आईएमडी और ‘ग्रीनपीस इंडिया' ने रेहड़ी-पटरी वालों, श्रमिकों को लू की चेतावनी की परियोजना शुरू की
नयी दिल्ली. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और ‘ग्रीनपीस इंडिया' ने दिल्ली के रेहड़ी-पटरी वालों और घर से बाहर काम करने वाले कामगारों को सरल, स्थानीय भाषाओं में लू की चेतावनी देने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने इसे एक ‘ऐतिहासिक पहल' बताया जिससे मौसम पूर्वानुमान अधिक समावेशी और सुलभ हो गया है।
एक बयान में कहा गया, ‘‘दिल्ली भर में रेहड़ी-पटरी वालों के नेटवर्क और आईएमडी ने लू की चेतावनी को समुदाय तक पहुंचाने के लिए हाथ मिलाया है।'' इस परियोजना के तहत आईएमडी के दैनिक पूर्वानुमान और लू के अलर्ट को सरल बनाया गया है और स्थानीय भाषाओं में अनुवादित किया गया है। ये संदेश कई सामुदायिक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साझा किए जाते हैं तथा पोस्टरों और हस्तलिखित नोटिसों के माध्यम से रेहड़ी-पटरी पर लगने वाली दुकानों, श्रमिक चौकों और अपशिष्ट संग्रहण स्थलों पर प्रदर्शित किए जाते हैं।


.jpeg)





.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment