किस दिशा में फिश एक्वेरियम रखना होगा शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखा एक्वेरियम पॉजिटिव एनर्जी के साथ ही साथ सुख -समृद्धि भी लाता है। वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर का माहौल अपने आप खुशनुमा बन जाता है। वहीं दूसरी ओर, फिश एक्वेरियम को गलत जगह रखने से इसके उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है।
एक्वेरियम प्रकृति के पांच तत्वों का दर्शाता है। यह 5 तत्व आपस में मिलकर पॉजिटिव एनर्जी को बनाने का काम करते हैं। बहते हुए पानी से अलग तरह की ध्वनि उत्पन्न होती है जिसकी वजह से आस- पास का माहौल पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है।
आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम कहां रखना चाहिए
- फिश एक्वेरियम को वास्तु शास्त्र में बहुत प्रभावशाली माना गया है। फिश एक्वेरियम में रखा पानी जीवन को दिखाता है। एक्वेरियम में बहता हुआ पानी, पॉजिटिव एनर्जी को दिखाता है। इससे आपका जीवन शांत और वाइब्रेंट बना रहता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार एक्वेरियम को लिविंग रूम की दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। अगर आप एक्वेरियम को लिविंग रूम में नहीं रखना चाहते तो किसी दूसरी जगह उसे उत्तर दिशा में रखें।
- ऑफिस में एक्वेरियम को रिसेप्शन एरिया के उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
- एक्वेरियम को मेन गेट की बाई दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से पति पत्नी के बीच प्यार बना रहता है।
- फिश टैंक को हमेशा लिविंग रूम की दक्षिण- पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। ताकि घर में आने वाला कोई भी व्यक्ति को आसानी से दिखाई दें।

.jpeg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)
Leave A Comment