- Home
- छत्तीसगढ़
- -कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दिए निर्देश- सभी आवेदनों को गंभीरता से लें, गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-सभी 70 वार्डो-पंचायतों में समाधान पेटी रखी जायेगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकेंरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक 3 चरणों में आयोजित होगा। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों को गंभीरता से ले और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में, ग्राम पंचायतों में और नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार समाधान पेटी रखी जाएगी, जिसमें आम जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाल सकेंगे। साथ ही यह आवेदन ऑनलाईन पोर्टल sushasantihar.cg.nic.in के माध्यम से भी किये जा सकेेंगे। गौरतलब है कि, सुशासन तिहार के निरीक्षण के लिए अनुविभाग स्तर पर 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी अनुविभागों में आज इस संबंध में कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। जनता को आवेदन लिखने में सहायता के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।रायपुर नगर निगम में कल से वार्डों में लिए जाएंगे आवेदनरायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर आवेदन प्राप्त करने और सम्बंधित आवेदकों को पावती देने का कार्य किया जाएगा। सभी 70 वार्डों में आमजनों से समस्याओं के आवेदन प्राप्त करने प्रथम चरण में दिनांक 8 से 11 अप्रैल 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले आयोजन में सभी स्थलों पर आमजनों के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें।इन वार्डों में रखी जाएगी समाधान पेटी-नगर निगम जोन 1संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3,यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4,बंजारी माता वार्ड क्रमांक 5,नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15,वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16,ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17,बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18नगर निगम जोन 2वार्ड क्रमांक 6 में जागृति नगर दुर्गा पंडाल,वार्ड 13 में बापू की कुटिया सेक्टर 3,वार्ड 14 में चूनाभठ्ठी स्कूल,वार्ड 26 में मंगल भवन शुक्रवारी बाजार,वार्ड 27 में लायंस क्लब,वार्ड 28 में वार्ड कार्यालय मधु पिल्ले स्कूल,वार्ड 35 में सामुदायिक भवन नहर चौकनगर निगम जोन 3काली माता वार्ड क्रमांक 12 में प्रगति मैदान जिला चिकित्सालय के पास पंडरी,गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद कार्यालय झंडा चौक,शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 में जोन कार्यालय 3 शंकर नगर पानी टंकी परिसर,नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 में पार्षद कार्यालय खम्हारडीह,शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 में सामुदायिक भवन पानी टंकी तेलीबांधा,मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 में मरीन ड्राइव तेलीबांधा,गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 48 में सिंधी धर्मशाला तेलीबांधानगर निगम जोन 4पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 में दुर्गा पंडाल सामुदायिक भवन,ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 में सामुदायिक भवन सारथी चौक,स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 में आनंद समाज वाचनालय,मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 45 में जोन 4 जोन कार्यालय,सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 46 में विनोबा भावे नगर राजातालाब,पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 में ई लाइब्रेरी फव्वारा चौक बैरनबाजार,डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड क्रमांक 64 में सामुदायिक भवन आदर्श नगरनगर निगम जोन 5ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 में जोन 5 कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 40,डीडी नगर सेक्टर 2 सामुदायिक भवन,पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 में अश्वनी नगर सामुदायिक भवन,महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 42 में यादव समाज सामुदायिक भवन,वामन राव लाखे वार्ड क्रमांक 66 में रामजानकी सामुदायिक भवन कुशालपुर,भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 में पवार समाज सामुदायिक भवन चंगोराभाठा,डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 में चंगोराभाठा सामुदायिक भवननगर निगम जोन 6शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 में शिव मंदिर चौक सामुदायिक भवन,मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59 में साईं मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन,चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 में शीतला तालाब के सामने सामुदायिक भवन,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 में पुराना जोन कार्यालय के पास सामुदायिक भवन,शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62 में सियान सदन,शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 में नंदी चौक के पास सामुदायिक भवन,महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 65 में महाराजबंध तालाब के पास सामुदायिक भवननगर निगम जोन 7पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 में कुकुरबेडा सामुदायिक भवन,शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड क्रमांक 23 में मोतीलाल नगर सामुदायिक भवन स्टेडियम के पास,सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 में कर्मा सामुदायिक भवन दिशा कॉलेज के पास,संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 में कालीमाता मंदिर कर्मा चौक के पास,तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 में मां बम्लेश्वरी माता मंदिर,शहीद चूड़ामणी नायक वार्ड क्रमांक 37 में पार्षद कार्यालय रावणपट्टी के पास रामकुण्ड,स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 में चिंताहरण हनुमान मंदिर पार्षद कार्यालय के पासनगर निगम जोन 8वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में हीरापुर हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन,पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में कबीर नगर सामुदायिक भवन,डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 में अशोक नगर सामुदायिक भवन पार्षद कार्यालय,रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 में मंगल भवन कोटा,शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 में बडा सामुदायिक भवन टाटीबंध,माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में पंचायत भवन बाजार के पास रायपुरा,संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 में सामुदायिक भवन सरोना पार्षद कार्यालयनगर निगम जोन 9कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 में पटेल भवन,महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 8 में चांदनी चौक भवन,पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 में हाट बाजार कचना,रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 में आदर्श स्कूल मोवा,डॉ. भीम राव अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 11 में जोन कार्यालय,महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 32 में वार्ड कार्यालय,लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 51 में सामुदायिक चबूतरा फुण्डहर चौकनगर निगम जोन 10रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 में पार्षद कार्यालय,शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 में अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन कार्यालय क्रमांक 10,डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 में अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन कार्यालय क्रमांक 10,बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 में सतनाम चौक,कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 में सामुदायिक भवन नवरंग चौक बोरियाखुर्द,रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 में पटेल चौक लालपुर के पास,लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 में कंदकोट सिंधी धर्मशाला आदर्श नगर। इस अवसर पर एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।
