अपने ही नक्षत्र के चरण को बदलेंगे गुरु, 19 सितंबर से इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत
देवगुरु बृहस्पति इस समय अपने नक्षत्र पुनर्वसु नक्षत्र के गोचर में हैं। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन के चार चरण होते हैं। 19 सितंबर 2025 को गुरु पुनर्वसु नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे और इस चरण में 17 अक्टूबर तक रहेंगे। गुरु के स्व नक्षत्र पुनर्वसु के तीसरे चरण में गोचर करने का कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को शुभ ग्रह माना गया है। गुरु के प्रभाव से कुछ भाग्यशाली राशियों को नक्षत्र पद परिवर्तन की अवधि में जीवन में अच्छे फल मिलेंगे। जानें गुरु नक्षत्र पद गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।
1. मेष राशि- मेष राशि वालों को इस समय आर्थिक लाभ हो सकता है। घरेलू परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। करियर में तरक्की मिल सकती है। नौकरी के नए प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अटके हुए धन की वापसी संभव है।
2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र पद गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापारियों को नई डील से मुनाफा हो सकता है। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर रहेगा। करियर में नई सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र पद परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय आप परिवार की समस्याओं से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को धन लाभ के संकेत हैं। नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। रोजी-रोजगार में तलाश करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवारिक समस्याएं खत्म होंगी। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिरता मिल सकती है।
5. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र पद गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर किसी बड़ी प्लानिंग का हिस्सा बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा। नौकरी पेशा करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक रूप से लाभ के अवसर सामने आएंगे।
Leave A Comment