- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएँ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा एवं छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार साहू उपस्थित थे।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म सुहाग का ट्रेलर किया लॉन्चरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रामनवमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म सुहाग का ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने फिल्म के अभिनेता, विधायक और पद्मश्री से सम्मानित श्री अनुज शर्मा सहित पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक पारिवारिक फिल्म दर्शकों के बीच आ रही है, जो परिवार, संस्कृति, परंपरा और रिश्तों की भावनात्मक गहराइयों को अभिव्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमारी पारंपरिक जीवनशैली और मूल्यों को सजीव रूप से प्रस्तुत करती है, जो दर्शकों को न केवल भावनात्मक रूप से जोड़ती है, बल्कि उन्हें अपने सामाजिक परिवेश से भी जोड़ती है।श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। यहाँ लगातार फिल्में और वेब सीरीज़ बन रही हैं। प्रदेश सरकार फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने हेतु कृतसंकल्पित है, जिससे इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को नए अवसर मिल सकें।विधायक व अभिनेता श्री अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री साय को फिल्म की थीम और संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि फिल्म 18 अप्रैल से प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित भी किया। फिल्म के निर्माता श्री चंद्रशेखर तिवारी, श्रीमती वत्सला सौरभ शर्मा, सह-निर्माता श्री लोकनाथ दीवान, लेखक व निर्देशक श्री राहुल थवाईत तथा श्री सिद्धांत भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि फिल्म सुहाग – “वचन में बंधे मया के कहानी” – एक संवेदनशील पारिवारिक कथा है, जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार श्री अनुज शर्मा और अभिनेत्री सुश्री अनिकृति चौहान पहली बार साथ नज़र आएँगे। श्री अनुज शर्मा का अभिनय इस फिल्म में भी अपनी सहजता, गहराई और भावनात्मक प्रभाव के लिए सराहा जा रहा है।इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा तथा छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार साहू भी उपस्थित थे।
-
मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को मोहतरा तेली में श्री शनिदेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। इस अवसर पर सभी ने भक्ति भाव से शनिदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साव ने कहा कि, चैत्र नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर गांव में भव्य शनिदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। मंदिर के निर्माण में सभी का योगदान रहता है। इसके लिए पूरे ग्रामवासी को बहुत बहुत बधाई है। साव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, जो भक्त सच्चे मन से श्री शनिदेव की पूजा करता है, उसमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की शक्ति उत्पन्न होती है। वे जीवन की बाधाओं को दूर कर मार्ग प्रशस्त करते हैं। शनिदेव ने रावण को भी दंड दिया, और श्रीराम के सेवक हनुमान को अपने हृदय से लगाया। शनिदेव ने स्वयं कहा है कि जो हनुमान का भक्त है, वह मुझसे निर्भय है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, सनातन परंपरा आज दुनिया की परंपरा है। महाकुंभ में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया है। ऐसे व्यवस्था कही नहीं हो सकती है। लेकिन हमारे धर्म को झुकाने का प्रयास किया गया। कई मंदिरों को तोड़ा गया। अयोध्या में 5 सौ साल बाद श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि, भगवान राम हमारे भांचा है, इसलिए छत्तीसगढ़ में भांचा का पैर छूते हैं।प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष सुजीत वर्मा , जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवी भास्कर, डॉ अशोक जायसवाल, सरपंच श्रीमती प्रेमी चित्ररंजन साहू , श्री गुरमीत सलूजा , धनीराम यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, राजेश साहू , श्रीमती अनिता साहू, विनय साहू , रामेश्वर बंजारे , श्रीमती पूर्णिमा साहू , महेंद्र खत्री, प्रदीप साहू , घनश्याम खत्री, कोमल साहू, सरपंच बोड़तरा नारंग जायसवाल निरंजन साहू , सुशील यादव राजेंद्र साहू, महानंद जायसवाल , रामनिहोरा कश्यप , मेला राम साहू, गजेंद्र जायसवाल , अन्य जनप्रतिनिधि शनिदेव मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। - बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल के निर्देशानुसार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी एवं अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में पुलिस ने उत्तरप्रदेश से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन कर छत्तीसगढ में खपाने ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 41.28 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब,मोबाईल एवं मोटरसायकल को जब्त किया ।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल को सूचना मिली कि दो युवक उत्तरप्रदेश से अवैध शराब विकी करने के लिए ग्राम केसारी की ओर आ रहे है। सूचना पर यूपी बार्डर के पहले केसारी पुलिया के पास पुलिस ने ग्राम केसारी थाना रघुनाथनगर निवासी अमित कुमार जायसवाल पिता ताराचंद जायसवाल (19 वर्ष) और एक नाबालिक बालक को गिरफ्तार किया।आरोपियों के पास से मोटरसायकल के बीच में सफेद रंग की बोरी में कुल 48 नग किंगफिशर बियर केन कुल 24 लीटर एवं पेपर बोर्ड पैकेट 180 एमएल वाली अंग्रेजी शराब 8 पीएम एवं ऑफिसर्स चॉइस कुल 96 नग 17.28 लीटर कुल 41.28 लीटर शराब जिसकी कुल कीमत 1776 रुपए का जब्त किया। आरोपियों से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया।पुलिस ने दोनो आरोपियों को धारा-34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
- बलरामपुर। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रख कर आधा घंटा चक्का जाम किया। समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी।त्रिकुंडा थाना प्रभारी राम नगीना यादव ने बताया कि ग्राम पलगी निवासी 23 वर्षीय युवक पिंटू सोनी पिता सुदेश्वर सोनी सवेरे 8 बजे बाइक से पैसा लेने घर से निकला था,पैसा लेकर वापस घर की ओर लौट रहा था तभी रामानुजगंज की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 15 EF 9921 ने बाइक क्रमांक CG15 DR 9445 सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेलर चालक घाट पेंडारी के पास वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने युवक के शव को सड़क पर रख वाड्रफनगर रामानुजगंज़ मुख्य मार्ग में लगभग आधे घंटे चक्काजाम किया।चक्काजाम की सूचना मिलते हीं रामानुजगंज तहसीलदार मनोज कुमार पैकरा, त्रिकुंडा थाना प्रभारी रामनगीना यादव, बसंतपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, डिंडो चौकी प्रभारी मनोज नवरंगे मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।पुलिस मर्ग अपराध कायम कर विवेचना कर रही है।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा चतुर्थ और तृतीय श्रेणी के 72 कर्मचारियों के पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य अभियंता मानव संसाधन श्री आ. म.परियल के आदेश के अनुसार परीक्षण सहायक श्रेणी 2 से परीक्षण सहायक श्रेणी 1 के पद पर 48 कर्मचारियों की , लाइन सहायक श्रेणी 2 से लाइन सहायक श्रेणी 1 के पद पर 22, कार्यालय सहायक 3 से कार्यालय सहायक 2 के पद पर 1 तथा चपरासी से दफ्तररी के पद पर 1 कर्मचारी की पदोन्नति की गई है। सभी पदोन्नत कर्मचारियों को निर्देश diye गए हैं कि वे 7 कार्य दिवस में पदोन्नति के पदो और स्थानो पर कार्य भार ग्रहण कर लें।
- रायपुर। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रसून मिश्र का विश्व स्वास्थ्य दिवस पर साक्षात्कार 7 अप्रेल को दूरदर्शन के रायपुर केंद्र से प्रसारित किया जाएगा. डॉ प्रसून मिश्र एम. बी. बी. एस., डी. सी. एच. डी.एन. बी. हैं तथा एम्स , वर्धा, अमरावती,में कार्य कर चुके है तथा वर्तमान में एकता हॉस्पिटल रायपुर में शिशु रोग विशेषज्ञ हैंडॉ प्रसून ने नवजात शिशुओं की बीमारियों एवं उपचार में विशेष दक्षता प्राप्त की. कोरोना महामारी के समय में 2020, व 2021 में जब महामारी अपने चरम पर थी ,लगातार मेडिकल कॉलेज में कोरोना वार्ड में ड्यूटी करते रहे ,अनेक मरीजों की प्राण रक्षा की. नवजात शिशुओं की बीमारियों पर अनेक रिसर्च पेपर पढ़े एवं पुरस्कृत हुए..।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, साहस और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल होने का गौरव छत्तीसगढ़ की धरती को प्राप्त है। वनवास काल के दौरान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष यहीं व्यतीत किए। छत्तीसगढ़ का कण-कण प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से ओत-प्रोत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ और एक समरस, समृद्ध तथा संस्कारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
