हुनर को अपनी आजीविका का आधार बनाकर इसे साबित किया है। छह माह का प्रशिक्षण लेने के बाद उर्मिला ने अम्बिकापुर में अपना बुटीक शुरू किया। आज वे स्वयं प्रतिमाह 12 से 15 हजार रुपये तक की आमदनी कर रही हैं, दो लोगों को रोजगार दे रही हैं और चार-पांच लोगों को सिलाई का प्रशिक्षण भी दे रही हैं।उर्मिला बताती हैं कि उनके माता-पिता खेती-बाड़ी करते हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गांव में ही पूरी की और इसके बाद सूरजपुर से कॉलेज की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण की जानकारी मिली। उन्होंने जन शिक्षण संस्थान के माध्यम से छह माह का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में मिले व्यावहारिक ज्ञान और सिलाई के हुनर ने उन्हें स्वयं का काम शुरू करने का आत्मविश्वास दिया।कौशल प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उर्मिला ने नौकरी की प्रतीक्षा करने के बजाय अपने हुनर को स्वरोजगार में बदलने का निर्णय लिया। करीब तीन-चार महीने पहले उन्होंने अम्बिकापुर में अपना बुटीक शुरू किया। वे महिलाओं के विभिन्न प्रकार के परिधान तैयार करती हैं। प्रशिक्षण से मिली दक्षता का उपयोग करते हुए उन्होंने कम समय में ही अपने काम को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।उर्मिला की उपलब्धि केवल स्वयं का रोजगार शुरू करने तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने बुटीक में दो लोगों को रोजगार दिया है। इसके साथ ही चार से पांच लोगों को सिलाई की बारीकियां और परिधान तैयार करने का काम भी सिखा रही हैं, ताकि वे भी हुनर सीखकर अपनी आजीविका का साधन तैयार कर सकें।इस तरह उर्मिला को प्रशिक्षण से मिला अवसर अब दूसरे लोगों तक भी पहुंच रहा है। उनका प्रयास बताता है कि कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी तैयार किए जा सकते हैं।उर्मिला बताती हैं कि बुटीक को शुरू किए अभी तीन से चार महीने ही हुए हैं और इस शुरुआती दौर में उन्हें प्रतिमाह लगभग 12 से 15 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। वे आने वाले समय में अपने काम को और आगे बढ़ाने के साथ अधिक लोगों को हुनर सिखाना चाहती हैं।अपनी यात्रा साझा करते हुए उर्मिला सिंह ने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत यह हुनर सीखा। इसके जरिए मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई हूं। अब मैं दूसरे लोगों को भी सिखा रही हूं और दो लोगों को काम भी दिया है। हमें ऐसा अवसर और योजना मिली, जिससे हम अपने पैरों पर खड़े हो पाए। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं।”सेवा संकल्प अभियान के तहत उर्मिला सिंह की यह ‘सेवा की कहानी’ कौशल से स्वरोजगार और फिर रोजगार सृजन तक के सफर को सामने लाती है। प्रशिक्षण से मिले हुनर ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया और अब वही हुनर दूसरे लोगों के लिए भी आजीविका की राह तैयार कर रहा है।
-
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी
*सोलर पंप से रबी-खरीफ दोनों फसलों का कर रहे उत्पादन, मिल रहा अच्छा मुनाफा*बिलासपुर/मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जुहली निवासी किसान हरण सिंह के लिए शासन की सौर सुजला योजना खेती-किसानी के लिए वरदान बन गई है। कभी सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहने वाले हरण सिंह अब सोलर पंप की मदद से रबी और खरीफ दोनों मौसम में फसलों का उत्पादन कर रहे हैं और खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।हरण सिंह ने बताया कि पहले खेती के लिए उन्हें बारिश का इंतजार करना पड़ता था। सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण खेती करना चुनौतीपूर्ण था। शासन की सौर सुजला योजना के तहत अनुदान सहायता का लाभ लेकर उन्होंने अपने खेत में सोलर पंप स्थापित करवाया। इसके साथ ही कृषि कार्य के लिए सिंचाई पाइप भी खरीदा। सोलर पंप स्थापित होने के बाद अब सिंचाई के लिए उन्हें न तो बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है और न ही बिजली का इंतजार करना पड़ता है। सौर ऊर्जा से संचालित पंप के माध्यम से खेतों में जरूरत के अनुसार सिंचाई हो रही है। इससे उनकी खेती का दायरा बढ़ा है और वे अब रबी एवं खरीफ दोनों फसलों का उत्पादन कर पा रहे हैं।सौर सुजला योजना ऐसे किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है, जिन्हें सिंचाई के लिए बिजली की उपलब्धता की समस्या का सामना करना पड़ता है। सोलर पंप के माध्यम से किसानों को सिंचाई का वैकल्पिक और सुविधाजनक साधन मिल रहा है। इसके अलावा हरण सिंह को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी मिल रहा है। सम्मान निधि से प्राप्त राशि खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक खर्चों में उनके लिए आर्थिक सहारा बन रही है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर हरण सिंह अब अधिक सुविधाजनक तरीके से खेती कर रहे हैं। सौर सुजला योजना से मिली सिंचाई सुविधा ने उनकी खेती को बारिश की अनिश्चितता से बाहर निकालकर उत्पादन और आमदनी बढ़ाने की दिशा में नया आधार दिया है। -
*समन्वय और तकनीकी सहायता के लिए खेल विभाग ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी*
*सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होगा ट्रायल, 6 टीमें बनेंगी*बिलासपुर/ रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के टीमों के चयन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीमों के चयन के लिए रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 में 28 सितम्बर और 29 सितम्बर को दो दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। चयन ट्रायल के सुचारू आयोजन, आवश्यक समन्वय एवं तकनीकी सहायता के लिए विभाग ने तीन अधिकारियों की टीम बनाई है। चयन ट्रायल के लिए आवश्यक तकनीकी एवं आयोजन संबंधी कार्यवाही छत्तीसगढ़ हॉकी संघ द्वारा निर्धारित नियमों एवं मापदंडों के अनुसार की जाएगी।खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो ने छत्तीसगढ़ हॉकी संघ को परिपत्र जारी कर खिलाड़ियों के चयन ट्रायल के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। विभाग ने निर्धारित तिथियों एवं समय पर चयन ट्रायल के आयोजन के साथ ही ट्रायल प्रारंभ होने के पहले चयन पूर्व मानदंडों और चयन प्रक्रिया का लिखित विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। विभाग ने चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित मानदंडों के अनुरूप संपादित कर चयनित 6 टीमों की सूची एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित प्रतिवेदन खेल संचालनालय को उपलब्ध कराने को कहा है।*इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी*खिलाड़ियों के चयन के लिए होने वाले ट्रायल को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने आवश्यक तकनीकी और आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी तीन अधिकारियों को सौंपी है। इनमें खेल अधिकारी श्री दीनू प्रसाद पटेल, रायपुर में हॉकी की वरिष्ठ प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि संध्या एक्का और बिलासपुर में वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक श्री राकेश टोप्पो शामिल हैं।*21 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक होगी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, 6 टीमें उतरेंगी*छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें मैदान में उतरेंगी। इनमें राजधानी रॉयल्स, चित्रकूट चैलेंजर्स, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, चक्रधर चैंपियंस, न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स शामिल हैं। इन टीमों में खेलने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 28-29 सितम्बर को रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 में सवेरे 9 बजे से आयोजित किए जा रहे हैं। -
-श्री शिवप्रकाश को पुनः छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
-श्री कर्मवीर सिंह का छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत, संगठन को नई गति मिलने का जताया विश्वास-श्री अजय जम्वाल एवं श्री पवन साय को नवीन संगठनात्मक दायित्वों के लिए मुख्यमंत्री ने दी बधाई-भाजपा में नवीन संगठनात्मक दायित्वों के लिए मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएंरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों मे नवीन संगठनात्मक दायित्व प्राप्त करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता, अनुभवी नेतृत्व और संगठन के प्रति निष्ठा भाजपा की शक्ति रही है। उन्हें विश्वास है कि नवीन दायित्व संभालने वाले सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अपने दीर्घ संगठनात्मक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संगठन को और सशक्त करेंगे।भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) श्री शिवप्रकाश को पुनः छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री शिवप्रकाश का छत्तीसगढ़ से पुराना और आत्मीय जुड़ाव रहा है। उनके दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद का लाभ प्रदेश संगठन को मिलता रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य को संगठन की शक्ति में परिवर्तित करने के प्रयास और अधिक मजबूत होंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाए जाने पर उनका छत्तीसगढ़ की धरती पर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्री कर्मवीर सिंह का व्यापक संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ सहज समन्वय प्रदेश संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।श्री अजय जम्वाल को महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में श्री अजय जम्वाल के साथ कार्य करने का अवसर मिला। उनके मार्गदर्शन, दूरदर्शी सोच और संगठन के प्रति समर्पण ने कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित किया तथा संगठनात्मक कार्यों को मजबूती प्रदान की। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनका व्यापक अनुभव महाराष्ट्र में भी संगठन को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ में उनके लंबे संगठनात्मक योगदान को विशेष रूप से स्मरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में श्री पवन साय ने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व, संगठन के प्रति समर्पण और प्रत्येक कार्यकर्ता से आत्मीय जुड़ाव उनकी विशेष पहचान है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से झारखंड में भी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव, समर्पण और कार्यकर्ता-केंद्रित दृष्टिकोण संगठन को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की। - -धमतरी में फ्लैटेड फैक्टरी और राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 बनेगारायपुर /मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अंतर्गत परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने धमतरी जिले के ग्राम कचना में प्लग एंड प्ले फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल एवं लागत और शासकीय भूमि पर फैक्टरी बिल्डिंग के निर्माण के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अंतर्गत भू-तल और मंजिला बहुमंजिला इमारतों में कुल 43,200 वर्गमीटर में निर्माण किया जाएगा। इसमें कुल 96 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। यह स्थल राजधानी रायपुर से करीब 32 किमी और धमतरी जिला मुख्यालय से 41 किमी की दूरी पर पुराना धमतरी रोड से एक किलोमीटर अंदर स्थित है। इस कॉम्प्लेक्स में विद्युत, जल आपूर्ति, सड़क, सीवरेज एवं साझा जनसुविधाएं पहले से तैयार मिलेगा। इससे उद्योगपति सीधे मशीनरी स्थापित कर तुरंत उत्पादन शुरू कर सकेंगे, जिससे समय व पूंजी की बचत होगी और इज ऑफ डूइंग बिजनेस को बल मिलेगा।बैठक में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति का बैठक में राजनांदगांव जिले के तहसील-घुमका अंतर्गत ग्राम पटेवा में नवीन इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 की स्थापना हेतु 469 करोड़ 61़ लाख रूपए की अधोसंरचना निर्माण योजना को मंजूरी दी गई। इसमें केंद्रांश 210 करोड़ 56 लाख रूपए तथा राज्यांश 259 करोड़ 05 लाख रूपए शामिल है। इस परियोजना का प्रस्ताव भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की 12वीं प्रोजेक्ट रिव्यू कमेटी द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है। यह क्लस्टर कुल 306.56 एकड़ भूमि में फैला होगा, जिसमें से 150.56 एकड़ में औद्योगिक भू-खण्ड विकसित किए जाएंगे। क्लस्टर में 04 प्रमुख एंकर यूनिट्स की स्थापना भी प्रस्तावित है।प्रस्तावित अधोसंरचनाएं में 04 नग बहुमंजिला फ्लैटेड फैक्टरी भवनों का निर्माण होगा। इनमें प्रशासनिक भवन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा कॉमन फैसिलिटी सेंटर होगा। कर्मचारियों हेतु 250 बेड क्षमता वाला हॉस्टल भवन, विद्युत अधोसंरचना के तहत 05 एमवीए क्षमता विद्युत सब-स्टेशन और सोलर स्ट्रीट लाइट और 11केव्ही एचटी लाइन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, इलेक्टॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, आदिम जाति विकास विभाग के सचिव श्री भूवनेश यादव, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री सारांश मित्तर सहित वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वित्त, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी एवं अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
