- Home
- छत्तीसगढ़
- -कच्चे झोपड़े से पक्के मकान तक शासन की योजनाओं से मिला सम्मानपूर्ण जीवनरायपुर / शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन ला रही हैं। जिले की हितग्राही भुइरी बाई पति कांशीराम कभी कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही थीं, लेकिन आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं।सरगुजा जिला के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंवरपुर की हितग्राही भुइरी बाई पति कांशीराम बताती हैं कि पहले वे कच्चे घर में रहती थीं, जहां हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश में पानी टपकता था, दीवारें कमजोर थीं और दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियां भी कठिन हो जाती थीं। ऐसे में पक्के घर का सपना उनके लिए बहुत बड़ा था, जो संसाधनों के अभाव में अधूरा ही लग रहा था। भुईरी बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनके पति काशीराम के नाम स्वीकृत हुआ था। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर पक्का घर बनाने का निर्णय लिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, घर निर्माण के दौरान उनके पति का निधन हो गया, किंतु शासन की सहायता से बना यह पक्का आवास आज उनके जीवन का सहारा बना हुआ है। वे उसी घर में सुरक्षित रूप से निवास कर रही हैं।भुइरी बाई ने बताया कि यदि शासन की आर्थिक सहायता नहीं मिलती, तो वे कभी भी पक्का मकान नहीं बना पातीं। आज उन्हें न केवल मजबूत और सुरक्षित आवास मिला है, बल्कि अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उन्हें नियमित रूप से चावल, दाल एवं शक्कर मिल रही है, जिससे खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। वहीं उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने से अब वे धुएं से मुक्त वातावरण में भोजन बनाती हैं, जिससे स्वास्थ्य और सुविधा दोनों में सुधार हुआ है।भुईरी बाई भावुक होकर बताती हैं कि अब उन्हें किसी प्रकार की चिंता नहीं है। पक्के घर में आराम और सुरक्षित जीवन जीना संभव हो पाया है। उन्होंने ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन ने उनका पक्का मकान का सपना पूरा किया है और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है।सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को सुरक्षित आवास, खाद्य सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। जिससे समाज के हर वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हो सके।
- -श्री डेका ने कहा नई शिक्षा नीति से मिला हर आयु में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार-जीवन में ख़ुशी और आत्म संतुष्टि प्राप्त करने के लिए हमें अपना पैशन भी फॉलो करना चाहिए-राज्यपाल श्री रमेन डेका आज एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल-दीक्षांत समारोह में 816 स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट विद्यार्थियों को उपाधियाँ और पदक प्रदान किए गएरायपुर ।राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवर्तन जीवन का नियम है और शिक्षा हमारे जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आती है। अगर हम अपनी शिक्षा के माध्यम से समाज में पीछे छूट रहे लोगों का जीवन सुधार पायें उनकी ज़िंदगी बेहतर बना पायें तो हमारा जीवन सफल होगा और इस अनमोल मनुष्य जीवन का सदुपयोग कर पाएंगे। दीक्षांत समारोह में 816 स्नातक, परास्नातक और डॉक्टरेट विद्यार्थियों को उपाधियाँ और पदक प्रदान किए गए। शेल इंडिया की अध्यक्ष और शेल लुब्रिकेंट्स एशिया पैसिफिक की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंसी मदन त्रिपाठी को विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी (ऑनोरिस काउसा) से सम्मानित किया गया।राज्यपाल श्री रमेन डेका आज एमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया का सकता है। उन्होंने श्री कृष्ण द्वारा भगवत गीता में दिए ज्ञान का ज़िक्र करते हुए कहा कि हमें अपनी अंतर आत्मा से साक्षात्कार करते रहना चाहिए ताकि हम सही और ग़लत में अंतर समझ सकें। अंतरात्मा की सुनेंगे वो आपको कभी ग़लत काम करने नहीं देगी और इसी तरह आप ख़ुद को ईश्वर के नज़दीक पायेंगे और आपको आत्म संतुष्टि प्राप्त होगी। शिक्षा से हम ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर सकते हैं। जीवन का एक उद्देश्य होना चाहिए और हमें शिक्षा में भी एक समग्र दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें हमें तकनीक का उपयोग करके जीवनशैली को बेहतर बनाना सिखाती है। लेकिन हमें अपने समाज, राष्ट्र और संस्थान के लिए भी अपना योगदान देना चाहिए।राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति का ज़िक्र करते हुए कहा अब आप किसी भी उम्र में अपने पसंद की डिग्री हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि करियर निर्माण की आपा धापी में हम अपना पैशन भूल जाते हैं, जीवन का उद्देश्य केवल आजीविका कमाना नहीं है , ख़ुशी और आत्म संतुष्टि प्राप्त करना भी है इसलिए हमें अपना पैशन फॉलो करना चाहिए।इस अवसर पर कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आठ छात्रों को श्री बलजीत शास्त्री पुरस्कार, 31 छात्रों को डॉ. अशोक के. चौहान पुरस्कार, और 20 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। सोनल धोमने (बी.टेक. सीएसई) को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बेस्ट ऑल-राउंडर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।डॉ. अशोक के. चौहान, संस्थापक अध्यक्ष, एमिटी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से जीवन में एक उद्देश्य निर्धारित करने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ने में योगदान देने का आह्वान किया। डॉ. असीम चौहान, अध्यक्ष, रितनंद बलवेद इंटरनेशनल एजुकेशन फाउंडेशन और चेयरमैन, अमिटी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ ने कहा कि अमिटी ने छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मूल्य, दृष्टिकोण और तकनीकी कौशल प्रदान किए हैं। इस दौरान रजिस्ट्रार, फैकल्टी मेंम्बर्स, डीन, प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने गोद ग्राम बिजली, जिला गरियाबंद से आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनके कार्यालय को अवगत कराएं।राज्यपाल के गोद ग्राम बिजली के ग्रामीण बहुत खुश नजर आए। उनकी आत्मीयता को देखकर ग्रामीण भावुक हो उठे और कहा कि राज्यपाल जी से उन्हें बहुत अपनत्व मिलता है। उनके गांव के विकास के लिए सभी ग्रामीणों ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। सरपंच श्रीमती पदमा निषाद ने बताया कि राज्यपाल जी के द्वारा उनके ग्राम पंचायत में टिन शैड, वॉटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पीट, नाडेप इत्यादि का काम करवाया जा रहा है। उनके गांव में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भी है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-G-RAM-G) के तहत भी उनके गांव में काम हो रहा है। इसके अलावा स्कूल में स्मार्ट बोर्ड भी प्रदान किया गया है। जिससे बच्चों की शिक्षा में मदद मिल रही है। उप सरपंच श्री रोशन राम पटेल ने बताया कि राज्यपाल जी ने जब से उनके गांव को गोद लिया है उनके गांव को विकास की गति मिली है। जिसके लिए पूरे ग्रामीणों की ओर से राज्यपाल का धन्यवाद किया।बिजली ग्राम पंचायत से आए ग्रामीणों ने इस दौरान लोकभवन का भ्रमण किया और यहां के इतिहास के बारे में जानकारी ली। साथ ही लोकभवन के द्वारा उन्हें महंत घासीदास म्यूजियम का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव सुश्री निधि साहू उपस्थित थी।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ में संपत्ति के पंजीयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं व्यवहारिक बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 20 नवम्बर 2025 से लागू नवीन गाइडलाइन दरों के संबंध में आवश्यकता अनुसार पुनरीक्षण हेतु जिला मूल्यांकन समितियों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए थे। शासन के निर्देशों के अनुरूप दुर्ग एवं सरगुजा जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण किया गया। समग्र समीक्षा एवं चर्चा के उपरांत केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने दुर्ग एवं सरगुजा जिलों से प्राप्त गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों को अनुमोदित कर दिया है।केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें दुर्ग एवं सरगुजा जिलों में दिनांक 2 मार्च 2026 से प्रभावशील होंगी। आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन दरों की विस्तृत जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी 33 जिलों के लिए नवीन पुनरीक्षित गाइडलाइन दरें जारी कर दी गई हैं, जिससे पंजीयन प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं यथार्थपरक बनने की दिशा में मदद मिलेगी।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिटी गैस अवसंरचना का किया शुभारंभ-हरित छत्तीसगढ़, स्मार्ट छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम-मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैसरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रायपुर नगर निगम की पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता श्रीमती पूनम चौबे से संवाद कर घरेलू उपयोग में पाइपलाइन गैस की सुविधा के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इन वर्षों में प्रदेश ने विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। सिटी गैस अवसंरचना परियोजना इस विकास यात्रा में एक नई उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल नई सुविधा नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है।मुख्यमंत्री ने बताया कि अब मेट्रो शहरों की तर्ज पर डीपीएनजी (डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस) के माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पाइपलाइन से गैस उपलब्ध होगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को रिफिलिंग की झंझट से मुक्ति मिलेगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सस्ती और सुलभ ऊर्जा मिलने से उद्योग क्षेत्र को भी गति मिलेगी तथा प्रदेश में निवेश की संभावनाएं सशक्त होंगी।मुख्यमंत्री ने एचसीजी समूह को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे रायपुर सहित बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले में शीघ्र ही सीएनजी स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों में सीएनजी के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी और आम नागरिकों के ईंधन खर्च में भी राहत मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रस्तुत राज्य बजट में अधोसंरचना विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हों और प्रदेशवासियों को मेट्रो शहरों जैसी सुविधाओं का अनुभव हो। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलें, इस दिशा में सरकार ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वच्छ ईंधन अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें और हरित, विकसित एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।उल्लेखनीय है कि सिटी गैस अवसंरचना परियोजना रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से घरेलू उपयोग तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों हेतु पाइपलाइन द्वारा पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी तथा वाहनों के लिए सीएनजी भी उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में एचसीजी समूह के प्रबंध निदेशक श्री राहुल चोपड़ा, निदेशक श्री राजीव माथुर, अध्यक्ष श्री दीपक सावंत, श्री राकेश रंजन, गैल इंडिया के प्रतिनिधि एवं उद्योग जगत के लोग उपस्थित रहे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन किया। वरिष्ठ पत्रकार श्री जगजीत सिंह द्वारा प्रकाशित इस विशेषांक में होली पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक पक्षों को समाहित किया गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और भारतीय परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकाशन हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस रचनात्मक पहल के लिए प्रकाशक और उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, श्री दीपक विश्वकर्मा, श्री नदीम मेमन तथा श्रमजीवी गिल्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री आर.के. गांधी उपस्थित थे।
- -30.59 करोड़ की 9 सड़कों को मिली मंजूरी-आवागमन के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार को मिलेगा बढ़ावारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास की नई रफ्तार देते हुए 9 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए कुल 30 करोड़ 59 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा, व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। दो वर्षों के भीतर मिली इस करोड़ों की सौगात से जिले की सड़क व्यवस्था का व्यापक कायाकल्प हो रहा है।क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया है। जिले के ढूंड़गजोर (सरसमार) से चिढ़रापारा पत्थलगांव तक 2 किमी 1 करोड़ 96 लाख, ग्राम ढोंगादरहा से अम्बाकछार मार्ग 3 किमी 4 करोड़ 84 लाख, ग्राम पंचायत मुड़ापारा (हड्डी गोदाम मेन रोड) से घिंचापानी होते हुए पंगसुवा मार्ग 4.85 किमी 4 करोड़ 26 लाख, ग्राम कोतबा से सरईकोना होते हुए पिकपारा मार्ग 4.60 किमी 4 करोड़ 59 लाख, कांसाबेल के बटाईकला प्रेमनगर से मारचाईढोढ़ी मार्ग 2.90 किमी, 2 करोड़ 79 लाख, कांसाबेल खूंटीटोली बस्ती से चेतबा हाई स्कूल मार्ग 2 किमी 2 करोड़ 4 लाख, कांसाबेल कोरंगा से नवाटोली से भागलपुर मार्ग 2 किमी 2 करोड़ 14 लाख, कुड़केल खजरी के पटेल पारा से बगई झरिया मार्ग 3.80 किमी 3 करोड़ 28 लाख, कोकिया खार से आमकानी मेन रोड तक 4 किमी 4 करोड़ 69 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा बेहतर होगी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है, जिससे गांव-गांव में खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। यह स्वीकृति जशपुर जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- -होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि-मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं ने जताया आभार-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 28 फरवरी को बिलासपुर जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रमरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सदैव किसानों की चिंता करते हैं और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि अटल जी के समय किसानों को सशक्त बनाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू की गई, जिससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होने लगा। इससे पहले किसानों को महाजनों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था, जिससे वे आर्थिक शोषण का शिकार होते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है और प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया जाएगा और पूरे प्रदेश के विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश भर से आए किसान उपस्थित थे।
-
*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में जारी किया परिपत्र*
बिलासपुर / राज्य शासन ने बिलासपुर में पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के लिए 40 करोड़ 79 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 15.38 किमी सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से आज राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है।कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी। -
*मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत मानवता और जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बैरन बाजार स्थित जिला वेटनरी हॉस्पिटल में पदस्थ चिकित्सा कर्मचारी श्री राजेश पटेल ने अंगदान का संकल्प लेकर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिले में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत उन्होंने अंगदान के लिए पंजीयन कर जन जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की तथा कहा कि अंगदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है।श्री पटेल ने अपने संकल्प के बारे में कहा कि "मुझे बड़ी खुशी है कि मैं इस पुनीत कार्य का हिस्सा बना, मेरा जाने के बाद कोई और भी स्वस्थ जीवन के सकेगा।" उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत अब तक 88 से अधिक लोगों ने अंग एवं संपूर्ण शरीर दान का संकल्प लिया है, जिससे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य से जुड़कर अंगदान का संकल्प लें। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 9406049000 संपर्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. शंकरलाल उइके तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -
*आप भी इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदार*
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत ज्ञान दान की दिशा में जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है।इसी क्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहायक संचालक श्री गौरव साहू ने अंग्रेजी, पंचायती राज, खेल, भूगोल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीकलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए प्रमाण पत्र एवं प्रेरक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 7800 से अधिक पुस्तकें एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान की जा चुकी हैं। जिनका लाभ जिले के अनेक विद्यार्थियों को मिल रहा है। यह अभियान केवल पुस्तक दान तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को संवारने और उनके भविष्य निर्माण का संकल्प है।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने हेतु इच्छुक नागरिक फोन के माध्यम से श्री प्रभात सक्सेना 94060 49000 एवं श्री केदार पटेल 94255 02970 पर संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन एवं जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -
रायपुर/कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज प्रार्थी श्रीमती आशा बाई नायर को 5000 रू. की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती नायर बीमार हैं। उन्होंने आर्थिक सहायता हेतु आवेदन दिया था। कलेक्टर ने उनके आग्रह पर संवेदनशीलता से विचार कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।
-
*बीजापुर, बलौदाबाजार और रायपुर जिले में पुल-पुलियों सहित 74 किलोमीटर सड़क का होगा निर्माण*
*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश**गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने को कहा**पिनकोंडा-चेरपाल मार्ग के लिए 47.64 करोड़ की निविदा को मंजूरी, 80 पुल-पुलियों सहित बनेगी 42.56 किलोमीटर सड़क*बिलासपुर/ राज्य शासन ने बीजापुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले में 5 सड़कों के लिए 108 करोड़ 96 लाख रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इस राशि से तीनों जिले में पुल-पुलियों सहित कुल 73.86 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सभी सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।लोक निर्माण विभाग ने बीजापुर जिले में 42.56 किलोमीटर लंबे पिनकोंडा से चेरपाल मार्ग के लिए 47 करोड़ 64 लाख रुपए की निविदा स्वीकृत की है। इस मार्ग में 80 पुल-पुलिया भी बनाए जाएंगे। विभाग ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 7 किलोमीटर लंबाई में पुल-पुलियों सहित रिसदा बायपास मार्ग के निर्माण के लिए 11 करोड़ 91 लाख रुपए के निविदा को मंजूरी दी है।लोक निर्माण विभाग ने रायपुर जिले में 9 किलोमीटर लंबाई के भानसोज-बरछा-मालीडीह-खौली मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 20 करोड़ 17 लाख रुपए की निविदा स्वीकृत की है। इसमें मार्ग में पड़ने वाले पुल-पुलियों के निर्माण भी शामिल हैं। रायपुर में ग्राम चरौदा-धरसींवा में 3.20 किलोमीटर फोरलेन गौरवपथ के निर्माण के लिए 14 करोड़ 81 लाख रुपए तथा रायपुर रेलवे स्टेशन से शदाणी दरबार तक एक्सप्रेस-वे में 12.10 किलोमीटर लंबाई में डामर नवीनीकरण कार्य के लिए 14 करोड़ 43 लाख रुपए की निविदा को भी लोक निर्माण विभाग ने मंजूरी दी है।विभाग ने संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को अनुबंधित कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ये कार्य किसी अन्य को सब-लेट (Sub-let) नहीं किए जाएंगे तथा कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी। राज्य शासन द्वारा इन निविदाओं की मंजूरी इस शर्त पर दी गई है कि अनुबंध के पूर्व ठेकेदार से एडीशनल परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (APS) की राशि की बैंक गारंटी जो संपूर्ण कार्यावधि के लिए प्रभावशील हो, प्राप्त कर ली जाए। -
नगर निगम रायपुर क्षेत्र में सभी ज़ोनों द्वारा अब तक लगभग 200 से अधिक प्रतिष्ठानों में वाटर फॉर आल के स्टीकर प्रदर्शित किये जा चुके हैँ
रायपुर/ रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार औऱ नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री बिवदीप के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में *“वाटर फॉर आल”* अभियान के अंतर्गत रायपुर के समस्त होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में नागरिकों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने हेतु नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण, स्टीकर सत्यापन एवं शपथ पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक प्रतिष्ठान में *“वाटर फॉर आल"* का स्टीकर प्रदर्शित हो तथा ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत *वाटर फॉर आल * के स्टीकर लगभग 200 से अधिक प्रतिष्ठानों में प्रदर्शित किये जा चुके हैँ।नियमित निगरानी एवं सघन कार्यवाही के परिणामस्वरूप अब रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट्स में ग्राहकों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल सहज रूप से उपलब्ध हो रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों को विशेष राहत मिली है तथा जनहित के इस अभियान को सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है।जिला प्रशासन के निर्देशन में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि “वाटर फॉर आल ” अभियान की मॉनिटरिंग निरंतर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में जारी रहेगी तथा उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। -
रायपुर/आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल को जयन्ती पर राजधानी रायपुर शहर में जी. ई. मार्ग के किनारे गौरवपथ फेस - क्षेत्र में स्वर्ण जयंती तिराहा गाँधी उद्यान के सामने स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.नगर निगम संस्कृति विभाग औऱ नगर निगम जोन क्रमांक 4 के पुष्पांजलि आयोजन में प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, अमजनों ने बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामा चरण शुक्ल को जयन्ती पर सादर नमन किया.
-
*लगभग 27 ठेलों से लगभग 18000 रु. का ई चालान वसूला गय
रायपुर/आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पी.डी. घृतलहरे, उपअभियंता सुश्री अंजली बारले सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत मरही माता मंदिर चौक, मेकाहारा चौक, रेल्वे स्टेशन मार्ग, नहरपारा मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को पुनः एक बार समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत मगर निगम जोन 2 क्षेत्र में लगभग 23 ठेलो को मार्ग कब्जामुक्त करने हटाया गया। वहीं लगभग 27 दुकानों के सामने सड़क पर कब्जा जमाकर रखे गये सामानो से यातायात बाधित होने पर संबंधित दुकानदारों से लगभग 18000 रू. ई चालान वसूल करने की कार्यवाही संबंधितो पर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए की गई।टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित निरन्तरता से त्वरित राहत प्राप्त हो रही है। - -कलेक्टर ने गांव में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण के बेहतरीन कार्यों की सराहना करते हुए सभी के लिए बताया अनुकरणीयमौके पर 140 आवेदनों का किया गया निराकरण, ग्रामीणों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासनबालोद,। मोहला-मानपुरद्य-अंबागढ़ चैकी जिले के सीमा पर स्थित डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल एवं आदिवासी बहुल ग्राम कमकापार में आज आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर कमकापार एवं आसपास के ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को अनेक सौगात मिला है। शिविर में अनेक हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवनिर्मित आवासों के आवासपूर्णता प्रमाण पत्र मुकबधिर हितग्राहियों को श्रवण यंत्र एवं दिव्यांग हितग्राहियों को छड़ी प्रदान करने के अलावा मत्स्य विभाग के योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मछली जाल, आईस बाॅक्स प्रदान करने के साथ ही ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को शासन के अनेक जनकल्याणकारी योजनओं से लाभान्वित किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले जनसमस्या निवारण शिविर की भाँति कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर ग्राम कमकापार पहुँचे। जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों के ग्राम कमकापार पहुँचने पर ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्राम कमकापार के ग्रामीणों के विभिन्न घरों में पहुँचकर ग्रामीणों द्वारा अपने घरों में बनाए जा रहे सोख्ता गड्ढों का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने ग्राम कमकापार के ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण के बेहतरीन कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए ग्रामीणों के कार्यों को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। कमकापार जनसमस्या निवारण शिविर में आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो के अलावा जनपद सदस्य श्री भूपेश नायक, श्री तेजेश्वनी दुग्गा, श्री जागेश्वर दर्रो एवं श्री पूनम जैन के अलावा ग्राम पंचायत कमकापार के सरपंच श्रीमती खेम बाई पिस्दा सहित विधायक प्रतिनिधि श्री गोविंद चंद्राकर एवं श्री दारा सिंह भौसार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला प्रशासन के आला अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कमकापार जनसमस्या निवारण शिविर में आज मांग से संबंधित 190 एवं शिकायत के 11 आवेदनों सहित कुल 201 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से 140 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों के बीच प्रशासनिक अमले की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर उनकी वास्तविक जरूरतों, मांगों एवं समस्याओं से रूबरू कराने तथा उनके मांगों एवं समस्याओं का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने का अभिनव प्रयास किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा आम जनता के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों को शिविर में उपस्थित होेकर इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि आज मुझे ग्राम कमकापार में आकर आनंद एवं प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम कमकापार के ग्रामीणों एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण के उपायों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होेंने आशा व्यक्त किया कि ग्रामीणों के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण के उपाय आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होकर सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी होगा। श्रीमती मिश्रा ने मनुष्य के अलावा संपूर्ण जीव जगत के लिए पानी की उपयोगिता एवं महत्ता के संबंध में प्रकाश डालते हुए सभी लोगों को पानी का उपयोग सोच समझकर करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने आने वाले समय एवं भावी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए सभी को पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की भी अपील की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किए गए मांगों एवं समस्याओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिला स्तर एवं विभागीय योजनाओं के माध्यम से हल किए जाने वाले मांगों एवं समस्याओं का वे त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा उन्होंने शासन स्तर पर निराकृत होने वाले समस्याओं के निराकरण हेतु भी उचित कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्कूली बच्चों को मंच में बुलाकर उनका कुशलक्षेम पूछकर उन्हें आत्मीय स्नेह एवं दुलार दिया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें किसी भी स्थिति में बाल विवाह नही करने तथा इसके रोकथाम के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कमकापार के सरपंच श्रीमती खेम बाई पिस्दा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उनके गांव में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी का आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि शिविर में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से कमकापार तथा अंचल के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम कमकापार पंचायत एवं अंचल के प्रमुख मांगों एवं समस्याओं की ओर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों का ध्यान भी आकृष्ट कराया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा नन्हें मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकार उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके अलावा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेटकर उनका गोदभराई रस्म को पूरा किया गया। शिविर में अतिथियों के द्वारा ग्रामीणों को नशापान की दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशापान से सर्वथा दूर रहने तथा अपने घर, परिवार, आसपास एवं जान पहचान के लोगों को भी नशा से दूर रखकर नशा उन्मूलन के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। इसके अलावा अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के कार्यों के अंतर्गत पानी के संरक्षण एवं संवर्धन करने तथा उल्लास कार्यक्रम अंतर्गत 15 वर्ष या इससे अधिक के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के पुनीत कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करने की भी शपथ दिलाई।आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में परिवहन विभाग द्वारा 06 लोगों को ड्राइविंग लाईसेंस, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं 03 हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 06 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र के अलावा समाज कल्याण विभाग के द्वारा 03 हितग्राहियों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसी तरह कृषि विभाग के द्वारा 05 किसानों को उन्नत किस्म का उड़द बीज के अलावा 10 हितग्राहियों को मृदा परीक्षण कार्ड, मछली पालन विभाग के द्वारा 02 हितग्राहियों को मछली जाल एवं 02 हितग्राहियों को आईस बाॅक्स प्रदान किया गया। इसी तरह शिविर में 47 हितग्राहियों को आधार कार्ड प्रदान करने के अलावा शिविर में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के स्टाॅल में चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि शिविर में आज आयोजित शिविर में खाद्य विभाग को 21, वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत 22, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 39, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 15, राजस्व विभाग को 18, लोक निर्माण एवं श्रम विभाग को 05-05, महिला बाल विकास विभाग को 04, जल संसाधन विभाग 07, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 11 सहित विभिन्न विभागों से कुल 201 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 140 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों एवं स्वच्छता दीदियों ने सुमधुर गीत, संगीत की प्रस्तुति से अतिथियों एवं दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
- रायपुर, / जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मचारी श्री हितेंद्र कुमार पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र अवधियापारा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
- रायपुर / मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजेे से 02 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन में होगा।इस प्लेसमेंट कैम्प में वेयर हाउस हेल्पर के 20 पदों की भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन 13,777 रूपए होगा एवं कार्यक्षेत्र फ्लिपकार्ट एफसीएमएच तेन्दुआ, रायपुर होगा।इच्छुक पुरूष मूकबधिर दिव्यांगजन जो बिना किसी सहारे के चलने फिरने में सक्षम हों एवं जिनकी आयु सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष हो, वे अपनी 10 वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण की अंकसूची, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के मूल एवं फोटोकॉपी की एक प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इस प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं। खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था आवेदक को स्वयं करनी होगी। कैम्प में आने जाने हेतु कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा।इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल e-rojgar.cg.gov.in पर अपना पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 में संपर्क कर सकते हैं।
