ऐसे खाएं मखाना, वजन कम होगा, मिलेगा भरपूर पोषण
वजन घटाने वालों के लिए मखाना एक उत्कृष्ट स्नैक विकल्प है क्योंकि यह कैलोरी में कम है। यह आपके कैलोरी काउंट को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जो वजन घटाने की प्रक्रिया के प्रमुख नियमों में से एक है। यह लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। इसमें प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में होती है। मखाना में कैलोरी कम होती है और खाने से पेट भरा- भरा लगता है। मखाना आपके वजन कम करने की यात्रा में कैसे मददगार हो सकता है? आइए जानते हैं!
मखाने में मौजूद पोषक तत्व
कोलेस्ट्रॉल, वसा और सोडियम में कम, मखाना असामयिक भूख के लिए एक आदर्श स्नैक है। मखाना के फायदे यहीं तक सीमित नहीं हैं। यह हल्का फुल्का नाश्ता भी है। इसे आप कई तरीकों से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। जानिए मखाना के पोषक तत्व।
100 ग्राम मखाना में शामिल हैं-
कैलोरी- 347 केसीएल
प्रोटीन- 9.7 ग्राम
वसा- 0.1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट- 76.9 ग्राम
फाइबर- 14.5 ग्राम
मखाना से मिलने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभ
-मखाना में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं। मखानों का नियमित सेवन आपको कई तरह से मदद कर सकता है।
-कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण, मखाना हड्डी और दांतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।
-मखानों के कसैले गुण गुर्दे की समस्याओं को कम करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
-फॉक्स नट्स में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जो शरीर में पुरानी सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव के प्रबंधन के लिए बेस्?ट हैं।
-मखाने कई एंजाइमों की उपस्थिति के कारण एंटी-एजिंग गुणों को भी रोकते हैं।
-मखानों में मौजूद मैग्नीशियम आपके दिल को स्वस्थ रखता है।
-आप मखाने के चार दानों का सेवन करके शुगर से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। फिर धीरे-धीरे शुगर रोग भी खत्म हो जाता है।
- मखाना केवल शुगर के मरीज के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है। इनके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है।
- मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करें और खुद फर्क महसूस करें।
- मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
- मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है। इसके अलावा फूल मखाने में एस्ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे यह दस्त से राहत देता है और भूख में सुधार करने के लिए मददगार है।
- किडनी को मजबूत बनाने और ब्लड को बेहतर रखने के लिए मखाने का नियमित सेवन करें।
मखाना खाने का तरीका
वजन कम करने की योजना के साथ आप मखाने को अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं। आप इन्हें सूखा भुना हुआ या अधिक स्वाद जोडऩे के लिए एक चम्मच घी या नारियल तेल मिलाएं। कुछ नमक और काली मिर्च छिड़कें और भूख लगने पर इसका आनंद लें।







.jpg)

Leave A Comment