फेगशुई के अनुसार घर में न रखें ये चीजें
फेंगशुई प्राचीन समय से चली आ रही चीनी कला है। फेंगशुई चीजों का प्रयोग घर में सुख- समृद्धि बनाएं रखने के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता है घर में फेंगशुई की चीजों को रखने से घर का वातावरण सकारात्मक होता है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं, फेंगशुई के अनुसार किन चीजों को घर में नहीं रखना चाहिए….
फेगशुई के अनुसार घर में न करें ये चीजें
खराब या बंद घड़ी- समय की जानकारी रखने के लिए हर घर में घड़ी लगी रहती है। लेकिन अक्सर हम बहुत सी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। जो घर और उसके वास्तु को प्रभावित करती है। फेंगशुई के अनुसार घर में कभी भी बंद या खराब घड़ी न लगाएं। यदि घड़ी खराब हो गई है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लें।
पीला मनी प्लांट
घर की सजावट को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगाएं जाते हैं। फेंगशुई के अनुसार बलकनी में लगा मनी प्लांट घर में सुख-समृद्धि लाता है। मनी प्लांट का पिला पड़ना आने वाकई वित्तीय संकट को प्रदर्शित करता है। अगर मनी प्लांट पीला पड़ रहा है तो उसे हटा दें।
बेड के सामने शीशा न रखें
फेंगशुई के अनुसार बेड के सामने भूलकर भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से पूरे कमरे का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है।
दुखी करने वाली पेंटिंग
घर में युद्ध या मन को दुखी करने वाली कोई भी पेंटिंग या फोटो घर में न लगाएं।
बोनसाई का पौधा न लगाएं
घर के अंदर बोनसाई का पौधा नहीं लगाना चाहिए। यह पौधा परिवार के सदस्यों के करियर और बिजनेस को बुरी तरह प्रभावित करता है।
Leave A Comment