- -नगर निगम रायपुर इन प्रावधानो के प्रभावी समयबद्ध कियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध है-महापौर-महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , उपमुख्यमंत्री-अरूण साव,, वित्त मंत्री -ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त कियारायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रूपये 1.72 लाख करोड के संकल्प बजट में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रयासों से राज्य सरकार ने सामाजिक, आर्थिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास को समग्र प्राथमिकता दी है। महापौर ने कहा कि यह बजट रायपुर शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृ ढ करने, यातायात सुधारने, जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। महापौर ने इसके लिए रायपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान नगर निगम मुख्यालय भवन तृतीय तल सभाकक्ष में नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप उपस्थित थे।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने छत्तीसगढ़ राज्य के संकल्प बजट में रायपुर को मिली सौगात के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर हेतु राशि रूपये 210.93 करोड का प्रावधान किया गया है। जिसमें निम्न कार्य सम्मिलित हैं1. मनुवास रियलिटी से महादेव घाट तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य (2.1 कि. मी.) हेतु राशि रूपये 30. करोड़ का प्रावधान किया गया है।इस सडक निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य से रायपुरा से महादेवघाट रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा एवं समस्त शहरवासियों को महादेव घाट पर जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।2. कैनॉल रोड 2.0 (कलर्स मॉल के पीछे से प्रारंभ होकर 4.5 कि.मी. भाटागांव मार्ग तक) निर्माण हेतु राशि रूपये 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है, ये मार्ग एनएच 53 के समानांतर विकसित किया जायेगा एवं इस मार्ग के निर्माण से भाठागांव, संतोषीनगर, पचपेडी नाका पर ट्रैफिक जाम में कमी आयेगी साथ ही शहरी विस्तार क्षेत्र के लिए नई कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।3. कचना क्रॉसिंग से सेंट जेवियर होते हुए व्ही.आई.पी. रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु राशि रूपये 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह मार्ग कचना, अवंति विहार, खम्हारडीह को सीधे जी.ई. रोड एवं व्ही.आई.पी. रोड से जोडेगा जिसके कारण शहर आंतरिक भागों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।4. बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड के 1374 मकानों के सुदृढ़ीकरण हेतु राशि रूपये 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।इन मकानों के सुदृढीकरण से शहर के आवासीय अधोसंरचना में मूलभूत सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ शहर की जनता को मिलेगा।5. ग्रास मेमोरियल खेल मैदान का उन्नयन हेतु राशि रूपये 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।इस खेल मैदान के पुर्नविकास से स्थानीय युवाओं को खेल प्रशिक्षण एवं अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावना बनेगी साथ ही स्वास्थ्य फिटनेस एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।6. पंडरी कपड़ा मार्केट दुल्हन साड़ी से सीधी सड़क पंडरी मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य हेतु राशि रूपये 4 करोड़ का प्रावधान किया गया है।इस सड़क निर्माण से पंडरी कपड़ा मार्केट, सिटी सेंटर मॉल, नवीन निर्माणाधीन युनिटी मॉल को बलौदाबाजार मार्ग से सीधा जोड़ा जा सकेगा। जिससे कि कपड़ा मार्केट क्षेत्र में यातायात के दबाव में कमी आयेगी।7. आमापारा चौक से हिंद स्पोर्टिंग मैदान तक सड़क चौड़ीकरण कार्य (600 मीटर) राशि रूपये 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।इस सडक चौड़ीकरण कार्य से आमापारा, सारथी चौक, लाखेनगर आदि क्षेत्रों में यातायात के दबाव में कमी आयेगी एवं पीक ऑवर्स में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।8. सड्डू में पानी टंकी निर्माण (4500 किलोलीटर क्षमता, 25 मीटर स्टेजिंग, राइजिंग डिस्ट्रिब्यूशन एवं स्काडा सिस्टम सहित) कार्य हेतु राशि रूपये 38.93 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस टंकी निर्माण से शहर की पेयजल व्यवस्था तकनीकी रूप से सुदृढ होगी एवं आसपास केरहवासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।9. टाटीबंध से आर.डी. तिवारी स्कूल तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्गीकरण हेतु राशि रूपये 18 करोड़ का प्रावधान किया गया है।10. एस.एम.सी. हॉस्पिटल से ऐश्वर्या विंडमिल होते हुये ब्रम्हकुमारी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण एवं पुलिया निर्माण हेतु राशि रूपये 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।इस मार्ग निर्माण से शंकर नगर, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू एवं कचना क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा साथ ही शंकर नगर से ब्रम्हकुमारी तक विधानसभा रोड के समानांतर एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।11. जे.एन. पांडेय उच्चतर माध्यमिक शाला तथा सप्रे शाला एवं खेल परिसर विकास कार्य हेतु राशि रूपये 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इन माध्यमिक शालाओं के विकास से शिक्षा और खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।12. साथ ही अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत महंत तालाब का पुनर्रोत्थान तथा रिंग रोड क्रमांक 5 का निर्माण हेतु भी पृथक रूप से राशि रूपये 1-1 करोड़ का प्रावधान किया गया है।13. शहर के निम्नानुसार स्थानों में भूमिगत विद्युतीकरण हेतु राशि रूपये 245 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है-जी.ई. रोड टाटीबंध चौक से आमापारा चौक तक 40 करोड़ जेल रोड शास्त्री चौक से तेलघानीनाका चौक तक 35 करोड़ जलगृह मार्ग बिजली आफिस, कालीबाड़ी से भाठागांव चौक तक 35 करोड महादेवघाट रोड लाखेनगर चौक से महादेव घाट तक 65.करोड आमापारा चौक से तेलीबांधा थाना चौक- 45 करोड़ फाफाडीह चौक से वाल्टेयर ब्रिज तक 25 करोड़ समग्र 458.00 करोड़ का यह संकल्प बजट रायपुर के लिएयातायात सुधार (फ्लाईओवर)शहरी आधारभूत ढांचा विस्तारशिक्षा एवं छात्र सुविधाएँस्वास्थ्य सुरक्षामहिला सशक्तिकरणरोजगार और कौशल विकासइन सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम रायपुर इन प्रावधानों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।
- बिलासपुर, / आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सायं 5.30 बजे आयोजित होगी। इन पर्वों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई है। जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, ताकि जिले में सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।
- रायपुर, । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रायपुर में निर्माणाधीन नए तहसील कार्यालय एवं सिद्धार्थ चौक स्थित वर्किंग वीमेन हॉस्टल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।कलेक्टर ने नए तहसील कार्यालय के निर्माण स्थल पर उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साइट अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।इसके पश्चात कलेक्टर ने सिद्धार्थ चौक में निर्माणाधीन 250 सीटर वर्किंग वीमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि इस हॉस्टल का निर्माण नगर निगम रायपुर द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेस स्ट्रक्चर, सरियों के माप, कंक्रीट मिक्सिंग की प्रक्रिया सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग तथा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएं जनसुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक परियोजनाएं हैं, अतः गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री विश्वदीप एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।
- बिलासपुर /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा थाना मस्तूरी एवं थाना चकरभाठा में दर्ज प्रकरणों के फरार आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है। थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी नागेन्द्र राय पिता स्व. चन्द्रिका प्रसाद राय, उम्र 60 वर्ष, निवासी लालखदान तोरवा एवं टाकेश्वर पाटले पिता ईश्वरी प्रसाद पाटले, उम्र 50 वर्ष, निवासी लिमतरा मस्तूरी की गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर फरार अज्ञात आरोपी के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को भी 5 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 07752-223193, मो.नं. 94791-93003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099, थाना प्रभारी मस्तूरी मो.नं. 9479193040 एवं थाना प्रभारी चकरभाठा मो.नं. 9479193041 पर संपर्क किया जा सकता है।
- -रैम्प योजना के तहत 27 फरवरी को ‘उद्योग-बैंकर्स संवाद’ कार्यशालाबिलासपुर ।सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों, महिला उद्यमियों तथा पीएमईजीपी और पीएमएफएमई हितग्राहियों को बैंक ऋण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय उद्योग-बैंकर्स संवाद कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला रैम्प योजना के अंतर्गत 27 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से मोटल सिटी बिलासपुर (नया बस स्टैण्ड, तिफरा) में आयोजित होगी। कार्यशाला में जिले के कलेक्टर सहित उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं उद्योग संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को बैंक ऋण की प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं की पात्रता एवं वित्तीय सहायता प्राप्त करने के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान का अवसर मिलेगा। साथ ही वे सीधे बैंक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से संवाद कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे। जिले के सभी उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों, पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना के हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे इस निःशुल्क कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने उद्यम को नई दिशा दें।




.jpg)





.jpeg)











.jpg)

.jpg)


