- Home
- छत्तीसगढ़
- 0- ग्राम दुधली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित होगी परीक्षा0- जिले में परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, परीक्षा केन्द्र में 03 घण्टा पूर्व परीक्षार्थियों की उपस्थिति अनिवार्यबालोद. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट परीक्षा 2026 रविवार, 03 मई 2026 को आयोजित किया जा रहा है। बालोद जिले में नीट परीक्षा के आयोजन हेतु 02 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय दुधली में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि नीट परीक्षा 2026 रविवार 03 मई 2026 को दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी।अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अजय किशोर लकरा ने बताया कि नीट परीक्षा में शामिल होने के लिए बालोद जिले से कुल 462 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में नीट परीक्षा के सफल आयोजन एवं परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। इसके अलावा जिले के दोनों परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा, पेयजल, बिजली की समुचित आपूर्ति की व्यवस्था के अलावा स्वास्थ्य सुविधा एवं यातायात आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 03 घण्टे पूर्व संबंधित परीक्षा केन्द्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। जिससे कि समय पर परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं बॉयोमेटिक प्रक्रिया पूरी की जा सके। श्री लकरा ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एनटीए की वेबसाईट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) और उस पर चिपकाई गई पोस्टकार्ड साइज फोटो एवं कोई भी एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र के अंतर्गत पैनकार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड, छात्र आईडी आदि एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य है।श्री लकरा ने परीक्षार्थियों को अपने साथ परीक्षा केन्द्र में लाने से वर्जित सामग्रियों के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्राॅनिक्स गैजेट्स, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों ले जाने की बिल्कुल भी अनुमति नही होगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार की आरनॉमेन्टल, ज्वेलरी इत्यादि ले जाने की अनुमति नही दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों को पतले तलवे वाली चप्पले पहनने होगी, जूते पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी। जारी किए निर्देशों के आधार पर लड़का एवं लड़की दोनों को हाफ स्लीव्स यानी आधी बाजे वाले कपडे पहनने होगें, फुल स्लीव्स पहन कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को केवल हल्के कलर के ही कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। किसी भी स्थिति में डार्क कलर के कपडे पहनकर परीक्षा केन्द्र में नही आने की समझाईश भी दी गई है।जिला प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अनुकूल वेशभूषा के साथ ही परीक्षा केन्द्र में आने का अनुरोध किया गया है। जिससे कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना।--
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 07 कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित कर शाल और श्रीफल देकर विदाई दी गई। यह आयोजन निगम सभागार कक्ष में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे और अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया और उनके योगदान की सराहना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों शशिभूषण मोहंती सहायक ग्रेड-03, नियाज शाह, केशव राम साहू, मातादीन वाहन चालक, प्रमोद अग्रवाल एवं गंगा प्रसाद चौहान पम्प सहायक, सुजनम्मा सफाई कामगार ने अपने कार्यकाल के दौरान निगम के विभिन्न विभागों में अहम भूमिका निभाई। समारोह में मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा ने कहा, इन कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से नगर निगम के कार्यों को सराहनीय ढंग से पूरा किया। आज हम उन्हें सम्मानित कर गर्व महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर निगम के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ कुछ यादगार पल साझा किए और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विदाई समारोह के दौरान सभी कर्मचारियों ने एक दूसरे के साथ मिलकर उनकी सेवा और काम के अनुभवों पर चर्चा की, जो निगम के कार्यों के लिए अमूल्य योगदान रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के ।ठ ैूपजबी यार्ड एवं एवं सबस्टेशन का निरीक्षण विद्युत मण्डल द्वारा किया गया है, जिसमें आवश्यक संधारण किया जाना है। उक्त संधारण कार्य विद्युत मण्डल के सहायोग से किया जाना है। संधारण कार्य के लिए 5ः00 घंटे शट डाउन की आवश्यकता है। संधारण कार्य दिनांक 3 मई 2026 रविवार को कराया जाना है। जिसके कारण रविवार दिनांक 3 मई 2026 को प्रातः 6ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र पूर्णतः बंद रहेगा। जिससे दिनांक 4 मई 2026 को निगम भिलाई क्षेत्र के खम्हरिया, नेहरू नगर, फरीद नगर एवं निगम रिसाली क्षेत्र के नेवई, रूवाबांधा, रिसाली में आंशिक रूप से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। दिनांक 4 मई 2026 की शाम तक सभी जलागार से जलप्रदाय किया जा सकेगा।--
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर सिवरेज लाईन से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रस्तावित कार्यों को समय पर प्रारंभ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।निगम आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 42 गौतम नगर में निर्माणाधीन सिवरेज लाईन का अवलोकन किया। कुछ स्थानों पर पाइप लाइन नागरिकों के घरों के समीप से गुजरने पर संबंधित रहवासियों को समझाइश दी गई। इसी प्रकार वार्ड 43 गुरु घासीदास नगर से जलाराम चौक तक प्रस्तावित सिवरेज लाईन संधारण कार्य के लिए स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भगत सिंह चौक, शिव मंदिर स्थित केनाल रोड पर चल रहे सिवरेज पाइप लाइन संधारण कार्य का भी अवलोकन किया गया। आयुक्त ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही हथखोज रोड के किनारे रिक्त स्थल का सौंदर्यीकरण करते हुए पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।--
- 0- ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान जारी, बिना लेबल वाले उत्पादों का स्टॉक नष्टबिलासपुर. कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत आज औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कॉस्मेटिक विक्रय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक श्री सुनील पंडा, श्रीमती सुमन लता कंवर, श्री अश्विनी कुमार, श्री आशीष पांडे एवं श्रीमती कामेश्वरी पटेल शामिल थे।टीम द्वारा तखतपुर, गनियारी, चकरभाठा, पौंडी, बोदरी एवं बेहतराई-सरकंडा क्षेत्र में कुल 21 कॉस्मेटिक विक्रय संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में भंडारण व्यवस्था की जांच की गई तथा खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया गया। कई प्रतिष्ठानों में क्रय बिल संधारण एवं नियमों की जानकारी का अभाव पाया गया, जिस पर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण टीम ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीद-बिक्री केवल पक्के बिल के माध्यम से की जाए तथा ऐसे उत्पाद ही विक्रय किए जाएं, जिन पर बैच नंबर, निर्माण तिथि, अवसान तिथि एवं निर्माता की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो। जांच के दौरान किसी भी संस्थान में एक्सपायरी उत्पाद नहीं पाए गए, जो संतोषजनक स्थिति रही। वहीं, 06 दुकानों में उचित लेबलिंग नहीं पाए जाने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों के स्टॉक को मौके पर नष्ट कराया गया।सहायक औषधि नियंत्रक श्री भीष्म देव सिंह ने कहा कि सुरक्षित उत्पादों के उपयोग के लिए आम नागरिकों को भी जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि ऐसे किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद की खरीद न करें, जिसमें अवसान तिथि, निर्माता अथवा बैच नंबर का उल्लेख न हो। जिले में यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।--
- 0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी अभ्यर्थियों से धैर्य, आत्मविश्वास एवं शांत मन से परीक्षा में शामिल होने की अपील कीबालोद. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बिना किसी घबराहट के पूरे आत्मविश्वास, धैर्य एवं शांत मन से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने परीक्षार्थियों को खुद पर विश्वास रखते हुए बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होने को कहा है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि परीक्षाएं केवल स्मृति की नही, बल्कि आपके धैर्य की भी परीक्षा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शांत मन से खुद पर विश्वास करते हुए प्रश्नों को हल करने की समझाईश दी है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ मेहनत करने से परीक्षार्थी को उनका फल अवश्य मिलता है। श्रीमती मिश्रा ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले जिले की सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य एवं परीक्षा में उनकी सफलता की कामना की है।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले के सभी परीक्षार्थियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार 03 घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने एवं ड्रेस कोड सहित नीट परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। उन्होंने सभी पालकों से भी अपने बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव से मुक्त रखने के अलावा परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में पहुँचाने की भी अपील की है।
- 0- डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने बुधवार, 29 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्य की प्रगति संतोषप्रद नही पाए जाने पर विकासखण्ड डौण्डीलोहारा एवं गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों के अलावा वीईटीओ एवं बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा उन्होंने अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित उपलब्धि नही करने वाले सीएचओ एवं आरएचओ के साथ-साथ शून्य प्रसव वाले स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मचारियों की भी वेतन रोकने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के अलावा व्यवस्था में सुधार होने तक उनके वेतन पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ सुनिश्चित कराना शासन की विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आशुतोष शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बीएमओ, बीपीएम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्री चंद्रवंशी ने पिछले बैठक के पालन प्रतिवेदन पर की गई कार्यवाही के अलावा टीकाकरण, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग उन्मुलन, डायलिसिस कार्यक्रम, टीबी उन्मुलन, तंबाकु नियंत्रण कार्यक्रम, सिकलसेल, एनीमिया, मलेरिया जांच के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के आधार बेस्ड उपस्थिति आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।
- 0- विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश0- र-अभिलेखों का शीघ्र निर्माण करने तथा आरबीसी 6/4 के प्रकरणों के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहाबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को आम जनता के राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि आम जनता को राजस्व संबंधी समस्याओं के निपटारा के लिए किसी भी प्रकार परेशानी का सामना न करने पड़े। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अधिकार अभिलेखों का शीघ्र निर्माण करने तथा आरबीसी 6/4 के प्रकरणों के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर सहित संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधहुर्ष के अलावा सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता के राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। इसके लिए उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के सफल आयोजन हेतु संबंधित अनुविभाग के एसडीएम को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदारों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इनके दिशा-निर्देशन में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन एवं सुशासन तिहार से संबंधित अन्य सभी कार्यों का सम्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों में शामिल होने वाले आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए।--
- 0- मई को आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजनों का बनाया जाएगा मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र, दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक लाने ले जाने सहित भोजन इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगीबालोद. शासन तिहार 2026 के अंतर्गत बालोद जिले में आयोजित की जाने वाली जनसमस्या निवारण शिविर का आगाज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार से किया जाएगा। ग्राम पिनकापार में 04 मई को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम पंचायत पिनकापार सहित आसपास के 20 ग्राम पंचायतों के हितग्राही एवं ग्रामीण उपस्थित होंगे। राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में आयोजित होेने वाले सभी जनसमसया निवारण शिविरों की भाँति 04 मई को पिनकापार में आयोजित शिविर में भी दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ शिविर में उपस्थित जिला मेडिकल बोर्ड के सदस्यों के द्वारा मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र बनाने की भी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान शिविर में दिव्यांगजनों के नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा दिव्यांगता पेंशन हेतु फार्म भी भराए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि दूरस्थ ग्रामों में निवासरत् दिव्यांगजन को शिविर में लाने ले जाने हेतु वाहन व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए नाश्ता, भोजन एवं पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी श्री विकास कुमार देवांगन के मोबाईल नंबर 77729-90076 से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
- 0- चार डिब्बा सफाई प्रणाली की जानकारी दी और उसका पालन कर शहर को स्वच्छ बनाने सहभागी बनने की अपीलरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 क्षेत्र में जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में तेलगु वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की जानकारी देते हुए स्वच्छता को लेकर जागरूक बनाया. जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने तेलगु वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के अंतर्गत चार डिब्बा सफाई प्रणाली की जानकारी दी और इसका नियम पालन कर रायपुर शहर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने सहभागी बनने की अपील की. चार प्रकार के कूड़े गीला, सूखा, विशेष देखभाल कूड़ा, सेनेटरी कूड़ा को चार डस्टबिन में पृथक - पृथक रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने की अपील नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने तेलगु वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों से की है.--
- 0- यह अब पता लग गया है कि शहर में अव्यवस्था फैलाने पर टीम प्रहरी करेगी कार्यवाही: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह0- टीम प्रहरी की निरंतर कार्यवाही से यातायात हो रहा सुगम, बन रही व्यवस्थाः नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीपरायपुर. जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा श्रमिक दिवस के पूर्व संध्या पर टाउन हॉल में टीम प्रहरी के सदस्यों का सम्मान किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि टीम प्रहरी कार्य के प्रति समर्पण, ईमानदारी और मेहनत की मिसाल है। इस टीम के सदस्यों ने जो सवा साल में अपनी भूमिका निभाई है वह प्रशंसनीय है। आज यह राजधानी का व्यवस्थित बनाए रखना इनकी पहचान बन चुकी है। यह सम्मान उनकी कार्याें का सम्मान है जो सभी के लिए एक प्रेरणा है।इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि हमारी टीम प्रहरी की महिलाएं लगातार अतिक्रमण हटाने का कार्य कर रही हैं। लोगों को यह पता चल गया है कि अगर गलत काम किया अर्थात् अतिक्रमण या अव्यवस्था हो तो टीम प्रहरी आकर कार्यवाही कर देगी। आज हम सभी टीम प्रहरी के सदस्यों का सम्मान कर रहे हैं यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि आज टीम प्रहरी को सवा साल हो गए हैं लेकिन जिले से आज तक इनकी एक शिकायत नहीं आई कि यह लोग कोई भी गलत कार्य कर रहे हैं।टीम प्रहरी में श्रीमती कविता नायक, कु. कहकशां परवीन, श्रीमती कांता निहाल, श्रीमती सुकांति सिक्का, श्रीमती बिंदिया नाग, श्रीमती विमला ताण्डी, श्रीमती मंजु आमदे, श्रीमती पिंकी निहाल, श्रीमती रोमा मेरी अरोरा, श्रीमती कल्पना बघेल, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती गौतमा मेश्राम, श्रीमती डॉली भिवंडे, श्रीमती पूर्णिमा बघेल, श्रीमती छुनकी हरपाल, कु. तुलिका कौशल, कु. ममता भिवंडे, श्रीमती लता ताण्डी, श्रीमती समीमा बेगम तथा श्रीमती संतोषी सोनी, लोकेश्वर शर्मा, उमंग, मोहित कुमार, दिलेश्वर यादव, गंगेश कुमार, जितेन्द्र चतुर्वेदी, दुर्शन दास, संजय महिलांग, चन्द्रभूषण जंघेल, सोहन धीवर, मोहन सिक्का, दुर्गाप्रसाद विश्वकर्मा, सुबल साहू, छबी राम यादव, मधुसुदन बारिक, तेजराम बरिहा, भुषण रावत, दिलीप कुमार, यशवंत, महेश वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, उदय निषाद, तुषार यादव, गौरव एवं विशाल जगत शामिल हैं।टीम प्रहरी के बारे में निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने बताया कि टीम प्रहरी में 30 महिलाएं एवं 30 पुरूष शामिल है। उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण कार्य को हटाने का कार्य करते हैं एवं अब तक टीम द्वारा 55 लाख रूपए की वसूली की गई है, आरडीए की करीब 50 करोड़ रूपए की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।--
- 0- 12 हजार से अधिक पुस्तकें दान दी जा चुकी हैरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बनती जा रही है। इस पहल के माध्यम से लोग स्वेच्छा से पुस्तकें और इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट दान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दे रहे हैं।इसी क्रम में आज सहायक शिक्षक श्रीमती सोनिया शुक्ला ने इतिहास, विज्ञान, गणित और प्रतियोगी परीक्षाओं की 25 पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कीं।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।श्रीमती शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी विभागीय बैठक के माध्यम से मिली। उन्होंने कहा कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने की भावना से उन्होंने पुस्तक दान का निर्णय लिया। उन्हें खुशी है कि इन पुस्तकों से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।उल्लेखनीय है कि स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत अब तक 12 हज़ार पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दान किए जा चुके हैं। इन संसाधनों का लाभ लेकर अनेक विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा दे रहे हैं।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में भागीदार बनें और युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोग दें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने के इच्छुक नागरिक श्री प्रभात सक्सेना (94060 49000) एवं श्री केदार पटेल (94255 02970) से संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।--
- रायपुर. हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले शासकीय स्कूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आज टाउन हॉल में सम्मान किया गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में शामिल सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शिक्षकों को भी बधाई दी।कलेक्टर ने कहा कि आज हम सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कर जिले का नाम रौशन किया है, ये हमारे जिले के गौरव हैं। कलेक्टर ने कहा कि मिशन उत्कर्ष के तहत एक कार्ययोजना बनाई गई थी। जिसकी अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम मिले। इसके लिए शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं। आशा है कि आने वाले समय में इससे भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने किया प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआतरायपुर. जिला प्रशासन रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआत की गइ है। इसके तहत टाउन हॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आज सेवानिवृत्त होने वाले सभी शासकीय कर्मचारियों को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीफल, शॉल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही तत्काल उनके सभी सत्वों का आज ही भुगतान किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मचारी सदैव प्रशासन की सेवा करते हैं उनके पूरे सेवाकाल की समाप्ति पर सहसम्मान विदाई हो इसके लिए प्रोजेक्ट वंदन की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि अब से किसी भी विभाग के कर्मचारी रिटायर होंगे, उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि रिटायरमेंट के पश्चात् अपने पेंशन तथा अन्य सत्वों के भुगतान के लिए भटकना पड़ता है, इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन लेकिन जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट सेकेण्ड इनिंग की शुरूआत की गई है। सेवानिवृत्ति के पश्चात् अधिकारी व कर्मचारी अपना समय शिक्षण या अन्य कार्यों देकर सहभागी हो सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि अब से किसी भी शासकीय कर्मचारी को रिटायरमेंट के पश्चात् पेंशन संबंधि किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो संबंधित विभाग के डीडीओ एवं संबंधित अधिकारी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- 0- सिल्क समग्र-2 योजना अपनाकर हितग्राही बनें आत्मनिर्भररायपुर. केंद्र सरकार की “सिल्क समग्र-2” योजना के तहत जिले के किसानों को रेशम उत्पादन के माध्यम से आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। रेशम विभाग के उप संचालक ने बताया कि इच्छुक किसान इस योजना का लाभ लेकर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत शहतूत की खेती और रेशम कीट पालन के लिए किसानों को लगभग 5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इसमें पौधारोपण एवं सिंचाई के लिए 60-60 हजार रुपये, कीट पालन हेतु भवन निर्माण के लिए 3 लाख 25 हजार रुपये तथा आवश्यक सामग्री के लिए 55 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस राशि में 80 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार एवं 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।उप संचालक ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए लाभकारी है। किसान अपनी 1 एकड़ भूमि में शहतूत की खेती कर वर्ष में 5 से 6 बार रेशम कीट पालन कर सकते हैं, जिससे प्रत्येक चक्र में लगभग 30 से 40 हजार रुपये तक की आय संभव है। इस प्रकार किसान सालाना लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये तक की शुद्ध आय अर्जित कर सकते हैं।उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और रेशम खेती को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं। रेशम संचालनालय रायपुर एवं संबंधित विभाग द्वारा किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे इस योजना से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।--
-
, राजनांदगांववासियों के साथ विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री साय का आभार
