शनि पर बहुत शुभ है यह निशान, बच जाते हैं संकट से
शनि भाग्य का स्वामी है। शनि पर्वत पर बनने वाले निशान व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि शनि पर्वत पर चिह्न कैसा है। जानिए शनि पर्वत पर ऐसे ही कुछ चिह्नों के बारे में जो व्यक्ति को प्रभावित करते हैं।
-यदि शनि पर्वत पर तारे का निशान है तो यह व्यक्ति के जीवन में दुर्घटना, चोट और गंभीर बीमारी की आशंका बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति को किसी कारण जेल जाना भी पड़ सकता है।
-शनि पर्वत पर वर्ग का निशान शुभ माना जाता है। यदि इस पर वर्ग का निशान है तो व्यक्ति मुश्किलों से बच निकलते हैं। ये लोग हर संकट से बच जाते हैं। वर्ग का निशान व्यक्ति को अच्छे लोगों का साथ भी दिलाता है।
-यदि व्यक्ति के शनि पर्वत पर सीढ़ीनुमा संरचना बनी हुई है तो यह उच्च मुकाम की ओर इशारा करता है। इस योग से व्यक्ति अपने जीवन में अकूत धन कमाते हैं। यह निशान व्यक्ति को सफलता दिलाता है।
-शनि पर्वत पर यदि कोई एक खड़ी रेखा है तो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों के साथ जो भी आते हैं उनकी किस्मत भी चमकने लगती है। हालांकि यदि शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखाएं है तो यह कड़ी मेहनत और संघर्ष से ही सफलता मिलने का इशारा करती है।
-शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान शुभ नहीं माना जाता। ऐसा व्यक्ति परेशान और दुखी रहता है। यह निशान जीवन में दुर्घटना और अकाल मृत्यु का भी इशारा करता है।
-शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे लोगों पर भगवान शिव की कृपा रहती है। यदि व्यक्ति के शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान है तो यह कम समय और कम मेहनत से सफलता मिलने को दर्शाता है।
-file photo


.jpg)
.jpg)



.jpg)


Leave A Comment