- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर/प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-26 के दौरान जनपद पंचायतों के हितग्राहियों के स्वीकृति आवास निर्माण के लिए राशि जारी किया गया, जिसमें जनपद पंचायत बिल्हा में 18653 स्वीकृत आवास निर्माण के लिए 207.18 करोड़ राशि दिया जा चुका है, इसी प्रकार जनपद पंचायत कोटा में 17760 स्वीकृत आवास निर्माण के लिए 186.07 करोड़, जनपद पंचायत मस्तूरी में 18999 स्वीकृत आवास निर्माण के लिए 206.52 करोड़ एवं जनपद पंचायत तखतपुर में 16310 स्वीकृत आवास निर्माण के लिए 168.80 करोड़ राशि दिया जा चुका है। जिले में कुल 71722 स्वीकृत आवासों के निर्माण के लिए हितग्राहियों को कुल 768 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए निर्धारित किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में डी.बी.टी के माध्यम से राशि अंतरित की जा रही है। इससे ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित एवं पक्के आवास का सपना साकार करने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। आवास निर्माण के साथ-साथ हितग्राहियों को अन्य शासकीय योजनाओं से भी लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की तस्वीर तेजी से बदल रही है। करीब 768 करोड़ रुपये के विकास संकल्प के तहत पक्के आवास, बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आधार मिला है। यह पहल केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार और स्थानीय स्तर पर रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक व्यापक प्रयास के रूप में सामने आ रही है। वर्ष 2024-26 तक जिला बिलासपुर में 768 करोड़ की राशि का वितरण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
- बिलासपुर/आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में आज अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस प्रोग्राम एवं एल्युमनी मीट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा रोजगार के अवसरों की जानकारी देना और आईटीआई के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को संस्था से पुनः जोड़ना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मॉडल आईटीआई कोनी के प्राचार्य श्री नवीन कुमार साहू ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों, उद्योग प्रतिनिधियों, एल्युमनी, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री बसंत साहू, डायरेक्टर, एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स ने अपने उद्बोधन में युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ उद्योग जगत में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती है, जिससे उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।संयुक्त संचालक श्री ए.के. सोनी ने अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के महत्व एवं इसके माध्यम से युवाओं को मिलने वाले रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान श्री विक्रम प्रताप सिंह द्वारा अप्रेंटिसशिप योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदान की गई। कार्यक्रम में 50 से अधिक एल्युमनी की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों से 150 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अप्रेंटिसशिप, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में आईटीआई की ओर से श्री विक्रम प्रताप सिंह, श्री आशीष श्रीवास, श्री दुर्गेश साहू, श्री अनुराग कुमार तिवारी, श्री जोगेन्द्र पात्रे, श्रीमती पूनम मिश्रा, श्रीमती कुमुद चंद्राकर, श्रीमती खुशबू ठाकुर, श्रीमती प्रतिभा दुबे एवं श्री यज्ञ कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- *260 गौवंश की क्षमता में 560 गौवंश कैसे पहुंचे?” महापौर ने अधिकारियों से पूछा, व्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी**फुंडहर गौठान के संचालक के भुगतान के दिए निर्देश**अटारी, गोकुलधाम गोकुल नगर और जरवाय में क्षमता के अनुरूप मिले गौवंश, फुंडहर में क्षमता से अधिक संख्या पर जांच के आदेश:मीनल चौबे*रायपुर। नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शहर के विभिन्न गौठानों का औचक निरीक्षण कर वहां गौवंश के रखरखाव, साफ-सफाई, चारा-पानी, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापौर ने फुंडहर, अटारी, गोकुलधाम, गोकुल नगर एवं जरवाय गौठानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान फुंडहर गौठान में निर्धारित क्षमता से दोगुने से अधिक गौवंश पाए जाने पर महापौर मीनल चौबे ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। गौठान की क्षमता लगभग 260 गौवंश की है, जबकि मौके पर लगभग 560 गौवंश पाए गए।इस पर महापौर ने अधिकारियों से स्पष्ट सवाल किया—“जब गौठान की क्षमता 260 गौवंश की है, तो यहां 560 गौवंश कैसे पहुंचे? इतनी बड़ी संख्या में गौवंश को रखने की व्यवस्था किस आधार पर की गई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है?”महापौर ने कहा कि क्षमता से अधिक गौवंश होने की स्थिति में चारा-पानी, साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रखरखाव प्रभावित हो सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं गौठान संचालक को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने तथा गौवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।फुंडहर गौठान से जुड़े रिकॉर्ड में भी सामने आई अनियमितता, जांच के आदेशनिरीक्षण के दौरान फुंडहर गौठान से संबंधित जोन कमिश्नर द्वारा महापौर को जानकारी दी गई कि 1 नवंबर 2025 को 236 गौवंश के साथ फुंडहर गौठान के संचालक को गौवंश सौंपे गए थे, जबकि 30 नवंबर 2025 को मात्र एक माह के भीतर ही रिकॉर्ड में गौवंश की संख्या 465 दर्ज हो गई।जिसमें बक़ायदा संबंधित जोन के कर्मचारियों के दस्तख़त। है.महापौर ने कहा कि गौठानों में गौवंश की संख्या से संबंधित रिकॉर्ड पूरी तरह पारदर्शी और वास्तविक होना चाहिए। रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की विसंगति या अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।गौवंश की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहींमहापौर ने फुंडहर गौठान की साफ-सफाई, पर्याप्त चारा-पानी, शेड, स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।फुंडहर गौठान के संचालक द्वारा भुगतान से संबंधित विषय महापौर के संज्ञान में लाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमों के तहत लंबित भुगतान की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो तथा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए।अटारी, गोकुलधाम, गोकुल नगर एवं जरवाय में क्षमता के अनुरूप मिले गौवंशमहापौर ने अटारी, गोकुलधाम गोकुल नगर एवं जरवाय गौठानों का भी निरीक्षण किया। इन गौठानों में गौवंश की संख्या निर्धारित क्षमता के अनुरूप पाई गई और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।महापौर ने अधिकारियों से कहा कि जब अन्य गौठानों में क्षमता के अनुरूप गौवंश रखा जा रहा है, तो फुंडहर गौठान में निर्धारित क्षमता से दोगुने से अधिक गौवंश पहुंचने की स्थिति कैसे बनी, इसकी पूरी जांच आवश्यक है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक गौठान से दूसरे गौठान में गौवंश के स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखा जाए तथा संबंधित जोन अधिकारी इसकी नियमित निगरानी करें, ताकि किसी एक गौठान पर क्षमता से अधिक भार न पड़े।हर गौठान का नियमित निरीक्षण करें जोन अधिकारीमहापौर श्रीमती मीनल चौबे ने संबंधित जोन अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गौठानों का नियमित रूप से मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए। गौवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए पशु चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा चारा-पानी, साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं रखरखाव की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।महापौर ने कहा—“गौवंश की सुरक्षा और सेवा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। गौठानों की व्यवस्था केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देनी चाहिए। जब गौठान की क्षमता निर्धारित है, तो उससे अधिक गौवंश वहां कैसे पहुंचे, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। रिकॉर्ड और मौके की वास्तविक स्थिति में किसी भी प्रकार का अंतर नहीं होना चाहिए। अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और जहां भी कमी मिले, उसे तत्काल दूर कराएं।”उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गौठानों के रखरखाव, गौवंश की देखभाल अथवा रिकॉर्ड संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रत्येक गौठान में गौवंश के लिए पर्याप्त चारा-पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है।
- गन्दगी मिली, लगभग 5 क्विंटल पानी पाउच, पॉलीथिन को जप्त कर किया 15000 रूपये का जुर्माना*रायपुर/रायपुर नगर निगम जोन 7 में प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 7 की टीम द्वारा जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री शत्रुहन देशलहरे की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 22 के क्षेत्र में सरोना में शराब दुकान अहाता की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिली एवं लगभग 5 क्विंटल पानी पाउच एवं पॉलीथिन मिला, जिसे तत्काल जप्त किया गया और सम्बंधित शराब दुकान अहाता संचालक जको स्वच्छता व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश सहित भविष्य में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर जोन 7 जोन कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल स्थल पर 15000 रूपये का जुर्माना शराब दुकान अहाता संचालक पर किया गया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
- रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव ब्रम्हदेव कॉलोनी में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन दो भवनों में फ्रंट एमओएस भवन के भाग को सम्बंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस देने के उपरांत हटाने अभियानपूर्वक कार्रवाई की.
- -नगर निगम जोन 5 के वार्ड 67 में बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव में नवीन आँगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण-भक्तमाता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 की पार्षद श्रीमती ममता तिवारी एवं गणमान्यजनों, वार्डवासियों की रही उपस्थिति*रायपुर/ पुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 अंतर्गत भक्तमाता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी परिसर में 11 लाख 69 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से नवीन आँगनबाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण कर शानदार सौगात दी.नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवन के लोकार्पण के अवसर पर बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव परिसर में भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के पार्षद श्रीमती ममता तिवारी सहित नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके और राजधानी शहर रायपुर के गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों बच्चों, रहवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.
- -रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग, कला केन्द्र रायपुर द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों हेतु विशेष आयोजन*-आडिशन टाउनहाल रायपुर में 30 अगस्त को प्रातः 11 बजे से रात्रि 7 बजे तकरायपुर - रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग एवं कला केन्द्र रायपुर द्वारा शिक्षक दिवस दिनांक 5 सितम्बर 2026 को शहीद स्मारक भवन में तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 गुरू वन्दन उत्सव ग्रेंड फिनाले का आयोजन रखा गया है.शिक्षकों एवं विद्यार्थियों हेतु यह विशेष आयोजन रखा गया है.इस विशेष आयोजन में दो आयु वर्ग जूनियर वर्ग में 5 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग तक के मध्य के प्रतिभागियों और सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग तक के प्रतिभागियों के मध्य गायन और नृत्य की प्रतियोगिता रखी गयी है, जिसके लिए आडिशन दिनांक 30 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से रात्रि 7 बजे तक के मध्य टाउनहाल रायपुर में रखा गया है. प्रतियोगिता के माध्यम से गीत और नृत्य के क्षेत्र में हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करने सहित कला की प्रतिभा को निखारने का सुअवसर रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग और कला केन्द्र रायपुर के इस गरिमामयी आयोजन में सुअवसर सहज और सरल तरीके से प्राप्त हो सकेगा.
- मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर हुए शामिल*दुर्ग/ भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला इकाई दुर्ग द्वारा देशप्रेम, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनायकों के सम्मान की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए महान क्रांतिकारी सुखदेव राज की प्रतिमा शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग के परिसर में स्थापित की गई। महान क्रांतिकारी शिवराम राजगुरु की जयंती के अवसर पर सोमवार को आयोजित भव्य समारोह में प्रतिमा का अनावरण छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक श्री गजेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, अहिवारा विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, श्री अरुण वोरा पूर्व विधायक दुर्ग,भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेन्द्र नामदेव, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती झरना वर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती सरिता चंद्राकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने रिमोट कंट्रोल के माध्यम से क्रांतिकारी सुखदेव राज की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही उपस्थित लोगों ने महान क्रांतिकारी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेन्द्र नामदेव ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर महान क्रांतिकारी सुखदेव राज की जीवनगाथा एवं उनके राष्ट्र तथा समाजसेवा संबंधी कार्यों को राज्य के स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग रखी। श्री नामदेव ने कहा कि सुखदेव राज का जीवन त्याग, संघर्ष, राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है तथा नई पीढ़ी को ऐसे महान व्यक्तित्वों के जीवन से परिचित कराना आवश्यक है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने इस मांग पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया। वहीं प्रतिमा की सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में ध्यान आकर्षित किए जाने पर उन्होंने प्रतिमा स्थल पर शेड निर्माण कराने की घोषणा भी की।अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण कार्य की सराहना की। उन्होंने क्रांतिकारी सुखदेव राज के जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की स्मृति को जीवंत रखना समाज की जिम्मेदारी है और विद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम एवं समाजसेवा की प्रेरणा देगी।दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि सुखदेव राज आचार्य विनोबा भावे के भूदान आंदोलन के सिलसिले में दुर्ग आए और इसके बाद दुर्ग के ही होकर रह गए। उन्होंने यहां कुष्ठ रोगियों की सेवा का अनुकरणीय कार्य किया। श्री बघेल ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रतिमा कन्या शाला परिसर में स्थापित होने से यहां अध्ययनरत छात्राओं को सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प लेने की प्रेरणा मिलेगी।दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने नगर निगम क्षेत्र में क्रांतिकारी सुखदेव राज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में पेंशनर्स संगठन की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पेंशनर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने पेंशनरों के सेवाभाव, समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए उनका आभार व्यक्त किया।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेन्द्र नामदेव ने अपने संबोधन में दुर्ग जिला इकाई की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद के साथी महान क्रांतिकारी सुखदेव राज की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए किया गया यह कार्य अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स महासंघ केवल पेंशनरों के अधिकारों और समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाला संगठन ही नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। सुखदेव राज की प्रतिमा स्थापना इसी भावना का प्रमाण है।कार्यक्रम के दौरान भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी. के. वर्मा द्वारा क्रांतिकारी सुखदेव राज के जीवन पर लिखित पुस्तक “एक गुमनाम स्वामी - क्रांतिवीर सुखदेव राज” का अतिथियों के करकमलों से विमोचन किया गया। पुस्तक के माध्यम से क्रांतिकारी सुखदेव राज के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।कार्यक्रम को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग के अध्यक्ष श्री बी. के. वर्मा तथा जिला महासचिव श्री पी. आर. साहू ने भी संबोधित किया और सुखदेव राज के जीवन तथा उनके समाजसेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।समारोह में रायपुर से प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री श्री प्रवीण कुमार त्रिवेदी, संगठन मंत्री श्री टी. पी. सिंह, कोषाध्यक्ष श्री बी. एस. दसमेर, दैनिक वेतन भोगी पेंशनर कल्याण प्रकोष्ठ के संयोजक श्री अनिल पाठक, दुर्ग संभाग अध्यक्ष श्री बी. एल. गजपाल, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री आर. जी. बोहरे, सचिव श्री ओ. डी. शर्मा, श्री आर. के. दीक्षित आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य सुश्री ए शांता, अनुराधा चंद्राकर समस्त स्टाफ सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती ममता ध्रुव ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री बी. के. शर्मा ने किया।दुर्ग में स्थापित क्रांतिकारी सुखदेव राज की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रप्रेम, त्याग, सेवा, सामाजिक समरसता और समर्पण की प्रेरणा का केंद्र बनेगी। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की इस पहल ने यह संदेश दिया है कि पेंशनर समाज अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए राष्ट्र के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को भी जीवंत रखने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
- - राजस्व संबंधित विभिन्न प्रकरणों में कार्य लंबित रखने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश*दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, भू-अर्जन, स्वामित्व योजना, भारतमाला परियोजना, एग्रीस्टैक, भू-आबंटन, नजूल, नक्शा बटांकन सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन तथा सीमांकन के समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा। सीमांकन के समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों में राजस्व निरीक्षकों से लिखित प्रतिवेदन प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।स्वामित्व योजना के तहत तहसीलवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकार अभिलेखों के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने डिजिटल फसल सर्वेक्षण, एग्रीस्टैक पोर्टल तथा लंबित बकेट क्लेम प्रकरणों की भी समीक्षा की। कोटवारी भूमि विक्रय पर सिविल वाद दायर किए गए प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य आगामी सितंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेयरों की संख्या बढ़ाने तथा कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने कहा। उन्होंने पटवारियों को अधिक से अधिक सर्वेक्षणों का अनुमोदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि कई गांवों में सर्वेक्षण पूर्ण होने के बावजूद पटवारियों द्वारा समय पर अनुमोदन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकेट क्लेम वाले किसानों के साथ-साथ सभी सहखातेदारों का भी पंजीयन होना चाहिए। बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन लंबित रहने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति-2016 के तहत लंबित प्रकरणों तथा भू-अर्जन आदेशों के अभिलेखों को अद्यतन करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। शासकीय विभागों के लिए भूमि आबंटन, कृषि कार्यालय, नगरीय निकायों के वाटर ट्रीटमेंट एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा एसएलआर सेंटर के अद्यतन संबंधी जानकारी भी ली गई। उन्होंने ऑटो डायवर्सन की न्यायालयवार स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न प्रकरणों में कार्य लंबित रखने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जाति प्रमाण पत्र, ई-डिस्ट्रिक्ट लोक सेवा गारंटी, डिजिटल हस्ताक्षर, नजूल प्रकरण, नक्शा बंटांकन सहित लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने कहा। बैठक में भारतमाला परियोजना और रेलवे भू-अर्जन से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत अवार्ड पारित प्रकरणों में रिकॉर्ड अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग श्री महेश सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री उत्तम ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी धमधा श्री लवकेश कुमार ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी भिलाई-3 श्री प्रकाश सोनी सहित सभी तहसीलदार एवं अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं सभी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख उपस्थित थे।
- -राखी की अग्रिम सौगात से सुशीला देवांगन के घर बढ़ा त्यौहार का उत्साह*दुर्ग/ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दुर्ग के ग्राम बोरसी की निवासी श्रीमती सुशीला देवांगन के घर इस बार खुशियाँ और भी दोगुनी हो गई हैं। प्रदेश सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ ने इस शुभ अवसर पर सुशीला जी जैसी कई गृहणियों के जीवन में स्वावलंबन और आर्थिक निश्चिंतता की नई रोशनी बिखेरी है। सुशीला जी मुस्कुराते हुए कहती है- ’’वैसे तो हर बार यह आर्थिक सहयोग राशि हमें योजना के तहत प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की ओर से मिलती है, लेकिन इस बार का यह उपहार बहुत खास है। क्योंकि इस बार यह राशि केवल एक सरकारी योजना का लाभ नहीं, बल्कि हम बहनों को हमारे ’विष्णु भैया’ की ओर से भेजा गया राखी का स्नेह है, ताकि उनकी बहनों का त्यौहार और भी रंगों और खुशियों से भर सके।’’ एक सच्चे भाई का फर्ज निभाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने राखी के त्यौहार पर प्रदेश की बहनों के लिए स्नेह की यह सौगात भेजी है। बहनों को त्यौहार की तैयारियाँ करने में कोई कमी न रहे, इसी सोच के साथ महतारी वंदन योजना की इस किस्त को समय से पहले ही बहनों के खातों में हस्तांतरित कर रक्षाबंधन का अमूल्य उपहार सौंपा गया है। सुशीला जी का कहना है कि भाई का यह स्नेह और अधिकार का सम्मान ही उनके परिवार को आत्मनिर्भर और खुशहाल बना रहा है।
- -रक्षा बंधन का त्यौहार और महतारी वंदन योजना का संगम लाया खुशियों की बयार*दुर्ग/ राखी का त्यौहार और महतारी वंदन योजना की सौगातों का अनूठा संगम इस बार दुर्ग की पद्मनाभपुर निवासी श्रीमती श्वेता कन्नौजिया के जीवन में खुशियों की नई बयार लेकर आया है। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहरी महिलाओं को भी संबल देकर स्वावलंबन का एक नया मार्ग दिखाया है। श्वेता जी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से हर माह मिलने वाली सहायता राशि से वे अपनी छोटी-बड़ी ज़रूरतों की पूर्ति करतीं हैं, और इस बार रक्षाबंधन पर्व से पहले इस अग्रिम उपहार राशि के मिलने से त्योहार और भी खास हो गया है।त्यौहार की तैयारियों और बहनों की खुशियों का ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री, हमारे विष्णु भैया ने एक संवेदनशील भाई का फर्ज निभाया है। उन्होंने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, अग्रिम रूप से जारी कर रक्षाबंधन को बेहद खास बना दिया है। समय से पहले खाते में राशि पहुँचने से गदगद श्वेता कन्नौजिया बताती हैं कि इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों के लिए सुंदर कपड़े, मिठाइयाँ और त्यौहार का सामान खरीदने में करेंगी। उन्होंने कहा विष्णु भैया से मिला यह अग्रिम तोहफा और भरोसे का साथ मुझ बहन के लिए सबसे बड़ा संबल है।
- महतारी वन्दन योजना के तहत कुल 20076 करोड़ रूपए बहनों के खातों मे हस्तांतरित किए गए : भाजपाप्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने कहा : प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार महिला हितैषी सरकाररायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पाण्डे ने कहा है कि माह सितम्बर की 31वीं किश्त की राशि अंतरित की गई है। श्रीमती पाण्डे ने कहा यह राखी त्यौहार को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रदेश सरकार द्वारा राखी के पूर्व बहनों को यह भेंट दी गई है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने कहा कि कल 25 अगस्त को जिला बालोद में महतारी वंदन सम्मान समारोह के आयोजन के दौरान 31वीं किश्त का भुगतान किया गया। माह सितम्बर 2026 की 31वीं किश्त के भुगतान ई-केवायसी करा चुकीं कुल 67,28,918 हितग्राहियों को कुल राशि 631,38,37,700 रुपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया। इनमें नियद नेल्लानार के हितग्राहियों के 6,897 हितग्राही भी शामिल है, जिन्हें 11वीं किश्त का भुगतान हुआ है। इस प्रकार अब तक कुल 20076 करोड़ रुपये का भुगतान बहनों को किया गया।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग तक महतारी वन्दन योजना का लाभ पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं को महतारी वन्दन योजना के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया है। भाजपा सरकार प्रदेश की हर माता और बहन के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित है। महतारी वन्दन योजना की 31वीं किश्त जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती पाण्डे ने इसे प्रदेश सरकार का नारी सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ता कदम बताया और कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डे ने बताया कि 01 मार्च 2024 से लागू हुई महतारी वन्दन योजना ने राज्य की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक सशक्तीकरण, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वावलंबन, कुपोषण एवं एनीमिया निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महतारी वन्दन योजना में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाता है।
- *-सीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित*दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण एवं प्रवृत्ति पर नियंत्रण किए जाने तथा आम जनता में अमन-चौन, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत जिलाबदर की कार्यवाही की है। जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री सिंह के आदेशानुसार भीम सोनकर पिता नंदू सोनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी गैंगखोली वार्ड नंबर 12, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग (छ.ग.) को राजस्व जिला दुर्ग एवं उसके सीमावर्ती जिले रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद एवं धमतरी जिलों की सीमाओं से आदेश पारित की तिथि से एक सप्ताह के भीतर अपने आपको हटा लेने अथवा बाहर चले जाने कहा गया है। साथ ही बदमाशा भीम सोनकर को इस तिथि से एक वर्ष की अवधि तक उक्त जिलों की सीमाओं में जिला दण्डाधिकारी की बिना अनुमति के प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।ज्ञात हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं थाना कुम्हारी के अभिलेखों के अनुसार अनावेदक भीम सोनकर वर्ष 2016 से लगातार आपराधिक कृत्यों में संलिप्त है। आरोपी के विरुद्ध आम जनता से गाली-गलौज, मारपीट करना, अवैध वसूली करना, गुंडागर्दी कर लोगों को डराना-धमकाना तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे कई गंभीर अपराध करने की आदत है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुम्हारी में कई अपराध पंजीबद्ध हैं और पुलिस द्वारा समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, फिर भी उसके आपराधिक कृत्यों में कोई सुधार नहीं आया है। आरोपी के इस आतंक व भय से आम जनता और साक्षी डरे व भयभीत रहते हैं, जिससे क्षेत्र में लोक व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। प्रकरण में पुलिस प्रतिवेदन, अभियोजन के कथनों तथा साक्ष्यों का बारीकी से अनुशीलन करने के पश्चात, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिंह ने क्षेत्र में शांति एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु आरोपी भीम सोनकर के विरुद्ध यह जिलाबदर की सख्त कार्यवाही की है।
- - भानुप्रतापपुर के विद्यार्थियों का केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण- विद्यार्थी-कुलपति संवादरायपुर। शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने केटीयू, रायपुर का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण कियाl उन्होंने कम्युनिटी रेडियो, टीवी स्टूडियो, कंप्यूटर लैब, निर्माणाधीन आई एवं मीडिया शोध लैब, पुस्तकालय से काफी प्रेरित और प्रभावित हुए।कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर भ्रमण के दौरान बस्तर के भानुप्रतापपुर के विद्यार्थियों ने कुलपति कक्ष में कुलपति प्रो. मनोज दयाल से संवाद किया। कुलपति प्रोफेसर दयाल ने छात्रों को पत्रकारिता एवं जनसंचार के गूढ़ मंत्रों से अवगत कराया। प्रो. दयाल ने छात्रों को नियमित समाचार पत्र, पत्रिका, रेडियो, टीवी, डिजिटल मीडिया आदि का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें शोध से पूर्व अनौपचारिक रूप से प्रत्यक्ष अवलोकन विधि द्वारा विभिन्न मीडिया का "कम्पेरेटिव कंटेंट एनालिसिस" करते रहने के लिए शिक्षित किया।कुलपति प्रो. दयाल ने कहा कि वे हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक लेखन को प्राथमिकता दें। मीडिया के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता को निखारते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता के पथ पर आगे बढ़ें, ताकि समाज में एक सशक्त और सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।भानुप्रतापपुर के छात्र यहां के कुलपति प्रोफेसर डॉ मनोज दयाल, कुलसचिव श्री सुनील शर्मा, सहायक कुल सचिव श्री देव सिंह पाटिल सहित विभाग अध्यक्षों, शिक्षकों एवं छात्रों से मिलकर अभिप्रेरित तथा अनुप्राणित हुए।इन छात्रों ने अकादमिक भवन में जनसंचार, पत्रकारिता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, विज्ञापन एवं जनसंपर्क समेत विभिन्न विभागों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं, अध्यक्षों एवं शिक्षकों से मिलकर अपने ज्ञान व अनुभवों को साझा किया। विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न सृजनात्मक क्लबों, शोध पीठों एवं समूहों के बारे में जानकार इसे अनुकरणीय बताया।महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के शिक्षक श्रीदाम ढ़ाली के मार्गदर्शन में इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने कम्युनिटी रेडियो संवाद 98.2 में अपना संदेश रिकॉर्ड किया।
- -राखी का अग्रिम तोहफा पाकर ललिता बहन के चेहरे पर आई खुशी*दुर्ग/ भाई-बहनों के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार इस बार प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। इस पावन पर्व पर राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की बहनों के जीवन में समृद्धि और स्वावलंबन का नया रंग भर रही है। इसी उमंग की एक सुंदर तस्वीर पाटन के वार्ड नंबर 16 (ग्राम खुड़मुड़ा) में देखने को मिलती है, जहाँ की निवासी श्रीमती ललिता साहू के चेहरे पर आज एक अलग ही खुशी और संतोष की झलक है। ललिता बहन बताती हैं कि महतारी वंदन योजना केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि यह बहनों के आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को आसानी से पूरा कर पा रही हैं।रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर को बहनों के लिए और भी खास बनाते हुए, प्रदेश के मुख्यमंत्री, हमारे विष्णु भैया ने एक भाई का फर्ज निभाते हुए यह अनूठा उपहार दिया है। राखी त्यौहार की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, जो अमूमन सितंबर माह में मिलती, उसे बहनों के खातिर 25 अगस्त को ही जारी कर रक्षा-बंधन का बेहद खूबसूरत उपहार प्रदान किया है। त्यौहार से ठीक पहले मिली इस अग्रिम राशि से गदगद ललिता जी कहती हैं कि भाई के इस स्नेह ने रक्षाबंधन के उत्सव को दोगुना रंगीन बना दिया है। सचमुच, बहनों के मान और विष्णु भैया के सम्मान से महिलाएं सशक्तिकरण से समृद्ध की ओर बढ़ रही है।
- दुर्ग/ महिला आईटीआई कॉलेज दुर्ग में वित्तीय साक्षरता एवं सायबर जागरूकता शिविर विगत 24 अगस्त को किया गया। जिसमें बजट, बचत, निवेश, म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट, शेयर मार्केट, एसआईपी, सावधि जमा खाता, केवाईसी, आवर्ती जमा खाता, क्रेडिट स्कोर, विविधिकरण, यूपीआई, जनसुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्दी योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, सायबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, नौकरी फ्रॉड, एपीके फाइल से बचाव, पार्सल डिलीवरी फ्रॉड म्यूल फ्रॉड आदि सभी फ्रॉड एवं उनसे बचाव के बारे में एवं साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। बैंकिंग लोकपाल शिकायत प्रणाली सी.एम.एस. पोर्टल, भारतीय रिजर्व बैंक शिकायत प्रबंधन 14448, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम का उपयोग, डिजिटल बैंकिंग, एजुकेशन लोन, मुद्रा लोन के बारे में जानकारी दिया गया । कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा से श्री गजेंद्र मुदलीयार, श्री लेखराम ध्रुव एफएलसी दुर्ग, सेबी रायपुर से श्री रवि आर्य एवं प्रचार्य गोरख प्रसाद, शिक्षकगण उपस्थित रहें |
- *-कलेक्टर श्री सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक*दुर्ग। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं पीजीएन पोर्टल पर लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने ई-एचआरएमएस के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। जिन विभागों में ई-एचआरएमएस की प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें एनआईसी से संपर्क कर प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए।बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 28 आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर स्थिति में हैं। कलेक्टर ने जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को नरेगा एवं विकसित भारत जी-राम जी योजना के तहत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों के लंबित बिजली बिलों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ट्रेजरी अधिकारी को विभागवार बिजली बिल मद में उपलब्ध बजट की सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि लंबित देयकों के भुगतान की स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली बिल मद में उपलब्ध बजट से लंबित बिजली बिलों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें। बैठक में सहकारी समितियों के लिए भू-आबंटन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र भू-आबंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।*पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागृति अभियान में नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ के उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों एवं कर्मचारियों को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। पुलिस विभाग ने नागरिकों से साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता से संबंधित सेल्फी अपलोड कर अभियान को व्यापक बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, नगर निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम चरोदा आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम श्री महेश राजपूत, एसडीएम श्री उत्तम ध्रुव, एसडीएम श्री प्रफुल्ल गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री सोनाल डेविड, सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- -विद्यार्थियों और अधिकारियों ने पौधों को रक्षासूत्र बाँधकर लिया संरक्षण का संकल्पदुर्ग/ हरित आवरण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आज बोरसीभाठा (दुर्ग) में ’वन महोत्सव 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। वन विभाग दुर्ग वनमंडल द्वारा आयोजित इस महाअभियान के तहत 12 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में कुल 3,500 फलदार एवं छायादार पौधों का विधिवत रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी कार्य विभाग के माननीय मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री विजय बघेल तथा दुर्ग (ग्रामीण) विधायक एवं राज्य ग्रामीण व अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने स्वयं पौधरोपण कर आमजन से प्रकृति संवर्धन में सक्रिय सहभागी बनने और रोपे गए पौधों के सुरक्षा व देखभाल की भावुक अपील की।इस हरित अभियान को लेकर स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जूनियर रेडक्रास, भारत स्काउट एवं गाइड, रोवर रेंजर्स के विद्यार्थियों, विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों तथा स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 500 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर एक अनोखी पहल करते हुए भारत स्काउट एवं गाइड दुर्ग की ओर से पौधों की सुरक्षा हेतु रक्षासूत्र उपलब्ध कराए गए, जिन्हें स्कूली बच्चों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नवरोपित पौधों पर बाँधकर उनके संरक्षण का अटूट संकल्प लिया गया। समारोह में मुख्य वन संरक्षक (दुर्ग वृत्त) श्रीमती एम. मर्सिबेला, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, एस.डी.एम. (दुर्ग शहर) श्री प्रफुल्ल गुप्ता, तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु तथा प्रभारी वनमंडलाधिकारी श्री जितेन्दर कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- भिलाईनगर। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संचालक भानुप्रताप सिंह भदौरिया ने निगम आयुक्त सुरुचि सिंह एवं केंद्रीय टीम की उपस्थिति में डी मार्ट के सामने निर्माणाधीन सिटी बस डिपो का निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी बसों के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सिटी बसों के ड्राइवर एवं कंडक्टरों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए बनाए गए भवन का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण भवन में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली गई। इसके साथ ही डिपो परिसर में बसों की पार्किंग व्यवस्था, चार्जिंग प्वाइंट तथा प्रकाश व्यवस्था का भी विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया गया। उन्होंने डिपो परिसर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बसों के संचालन से संबंधित आवश्यक सुविधाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा यात्रियों एवं बस संचालन से जुड़े कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।