ब्रेकिंग न्यूज़

  किसान सम्मान निधि से खेती को मिल रहा आर्थिक संबल, संतोष कुमार ने जताया आभार

-हर चार माह में मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त से किसानों को मिल रही सहायता, ग्राम भल्लौर के किसान ने बताया योजना को उपयोगी
 एमसीबी / किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और कृषि कार्यों में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि किसानों को हर चार माह में 2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।
इस योजना का लाभ लेकर जिले के किसान खेती से जुड़ी अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम भल्लौर निवासी किसान संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है।
किसान संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली सालना 6 हजार रुपये की राशि खेती के कार्यों में उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि खेती के दौरान खाद, बीज, कृषि सामग्री और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में इस राशि से काफी सहायता मिलती है। पहले कई बार खेती के समय आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता से कृषि कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिल रही है।
उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग है। खेती के समय मिलने वाली यह राशि किसानों की जरूरतों को पूरा करने में सहायक होती है और कृषि कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में मदद करती है।
संतोष कुमार कुशवाहा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में संचालित इस योजना से देशभर के किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।
उन्होंने प्रदेश सरकार की कृषि उन्नति योजना की भी सराहना करते हुए कहा कि धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किए जाने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। इससे किसानों को अपनी मेहनत का सही मूल्य प्राप्त हो रहा है और खेती के प्रति उनका विश्वास और बढ़ा है।
किसान संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि खेती के समय बहुत काम आती है। इससे खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलती है। सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं से हमें काफी लाभ मिल रहा है और अब हमें महसूस हो रहा है कि हमारी मेहनत को सही सम्मान मिल रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english