एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु 20 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
-25 जुलाई को चयन परीक्षा आयोजित
महासमुंद / एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोरिंग में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों की पूर्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई 2026 तक प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोरिंग में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोरिंग में किया जाएगा। चयन परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषयों से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र पांच खंडों में विभाजित होगा तथा प्रत्येक खंड में 20-20 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। विद्यालय में कक्षा 7वीं में 3 सीटें, कक्षा 8वीं में 2 सीटें, कक्षा 9वीं में 7 सीटें तथा कक्षा 11वीं में 8 सीटें रिक्त हैं। इस प्रकार कुल 20 रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।













Leave A Comment