ब्रेकिंग न्यूज़

 विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिला मुख्यालय मोहला में निकाली गई जनजागरूकता पदयात्रा, स्वच्छता और नशा मुक्ति का दिया संदेश

   मोहला  । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अंतर्गत जिला मुख्यालय मोहला में गत दिवस “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत जनजागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
          पदयात्रा का शुभारंभ जनपद पंचायत मोहला परिसर से किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां छूरिया मंदिर प्रांगण तक पहुंची। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े संदेशों वाले  नारे एवं बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लेते हुए स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। वहीं महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने भी जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
           रैली के दौरान नागरिकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 (SWM Rules 2026) के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों को घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का उचित प्रबंधन करने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और जनसहभागिता से ही स्वच्छ एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है।
          मां छूरिया मंदिर प्रांगण में आयोजित समापन कार्यक्रम में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रीमती भारती चंद्राकर ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है और स्वच्छता एवं नशा मुक्त समाज इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
            कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन करें। साथ ही युवाओं और समाज के सभी वर्गों से नशा मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया। जनजागरूकता पदयात्रा के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक करने का सफल प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि समाज के सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english