- रायपुर /केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर अब लाल आतंक से बाहर निकलकर उन्नति की ओर अग्रसर है। यह बदलाव हमारे वीर जवानों की बहादुरी और सतत प्रयासों का परिणाम है।डीआरजी, कोबरा बटालियन, छत्तीसगढ़ पुलिस और पैरा मिलिटरी फोर्सेस की इसमें उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से अनेक गाँव नक्सल मुक्त हो रहे हैं।केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने नक्सली हिंसा में घायल होने वाले जवानों के बेहतर इलाज के लिए रायपुर और जगदलपुर में विशेष अस्पतालों की स्थापना की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जवानों से आत्मीय बातचीत में कहा कि सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बस्तर पण्डूम जैसे सांस्कृतिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच बस्तर की कला, संस्कृति, खानपान, वेशभूषा, आभूषण, नृत्य-संगीत को देश-विदेश तक पहुँचाने का माध्यम बना है।भय से विश्वास की ओर बढ़ता बस्तर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर पण्डुम जैसे सांस्कृतिक आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हर बार उनके आगमन से प्रदेश के वीर जवानों का हौसला बढ़ता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह संवाद बस्तर के उस परिवर्तन का प्रतीक है जो भय से विश्वास, आतंक से विकास की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय नेतृत्व और जवानों के साहस ने मिलकर बस्तर को एक नई दिशा दी है। उन्होंने जवानों को सफल नक्सल ऑपरेशनों के लिए बधाई दी और उनके योगदान को नमन किया।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की शांति के लिए हमारे सुरक्षा बल के जवान पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। बस्तर को नक्सल मुक्त करना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हम सब मिलकर इस संकल्प को पूर्ण करेंगे।
-
रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर पंडुम उत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर अब बदल रहा है, और यह बदलाव स्थायी होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर के लोग अब नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन इस जनभावना के प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों की मजबूत कार्रवाई के कारण निरंतर सफलता मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आशा जताई कि मां दंतेश्वरी की कृपा से यह संकल्प अवश्य पूरा होगा।
बस्तर: प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का संगम
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर एक प्राकृतिक स्वर्ग है – यहां अनेक जलप्रपात और अबूझमाड़ के घने जंगल हैं। यहां फिर से देश-दुनिया के पर्यटक आएँगे और बस्तर को उसका गौरवमय स्थान मिलेगा। बस्तर पंडुम में 47 हजार कलाकारों और बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख युवाओं की भागीदारी इस परिवर्तन की सबसे बड़ी गवाही है।
'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक बना बस्तर पंडुम
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर पंडुम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के सपने को साकार किया है। इस आयोजन में ओड़िशा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे 6 पड़ोसी राज्यों के 47 हजार कलाकारों ने भाग लिया। इस उत्सव में आदिवासी संस्कृति, वेशभूषा, खानपान और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन हुआ।
डबल इंजन सरकार की योजनाएँ बदल रही हैं ज़िंदगी
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले 15 महीनों से राज्य में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों से जुड़ी योजनाएँ, और 70 लाख माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपए देने वाली महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री जनमन योजना से आदिवासी समुदायों को नया जीवन
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम जनमन योजना के माध्यम से अबुझमाड़िया, कोरवा, बिरहोर, पंडो जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों तक सड़क, बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं पहुँचाई जा रही हैं।
धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना: 80,000 करोड़ की ऐतिहासिक पहल
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 6,500 जनजातीय गांवों में सर्वांगीण विकास होगा। यह योजना ग्रामीण समृद्धि और सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम है।
नियद नेल्लानार योजना: सुरक्षा से सेवा तक का सफर
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि 100 से अधिक गांवों में सुरक्षा कैंप खोले जा चुके हैं। इन कैंपों के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, और स्कूल-अस्पताल जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले गोलियों की आवाज आती थी, अब वहां स्कूल की घंटी बज रही है।
छत्तीसगढ़ का भविष्य: समृद्धि, शिक्षा और शांति
मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि जल्द ही छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त होगा और एक विकसित, खुशहाल राज्य के रूप में प्रतिष्ठित होगा। हर घर में खुशहाली और समृद्धि आएगी।
बस्तर पंडुम: सांस्कृतिक समरसता का महोत्सव
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर पंडुम आयोजन 45 दिन चला और ब्लॉक से लेकर संभाग स्तर तक इसका आयोजन हुआ है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आयोजन में शामिल सभी कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर बदल रहा है, और यह बदलाव सरकार के प्रयासों के साथ ही जनता के विश्वास का परिणाम है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह केवल दिल्ली से नीतियाँ नहीं बनाते, वे बस्तर की पीड़ा को महसूस करने स्वयं यहां आते हैं, पीड़ितों से मिलते हैं, उनके साथ भोजन करते हैं। यह बस्तर के प्रति सच्ची संवेदना और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में बस्तर की मिट्टी से जुड़ा हुआ बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में आज सड़क, बिजली, पानी, मोबाइल टावर, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, सिंचाई जैसी सुविधाएं तीव्र गति से गांव-गांव पहुँच रही हैं।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर पंडुम में जनजातीय समाज की वस्त्र, वाद्ययंत्र, भोजन, लोकगीत, पारंपरिक जीवनशैली की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान भी प्राप्त हुआ है। यह पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह दिन बस्तर के लिए इतिहास रचने का दिन है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही जनघोषणा पत्र के वादों को वास्तविकता में बदला जा रहा है और जनजातीय समाज को मुख्यधारा में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। -
रायपुर/केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
-
बालोद/ खनिज विभाग जिला बालोद द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन से प्राप्त खनिज राजस्व लक्ष्य 1,110 करोड़ के विरुद्ध 1313.27 करोड़ की राशि प्राप्त की गई है। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भडारण पर नकल कसने लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसका परिणाम यह है कि शासन से प्राप्त खनिज राजस्व लक्ष्य 1110 करोड़ के विरूद्ध 1313 करोड़ का राजस्व लक्ष्य प्राप्त की गई है जो कि खनिज राजस्व लक्ष्य का 118 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिजों के अवैध उत्खनन के 36 मामले दर्ज कर राशि 22 लाख 78 हजार 200 रुपये, अवैध परिवहन के 150 मामले दर्ज कर राशि 40 लाख 48 हजार 394 तथा अवैध भंडारण के 12 मामले दर्ज कर राशि 03 लाख 88 हजार 515 रुपये का समझौता शुल्क शासकीय कोष में जमा कराया गया। इसके साथ ही शासन द्वारा वर्ष 2024-25 में अर्थदण्ड व राजसात में निर्धारित लक्ष्य 43 लाख रुपये के विरूद्ध 67 लाख 15 हजार रुपये की राशि प्राप्त की जा चुकी है।
- 0 आवश्यक होने पर जोन स्तर पर भी सीधे टैंकर उपलब्ध कराया जाये,ताकि मुख्यालय पर निर्भरता ना रहेरायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर के जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने कार्यपालन अभियंता जल श्री नरसिंह फरेन्द्र सहित जलविभाग के अभियंताओं एवं अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रीष्मकालीन पेयजल प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा कर अनेक निर्देश जनहित में दिये ।जलकार्य विभाग अध्यक्ष ने ग्रीष्मकालीन पेयजल हेतु जोनों से समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर पहुंचाने की चिन्हित सूची निगम मुख्यालय को देने और उस सूची को निरन्तर गुगल शीट में भी अपडेट करने के निर्देश दिए, ताकि इसकी निगम मुख्यालय जल कार्य विभाग और नगर निगम रायपुर के उच्चाधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा सके,वहीं चिन्हित क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के कार्य का सत्यापन अभियंता द्वारा किये जाने की व्यवस्था देने के निर्देश दिये हैँ। जल कार्य विभाग के अध्यक्ष ने निगम मुख्यालय एवं जोनों से विभागीय टैंकर के अलावा चलने वाले टैंकर को पानी की उपलब्धता पर विधिवत रसीद काटकर दिये जाने और सभी टैंकरों को आवश्यक रूप से तैयार रखवाने के निर्देश दिये हैँ। बैठक में जलकार्य विभाग अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया है कि जोनों में जल विभाग की पेयजल व्यवस्था से संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी रात्रि 9 बजे तक रखी जाये, ताकि ग्रीष्म काल में टैंकर की मांग पर सिर्फ मुख्यालय पर निर्भरता न रहे। प्रतिदिन टैंकर का हिसाब मुख्यालय स्तर पर पहुंचे, ऐसी व्यवस्था कायम की जाये। नलघर की बाउंड्रीवाल की साफ सफाई करवाने सहित वहां की सुरक्षा का प्रबंध करवाया जाये। रायपुर में जल की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दो रिफिलिंग माजदा एवं दो ट्रैक्टर इंजन का नया प्रस्ताव देने के निर्देश दिये गये। जल कार्य विभाग अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि विभागीय स्तर पर सभी जोनों को किराये पर पेयजल टेंकर उपलब्ध करवाए गए हैँ, स्थल पर समस्या होने और आवश्यक होने पर जोन के स्तर पर भी टैंकर से पेयजल उपलब्धता करवाई जा सकती है, ताकि इसमें मुख्यालय पर निर्भर ना रहना पड़े, मुख्यालय से टैंकरों को अति आवश्यक पेयजल आपूर्ति में लगाया गया है । जल कार्य विभाग के अध्यक्ष ने सभी रजिस्टर की जांच की, जिसमें रसीद काटी जाती है । टैंकर भेजे जाने वाले रजिस्टर का अवलोकन कर सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर टैंकर प्रभारी का मोबाईल नंबर जारी करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश कार्य समीक्षा के दौरान जलकार्य विभाग अध्यक्ष द्वारा दिये गये।
- बिलासपुर/ जिले के कोटा तहसील के मनपहरी गांव में घोंघा जलाशय योजना के तहत मनपहरी एवं खरगा माईनर नहर निर्माण हेतु 7.05 एकड़/2.853 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम मनपहरी में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया।मूल्यांकन में पाया गया कि घोंघा जलाशय योजना खरगा एवं मनपहरी माईनर नहर निर्माण से प्रस्तावित नहर बन जाने से कुल 357 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। नहर बन जाने से आस-पास के गांवों के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के किसानों को लाभ मिलेगा, क्योकि किसानों का मुख्य आय स्त्रोत कृषि है। गांव के निस्तारी हेतु तालाबों को भरने में सुविधा मिलेगी जिससे सतही जल का स्तर बना रहेगा। यह परियोजना पूरा होने से किसानों के आय में वृद्धि होगी और सतही जल का दोहन कम होगा। घोंघा जलाशय परियोजना कोटा के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में परियोजना स्थित है जिससे आदिवासी वर्ग को सीधे लाभ होगा। नहर निर्माण के लिए भूमि अर्जन से किसी भी परिवार का विस्थापन नहीं होना और सार्वजनिक एवं निजी अधोसंरचना को कोई क्षति नहीं होना पाया गया। मनपहरी माईनर के लिए 3 किलोमीटर एवं खरगा माईनर के लिए 2.50 किलोमीटर भूमि अर्जित की जा रही है जिससे घोंघा जलाशय योजना के तहत नहर निर्माण की कुल लम्बाई 5.50 किलोमीटर है। योजना से 2 गांव लाभान्वित होंगे जिसमें 357 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ सिंचाई प्रस्तावित है। समाघात दल ने ग्राम मनपहरी तहसील कोटा के अंतर्गत जल संसाधन संभाग कोटा के नहर निर्माण हेतु ग्राम मनपहरी में रकबा 7.05 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है।
- बिलासपुर/जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 में अधिग्रहित किये गये वाहनों के किराया का भुगतान किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी ने जानकारी दी है कि विधानसभा 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसे वाहन मालिकों को जिनको वाहन का किराया भुगतान नहीं हुआ है वे 8 अप्रैल तक जिला निर्वाचन कार्यालय (लेखा शाखा) में अपने वाहन की आर.सी. एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लेकर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर वाहन की किराया राशि प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिये गये समय अवधि के पश्चात वाहन किराया की राशि का भुगतान संभव नहीं होगा जिसकी जिम्मेदारी संबंधित वाहन मालिक की होगी।
- दुर्ग/ जिले में आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने जिला मुख्यालय स्थित साइंस कालेज परिसर में शीघ्र स्टार्टअप सेंटर का शुभारंभ होगा। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने साइंस कालेज परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम से संलग्न कक्ष जिसमें स्टार्टअप सेंटर स्थापित किया जाएगा, का अवलोकन किया। उन्होंने प्रोग्राम मैनेजर श्री समिरन मित्रा, पी.एम.यू. श्री अयाज खान और सुश्री यामिनी से स्टार्टअप गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही सेंटर में आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। ज्ञात हो कि स्टार्टअप पहल का लक्ष्य नवाचार और उद्यमशीलता के लिए एक ऐसा सुदृढ़ परिस्थितिकी तंत्र निर्मित करना है, जो कर लाभ, सरल अनुपालन और वित्त पोषण के अभिगम जैसे उपायों के माध्यम से स्टार्टअप्स की सहायता कर आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ावा दें। स्टार्टअप इंडिया पहल का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, स्टार्टअप का समर्थन करना और निवेश को प्रोत्साहित करना है।
- अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने अपीलरायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के जन्मोत्सव विशेष आराधना के महापर्व श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान श्री रामलला के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है. महापौर और सभापति ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर विशेष आराधना का महापर्व श्रीरामनवमी का पावन अवसर सभी नागरिकों को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है.नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील की है.
