'सहयोग’ के सावन उत्सव में रोचक खेलों में दिखा वरिष्ठ नागरिकों का जोश
- महाराष्ट्र मंडल की सहयोगी संस्था के आयोजन में धूमधाम से मनाया गया नौ सदस्यों का जन्मदिन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल से संलग्न जेष्ठ नागरिक मंच 'सहयोग' की मासिक बैठक में सावन उत्सव का जोश नजर आया। एक से बढ़कर एक खेलों के साथ रिमझिम सावन के गीतों ने कार्यक्रम को बेहद मनोरंजक और संगीतमय बना दिया।
दीपक पात्रीकर ने बताया कि चौबे कॉलोनी स्थित भगिनी मंडल में शुरू हुई बैठक में सावन के थीम पर सभी कार्यक्रमों का संयोजन किया गया। बैठक में सबसे पहले नौ सदस्यों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद मनोरंजक कार्यक्रमों की शुरुआत 'चूड़ी नहीं मेरा दिल' के बहुत ही रोचक गेम से हुई। सभी महिला व पुरुष सदस्यों ने उत्साह के साथ इस गेम में भाग लेकर खूब एंजाय किया। इसमें विजेता श्रवण चोरनेले, उपविजेता शुभांगी आप्टे रहीं।
श्याम सुंदर खंगन के मुताबिक एक अन्य मजेदार गेम में सावन के त्यौहारों राखी, तीज, हरेली, कृष्ण जन्माष्टमी इत्यादी पर आधारित शब्दों से संबंधित था। इसमें प्रत्येक सदस्य को अनिवार्य रूप से भाग लेना था। इस रोचक मनोरंजन गेम की विजेता शुभदा गिजरे, उपविजेता रेखा उरकुरकर रहीं। इसी प्रकार एक नई डिजाइन की हुई संगीतमय कुर्सी दौड़ स्पर्धा वरिष्ठ नागरिकों की फूर्ति देखने लायक रही। इसमें ज्योत्सना भाटे विजेता, अर्चना कुलकर्णी उप विजेता रहीं। सभी खेल सहयोग की अध्यक्ष अपर्णा कालेले और दिव्या पात्रीकर ने संचालित किए।
इन खेलों के बाद भी सदस्यों में हाउजी खेलने का जुनून बाकी था। सभी ने इसमें भी खूब मन लगाकर जीतने का प्रयास किया। इन सब के बीच में सावन के रिमझिम गीतों का सदस्यों का भरपूर लुत्फ उठाया। स्वरुचि भोज के साथ बैठक व कार्यक्रमों का समापन हुआ।





.jpg)




Leave A Comment