- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चल रहे राजस्व पखवाड़ा के प्रथम चरण में जिलेभर में शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। बिलासपुर जिले में राजस्व पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविरों में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशन में सभी 12 तहसीलों के अंतर्गत ग्रामों में शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और उनका मौके पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज बिलासपुर तहसील के मंगला, लिंगियाडीह, बेलतरा के पौंसरा, मस्तुरी के ग्राम पेण्ड्रीडीह एवं अकोला तथा सीपत तहसील के ग्राम कौड़िया, हरदाडीह, देवरी, रांक लगाए गए हैं । इसके अलावा पचपेड़ी तहसील के ग्राम सोन, कुकुर्दीकेरा, तखतपुर के खैरी, सागर, सकरी तहसील के ग्राम लमेर, घुटकू, बिल्हा तहसील के ग्राम मगरउछला, बोड़सरा एवं कोटा के ग्राम पिपरतराई, रानीसागर, बेलतरा तहसील अंर्गत ग्राम शक्तिबहरा, भेलवाटिकरी, केन्दाडांड, लुसदा एवं रतनपुर तहसील के ग्राम कलमीटार, भरदैयाडीह, जंजीराडीह, रतखण्डी, कंचनपुर, मझवानी एवं बरर में भी शिविर लगाए गए हैं ।जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों की न केवल संख्यात्मक जानकारी, बल्कि उनके निराकरण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें। file photo
- -बालोद जिले में राजस्व पखवाड़े के दौरान अधिकार अभिलेखों का किया जा रहा वितरणबालोद। राज्य शासन की लोक-कल्याणकारी पहल और श्राजस्व पखवाड़ाश् के सफल क्रियान्वयन से बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली की नई लहर देखी जा रही है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजनाके अंतर्गत अब ग्रामीणों को उनकी जमीन और मकान का वास्तविक मालिकाना हक मिल रहा है, जिससे वर्षों पुराने संपत्ति विवादों का अंत हो रहा है।बालोद जिले के निर्धारित 669 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य शतप्रतिषत पूर्ण कर लिया गया है। यह प्रशासन की तत्परता और आधुनिक तकनीक के प्रति सजगता का परिणाम है। जिले में सर्वे और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से पूर्ण करने के बाद अब तक 12 गांवों के कुल 1,296 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित घरों और बाड़ियों का आधुनिक ड्रोन तकनीक से सटीक सर्वे किया गया है, जिससे पारदर्शी तरीके से दस्तावेज तैयार किए गए हैं।जिला प्रशासन बालोद ने वर्तमान में चल रहे राजस्व पखवाड़े (01 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक) के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है। इसके अंतर्गत लक्षित गांव 142 में 23,157 अधिकार अभिलेख वितरण का लक्ष्य रखा है। जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम पीकरिपार के निवासी श्री याद राम साहू और श्री माखन लाल साहू ने शिविर के माध्यम से अपना अधिकार अभिलेख प्राप्त किया। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि अब उनके पास अपनी जमीन के पक्के दस्तावेज हैं, जिससे वे भविष्य में बैंक लोन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे। लाभार्थियों ने इस कल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत मिल रहा अधिकार अभिलेख केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि ग्रामीण सशक्तिकरण का आधार है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर कानूनी सुरक्षा मिली है।
- -गीला कचरा हरे डिब्बे, सूखा कचरा नीले डिब्बे, सेनेटरी कचरा लाल डिब्बे, विशेष देखभाल कचरा काले डिब्बे में पृथक - पृथक डिब्बे में रखने और कचरा मिक्स नहीं करने की विनम्र अपील-यदि आपके क्षेत्र में डोर टु डोर कचरा संग्रहण वाहन समय पर नहीं आता है, तो तुरंत रायपुर नगर निगम की हेल्पलाइन 1100 में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सकेरायपुर - भारत सरकार के केन्द्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी दिशा - निर्देशों के अनुरूप दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के नए नियमों के अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष श्री गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर निगम मुख्यालय स्वच्छ भारत मिशन शाखा और नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों के माध्यम से सभी 70 वार्डो में स्वच्छता के चार धुरंधर पहल को लेकर नागरिकों के मध्य सघन जनजागरूकता अभियान राजधानी शहर रायपुर को जनसहभागिता से स्वच्छ राजधानी शहर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.आज इसके अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के अंतर्गत वार्डो में नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन सहित सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के साथ मिलकर घर - घर जाकर स्वच्छता के चार धुरंधर पहल के सम्बन्ध में नागरिकों के मध्य जनजागरूकता अभियान चलाया.इसी प्रकार नगर निगम जोन 8 अंतर्गत संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 अंतर्गत सरोना में बीएसयूपी आवासीय परिसर में रहवासियों के मध्य वार्ड 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव ने शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील चंद्राकर सहित नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा और स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के साथ मिलकर स्वच्छता के चार धुरंधर पहल के सम्बन्ध में जनजागरूकता अभियान चलाया. नागरिकों को जानकारी दी गयी कि वे हरे रंग के डिब्बे में गीला कचरा सब्जियों के छिलके, बचे हुए खाद्य पदार्थ, नीले रंग के डिब्बे में सूखा कचरा प्लास्टिक, कागज, धातु, लाल रंग के डिब्बे में सेनेटरी कचरा डायपर, सेनेटरी पेड एवं काले रंग के डिब्बे में विशेष देखभाल कचरा धरेलू खतरनाक अपशिष्ट, पेंट और केमिकल के डिब्बे, घरेलू कीटनाशक तथा उपयोग की गयी अथवा एक्सपायर्ड दवाईयां पृथक - पृथक रखें, कचरा मिक्स ना करें. 4 डिब्बे अपनाएं रायपुर शहर को स्वच्छ बनाएं. जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू और संत रवि दास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद श्री अर्जुन यादव ने नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिकों से विनम्र अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में डोर टु डोर कचरा संग्रहण करने वाहन समय पर नहीं आता है, तो वे रायपुर नगर पालिक निगम की हेल्पलाइन 1100 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.
- -रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिल रही नई गति: वित्त मंत्री ने करोड़ों रुपयों के कार्यों की दी सौगात- विधानसभा के 05 ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजनरायगढ़। जिले के ग्रामीण अंचलों में अधोसंरचना और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा देते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। “गांव चलो अभियान” के तहत क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसके लिए लगातार जमीनी स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।इस दौरान ग्राम-सूरजगढ़ में लगभग 192.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित सूरजगढ़-पड़िगांव से तेलीपाली सड़क का लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात सरल व सुगम होगा। वहीं ग्राम टिनमिनी में 12 लाख रुपये की लागत से शेड तथा 5.20 लाख रुपये की लागत से विक्रम घर से स्कूल तक सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्रा अंजली सतपति को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नावापाली में 7.50 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण किया गया, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।इसी क्रम में पड़िगांव में जगन्नाथ मंदिर के पास 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया। साथ ही यहां 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा चौहान मोहल्ला में 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। ग्राम गुडू में वार्ड क्रमांक 01 में 10 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण किया गया, वहीं 10.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली एक अन्य सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया।वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने टिनमिनी सहित अन्य गांवों में “गांव चलो अभियान” के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इन कार्यों से न केवल बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्राम के सरपंच, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- -देश में 80 लाख से अधिक और छत्तीसगढ़ में दो लाख गीग वर्कर-ई-श्रम पोर्टल में अब होने लगा गीग मजदूरों का भी पंजीयनरायपुर। गीग मजदूर यानी ओला, उबर, जोमेटो, रैपिडो, स्विगी, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे संस्थानों में कार्य करने वाले मजदूरों के जिन्हें कंपनियां अपना पार्टनर कहती है, लेकिन उनकी सुरक्षा औऱ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन रहती है। गीग मजदूरों के लिए आयोजित आज की यह संगोष्ठी उनके पुर्नउत्थान का शंखनाद है। गीग मजदूरों को आज यूनियन की जरूरत हैं, क्योंकि एकता ही शक्ति है। उक्ताशय के विचार रविवार को महाराष्ट्र मंडल में आयोजित संगोष्ठी में भारतीय मजदूर संघ की अध्यक्ष शोभा सिंहदेव ने कहीं।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए शोभा सिंहदेव ने कहा कि आनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनियां आपको पार्टनर तो कहती है, लेकिन इस शब्द की आड में आपको बुनियादी सुविधाओं से दूर रखती है। इन्हीं सुविधाओं को उनसे लेने के लिए हमें संगठित रहना जरूरी है।छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि संगठन की शक्ति है। उसी संगठन का परिणाम है कि आज केंद्र में मोदी की सरकार बैठी है। गीग वर्करों का एक बड़ा तंत्र देश में कार्य कर रहा है। वह हर व्यक्ति को आपको घर पहुंच सेवा देता है गीग वर्कर की श्रेणी में आता है, फिर यह जरूरी नहीं कि वह किसी बड़ी कंपनी से जुड़ा हो। चार नये श्रम कानून मजदूरों के हित में है।कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी ने कहा कि गीग वर्करों को अपने अधिकारों को जानना जरूरी है। आपको अब ई-श्रम में पंजीयन का अधिकार है। पहले यह अधिकार नहीं था। श्रमिक पंजीयन के तहत दो लाख रुपये का बीमा भी आपका अधिकार है। वहीं किसी कंपनी द्वारा आईडी ब्लाक कर देने पर कंपनी के विरुद्ध सुनवाई का भी आपको अधिकार है। अधिकार जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी आपके कर्तव्य भी है। और आपका कर्तव्य है कि आप कंपनी को अपनी सही जानकारी दें। कंपनी के साथ होने वाले अनुबंध को अच्छे से पढ़े और समझे।इससे पूर्व स्वतंत्र श्रमिक शोधार्थी सुश्री शुभांगी शुक्ला ने कहा कि गीग की सेवा देश की अर्थ व्यवस्था के लिए जरूरी है। बड़ी कंपनी सरकार तक अपनी बात आसानी से पहुंचा देती है, लेकिन गीग मजदूरों को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए एक उचित माध्यम चाहिए और वह माध्यम हमारा संगठन हैं। देश की जीडीपी में गीग मजदूरों का लगभग 2 फीसद योगदान है। इनकी परेशानियों को सरकार तक पहुंचाने का काम संगठन कर रहा है। राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे राज्यों में गीग मजदूरों के लिए कानून बन चुके है। छत्तीसगढ़ में भी इसकी तैयारी कर चल रही है।छत्तीसगढ़ शासन की मोर संगवारी प्रोजेक्टर के परियोजना प्रबंधक और महाराष्ट्र मंडल के परितोष डोनगांवकर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गीग श्रमिकों को बताया कि अब बे शासन की ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा सकते है। अब पोर्टल में इसके लिए अलग से विकल्प दिया गया है। इसमें आपको अपनी कंपनी का नाम दर्ज करना होगा। इसके तहत आपको दो लाख का बीमा लाभ भी मिलता है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष और समाजसेवी अजय मधुकर काले ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की शुरूआत भी कुछ इसी तरह कुछ लोगों के साथ हुई थी। आज वह देश की बड़ी संघ के रुप में मजदूरों के हित के लिए कार्य कर रही है। आज की यह संगोष्ठी गीग मजदूरों की सफलता की पहली सीढ़ी है। संगठन की शक्ति ही सफलता दिलाएगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा 20 गीग मजदूरों को साइकिल खरीदने के लिए 3697 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
- रायपुर । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CDS (I) एवं NDA/NA (I) परीक्षा-2026 रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।जिले में CDS परीक्षा 3 पालियों में तथा NDA परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।प्रथम पाली में CDS परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक 3 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें कुल 950 परीक्षार्थियों में से 542 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं NDA की प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक 5 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें 1816 में से 1335 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।द्वितीय पाली में CDS परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक 3 केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें 950 में से 544 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। NDA की द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक 5 केंद्रों में संपन्न हुई, जिसमें 1816 में से 1333 परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।तृतीय पाली में CDS परीक्षा शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक 2 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई, जिसमें 449 में से 216 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।परीक्षा समाप्ति के उपरांत उपयोग में न लाई गई गोपनीय परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रूप से कलेक्ट्रेट रायपुर में जमा कराया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया नियमों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
-
-बिना अधिभार देय अंतिम नियत तिथि दिनांक 30 अप्रैल तक नगर निगम रायपुर के सभी जोन कार्यालय के राजस्व विभाग सहित मोर रायपुर एप और ऑनलाइन लिंक https://mcraipur.in/ से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा की उपलब्धता
रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार बिना अधिभार सम्पतिकर की अदायगी दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक करने की छूट सभी सम्पतिकरदाता नागरिकों को प्रदान की गयी है. रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर के सभी बकायादारों को एक बार पुनः स्पष्ट अवगत करवाया गया है कि सम्पूर्ण बकाया राशि नगर निगम राजस्व विभाग अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित बकायादारों पर कुर्की और सीलबंदी करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई की परेशानी और तनाव से बचने सम्बंधित बकायादार रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग को अपना देय सम्पूर्ण बकाया तत्काल अदा कर देवें.बिना अधिभार नियत अंतिम देय तिथि दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक बिना अधिभार करों की अदायगी नहीं किये जाने पर नियमानुसार 17 प्रतिशत अधिभार सहित बकाया राजस्व की वसूली की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के तनाव और परेशानी से बचें.रायपुर नगर पालिक निगम के समस्त 10 जोन कार्यालयों के राजस्व विभाग और समस्त सदर काउंटरों में दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक सम्पतिकरदाता नागरिक जोन कार्यालय जाकर अपनी सुविधा अनुसार अपना देय सम्पूर्ण सम्पतिकर सहज और सरल तरीके से अदा कर सकते हैँ.इसके साथ ही रायपुर नगर पालिक निगम के मोर रायपुर एप को प्ले स्टोर से मोबाइल पर डाउनलोड करके और ऑनलाइन लिंक https://mcraipur.in/ से ऑनलाइन सम्पतिकर भुगतान की सुविधा की उपलब्धता है. जिससे कोई भी सम्पति करदाता नागरिक अपने देय सम्पतिकर सहित सभी निगम करों का भुगतान घर बैठे एक क्लिक पर आसानी से बिना अधिभार देय अंतिम नियत तिथि दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक रायपुर नगर पालिक निगम राजस्व विभाग को अपनी सुविधा अनुसार कर सकता है.रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों के रहवासी सम्पति करदाता नागरिकों को इस सहज और सरल प्रशासनिक जनसुविधा का पूर्ण वांछित लाभ अधिकाधिक संख्या में अवश्य प्राप्त करना चाहिए. - रायपुर - सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका पद्म विभूषण से अलंकृत 92 वर्षीया आशा भोंसले के रविवार को आकस्मिक निधन पर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को संगीत के क्षेत्र में एक युग का अवसान और अपूरणीय क्षति निरुपित किया है और कहा है कि लगभग लगातार 8 दशकों तक संगीत के क्षेत्र में हिन्दी, मराठी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में लगभग 12000 से अधिक गानों को सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत करने वाली सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का नाम विश्व में संगीत के क्षेत्र में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान कर उनके समस्त परिवारजनों, सहयोगियों, मित्रों, इष्टगणों सहित विश्व भर के करोड़ों संगीत प्रेमियों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है.