- होटलों में मांस - मटन विक्रय करने पर सम्बंधित व्यक्ति पर कार्यवाही होंगी0रायपुर/नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में श्री रामनवमी पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2025 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने श्री रामनवमी पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। श्री रामनवमी पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2025 को किसी भी दुकान में मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस - मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। श्री रामनवमी पर्व दिनांक 6 अप्रैल 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने - अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस - मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे और महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवस पर मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जाएगी।
- *- जिला प्रशासन द्वारा औद्योगिक विकास हेतु हर संभव सहयोग**- औद्योगिक विकास नीति पर संभाग स्तरीय कार्यशाला संपन्न*दुर्ग/ जिले के भिलाई स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में आज औद्योगिक विकास नीति 2024-30, रैम्प तथा इज ऑफ र्डूइंग बिजनेस पर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह अपने सम्बोधन में कहा कि देश और प्रदेश के विकास में उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान है। शासन की मंशा है कि प्रदेश की जीडीपी में औद्योगिक समूह का योगदान भी हो। प्रदेश की नई औद्योगिक विकास नीति में कई ऐसे प्रावधान है, जो उद्योगों को बढ़ावा देने में सहयोगी है। इससे सकारात्मक माहौल निर्मित होगा और उद्योग व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि सन् 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में प्रदेश की औद्योगिक नीति यहां के उद्यमियों के लिए सहायक होगी। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास हेतु जिला प्रशासन यहां के उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग करेगी। कार्यशाला में केन्द्र सरकार द्वारा एम.एस.एम.ई. उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जारी रैम्प स्कीम की विस्तृत जानकारी ई.वाय. की टीम द्वारा दी गई। साथ ही राज्य की नवीन औद्योगिक विकास नीति-2024-30 के अंतर्गत रोजगार रणनीति, नवीन पहल, समग्र औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु, मध्यम व वृहद उद्यम, औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन तथा विशिष्ट उत्पाद श्रेणी के वृहद उद्यमों के लिए औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पर परिचर्चा कर प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया।औद्योगिक विकास नीति के विशेष प्रावधान - नीति से राज्य के युवाओं के लिए कौशलयुक्त रोजगारों का सृजन करते हुए अगले 5 वर्षों में 5 लाख नए औपचारिक क्षेत्रों में रोजगार का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय श्रमिकों को औपचारिक रोजगार में परिवर्तित करने के लिए प्रशिक्षण कर प्रोत्साहन का प्रावधान करते हुए 1000 से अधिक रोजगार प्रदाय करने वाली इकाइयों को प्रोत्साहन के अतिरिक्त विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। युवा अग्निवीरों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को स्वयं के रोजगार स्थापित करने पर अनुदान एवं छूट का प्रावधान किया है। कार्यशाला में एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री हितेश पिस्दा, मुख्य महाप्रबंधक उद्योग श्री सीमन एक्का, उद्योग संचालनालय के अधिकारी श्री ऋतुराज, संभाग के सभी जिलों के महाप्रबंधक उद्योग और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के उद्यमी उपस्थित थे।
-
*कर्मचारियों को दफ्तर में समय पर उपस्थित होने दिए निर्देश*
*एचएसआरपी नंबर प्लेट जल्द से जल्द लगवाने दिए निर्देश*रायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में कर्मचारियों को लेकर कहा कि समय पर दफ्तर पहुंचे और बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम पर उपस्थिति दर्ज कराएं।गौरतलब है कि कलेक्टोरेट में बैयोमैट्रिक अटेंडेस सिस्टम लागू किया गया है। जिसे एन्ड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म वाले मोबाईल धारक अधिकारी/कर्मचारी फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और की-पैड मोबाईल वाले कर्मचारी थंब इंप्रेशन लगा रहे हैं।कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि जो एचएसआरपी नंबर प्लेट के लिए पात्र है वे जल्द से जल्द लगावें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। - -कुदरगढ़ मंदिर धाम ’प्रसाद योजना‘ में शामिल: विकास के लिए केन्द्र सरकार से मिलेगी मददमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए कुदरगढ़ महोत्सव के समापन समारोह मेंरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि कुदरगढ़ महोत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर इस अंचल के आस्था के प्रमुख केन्द्र कुदरगढ़ मंदिर धाम को केन्द्र सरकार की ’प्रसाद योजना‘ में शामिल किया है। इससे यहां के विकास के लिए केन्द्र सरकार से मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव का समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।