- भिलाई,। नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर जोन के अंतर्गत नेहरू नगर चौक से लेकर के केपीएस चौक तक आकर्षक डिजाइनिंग डिवाइडर पर लगे रेड लाइट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानी नागरिकों में बहुत खुशी थी। इससे लाइट से सड़क की सुंदरता और बढ़ गई। विधायक वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने नागरिकों से कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है, अच्छी से अच्छी सुविधा नागरिकों को मिले। इसीलिए यह सब आकर्षक लाइट लगाए जा रहे हैं। यह लाइट धीरे-धीरे सभी प्रमुख मार्गो पर लगाए जाएंगे। केपीएस चौक से सूर्या माल तक गौरव पथ एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर लगेंगे। महापौर नीरज पाल ने कहा हम सबका प्रयास है भिलाई नगर को सुंदर एवं सुसज्जित बनाना। उद्घाटन के दौरान वार्ड के नेहरू नगर वार्ड के पार्षद वार्ड की पार्षद चंदेश्वरी चंदेश्वरी बादे नगर निगम भिलाई के जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर, विनीत वर्मा, मेश्राम नितेश मेश्राम, अर्पित बंजारी स्थानीय निवासी बसंत चौबे व्यापारी एसोसिएशन एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
- - पॉवर ऑफ अटॉर्नी के दुरूपयोग से स्वयं को बचाए- संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहे, सदैव उचित कानूनी सलाह लेंदुर्ग, / जिला प्रशासन के समक्ष कुछ प्रकरण आए है, जिनमें कई व्यक्ति पॉवर ऑफ अटॉर्नी (मुख्तारनामा) के माध्यम से अपनी संपत्तियों का हस्तांतरण कर रहे हैं। जबकि पॉवर ऑफ अटॉर्नी एक ऐसी विधिक लिखत है, जिससे किसी एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति की ओर से मात्र एक एजेन्ट के रूप में कार्य करने का अधिकार दिया जाता है। आममुख्त्यारनामा का दुरूपयोग धोखाधड़ी और वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है।संपत्ति से संबंधित पॉवर ऑफ अटॉर्नी क्या है और पावर/अधिकार किसे देना चाहिए और किसे नहीं देना चाहिए -पावर ऑफ अटॉर्नी या मुख्त्यारनामा या अधिकार पत्र, एक ऐसी लिखत है, जो किसी दूसरे व्यक्ति को आपकी ओर से आपकी संपत्ति या अन्य मामलों में कार्य करने के लिए दिया जाता है। जैसे संपत्ति का सौदा करना, संपत्ति को बंधक रखकर ऋण लेना, संपत्ति का विक्रय करना आदि। यह सुविधा खास तौर पर उनके लिए उपयोगी होती है जो व्यक्ति स्वयं उपस्थित होकर कार्य न कर सकें। जैसे कि विदेश में रहने वाले या अन्य राज्यों में रहने वाले व्यक्ति, ऐसे व्यक्ति जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के कारण उक्त कार्य नहीं कर सकते। वृद्धावस्था के कारण स्वयं कार्य नहीं कर सकते आदि। ऐसे व्यक्ति जो स्वयं अपनी संपत्ति का प्रबंधन कर सकते हैं, स्वयं बैंक एवं अन्य कार्यालय जा सकते हैं, उन्हें पॉवर ऑफ अटॉर्नी नहीं देनी चाहिए।कब और किसे दे अपनी संपत्ति का पॉवर ऑफ अटॉर्नी-केवल और केवल विश्वनीय व्यक्ति, जिन्हें आप बहुत अच्छे से परिचित है केवल उन्हें ही आम मुख्त्यार नियुक्ति किया जाना चाहिए। जैसे करीबी परिजन, मित्र आदि। यदि पॉवर ऑफ अटॉर्नी किसी विशेष कार्य के लिए देना आवश्यक हो तो केवल उसी कार्य के करने हेतु सीमित अधिकार के लिए दिया जाना चाहिए। जैसे यदि किसी संपत्ति को केवल किराए पर देना चाहते हैं, जो केवल किरायानामा निष्पादित करने के लिए आम मुख्त्यार नियुक्ति करें। यदि केवल ऋण लेना चाहते हैं तो केवल ऋण लेने के लिए ही अधिकार देवें, अन्य कोई अधिकारी नहीं देना चाहिए। इन अधिकारों को स्पष्ट रूप से आम मुख्त्यारनामा विलेख में लिखवाएं, जो अधिकार प्रदान नहीं कर रहे हैं, उन्हें न लिखवाएं या स्पष्ट रूप से लिखवाएं कि इस आम मुख्त्यारनामा के द्वारा कौन-कौन से कार्य नहीं किया जा सकते हैं।पॉवर ऑफ अटॉर्नी किसे नहीं देना चाहिए-अनजान व्यक्ति को बिल्कुल न दें। ऐसे व्यक्ति जिनकी वित्तीय या सामाजिक पृष्ठभूमि संदिग्ध हो। अवैध प्लाटिंग, जमीन कब्जा या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े लोगों को।पॉवर ऑफ अटॉर्नी देने से अटॉर्नी धारक (जिसे मुख्त्यारनामा दिया गया है) उस संपत्ति के संबंध में कई कार्य कर सकता है, जैसे कि संपत्ति बेचना, उस पर ऋण लेना या उसका स्वरूप बदलना। अटॉर्नी धारक के द्वारा संपत्ति के संबंध में किया गया हर कार्य चाहे वह कानूनी हो या गैर कानूनी, इन सबकी जिम्मेदारी मूल मालिक की ही बनी रहती है। इसलिए पॉवर ऑफ अटॉर्नी देने से पहले व्यक्ति की पृष्ठाभूमि, विश्वनीयता और इरादों की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर ले और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही दें।संपत्ति के खरीददार क्या सावधानियां रखें-पॉवर ऑफ अटॉर्नी एक अस्थायी व्यवस्था है और इसे कभी भी रद्द किया जा सकता हैं। यदि पॉवर ऑफ अटॉर्नी देने वाले की मृत्यु हो जाती है या वह दिवालिया घोषित हो जाता है, तो पॉवर ऑफ अटॉर्नी स्वतः ही समाप्त हो जाती है। मूल मालिक जब चाहे इसे रद्द करा सकता है। ऐसी स्थिति में पॉवर ऑफ अटॉर्नी धारक द्वारा किए गए किसी भी कार्य को चुनौती दी जा सकती है, जिससे खरीदार मुश्किल में पड़ सकते हैं।जब भी आप कोई संपत्ति खरीदने का निर्णय लें, तो अनिवार्य रूप से जमीन के मूल मालिक से मुलाकात करें और उनसे संपत्ति के सभी दस्तावेजों की मूल प्रति प्राप्त कर स्वयं सत्यापित करें। किसी भी मध्यस्थ या पॉवर ऑफ अटॉर्नी धारक पर पूरी तरह से भरोसा न करें। संपत्ति के लिए किये जाने वाले सभी भुगतान, चाहे वह नगद हो या चेक के माध्यम से, हमेशा जमीन के मूल मालिक को ही करें। किसी भी परिस्थिति में पॉवर ऑफ अटॉर्नी धारक के नाम से न तो चेक दें और न ही कोई नगद राशि का भुगतान करें। यदि पॉवर ऑफ अटॉर्नी धारक, खरीददार द्वारा दी गई राशि को मूल मालिक तक नहीं पहुंचाता है, तो खरीदी हुई संपत्ति कानूनी रूप से शून्य घोषित की जा सकती है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि संपत्ति संबंधी लेन-देन में पूरी सावधानी बरते और पॉवर ऑफ अटॉर्नी के दुरूपयोग से स्वयं को बचाएं। अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक रहे, सदैव उचित कानूनी सलाह लें।
- - नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में ली जाएगी समस्या संबंधी आवेदन- जनपद मुख्यालय एवं नगरीय निकायों के चिन्हांकित स्थानों पर समाधान पेटी रखी जाएगी- प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक होगी आवेदन जमा- नगर निगम दुर्ग में 06, रिसाली में 04, भिलाई-3 चरौदा में 03 एवं भिलाई में 06 स्थानों पर रखी जाएगी समाधान पेटी- कलेक्टोरेट, सभी एसडीएम कार्यालय और सभी तहसील कार्यालय में रखी जाएगी समाधान पेटीदुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों एवं जनपद कार्यालयों के अलावा चिन्हित स्थानों पर भी समाधान पेटी रखने के निर्देश दिये हैं, ताकि जनता निःसंकोच अपनी समस्या संबंधी आवेदन समाधान पेटी के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी तारतम्य में जिले में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सभी जनपद पंचायत क्रमशः दुर्ग, धमधा एवं पाटन अंतर्गत सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों में लोगों की समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। वहीं जनपद मुख्यालयों में समाधान पेटी रखी जाएगी। इसी प्रकार जिले के सभी नगर पंचायत, नगर पालिका कार्यालय में भी समाधान पेटी रखी जाएगी तथा वार्डों में चिन्हित स्थानों पर लोगों से समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। जिले के नगर निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई-3 चरौदा कार्यालय में भी समाधान पेटी और आवेदन लेने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत निगम कार्यालय, आदित्य नगर जोन कार्यालय, बोरसी जोन कार्यालय, चन्द्रशेखर स्कूल नयापारा, उरला जोन कार्यालय तथा महात्मा गांधी स्कूल में समाधान पेटी रखी जाएगी। नगर निगम रिसाली अंतर्गत मंगल भवन डुण्डेरा, सामुदायिक भवन पुरैना बस्ती, अवधपुरी रिसाली टंकी कार्यालय, बीएसपी स्कूल नंबर 35 निगम मुख्य कार्यालय में आवेदन लिये जाएंगे एवं यहां पर समाधान पेटी रखी जाएगी। नगर निगम भिलाई-3 चरौदा अंतर्गत भिलाई-3 बाजार चौक, सोमनी चौक के अलावा निगम के कार्यालय परिसर में समाधान पेटी रखी जाएगी। साथ ही लोगों की समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। नगर निगम भिलाई अंतर्गत मुख्य कार्यालय परिसर, नेहरू नगर पानी टंकी, जोन-2 कार्यालय परिसर, जोन-3 कार्यालय परिसर, जोन-4 कार्यालय परिसर और जोन-5 कार्यालय परिसर में समाधान पेटी रखी जाएगी और लोगों के समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। कलेक्टोरेट कार्यालय, सभी एसडीएम कार्यालय और सभी तहसील कार्यालयों में भी समाधान पेटी रखी जाएगी। यहां पर भी जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाल सकेंगे।
- -जशपुर जिला प्रशासन और बालको मेडिकल सेंटर द्वारा निःशुल्क रोग परामर्श शिविर का किया जा रहा आयोजनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिला प्रशासन और बालको मेडिकल सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 07 एवं 08 अप्रैल 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में निःशुल्क रक्त एवं कैंसर रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सीएम कैंप कार्यालय बगिया से मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कैंसर डिटेक्शन वैन के माध्यम से जशपुर जिले में कैंसर सम्भावित मरीजों का जाँच एवं उपचार 7 एवं 8 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ना है जिसे इसका प्रभावी एवं सुगम इलाज हो सके । शिविर में स्तन कैंसर, बच्चेदानी का कैंसर, मुंह का कैंसर, रक्त संबंधी कैंसर व रक्त विकारो की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
- -एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक अस्पताल का होगा निर्माण-मुख्यमंत्री ने ‘सेवांकुर भारत: एक सप्ताह देश के नाम’ के तहत आदिवासी क्षेत्रों में किए जा रहे सेवाकार्य की सराहना कीरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने मंच पर भगवान श्री राम, भारत माता, बिरसा मुंडा, स्वर्गीय जगदेव राम उरांव और स्वर्गीय बाला साहब देशपांडे के छायाचित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘सेवांकुर भारत: एक सप्ताह देश के नाम’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के तहत आदिवासी क्षेत्रों में किए जा रहे सेवाभाव की सराहना की।इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के महाप्रबंधक श्री रविशंकर ने कलेक्टर श्री रोहित व्यास को जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय के निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय लोगों के सेवाकार्य और इन क्षेत्रों के विकास में स्वर्गीय जगदेव राम उरांव, स्वर्गीय बाला साहब देशपांडे, स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का निर्माण मानव समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से इस अस्पताल के निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख रुपये आबंटित किया गया है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल के रहवासियों को लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस बार के बजट में जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से अब तक के कार्यकाल में ही मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर लिया गया है। कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह 01 हजार रुपये देकर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा 5500 रुपये मूल्य निर्धारित किया गया है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों का विकास किया जा रहा है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से आदिवासी इलाकों का विकास कार्य और नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से बस्तर के नक्सल प्रभावित ग्रामों में विकास किया जा रहा है।अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालयउल्लेखनीय है कि स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। 100 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 आईसीयू, 4 ऑपरेशन थिएटर, फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन, डायलिसिस, एक्स-रे, आपातकालीन वार्ड, एमआरआई, ईसीजी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।आदिवासी क्षेत्रों में जाकर कार्य कर रहा है ‘सेवांकुर भारत: एक सप्ताह देश के नाम’सेवांकुर भारत की तरफ से 5 से 13 अप्रैल तक ‘एक सप्ताह देश के नाम’ मनाया जा रहा है। सेवांकुर भारत एक सेवाभावी संस्था है, जिसमें डॉक्टरों सहित मेडिकल फील्ड से जुड़े अन्य लोग काम कर रहे हैं। यह संस्था आदिवासी इलाकों में जाकर मेडिकल कैंप लगाकर उनका इलाज करती है और अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है। इस संस्था में 18 ग्रुप हैं, प्रत्येक ग्रुप में 15 से 16 लोग जुड़े हैं। सेवांकुर भारत 2016 से हर वर्ष ‘एक सप्ताह देश के नाम’ से आदिवासी इलाकों में जाकर सेवा का कार्य कर रही है। यह संस्था नए चिकित्सकों को सेवा कार्य के लिए प्रेरित भी करती है। इसके अलावा यह संस्था आदिवासियों के घरों में जाकर उनकी संस्कृति और जीवनशैली का अध्ययन करती है, ताकि उनके इलाज की जरूरतों को बेहतर समझा जा सके।इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक रायमुनि भगत, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, महामंत्री श्री योगेश बापट, संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रणविजय सिंह जूदेव, कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, कृष्ण कुमार राय सहित वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -पीड़ित बच्चों की हुई निःशुल्क जांच, उपचार भी रहेगा पूर्णतः निःशुल्करायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जिला अस्पताल, जशपुर में सिकलसेल, थैलेसीमिया परामर्श जागरूकता एवं एचएलए मैचिंग शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सिकलसेल और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनके उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस विशेष शिविर में न केवल जशपुर जिले, बल्कि पड़ोसी जिले बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर एवं झारखंड के गुमला जिले से भी सिकलसेल और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चे एवं उनके परिजन शामिल हुए।बेंगलुरु से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सक, निःशुल्क हुआ एचएलए डीएनए टेस्टशिविर में बेंगलुरु के नारायणा हॉस्पिटल से आए बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. सुनील भट्ट द्वारा 12 वर्ष तक के बच्चों का एचएलए डीएनए टेस्ट और परामर्श निःशुल्क किया गया। यह परीक्षण बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त डोनर की पहचान हेतु आवश्यक होता है।संपूर्ण इलाज सहित विदेश में होने वाला महंगा टेस्ट भी अब निःशुल्कशिविर में कास फाउंडेशन की श्रीमती काजल सुरेश सचदेव ने बच्चों एवं परिजनों को सिकलसेल और थैलेसीमिया के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए न केवल आवश्यक दवाइयों एवं जांच की सुविधाएं निःशुल्क दी जा रही हैं, बल्कि जर्मनी में होने वाला अत्यंत महंगा एचएलए डीएनए टेस्ट और देश के प्रमुख अस्पतालों में बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी जटिल प्रक्रिया भी पूर्णतः निःशुल्क कराई जा रही है।राष्ट्रीय सिकलसेल एवं एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत जशपुर जिले में 0-15 आयु वर्ग के 209 सिकलसेल एवं थैलेसीमिया मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से 110 बच्चों का एचएलए डीएनए टेस्ट कर ट्रांसप्लांट के लिए चयनित किया गया, जिनमें से अब तक 8 बच्चों का सफलतापूर्वक निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो चुका है।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सिकलसेल एवं एनीमिया उन्मूलन मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ, संगवारी संस्था एवं कास फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से जिले में सिकलसेल के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव, श्री भरत सिंह, संभागीय कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जिले की समृद्ध जनजातीय विरासत को समर्पित "धरोहर" पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पत्रिका न केवल जनजातीय अस्मिता को सहेजने का कार्य कर रही है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता को भी उजागर कर रही है। यह एक प्रेरणादायक प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखेगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित "धरोहर" पत्रिका का उद्देश्य जिले की विविध जनजातियों की पारंपरिक पहचान, संस्कृति, रीति-रिवाज, तीज-त्योहार, परंपरागत वेशभूषा, आभूषणों और पीढ़ियों से चली आ रही सामाजिक विरासत को संजोना और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इस विशेष अवसर पर विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुख एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बोहराबहाल धान उपार्जन केन्द्र का मामलासारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सेवा सहकारी समिति बोहराबहाल धान उपार्जन केन्द्र में 1 करोड़ 57 लाख 21 हजार 960 रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में 6 आरोपियों -सहायक समिति प्रबंधक निराकर पटेल, फड़ प्रभारी निलाम्बर पटेल, बारदाना प्रभारी दिलेश्वर पटेल, धान आवक-जावक प्रभारी दिलेश विश्वकर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवकुमार पटेल और प्राधिकृत अधिकारी टीकाराम पटेल के खिलाफ कनकबीरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।जांच में पाया गया कि धान खरीदी पंजी और विभागीय वेबसाइट की जानकारी में भारी अंतर है। 85 किसानों के नाम पर 4633.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी दर्शाई गई। इसके अलावा 5071.60 क्विंटल धान की कमी भी सामने आई, जिसका मूल्य 1.57 करोड़ रुपये आंका गया है। संपूर्ण मामले में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा किया। बोहराबहाल उपार्जन केन्द्र में धान आवक पंजी में बोगस प्रविष्टियाँ कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
- रायपुर। ग्राम कुंडा (टेकारी) निवासी श्री प्रहलाद कश्यप का आज सुबह 93 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे हिरेन्द्र , पुणेश्वर और नरेन्द्र कश्यप के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कुंडा स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
- -सभी 70 वार्डों में समाधान पेटी रखी जायेगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें- द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे-तृतीय चरण में 5 से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन होगारायपुर - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 दिनांक 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक 3 चरणों में होने वाले छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार लोकहितकारी आयोजनों में प्रथम चरण दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता से समस्याओं के संबंध में आवेदन प्राप्त करने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डो में सार्वजनिक स्थलों पर आवेदन प्राप्त करने और सम्बंधित आवेदकों को पावती देने का कार्य महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार जोन कमिश्नरों द्वारा ड्यूटी पर लगाये गये नगर निगम रायपुर के अधिकारी व कर्मचारीगण करेंगे। सभी 70 वार्डो में आमजनों से समस्याओं के आवेदन प्राप्त करने प्रथम चरण में दिनांक 8 से 11 अप्रैल 2025 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले आयोजन में सभी स्थलों पर आमजनों को समाधान पेटी की व्यवस्था दी गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें।सुशासन तिहार 2025 दिनांक 8 अप्रैल से 31 मई तक के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा प्रथम चरण आयोजन में दिनांक 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक नगर निगम जोन 1 के अंतर्गत संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3, यतियतन लाल वार्ड क्रमांक 4, बंजारी माता वार्ड क्रमांक 5, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15, वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16, ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 17, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18, जोन 2 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 में जागृति नगर दुर्गा पंडाल, वार्ड 13 में बापू की कुटिया सेक्टर 3, वार्ड 14 में चूनाभठ्ठी स्कूल, वार्ड 26 में मंगल भवन शुक्रवारी बाजार, वार्ड 27 में लायंस क्लब, वार्ड 28 में वार्ड कार्यालय मधु पिल्ले स्कूल, वार्ड 35 में सामुदायिक भवन नहर चौक, जोन 3 के अंतर्गत काली माता वार्ड क्रमांक 12 में प्रगति मैदान जिला चिकित्सालय के पास पंडरी, गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद कार्यालय झंडा चौक, शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 में जोन कार्यालय 3 शंकर नगर पानी टंकी परिसर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 में पार्षद कार्यालय खम्हारडीह, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 में