- -कठिन समय में कानतु राम के परिवार का संबल बनी 'बिहान' की पहलरायपुर । विपरीत परिस्थितियों में एक छोटी-सी बचत किस तरह किसी परिवार के लिए बड़ा संबल बन सकती है, इसकी बानगी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में देखने को मिली है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ('बिहान') से जुड़कर महिलाओं में आई वित्तीय साक्षरता का ही सुखद परिणाम है कि आज ग्रामीण परिवार आकस्मिक संकट के समय आर्थिक रूप से खुद को सुरक्षित पा रहे हैं।धमतरी जिले के ग्राम अर्जुनी की रहने वाली स्वर्गीय सगनी बाई ध्रुव 'ठाकुर देव स्व-सहायता समूह' की एक सक्रिय सदस्य थीं। बिहान के माध्यम से चलाए जा रहे सामाजिक सुरक्षा अभियानों से प्रेरित होकर उन्होंने मात्र 436 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत अपना बीमा कराया था।दुर्भाग्यवश, उनके असमय निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन ऐसे कठिन समय में बिहान कैडर की मुस्तैदी और योजना की दूरदर्शिता परिवार के लिए एक आर्थिक ढाल बनकर सामने आई।इस पूरे प्रकरण में जमीनी स्तर पर काम कर रहीं बैंक सखी कामिनी विश्वकर्मा और बीमा सखी प्रतिमा साहू ने आगे बढ़कर परिजनों को ढांढस बंधाया और क्लेम से जुड़े आवश्यक दस्तावेज तैयार कराए। इसके बाद आश्रय महिला क्लस्टर संगठन (देमार) के जरिए बैंक के साथ त्वरित समन्वय स्थापित किया गया, जिससे बीमा दावा प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकी।परिणामस्वरूप, सगनी बाई के पति श्री कानतु राम ध्रुव के बैंक खाते में 2 लाख रुपए की बीमा दावा राशि हस्तांतरित कर दी गई। कानतु राम के लिए यह राशि केवल एक वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि कठिन घड़ी में मिला एक मजबूत सामाजिक सहारा है, जिससे वे अपने परिवार की दैनिक प्राथमिकताओं और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो सके हैं।सगनी बाई ध्रुव का यह उदाहरण यह सिद्ध करता है कि समय रहते सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ना कितना आवश्यक है। मात्र 436 रुपए का यह छोटा-सा वार्षिक निवेश संकट की घड़ी में किसी भी परिवार को 2 लाख रूपए की आर्थिक सुरक्षा दे सकता है। आज बिहान के स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को केवल आजीविका गतिविधियों तक सीमित न रखकर बैंकिंग, बचत, पेंशन और बीमा जैसी दूरगामी योजनाओं से जोड़ रहे हैं। प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही ये सामाजिक सुरक्षा योजनाएं अनिश्चितताओं के दौर में ग्रामीण परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की एक मजबूत गारंटी बनकर उभर रही हैं।
- -मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं सहायता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश-नदी-नालों और उफनते जलस्रोतों से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की मुख्यमंत्री ने की अपील-आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 सहित स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपीलरायपुर ।प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, “हमने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रखा है। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि भारी बारिश के कारण कहीं भी किसी प्रकार की आवश्यकता उत्पन्न होती है तो तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।”मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से भी भारी बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने लोगों से नदी-नालों, जलप्रपातों और उफनते जलस्रोतों के पास नहीं जाने की अपील की है, क्योंकि पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि जलमग्न पुल-पुलियों एवं सड़कों को किसी भी स्थिति में पार करने का प्रयास न करें और जिन स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरियर लगाए गए हैं, वहां प्रशासन के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के दौरान बिना आवश्यकता यात्रा करने से बचें, विशेषकर रात के समय अतिरिक्त सावधानी रखें। गिरे हुए बिजली के तारों अथवा विद्युत संबंधी किसी खतरे से दूर रहें और इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग, स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को दें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें अकेले बाहर नहीं जाने देने की अपील की। पहाड़ी क्षेत्रों एवं भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों पर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक डायल 112 अथवा स्थानीय प्रशासन से तत्काल संपर्क करें। मौसम और राहत संबंधी जानकारी के लिए केवल शासन-प्रशासन एवं अन्य अधिकृत स्रोतों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें और अफवाहों अथवा भ्रामक संदेशों को आगे न बढ़ाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सतर्कता, संयम और परस्पर सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। अपने आसपास किसी व्यक्ति को सहायता की आवश्यकता हो तो उसकी यथासंभव मदद करें और जरूरत पड़ने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
- -आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रतिष्ठित सम्मान-पोर्टेबिलिटी क्लेम्स के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया सम्मानित-मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को दी बधाई, कहा - प्रदेश के प्रत्येक परिवार तक गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य-इलाज के अभाव में किसी जरूरतमंद परिवार की उम्मीद न टूटे, यही हमारी प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल-दूसरे राज्यों में उपचार लेने वाले छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों के लिए पोर्टेबिलिटी सुविधा बन रही बड़ा संबलरायपुर । आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पोर्टेबिलिटी क्लेम्स के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है।भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आठ वर्ष तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित “आरोग्य मंथन 2026” में छत्तीसगढ़ को यह सम्मान प्रदान किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को पोर्टेबिलिटी क्लेम्स के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ की ओर से आयुष्मान भारत योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र गहवई ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के किसी भी पात्र नागरिक को आर्थिक कठिनाई के कारण उपचार से वंचित न होना पड़े। बीमारी के समय परिवार को उपचार के साथ आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिले, इसी उद्देश्य से प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत भरोसा दिया है। छत्तीसगढ़ में भी इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा१ है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की पोर्टेबिलिटी सुविधा विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें रोजगार, कामकाज अथवा अन्य कारणों से अपने गृह राज्य से बाहर रहना पड़ता है या बेहतर उपचार के लिए दूसरे राज्य जाना