सर्दियों में रोज खा लें ये चीज...मिलेंगे अनेक फायदे
सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंड, सुस्ती, कम पानी पीना, भूख बढ़ना और स्किन ड्राईनेस जैसी समस्याएं लेकर आता है। सर्दियों में होने वाली इन परेशानियों से राहत पाने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना फायदेमंद होता है। सर्दियों में डाइट में विशेष रूप से किशमिश को शामिल किया जाए, तो ये सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है।
शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देती है
सर्दियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा हो जाता है और ठंड लगने की शिकायत बढ़ जाती हैं। किशमिश में मौजूद फ्रक्टोज और ग्लूकोज शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं। सर्दियों में किशमिश खाने से थर्मोजेनेसिस (शरीर में गर्मी पैदा करना) को बढ़ाने में मदद मिलती है।
एनीमिया से बचाव करें
सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों में खून की कमी की समस्या देखी जाती है। सर्दियों में एनीमिया की परेशानी महिलाओं और बच्चों को ज्यादा होती है। किशमिश एनीमिया को भी दूर करता है। डाइटिशियन के अनुसार, किशमिश आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। रोजाना 10–15 किशमिश खाने से RBC बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा किशमिश में विटामिन B-complex भी होता है, जो आयरन का अवशोषण बेहतर करता है।
पाचन शक्ति बढ़ाए
सर्दियों में लोग मसालेदार और डीप फ्राई खाना ज्यादा खाते हैं। इस तरह का खाना खाने से कब्ज, गैस और एसिडिटी की परेशानी बढ़ती है। किशमिश में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और आंतों को साफ करने में मदद करता है। रोजाना सुबह 4 से 5 पीस भीगी हुई किशमिश खाई जाए, तो इससे मल मुलायम बनता है। किशमिश मल त्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाता है। इससे पाचन से जुड़ी परेशानी दूर होती है और पाचन शक्ति मजबूत बनती है।
सर्दी-जुकाम से बचाए
किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनॉल्स और विटामिन C जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। सर्दी के मौसम में होने वाले वायरल इन्फेक्शन, गले में खराश, फ्लू और सर्दी-जुकाम की समस्या से भी ये ड्राई फ्रूट राहत दिलाता है। सर्दियों में 1 मुट्ठी किशमिश इम्यूनिटी सेल्स की एक्टिविटी बढ़ाती है।
हड्डियों की परेशानी करता है दूर
सर्दियों में सर्द हवाओं के कारण जोड़ो और हड्डियों से जुड़ी परेशानी बढ़ जाती है। इन परेशानियों को दूर करने में भी किशमिश बहुत फायदेमंद होती है। हेल्थ एक्सपर्ट बताती हैं कि किशमिश में कैल्शियम, बोरोन, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। बोरोन हड्डियों की घनता (Bone Density) बढ़ाता है और ओस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है। अगर आपको या आपके परिवार में किसी व्यक्ति को हड्डी से जुड़ी परेशानी है, तो उन्हें किशमिश जरूर खिलाएं।
वजन बढ़ाए
जो लोग बहुत दुबले हैं या ठंड में वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए किशमिश प्राकृतिक वेट गेन के लिए मददगार है। दूध में किशमिश उबालकर पीने से वजन जल्दी बढ़ता है। Also Read - बिना क्रीम-पाउडर के खुद ब खुद चमकने लगेगी स्किन, बस खाना शुरु कर दें कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड्स
सर्दियों में किशमिश किस तरह खानी चाहिए?
सर्दियों में आप रात भर 10-15 किशमिश भिगो दें। रोजाना सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाएं। गर्म दूध में उबली हुई किशमिश सर्दियों के लिए सबसे फायदेमंद होती है। अगर आपको लो एनर्जी की समस्या है, तो आप दूध में उबालकर किशमिश खा सकते है।









Leave A Comment