- -रोड साईट व्यवसाय करने वाले छोटे व्यवसायियों को मिली स्थाई दुकानें, अब हटाये जाने का डर नहीं सतायेगा उन्हेंरायपुर। उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कोरबा के लघु व्यवसायियों को एक बड़ा तोहफा देते हुये उन्हें आनंद बाजार वेंडिंग जोन की सौगात प्रदान की है। अब सड़क के किनारे फुटपाथ आदि पर व्यवसाय करने वाले इन लघु व्यवसायियों को सुविधापूर्ण स्थाई दुकानें मिल चुकी हैं, अब उन्हें बार-बार दुकान हटा दिये जाने का डर भी नहीं सतायेगा तथा निश्चिंत हो कर अपने व्यवसाय का संचालन कर सकेंगे। इस अवसर पर लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की, वहीं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित अन्य पार्षदगण व जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।यहॉं उल्लेखनीय है कि कोरबा शहर में काफी तादात में सड़क के किनारे फुटपाथ आदि में लघु व्यवसायियों द्वारा अपने छोटे-छोटे व्यवसाय संचालित किये जा रहे हैं, किन्तु इन व्यवसायियों को सदैव स्थल से हटा दिये जाने का डर बना रहता है, वहीं दूसरी ओर इससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, आवागमन बाधित होता है, जहॉं एक ओर इन लघु व्यवसायियों को दुकानें हटा दिये जाने का भय बना रहता है, वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों, आमनागरिकों को भी असुविधा होती है, समय-समय पर इन व्यवसायियों को व्यवसाय प्रभावित होता है तथा उन्हें हर समय एक स्थाई स्थान की आवश्यकता बनी रहती है तथा उनका सपना रहता है कि उन्हें अपने व्यवसाय हेतु एक स्थाई ठिकाना मिल जाए। इन लघु व्यवसायियों के हितों के मद्देनजर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बुधवारी बाजार के सामने रोड की दूसरी ओर स्थित पार्किंग स्थल मैदान के किनारे-किनारे चारों ओर 53 दुकानों से युक्त वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया है, इन दुकानों को इन्हीं लघु व्यवसायियों को आबंटित किया गया है व आबंटित किया जा रहा है। आज प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षीय उपस्थिति में उक्त वेंडिंग जोन का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे पिताजी एवं मैं स्वयं सड़क साईट में दुकान लगाकर व्यापार करते थे, अतः मैं रोड साईट में व्यवसाय करने वाले व्यवसायी बंधुओं के दुख दर्द से अच्छी तरह परिचित हूॅं, मेरा संकल्प है कि रोड साईट व्यवसाय करने वाले व्यापारी भाईयों के हितों की सदैव रक्षा की जायेगी, जब तक उन्हें उनके व्यवसाय हेतु स्थाई ठिकाना उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक उन्हें स्थल से हटाया नहीं जायेगा। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुये कहा कि मेरे जन्म दिवस के अवसर पर आज यह पुन्य का कार्य करने का मौका महापौर के माध्यम से मुझे प्राप्त हुआ है, जिसके लिये मैं उन्हें धन्यवाद देता हूॅं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इस मौके पर लघु व्यवसायीबंधुओं को भी बधाई व शुभकामनायें दी तथा उनके व्यवसाय की सफलता तथा उनके लगातार प्रगति की कामना की।इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज तो मेरे लिये दोहरी खुशी का दिन है, क्योंकि एक ओर कोरबा के लोकप्रिय विधायक व मेरे बडे़ भाई उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का जन्म दिवस है, तो वहीं दूसरी ओर इस शुभ दिवस पर सड़क के किनारे व्यवसाय करने वाले हमारे छोटे-छोटे व्यवसायी भाईयों को उनके व्यवसाय हेतु स्थाई ठिकाना मिल रहा है। महापौर श्रीमती राजपूत ने आगे कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा मुझे लगातार मार्गदर्शन दिया जाता है कि शहर के किसी भी छोटे व्यवसायी विशेषकर सड़क के किनारे दुकान लगाकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायी भाईयों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों, जो जहॉ व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें वहॉं से न हटाया जाए, जब तक की उन्हें स्थाई ठिकाना उपलब्ध न करा दिया जाए।उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा लघु व्यवसायियों, वंेन्डर्स के हितों की सुरक्षा किये जाने के मद्देनजर दिये गये दिशा निर्देशों के तहत महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने सभी जोनांतर्गत वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि सड़क किनारे व फुटपाथ आदि में व्यवसाय कर अपना जीवन यापन करने वाले छोटे-छोटे व्यवसायियों को उनके व्यवसाय संचालन हेतु स्थाई ठिकाना प्रदान किया जा सके तथा वे भयमुक्त वातावरण में निश्चिन्त होकर अपना व्यवसाय कर सकें।इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने नवनिर्मित आनंद बाजार वेंडिंग जोन की दुकानों की चाबी व्यवसायियों को प्रदान की। इस मौके पर जिन व्यवसायियों को दुकानों का आबंटन व चाबी दिया गया, उनमें राजू गुप्ता, विनोद कुमार राठौर, नवोदित जैन, मनीष साहू, चंद्रिका देवांगन, मीना देवी, साहेब दास, राजेश सिंह, दीपू कुमार, जीतन दास, लता अभिषेक, मोहम्मद मुस्तफा आदि व्यवसायी शामिल हैं। इस मौके पर लघु व्यवसायियों ने उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत का हार्दिक स्वागत किया तथा उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, मनोज अग्रवाल, रूखमणी नायर, नरेन्द्र पाटनवार, दीनू महाराज, कृष्णा द्विवेदी, दुष्यंत शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, मनोज राजपूत, अनिल यादव, सुरेन्द्र राजवाडे़ जोन कमिश्नर भूषण उरांव, अश्वनी दास, अंजुला अनंत, राजू गुप्ता, रामलाल पटेल, शबीर खान,विनोद राठौर, गुलजार सिंह, संजय मानिकपुरी, शैलेन्द्र यादव, प्रीति चौहान, स्वाति कश्यप, एस.के.जैन, संतोष देवंागन आदि सहित काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप (CGPAG) द्वारा आयोजित तीसरी दृश्य कला प्रदर्शनी ‘गौरा’ का आयोजन 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक महंत घासीदास संग्रहालय, राजभवन के निकट स्थित आर्ट गैलरी, रायपुर में किया गया। । इस अवसर पर चार विशिष्ट अतिथि कलाकारों की सहभागिता भी रहेगी।इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 अप्रैल 2026 को मुख्य अतिथि श्री गुरु खुशवंत, तकनीकी शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन व विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. चित्तरंजन कर , लेखक रायपुर और वेद प्रकाश भारद्वाज, दृश्य कलाकार, कला लेखक, क्यूरेटर और संपादक, नई दिल्ली के करकमलों द्वारा किया जाएगा, जो इस अवसर को गौरवान्वित करेंगे। उद्घाटन के पश्चात प्रदर्शनी दर्शकों के लिए खुली रही।‘गौरा’ प्रदर्शनी समकालीन भारतीय कला की विविधता, सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति का उत्सव है। यह कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और आम दर्शकों को देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों की कृतियों को देखने और समझने का अनूठा अवसर प्रदान करेगी। श्री गुरु खुशवंत, तकनीकी शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि मुझे बेहद खुशी और गर्व है कि मैं छत्तीसगढ़ की जीवंत और विविध कलात्मक भावना के उत्सव, सीजीपीएजी की उद्घाटन प्रदर्शनी ‘गौरा’ में आपका स्वागत करता हूँ। यह प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि इसमें हमारे क्षेत्र के 100 प्रगतिशील कलाकार एक साथ आ रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक ने हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य के कैनवास पर अपनी अनूठी दृष्टि और रचनात्मकता का योगदान दिया है।डॉ. ध्रुव तिवारी -क्यूरेटर, छत्तीसगढ़ प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप (CGPAG), रायपुर ने कहा कि कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही है। गौरा के माध्यम से हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ में मौजूद कलात्मक प्रतिभा के समृद्ध ताने-बाने को प्रदर्शित करना है, जो हमारे कलाकारों को अपनी कहानियों, सपनों और दृष्टिकोणों को दुनिया के साथ साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। यह प्रदर्शनी केवल कलाकृतियों का प्रदर्शन नहीं है। यह एक संवाद है, कलाकार और दर्शक के बीच एक वार्तालाप है, जो आपको व्यक्तिगत स्तर पर कलाकृतियों का पता लगाने, व्याख्या करने और उनसे जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है।घासीदास म्युजियम कला वीथिका रायपुर में (CGPAG) की संगठनात्मक संरचना में डॉ. ध्रुव तिवारी -क्यूरेटर, जितेन साहू को- ऑर्डिनेटर, शांति तिर्की एसोसिएट को-ऑर्डिनेटर तथा अनिल खोबरागड़े, कोषाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यहाँ प्रस्तुत कृतियाँ हमारे कलाकारों के लचीलेपन, नवाचार और जुनून का प्रमाण हैं। वे हमारे समय के सार को पकड़ते हैं, उन विषयों को संबोधित करते हैं जो हमारी सामूहिक चेतना-पहचान, विरासत, पर्यावरण और मानवीय अनुभव के साथ प्रतिध्वनित होते हैं। प्रत्येक कृति अपने निर्माता की आत्मा में एक खिड़की है, जो शब्दों से परे अंतर्दृष्टि और भावनाएँ प्रदान करती है।डॉ. ध्रुव तिवारी ने बताया कि जब आप ‘गौरा’ में आगे बढ़ते हैं, तो मैं आपको कलाकृतियों से न केवल दृष्टिगत रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ। उन्हें आपसे बात करने दें, आपको चुनौती दें और आपको प्रेरित करें। कला में परिवर्तन लाने, विचार को उकसाने और समझ को बढ़ावा देने की शक्ति है। मुझे उम्मीद है कि यह प्रदर्शनी आप में से प्रत्येक के भीतर कला के लिए जिज्ञासा और प्रशंसा की चिंगारी को प्रज्वलित करेगी, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत और हमें परिभाषित करने वाली रचनात्मक भावना से गहरा संबंध बनाएगी।डॉ. ध्रुव तिवारीने कहा कि मैं उन सभी कलाकारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस प्रदर्शनी में अपने कामों का योगदान दिया है, साथ ही आयोजकों, प्रायोजकों और समर्थकों के प्रति भी जिन्होंने ‘गौरा’ को संभव बनाया है। कला के इस उत्सव के पीछे आपकी लगन और जुनून प्रेरक शक्तियाँ हैं।छत्तीसगढ़ प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप (CGPAG) एक सक्रिय कला मंच है, जो कलाकारों को एकजुट कर समकालीन कला को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। (CGPAG) की प्रथम प्रदर्शनी ‘सोहाई’ का आयोजन 12 से 14 अप्रैल 2025 तक महंत घासीदास संग्रहालय, रायपुर में आयोजित की गई थी।
- -शहीद वन कर्मियों के बलिदान को किया नमन-वन, पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी - मंत्री श्री नेतामरायपुर ।आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वनमंडलाधिकारी कार्यालय परिसर में वन शहीद स्मारक का लोकार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आयोजित कार्यक्रम में वन शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि परिसर में निर्मित शहीद स्मारक उन वन कर्मियों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने अपने कर्तव्य पालन के दौरान नक्सलियों के हाथों अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं विषम परिस्थितियों में वनों और पर्यावरण की सुरक्षा करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। वन कर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वन संपदा और वन्य प्राणियों की रक्षा में जुटे रहते हैं। उन्होंने बताया कि अवैध कटाई, वनाग्नि, अवैध कब्जा और अवैध शिकार जैसी गतिविधियों से वनों को लगातार खतरा बना हुआ है, ऐसे में वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने वन शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।उन्होंने कहा कि वनों और पर्यावरण के कारण ही मानव जीवन संभव है, इसलिए इनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जंगलों पर आश्रित हैं, इसलिए वनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं से अनेक वनस्पतियां, औषधीय पौधे, जड़ी-बूटियां एवं वन्य प्राणी नष्ट हो रहे हैं, जो अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे वनों की रक्षा के लिए आगे आएं और अवैध कटाई, अवैध कब्जा एवं वनाग्नि जैसी गतिविधियों को रोकने में सहयोग करें।उन्होंने बढ़ती गर्मी के मौसम में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरतने तथा अमानवीय कृत्यों पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं समृद्ध वन संपदा का संरक्षण करे।इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी श्री आलोक बाजपेयी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -बैगा-बिरहोर बसाहटों में आधारभूत सर्वेक्षण प्रारंभ, योजनाओं से जुड़ेंगे हर परिवाररायपुर । विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) शुरू किया है। इस मिशन का उद्देश्य 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 PVTG समुदायों को पक्का घर, स्वच्छ जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना है।बिलासपुर जिले में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों (PVTG) के लिए आधारभूत सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह सर्वेक्षण मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक परिवार तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत बिलासपुर जिले की 54 बसाहटों में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) समुदाय, मुख्यतः बैगा और बिरहोर का आधारभूत सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। यह सर्वेक्षण आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। सर्वेक्षण दल द्वारा प्रत्येक पीवीटीजी परिवार के घर-घर पहुंचकर सभी सदस्यों की विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। इस दौरान आधार कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, सिकल सेल कार्ड, टीकाकरण की स्थिति, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना का लाभ, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी संकलित की जा रही है।भारत सरकार द्वारा विकसित ‘सर्वे सेतु ऐप’ के माध्यम से यह कार्य रियल टाइम लोकेशन के आधार पर किया जा रहा है, जिससे सर्वेक्षण की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो रही है। इस डिजिटल प्रक्रिया से न केवल आंकड़ों का त्वरित संकलन संभव हो रहा है, बल्कि भविष्य की योजनाओं के निर्माण में भी सहूलियत मिलेगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने आज कुछ गांवों का दौरा कर सर्वे कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण के माध्यम से पीवीटीजी परिवारों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर उन्हें शासकीय योजनाओं से पूर्ण रूप से जोड़ा जाए और उनके समग्र विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके।
- -मिट्टी की सांस लौटाएगी हरी खाद- घटती उर्वरता के दौर में किसानों के लिए उम्मीद की हरियालीरायपुर। हरी खाद मिट्टी की उपजाऊ शक्ति, जैविक पदार्थ और नत्रजन (नाइट्रोजन) बढ़ाने के लिए उगाई जाने वाली दलहनी फसलें (जैसे- ढैंचा, सनई, मूंग, लोबिया) हैं, जिन्हें फूल आने से पहले खेत में ही जोतकर मिला दिया जाता है। यह मृदा की संरचना सुधारती है, नमी बनाए रखती है और रासायनिक खादों पर निर्भरता कम कर लागत घटाती है। हरी खाद का उपयोग मिट्टी के लिए किसी जीवनदायिनी संजीवनी से कम नहीं है।उर्वरता तेजी से घट रही धरती जो कभी सोना उगलती थी, आज थकान से बोझिल दिखने लगी है। रासायनिक उर्वरकों की अंधाधुंध दौड़ और लगातार सघन खेती ने मिट्टी की सेहत को भीतर तक कमजोर कर दिया है। ऐसे समय में कृषि विभाग ने किसानों के सामने एक सरल, सस्ता और टिकाऊ उपाय रखा है, हरी खाद, जो सिर्फ खेती नहीं, बल्कि धरती के पुनर्जन्म की कहानी लिख सकती है।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इस खरीफ सीजन से ही हरी खाद को अपनाएं। विभाग का मानना है कि बढ़ती जनसंख्या और घटते जोत रकबा के कारण किसान एक ही खेत पर बार-बार खेती करने को मजबूर हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता तेजी से घट रही है।जैविक कार्बन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी अब साफ दिखाई देने लगी है। हरी खाद केवल विकल्प नहीं, बल्कि टिकाऊ खेती की दिशा में निर्णायक कदम है। यह मिट्टी को पुनर्जीवित करने का सबसे सस्ता और प्रभावी माध्यम है। आज जब खेती लागत के बोझ तले दब रही है और मिट्टी अपनी ताकत खो रही है, तब हरी खाद उम्मीद की वह हरियाली है जो धरती को फिर से जीवंत कर सकती है।यह है हरी खाद- मिट्टी का प्राकृतिक टॉनिककृषि विभाग के अधिाकारियों ने बताया कि हरी खाद उन फसलों को कहा जाता है जिन्हें खेत में उगाकर हरी अवस्था में ही मिट्टी में मिला दिया जाता है। ढैंचा, सन, मूंग, उड़द, लोबिया, बरसीम जैसी दलहनी फसलें इसमें प्रमुख हैं। इनकी जड़ों में मौजूद राइजोबियम जीवाणु हवा से नाइट्रोजन लेकर मिट्टी में जमा करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे किसान महंगे यूरिया से करता है। हरी खाद का उपयोग मिट्टी के लिए किसी जीवनदायिनी संजीवनी से कम नहीं है।हरी खाद के लाभहरी खाद से मिट्टी में नाइट्रोजन की पूर्ति होती है, फास्फोरस की घुलनशीलता बढ़ती है, जिंक, आयरन, कॉपर जैसे सूक्ष्म तत्वों की उपलब्धता बढ़ती है। इसके अलावा मिट्टी की संरचना में सुधार, भुरभुरापन, नमी धारण क्षमता में वृद्धि और खरपतवार व कीटों पर प्राकृतिक नियंत्रण भी मिलता है।नाइट्रोजन की भरपूर आपूर्तिढैंचा एक एकड़ में 55 से 60 किलो नाइट्रोजन देता है, जो करीब 3 बोरी यूरिया के बराबर है। इसके अलावा सनाई 45-50 किलो, बरसीम 48-50 किलो और लोबिया/ग्वारफली 22-30 किलो नाइट्रोजन प्रति एकड़ देती है।समय का ध्यान ही सफलता की कुंजीसिंचित क्षेत्रों में मई में बुवाई करें, असिंचित क्षेत्रों में जून (वर्षा पूर्व) में बुवाई करें। 40-50 दिन बाद हरी अवस्था में ही जुताई कर मिट्टी में मिला दें। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे इस पारंपरिक लेकिन वैज्ञानिक पद्धति को अपनाएं और अपनी मिट्टी, अपनी आय और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करें।
- -देश की आधी आबादी को उसका अधिकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया - लता उसेण्डी-लोकतंत्र में महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में 33 प्रतिशत स्थान दिया जायेगा - लता उसेण्डी-नारीशक्ति वंदन अधिनियम के लिये प्रधानमंत्री मोदी का माना आभारजगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने जगदलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इस क्रांतिकारी कदम को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर सुश्री उसेण्डी ने कहा कि इससे पहले कभी किसी ने दल ने संसद के दोनों सदनो मे पारित कराने की हिम्मत नहीं दिखा पाए।भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर तमाम राजनीतिक दलों ने देखा, लेकिन उनका अधिकार किसी ने नहीं दिया। देश की आधी आबादी को उनका अधिकार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया है एवं सबके विकास में महिलाओं को भी जोड़ा। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नारीत्व का जो सम्मान किया है, उसके लिए देश की सभी बहनें प्रधानमंत्री श्री मोदी को बहुत साधुवाद देती हैं कि उन्होंने इतनी ताकत के साथ भारत की संसद में इस अधिनियम को रखा है। जब इस अधिनियम को संसद के पटल पर रखा गया तब परिस्थितियाँ सकारात्मक नहीं थीं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2029 में यह बिल लागू हो, उस दिशा में कार्य किया और अभी उस पर संशोधन आ रहा है। आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा में संशोधन के साथ यह बिल पारित होगा 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ। महिलाओं ने देश में बहुत बेहतर काम किया।भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की, जिसका सकारात्मक परिणाम आया है। आज महिलाएं नीति-निर्धारक भी हैं, केवल नीति के लाभार्थी नहीं हैं। महिलाएं अब नीति बनाएंगी। जब महिलाएं सदन में बड़ी संख्या में बैठेंगी तो सकारात्मक परिणाम आएगा, जो भारत की राजनीति को परिवर्तित करेगा। लता उसेण्डी ने नारी शक्ति वंदन बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बिल महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह बिल महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आगे व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।इस पत्रवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मण्डावी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अंतीवेक सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- दुर्ग । वार्ड-67 सेक्टर 7 पश्चिम सड़क 37 ए भिलाई नगर में पीलिया के मरीजों की जानकारी होने पर 12 अप्रैल 2026 को डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग के निर्देशन में एवं डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी, दुर्ग के मार्गदर्शन में डॉ. पियाम सिंग, प्रभारी अधिकारी, सिविल हॉस्पिटल सुपेला भिलाई व श्रीमती रितीका सोनवानी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, दुर्ग श्री विजय सेजुले, सुपरवाईजर, श्री हितेन्द्र कोसरे, बीईटीओ एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया। सेक्टर-07, स्ट्रीट-37ए भिलाई में पीलिया ग्रस्त होने के कारण लक्षण पाये गये मरीजों का रक्त नमूना लिया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दानी से प्राप्त जानकारी अनुसार आज प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 65 घरों का भ्रमण कर 07 पीलिया से ग्रसित नए मरीज पहचान किये। इस प्रकार उक्त संक्रमित क्षेत्र में आज दिनांक तक कुल 31 पीलिया के मरीज़ मिले। जिनमें 01 पुराने मरीज डिस्चार्ज हुए। इस प्रकार भर्ती मरीज श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस भिलाई में 03, पल्स हास्पीटल, भिलाई-1 में 01 उपचाररत है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। पीलिया प्रदूषित जल व भोजन से फैलने वाला संक्रामक रोग है जो विषाणुओं के संक्रमण से होता है। विषाणुओं के शरीर में प्रवेश करने के 15 से 50 दिनों के भीतर बीमारी के लक्षण प्रगट होते है। पीलिया के प्रमुख लक्षण भुख न लगना, पीले रंग की पेशाब होना, भोजन का स्वाद न आना, उल्टी लगना या होना, सिर में दर्द होना एवं कमजोरी तथा थकावट का अनुभव करना, पेट के दाहिने तरफ ऊपर की ओर दर्द होना, आंखे व त्वचा का रंग पीला होना।
- -NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई-थाना खुर्शीपार एवं ACCU टीम की संयुक्त प्रभावी कार्यवाहीदुर्ग । थाना खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी नगर श्री राम मंदिर के पास स्थित एक मकान में उड़ीसा से आए व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर बिक्री हेतु रखा गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपीगण के कब्जे से कुल 09 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, नगदी रकम 12,100 रुपए एवं 02 नग मोबाइल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर विक्रय करना स्वीकार किया गया।मामले में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 20(बी), 27 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।▪️ घटना का कारण :अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री▪️ घटनास्थल :बालाजी नगर, श्री राम मंदिर के पास, खुर्शीपार, दुर्ग▪️ आरोपी का नाम :1. नवीन राना, उम्र 26 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)2. प्रमोद राणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)3. दुर्गा अम्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्शीपार, दुर्ग▪️ जप्त सामग्री :1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – 09 किलो 500 ग्राम (कीमती लगभग ₹4,75,000/-)2. नगदी रकम – ₹12,100/-3. 02 नग मोबाइल (कीमती ₹32,000/-)कुल जुमला कीमती ₹5,19,100/-▪️ सराहनीय भूमिका :उक्त कार्यवाही में थाना खुर्शीपार पुलिस टीम एवं ACCU टीम की संयुक्त रूप से प्रभावी भूमिका रही।▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान में जनसहयोग अपेक्षित है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
- -चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजनरायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत जिले के सीमा पर स्थित ग्राम चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान कलेक्टर, जिला पंचायत सदस्य श्री कपिल नाग, जनपद सदस्य श्री घसियाराम सेठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों को जानकारी ली और निराकरण हेतु निर्देशित किया।कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने श्रम पंजीयन के लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामीण महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु ई-रिक्शा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पशुपालन विभाग की योजनाओं से जुड़ने एवं विकसित भारत जीरामजी योजना के अंतर्गत शेड निर्माण का लाभ उठाने की अपील की।शिविर में ग्रामवासियों से विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर स्थल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को 04 ट्रायसायकल एवं 01 बैसाखी वितरित की गई। मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत की गई। इसी प्रकार 13 आधार कार्ड, 7 जाति प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 11 श्रम कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 14 राशन कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा 03 वर्मी बेड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 15 किसान किताब, कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को रागी बीज वितरण और वन विभाग द्वारा राजमोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम हिचका की श्रीमती सुनीता मंडावी को 02 लाख रुपए एवं ग्राम कावागांव की श्रीमती सुपोतिन कोर्राम को 30 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा 200 पौधे का भी वितरण किया गया।कलेक्टर ने लिया मड़िया पेज का आनंदकभी लाल आतंक से प्रभावित रहे चुरेगांव जैसे अंदरूनी गांव में आयोजित इस शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक पेय ‘मड़िया पेज’ की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर मड़िया पेज का स्वाद लिया और उनकी सराहना की।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार श्री विजय मिश्रा, श्री संतोष सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ श्री अनुराग सिन्हा, सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अपनी मधुर, विलक्षण और हृदयस्पर्शी आवाज़ से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया और करोड़ों हृदयों में अमिट स्थान बनाया। उनका यह अद्वितीय योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ वीणापाणि सरस्वती से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