पड़ता है। इस व्यवस्था के माध्यम से पात्र हितग्राही देश के अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में योजना से संबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के जो हितग्राही दूसरे राज्यों में उपचार लेते हैं, उन्हें भी योजना का लाभ सहजता से मिले और उनके क्लेम का निराकरण समय पर हो, इसके लिए राज्य सरकार लगातार व्यवस्था को मजबूत कर रही है। पोर्टेबिलिटी क्लेम्स के निराकरण में मिला राष्ट्रीय सम्मान इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, चिकित्सकों, अस्पतालों और योजना के क्रियान्वयन से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। यह सम्मान हमें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, प्रभावी और हितग्राही-केंद्रित बनाने की प्रेरणा देगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्वास्थ्य सुरक्षा से जनकल्याण” के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है कि गंभीर बीमारी किसी परिवार के लिए आर्थिक संकट का कारण न बने और जरूरत के समय प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो।प्रदेश में पोर्टेबिलिटी क्लेम्स के समयबद्ध निराकरण के लिए क्लेम प्रोसेसिंग व्यवस्था, तकनीकी निगरानी, संबद्ध अस्पतालों के साथ समन्वय और लंबित प्रकरणों के निराकरण पर लगातार विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं को इस प्रकार सुदृढ़ किया जा रहा है कि उपचार प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान इस बात को भी रेखांकित करता है कि छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के संचालन के लिए विकसित की गई व्यवस्थाएं लाभार्थी-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभा रही हैं।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि प्रदेश में योजना के प्रभावी, पारदर्शी और लाभार्थी-केंद्रित क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को रेखांकित करती है।श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग का निरंतर प्रयास है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ उनकी गुणवत्ता को भी लगातार बेहतर कर रही है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, अस्पतालों और योजना के क्रियान्वयन से जुड़े सभी हितधारकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। आने वाले समय में क्लेम प्रोसेसिंग की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र परिवार को गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क, समयबद्ध और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना देश के सभी 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। योजना की पोर्टेबिलिटी सुविधा ने लाभार्थियों के लिए राज्य की सीमाओं से परे भी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।30 जून 2026 तक पोर्टेबिलिटी सुविधा के अंतर्गत देशभर में 29.05 लाख अंतर-राज्यीय अस्पताल प्रवेश अधिकृत किए गए हैं, जिनसे संबंधित अधिकृत राशि 8,383.97 करोड़ रुपये से अधिक है। यह व्यवस्था विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों, रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में रहने वाले नागरिकों और गृह राज्य से बाहर उपचार की आवश्यकता वाले परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।“आरोग्य मंथन 2026” में स्वास्थ्य आश्वासन और डिजिटल हेल्थ के अगले चरण को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान क्लेम प्रोसेसिंग को अधिक तकनीक-सक्षम बनाने, डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करने तथा स्वास्थ्य डेटा के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग से संबंधित नई पहलों पर चर्चा हुई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
-
रायपुर। अमलीडीह के जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) सुरक्षा, स्थिरता और सम्मान का आधार बन रही है। कभी बारिश में टपकती छत और जलभराव की चिंता झेलने वाले परिवार अब पक्के मकानों में सुकून से रह रहे हैं।
महात्मा गांधी नगर निवासी श्याम बाई साहू मजदूरी और घरेलू काम कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश के दौरान परेशानी बढ़ जाती थी। योजना के तहत पक्का मकान मिलने के बाद परिवार को सुरक्षित छत और राहत मिली है।सतनामी पारा निवासी फिरतराम बेरैया का भी पक्का घर बनाने का सपना संसाधनों की कमी के कारण पूरा नहीं हो पा रहा था। झोपड़पट्टी में रहने के दौरान बारिश में जलभराव से परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। योजना के सहयोग से अब उनका तीन कमरों, हॉल, किचन और शौचालय-बाथरूम से युक्त पक्का मकान तैयार है।प्रधानमंत्री आवास योजना ने इन परिवारों को केवल घर नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार दिया है। -
*उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई स्वच्छता की शपथ*
*पांच सफाई मित्रों का सम्मान; जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने किया श्रमदान और पौधरोपण*रायपुर/ स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आज रायपुर के मठपारा स्थित महाराजबंध तालाब में श्रमदान एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम की टीम, ग्रीन आर्मी, स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में जागरूक नागरिकों ने सहभागिता निभाई और तालाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, महंत रामसुंदर दास, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, सूडा के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।*स्वच्छता के लिए सामूहिक श्रमदान*अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने महाराजबंध तालाब परिसर में श्रमदान करते हुए कचरे एवं गंदगी की सफाई की। इस अवसर पर नागरिकों को तालाब एवं जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से तालाब में कचरा नहीं डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने का आह्वान किया।*पांच सफाई मित्रों का हुआ सम्मान*कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पांच सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में—श्री रमेश सोना, श्री अवधेश सोनी, श्री घना कुर्रे, श्री अमित धीवर एवं श्री राहुल राजपूत शामिल रहे। अतिथियों ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सुनील सोनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सेवा, सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ स्वच्छता अभियानों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान किया।*पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए उपस्थित लोगों ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने का संकल्प लिया।“सेवा मेरा योगदान” की भावना के साथ आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, नगर निगम, ग्रीन आर्मी, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी देखने को मिली। महाराजबंध तालाब परिसर में हुए इस श्रमदान ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का प्रभावी संदेश दिया। -
