विधायक पुरंदर मिश्रा ने नवनिर्मित शेड का लोकार्पण किया
रायपुर - रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत स्टेट बैंक कॉलोनी फाफाडीह बाल उद्यान परिसर में विधायक निधि से 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से नवनिर्मित शेड का फीता काटकर लोकार्पण नगर निगम रायपुर के सभापति एवं रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, सहित स्टेट बैंक कॉलोनी फाफाडीह के पदाधिकारियों, रहवासियों सहित नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, उपअभियंता श्री अनिमेष चंद्राकर की उपस्थिति में करते हुए नगरवासियों को शानदार सौगात दी. रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगरवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.











Leave A Comment