- -सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन से ग्रामीणजन समृद्धि की ओररायपुर /सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन ग्रामीण भारत में समृद्धि, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रमुख स्तंभ बन रहे हैं। ये गतिविधियां न केवल परिवार को ताजी और पौष्टिक सब्जियां व प्रोटीन प्रदान करती हैं, बल्कि अतिरिक्त आय का जरिया भी बनती हैं। महिला आजीविका में वृद्धि के लिए एकीकृत क़ृषि सबंधित "दीदी के बखरी "कार्य अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है, जिसे देखकर बाकी दीदीयां भी अपने जीवन स्तर में सुधार लाने और आय बढ़ाने पर कार्य कर रही है।उत्तर बस्तर कांकेर जिले में बिहान योजना के तहत महिलाओं के आजीविका में वृद्धि हेतु सभी स्तर पर विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं । जिले में काफ़ी संख्या में दीदीयां अपने जीवन स्तर में सुधार के लिए आय मूलक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं । अपनी आय दुगुनी करने के लिए एकीकृत क़ृषि के साथ अन्य लाइवलिहुड एक्टिविटी कर रही हैं इसमें अपने घर के बखरी (बाड़ी) में व्यावसायिक रूप से सब्जी -भाजी लगाकर उसको बाजार में बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही है, साथ ही मछली पालन, मुर्गीपालन, बकरी पालन व वनोपज संग्रहण कर रही है। इस प्रकार से एकीकृत क़ृषि जिले के चार विकासखंड_ नरहरपुर, कांकेर, भानुप्रतापपुर, चारामा में संचालित है, जिसमें प्रत्येक संकुल के चार गांव को लिया गया है। योजना का उद्देश्य महिला किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है, जिससे उनकी औसत आय प्रतिमाह बीस से पच्चीस हजार तक पहुंच जाए।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उत्तर बस्तर कांकेर के मार्गदर्शन में यह योजना ज़िले में सुचारु रूप से संचालित हो रही है l यह योजना "दीदी के बखरी" नाम से संचालित है । विकासखण्ड नरहरपुर में 1200 महिलाएं, कांकेर में 790, चारामा में 734 एवं भानुप्रतापपुर में 640 महिलाएं इस प्रकार कुल 3364 महिला किसानों द्वारा सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण, मछली पालन इत्यादि गतिविधियां की जा रही हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में 10 हजार 780 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें उनका आवश्यक सहयोग करके उनके आय में वृद्धि का प्रयास किया जायेगा । इनके लिए सभी कलस्टर लेवल पर आजीविका सेवा केंद्र भी खोला जा रहा है जो दीदियों द्वारा ही संचालित होगा। इसके माध्यम से इनको उक्त गतिविधि के संचालन हेतु आवश्यक बीज, क़ृषि उपकरण, खाद आदि मुहैया कराया जायेगा। जिला पंचायत सीईओ ने गत दिनों नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, कांकेर की महिला किसानों से मिलकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।नरहरपुर विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रावस और बांस पत्तर पहुंचे जहाँ महिला किसान सुरेखा नेताम के द्वारा बनाये गए बखरी में लगाए ग्राफ्टेड सब्जी_ भाजी और मुर्गी पालन के कार्य को देख कर प्रसन्नता जाहिर की। सुरेखा ने बताया कि हरी पत्तेदार सब्जियां, कंदमूल और फल एनीमिया (खून की कमी) को दूर करते हैं और बच्चों व माताओं को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।ग्राम ठेमा की महिला किसान नामिका यादव के वनोपज और मुर्गी, मछली पालन के कार्य को देखकर काफ़ी सराहा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और जनजातीय समुदाय महुआ, इमली, शहद, लाख, और विभिन्न जड़ी-बूटियों का संग्रहण कर उन्हें बेचकर अपनी आय बढ़ाते हैं।भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम हाटकर्रा की महिला मोतिन दर्रो ने बताया कि मुर्गी पालन के साथ मछली पालन (Poultry-cum-Fish) करने से मुर्गियों की बीट मछली का चारा बन जाती है, जिससे चारे का खर्च बचता है और लाभ बढ़ता है। बकरीपालन एवं मछली पालन और सूरजमुखी की खेती के कार्य को देखकर प्रसंशा की। ग्राम धनेली की महिला जमुना कोर्राम से आजीविका डबरी से संबंधित जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ली तथा कठोली की दीदी से चर्चा कर उन्होंने उनकी औसत मासिक आय की जानकारी लेते हुए उन्हें कार्य के प्रति प्रोत्साहित किया
- -जल जीवन मिशन के तहत शुरू हुई जल आपूर्ति, 52 किमी दूर स्थित गांव को मिली बड़ी राहत- महिलाओं को पानी के लिए भटकने से मुक्ति, ग्रामीण जीवन में आया सकारात्मक बदलाव- मुख्यमंत्री के नेतृत्व और प्रशासनिक प्रयासों से अबूझमाड़ में तेज हुआ विकासरायपुर // छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के सीमावर्ती ग्राम नेलांगुर में अब विकास की नई तस्वीर उभरने लगी है। महाराष्ट्र सीमा से लगे इस पूर्व अतिसंवेदनशील गांव में पहली बार घर-घर नल से पानी पहुंचना शुरू हुआ है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव महसूस किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित होने के बाद अब विकास कार्यों ने भी गति पकड़ ली है। कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत इस दूरस्थ गांव में जल आपूर्ति व्यवस्था शुरू की गई है। सोलर पंप के माध्यम से जल स्रोत से पानी उठाकर पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे बिजली पर निर्भरता कम हुई है और निर्बाध जल आपूर्ति संभव हो सकी है।जिला मुख्यालय नारायणपुर से लगभग 52 किलोमीटर दूर स्थित नेलांगुर के ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे थे, लेकिन अब उनकी समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों के लिए यह पहल राहत भरी साबित हो रही है। विशेष रूप से महिलाओं को अब दूर-दूर तक पानी लाने की परेशानी से मुक्ति मिली है। गांव में जल आपूर्ति शुरू होने से लोगों के दैनिक जीवन में सहजता आई है और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।नेलांगुर में जल जीवन मिशन का सफल क्रियान्वयन इस बात का प्रमाण है कि शासन की योजनाएं अब दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। प्रशासन द्वारा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा हर घर तक नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नेलांगुर में सोलर पंप आधारित जल आपूर्ति की यह पहल न केवल बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह क्षेत्र में विश्वास और विकास की नई नींव भी रख रही है।
