बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए
- मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामान बरामद
बीजापुर। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए हैं। इनमें दो महिला माओवादी भी शामिल हैं। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर जितेंद्र यादव बताया है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 11 जनवरी को जिला बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत बंदेपारा-कोरंजेड के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी ।
अभियान के दौरान आज रविवार की सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ होती रही जो शाम 3-4 बजे तक चली ।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज बताया है कि मुठभेड़ के बाद पर मौके से सर्चिंग के दौरान 02 महिला एवं 03 पुरूष कुल 05 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुआ।
मुठभेड़ स्थल से 01 नग SLR, 01 नग 12Bore, 02 नग Single Shot rifle, 01 नग BGL Lanuncher, 01 नग Country made Gun(Bharmar) सहित विस्फोटक पदार्थ,माओवादी साहित्य व नक्सल सामाग्री बरामद हुई है। मुठभेड में मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जाएगी ।

.jpg)










.jpg)
.jpg)
Leave A Comment