सामुदायिक भवन पानी टंकी तेलीबांधा, मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 47 में मरीन ड्राइव तेलीबांधा, गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 48 में सिंधी धर्मशाला तेलीबांधा , जोन 4 के अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 में दुर्गा पंडाल सामुदायिक भवन, ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 में सामुदायिक भवन सारथी चौक, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 में आनंद समाज वाचनालय, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 45 में जोन 4 जोन कार्यालय, सिविल लाईन वार्ड क्रमांक 46 में विनोबा भावे नगर राजातालाब, पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 में ई लाइब्रेरी फव्वारा चौक बैरनबाजार, डाॅ. विपिन बिहारी सूर वार्ड क्रमांक 64 में सामुदायिक भवन आदर्श नगर, जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 में जोन 5 कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 40, डीडी नगर सेक्टर 2 सामुदायिक भवन, पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 में अश्वनी नगर सामुदायिक भवन, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 42 में यादव समाज सामुदायिक भवन, वामन राव लाखे वार्ड क्रमांक 66 में, रामजानकी सामुदायिक भवन कुशालपुर, भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 में पवार समाज सामुदायिक भवन चंगोराभाठा, डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 में चंगोराभाठा सामुदायिक भवन, जोन 6 के अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम वार्ड क्रमांक 58 में शिव मंदिर चौक सामुदायिक भवन, मोरेश्वर राव गदे्र वार्ड क्रमांक 59 में साईं मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन, चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 60 में शीतला तालाब के सामने सामुदायिक भवन, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 में पुराना जोन कार्यालय के पास सामुदायिक भवन, शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्रमांक 62 में सियान सदन, शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 में नंदी चैक के पास सामुदायिक भवन, महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 65 में महाराजबंध तालाब के पास सामुदायिक भवन, जोन क्रमांक 7 के अंर्तगत पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 में कुकुरबेडा सामुदायिक भवन, शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड क्रमांक 23 में मोतीलाल नगर सामुदायिक भवन स्टेडियम के पास, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड क्रमांक 24 में कर्मा सामुदायिक भवन दिशा कालेज के पास, संत रामदास वार्ड क्रमांक 25 में कालीमाता मंदिर कर्मा चैक के पास, तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 में माॅ बम्लेश्वरी माता मंदिर, शहीद चूडामणी नायक वार्ड क्रमांक 37 में पार्षद कार्यालय रावणपट्टी के पास रामकुण्ड, स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 में चिंताहरण हनुमान मंदिर पार्षद कार्यालय के पास, जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में हीरापुर हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में कबीर नगर सामुदायिक भवन, डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 में अशोक नगर सामुदायिक भवन पार्षद कार्यालय, रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 में मंगल भवन कोटा, शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 में बडा सामुदायिक भवन टाटीबंध, माघव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 में पंचायत भवन बाजार के पास रायपुरा, संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 में सामुदायिक भवन सरोना पार्षद कार्यालय, जोन 9 के अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 में पटेल भवन, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 8 में चांदनी चौक भवन, पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 9 में हाट बाजार कचना, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 में आदर्श स्कूल मोवा, डाॅ. भीम राव अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 11 में जोन कार्यालय, महर्षि वाल्मिकी वार्ड क्रमांक 32 में वार्ड कार्यालय, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 51 में सामुदायिक चबूतरा फुण्डहर चौक, जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 में पार्षद कार्यालय, शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 में अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन कार्यालय क्रमांक 10, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 में अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन कार्यालय क्रमांक 10, बाबू जगजीवन राम वार्ड क्रमांक 53 में सतनाम चैक, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड क्रमांक 54 में सामुदायिक भवन नवरंग चौक बोरियाखुर्द, रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 में पटेल चौक लालपुर के पास, लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड क्रमांक 56 में कंदकोट सिंधी धर्मशाला आदर्श नगर में आम जनता से उनकी समस्याओं और शिकायतों के संबंध में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। साथ ही इन सभी 70 वार्डो में आम जनता की सुविधा हेतु समाधान पेटी रखी जायेगी। आवेदन आनलाईन पोर्टल के माध्यम से भी प्राप्त किये जायेंगे। द्वितीय चरण में लगभग 1 माह में प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर साॅफ्टवेयर में अपलोड किया जाकर संबंधित विभाग से आवेदनों के निराकरण का प्रतिवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित किया जायेगा। मांग संबंधी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शासन को प्रेषित करने की कार्यवाही किया जाना है। तृतीय चरण में सुषासन तिहार 2025 के अंतर्गत दिनांक 5 से 31 मई 2025 तक समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे । जिसमें प्रथम चरण में आमजनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण से संबंधित जानकारी आवेदकों को प्रदान की जावेगी। उक्त समाधान शिविरों में आम जनता को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने के उद्देश्य से दी जायेगी।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन साय ने किया।भाजपा के अतीत से वर्तमान तक के सफर पर केंद्रित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रंम में मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप जूदेव, किशोर महानंद, भाजपा नेता अमित मैशरी सहित पदाधिकारीगण इस मौके पर मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की राजनीतिक यात्रा, संघर्षों और बलिदान को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में यह दर्शाया गया है कि संसद से लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़कर आज देश में भारतीय जनता पार्टी 13 करोड़ कार्यकर्ताओं की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
