राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियो को दिलाई शपथ
भिलाईनगर। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस को हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे पहली बार 2012 में उत्सव के दिनों की सूची में शामिल किया गया था। इस दिन कई राज्यों में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के उददेश्य से कई खेल प्रतियोगिताएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। इस दिन का उपयोग विभिन्न खेल आयोजनों को शुरू करने के लिए एक मंच के रूप में भी किया जाता है। 2018 में इसी दिन प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया मूवमेंट की शुरूवात की थी।
29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में जन्मे ध्यानचंद की जयंती पर हर साल देश में 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का भारत में खेलों को शीर्ष पर पहुंचाने का विशेष योगदान है। उन्होने करीब 22 साल तक भारत के लिए हाॅकी खेला और इस दौरान 400 से अधिक इंटरनेशनल गोल दागे। मेजर ध्यानचंद ने लगातार तीन ओलंपिक में भारत को हाॅकी खेल में अपने दम पर स्वर्ण पदक दिलाया था। इनके पिता भारतीय सेना में थे और उनके लिए हाॅकी खेलते थे। महज 16 वर्ष की उम्र में ध्यानचंद ने भी आर्मी ज्वाइंन कर ली थी। इसी दौरान उन्होने भी मानो जैसे हाॅकी से प्रेम ही हो गया था। ध्यानचंद को दुनिया में लगभग 55 देशों के 400 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हुए है।
नगर पालिक निगम भिलाई में मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए खेल में अपनी रूचि रखने वाले जोन क्रं. 01 के भेलवा तालाब में युवाओं, जोन क्रं. 02 अंतर्गत के स्कूली बच्चों, जोन क्रं. 03 के 18 नंबर रोड के सुभाष चौंक के पास स्कूली बच्चों, जोन क्रं. 04 शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों एवं जोन क्रं. 05 अंतर्गत सेक्टर 04 स्कूल के बच्चों के साथ विभिन्न खेल का आयोजन किया गया। खेल के माध्यम से जन जागरूकता लाने एवं खेल को बढ़ावा देने के उददेश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बच्चों को शपथ दिलाते हुए पुरूस्कार वितरण किया गया। ताकि भविष्य में इन्ही खिलाड़ियो में से कोई भारत के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश का नाम रौशन करें।


.jpg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)


Leave A Comment