कलेक्टर ने डौण्डी और डौण्डीलोहारा में नाम निर्देशन पत्र की कार्यवाही का लिया जायजा
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के डौण्डी और डौण्डीलोहारा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर नाम निर्देशन पत्र की कार्यवाही का लिया जायजा। कलेक्टर ने कार्यालयों में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाॅ बनाए गए विभिन्न काउंटर का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही को नियमानुसार गंभीरतापूर्वक संपादित करें, निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न होने दें। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डी श्री आर.के.सोनकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डीलोहारा श्री शिवनाथ बघेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।


.jpeg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment