- Home
- छत्तीसगढ़
-
-*निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने का दिया भरोसा*
रायपुर । राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 के मूल्यांकन को लेकर कुछ न्यूज वेबपोर्टल्स में प्रकाशित खबरों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने कहा है कि 03 मूल्यांकनकर्ताओं के नाम उजागर कर परीक्षा प्रक्रिया पर प्रश्न उठाने का प्रयास किया गया, जबकि आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित मूल्यांकन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विषय के प्रश्न-पत्र, प्रश्न और उप-प्रश्नों के मूल्यांकन हेतु बड़ी संख्या में विषय-विशेषज्ञों को आहूत किया जाता है। साथ ही मूल्यांकन की प्रक्रिया कई स्तरों पर जांच से गुजरती है और इसमें गोपनीयता बनाए रखना सभी की बाध्यता है।आयोग का मानना है कि कुछ व्यक्तियों ने व्यक्तिगत द्वेष की भावना से मूल्यांकनकर्ताओं, जो एक ही संस्था में कार्यरत हैं, को निशाना बनाकर जानबूझकर आयोग की प्रक्रिया को संदिग्ध ठहराने का प्रयास किया है।आयोग ने कहा कि वह अपने संवैधानिक दायित्वों और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही, मूल्यांकनकर्ताओं के नाम उजागर करने के स्रोत की जानकारी जुटाई जा रही है और विभागीय या अन्य विधिक कार्यवाही यथासमय की जाएगी। -
-*किसानों को नैनो खाद के उपयोग के लिए किया जा रहा है जागरूक*
-*राज्य के लिए निर्धारित 14.62 लाख मीट्रिक टन के विरूद्ध 13.19 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित*-*चालू खरीफ सीजन के लिए 7.12 लाख मीट्रिक टन यूरिया के विरूद्ध 6.39 लाख मीट्रिक टन यूरिया का वितरण*-*5.30 लाख बॉटल नैनो उर्वरक का भंडारण कर किसानों को 4.18 लाख बॉटल नैनो उर्वरक का किया गया वितरण*रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को हर संभव रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं रासायनिक उर्वरक की लागत में कमी लाने तथा डीएपी खाद की आपूर्ति में कमी को ध्यान में रखते हुए नैनो उर्वरक के उपयोग के लिए किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए भारत सरकार द्वारा 14.62 लाख मीट्रिक टन विभिन्न रासायनिक खादों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के विरूद्ध सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में 15.64 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण कर लिया गया है। भंडारण के विरूद्ध किसानों को 13.19 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों का वितरण किया गया है। समितियों एवं निजी क्षेत्रों में भी यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान भी उत्साह पूर्वक नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं।कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चालू खरीफ सीजन के लिए 25 अगस्त की स्थिति में 3 लाख 91 हजार 79 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 3 लाख 11 हजार 563 मीट्रिक टन इस तरह कुल 7 लाख 2 हजार 642 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है। भंडारण के विरूद्ध 6 लाख 38 हजार 599 मीट्रिक टन यूरिया किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। इसमें 3 लाख 42 हजार 444 सहकारी क्षेत्र और 2 लाख 96 हजार 155 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र से वितरण शामिल है, जबकि पिछले खरीफ सीजन वर्ष 2024 में 6 लाख 17 हजार 798 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया था।इसी तरह नैनो यूरिया का सहकारी क्षेत्र में 1 लाख 78 हजार 919 बॉटल (500 मि.ली.) एवं निजी क्षेत्र में 1 लाख 12 हजार 140 बॉटल इस तरह कुल 2 लाख 91 हजार 59 बॉटल भंडारण किया गया है। वहीं नैनो डीएपी का सहकारी क्षेत्र में 1 लाख 58 हजार 809 बॉटल तथा निजी क्षेत्र में 79 हजार 810 बॉटल इस तरह कुल 2 लाख 38 हजार 619 बॉटल भंडारण किया गया है। भंडारण के विरूद्ध नैनो यूरिया किसानों को 2 लाख 32 हजार 652 बॉटल और नैनो डीएपी 1 लाख 85 हजार 136 बॉटल (500 मि.ली.) वितरित किया जा चुका है।कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के किसानों को 2 लाख 32 हजार 652 बॉटल (500 मि.ली.) नैनो यूरिया का वितरण किया गया है जिससे 2 हजार 617 मीट्रिक टन परंपरागत यूरिया की आपूर्ति के बराबर प्रभाव पड़ा। वहीं 1 लाख 85 हजार 136 बॉटल (500 मि.ली.) नैनो डीएपी का वितरण किया गया जो 4 हजार 628 मीट्रिक टन परंपरागत डीएपी के बराबर है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नैनो उर्वरको का उपयोग परंपरागत उर्वरक भार को कम करने और आपूर्ति में संतुलन लाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि नैनो यूरिया उपयोग से 80 से 90 प्रतिशत पोषक तत्व प्राप्त होता है इसके साथ ही लागत मंे भी कमी आती हैं वहीं साथ ही पर्यावरण के अनुकूल होते है तथा प्रदूषण स्तर को घटाता है। नैनो यूरिया के उपयोग से परिवहन और भंडारण पर बचत होती है तथा पर्यावरण पर भी कम प्रभाव पड़ता है।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान की एक एकड़ फसल के लिए आवश्यक 50 किलोग्राम ठोस डीएपी खाद के स्थान पर केवल 25 किलोग्राम ठोस डीएपी तथा एक आधा लीटर नैनो डीएपी की बोतल पर्याप्त होती है। कृषि विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर कृषि चौपालों एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों को डेमो दिखाए गए और विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, नैनो उर्वरक से संबंधित पंपलेट, बैनर और पोस्टर सहकारी समितियों में प्रदर्शित किए गए हैं। कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारी द्वारा लगातार खेतों का भ्रमण कर रहे हैं और किसानों को नैनो उर्वरक के प्रयोग और इसके लाभों की जानकारी दे रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप किसान पूरे विश्वास के साथ अपनी धान की फसल में नैनो उर्वरक का उपयोग कर रहे हैं। - -मंत्री ने आबकारी विभाग के 04 नवीन साफ्टवेयर लांच कियाआबकारी मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा कीरायपुर। वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज यहां नवा रायपुर स्थित आबकारी आयुक्त के सभाकक्ष में आबकारी विभाग के काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आबकारी विभाग के चार नवीन साफ्टवेयर लांच किया, इनमें आईओएस मनपसंद मोबाईल एप्लीकेशन, सैलरी केलकुलेशन वेब एप्लीकेशन , सेव सुविधा मोबाईल एप्लीकेशन, टोल फ्री एप्लीकेशन शामिल है। आबकरी मंत्री ने बैठक में मंदिरा दुकानों की व्यवस्था सहित लायसेंस व्यवस्था, मार्केटिंग कार्पाेरेशन, विभागीय संरचना प्रदेश में बार-क्लब की जानकारी, मंदिरा की गुणवत्ता सहित आबकारी राजस्व के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से मदिरा के परिवहन एवं ब्रिकी पर अंकुश लगाए और ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें। संभाग में कार्यरत उड़नदस्ता की टीम निरंतर निगरानी कर रहें। मदिरा के विक्रय में ओवर रेट की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए और ग्राहकों को उनके पसंद की मदिरा उपलब्ध हो। श्री देवांगन ने कहा कि सीमावर्ती जिलों में बाहर की मदिरा की ब्रिकी न हो इस पर अधिकारी विशेष ध्यान दे।आबकारी मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अवैध मदिरा एवं मादक पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी थाना एवं जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि मदिरा दुकानों में उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप मदिरा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री नहीं हो। बैठक में अधिकरियों को निर्देशित किया कि मदिरों दुकानों में निर्धारित दर से अधिक दर पर ब्रिकी करते पाए जाने पर सक्त कार्यवाही की जाएगी।आबकारी विभाग के सचिव श्रीमती आर.शंगीता ने विभागीय गतिविधियों की प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने होटल एवं ढाबों में मंदिरा की अवैध बिक्री न हो इस पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आबकारी मंत्री ने फार्म हाउसों में मंदिरा के अवैध संव्यवहार पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके आलावा उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मंदिरा दुकानों में सीसी टीव्ही कैमरा चालू रखने के निर्देश दिए, जिससे पारदर्शिता बनी रही। बैठक में आबकारी विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र कुमार भारद्वाज, अपर आयुक्त श्री आशीष श्रीवास्तव, श्री पीएल साहू, श्री जी.के भगत, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन सहित विभाग के उपायुक्त, सहायक आयुक्त एवं जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित थे।
-
बालोद/वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि दल्लीराजहरा के वार्ड क्र. 12 बिलासपुरिहा पारा एवं कोकाना महामाया बीट में किसी प्रकार की अवैध कटाई नही की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध कटाई कि जानकारी मिलने पर उपवनमंडलाधिकारी दल्लीराजहरा के माध्यम से जांच कराई गई। उनके द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनानुसार दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 12 बिलासपुरिहा पारा में बी.एस.पी. प्रबंधन दल्लीराजहरा द्वारा 30-35 वर्ष पूर्व वृक्षारोपण का कार्य किया गया था। जो कि बी.एस.पी. लीज एरिया राजस्व क्षेत्र अंतर्गत है तथा वनक्षेत्र से 02 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2025 को सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा द्वारा वार्ड पार्षद, वार्ड क्र. 12 नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा की उपस्थिति में उक्त क्षेत्र का मौका जाँच किया गया। जाँच के दौरान पाया गया कि मौके पर प्राप्त आंधी-तूफान से गिरे सागौन वृक्षों के ठूंठ लगभग 10-15 वर्ष पूर्व का होना पाया गया। वर्तमान में उक्त क्षेत्र अंतर्गत किसी प्रकार की अवैध कटाई की घटना प्रकाश में नहीं आया है।
इसी तरह उपवनमंडलाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के अनुसार कोकान, महामाया बीट में अवैध कटाई का प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है। इसके साथ ही आसपास के सहायक वृत्त दल्लीराजहरा एवं नलकसा अंतर्गत वनक्षेत्रों के परिसर दल्लीराजहरा कक्ष क्र. 147, 170 आर.एफ., चिखली परिसर कक्ष क्र. 142, 143, 144 आर.एफ., नलकसा परिसर कक्ष क्र. 166, 168 आर.एफ., माटकसा परिसर कक्ष क्र. 165, 169 आर.एफ., कोटागांव परिसर कक्ष क्र. 150, 151 आर.एफ. एवं आड़ेझर परिसर कक्ष क्र. 149, 167 आर.एफ. में वन अमलों के द्वारा सघन गश्त कर निरीक्षण किया गया। उक्त वनक्षेत्रो में किसी प्रकार की अवैध कटाई की घटना घटित नहीं होना पाया। यदि वनक्षेत्रों में किसी प्रकार की अवैध कटाई की घटना प्रकाश में आती है तो नियमानुसार भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 के तहत कार्यवाही किया जाता है तथा वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जारी निर्धारित रोस्टर अनुसार बीट निरीक्षण, रात्रि गश्त तथा वन प्रबंधन समितियों की बैठक लेकर वनों की सुरक्षा हेतु प्रेरित किया जाता है जिससे अवैध कटाई, अवैध परिवहन की घटनाओं पर पर्याप्त नियंत्रण हो सके। -
हाॅकी टूर्नामेंट से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ
बालोद/हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले के पीएमश्री स्कूल कन्नेवाड़ा खेल मैदान में ’मोर खेल मोर गौरव’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल,एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हाॅकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें बड़े उत्साह के साथ खिलाड़ियों ने अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सहायक जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने बताया कि 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला हाॅकी संघ के सहयोग से जिले के बालोद विकासखण्ड के पीएमश्री स्कूल कन्नेवाड़ा में ’मोर खेल मोर गौरव’ थीम पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। -
सड्डू अविनाश केपिटल होम्स 1, 2 में रहवासियों को जलसंकट की समस्या, संबंधित बिल्डर्स को बुलवाकर महापौर ने बिल्डर्स और क्रेता रहवासियों के मध्य अनुबंध की जानकारी मांगी
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम नगर निवेश विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे रायपुर नगर पालिक निगम नगर निवेश विभाग की ओर से सम्बंधित बिल्डर से रायपुर नगर निगम क्षेत्र में नई कालोनी में रहवासियों को अगले 10 वर्ष तक पेयजल प्रबंधन की व्यवस्था की जानकारी लेना सुनिश्चित कर लेवें।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय में बिल्डर्स सर्व श्री आनंद सिंघानिया, रवि फतनानी, नत्थानी, राजपाल को बुलवाकर उनसे सड्डू अविनाश केपिटल होम्स 1, 2 के सम्बंधित बिल्डर्स और क्रेता रहवासियों के बीच हुए अनुबंध की जानकारी मांगी। सड्डू अविनाश केपिटल होम्स 1. 2 के रहवासियों के समक्ष गंभीर वर्तमान में जलसंकट की समस्या लगातार बनी हुई है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे को सड्डू अविनाश केपिटल होम्स 1, 2 के संबंधित बिल्डर्स ने जानकारी दी कि उन्होने नगर निगम नगर निवेश विभाग द्वारा कालोनी विकास अनुमति देने के बाद बिल्डर की कालोनी में फ्लैट मकान विकय करते समय क्रेता रहवासियों से अनुबंध किया है जिसमें जलसंकट में रहवासियों द्वारा स्वयं के व्यय से जलप्रदाय व्यवस्था करने का उल्लेख है।नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय ने जानकारी दी कि सड्डू अविनाश केपिटल होम्स 1,2 में नगर निगम जोन 9 जल विभाग द्वारा वहां के संपवेल में एक चार इंची और चार दो इंची पाईप लाईन कनेक्शन दिये गये हैँ। नियमानुसार जल कर की राशि अविनाश केपिटल होम्स 1,2 की सम्बंधित सोसायटी द्वारा वहन की जा रही है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम नगर निवेश विभाग के अभियंतागण को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत बिल्डरो द्वारा कालोनी विकास अनुमति हेतु नक्शा स्वीकृति देते समय संबंधित आवेदक बिल्डर से अगले 10 वर्षों के लिए रहवासियों के लिए बिल्डर की कालोनी में जलप्रदाय प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था के संबंध में आवश्यक प्रबंधन किये जाने की जानकारी लेना पूर्व निश्चित कर लें।महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा बिल्डर्स के साथ चर्चा के दौरान महापौर कक्ष में नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभास मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा सीनियर कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र, सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब, श्री सोहन गुप्ता सहित जोन 9 जलविभाग के उपअभियंतागणों की उपस्थिति रही। -
शहीद स्मारक को और अधिक सुन्दर और आकर्षक स्वरूप देने किस तरह कार्य किया जा सकता है, संस्था के पदाधिकारी अपने सुझाव देवें, उनके सुझावो के अनुरूप शहीद स्मारक में आगे कार्य किया जायेगा
रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे से रायपुर नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के पदाधिकारीगण सस्था के अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर खडेलवाल सहित पदाधिकारी श्रीमती बबिता नथानी, श्री सुरेश मिश्रा, श्री प्रभात केयूर भूषण, श्री अरूण दुबे, श्री अनिरूद्ध दुबे, श्री अखिलेश त्रिपाठी, श्री किशोर कुमार अगवाल, श्री मंगल सिंह, श्री चंद्रकात पाण्डेय, श्री राजेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, श्री प्रवीण दीक्षित, श्री धमेन्द्र पड्या, श्री किशन बाजारी, श्री महेश दुबे, रमा जोशी, रेखा जोशी, प्रभा शर्मा सहित मिले एव उन्हें रायपुर के शहीद स्मारक को लेकर ज्ञापन देकर चर्चा की।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के पदाधिकारियों को चर्चा के दौरान कहा कि संस्था के पदाधिकारीगण यह जानकारी सुझाव के रूप में देवें कि रायपुर के शहीद स्मारक भवन को और अधिक सुन्दर और आकर्षक स्वरूप देने किस तरह कार्य किया जा सकता है। पदाधिकारियों के सुझाव के अनुरूप शहीद स्मारक भवन रायपुर में आगे कार्य किया जायेगा। -
रायपुर - माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा - निर्देश के अनुरूप महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़कों पर आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन तेज गति निरंतर प्रगति पर है.
आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा 35 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौतनों में भेजा गया।अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनों में दिन भर अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र में विगत 27 दिनों में विभिन्न सड़क मार्गो से 1390 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन दिन भर चलाये जा रहे अभियान की सतत मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रीति सिंह द्वारा की जा रही है और सभी जोन कमिश्नरों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. अभियान निरंतर जारी रहेगा। -
*0150 भवनों में 49 लाख 45 हजार 560 रू. सुरक्षा निधि हेतु जमा एफडीआर को राजसात कर भवनो में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किये0*
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा वर्षा जल संरक्षण के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई है। शासन के निर्देशानुसार 150 वर्गमीटर से अधिक के भूखण्डों के भवनों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना अनिवार्य है जिसमें नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा वर्षा जल संचयन हेतु 150 वर्गमीटर से अधिक के भवनों पर एक माह की अवधि में लगभग 703 स्थानो में रैन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण कराया गया है। इस दिशा में कार्यवाही को प्रभावी रूप से क्रियान्चित करने हेतु ऐसे भवन स्वामियों द्वारा जिनके द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरवनाओं को नियमानुसार स्थापित नहीं किया गया है. उनके विरूद्र कार्यवाही करते हुए कुल 150 प्रकरणों में राशि 49 लाख 45 हजार 560 रू की सुरक्षा निधि हेतु जमा एफडीआर शुल्क को राजसात करते हुए भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किये गये है इसके अतिरिक्त आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा समस्त जोनों को 5 लाख अंतर्गत शासकीय भवनों, उद्यानों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्य किये जाने स्वीकृति प्रदाय की गई जिसमें से प्रस्तावित रेन वाटर हार्वेस्टिंग में 76 स्थानों जिनमें कार्यालय, स्कूल, मुक्तिधाम, बाजार, उद्यान, गौठान, सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ केन्द्र सम्मिलित है मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य पूर्ण किया गया शेष शासकीय भवनों, उद्यानों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्य प्रक्रियाधीन है एव जिन भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाये गये है ऐसे भवनों को चिन्हांकित करते हुए इस दिशा में नगर निगम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।यह अभियान उप मुख्यमत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव की दूरदर्शी सोच, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के कुशल नेतृत्व तथा वर्षा जल संरक्षण के प्रति उनके दृष्टिकोण का परिणाम है। साथ ही सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डॉक्टर बसव राजू एस द्वारा निरंतर समीक्षा और मार्गदर्शन के फलस्वरूप रायपुर नगर निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशन में इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया गया। नगर पालिक निगम रायपुर का यह प्रयास शहर को जल संरक्षण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। -
रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत डंगनिया रोहिणीपुरम में गायत्री हॉस्पिटल के पास किए गये अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गयी.
वहीं लाखे नगर में किये गये अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गयी.आज अवैध निर्माण पर कार्यवाही नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता श्री नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता श्री टिकेंद्र चंद्राकर की उपस्थिति में की गयी. -
बिलासपुर/जिले के मस्तुरी विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान विद्याडीह, केवटाडीह (भूतहा), बेलटुकरी, रलिया एवं गुड़ी के आबंटन के लिए मस्तुरी विकासखण्ड के पात्र समूह, एजेंसी अथवा संस्थाओं से 19 सितम्बर 2025 तक सील बंद लिफाफे में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
ग्राम पंचायत एवं स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वृहदाकार आदिम जाति बहुदेशीय सहकारी समिति एवं वन सुरक्षा समितियों के आवेदन ही स्वीकार किये जाएंगे। सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को दुकान आबंटन हेतु आवेदन करने की तारीख से कम से कम 3 माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाली सहकारी समिति एवं महिला स्व सहायता समूह वर्तमान में कार्यरत हो तथा उसे सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो। आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप में सील बंद लिफाफे में ही स्वीकार किया जाएगा। बंद लिफाफे के ऊपर शासकीय उचित मूल्य की दुकान विद्याडीह, केवटाडीह, बेलटुकरी, रलिया, गुड़ी के संचालन हेतु आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 सितम्बर शाम 5 बजे तक है। नियत तिथि एवं समय के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।आवेदन करने के लिए समूह, समिति के पंजीयन की सत्यापित एवं स्व प्रमाणित प्रतिलिपि, बैंक खाते की सत्यापित, स्व प्रमाणित प्रतिलिपि एवं पिछले 3 माह का स्टेटमेंट, समूह एवं समिति के सभी सदस्यों का पहचान पत्र या आधार कार्ड की स्व प्रमाणित प्रतिलिपि एवं समूह, समिति एवं एजेंसी का शपथ पत्र आदि होना आवश्यक है। -
बिलासपुर,/बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 831 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 827.8 मि.मी. से 3.2 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1054.1 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश 690.8 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 945.5 मि.मी., बिल्हा तहसील में 710.9 मि.मी., मस्तूरी में 723.7 मि.मी.,तखतपुर में 1018.6 मि.मी., सीपत में 781.6 मि.मी., बोदरी में 716 मि.मी., बेलतरा में 795 मि.मी., रतनपुर में 862.3 मि.मी., सकरी में 919 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 754.6 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।
-
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 2025
दुर्ग/ छत्तीसगढ शासन के निर्देशानुसार 09 एवं 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रकिया ई-रोजगार पोर्टल की साईट www.erojgar.cg.gov.in में की जा रही हैं। इस मेले हेतु उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी पोर्टल के मेन्यू के अंतर्गत राज्य स्तरीय रोजगार मेला लिंक पर देखी जा सकती है। रिक्तयों की संख्या में क्रमशः बढ़ोतरी संभावित है। जिले के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने मेला हेतु आवेदन किया है जिला लॉगइन के डैश बोर्ड पर उन अभ्यर्थियों की सूची कम्प्लीट प्रोफाइल तथा इनकम्प्लीट प्रोफाइल, दो वर्ग में देखी जा सकती है। जिन अभ्यर्थियो का नाम सूची क्रमांक 2 में है वे अपनी जानकारी पूर्ण कर ले एवं जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची क्रमांक 1 में है वे रिक्तयों का चयन कर अपनी प्रोफाइल शीघ्र पूर्ण कर ले। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक से मिली जानकारी अनुसार शासन द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने वाले नियोजकों के लिए एवं अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग लिंक जारी की गई है जिसकी जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। जिले के ऐसे समस्त नियोजकों को, जिनके प्रतिष्ठान में 50 से अधिक रिक्तयाँ हैं और वे राज्य स्तरीय रोजगार मेला के माध्यम से रिक्तयों की पूर्ति करना चाहते हैं, यथाशीघ्र उक्त लिंक पर, ई-रोजगार पोर्टल पर अपना पंजीयन कराने कहा गया हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए संबंधित लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते है। -
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत ने डाॅली को दूरभाष पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
बालोद/बालोद जिले की छात्रा डॉली साहू ने अपनी नवाचारी प्रतिभा से पूरे देश में जिले का नाम रोशन किया है। डाॅली साहू की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने आज उसे दूरभाष से चर्चा कर उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने डाॅली से उनके इस नवाचार की विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्हें भविष्य में इस क्षेत्र में निरंतर उपलब्धि हासिल कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने जिले की होनहार छात्रा कुमारी डाॅली साहू की इस उपलब्धि को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं असाधारण बताते हुए भूरी-भूरी सराहना की। श्री चंद्रवंशी ने कुमारी डाॅली साहू की इस उपलब्धि को संपूर्ण बालोद जिले के लिए गौरव बताते हुए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है।उल्लेखनीय है कि स्पेस किड्स मिशन, अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग के सहयोग से आयोजित यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रोग्राम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बालोद की छात्रा डॉली साहू ने अपने अनूठे ’लाई-फाई प्रोजेक्ट’ के साथ ग्रैंड फाइनल में स्थान बनाया है। यह प्रतियोगिता 28 और 29 अगस्त को चेन्नई में आयोजित हो रही है, जहाँ देश भर के 160 चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में से डॉली का प्रोजेक्ट भी प्रदर्शित हो रहा है।डॉली साहू ने अपने ’लाई-फाई प्रोजेक्ट’ के माध्यम से प्रकाश की किरणों का उपयोग कर डेटा, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज भेजने की नवाचारी तकनीक विकसित की है। यह तकनीक भविष्य की तेज, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल संचार प्रणाली के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इस प्रोजेक्ट ने न केवल तकनीकी नवाचार को बढ़ावा दिया है, बल्कि युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए डॉली ने कहा कि यह उपलब्धि मेरे शिक्षक, परिवार, जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन व सहयोग के बिना संभव नहीं था। इस प्रकार के अवसर के लिए उसने स्पेस किड्स इंडिया और नीति आयोग को धन्यवाद दिया है।जिले में कार्यक्रम के नोडल श्री पंकज सोनी ने बताया कि यंग साइंटिस्ट इंडिया प्रोग्राम कार्यक्रम का उद्देश्य हाई स्कूल छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना और उन्हें नवाचार के क्षेत्र में कैरियर के लिए प्रेरित करना है। इस आयोजन में देश भर से लगभग 05 हजार से अधिक प्रविष्टियों में से 160 प्रोजेक्ट्स को ग्रैंड फाइनल के लिए चुना गया, जिसमें डॉली का लाई-फाई प्रोजेक्ट शामिल है। यह उपलब्धि बालोद जिले के लिए गर्व का क्षण है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। -
बालोद,/जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण में बिहान की दीदियां अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है, जिससे आवास निर्माण कार्य में निरंतर ही प्रगति आई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले में अब तक कुल 53 हजार 621 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए है जिसमें से 38 हजार 986 पूर्ण हो चुके है। वर्ष 2024-25 में 18 हजार 245 आवास स्वीकृत किया गया 07 हजार 733 पूर्ण है। आवासों के समय-सीमा एवं गुणवत्ता युक्त निर्माण हेतु जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’बिहान’ के माध्यम से इन आवासों को अभिसरित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बिहान के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को बैंक से सुलभ एवं किफायती दर पर ऋण प्राप्त होता है जिले में स्वीकृत आवासों में से 47 हजार 112 परिवार के सदस्य बिहान से जुड़े हैं। आवास निर्माण हेतु शासन द्वारा निर्धारित अनुदान राशि (1.20 लाख 90 दिवस मनरेगा मजदुरी दिवस) प्राप्त होता है। साथ ही हितग्राहियों को आवास के बेहतर, सर्व सुविधायुक्त निर्माण हेतु हितग्राहियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। इसके तहत बिहान द्वारा प्रदत्त सुलम ऋण को आवास हितग्राहियों तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अभी तक 03 हजार 572 आवास हितग्राहियों को 8.10 करोड़ ऋण बिहान के माध्यम से प्रदाय कराया गया है। साथ ही जिले के कुछ क्षेत्रों में बडी संख्या में आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है उन क्षेत्रो में आवास निर्माण संबंधी मूलभुत आवश्यकताओं यथा सेंट्रिंग प्लेट, मिक्सचर मशीन, ईंट आदि की पूर्ति हेतु बिहान अंतर्गत गठित समुदाय आधारित संगठन एवं सदस्य सामने आई है। जिले के 258 समूह एवं सदस्यों द्वारा सेंटिंग प्लेट तथा मिक्सचर मशीन, क्रय कर आवास हितग्राहियों को रियायती दर पर उपलब्ध कराया गया है जिससे एक और शासन के मंशानुरूप समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवास का निर्माण हो रहा है तो दुसरी और महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर भी मिल रहा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जननी महिला संकुल संगठन दुधली के द्वारा सेन्ट्रींग प्लेट का कार्य किया जा रहा है। संकुल अध्यक्ष श्रीमती फगनी कोमरे ने बताया कि हमारे संकुल द्वारा सेंट्रींग प्लेट रियायती दर में उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे संकुल का आय सृजन हो रही है और समूह से जुडी हमारी दीदीयों को रियायती दर में सामग्री भी उपलब्ध करायी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सिरपुर, बगईकोन्हा के श्रीमती दुलसिया बाई, संगवारी स्व-सहायता समूह जिनका आवास स्वीकृत हुआ है। जिन्हें आवास निर्माण हेतु शासन की स्वीकृति राशि के अतिरिक्त हमारे संकुल द्वारा 60000 बैंक एवं सीआईएफ राशि ऋण के रूप में उपलब्ध कराया गया। बाजार मूल्य से कम दाम में ईंट एवं ढलाई हेतु रियायती दर में सेंट्रींग सामान उपलब्ध कराया गया, जिससे दीदी की आवास निर्माण में व्यय लागत कम हुआ तथा सुगमता से निर्माण सामग्री की पहुँच से दीदी को कम समय में अपने आवास को पूर्ण करने में आसानी हुई। जननी महिला संकुल संगठन द्वारा अब तक 11 आवास हितग्राही को सेंट्रींग सामान उपलब्ध कराया गया जिससे 72200 रूपये आय अर्जित किया जा चुका है। हमारे संकुल के दीदीयों के द्वारा ईट निर्माण कार्य से अब तक 15 हितग्राहियो को घर एवं शौचालय निर्माण हेतु ईट उपलब्ध कराया जा चुका है और 108000 रूपये आमदानी प्राप्त हुआ है तथा इंट निर्माण कर स्वावलंबी बने है। जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवासों का गुणवत्तापूर्ण तथा समय-सीमा में निर्माण तथा बिहान के दीदीयों को स्व-रोजगार से जोड़ने के अभिसरण मॉडल के अंतर्गत शासन के मंशानुरूप जिले में कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के कुल 258 स्व-सहायता समूह, सामूदायिक संगठन द्वारा सेंटिंग प्लेट तथा मिक्सचर मशीन, ईंट निर्माण आदि कार्यों से 46.50 लाख के आय अर्जन किया गया है। -
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
प्रदेश की सभी बिहान दीदियों को करेंगे संबोधितबालोद/ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत 31 अगस्त को ’दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश की सभी बिहान दीदियों को संबोधित करेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से ’दीदी के गोठ’ नामक रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस श्रृंखला का पहला प्रसारण बालोद जिले के 20 संकुल स्तरीय संगठनों, जनपद कार्यालयों एवं विभिन्न स्तरों पर 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12.15 बजे से किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश की सभी बिहान दीदियों को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपनी सफलता की प्रेरणादायी कहानियां साझा करेंगी जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी। ’दीदी के गोठ’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहान से जुड़ी दीदियों के कार्यों उनकी उपलब्धियों तथा आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रदेशभर में प्रसारित होगी। यह पहल न केवल स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और अधिक प्रेरणा भी प्रदान करेगी। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में छह सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवा भवन में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें दीर्घ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की लंबी सेवा को रेखांकित करते हुए उनकी निष्ठा, समर्पण और लगन की प्रशंसा की।
डंगनिया मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में सहायक प्रबंधक श्री ईश्वर प्रसाद वर्मा रायपुर, निज सचिव श्री देवेंद्र कुमार बिसेन रायपुर, वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री ब्रिजेश कुमार अगस्टिन मोहन्ती भिलाई, श्री प्रीतम लाल बनपेला भिलाई, लाइन सहायक श्रेणी-01 श्री मधुसूदन वैष्णव बिलासपुर एवं वाहन चालक श्री भक्त प्रहलाद देवांगन रायपुर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक श्री एमएस चौहान, श्री संजय पटेल एवं मुख्य अभियंता श्री एएम परियल, श्री केबी पात्रे, अब्राहम वर्गीस एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मनोज कुमार राय उपस्थित थे। संचालन प्रबंधक(जनसंपर्क) श्री गोविंद पटेल एवं आभार प्रदर्शन प्रबंधक (पी एंड एस) श्री पंकज चौधरी ने किया। -
दुर्ग/ जिले में 1 जून 2025 से 29 अगस्त 2025 तक 712.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 973.4 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 549.4 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील बोरी में 654.2 मिमी, तहसील अहिवारा में 742.9 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 627.6 मिमी और तहसील दुर्ग में 727.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 29 अगस्त 2025 को तहसील दुर्ग में 9.5 मिमी, तहसील धमधा में 12.1 मिमी, तहसील पाटन में 0.0 मिमी, तहसील बोरी में 4.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 5.2 मिमी और तहसील अहिवारा में 7.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
-
महापौर चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस - मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी
रायपुर/रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में डोल ग्यारस दिनांक 3 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 6 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा दिनांक 7 सितम्बर 2025 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री प्रीति सिंह ने डोल ग्यारस दिनांक 3 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 6 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा 7 सितम्बर 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।डोल ग्यारस दिनांक 3 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी दिनांक 6 सितम्बर, पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा 7 सितम्बर 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने - अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे.रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी। - -आदि कर्मयोगी अभियान में पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका - श्री नंदनवारमहासमुंद / जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ग्राम सचिवों के लिए जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अभियान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एवं दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में योजना के उद्देश्य, कार्य का तरीका एवं परिणाम के सम्बन्ध में आवश्यक चर्चा भी किया गया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिले के पांचों जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त ग्राम के सचिव मौजूद थे।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने कहा कि सभी सचिव इस अभियान हेतु अपने ग्राम के नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे एवं सेवा प्रदायगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त विभागों के साथ मिलकर अभिसरण की भावना से ग्रामों का विकास किया जाना अत्यंत आवश्यक है।अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आदिवासी विकास विभाग से मास्टर ट्रेनर श्री निलेश खांडे ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर एक ऐसे लीडरशिप टीम तैयार करना है जो अपने ग्राम के मूलभूत आवश्यकताओं को शासन तक उचित तरीके से रख पाएं। जिससे शासन-प्रशासन उसे सही तरीके से पूरा कर पाए, साथ ही सभी योजनाओं का लाभ अंतिम मील तक संतृप्त हो सके। इस अभियान के लिए महत्वपूर्ण कड़ी में आदि सेवा केंद्र है जो सभी धरती-आबा योजना अंतर्गत चयनित 308 ग्रामो में स्थापित किये जाएंगे। जिसके अंतर्गत एक सिंगल विंडो का संचालन ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक के माध्यम से किया जाएगा, जहाँ ग्रामीणों को अपने समस्या का समाधान मिल सके।
- -इसके ऊर्जीकरण हो जाने से 17 ग्रामों के 7801 उपभोक्ता एवं किसान होंगे लाभान्वितछुईखदान। मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्रामीण अंचलों में बिजली उपभोक्ता एवं किसानों को भरपूर वोल्टेज पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए जिलें में विद्यमान पॉवर सबस्टेषनों में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इस योजना के तहत 73 लाख रूपये की लागत से ग्राम झुरानदी स्थित 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र में 3.15 एम0व्ही0ए0 का अतिरिक्त नया पॉवर ट्रांसफॉर्मर को स्थापित कर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीश सेलट के द्वारा ऊर्जीकृत किया गया। छुईखदान उपसंभाग के ग्राम झुरानदी मे विद्यमान उपकेन्द्र की पॉवर क्षमता पहले 05 एम0व्ही0ए था, अतिरिक्त नये 3.15 एम0व्ही0ए0 पॉवर ट्रांसफार्मर के लगाये जाने से इस उपकेन्द्र की पॉवर क्षमता बढ़कर 8.15 ए0व्ही0ए0 हो गया है।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि यह कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 73 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि सबस्टेशन में पहले से मौजूदा दो 3.15 एम0व्ही0ए0 के पॉवर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाता था। खासकर धान की फसल के मौसम में लोड शेडिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या होती थी, उक्त कार्य से लो वोल्टेज एवं लोड शेडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। ईडी श्री सेलट ने उक्त कार्य को क्षेत्र में उपभोक्ताओं एवं किसानों के हित में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सराहनीय बताते हुए कहा कि 33/11 के.व्ही. सबस्टेशन झुरानदी में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लग जाने से 17 ग्रामों के 7801 उपभोक्ता एवं किसानों को फायदा होगा। उन्होने अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत्त श्री शंकेश्वर कंवर, ईई परियोजना श्री मुकेश कुमार साहू, ईई खैरागढ़ संभाग श्री ए.के. द्विवेदी, ईई एसटीएम श्री ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता श्री एस.पी. ठाकुर, सुश्री मदलसा विश्वकर्मा, सुश्री ममता कर्मकार अन्य अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से किसानों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
- बिलासपुर, /जिले के मस्तुरी विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान विद्याडीह, केवटाडीह (भूतहा), बेलटुकरी, रलिया एवं गुड़ी के आबंटन के लिए मस्तुरी विकासखण्ड के पात्र समूह, एजेंसी अथवा संस्थाओं से 19 सितम्बर 2025 तक सील बंद लिफाफे में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।ग्राम पंचायत एवं स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वृहदाकार आदिम जाति बहुदेशीय सहकारी समिति एवं वन सुरक्षा समितियों के आवेदन ही स्वीकार किये जाएंगे। सहकारी समितियों एवं महिला स्व सहायता समूहों को दुकान आबंटन हेतु आवेदन करने की तारीख से कम से कम 3 माह पूर्व पंजीकृत होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाली सहकारी समिति एवं महिला स्व सहायता समूह वर्तमान में कार्यरत हो तथा उसे सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो। आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप में सील बंद लिफाफे में ही स्वीकार किया जाएगा। बंद लिफाफे के ऊपर शासकीय उचित मूल्य की दुकान विद्याडीह, केवटाडीह, बेलटुकरी, रलिया, गुड़ी के संचालन हेतु आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 सितम्बर शाम 5 बजे तक है। नियत तिथि एवं समय के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।आवेदन करने के लिए समूह, समिति के पंजीयन की सत्यापित एवं स्व प्रमाणित प्रतिलिपि, बैंक खाते की सत्यापित, स्व प्रमाणित प्रतिलिपि एवं पिछले 3 माह का स्टेटमेंट, समूह एवं समिति के सभी सदस्यों का पहचान पत्र या आधार कार्ड की स्व प्रमाणित प्रतिलिपि एवं समूह, समिति एवं एजेंसी का शपथ पत्र आदि होना आवश्यक है।
- रायपुर । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 867.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1256.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 429.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 734.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 612.5 मि.मी., गरियाबंद में 727.2 मि.मी., महासमुंद में 645.4 मि.मी. और धमतरी में 777.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 831.0 मि.मी., मुंगेली में 814.0 मि.मी., रायगढ़ में 1019.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 700.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1014.3 मि.मी., सक्ती में 893.8 मि.मी., कोरबा में 841.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 843.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 712.5 मि.मी., कबीरधाम में 609.4 मि.मी., राजनांदगांव में 783.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1089.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 652.9 मि.मी. और बालोद में 936.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 618.4 मि.मी., सूरजपुर में 953.3 मि.मी., जशपुर में 861.3 मि.मी., कोरिया में 981.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 876.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1247.3 मि.मी., कोंडागांव में 801.1 मि.मी., कांकेर में 1011.8 मि.मी., नारायणपुर में 1085.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1185.1 मि.मी., सुकमा में 932.9 मि.मी. और बीजापुर में 1147.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
