नेगेटिव एनर्जी को कम करने के लिए धारण करें रत्न
-पंडित प्रकाश उपाध्याय
रत्न शास्त्र में जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए कुछ विशेष रत्नों को धारण करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इन रत्नों को धारण करने से लाइफ में पॉजिटिविटी आती है। मन को शांति मिलती और जीवन में संतुलन बना रहता है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ खास रत्नों को धारण करने से आसपास में मौजूद नेगेटिविटी को कम करने और टॉक्सिक एनर्जी से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं लाइफ से नेगेटिविटी कम करने वाले रत्नों के बारे में...
एमेथिस्ट स्टोन
एमेथिस्ट रत्न पर्पल रंग का होता है। इसमें मन को शांत रखने के विशेष गुण पाए जाते हैं। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से अध्यात्म में मन लगता है और मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं। यह इमोशनल बैलेंस बनाने में भी मदद करता है। कहा जाता है कि इस रत्न को पहनने से मानसिक स्पष्टता मिलती है। तनाव कम होता है और नेगेटिव फीलिंग्स से सुरक्षा मिलती है।
हेमेटाइट स्टोन
हेमेटाइट स्टोन को 'स्टोन ऑफ माइंड' कहा जाता है। मान्यता है कि इस स्टोन को पहनने से एकाग्रता बढ़ती है और नेगेटिव एनर्जी से सुरक्षा मिलती है। इस रत्न को धारण करने से मूड अच्छा रहता है। मानसिक स्पष्टता के लिए इस रत्न को धारण करना बहुत लाभकारी माना गया है।
सिट्रीन स्टोन
सिट्रीन स्टोन पीले रंग का होता है। मान्यता है कि इस रत्न को पहनने से लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ती है और नेगेटिविटी कम होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस रत्न को धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि औऱ खुशहाली आती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बाधाएं उत्पन्न करने वाली ऊर्जाओं से छुटकारा मिलता है।
रोज क्वार्टज
लव लाइफ में इमोशनल डिस्टर्बेंस और अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोज क्वार्टज क्रिस्टल धारण करना सबसे लाभकारी माना गया है। यह क्रिस्टल गुलाबी रंग का होता है। इससे पहनने से व्यक्ति के मन को शांति मिलती है। जिन लोगों को सेल्फ डाउट रहता है, उनके लिए रोज क्वार्टज धारण करना लाभकारी साबित हो सकता है। यह पॉजिटिविटी बढ़ाने में कारगर माना जाता है।
सेलेनाइट
नकारात्मक यादें और नकारात्मक विचार समेत अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए सेलेनाइट स्टोन को धारण किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि यह क्रिस्टल मन को शुद्ध करता है। नेगेटिव एनर्जी कम होती है। मन शांत रहता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहता है।
Leave A Comment