देश में कोविड-19 टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयीं
नई दिल्ली। देश ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में एक अहम लक्ष्य हासिल किया है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार अब तक टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगायी गयी हैं।
मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 11 लाख 37 हजार 597 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी जबकि 19 हजार 523 को दूसरी खुराक लगायी गयी। मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 37 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 2 करोड़ 25 लाख 40 हजार 803 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 59 हजार 052 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है। उसने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है।
मंत्रालय ने कहा कि बुधवार शाम सात बजे तक की अंतिरम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोविड की 22 करोड़ 08 लाख 62 हजार 449 खुराक लगायी जा चुकी हैं। इनमें 99 लाख 11 हजार 519 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक 68 लाख 14 हजार 165 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक, 1 करोड़ 58 लाख 39 हजार 812 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को पहली खुराक और 85 लाख 76 हजार 750 अग्रिम मोर्चा कर्मियों को दूसरी खुराक लगायी गयी। मंत्रालय के अनुसार 18-44 साल की उम्र के 22 करोड़ 5 लाख 40 हजार 803 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 59 हजार 52 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 6 करोड़ 78 लाख 25 हजार 793 को पहली खुराक और 1 करोड़ 09 हजार 67 हजार 786 को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 5 करोड़ 93 लाख 85 हजार 071 लोगों को पहली खुराक और 1 करोड़ 89 लाख 41 हजार 698 को दूसरी खुराक लगायी जा चुकी है।

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment