महाराष्ट्र मंडल में संगीतमय दिवाली पहाट आठ को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में नरक चतुदर्शी- दिवाली पर रविवार, आठ नवंबर को सुबह छह बजे दिवाली पहाट का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। चंद्रशेखर सुरावधनीवार के नेतृत्व में होने वाला यह परंपरागत कार्यक्रम भाव व भक्ति गीतों से ओतप्रोत रहेगा।
कार्यक्रम के संयोजक प्रेम उपवंशी ने बताया कि चंद्रशेखर सुरावधनीवार के सुर में गणेश वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस मौके पर गार्गी काले शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। सुप्रसिद्ध मराठी गीत ‘माझे माहेर पंढरी’ और ‘ध्यान लागले रामाचे’ चंद्रशेखर सुरावधनीवार गाकर कार्यक्रम को गति प्रदान करेंगे। श्रीकांत कोरान्ने ‘जन्मोजन्मी बहुपुण्य केले’ के साथ युवा पीढ़ी से वर्तिका क्षीरसागर ‘हीच आमुची प्रार्थना’, प्रकृति दंडवते ‘केव्हा तरी पहाटे’ के भक्तिगीत की प्रस्तुति से निश्चित ही श्रोता झूम उठेंगे।
इनके अलावा सौम्येंद्र फड़के, अंजलि कान्हे के भक्तिगीत भी सुनने को मिलेंगे। कार्यक्रम में स्वेच्छा सुरावधनीवार का शास्त्रीय नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। समस्त गायकों- गायिकाओं के स्वर में भैरवी गायन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। दिवाली पहाट का संचालन आध्यात्मिक समिति की चारुशीला देव करेंगी। कार्यक्रम के समापन के बाद भक्तजन रंगीन आतिशबाजी के साथ दीपावली व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे।









.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment