- Home
- छत्तीसगढ़
- -15 अगस्त तक विशेष अभियान चलेगामहासमुंद / मेरा युवा भारत (माय भारत) अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में माय भारत के उद्देश्यों के अनुरूप जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करना, युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देना तथा माय भारत कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार करना था।बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष मुहिम चलाई जाए। इसके लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि माय भारत की राष्ट्र निर्माण में युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का व्यापक एवं बहुआयामी प्रयास है। इस कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में युवाओं की रचनात्मक भागीदारी बढ़ेगी तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य को जिला स्तर पर साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान होगा।बैठक में जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू ने बताया कि पंजीयन हेतु 15 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु के युवा माय भारत पोर्टल उलइींतंजण्हवअण्पद के माध्यम से जुड़ सकत हैं। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि कार्ययोजना के अंतर्गत विकसित भारत पद यात्रा, यूथ क्लब विकास अभियान, नशा मुक्त भारत, सुशासन दिवस पर कार्यशाला, स्वस्थ युवा विकसित भारत खेल प्रतियोगिता, सक्रिय युवा क्लब को खेल सामग्री का वितरण, अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय के साथ-साथ विभिन्न विभागों में युवाओं को कार्यप्रणाली का अनुभव प्रदान किया जाएगा। बैठक में जिला सलाहकार समिति, जिला कौशल विकास, जनसम्पर्क विभाग, खेल एवं युवा कल्याण, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, स्काउट गाइड एवं रेड क्राॅस सोसायटी के सदस्य मौजूद थे।
- महासमुंद / अनुविभाग पिथौरा अंतर्गत दो शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आवंटन के लिए इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भगतदेवरी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बिजेमाल तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सिरको द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान खुर्सीपार (साल्हेतराई) का समर्पण किए जाने के पश्चात इन दुकानों का नवीन आबंटन किया जाना है।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका-9 तथा शासन के निर्देशों के अनुसार उक्त समर्पित दुकानों का युक्तियुक्तकरण करते हुए नवीन आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। इस संबंध में ग्राम पंचायत बिजेमाल एवं खुर्सीपार (साल्हेतराई) के लिए विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रपत्र (प्रारूप-1) में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 23 जुलाई 2026 तक कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिथौरा कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
-
- संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा खाद की कालाबाजारी व जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलेभर में सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि विभाग की टीम द्वारा शिकायत के आधार पर जिले के विभिन्न कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान स्थित नित्या कृषि केन्द्र एवं रत्ना कृषि केन्द्र के जांच के दौरान कीटनाशी अधिनियम के विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर हुए कीटनाशकों का विक्रय करना पाया गया। कृषि केन्द्रों के संचालकों द्वारा अवैध गोदाम के माध्यम से कीटनाशकों का व्यापार किए जाने, बिना स्रोत प्रमाण-पत्र व आवश्यक अभिलेखों के कीटनाशकों का भंडारण एवं विक्रय किए जाने तथा निर्धारित दस्तावेजों का समुचित संधारण नहीं किए जाने सहित अन्य गंभीर अनियमितता पाई गई। कृषि विभाग की टीम द्वारा अनियमितताओं को देखते हुए कृषि केन्द्रों के विक्रय परिसरों को तत्काल प्रभाव से सील कर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई में सहायक संचालक कृषि श्रीमती संध्या कोचर, विकासखंड उर्वरक निरीक्षक श्री अविनाश दुबे एवं श्री मिथलेश साहू शामिल थे। कृषि विभाग की टीम द्वारा किसानों के हितों की रक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिले में कीटनाशी, उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। - राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव का आकस्मिक निरीक्षण कर मरीज श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर केस के संबंध में जानकारी ली। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रागिनी चंद्रे ने बताया कि मरीज श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में बेहोशी की हालत में लाए गए थे। उनका ब्लड प्रेशर एवं पल्स अत्यन्त कम हो गया था। जिसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई। ईलाज के दौरान मरीज कुछ समय के लिए चेत अवस्था में आए। उसके तुरंत बाद रेफर हेतु पेपर वर्क तैयार किया जा रहा था। उसी दौरान अचानक मरीज को उल्टी एवं हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो गई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में डीजल एवं वाहन चालक सहित दो एम्बुलेंस संचालन के लिए उपलब्ध थीं। इस संबंध में मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।
- राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने मासिक रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का प्रतिमाह के द्वितीय गुरूवार को दोपहर 2 बजे से राज्य के समस्त आकाशवाणी केन्द्रों से प्रसारित किया जाता है। इस रेडियो कार्यक्रम का सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर 9 जुलाई 2026 को राज्य, संभाग, जिला स्तर पर दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीदी के गोठ के 12वें एपिसोड का प्रसारण दोपहर 2 बजे से किया गया। जिला स्तरीय दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अन्य जिला पंचायत सदस्य, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित जनप्रतिनिधि, बिहान की लखपति दीदीयां, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।दीदी के गोठ मासिक रेडियो कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के ग्राम खैरा से चयनित लखपति दीदी श्रीमती ज्ञानेश्वरी निषाद एवं ग्राम सुकुलदैहान से चयनित लखपति दीदी श्रीमती रूखमणी साहू ने अपनी सफलता की कहानी साझा किया। श्रीमती ज्ञानेश्वरी निषाद ने अपने मध्यमवर्गीय परिवार में कृषि एवं मजदूरी से लेकर बिहान योजना के माध्यम से समूह में पुस्तक संचालन करने एवं कलेक्ट्रेट परिसर राजनांदगांव में राजबिहान रसोई संचालित करते हुए अपने लखपति बनने के सफर को बताया। इसी प्रकार श्रीमती रूखमणी साहू ने बताया कि एक सामान्य गृहणी के रूप में कार्य करते हुए बिहान योजना के तहत समूह से जुड़कर एफएलसीआरपी व बीमा सखी का कार्य प्रारंभ किया तथा फैंसी स्टेशनरी जनरल स्टोर्स, ग्रामीण गैस वितरक एवं सीएससी सेंटर के रूप में 4 से 5 आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रही हैं। साथ ही उन्होंने दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के 10वें एपिसोड में प्रसारित कार्यक्रम में सायबर फ्रॉड से बचाव एवं अपना ओटीपी अन्य व्यक्ति को साझा नहीं करने से संबंधित जानकारी से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में जागरूकता आयी है। जिसके लिए श्रीमती रूखमणी साहू ने इस रेडियो कार्यक्रम के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ज्ञानेश्वरी निषाद एवं रूखमणी साहू को उनके उत्कृष्ट आजीविकामूलक कार्यों हेतु प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार संभाग स्तर पर दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव जिले के ग्राम कुसमी की लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन चर्चा करते हुए बिहान योजना के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियां करते हुए अपने लखपति बनने की कहानी साझा किया।
-
दुर्ग. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भिलाई ने रक्षा और नयी तकनीक के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण में सहयोग के लिए भारतीय सेना के जबलपुर स्थित '506 आर्मी बेस वर्कशॉप' के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। संस्थान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आईआईटी-भिलाई द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह एमओयू बुधवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित आईआईटी परिसर में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश और '506 आर्मी बेस वर्कशॉप' के कमांडर तथा प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर टी.ए. अरविंद की मौजूदगी में किया गया। बयान में कहा गया है कि इस एमओयू का मकसद आपसी सहमति वाले क्षेत्रों में प्राध्यापकों, तकनीकी कर्मचारियों और शोधार्थियों के जरिए अकादमिक और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है। बयान में कहा गया है कि सहयोग के कुछ संभावित क्षेत्रों में उभरती हुई और रक्षा-संबंधी तकनीक में संयुक्त अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि यह एमओयू बड़े पैमाने पर संस्थागत कामकाज को मजबूत करेगा।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने महादेव सट्टा ऐप मामले और छत्तीसगढ़ में हो रहे कथित अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्री ठाकुर गुरुवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ के दौरान पत्रकारों से मुखातिब थे।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि महादेव सट्टेबाजी मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी हो चुकी है। दूसरी ओर, कांग्रेस के ही कोषाध्यक्ष, जो भ्रष्टाचार के मामलों में फरार चल रहे थे, को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि यह स्पष्ट है कि महादेव सट्टा कांग्रेस के संरक्षण में ही फला-फूला है। सट्टे का संचालक सौरभ चंद्राकर दुर्ग जिले से संबंध रखता है और कांग्रेस सरकार के समय लगभग आधे मंत्री इसी जिले से थे और संरक्षण व रायल्टी को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के बीच सियासी टकराव से पूरा प्रदेश वाकिफ है। इन आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाए जाने के बाद आने वाले समय में इस मामले में और भी कई बड़े नामों का खुलासा होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सटोरियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देती आई है। इसमें कांग्रेस के कोषाध्यक्ष का लिंक भी कहीं-न-कहीं जुड़ा हुआ था। कांग्रेस के लोग ही यह कहते रहे हैं कि किस प्रकार रामगोपाल अग्रवाल एकाधिकार सिण्डिकेट बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री के सिण्डिकेट का कोषाध्यक्ष बनकर रह गए थे।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने प्रदेश में बढ़ रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी इस दौरान प्रमुखता से उठाया और कहा कि क्या छत्तीसगढ़ में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सही माना जाना चाहिए? एक आम आदमी या कर्मचारी अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ 1200 से 1500 वर्ग फीट में घर बनाने की सोच पाता है, जबकि कुछ लोग 12 हजार-15 हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा कर लेते हैं। ऐसी स्थिति में अगर हम सुसज्जित, विकसित और सुघ्घर छत्तीसगढ़ चाहते हैं तो क्या इस प्रकार का अतिक्रमण करना सही है? राजनीतिक दलों, नागरिकों को, छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति को इस बात का चिंतन करना चाहिए क्योंकि कांग्रेस हमेशा अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देती है ।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मंत्री रहे अमरजीत भगत, शिव डहरिया आदि पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगा हुआ है। यहाँ तक कि पूर्व मुख्यमंत्री पर भी कई आरोप लग चुके हैं। इस बात का चिंतन गाँवों में ज्यादा होता है। गाँव में अनेक बार देखा गया है कि ट्रैक्टरों में भरकर ग्रामीण अतिक्रमण का विरोध करने पहुँचते हैं। जो ईमानदार मेहनतकश लोग होते हैं, वे अतिक्रमण के खिलाफ रहते हैं। श्री ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज हमें उस विकास को सहेजने और सँवारने की जरूरत है, ताकि गाँवों और शहरों की बसावट बेहतर ढंग से हो सके। कांग्रेस नेताओं पर सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा से ही अतिक्रमणकारियों को शह देते रहे हैं। श्री ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों और राजनीतिक दलों से इस विषय पर आत्मचिंतन करने की अपील की।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित 'सहयोग केंद्र' में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से पहुँचे कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज सहयोग केंद्र में लगभग 400 आवेदन आये इस दौरान 1500 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। सहयोग केन्द्र में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्थानीय विकास कार्यों और विभिन्न जनहितैषी योजनाओं से जुड़े मामलों को लेकर कार्यकर्ता श्री यादव से रू-ब-रू हुए। इस दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सहयोग केंद्र सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु है। हमारा उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ता और आम नागरिक की बात सीधे सरकार तक पहुँचे और उनकी समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान हो। सहयोग केंद्र की इस नियमित कड़ी में गुरुवार को श्री यादव के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 अंतर्गत गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक 29 क्षेत्र अंतर्गत कांच घर के पास बारिश होने से उक्त स्थल में जलभराव होने के कारण उक्त स्थल पर कांच घर एवं अन्य 3 लोगों को धारा 322, 323 के तहत अवैध रूप से नाली के ऊपर बनाये गए पाटे को हटाए जाने हेतु नोटिस प्रेषित किया गया था, किन्तु उक्त स्थल पर भूस्वामियों द्वारा बनाये गए रैंप को नहीं हटाए जाने के कारण नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर अवैध रूप से नाली के ऊपर निर्मित अवैध पाटे को हटाया गया.
- -ग्रामीण विकास, डेयरी और स्वरोजगार से जनजातीय क्षेत्रों को मिलेगी नई पहचान-कृषि मंत्री-नैनो यूरिया के उपयोग और फसल विविधिकरण अपनाने का किया आह्वानरायपुर ।आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत बलरामपुर में आज आयोजित कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 8 करोड़ 17 लाख 67 हजार की राशि के 4 विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।मंत्री श्री नेताम ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अधिकांश पंचायतों में विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा शेष महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मकरो पीडब्ल्यूडी रोड, परसुवार पीडब्ल्यूडी रोड से करीचल गली, भैरोपुर पीएमजीएसवाई रोड से कोड़ाखूपारा तथा भैरोपुर पीडब्ल्यूडी रोड से चेमी-चबनपुर सहित अनेक सड़क निर्माण कार्य करोड़ों रुपये की लागत से स्वीकृत किए गए हैं। इनमें कुछ सड़कें तकनीकी कारणों से वर्षों से लंबित थीं, जिन्हें भारत सरकार के स्तर पर विशेष प्रयास कर स्वीकृति दिलाई गई। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक लोगों की पहुंच आसान बनेगी।मंत्री श्री नेताम ने कहा कि क्षेत्र में कॉलेज भवन, थाना एवं चौकी के निर्माण कार्य भी स्वीकृत हो चुके हैं। भूमि संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होते ही कॉलेज भवन का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बलरामपुर जिले को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की डेयरी विकास योजना से जोड़ते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। प्रारंभिक चरण में रामचंद्रपुर एवं बलरामपुर विकासखंड में दूध संग्रहण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेयरी गतिविधियों से किसानों, महिलाओं और युवाओं की आय में वृद्धि होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।मंत्री श्री नेताम ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं ग्रामीणों से डेयरी, बकरी पालन, देसी एवं कड़कनाथ मुर्गी पालन तथा सुअर पालन जैसे आजीविका आधारित व्यवसाय अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण परिवार आत्मनिर्भर बनेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने किसानों से मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए धान पर पूर्ण निर्भरता कम करने तथा मक्का, अरहर, उड़द, तिल सहित कम पानी में तैयार होने वाली दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप फसल विविधीकरण अपनाकर किसान संभावित नुकसान से बच सकते हैं।मंत्री श्री नेताम ने किसानों को नैनो यूरिया के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया के प्रयोग से उर्वरकों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित होता है, उत्पादन लागत में कमी आती है, फसलों की उत्पादकता बढ़ती है तथा मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर वैज्ञानिक खेती करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि किसानों, महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका के स्थायी अवसर उपलब्ध कराकर जनजातीय क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन के प्रयासों से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से निश्चित ही जिले के दूरस्थ गांवों में विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 8 करोड़ 17 लाख 67 हजार की राशि के 4 कार्य जिसके अंतर्गत पीडब्ल्यूडी रोड से मकरो तक 1.29 किलोमीटर सड़क का निर्माण 111.68 लाख रुपये, परसुवार पीडब्ल्यूडी रोड से कर्री चलगली तक 3.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण 272.84 लाख रुपये, पीडब्ल्यूडी रोड से कोड़ाखूपारा तक 1.90 किलोमीटर सड़क का निर्माण 203.55 लाख रुपये तथा पीडब्ल्यूडी रोड से चेमी-चमनपुर तक 1.40 किलोमीटर सड़क का निर्माण 229.60 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाई श्री सच्चिदानंद कांत, जनपद सीईओ श्री दीपराज कांत, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
- रायपुर रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू, उपअभियंता श्रीमती पूनम साहू , जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी की उपस्थिति में गुरुवार को नगर निगम जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के अंतर्गत आनंद नगर में स्थित निजी खुली भूमि मे प्रवाहित बड़ा कच्चा नाला क्षेत्र को प्रवेश निषेध किये जाने हेतु बनायीं गयी सरहदी दीवाल को हटाकर बलपूर्वक भूमि में प्रवेश कर कच्चा नाला क्षेत्र की सफाई करवाई गईlअभियान में नगर निगम जोन क्रमांक 3 नगर निवेश विभाग और जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम की सम्बंधित स्थल पर उपस्थिति रहीl सम्बंधित स्थल में 2 जेसीबी, 1 पोकलेन 3 डम्पर सहित मानवबल का उपयोग नगर निगम जोन 3 द्वारा किया गया l इस विशेष सफाई अभियान से आनंद नगर आनंद विहार क्षेत्र सहित आसपास क्षेत्र के लगभग 1000 रहवासियों को जल भराव की समस्या से त्वरित राहत मिली.
- -तालपुरी में 30.22 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजनटी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को विधायक ललित चंद्राकर ने 30.22 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रिसाली नगर निगम के विकास की नई गाथा अब वार्ड क्रमांक 1 से शुरू हो चुकी है और जल्द ही निगम के सभी 40 वार्डों में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी। भूमिपूजन के तहत साउथ गार्डन के पास 9.55 लाख रुपये की लागत से कवर ड्रेन निर्माण, शिव मंदिर परिसर में 5 लाख रुपये की लागत से फेंसिंग, तालपुरी गेट नंबर-1 के सौंदर्यीकरण पर 9.67 लाख रुपये, ब्लॉक-ए में 5 लाख रुपये की लागत से डोमशेड निर्माण तथा 1 लाख रुपये की लागत से कवर ड्रेन निर्माण कराया जाएगा।वाटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट पर शासन से चर्चा जारीसमारोह को संबोधित करते हुए विधायक चंद्राकर ने तालपुरी की लंबे समय से चली आ रही एसटीपी समस्या पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए दो वर्ष पहले ही राशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन ऊंची निविदाओं के कारण टेंडर निरस्त होते रहे। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसा टेंडर तैयार किया जाए जिससे एसटीपी समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू होगा। जल संकट के स्थायी समाधान के लिए विधायक ने बताया कि 130 से 150 करोड़ रुपये की लागत वाले वाटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट पर शासन स्तर पर चर्चा जारी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद अगले 50 वर्षों तक क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।महाविद्यालय व संगीत महाविद्यालय का प्रस्तावउन्होंने यह भी बताया कि निगम क्षेत्र में महाविद्यालय, संगीत महाविद्यालय और नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना का प्रस्ताव तैयार है, लेकिन भूमि की कमी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। बीएसपी द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण महाविद्यालय निर्माण का कार्य भी लंबित है। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पार्षद सविता ढवस, एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष कुबेर देशमुख, मंदिर समिति अध्यक्ष यमलेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह में विकास कार्यों को लेकर लोगों ने उत्साह व्यक्त किया और क्षेत्र के समग्र विकास की उम्मीद जताई।
- -एक करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल एवं निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने किया निरीक्षणरायपुर । राजधानी रायपुर के अनुरूप रायपुर प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत एक करोड़ रुपये की राशि से प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण का कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसी क्रम में गुरुवार को जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने रायपुर प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण कर प्रस्तावित निर्माण कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रेस क्लब भवन की वर्तमान आवश्यकताओं का विस्तृत आकलन किया गया तथा आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप निर्माण, इंटीरियर, साज-सज्जा एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की गई। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने वरिष्ठ पत्रकारों एवं प्रेस क्लब पदाधिकारियों से चर्चा कर उनके सुझाव भी लिए, ताकि प्रेस क्लब को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा सके।प्रस्तावित योजना के अनुसार प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दो अत्याधुनिक सभागार, गेमिंग ज़ोन, ड्रॉइंग/लाउंज हॉल, सुविधायुक्त शौचालय, आधुनिक इंटीरियर, बेहतर बैठक व्यवस्था , जीम हाल, लाइव डिस्कशन स्टूडियो तथा आकर्षक आउटर लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। प्रेस क्लब में शुरू हो रहे हैं इस नवनिर्माण कार्य का उद्देश्य है कि राजधानी के पत्रकारों को एक आधुनिक, सुविधासंपन्न एवं गरिमामय कार्यस्थल उपलब्ध कराया जा सके।इस दौरान जनसंपर्क विभाग एवं रायपुर प्रेस क्लब के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने भी निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया।रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने प्रेस क्लब की वर्तमान आवश्यकताओं एवं प्रस्तावित जीर्णोद्धार की विस्तृत जानकारी जनसंपर्क आयुक्त एवं निगम आयुक्त को दी। उन्होंने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब को राजधानी की गरिमा के अनुरूप आधुनिक स्वरूप प्रदान करना प्रेस क्लब की प्राथमिकता है और इसके लिए राज्य शासन द्वारा मिली स्वीकृति पत्रकार समुदाय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।निरीक्षण के दौरान रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक , ज़ाकिर घुड़सेना , संतोष साहू चंदन साहू , नीरज मिश्रा, संजीव सिन्हा, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, बृजेश चौबे, रामावतार तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, विजय मिश्रा, यशवंत धोटे, प्रफुल्ल पारे, रवि भोई, राजेश जोशी, ,संजीव वर्मा, ई व्ही मुरली, समीर शुक्ला, संदीप तिवारी,मनीष वोरा, शंकर चंद्राकर, पप्पू फरिश्ता, प्रदीप चंद्रवंशी, प्रहलाद दमाहे, मनोज बघेल, चंद्रकांत दौंड़,रमेश पाण्डेय, जतिन नचरानी,मनोज बघेल, गिरीश केसरवानी, वरिष्ठ पत्रकार एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
- बिलासपुर /छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय अवसर परीक्षा 2026 के अंतर्गत गणित विषय की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिले में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं।जिले में कुल 3542 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3392 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 150 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकलविहीन वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का उड़नदस्ता दलों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। उड़नदस्ता टीम-1 ने सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा के नेतृत्व में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मस्तूरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, टीम-2 ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर जायसवाल के नेतृत्व में सेजेस उमा वि बालक सरकण्डा, सेजेस उमावि कन्या सरकण्डा एवं शासकीय देवकीनंदन कन्या उमावि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संचालन संतोषजनक एवं व्यवस्थित पाया गया। जिले में कहीं भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया तथा सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हुए।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग अंतर्गत संचालित संभागीय वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग में जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के नवीन लेखा प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर संचालक (कोष एवं लेखा) डॉ. अल्पना घोष ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्राचार्य श्री गिरीश देवांगन ने बताया कि संस्थान के शुरुआती दो प्रशिक्षण बैचों ने राज्य स्तरीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अग्रिम वेतन वृद्धि (एडवांस इंक्रीमेंट) की पात्रता हासिल करने वाले सर्वाधिक कर्मचारी भी इसी संस्थान से रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संभागीय संयुक्त संचालक (कोष, लेखा एवं पेंशन) श्री विवेक कुमार मिश्रा ने जुलाई 2025 में स्थापित संस्थान की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि अल्प समय में संस्थान ने गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने प्रशिक्षकों एवं व्याख्याताओं को इस सफलता के लिए बधाई दी।मुख्य अतिथि डॉ. अल्पना घोष ने कहा कि लेखा प्रशिक्षण शासकीय एवं अर्धशासकीय विभागों के कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और नियमों के प्रभावी पालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं से समर्पण और मेहनत के साथ प्रशिक्षण लेकर उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर राज्य स्तरीय परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कर्मचारी टोमिन साहू एवं खेमलाल साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक श्री देवेंद्र चौबे, वरिष्ठ व्याख्याता सबरीना सिंह, व्याख्याता कैलाश साहू सहित संस्थान के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं नवप्रवेशी प्रशिक्षु उपस्थित रहे। अंत में वरिष्ठ व्याख्याता सबरीना सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
- रायपुर - टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार गुरुवार को नगर निगम जोन क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत देवेन्द्र नगर सेक्टर =3 क्षेत्र में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता और नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग द्वारा यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे , उपअभियंता श्रीमती अंजलि बारले की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग ने देवेन्द्र नगर सेक्टर - 3 क्षेत्र में अभियान चलाकर बिना अनुमति आशीष पटेल द्वारा लगभग 450 वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित 3 व्यवसायिक दुकानों को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्रवाई नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सम्बंधित निर्माणकर्ता को नोटिस देने के पश्चात की गयी.
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उपअभियंता श्री सागर ठाकुर की उपस्थिति में गुरुवार को जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 क्षेत्र में चौरसिया कॉलोनी में लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्र में पुनः की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर निर्मित की गयी अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर एवं आवागमन अवरुद्ध करते हुए स्थल पर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी. नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर अपर कलेक्टर को उक्त भूमि का नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत अधिग्रहण की कार्रवाई करने जोन 6 जोन कमिश्नर ने अनुरोध पत्र लिखा है.निर्देश अनुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई अधिग्रहण के सम्बन्ध में की जानी प्रस्तावित है.
- -3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहतरायपुर / छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न और पोषण सामग्री पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष रणनीतियां लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश है कि राज्य के पहुच विहीन क्षेत्रों में वर्षा व भौगोलिक बाधाओं को पार करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर राशन दुकानें खोलना, ट्रैक्टर के माध्यम से डोर-स्टेप डिलीवरी और मॉनसून से पहले तीन महीने का अग्रिम राशन भंडारण करने के निेर्दश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में नारायणपुर जिले के दूरस्थ और दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष और सराहनीय पहल की है। बारिश के मौसम और कठिन रास्तों को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैक्टरों के माध्यम से अंदरूनी गांवों तक तीन माह का खाद्यान्न सुरक्षित पहुंचाया है। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित छह गांवों मुरुमवाड़ा, गुडेकोर, दिवालूर, धोबे, बोटेर और हरबेल के राशनकार्डधारी हितग्राहियों को जुलाई, अगस्त और सितम्बर माह का राशन एक साथ वितरित किया गया।खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भौगोलिक रूप से बेहद दुर्गम क्षेत्रों में बसे कुल 151 राशनकार्डधारी परिवारों को उनकी निर्धारित मात्रा में तीन महीने का खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। लाभान्वित गांवों और परिवारों में मुरुमवाड़ा के 98 परिवार, दिवालूर के 32 परिवार, गुडेकोर के 13 परिवार, धोबे के 03 परिवार, हरबेल के 03 परिवार, बोटेर के 02 परिवार शामिल हैं।इन वनांचल गांव घने जंगलों, कच्चे रास्तों और नदी-नालों से घिरे होने के कारण सामान्य दिनों में भी परिवहन के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को राशन के लिए कई किलोमीटर की पैदल और जोखिमभरी यात्रा करनी पड़ती थी। इस समस्या को भांपते हुए जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान राशन सामग्री को सीधे ट्रैक्टर के जरिए गांवों तक भिजवाया, जिससे ग्रामीणों को अपने घर के पास ही राशन मिल गया। खाद्यान्न वितरण की पूरी प्रक्रिया स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में अत्यंत पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। गांव में ही राशन मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस पहल से उनके समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग हितग्राहियों के लिए यह व्यवस्था किसी वरदान से कम नहीं रही, क्योंकि उन्हें अब राशन के लिए कठिन रास्तों से होकर नहीं गुजरना पड़ा।इस संबंध में जिला प्रशासन का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य जिले के अंतिम छोर पर बसे प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद परिवार तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है। इसके लिए दुर्गम क्षेत्रों में विशेष परिवहन व्यवस्था की कार्ययोजना पर लगातार काम किया जा रहा है। प्रशासन की इस मुस्तैदी ने यह साबित कर दिया है कि भौगोलिक कठिनाइयां भी जनता तक उनका हक पहुंचाने में बाधा नहीं बन सकतीं।
- -सरोरा में विकास की दोहरी सौगात- 1.60 करोड़ के मिनी स्टेडियम और 11.86 लाख के आंगनबाड़ी भवन का हुआ लोकार्पण-भूमिपूजनरायपुर / छत्तीसगढ़ सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष पहल कर रही है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के जरिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं।राज्य में बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरोरा में विकास कार्यों की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। यहां 1 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा 11.86 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ बच्चों, महिलाओं और युवाओं के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी भवन से क्षेत्र के नौनिहालों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिलेगा, वहीं मिनी स्टेडियम बनने से ग्रामीण युवाओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा और गांव में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। ग्राम सरोरा में एक ही दिन बाल विकास और खेल अधोसंरचना से जुड़े इन दो महत्वपूर्ण कार्यों के शुभारंभ को ग्रामीणों ने विकास की बड़ी सौगात बताया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इन कार्यों से गांव में बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। मंत्री श्री वर्मा ने सरोरा में स्वामी विवेकानंद स्कूल (कक्षा 1ली से 12वीं तक) खोलने की बात कही। इसी तरह उन्होंने अधूरे आईटीआई भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षित होने का मौका मिलेगा और स्थानीय उद्योगों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बुनियादी कार्यों के लिए राशि और घोषणाएं कीं जिसमें स्कूल मैदान में अहाता निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, सायकल स्टैंड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, शेड निर्माण, बुंदेली गांव में स्कूल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, सरोरा स्कूल के लिए वाटरकूलर, मुक्तिधाम शेड तथा बुंदेली में एक सामुदायिक भवन की घोषणा की।छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। बलौदाबाजार क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी और आवागमन को मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की राशि पहले ही स्वीकृत की गई है। इसके तहत तिल्दा से सांकरा मार्ग और बलौदाबाजार से भाटापारा मार्ग के निर्माण के लिए 25 -25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, बलौदाबाजार से सिमगा मार्ग के लिए 50 करोड़ रुपये और पड़कीडीह मार्ग के लिए 35 करोड़ रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है, जिससे स्थानीय यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो जाएगी।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करते हुए राज्य के सभी घरों में पानी, शौचालय, राशन कार्ड, उज्ज्वला गैस और हर घर को पक्का बनवाया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने 1000 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं, किसानों को उनके धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दिया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आई है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में 26 लाख आवासों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।कार्यक्रम में मंत्री श्री वर्मा ने लोगों को एक प्रेरणादायक कहानी भी सुनाई। उन्होंने वैचारिक दृढ़ता पर जोर देते हुए कहा कि हमारे अंदर एक विचार होगा तो सोचने की शक्ति होगी। हम जो सोचते और विचार करते हैं, उनके अनुसार ही हम काम करते हैं। अगर हम अच्छा विचार करेंगे तो काम भी अच्छा होगा, सही विचार हमारी जिंदगी को बदल सकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष, नगर पालिका तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- -'दीदी के गोठ' में गूंजी आत्मनिर्भर बस्तर की आवाज-लखपति दीदियों की सफलता की कहानियों ने बढ़ाया महिलाओं का आत्मविश्वासरायपुर / बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी के गोठ' के 12वें संस्करण में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आजीविका संवर्धन की प्रेरक तस्वीर देखने को मिली। बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से आई हजारों महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान लखपति दीदियों की सफलता की कहानियों ने महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वरोजगार के प्रति नया उत्साह जगाया। वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की मातृशक्ति ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए आज समाज में परिवर्तन की सशक्त भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होता है, जब महिलाएं उन्हें अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ती हैं। उन्होंने बताया कि बिहान योजना, मध्याह्न भोजन योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के माध्यम से बस्तर की महिलाएं आज आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो रही हैं। बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि किसी भी समाज का विकास महिलाओं के सशक्तिकरण पर निर्भर करता है। उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), लखपति दीदी योजना, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है।चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि बस्तर की महिलाएं अब केवल परिवार की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं हैं। वे मुर्गीपालन, बकरीपालन, मत्स्यपालन, सब्जी उत्पादन और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर परिवार की आय बढ़ा रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने भी महिलाओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में चपका की श्रीमती नीतू झा, सुलेंगा की श्रीमती सुगनी कश्यप और इरपा की श्रीमती हेमबती नाग सहित कई सफल लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण-पत्र और सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की श्रीमती नम्रता पटेल ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि बिहान योजना के तहत बैंक लिंकेज और 5 लाख रुपये के ऋण की सहायता से उन्होंने अपने 'अमृत तुल्य' चाय एवं नाश्ता कैफे का विस्तार किया। आज उनके कैफे से प्रतिदिन लगभग 5 हजार रुपये की आय हो रही है।कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आई महिलाओं ने सरकारी योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव साझा किए। संवाद, सम्मान और प्रेरणा से भरपूर यह आयोजन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बस्तर के संकल्प को नई मजबूती देने वाला साबित हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
- -भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा-श्रमिक हितों और सामाजिक सुरक्षा पर जोररायपुर / छत्तीसगढ़ में नवीन श्रम संहिताओं (New Labour Codes) के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिक कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार ने गुरुवार को राज्य में चल रही प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। नया रायपुर स्थित 'छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल' के सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में श्रम कानूनों को धरातल पर उतारने को लेकर गंभीर मंथन किया गया।बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा अधिनियमित चारों नवीन श्रम संहिताओं के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा अब तक जारी की गई अधिसूचनाओं और उनके अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई, वेतन संहिता, 2019 (Code on Wages, 2019)औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 (Industrial Relations Code, 2020)सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 (Code on Social Security, 2020)व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य-परिस्थितियाँ संहिता, 2020 (OSH Code, 2020)। बैठक में राज्य के अधिकारियों ने केंद्र सरकार को अवगत कराया कि इन नवीन संहिताओं को छत्तीसगढ़ में सुचारू रूप से लागू करने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग के अधिकारियों ने राज्य में श्रमिकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा के विस्तार की जानकारी दी। संयुक्त सचिव को विभाग द्वारा अपनाई गई आधुनिक डिजिटल पहलों और तकनीकी नवाचारों (Digital Initiatives) से भी रू-ब-रू कराया गया। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि नई व्यवस्था के आने से श्रम प्रशासन अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनेगा, जिससे श्रमिकों के हितों का बेहतर संरक्षण हो सकेगा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार की संहिताओं के अनुरूप राज्य के स्तर पर नियमों (Rules) के निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र ही अंतिम रूप देकर इन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर दिया जाएगा। इस पहल से छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों के साथ-साथ नियोजकों (Employers) को भी नई श्रम संहिताओं के प्रावधानों का लाभ समयबद्ध, सरल और सुगम तरीके से मिलना शुरू हो जाएगा। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग की ओर से श्री एस.एल. जांगड़े, श्रीमती सविता मिश्रा, श्री गिरीश रामेटेके, श्री अजीतेश पाण्डेय, श्री एस.एस. पैकरा, श्री डी.पी. तिवारी, श्री बी.एस. बरिहा, श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री विवेक चेलकर, श्रीमती श्रद्धा केशरवानी एवं श्री देवेन्द्र देवांगन उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के प्रतिनिधि के रूप में श्री साकेत कुमार पाण्डेय, श्री भूपेन्द्र कुमार, श्री रोहित गुप्ता, श्री गौरव डोगरा, श्री अखिलेश राय, श्री सौरभ त्यागी, सुश्री जयंती सिंह सहित केंद्र व राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।
- -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला के खारिया से अगरी तक पीएम जनमन योजना की सड़क की राज्य स्तरीय जांच-सचिव भीम सिंह ने सड़क की कोर कटिंग करवाकर मौके पर ही करवाई जांच-क्षतिग्रस्त हिस्से को उखाड़कर पुनः बनाने के साथ गुणवत्ता के साथ शोल्डर सुधार करवाने के दिए गए निर्देशरायपुर / उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया से अगरी तक प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क के धंसने की शिकायत के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता का वैज्ञानिक परीक्षण कराने के लिए कोर कटिंग कराई गई तथा विभिन्न तकनीकी मानकों पर सड़क की जांच की गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि नवनिर्मित सड़क हैवी लोड वाहनों के आवागमन के कारण क्षतिग्रस्त हुई। जिस सड़क पर केवल 10-12 टन क्षमता वाले वाहनों के संचालन की अनुमति है, वहां 60-70 टन क्षमता तक रेत परिवहन करने वाले भारी वाहनों के संचालन और शोल्डर निर्माण में तकनीकी खामी से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।सचिव श्री सिंह ने दलदली मेन रोड खारिया से अगरी तक निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सहायक अभियंता सौरभ देशमुख और उप अभियंता जे रितेश नायडू को तत्काल निलंबित किया गया। वहीं कार्यपालन अभियंता संतोष कुमार ठाकुर को निलंबित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़क का जो हिस्सा क्षतिग्रस्त है उसे उखाड़कर पुनः बनवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। वहीं पूरी सड़क के शोल्डर को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ सुधार करवाने के निर्देश दिये गये हैं। जांच के दौरान अन्य तकनीकी मानकों का परीक्षण भी किया गया, जिसमें कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया। जीएसबी एवं डब्ल्यूबीएम परतों के परीक्षण में ग्रेडेशन तथा कम्पैक्शन संतोषजनक रहा। वहीं बीटी कार्य के तहत पीएमसी एवं सील कोट के लिए किए गए बाइंडर कंटेंट परीक्षण में 6 प्रतिशत परिणाम प्राप्त हुआ, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप है। तकनीकी जांच के दौरान यह पाया गया कि सड़क के शोल्डर का कॉम्पैक्शन निर्धारित मापदंड (100 प्रतिशत) से कम था। आर.डी. 1400 मीटर पर यह 95 प्रतिशत और आर.डी. 2100 मी. पर केवल 94.68 प्रतिशत पाया गया, जो कि मानकों से कम है। जांच में आर.डी. 1400 मी. पर निर्मित पुलिया के एप्रोच में बैकफिलिंग (मिट्टी भराई) का कार्य भी मापदंड के अनुसार नहीं किया गया था। इस वजह से वर्षाऋतु में बारिश का पानी शोल्डर से होते हुए सड़क के सब-बेस (निचली सतह) में घुस गया, जिससे सड़क के अंदरूनी हिस्से कमजोर हो गए।सचिव श्री भीम सिंह ने कहा कि पीएम जनमन की सड़क पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क की क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों के चलने से सड़क को नुकसान पहुंचा है। ऐसे वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए परिवहन, पुलिस और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। इस अवसर पर अधिक्षण अभियंता श्री अखिलेश तिवारी, श्री बलवंत पटेल, श्री अमित गुलहरे कार्यपालन अभियंता श्री संतोष ठाकुर, सहायक अभियंता श्री सौरभ देशमुख श्री मुरारी साहू, उप अभियंता जे रितेश नायडू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- -खनिज न्यास निधि से संवरेगा नौनिहालों का भविष्य- बलौदाबाजार जिले के स्कूलों के लिए 1.65 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत-डीएमएफ से बलौदाबाजार, पलारी और सिमगा विकासखंड के स्कूलों का होगा कायाकल्प-ग्रामीण अंचलों में सुदृढ़ होगा शिक्षा ढांचा, मिलेंगे अतिरिक्त कक्ष, किचन और प्रार्थना शेडरायपुर /छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बच्चों को सुरक्षित माहौल देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जिला खनिज न्यास निधि से विभिन्न विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत बलौदाबाजार, पलारी और सिमगा विकासखंड के कई स्कूलों में नए किचन शेड, अतिरिक्त कक्षाएं और प्रार्थना शेड बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर होगी।जिले के कई सरकारी स्कूल लंबे समय से बैठक व्यवस्था (स्थान की कमी), मध्याह्न भोजन पकाने के लिए सुरक्षित जगह और खराब मौसम जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। डीएमएफ से स्वीकृत ये नए कार्य न केवल इन कमियों को दूर करेंगे, बल्कि स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला खनिज न्यास निधि से विकास कार्यों की सिलसिलेवार स्वीकृतियां दी गई हैं। इसकी शुरुआत 12 जून 2026 को सिमगा विकासखंड के अंतर्गत परसवानी और भालेसुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए क्रमशः 10-10 लाख रुपये जारी किए गए, जबकि इसी विकासखंड की फूलवारी और तिल्दाबांधा प्राथमिक शालाओं में दो-दो अतिरिक्त कमरों के लिए भी 20 लाख रुपये (10-10 लाख रुपये प्रति स्कूल) की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।