- -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने जगदलपुर में भाजपा कार्यालय और अपने निवास पर फहराया भाजपा का ध्वजरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यालय (जगदलपुर) में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया । समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री देव ने अपने जगदलपुर स्थित निवास स्थान पर भी पार्टी ध्वज लगाकर संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। ध्वज लगाने के बाद उन्होंने समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने-अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाने की अपील की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज सेवा में लगे रहें। भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और संघर्ष से भरा हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है और इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- -प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री और जिला कार्यालय में संगठन महामंत्री ने ध्वज फहराया, उप मुख्यमंत्री शर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों में शिरकत कीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना 46वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा का ध्वज फहराया, वहीं एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी का ध्वज फहराया। उल्लेखनीय है, भाजपा ने अपने स्थापना दिवस से लेकर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक विभिन्न चरणों में कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है।भाजपा स्थापना दिवस पर रविवार को प्रदेश व जिला कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,प्रदेश उपाध्यक्ष व स्थापना दिवस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ,विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, सन्निर्माण कर्मकार मंढल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सवन्नी, औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता, अंजय शुक्ला रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष अकबर अली, अशोक बजाज, शताब्दी पाण्डे सहित काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री साय ने फहराया ध्वजभाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थापना दिवस पर गगनभेदी नारों व जयघोष के बीच पार्टी का ध्वज फहराया। इसके बाद श्री साय सहित भाजपा नेताओं ने कार्यालय परिसर में स्थित स्मृति मंदिर में भारतमाता के चित्र और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटलबिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।जिला कार्यालय में संगठन महामंत्री ने फहराया ध्वजइससे पहले एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर कार्यालय में नारों व जयघोष के साथ आतिशबाजी की गई।हमने अपने संकल्पों को सिद्ध किया है, अब 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को धरातल पर साकार करेंगे : शर्माजिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा का अब तक की राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस और श्रीराम नवमी की बधाई दी। श्री शर्मा ने कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा की अब तक की यात्रा में हम सबने मिलकर देश की सेवा की है, देश के गौरव के प्रतिमान गढ़े हैं जिससे पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य का डंका बजा है। इसी भाव के साथ आने वाले वर्षों में भी हम सब भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने संकल्पों को दुहराते हुए आगे बढ़ेंगे। हमने रामजन्मभूमि पर श्रीरामलला के भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर, कश्मीर से धारा 370 व अनुच्छेद 35 (ए) को खत्म कर, तीन तलाक को कानूनी दायरे में लाकर और वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पारित कराके हमने अपने संकल्पों को सिद्ध किया है और अब केंद्र व प्रदेश सरकार सुशासन की दिशा में अग्रसर होकर हर वर्ग के कल्याण व उत्थान के संकल्पों को भी सिद्ध करेगी और 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को धरातल पर साकार करेगी।भाजपा एक संगठन के साथ-साथ एक वैचारिक आंदोलन है : सायअपने संबोधन में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा एक संगठन के साथ-साथ एक वैचारिक आंदोलन है। भाजपा के लक्ष्य, कार्यपद्धति और विचार को हम अपनी अंतरात्मा में संजोकर आगे बढ़ें ताकि भाजपा के रूप में स्थापित यह वैचारिक आंदोलन को उसके लक्ष्य तक पहुँचाने का संकल्प आज हम सब लेकर आगे बढ़ें। भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक की राजनीतिक यात्रा के संघर्षों, बलिदानों की याद दिलाते हुए श्री साय ने कहा कि हमारी पाँच-पाँच पीढ़ियाँ भाजपा के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खप गईं। आज केंद्र और …[19:04, 06/04/2025] Bjp Chimnani: भाजपा सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है : किरण देवभाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने जगदलपुर में भाजपा कार्यालय और अपने निवास पर फहराया भाजपा का ध्वजरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यालय (जगदलपुर) में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया । समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री देव ने अपने जगदलपुर स्थित निवास स्थान पर भी पार्टी ध्वज लगाकर संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। ध्वज लगाने के बाद उन्होंने समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने-अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाने की अपील की।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो सेवा, संगठन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी कार्यकर्ता पार्टी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज सेवा में लगे रहें। भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और संघर्ष से भरा हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है और इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष श्रीनिवास राव, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, विद्याशरण तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-
रायपुर। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में आज संगठन महामंत्री श्री पवन साय द्वारा भाजपा का झंडा फहराया गया ,इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा,विधायक श्री राजेश मूणत,श्री मोती साहू,श्री संपत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जिलाध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर ,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनुराग सिंह देव,श्री राजीव अग्रवाल , डॉक्टर सलीम राज,प्रफुल्ल विश्वकर्मा,अशोक बजाज सहित पदाधिकारी ,कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।.
-
कोरबा। कोरबा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी सहायक उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी मिश्रा ने पिछले महीने शिकायतकर्ता पर डीजल चोरी के आरोप के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था और उसकी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) भी जब्त कर ली थी। उन्होंने बताया कि हरदी बाजार पुलिस थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर मामले को निपटाने के लिए 50,000 रुपये की मांग की। इस बीच, आरोपी मिश्रा का तबादला जिले के सिटी कोतवाली थाने में कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद वह शिकायतकर्ता पर रिश्वत देने के लिए दबाव बनाता रहा। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा सूचित किये जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी मिश्रा को उस समय पकड़ लिया जब उसने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये लिए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