लोहारा-बालोद मार्ग का मामला
वर्षा ऋतु के बाद होगा बी.टी. पैच वर्क*
*18.90 किलोमीटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 21 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार*बालोद/ लोहरा-बालोद मार्ग का मामला जो 18 किलोमीटर लंबी लाइफलाइन है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण संबंधी वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री आर.एन. उसेंडी ने जानकारी दी कि लोहारा-बालोद मार्ग में वर्षा ऋतु के दौरान आवश्यकता के अनुसार गड्ढों की मरम्मत डब्लू एम एम (वेट मिक्स मैकडम) सामग्री से कराई गई है। वर्तमान में लगातार वर्षा होने के कारण मार्ग में पुनः बने गड्ढों की भी डब्लू एम एम सामग्री से मरम्मत की गई है। विभाग के अनुसार वर्तमान में मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।श्री उसेंडी ने बताया कि वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद मार्ग में बी.टी. पैच मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही लोहारा-बालोद मार्ग के 18.90 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2027-28 के मूल बजट में शामिल करने हेतु 21 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव को शीघ्र ही उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।*विभाग ने स्पष्ट की वास्तविक स्थिति*लोक निर्माण विभाग मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री आर.एन. उसेंडी ने स्पष्ट किया है कि मार्ग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं, जबकि स्थायी सुदृढ़ीकरण के लिए बजट प्रस्ताव तैयार कर उच्च कार्यालय को भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस प्रकार मार्ग की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य चरणबद्ध रूप से किए जा रहे हैं।Fie photo - 0- जोन कार्यालय स्तर पर की गयी सर्वेक्षण एवं दावा-आपत्ति सम्बन्धी कार्यवाही में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पायी गयी हैरायपुर. भाठागांव सब्जी दुकानों के आंबटन हेतु जोन क्रमांक 6 द्वारा नियमानुसार स्थल सर्वेक्षण एवं संबंधित हितग्राहियों से प्राप्त दावा -आपत्तियों की विधिवत कार्यवाही की गई है। प्राप्त दावा-आपत्तियों एवं संबंधित दस्तावेजों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर मुख्यालय प्रेषित किया था। जोन कार्यालय द्वारा सर्वेक्षण एवं दावा-आपत्ति की कार्यवाही के दौरान ऐसी किसी अनियमितता की पुष्टि करने वाला कोई तथ्य अथवा प्रमाण प्राप्त नहीं हुआ है। दुकानों के अंतिम आबंटन/टोकन नंबर की कार्यवाही सक्षम स्तर / निगम मुख्यालय द्वारा नियमानुसार की गई है।जोन कार्यालय स्तर पर की गई सर्वेक्षण एवं दावा-आपत्ति संबंधी कार्यवाही में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई है।
- 0- माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशानुसार नदी में मूर्तियो का विसर्जन किसी परिस्थिति में न किया जाये तथा नदी के जल को दूषित होने से बचाया जायेरायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी किया है कि गणेश चतुर्थी के 11वें दिन शुकवार अर्थात 25 सितम्बर अनंत चतुर्दशी को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेवघाट में निर्मित विसर्जन कुंड में श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष भी झांकी का प्रारंभ शारदा चौक से होगा, जहां उन्हें नंबर दिया जायेगा। शारदा चौक से जयस्तंभ, कोतवाली, सदर बाजार, सत्ती बाजार, कंकाली तालाब, पुरानी बस्ती थाना चौक, लीली चौक, लाखेनगर चौक, सुन्दरनगर, महादेवघाट रिंगरोड चौक होते हुए रायपुरा महादेव घाट के पास निर्मित विसर्जन कुंड स्थल पर जाकर विसर्जित होगी। लाखेनगर चौक से महादेवघाट रिंगरोड तक वन वे ट्रैफिक रहेगा। श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था हेतु दिनांक 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 6 बजे से दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 6 बजे तक के लिए चक्रानुसार जोनवार प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सभी जोन कमिश्नरों, जोन कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, समयपालों, सभी मजदूरों की ड्यूटी लगाई गई है।आयुक्त ने गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन के अवसर पर माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है । खारून नदी के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड में गणेश विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्रियों को अलग कराकर उपयुक्त स्थल पर रखा जाये। माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशानुसार मूर्तियो का विसर्जन नदी में किसी भी परिस्थिति में न किया जाये तथा नदी के जल को दूषित होने से बचाया जाये। साथ ही माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशानुसार ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित कर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करें। सडक पर यातायात अवरूद्ध करने वाले गणेश पंडालों के विरूद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित कर समन्वय से नियमानुसार कार्रवाई करें।आयुक्त ने नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से श्री गणेश विसर्जन स्थल महादेव घाट खारून नदी के तट पर सम्पूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था करने निगम अधिकारियों की एक समिति गठित कर दी है। इस समिति के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय मो. नं. 9424264100 को बनाया गया है। समिति में प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर मो.नं. 9425502640, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री इमरान खान मो. नं. 8447256234, प्रभारी नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा मो. नं. 9907992294, जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो.नं. 9238343470, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक मो. नं. 9406050199, उपायुक्त स्वास्थ्य श्री जसदेव बाबरा मो. नं. 9677273941 को सम्मिलित किया गया है। यह प्रशासनिक समिति श्री गणेश विसर्जन हेतु केन, शामियाना, लाईट, माईक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करेगी। इस समिति को आवश्यक सहयोग देने जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो.नं. 9238343470 को निर्देशित किया गया है।आयुक्त ने श्री गणेश विसर्जन कुण्ड स्थल पर केन, मंच की व्यवस्था, कंट्रोल रूम, टार्च, मोटर बोट, गोताखोर, मजबूत एवं अच्छे किस्म का रस्सा, लांग बूट, रेन कोट, बड़े साईज के छाते की व्यवस्था जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो.नं. 9238343470 द्वारा की जायेगी एवं होमगार्ड कार्यालय से समन्वय कर अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था करने हेतु कमाण्डेंट होमगार्ड को पत्र भेजेंगे। लाखे नगर चौक में सर्च लाईट, पंडाल, मंच, माईक, कंट्रोल रूम की व्यवस्था जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक मो. नं. 9406050199 द्वारा की जायेगी। लाखे नगर चौक पर प्राथमिक उपचार व्यवस्था, एम्बुलेंस, स्टाफ के साथ चिकित्सा शिविर, मेडिकल कैम्प, श्री गणेश विसर्जन स्थल पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दल सहित एम्बुलेंस चिकित्सक टीम, आवश्यक दवाईयों के साथ उपलब्ध करवाने इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित करने हेतु उपायुक्त स्वास्थ्य श्री जसदेव बाबरा मो. नं. 9677273941 समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया गया है कि वे 25 सितम्बर श्री अनंत चतुर्दशी पर्व से ट्रेक्टर ट्रालियां एवं 709 वाहन सहायक अभियंता नगर निवेश श्री नितीश झा मो. नं. 9827974578 को उपलब्ध करायें। सहायक अभियंता नगर निवेश इन वाहनों को तेलीबांधा तालाब बूढ़ातालाब एवं लाखे नगर चौक में विसर्जन कार्य हेतु रखवायेंगे। वाहन चालक एवं ईंधन की व्यवस्था पूर्व से ही कर ली जाये। आयुक्त ने तेलीबांधा तालाब, बूढ़ातालाब एवं नगर के अन्य तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन न हो, यह व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। आयुक्त ने निर्देश दिये है कि नगर के तालाबो के किनारे छोटी मूर्तियो के विसर्जन हेतु अस्थायी विसर्जन कुंड की व्यवस्था की जाये।आयुक्त ने श्री गणेश विसर्जन रूट से महादेव घाट विसर्जन कुंड स्थल तक तथा रिंगरोड में प्रकाश की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री संदीप शर्मा मो. नं. 7898810000 द्वारा की जायेगी। विसर्जन कुंड स्थल पर विद्युत अवरोध से बचने जनरेटर की व्यवस्था करवाने के साथ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क कर निरंतर विद्युत प्रवाह बनाये रखना पूर्व निश्चित करने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो.नं. 9238343470 को संस्कृत कालेज के प्राचार्य से सम्पर्क कर श्री गणेश विसर्जन स्थल महादेव घाट में श्रद्धालु नागरिकों की सुविधा के लिए श्री गणेश की प्रतिमाओं के ससम्मान पूजन हेतु प्रशासनिक व्यवस्था देने संस्कृत कालेज से 10 पंडितों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।आयुक्त ने श्री गणेश विसर्जन के सम्पूर्ण रूट पर स्थित समस्त जर्जर भवनों का सर्वे करने तथा मकान मालिक को नोटिस देने हेतु प्रभारी नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा मो. नं. 9907992294 को निर्देशित किया गया है। वे रूट के समस्त जर्जर भवनों को तत्काल सूचीबद्ध करते हुए संबंधित मकान मालिकों को भवन दुरूस्त करने हेतु नोटिस देंगे। गणेश विसर्जन के सम्पूर्ण रूट में समस्त मार्गो व लिंक मार्गो की मरम्मत, पेचवर्क, गड्ढों, निर्माण सामग्रियों को हटाने का कार्य एवं पूर्व रूप से साफ सफाई सुनिश्चित करवाने संबंधित जोन के जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये है।आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता जल श्री नरसिंग फरेन्द्र मो. नं. 7587067839 को श्री गणेश विसर्जन रूट एवं विसर्जन कुंड स्थल पर पीने के पानी के टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये है। उन्होने उपायुक्त स्वास्थ्य, समस्त जोन कमिश्नर, समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी सम्पूर्ण शहर में आवारा मवेशियों को पकडकर कांजी हाउस में बंद करवाने के निर्देश दिये है, ताकि यातायात बाधित न हो। संबंधित जोन कमिश्नर विजर्सन कुंड स्थल पर अपने-अपने पाली में, नगर निगम के स्टॉफ के लिये आवश्यक व्यवस्था करने निर्देशित किया है।
- रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 8 क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी शहर में महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड की व्यवस्था सहित राजधानी शहर में श्री गणेश मूर्तियों के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था की प्रगति का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। आयुक्त ने विसर्जन कुंड सहित अन्य सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओ की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए.आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड स्थल पहुंचकर वहां श्री गणेश की मूर्तियों के विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्थाओ की प्रगति एवं तैयारियों का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा की उपस्थिति में किया। आयुक्त ने तत्काल आवश्यक रूप से केन, नाव, नाविक, गोताखोर, लाईफ जैकेट, लाईट, मंच, माईक, पंडाल, प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार सुविधा केन्द्र सहित अग्निशमन वाहनो एवं अन्य आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों को आज शत प्रतिशत पूर्ण करना व्यवहारिक रूप से प्राथमिकता से सुनिश्चित करने निर्देशित किया ताकि श्री गणेश मूर्तियों के विसर्जन की अच्छी सुविधा प्रशासनिक तौर पर भक्तजन नागरिको को उपलब्ध रहे। आयुक्त ने विसर्जन कुंड स्थल पर सफाई की व्यवस्था एवं तैयारियों की प्रगति का निरीक्षण किया।जानकारी दी गई कि श्री गणेश मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन हेतु महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड पहुंच रहे भक्तजन नागरिको द्वारा श्री गणपति पूजन उपरांत पूजन सामग्री को वहां सुविधा हेतु रखे गये ड्रमो में डाला जा रहा है एवं उन ड्रमो को निरंतर मॉनिटरिंग कर नगर निगम के टाटा एस सफाई वाहनों में खाली करवाकर स्वच्छता कायम की जा रही है। जोन स्तर पर सफाई व्यवस्था की निरंतर निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। आयुक्त ने सभी तैयारियों को प्रशासनिक तौर पर प्राथमिकता से तत्काल सुनिश्चित कर महादेवघाट के पास विसर्जन कुंड स्थल को श्रीगणेश मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था सुविधा हेतु अनंत चतुर्दशी पर्व दिनांक 25 सितम्बर के पूर्व करना सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया है।
- रायपुर. नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल एमआईसी की बैठक नगर निगम सचिवालय द्वारा अब संशोधित तिथि दिनांक 29 सितम्बर 2026 मंगलवार को दोपहर 1 बजे रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष क्रमांक 405 में आहुत की गयी है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक दिनांक 25 सितम्बर 2026 को होने वाली थी, जिसे शासन स्तर का आयोजन होने के कारण से स्थगित कर दिया गया है. अब संशोधित तिथि अनुसार नगर निगम एमआईसी की बैठक दिनांक 29 सितम्बर 2026 मंगलवार को दोपहर 1 बजे महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार आहुत की गयी है.