संयुक्त टीम ने डिपो परिसर में उपलब्ध संसाधनों एवं वर्तमान व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। सिटी बस सेवा को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आधारभूत सुविधाओं की स्थिति को भी देखा गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा एवं पलाश वैद्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की सामान्य सभा की बैठक सभागार कक्ष में प्रातः 11 बजे से सभापति गिरवर बंटी साहू के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महापौर नीरज पॉल, निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, महापौर परिषद सदस्यगण पार्षदगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पोर्टल प्रतिनिधि तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सामान्य सभा में शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को लेकर सदन में विस्तृत चर्चा एवं सवाल-जवाब हुए।बैठक के दौरान केनाल रोड का नामकरण भगवान परशुराम एवं मां परमेश्वरी चौक किए जाने के प्रस्ताव पारित की गई। इसके साथ ही भिलाई शहर में प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नये निगम कार्यालय भवन के निर्माण से संबंधित विषय भी सदन में रखा गया, कार्यालय का जल्द भूमि पूजन कराने हेतु सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है। निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नागरिकों को पर्याप्त रोशनी की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर भी प्रस्ताव पारित की गई। सामान्य सभा में गोकुल धाम के संबंध में प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया, आगामी प्रक्रिया रोकने हेतु निर्णय लिया गया। इसके अलावा निगम क्षेत्र के विभिन्न भूखण्डों को 30 वर्षीय लीज पर दिए जाने से संबंधित विषय पर सदन में चर्चा हुई। सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोधी क्षत्रिय समाज के सामाजिक भवन के लिए भूमि प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी सदस्यों ने अपने विचार रखे।बैठक में प्रियदर्शिनी परिसर में 1000 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण के साथ-साथ प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक एवं प्राकृतिक फुटबाल मैदान निर्माण जैसे महत्वपूर्ण खेल एवं सांस्कृतिक सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब किए गए तथा संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त की गई। सामान्य सभा में चर्चा के उपरांत सदन ने शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अपनी सहमति प्रदान की। इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से भिलाई में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर अधोसंरचना विकसित होने की उम्मीद है।
- -संजय नैयर, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, इं.गां.कृ.वि. रायपुररायपुर । कृषि अब केवल पारंपरिक खेती तक सीमित क्षेत्र नहीं रह गई है, बल्कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, उद्यमिता, टिकाऊ कृषि और बाजारोन्मुख अवसरों से जुड़ा व्यापक एवं रोजगारोन्मुख क्षेत्र बन चुकी है। ऐसे बदलते परिदृश्य में बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि विद्यार्थियों को सरकारी सेवाओं से लेकर अनुसंधान, कृषि व्यवसाय, एग्री-टेक, खाद्य प्रसंस्करण और उद्यमिता तक अनेक करियर विकल्प उपलब्ध कराती है। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में संभावनाएं विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। राज्य की धान आधारित कृषि प्रणालियां, दलहन एवं तिलहन, उद्यानिकी, पशुपालन, वनोपज आधारित आजीविका, पारंपरिक एवं जनजातीय कृषि तथा कृषि-प्रसंस्करण क्षेत्र कृषि शिक्षा और व्यावसायिक विकास के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं। प्रशिक्षित कृषि स्नातक उत्पादकता बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के टिकाऊ प्रबंधन तथा कृषि मूल्य श्रृंखला के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चार वर्षीय बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान, मृदाविज्ञान, आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, जैव प्रौद्योगिकी, कीट विज्ञान, पादप रोग विज्ञान, उद्यानिकी, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि सूक्ष्म जीव विज्ञान और कृषि व्यवसाय प्रबंधन जैसे विविध विषयों का बहुविषयक ज्ञान प्रदान करता है। इससे विद्यार्थी उच्च शिक्षा, रोजगार, अनुसंधान और उद्यमिता के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं।कृषि स्नातकों के लिए सरकारी विभागों, कृषि प्रसार, ग्रामीण विकास, कृषि विपणन, बीज संगठनों तथा विभिन्न कृषि विकास कार्यक्रमों में अवसर उपलब्ध हैं। बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में कृषि ऋण, ग्रामीण बैंकिंग, कृषि वित्त, फसल बीमा, विकास बैंकिंग और किसान उत्पादक संगठनों से जुड़े अवसर भी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। निजी क्षेत्र में बीज, उर्वरक, फसल संरक्षण, जैव-इनपुट, कृषि यंत्र, खाद्य प्रसंस्करण, एग्री-टेक, कृषि विपणन और आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भविष्य की कृषि में ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग, रिमोट सेंसिंग एवं GIS सटीक कृषि, डिजिटल कृषि, जलवायु-स्मार्ट कृषि, कृषि डेटा विश्लेषण, स्मार्ट सिंचाई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी तकनीकों की भूमिका बढ़ रही है। कृषि विशेषज्ञता के साथ डिजिटल एवं तकनीकी कौशल रखने वाले युवा इन उभरते क्षेत्रों में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। बी.एससी. कृषि युवाओं को नौकरी तलाशने वाले से नौकरी देने वाले बनने का अवसर भी प्रदान करती है। नर्सरी, बीज उत्पादन, मशरूम उत्पादन, संरक्षित खेती, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जैव उर्वरक एवं जैव कीटनाशी, कस्टम हायरिंग सेंटर, ड्रोन आधारित कृषि सेवाएं, मृदा एवं जल परीक्षण, मधुमक्खी पालन, खाद्य प्रसंस्करण तथा डिजिटल कृषि परामर्श जैसे क्षेत्रों में युवा अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय में प्रायोगिक कक्षाओं, खेत प्रयोगों, शैक्षणिक भ्रमण, अनुभवात्मक अधिगम और कृषक समुदाय के साथ संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाता है।विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं, विश्वस्तरीय चावल अनुसंधान सुविधाओं तथा NABL मान्यता प्राप्त कीटनाशी अवशेष विश्लेषण प्रयोगशाला जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। IGKV के पास 22,000 से अधिक पारंपरिक धान जर्मप्लाज्म का समृद्ध संग्रह भी है, जो फसल सुधार, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु अनुकूलन तथा भविष्य की खाद्य सुरक्षा से संबंधित अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक संसाधन है। विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास के लिए विश्वविद्यालय ने करियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट तंत्र विकसित किया है, जिसके अंतर्गत कैंपस प्लेसमेंट, करियर परामर्श, उद्योग संवाद, कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास, व्यावसायिक अभिमुखीकरण और पूर्वछात्र सहभागिता के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रवेश परामर्श 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण ऐसे विद्यार्थी, जिनकी रुचि विज्ञान, प्रकृति, प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास, व्यवसाय या उद्यमिता में है, बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि के माध्यम से सरकारी सेवा, बैंकिंग, अनुसंधान, उच्च शिक्षा, कृषि व्यवसाय, एग्री-टेक, खाद्य प्रसंस्करण, परामर्श, उद्यमिता एवं ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। अभ्यर्थियों को पात्रता, काउंसलिंग, सीट उपलब्धता, शुल्क एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए IGKV की नवीनतम आधिकारिक प्रवेश अधिसूचना का अवलोकन करने की सलाह दी गई है। कृषि चुनें, ज्ञान चुनें, नवाचार चुनें, उद्यमिता चुनें। बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि ज्ञान, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अवसरों को जोड़ते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बन सकती है।
- बिलासपुर /पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना तोरवा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई है। थाना तोरवा में दर्ज अपराध के आरोपी अर्जुन यादव, पिता बहोरिक यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंचायत भवन के पास महमंद, थाना तोरवा एवं आरोपी गोविंदा पासी, पिता जय सिंह पासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास लालखदान तोरवा, थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.) के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर बिलासपुर 9479193002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 9479193099, थाना प्रभारी, तोरवा मो.नं. 9479193021 पर संपर्क किया जा सकता है।
- -किसी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आएं: विश्वविद्यालय प्रशासनरायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु पी.ए.टी. काउंसलिंग 2026 कृषि महाविद्यालय, रायपुर में संचालित की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन के यह संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दूरभाष के माध्यम से विद्यार्थियों एंव उनके पालको को फोन कर प्रवेश अथवा सीट दिलाने के नाम पर राशि की मांग की जा रही है। अतः पी.ए.टी. काउंसलिंग 2026 के समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं तथा प्रवेश अथवा सीट दिलाने के नाम पर किसी को भी कोई राशि प्रदान न करें। यदि किसी अभ्यर्थी को इस प्रकार का फोन अथवा कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो उसकी शिकायत तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रवेश की पूर्ण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। अभ्यर्थी केवल विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित आधिकारिक काउंसलिंग प्रक्रिया एवं माध्यमों का ही पालन करें।
- बिलासपुर /शहर की रहने वाली महतारी वंदन योजना की हितग्राही सोनिया राजपूत रक्षाबंधन से पहले योजना की नई किश्त मिलने से बेहद खुश हैं। किश्त की राशि खाते में पहुंचने पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महिलाओं को खुशी का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि त्योहार के ठीक पहले आर्थिक सहायता मिलने से घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और रक्षाबंधन का पर्व और भी उत्साह के साथ मनाया जा सकेगा।सोनिया राजपूत ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उन्हें अपने छोटे-बड़े घरेलू खर्चों को पूरा करने में सहूलियत होती है। योजना की 30वीं किश्त मिलना उनके लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व है और ऐसे समय में सरकार की ओर से मिली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी जरूरतों के साथ-साथ बच्चों और परिवार से जुड़े जरूरी खर्चों में भी सहयोग कर पा रही हैं। सोनिया ने कहा कि योजना की किश्त समय पर मिलने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें अपने परिवार की आवश्यकताओं में योगदान देने का अवसर मिल रहा है।
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर पर्युषण पर्व प्रथम दिवस 7 सितम्बर, श्री गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 15 सितम्बर, डोल ग्यारस पर्व 22 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितम्बर 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किया गया है।रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में जारी किये गए आदेशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर, पर्युषण पर्व प्रथम दिवस 7 सितम्बर, श्री गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 15 सितम्बर, डोल ग्यारस पर्व 22 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितम्बर 2026 को नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, सभी जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबंध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु वे अपने - अपने संबंधित जोन क्षेत्रों में मांस-मटन विक्रय की दुकानों का सतत पर्यवेक्षण पावन पर्व दिवसों पर करेंगे।नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवस श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर, पर्युषण पर्व प्रथम दिवस 7 सितम्बर, श्री गणेश चतुर्थी 14 सितम्बर, पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस 15 सितम्बर, डोल ग्यारस पर्व 22 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 25 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा 26 सितम्बर 2026 पर मांस-मटन विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित स्थल पर तत्काल उसकी जप्ती करते हुए संबंधित व्यक्ति, संस्था के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी।




