-
- महाराष्ट्र मंडल में रामनवमी महोत्सव के छठवें दिन परितोष दो डोनगांवकर ने नल- नील पर, अर्चना भाकरे ने जाम्बवंत पर, सुचिता देशमुख ने छत्तीसगढ़ की लोक कथाओं में रामायण पर, मंजरी बक्षी ने वीर हनुमान पर व अर्चना धर्माधिकारी ने देवी अहिल्या के चरित्र पर रखे विचार
रायपुर। रामायण में, नल और नील नाम के दो वानर सेनापति थे, जिन्हें बचपन में उनकी उद्दंडता की वजह से ऋषि- मुनियों से श्राप मिला था कि वे जो भी वस्तु पानी में फेंकेंगे, वह तैरेगी डूबेगी नहीं। नल- नील को मिला यह श्राप उस समय वरदान सिद्ध हुआ, जब वे प्रभु राम की वानर सेना के सहयोग से समुद्र पर रामसेतु (पुल) के निर्माण कर रहे थे। इससे हमें इस बात की सीख मिलती है कि बचपन में अगर हमें अपने गुरुजनों, परिजनों की ओर से हमारी शरारत पर दंड मिला हो, तो उसे दंड नहीं जीवन की सीख माने। उनकी बताई सीख न जाने कब विकट परिस्थितियों में हमारे काम आ जाए।
उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल में आध्यात्मिक समिति की ओर से आयोजित रामायण के पात्रों पर चर्चा के दौरान नल-नील पर बोलते हुए परितोष डोनगांवकर ने कही। रामनवमी महोत्सव के छठवें दिन अर्चना भाकरे ने जाम्बवंत पर, सुचिता देशमुख ने 'छत्तीसगढ़ की लोक कथाओं में रामायण' पर, मंजरी बक्षी ने वीर हनुमान पर व अर्चना धर्माधिकारी ने देवी अहिल्या के चरित्र पर विचार रखे।
छत्तीसगढ़ के लोक गीतों व लोक कथाओं में रचे बसे हैं रामः शुचिता
शुचिता देशमुख ने कहा कि वनवास काल में श्रीराम सबसे ज्यादा समय दंडकारण्य यानी छत्तीसगढ़ में बिताया। इस दौरान उन्होंने जो सबसे बड़ा काम किया, वह था उनका समभाव। उन्होंने वनवासियों और लोकजन से आत्मीयता के साथ भेंट की और उनका वरण किया। वे वनवासियों के बीच पहुंचे, तो उन्हें लगा राम को वनवास नहीं, हमें एक नया राजा मिला है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में प्रचलित सभी लोकगीतों, तीज- त्योहार, व्यवहार में राम को अपने जीवन में उतारा। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के व्यवहार में राम का नाम पहले है। यहां के लोग जब एक-दूसरे मिलते हैं, तो नमस्कार के बजाए सीता-राम या राम-राम कहते है। वहीं छत्तीसगढ़ के लोगों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के माध्यम से अपने हर उत्सव, उमंग, तीज-त्यौहार, सुख-दुख, शोक, अपनी भक्ति में भगवान श्रीराम को समाहित किया है। छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में भोजली, जवारा, सुआ गीत, बसदेव गीत, माता सेवा गीत, ददरिया, पंडवानी, नांचा-कूदा, गम्मत आदि राम की कथा को लोक रंग में रंगा गया है। गांव-गांव में रामायण मंडलियां हैं।
जामवंत जी का तीनों युगों में होने का वर्णन मिलता है : अर्चना
अर्चना भाकरे ने जामवंत पर चर्चा करते हुए कहा कि वे रामायण के सबसे प्रमुख पात्रों में से एक हैं। एक कथा के अनुसार एक बार जब ब्रह्मा जी तप में लीन थे, उन्हें जम्हाई आ गयी और उससे ही प्रथम ऋक्ष (रीछ) का जन्म हुआ। उनकी जम्हाई से जन्म लेने के कारण उनका नाम जामवंत पड़ा। विष्णु पुराण के अनुसार जब ब्रह्मा जी से मधु और कैटभ नामक दैत्यों ने जन्म लिया तो उस समय ब्रह्मा जी के पसीने से जामवंत का जन्म हुआ। अग्नि पुराण के अनुसार जामवंत का जन्म अग्नि से हुआ। अर्चना के अनुसार जामवंत को अत्यंत विद्वान, बुद्धिमान, वेदपाठी और सदा अध्ययन करने वाला बताया गया है। उन्हें सभी वेद, पुराण, शास्त्र कंठस्थ थे। श्रीराम की सेना में वे सबसे वयोवृद्ध और बुद्धिमान थे। जब लक्ष्मण को शक्ति बाण लगा तो उन्होंने ही हनुमान को चार दुर्लभ बुटियों के बारे में बताया था, जिनमे से एक संजीवनी थी।
वाल्मीकि रामायण की कीर्ति के लिए स्वरचित रामायण को नष्ट किया हनुमान ने : डॉ मंजिरी
बजरंग बली पर डॉ. मंजिरी बक्षी कहतीं हैं कि हनुमान राम नाम का जाप, उनसे प्रेम एवं प्रभु चरणों में वास करते- करते स्वयं भगवान हो गए। सीताहरण के बाद जामवंत जी ने हनुमान को उनके शक्ति का स्मरण कराया (जो हनुमान जी भूल चुके थे ) तभी गुरु के आदेश का पालन करने हेतु उन्होंने अथाह समुद्र को पार कर सीता माता के बारे में जानकारी ली। डॉ. मंजिरी ने कहा कि जब हम जिंदगी में असमंजस में होते है तब श्री हनुमान के जैसे ही गुरु के, या तो प्रभु की शरण में लीन हो जाएं, क्योंकि गुरु ही वह स्रोत है, जो जामवंत की तरह आपको आपकी भूली हुई क्षमता, शक्ति एवं बुद्धि का स्मरण कराता है।
श्रीराम के चरणों के स्पर्श से देवी अहिल्या का हुआ उद्धारः अर्चना
अर्चना धर्माधिकारी ने गौतम ऋषि की पत्नी देवी अहिल्या पर चर्चा करते हुए कहा कि आहिल्या... ब्रह्माजी की मानसपुत्री थीं। जब वे विवाह योग्य हुईं, तब बाबा (ब्रह्माजी) ने उनका विवाह गौतम ऋषि से कराया। एक दिन इन्द्रदेव वन भ्रमण पर थे। उनकी नजर गौतम ऋषि के आश्रम पर गई। उन्होंने अहिल्या को देखा और उनका मन मोहित हो गया। एक दिन ऋषि गौतम, भोर में ही नदी पर स्नानादि क्रियाएं करने चले गए। इस मौके पर इन्द्र ने गौतम ऋषि का वेश धारण कर उनकी कुटिया में गए और उन्हें देखकर अहिल्या ने अपना तन- मन उनको समर्पित कर दिया। जब ऋषि गौतम आये, वे देखकर अत्यंत क्रोधित हो गये,। इन्द्र वहा से भाग निकला। परंतु गौतम ऋषि ने उनको श्राप दिया कि "तुम नपुंसक बन जाओ। यही कारण था की इन्द्र भगवान की पूजा नहीं होती। फिर उन्होंने मुड़कर अहिल्या की तरफ देखा। कई लांछन लगाए और श्राप दिया कि तुम पत्थर (शिला) बन जाओ। थोड़ी देर बाद जब उनका क्रोध शांत हुआ, तो अहिल्या ने उनसे माफी मांगते हुए कहा कि मैं अनजान थी। थोड़ा शांत होकर ऋषि गौतम ने वरदान दिया कि त्रेता युग में श्रीराम उनका उद्धार करेंगे। हजारों साल बाद एक दिन प्रभु श्रीराम, वाल्मीकि के साथ और वशिष्ठ ऋषि के साथ वहां से आये और उनके पत्थर पर कदम रखते ही धीरे-धीरे स्पर्श से अहिल्या अपने मूर्त रूप में आ गईं। -
दुर्ग/जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय संस्थान अछोटी में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संस्थान में जो जानकारी लिए है, उसको अपने गांव में अमल में लाने का प्रयास होना चाहिए। गांव में सामाजिक, समानता और आपसी तालमेल से गांव को समृद्ध बनाना है। पंचायत में क्या-क्या हो सकते है, नियमों का अध्यन कर लेवें। उन्होंने कहा कि गांव के सभी का सम्मान करें। गांव में गौशाला और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाये। पशु पालन के लिये गवचर में हरा चारा उगाये। गवचर के लिए गांव में 6 एकड़ जमीन चिन्हांकित कर लिया जाये। अभ्युदय संस्थान में पुरानी पारम्परिक कृषि को आज भी पुनर्जीवित रखा है। कार्यशाला के दौरान सभी को अवलोकन व अनुभव करने का अवसर मिला है। आपको भी अपने गांव को अच्छे काम से प्रदेश में पहचान दिलाना है। गांव में व्यवस्थायें बनाये। कार्यशाला की सिख से गांव में अभिनव प्रयोग करे। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कार्यशाला में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों से अंतरंग चर्चा कर उनके सुझाव सुने। उन्होंने अभ्युदय संस्थान में गौशाला, सोलर सिस्टम, हरे चारा की खेती का भी अवलोकन किया। अभ्युदय संस्थान प्रमुख श्री संकेत ठाकुर ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, बालोद जिले के विभिन्न विकासखण्डों के चिन्हित ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे।