- 0- लोग अपनी सुविधा अनुसार गणपति मूर्ति विसर्जन अस्थायी विसर्जन कुंड में कर सकते हैँरायपुर. राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के रहवासी भक्तगण गणपति मूर्ति का विसर्जन अपनी सुविधा के अनुसार रायपुर नगर निगम के जोनो के तहत विभिन्न प्रमुख सार्वजनिक स्थलो पर तालाबो के किनारे निर्मित अस्थायी विसर्जन कुंड की प्रशासनिक व्यवस्था का सदुपयोग करते हुए समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कर सकेंगे। तालाबो के किनारे सार्वजनिक स्थलो पर नगर निगम के सभी 10 जोनो के माध्यम से जोन क्षेत्र के प्रमुख स्थानो में गणपति मूर्ति विसर्जन की सुविधा भक्तगणों को देने जोन स्तर पर प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोन कमिश्नरो द्वारा कार्यपालन अभियंताओं के साथ जोन अंतर्गत निर्मित अस्थायी विसर्जन कुंड की प्रशासनिक व्यवस्था की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत शीतला तालाब गुढ़ियारी, मच्छी तालाब गुढ़ियारी, शीतला तालाब गोगांव, बंधवा तालाब भनपुरी दर्दी तालाब भनपुरी, छठवा तालाब भनपुरी, जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत साहू तालाब फाफाडीह, पंडरी तालाब, कुकरी तालाब गुढ़ियारी, जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत शीतला तालाब खम्हारडीह, तेलीबांधा तालाब, जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर, कंकाली तालाब, कटोरा तालाब, नरेय्या तालाब, आछी तालाब भाठागांव, जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी तालाब कुशालपुर, बंधवा तालाब, मलसाय तालाब, रोहिणीपुरम तालाब डी डी नगर, महादेवा तालाब चंगोराभाठा, लाखेनगर चौक के पास, जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत बंधवा (डबरी) तालाब, हल्का तालाब, साबुन डबरी, आँछी तालाब, सरजूबाँधा तालाब, भैय्या तालाब महाराजबंध तालाब शिव मन्दिर के पास, महाराजबंध तालाब शनि मन्दिर के पास, जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कर्मा चौक के पास, महोबा बाजार होटल पिकाडली के पास, महंत तालाब जीईमार्ग, करबला तालाब चौबे कॉलोनी, आमा तालाब रामकुण्ड के पास, हांडी तालाब, जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत शीतला तालाब कोटा, जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत बंधवा तालाब दलदलसिवनी पानी टंकी के पास, मड़िया तालाब जोन 9 क्षेत्र मोवा कार्यालय के पास, शीतला तालाब अवन्ति विहार कॉलोनी, कचना तालाब, जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत गजराजबांधा तालाब कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के पास, अमलीडीह तालाब के पास, पुरैना तालाब के पास जोन क्षेत्र अंतर्गत भक्तगणों की सुविधा हेतु गणपति मूर्ति के विसर्जन हेतु अस्थायी विसर्जन कुंड की व्यवस्था प्रशासनिक तौर पर दी जा रही है। सभी भक्तजन नागरिक अस्थायी विसर्जन कुंड में गणपति मूर्ति विसर्जन कर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कवा सकते हैँ ।
- 0- पुरैना क्षेत्र के मार्ग में बड़ी सार्वजनिक नाली में गिरी पड़ी थी गाय0- नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल पहुंचकर जेसीबी और रस्सी से गाय को निकालारायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत पुरैना क्षेत्र के मार्ग में एक बड़ी सार्वजनिक नाली में अचानक एक गाय गिर पड़ी. इसकी शिकायत स्थानीय रहवासियों से मिलते ही नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ अधिकारी श्री अमित बेहरा के मार्गनिर्देशन में स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में सम्बंधित स्थल पुरैना क्षेत्र मार्ग में पहुंचकर बड़ी सार्वजनिक नाली में अचानक गिर पड़ी गाय को जेसीबी मशीन की सहायता से रस्सी से नाली के बाहर सुरक्षित निकाला और प्राप्त जनशिकायत का तत्काल जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.--
- 0- सेवा संकल्प अभियान स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तकरायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर औऱ आयुक्त श्री संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन में दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 2 अक्टूबर 2026 अंतर्गत विगत दिनों रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 के क्षेत्र में नमो गार्डन में श्रमदान से सफाई करते हुए कचरा उठवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम की गयी औऱ नागरिकों सहित कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों ने वहाँ जन - जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देश नगर निगम जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड 10 के पार्षद श्री देवदत्त द्विवेदी की अगुवाई और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा सहित और वार्ड क्षेत्र के जागरूक रहवासियों के साथ मिलकर रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 क्षेत्र अंतर्गत नमो गार्डन परिसर में श्रमदान कर कचरे की सफाई की गयी और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया गया और साथ ही रहवासियों को जीवन में स्वच्छता और स्वच्छ स्थल का महत्व बताते हुए घर का सूखा और गीला कचरा पृथक - पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर वार्ड क्षेत्र और राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने हेतु समझाइश देकर जागरूक बनाया गया.
