भगवान विष्णु को प्रिय है कार्तिक मास
कार्तिक मास में जो कार्तिक के नियमों का पालन करता है, वो भगवान विष्णु की कृपा पाता है। कार्तिकके महीने में मोन-व्रत का पालन करना चाहिए। इस महीने में कई नियमों का पालन होता है, जैसे तिल से मिले हुए जल में स्नान, धरत पर सोना, ऐसा करने वालों के युग-युग के पापों का नाश कर डालता है। जो कार्तिक मासमें भगवान् विष्णुके सामने जागरण करता है, उसे सहस्त्र गोदानों का फल मिलता है। इस महीने में दिवाली, धनतेरस, करवा चौथ, आदि पर्व और त्योहार आते हैं।
08 अक्टूबर 2025 : कार्तिक मास का प्रारंभ।
10 अक्टूबर शुक्रवार: करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी।
13 अक्टूबर सोमवार: अहोई अष्टमी (अहोई अष्टमी), कालाष्टमी।
17 अक्टूबर शुक्रवार: रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी, सूर्य तुला संक्रांति।
18 अक्टूबर शनिवार: धनतेरस (धन त्रयोदशी), यम दीपदान, प्रदोष व्रत
19 अक्टूबर रविवार: काली चौदस (रूप चतुर्दशी), नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)।
20 अक्टूबर सोमवार: दीपावली (लक्ष्मी-कुबेर पूजन), नरक चतुर्दशी (उदया तिथि), कार्तिक अमावस्या।
21 अक्टूबर मंगलवार: स्नान-दान कार्तिक अमावस्या।
22 अक्टूबर बुधवार: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट।
23 अक्टूबर गुरुवार: भाई दूज (यम द्वितीया), चित्रगुप्त पूजा।
25 अक्टूबर शनिवार: छठ पूजा का प्रारंभ (नहाय खाय), विनायक चतुर्थी।
26 अक्टूबर रविवार: छठ पूजा (खरना) पंचमी।
27 अक्टूबर सोमवार: छठ पूजा (संध्या अर्घ्य) षष्ठी।
28 अक्टूबर मंगलवार: छठ पूजा (उषा अर्घ्य) सप्तमी।
30 अक्टूबर गुरुवार: गोपाष्टमी पर्व।
31 अक्टूबर शुक्रवार: आंवला नवमी (अक्षय नवमी)।
02 नवंबर रविवार: देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी)।
03 नवंबर सोमवार: तुलसी विवाह, सोम प्रदोष व्रत।
05 नवंबर 2025 बुधवार: कार्तिक पूर्णिमा (देव दिवाली), गुरु नानक जयंती।


.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)
Leave A Comment