कुदरगढ़ धाम में शुरू होगा चिकित्सालयमुख्यमंत्री श्री साय ने कुदरगढ़ धाम में बनने वाले रोपवे का भूमिपूजन किया। यह रोपवे दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। इस अवसर पर उन्होंने कुदरगढ़ धाम के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने प्रशासनिक भवन एवं सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख तथा गढ़वातियां माता मंदिर में सीढ़ी निर्माण और पेयजल व्यवस्था हेतु 50 लाख सहित कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये के निर्माण कार्यों की घोषणा की। इस दौरान रोपवे निर्माण के लिए अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने धाम में चिकित्सालय निर्माण की भी घोषणा की, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।105 करोड़ रूपए से अधिक लागत के कार्यो का भूमिपूजन-शिलान्यासमुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए माता कुदरगढ़ी से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर 105 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 43 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए सुशासन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा।भोरमदेव मंदिर हेतु स्वदेश दर्शन योजना में 148 करोड़ रूपए मंजूरमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के विकास के लिए भारत सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 148 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। प्रदेश की पांच शक्तिपीठों सूरजपुर के कुदरगढ़, चंद्रपुर की चंद्रहासिनी, रतनपुर की मॉ महामाया, डोंगरगढ़ की मॉ बम्लेश्वरी और दंतेवाड़ा की मॉ दंतेश्वरी शक्तिपीठ के विकास के लिए चार धाम की तर्ज पर योजना बनाई गई है। राज्य सरकार द्वारा तीर्थ दर्शन योजना पुनः प्रारंभ की गई है। इस योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ विधवा, परित्यक्ता और दिव्यांगजनों को तीर्थ यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों से इस योजना का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कुंभ के दौरान छत्तीसगढ़ का मंडप बनाया गया था, जहां छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को ठहरने और भोजन के निःशुल्क व्यवस्था की गई थी।मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास योजनाओं के साथ-साथ समावेशी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। अंदरूनी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। बस्तर क्षेत्र में नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। यहां बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े और सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। साथ ही रोपवे निर्माण के लिए बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया।समापन समारोह में दिखी लोकसंस्कृति की झलकसमापन समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में माता कुदरगढ़ को समर्पित भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं पर लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया।कार्यक्रम में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती रजनी शंकर त्रिपाठी, वन विकास निगम एवं कुदरगढ़ धाम ट्रस्ट अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
- रायपुर। .मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि "छत्तीसगढ़ में सुशासन केवल नारा नहीं, हमारी प्राथमिकता है। सुशासन तिहार-2025 के माध्यम से हम शासन को जनता के और करीब ला रहे हैं। इसका उद्देश्य है - पारदर्शिता, संवाद और समाधान को एक प्रक्रिया में पिरोकर जनविश्वास को और मजबूत करना।मुख्यमंत्री ने कहा कि - हम चाहते हैं कि राज्य के हर नागरिक को यह भरोसा हो कि उनकी बात सुनी जा रही है, उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है और योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुँच रहा है। मैं स्वयं, मेरे मंत्रीगण, मुख्य सचिव और शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस तिहार में भाग लेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। हमारा लक्ष्य है - हर जिले, हर पंचायत, हर व्यक्ति तक सुशासन की पहुँच सुनिश्चित करना।मुख्यमंत्री ने कहा- मैने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान को जनांदोलन बनाएं। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ही इस तिहार को एक नई पहचान देगा।"
- -वर्ष 2024-25 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण का कुल 232 प्रकरण दर्ज कर 195 प्रकरणों में कुल समझौता राशि 72 लाख 40 हजार 956 रुपए की वसूलीमहासमुंद, / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 02 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान खनिज चूना पत्थर के 01 हाइवा, खनिज फर्शीपत्थर का 01 ट्रक अवैध परिवहन करते हुये तथा आज 04 अप्रैल को 01 चैन माउन्टेन ग्राम पंचायत खमतराई महानदी में अवैध रेत अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर जप्त करते हुए वाहनो को सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में रखा गया है। जप्त वाहन ट्रक सीजी 06 जीजी 3004, हाईवा सीजी 06 एचए 6668 व चैन माउन्टेन सीयूएसपी41-60140 उपरोक्त सभी वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियमन 1957 की धारा 21 के अतंर्गत दण्डात्मक कार्यवाही/02 से 05 वर्ष की सजा हेतु एफआईआर दर्ज कर परिवाद दाखिल करने की कार्यवाही की जायेगी, पूर्व में भी जिले के खनिज पट्टेदारो, खनिज परिवहनकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना अभिवहन पास के खनिज उत्खनन / परिवहन/भण्डारण दण्डनीय अपराध है।वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध उत्खनन के 24 प्रकरण दर्ज कर 16 प्रकरणो में समझौता राशि 26 लाख 53 हजार 650 रुपए वसूल निर्धारित मद में जमा कराया गया है एवं 03 प्रकरण में अवैध उत्खनन कर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाया गया है, 02 प्रकरण माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय में विचाराधीन है एवं 02 प्रकरण प्रक्रियाधीन है। अवैध परिवहन के 191 प्रकरण दर्ज कर 162 प्रकरण में समझौता राशि 33 लाख 46 हजार 556 रुपए वसूल कर निर्धारित मद में जमा कराया गया है, 24 प्रकरण में अवैध परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध 03 एफआईआर दर्ज कराया है एवं 05 प्रकरण माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय में विचाराधीन है। इसी प्रकार अवैध भण्डारण के 17 प्रकरण दर्ज कर 16 प्रकरणों में समझौता राशि 12 लाख 40 हजार 750 रुपए वसूल कर निर्धारित मद में जमा कराया गया है एवं 01 प्रकरण माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2024-25 में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण का कुल 232 प्रकरण दर्ज कर 195 प्रकरणों में कुल समझौता राशि 72 लाख 40 हजार 956 रुपए वसूल कर निर्धारित मद में जमा कराया गया है।अवैध उत्खनन/पविहनकर्ताओ के विरुद्ध इसी प्रकार कृत्य करने पर दंडात्मक/एफआईआर की कार्यवाही की जायेंगी। कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जाएगा।
- महासमुंद / भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग द्वारा जल एवं भूमि संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 5 फरवरी 2025 से “वाटरशेड रथ यात्रा“ का शुभारंभ किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य जलग्रहण क्षेत्रों का विकास, वर्षा जल संचयन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि तथा कृषि वनीकरण के माध्यम से ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाना है।इसी कड़ी में आज 4 मार्च को यह रथ महासमुंद जिले पहुँचा, जहां कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने “वाटरशेड रथ’’ को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा ग्रामीण समुदायों में जल संरक्षण, प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन और भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम है। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को ऑडियो-विज़ुअल तकनीकों से विभिन्न उपायों की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप और सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री भीमराव घोडेसवार मौजूद थे।इसके बाद ‘‘वाटरशेड रथ’’ ग्राम पंचायत पथरला, विकासखंड पिथौरा पहुँचा, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने इस अभियान का स्वागत उत्साहपूर्वक किया। इस अवसर पर रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने जल संरक्षण विषय पर रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश चौधरी पूर्व अध्यक्ष, भूमि विकास बैंक, श्री टिकेलाल साव (सांसद प्रतिनिधि), श्रीमती जगमोती भोई (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती डोलेश्वरी नीरू प्रधान जनपद सदस्य, श्री अभिमन्यु प्रधान, श्रीमती विमला बेहरा, श्री परशुराम गणतिया, श्री दीनदयाल भोई, श्री मनीराम निषाद एवं श्री सुभाष बंजारा व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। ग्रामवासियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा श्रमदान किया गया। रथ के माध्यम से जल संरक्षण पर आधारित वीडियो प्रसारण किया गया, जिसे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने जागरूकता से देखा व जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- -आज हुआ पहला सिजेरियन प्रसवबिलासपुर, /रतनपुर के लोगों को अब महिला नसबंदी और सिजेरियन प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें रतनपुर सीएचसी में ही यह सुविधा मिलना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रतनपुर के सीएचसी को अपग्रेड करते हुए यहां सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर (ओटी) शुरू किया गया है। आज यहां सिजेरियन प्रसव हुआ। अब तक यहां 7 महिला नसबंदी आपरेशन भी हो चुका है। अब रतनपुर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव एवं महिला नसबंदी के लिए बिलासपुर आना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर ने इसके लिए पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कई बार रतनपुर अस्पताल का निरीक्षण कर वहां ओटी संबंधी समस्त सुविधाएं देने के निर्देश सीएमएचओं को दिए थे। रतनपुर में ओटी हेतु आवश्यक सभी उपकरण एवं दवाईयां दी गई। डीएमएफ मद से अस्पताल में स्थापित ओटी में आवश्यक सुधार कार्य किया गया। मापदंड पूर्ण होने पर पहले पदस्थ टीम द्वारा नसबंदी ऑपरेशन किया गया, इसके बाद आज पहला सफल सिजेरियन प्रसव कराया गया। अब कोटा विकासखंड के रतनपुर एरिया के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद पहली बार सीज़र ऑपरेशन प्रारंभ हुआ। अस्पताल के स्त्री प्रसूति विशेषज्ञ डॉ शीला शाहा, डॉ नेहुल झा, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. निधि कोर्राम, प्रभारी डॉ विजय चंदेल, स्टॉफ नर्स ममता साहू, योगेश्वरी रजक, आरती धीवर, एवम अन्य स्टॉफ के सहयोग से सी-सेक्शन प्रसव कराया गया। परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत महिला नसबंदी ऑपरेशन भी यहां किया जा रहा है।




















.jpg)






.jpg)