इसके बाद 18 जून 2026 को बलौदाबाजार विकासखंड के प्राथमिक शाला चिचोली, मगरवाय, केशडबरी, और पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया-चापा व धवई में 5-5 लाख रुपये की लागत से कुल पांच किचन शेड मंजूर किए गए। इसी तारीख को करमनडीह और खम्हरिया यदु की प्राथमिक शालाओं में दो-दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।अधोसंरचना विकास की इस कड़ी में 07 जुलाई 2026 को मिली, जिसमें सिमगा और बलौदाबाजार विकासखंड के 10 गांवों चंडी, फरहदा, केसली, मटिया,रवेली,भाटागांव, खैरघटा, कोलियारी, कुकुरदी और मगरवाय के स्कूलों को शामिल किया गया। इन सभी 10 शिक्षण संस्थानों में दो-दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए प्रति स्कूल 10 लाख रुपये के मान से कुल 1करोड़ रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है, जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर और पर्याप्त स्थान मिल सकेगा। इस महत्वपूर्ण सौगात पर प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का विजन सिर्फ भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि सुदूर गांवों तक ऐसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना ह,ै जो बच्चों के लिए शिक्षा के मार्ग को सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक बना सकें। उन्होंने कहा कि डीएमएफ की राशि का असली हकदार स्थानीय समाज है। हमारी सरकार खनिज प्रभावित क्षेत्रों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए इस पैसे का सीधा लाभ वहां के बच्चों तक पहुंचा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह निवेश आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के निर्माण में निवेश है। जब बच्चों को बैठने के लिए अच्छे कमरे, मध्याह्न भोजन के लिए स्वच्छ किचन और प्रार्थना के लिए व्यवस्थित शेड मिलेगा, तो स्कूलों की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता दोनों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा।
- - 13 जुलाई तक ऑनलाइन होगा भुगतान, वनांचल के परिवारों को मिलेगा आर्थिक संबलरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वनांचल क्षेत्रों के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर के निर्देशानुसार तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के पात्र संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 03 जुलाई 2026 को सहकारिता सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर इस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया था।जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित, सरगुजा के अंतर्गत संचालित 06 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के कुल 16,981 पात्र तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 2 करोड़ 30 लाख 61 हजार 50 रुपये की प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि 13,761.590 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण के आधार पर निर्धारित की गई है।प्रबंध संचालक, जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित, सरगुजा ने बताया कि भुगतान Online MFP Collection and Payment System के माध्यम से 08 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक सीधे हितग्राहियों के खातों में ऑनलाइन किया जाएगा। भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसकी जानकारी राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी।समितिवार वितरण के अनुसार केदमा समिति के 2,073 संग्राहकों को 28,09,597 रुपये, कमलेश्वरपुर समिति के 1,527 संग्राहकों को 2,74,018 रुपये, लखनपुर समिति के 4,211 संग्राहकों को 20,21,194 रुपये, उदयपुर समिति के 2,824 संग्राहकों को 31,90,545 रुपये, डांडगांव समिति के 2,955 संग्राहकों को 95,84,633 रुपये तथा रीखी समिति के 3,391 संग्राहकों को 51,81,063 रुपये की प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि प्रदान की जाएगी।तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिलने वाली यह प्रोत्साहन राशि वनांचल क्षेत्रों के हजारों परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे संग्राहकों की आय में वृद्धि होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। प्रबंध संचालक ने बताया कि प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भुगतान प्रक्रिया की सतत निगरानी करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर राशि पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- -आरक्षित वन में वन्यजीवों के शिकार पर बड़ी कार्रवाई-न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जांच जारीरायपुर। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार धमतरी वनमंडल के बिरगुड़ी परिक्षेत्र अंतर्गत खैरभरी बीट के आरक्षित वन में वन्यजीवों के शिकार के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वनमंडलाधिकारी कांकेर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 4 जुलाई को ग्राम भनसुली (तहसील नरहरपुर, जिला कांकेर) के पांच लोगों पर तीन धामन (असोड़िया) सांप और एक गोह का शिकार करने का आरोप है। आरोप है कि शिकार किए गए वन्यजीवों को एक आरोपी के घर ले जाकर उनके टुकड़े किए गए और भोजन के रूप में उपयोग किया गया।मामले की सूचना मिलने पर वनमंडलाधिकारी श्री जाधव श्रीकृष्ण के निर्देश पर धमतरी वनमंडल, कांकेर वनमंडल, उड़नदस्ता तथा एंटी-पोचिंग टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, नगरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वन विभाग ने बताया कि मामले की जांच जारी है। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत संरक्षित वन्यजीवों के शिकार, अवैध कब्जे या व्यापार पर तीन से सात वर्ष तक के कारावास और जुर्माने का प्रावधान है।वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करें तथा शिकार या वन्यजीव अपराध से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल विभाग को जानकारी दें। वन्यजीवों की सुरक्षा जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है।



























.jpg)