- बिलासपुर /बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 831 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 827.8 मि.मी. से 3.2 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1054.1 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश 690.8 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 945.5 मि.मी., बिल्हा तहसील में 710.9 मि.मी., मस्तूरी में 723.7 मि.मी.,तखतपुर में 1018.6 मि.मी., सीपत में 781.6 मि.मी., बोदरी में 716 मि.मी., बेलतरा में 795 मि.मी., रतनपुर में 862.3 मि.मी., सकरी में 919 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 754.6 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।
- -राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ “सांसद खेल महोत्सव” का आगाज़-केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया सांसद खेल महोत्सव पोर्टल का शुभारंभबिलासपुर /केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में आज स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पूर्व मस्तुरी विधायक श्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी एवं भूतपूर्व ओलम्पियन व हॉकी हेड कोच श्री अजीत इमानुएल लकड़ा के द्वारा मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के द्वारा खिलाड़ियों को फिट इण्डिया शपथ दिलाई गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, श्री दीपक सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि खेल राष्ट्र निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि यदि राष्ट्र को विकसित बनाना है तो युवाओं को स्वस्थ और फिट रहना होगा। युवाओं को स्वस्थ और फिट रहने के लिए उन्हें खेल के मैदान में भी उतरना होगा, जिससे कि खेल के क्षेत्र में भी भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज पूरे विश्व में सर्वाेपरि हो। उन्होंने युवाओं को अपने संबोधन में बताया कि, फिटनेस से केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं अपितु एक गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि गौरवशाली विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए खेल एक माध्यम है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया जैसी बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप भारत के खिलाड़ी एशियाई खेलो, ओलम्पिक खेलो, कॉमनवेल्थ खेलो में एतिहासिक प्रदर्शन कर रहे है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा “राष्ट्रीय खेल दिवस” के दिन ही फिट इण्डिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था, इसी तारतम्य में भारत सरकार द्वारा भारत के समृद्ध खेल विरासत का उत्सव मनाने और मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने, ओलम्पिक मूल्यों में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह को समाहित करके, पूरे देश को ईमानदारी, महत्वाकांक्षा और सामूहिक भावना के साझा दृष्टिकोण के साथ एकजुट करने और मजेदार और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के माध्यम से शारीरिक सक्रियता, समावेशिता और टीमवर्क को प्रोत्साहित करने हेतु जनसामान्य को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस वर्ष 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के राष्ट्रव्यापी आयोजन किया जा रहा है।सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ -राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के द्वारा सांसद खेल महोत्सव पोर्टल का शुभारंभ किया गया और सांसद खेल महोत्सव हेतु बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए पहला पंजीयन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि, इस वर्ष भारत सरकार के निर्देशानुसार खेल और फिटनेस के माध्यम से सभी समुदाय को एक साथ लाने, युवाओं में खेल संस्कृति और लीडरशिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भी किया जाना है। जिसका पंजीयन 29 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 तक होना है। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के द्वारा “सांसद खेल महोत्सव” के पोर्टल में स्वयं का पंजीयन कर अधिकाधिक संख्या में भाग लेते हुए माननीय प्रधानमंत्री के फिट युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं को आह्वान किया गया।राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुआ हॉकी का खेल -राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र स्थित हॉकी मैदान में आवासीय अकादमी बहतराई, छत्तीसगढ़ हॉकी व हॉकी बिलासपुर के खिलाड़ियों को दो दलों अशोक ध्यानचंद 11 एवं धनराज पिल्ले 11 में विभक्त कर सद्भावना मैच का आयोजन किया गया, जिसमें अशोक ध्यानचंद 11 ने धनराज पिल्ले 11 को 5-2 के अंतर से जीत दर्ज की। इस अवसर पर मैच के पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और स्वयं भी हॉकी स्टिक लेकर पेनाल्टी शूट आऊट कर खेल में हिस्सा लिया।इस सफल आयोजन में सहायक संचालक खेल विभाग श्री ए. एक्का, खेल अधिकारी श्री सुशील अमलेश, हेड कोच श्री जसविंदर सिंह भाटिया (द्रोणाचार्य आवार्डी), श्री अजीत. ई. लकड़ा (पूर्व ओलम्पियन), वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री दिल कुमार राठौर, श्री हरगुलशन सिंह, श्री राकेश टोप्पो, श्री साजिद खान जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी, श्री अमरनाथ सिंह महासचिव छ.ग. एथलेटिक संघ, श्री प्रदीप यादव महासचिव छ.ग. कबड्डी संघ, श्री अख्तर खान संयुक्त सचिव छ.ग. बेसबॉल संघ, श्री अमित तिवारी व्यायाम अनुदेशक, खेल विभाग व खेलो इंडिया स्टेट सेंटर व अन्य विभागों के समस्त कर्मचारियों के साथ, खेल संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


.jpg)



.jpg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)



.jpg)
.jpg)