- -टी सहदेवभिलाई नगर। तिरुमला तेलुगु महिला समाज (टीटीएमएस) के तत्वावधान में शनिवार को एसएनजी, सेक्टर 04 के ऑडिटोरियम में उगादि पर्व सामाजिक सद्भाव व समरसता, सम्मान और संस्कृति के अनूठे संगम के बीच मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक छटा के बीच टीटीएमएस की अध्यक्ष टी जयारेड्डी ने पचास से अधिक समाज प्रमुखों, वरिष्ठजनों, समाजसेवियों तथा चौंतीस नृत्यांगनाओं का स्मृति चिह्न और शाॅल देकर सम्मान भी किया। सम्मान समारोह के अलावा सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित हुई नृत्य प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सेक्टर 06 ग्रुप प्रथम, तालपुरी एवं सेक्टर 04 ग्रुप द्वितीय, सेक्टर 02 तृतीय तथा सेक्टर 05 व चरोदा ग्रुप चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं पी सृजना और टी काव्या को बेस्ट डान्सर घोषित किया गया। जजों की भूमिका राखी राॅय तथा डॉ जी रतीश बाबू ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन रमा गोर्ती ने किया। उगादि पर्व मनाने की परंपरा दक्षिण भारतीय राज्यों विशेषकर आंध्रप्रदेश, तेलंगाना तथा कर्नाटक में रही है, इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए टीटीएमएस ने इस सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का काम किया।भरतनाट्यम एवं लोक नृत्य ने बांधा समांइससे पहले उगादि पर्व का विधिवत आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, उसके बाद नृत्यांगनाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बी पूर्वी ने भरतनाट्यम के माध्यम से गणेश वंदना पेश कर की। भरतनाट्यम, लोक नृत्य और फिल्मी नृत्य प्रस्तुत करने वाली महिलाओं और बालिकाओं में भावना, शशि, प्रभा, रुक्मिणी, एस भावना, टी वीणा, उमा, माधुरी, अन्नपूर्णा, एस दिव्या, के शारदा, पी सृजना, पी अनीता, उमावती, डी गीताराव, पी आशा, जया, मानसा, गायत्री, पूजा, पी लक्ष्मी, देवयानी, एस ललिता, वी ललिता, के तुलसी, बी श्यामला, एल लावण्या, डी सत्यवती, एल मीनाक्षी, के दीपा, पुष्पलता, जी राजेश्वरी, देविका और डी सविता शामिल हैं।समाज प्रमुखों का हुआ सम्मानसम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्तियों में एनएन राव, नीलम चन्ना केशवलु, चन्ना केशवलु, वी प्रभाराव, टी सहदेव, के रुद्रमूर्ति, श्रीनिवास, के उमाशंकर, टी डिल्लेश्वर राव, डी कामराजू, बी पापाराव, राजेश्वर राव, जोगाराव, वी अप्पलस्वामी, जे श्रीनिवास राव, लोकेश राव, डी मोहनराव, जी माधवराव, डॉ परी, डॉ के राज, मानेश्वर राव, विजयलक्ष्मी, ममता राव, नेहा पटनायक, उमास्वामी तथा जे अरुणा समेत पचास से ज्यादा लोगों के नाम शुमार हैं। कार्यक्रम में विजयलक्ष्मी, रंजू बोस, रेखा राव, द्रौपदी, रंजू रेड्डी, मंजू सूर्यवंशी, जी पद्मा राव, ईशा, भवानी रेड्डी, देवी रेड्डी, पी रमा, ओ राजेश्वरी राव, यू नमिता, एमवी शैलजा और जी रोहिणी रेड्डी की सक्रिय भूमिका रही।
- श्रीमती नीलम आज आत्मनिर्भर बनकर एक छोटे से फैंसी दुकान का संचालन कर रहे हैं एवं अपनी बेटी के भविष्य के लिए पैसे जोड़ रही हैरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित महतारी वंदना योजना से प्रदेश में महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आरंग विकासखंड के ग्राम नारा मंदिर हसौद की निवासी श्रीमती नीलम देवांगन की सफलता की एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।श्रीमती नीलम देवांगन को योजना की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री रजनी देवांगन द्वारा दी गई। प्रारंभ में मिलने वाली मासिक राशि भले ही कम लगी, लेकिन नीलम ने इसका उपयोग सोच-समझकर किया और इसे आत्मनिर्भरता का माध्यम बना लिया। उन्होंने सबसे पहले अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एलआईसी की किश्त जमा करना शुरू किया, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।इसके साथ ही नीलम ने अपने आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को साकार करते हुए घर के एक छोटे से हिस्से में फैंसी स्टोर की शुरुआत की। दुकान के लिए आवश्यक सामग्री उन्होंने योजना से प्राप्त राशि से ही खरीदी। धीरे-धीरे उनकी दुकान गांव की महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो गई और आज यह एक स्थायी आय का स्रोत बन चुकी है।दुकान से होने वाली आमदनी और योजना की नियमित सहायता ने नीलम के परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। अब वे न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं।नीलम देवांगन का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस महत्वाकांक्षी योजना ने महिलाओं को आत्मसम्मान और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित कर रही है।नीलम ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक बनी है।
- गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाओं पर जोररायपुर/ जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री कुमार बिश्वरंजन ने रायपुर शहर स्थित कलाकेंद्र और नालंदा लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए निर्बाध और सुचारू संचालन के निर्देश दिए।कलाकेंद्र में सीईओ ने संगीत, नृत्य एवं अन्य कला विधाओं के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह केंद्र बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों को उनकी रुचि अनुसार गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।इसके पश्चात उन्होंने नालंदा लाइब्रेरी का दौरा कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया, उनसे फीडबैक लिया और लाइब्रेरी की उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।
- रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त तालाब की सफाई से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे,श्री उमेश नामदेव, स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 अंतर्गत अवन्ति विहार कॉलोनी शीतला तालाब में तत्काल सफाई मित्रों की टीम भेजकर विशेष सफाई अभियानपूर्वक करवाकर कचरा एकत्रित कर उसका परिवहन करवाते हुए जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम करते हुए अवन्ति विहार कॉलोनी शीतला तालाब से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
- --दिया स्वच्छ सरोवर और स्वच्छ उद्यान का जन - जन को सकारात्मक स्वच्छता सन्देशरायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा जोन 4 क्षेत्र में रविनगर उद्यान और जोन 7 क्षेत्र में तात्यापारा वार्ड अंतर्गत हाण्डी तालाब की सफाई विशेष अभियान जन - जन को स्वच्छ सरोवर और स्वच्छ उद्यान का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिति और नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन शाखा नोडल अधिकारी प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु और बंच ऑफ फूल्स के श्री सतीश भुवालका, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के श्री अभिताभ दुबे, श्री टुटेजा, श्री विजय हिंशीकर, बंच ऑफ फूल्स सहित ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवकों, ब्रम्हविद स्कूल के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से दिया.नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष और तात्यापारा वार्ड पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने हाण्डी तालाब की सफाई में स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों, पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए तालाब की सफाई के अभियान में सक्रियता से भाग लिया और सभी नागरिकों से तालाब में कचरा, गन्दगी, पॉलीथिन, हवन, पूजन वेस्टेज सामग्रियों आदि को नहीं फेंककर उसमें गन्दगी ना फैलाने और तालाब को स्वच्छ बनाये रखने के पर्यावरण हितेषी कार्य में सक्रिय भागीदार बनने की विनम्र अपील की.

.jpg)
















.jpg)