-
-टी सहदेव
भिलाई नगर। बालाजी मंदिर में आंध्र साहित्य समिति के तत्वावधान में पांच दिनों से मनाई जा रही रामनवमी के चौथे दिन रविवार को भक्तों की भारी भीड़ के बीच सीताराम कल्याणोत्सव (विवाहोत्सव) सनातन विधि-विधान से संपन्न हुआ। विवाहोत्सव के इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में तेलुगुभाषियों के अलावा अन्य लोग भी जुटे। विवाहोत्सव के बाद सबसे पहले यजमानों ने भगवान बालाजी के दर्शन किए और उसके बाद अन्य भक्तों ने दर्शनलाभ लिया। इस अवसर पर महाभोग भी रखा गया, जिसे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ग्रहण किया। अगले दिन इसी मंदिर में भगवान श्रीराम का पट्टाभिषेक (राज्याभिषेक) किया जाएगा।
विवाहोत्सव की रस्में निभाई गईं
विवाहोत्सव से पहले मंदिर के पुजारी गोपालाचारी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रों के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता के उत्सव विग्रहों को नूतन वस्त्रों तथा स्वर्णाभूषणों से अलंकृत कर पूजा स्थल पर प्रतिष्ठित किया गया। उसके बाद पुजारी ने पुण्याहवचनम्, रक्षाबंधनम् एवं विशेषाराधना की। तदुपरांत पंडित ने मांगल्यधारण, उक्तहोम और पूर्णाहुति जैसे अनुष्ठान कराए। विवाहोत्सव में जनेऊ संस्कार, वस्त्रदान, कन्यादान, मालाओं का आदान-प्रदान और प्रतीकात्मक रूप से मंगलसूत्र धारण कराने जैसी रस्में भी निभाई गईं। ये रस्में कल्याणोत्सव को जीवंत बना रही थीं। मंदिर प्रांगण भीड़ से अट गया था, जिन्हें जगह नहीं मिली वे अपने इष्ट देव के दर्शन के लिए बाहर ही अपनी बारी की प्रतीक्षा करने लगे।
आज श्रीराम का राज्याभिषेक
इस अनुष्ठान में यजमान के रूप में बीए नायडु दंपति के अलावा राजेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विवेक जैन, रूपेश जैन, अशोक जैन, श्याम सुंदर समेत दस दंपति बैठे थे। वहीं उत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष पीवी राव, सचिव पीएस राव, उपाध्यक्ष के सुब्बाराव, कोषाध्यक्ष टीवीएन शंकर, उप कोषाध्यक्ष एनएस राव, संयुक्त सचिव के लक्ष्मीनारायण व एस रवि तथा एक्जीक्यूटिव कमेटी के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इससे पहले शनिवार को भगवान बालाजी तथा श्रीराम-माता सीता का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद श्रीराम का वर के रूप में तथा माता सीता का वधू के रूप में श्रृंगार किया गया। रामनवमी के अंतिम दिन सोमवार को श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा। -
23 लोगों के बेज़ा कब्जा हटाए गए
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी मनीष साहू के मार्गदर्शन मे बिरकोना स्थित शासकीय भूमि पर 23 लोगो के अतिक्रमण पाए जाने उपरान्त खाली व निर्माणाधीन मकान का बेजा कब्ज़ा हटाया गया। अन्य बेजा कब्ज़ा मकानो को 3 दिवस मे खाली करने हेतु नोटिस जारी कर समय दिया गया। निर्धारित समय पर बेजा कब्ज़ा खाली नहीं करने पर बलपूर्वक बेजा कब्ज़ा हटाने की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही बिरकोना स्थित मरघट व श्मशान की भूमि पर से बेजा कब्ज़ा हटाकर खाली कराया गया। ज्ञात हो कि कल पेंड्रीडीह बाईपास के इर्द गिर्द 26 अतिक्रमण हटाए गए थे। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अतिरिक्त तहसीलदार गरीमा ठाकुर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। राजस्व के साथ पुलिस और स्थानीय निकाय का अमला भी मौजूद था। - -अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री श्री सायरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में यह सेक्टर रोजगार, पर्यावरण और आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा आधार बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।पदभार ग्रहण के उपरांत श्री भूपेंद्र सवन्नी ने मुख्यमंत्री सहित सभी विशिष्ट अतिथियों और आमंत्रितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाना है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, विधायकगण श्री मोतीलाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री संपत अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री पवन साय, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश राणा, तथा अन्य निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांसाबेल विकास खंड के ग्राम बगिया में 72 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित हेलीपेड लाउन्ज का लोकार्पण किया। सर्व सुविधायुक्त युक्त लाउन्ज में दो कमरा ,एक हाल एक किचन और स्टडी रूम की भी सुविधा दी है। इसमें पायलट एवं उनके टेक्निकल स्टाफ के लिए रुकने की सुविधा की गई है।इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, सरपंच बगिया श्रीमती राजकुमारी साय, पीसीसीएफ श्री अरुण पांडेय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्यक्ष, आईएफएस श्री निखिल अग्रवाल, सर्वश्री रामप्रताप सिंह, भरत सिंह, सुनील गुप्ता सहित अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
- -धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ कन्याओं को कराया भोजन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामनारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया ग्राम में स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवारजनों के साथ देवी माँ का विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और श्रीमती कौशल्या साय ने इस अवसर पर पारंपरिक श्रद्धा और स्नेहभाव के साथ नन्हीं कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर कन्याओं का पूजन एवं सम्मान, हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संजोने के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे राष्ट्रीय अभियान को भी जीवंत करता है। यह संदेश देता है कि बालिकाएँ केवल परिवार की नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की भी आधारशिला हैं। उनका सम्मान, संरक्षण और सशक्तिकरण ही राष्ट्र के विकास के संकल्प को पूर्णता प्रदान करता है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और सेहत से जुड़े अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह हमें याद दिलाता है कि सेहत सबसे बड़ी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम अपनी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी मिलकर स्वस्थ जीवन जीने के प्रति जागरूकता फैलाएँ और एक स्वस्थ भारत की ओर अग्रसर हों।
- रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर स्थित अंजनी माता और बाल हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।भगवान श्री राम के आदर्शों से प्रेरित हो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे कार्यमुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी पर्व से हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्श, उनके संयम, मर्यादा और न्यायप्रियता को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी मिलकर राज्य के विकास के लिए समर्पण, एकता और सौहार्द के साथ कार्य करें—यही भगवान राम के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होगी।शुभकामनाओं के साथ दिया एकजुटता का संदेशरामनवमी की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक सौहार्द इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद और अपने परिश्रम से हम सब मिलकर समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।



.jpg)
.jpg)






.jpg)















.jpg)