बेसन और सूजी का हलवा
-सीमा उपाध्याय से जानिए रेसिपी
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। आपके घर भी रक्षाबंधन तक मेहमानों के आने का सिलसिला चलता रहता है तो उनका मुंह मीठा करने के लिए टेस्टी हलवा बना सकती हैं। बेसन और सूजी को मिलाकर तैयार ये हलवा खाने के बाद सब इसकी रेसिपी पूछेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेगा सूजी और बेसन को मिलाकर टेस्टी हलवा और क्या है बेसन के हलवा की रेसिपी।
बेसन का हलवा बनाने की सामग्री
1 कप बेसन
1 कप सूजी
1 कप दूध
2 कप पानी
1 कप देसी घी
2 कप चीनी
मनपसंद ड्राई फ्रूट्स
बेसन का हलवा बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले किसी मोटे तली के पैन में थोड़ा सा देसी घी डालें।
-इसमे सूजी और बेसन की तय मात्रा डालकर धीमी आंच पर भूनना शुरू करें।
-जब ये थोड़ा सा भुनने लगें तो इसमे देसी घी एक कप डाल दें।
-अब धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें।
-जब बेसन भुनकर सोंधी महक देने लगे तो इसमे दूध डाल दें।
-लगातार चलाते रहें और गैस की फ्लेम को बिल्कुल धीमा ही रखे।
-लगातार चलाते हुए भूनें जिससे कि गांठ ना पड़े।
-जब दूध अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमे एक कप पानी डालें।
-अच्छी तरह चलाएं और पानी सूख जाने तक भूनते रहें।
-जब पानी अच्छी तरह से सूख जाए तो एक बार फिर से एक कप पानी को डाल दें।
-धीमी गैस फ्लेम पर करछी की मदद से चलाकर भूनें।
-सबसे आखिर में चीनी डालें।
-चीनी गर्म होकर चाशनी बना लेगी और बेसन के साथ अच्छे से भुनेगी।
-भूनकर इसे सुखा लें। और बस तैयार है टेस्टी सूजी और बेसन का हलवा। इसे मनचाहे ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और गर्मागर्म सर्व करें।









.jpg)
Leave A Comment