जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई
महासमुंद / नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ कर दिए गए है। प्राचार्य पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली ने बताया कि ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://navodaya.gov.in, https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए हेल्प डेस्क नंबर 8770795734 एवं 6264282471 पर सम्पर्क कर सकते हैं।












Leave A Comment