- 0- प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत भक्तजनों द्वारा गणपति मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन का सिलसिला निरन्तर जारीरायपुर. गुरुवार दिन भर में रात्रि तक रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट के समीप निर्मित विसर्जन कुण्ड में पहुंचकर गणपति की 368 छोटी और 74 बड़ी मूर्तियों का श्रीगणेश के भक्तगणों द्वारा ससम्मान श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जा चुका है और यह सिलसिला लगातार श्रद्धापूर्ण तरीके से भक्तजनों द्वारा नगर निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत जारी रखा है.महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा द्वारा नगर निगम जोन 8 के अधिकारियों सहित विसर्जन कुण्ड की प्रशासनिक व्यवस्था की सतत निरन्तर निरीक्षण सहित मॉनिटरिंग की जा रही है.
- 0- स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी, मिलकर बदलें शहर की तस्वीर : विधायक श्री धर्मजीत सिंह0- स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएं, हर नागरिक निभाएं जिम्मेदारी: विधायक श्री सुशांत शुक्लाबिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा, जनभागीदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज छठ घाट पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने छठ घाट की साफ-सफाई की। इस दौरान महापौर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पौधारोपण कर स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि स्वच्छ और साफ-सुथरे शहर में लोग आना पसंद करते हैं। बिलासपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा गंदगी फैलाने वालों को रोकने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नागरिक स्वयं जागरूक होकर स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाएं और इसे जनआंदोलन का रूप दें। विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का संकल्प बनाना होगा। जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी भावना से मोहल्ले, गांव और सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प का उद्देश्य केवल प्रशासन की गतिविधियों तक सीमित नहीं है। जनभागीदारी के माध्यम से इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा। प्रत्येक नागरिक स्वयं गंदगी नहीं फैलाने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प ले।कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, श्री मोहित जायसवाल, पार्षद श्री श्याम साहू, एडिशनल कमिश्नर श्री खजांची कुमार, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने छठ घाट की साफ-सफाई में सहभागिता निभाई तथा पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित शहर के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।
- 0- किसानों को फसल विविधीकरण के लिए किया प्रोत्साहितबिलासपुर. कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण (डीसीएस) के तहत फसल स्थिति के सत्यापन का कार्य जारी है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा ने तखतपुर के विजयपुर उप तहसील अंतर्गत ग्राम विजयपुर और दर्री में सर्वेक्षित 1 प्रतिशत खसरों का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया।सत्यापन के दौरान खेतों में फसलों की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया गया। पर्याप्त वर्षा के कारण फसलों की स्थिति अच्छी पाई गई। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार का उल्लेखनीय कीट प्रकोप भी नहीं मिला। उप संचालक कृषि ने ग्राम विजयपुर एवं दर्री के किसानों से फसल विविधीकरण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने धान के स्थान पर अरहर की फसल लेने वाले किसान के प्रयास की सराहना की और अन्य किसानों को भी कम अवधि वाली दलहन एवं तिलहन फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आगामी रबी मौसम में ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।इस दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी कु. समीधा यादव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी कु. श्रेया मिश्रा एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सी.पी. महिलाने उपस्थित रहे।
- 0- कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चाबिलासपुर. बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर (चकरभाटा) में आज एरोड्रम कमिटी एवं एरोड्रम एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी की बैठक कलेक्टर एवं एरोड्रम कमिटी के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विमान संचालन की सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों तथा विमान और पक्षियों एवं वन्यजीवों के बीच टकराव की घटनाओं की रोकथाम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) एवं नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एरोड्रम कमिटी की बैठक वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। इसमें एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा की जाती है। विशेष रूप से विमान अपहरण जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एयरपोर्ट नोडल अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन वीरेन सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शुभ्रा गढ़ेवॉल,सीएसओ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, कासो, विभिन्न एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर, मनोचिकित्सक, भाषा विज्ञानी, वन विभाग, एसडीएम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।इसी तरह एरोड्रम एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमिटी की बैठक में विमान संचालन के दौरान पक्षियों एवं वन्यजीवों के कारण उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। एयरपोर्ट परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पक्षियों और वन्यजीवों की गतिविधियों की निगरानी, संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान तथा आवश्यक निरोधात्मक उपायों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं पर्यावरणीय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने एयरपोर्ट की सुरक्षित एवं सुचारू विमान संचालन व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
- बिलासपुर. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, तिफरा में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा ‘विकसित भारत’ की थीम पर पेंटिंग एवं रंगोली तैयार की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन करते हुए रंगों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग एवं रंगोली में स्वच्छ एवं सुंदर भारत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आत्मनिर्भरता, तकनीकी विकास, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा देश की प्रगति जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया। रंग-बिरंगे चित्रों और आकर्षक रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के उज्ज्वल भविष्य और विकास की अपनी कल्पना को अभिव्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनमें देश के विकास के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। दिव्यांग विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से यह संदेश दिया कि अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर वे भी समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं।विद्यालय में आयोजित इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उनकी बनाई गई पेंटिंग एवं रंगोली ने न केवल उनकी कला प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि विकसित भारत के सपने और संकल्प को भी प्रभावी ढंग से सामने रखा।





.jpeg)





.jpeg)

.jpeg)














.jpg)