युवाओं के सपनों को मिलेगा नया आसमान: कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय से राजनांदगांव में खेल अधोसंरचना को बढ़ावारायपुर ।विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के पश्चात राजनांदगांव के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से उनके विधानसभा स्थित कक्ष में सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान हाल ही में आयोजित कैबिनेट बैठक में राजनांदगांव के खेल विकास को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर विस्तार से चर्चा हुई।कैबिनेट द्वारा आधुनिक खेल मैदान एवं क्रिकेट अकादमी के निर्माण हेतु जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव को सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा अंतर्गत दर्ज भूमि में से 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।प्रतिनिधिमंडल ने इस निर्णय को क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं के लिए एक नई दिशा देने वाला कदम बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस पहल से न केवल क्षेत्र में खेल अधोसंरचना सुदृढ़ होगी, बल्कि युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। - -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मद्देनजर कांग्रेस पर हमलारायपुर। भारतीय जनती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। श्री देव ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस का दोहरा चेहरा अब देश के सामने बेनकाब हो चुका है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सत्र बुलाकर इस ऐतिहासिक बिल को सदन में रखा, तो कांग्रेस और उसके घटक दलों ने इसका विरोध किया। श्री देव ने सवाल किया, "आज़ादी के बाद पाँच दशकों तक कांग्रेस की सरकार केंद्र और राज्यों में रही, लेकिन उन्होंने कभी महिलाओं को उनका वाजिब हक देने का गंभीर प्रयास नहीं किया। जब भी बिल आया, इनके सहयोगियों ने ही इसे गिराने का काम किया। यह एक बड़ी साजिश नहीं तो और क्या है?" विपक्ष द्वारा बिल को तत्काल लागू करने की मांग पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कानून को लागू करने की एक संवैधानिक व्यवस्था होती है। वर्तमान में जनगणना का कार्य प्रगति पर है, जिसके बाद परिसीमन होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2029 तक की समयसीमा संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप तय की गई है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी इस देश की बेटी और बहन हैं। वे एक ऐसे समाज से आती हैं जिसका सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस उन पर भी टिप्पणी करने से नहीं चूकती। कांग्रेस के पतन पर तंज कसते हुए श्री देव ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरे देश से उखाड़ फेंका है। एक समय था जब लगभग हर राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन आज वे सिमटकर केवल तीन राज्यों में रह गए हैं। उन्हें अपनी इस स्थिति के पीछे के कारणों पर आत्मचिंतन करना चाहिए। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा लाया गया संकल्प सर्वसम्मति से पारित होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस की 'बहानेबाजी' और 'नकारात्मक राजनीति' के कारण वहां भी केवल बहस ही देखने को मिली।
- -भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेण्डी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वन्दन' संकल्प पर रखा भाजपा का पक्षरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आज आहूत विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वन्दन विधेयक' (महिला आरक्षण) के अनुसमर्थन हेतु लाए गए शासकीय संकल्प पर सत्ता पक्ष की ओर से प्रथम वक्ता के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने प्रभावशाली संबोधन दिया। उन्होंने इस विधेयक को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बताते हुए नारी शक्ति के सशक्तीकरण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता को रेखांकित किया।भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक सुश्री उसेण्डी ने कहा कि दशकों से लम्बित महिला आरक्षण का सपना आज धरातल पर उतर रहा है। यह केवल एक कानूनी बदलाव नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और आधी आबादी को नीति-निर्धारण में समान भागीदारी सुनिश्चित करने वाला 'युगांतकारी कदम' है। सुश्री उसेण्डी ने बस्तर और छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में महिलाएं सदैव निर्णय लेने की प्रक्रिया में अग्रणी रही हैं। इस विधेयक के माध्यम से अब छत्तीसगढ़ की बेटियों को विधानसभा और संसद में अपना नेतृत्व सिद्ध करने का व्यापक अवसर मिलेगा। 'नारी शक्ति वन्दन अधिनियम' मातृशक्ति के प्रति भाजपा की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह विधेयक महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयाँ प्रदान करेगा। अपने संबोधन में कांग्रेस के घोर महिला विरोधी चरित्र पर प्रहार करते हुए सुश्री उसेण्डी ने शाहबानो-प्रकरण की चर्चा भी विशेष रूप से की। सुश्री उसेण्डी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ लोकसभा में विधेयक लाकर कोर्ट के फैसले को उलटते हुए मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण प्राप्त करने के हक से वंचित कर दिया था। वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के आगे राजीव गांधी को झुकना पड़ा था। देश उस मामले को भूला नहीं है। पंचायतों में 33 प्रतशित महिला आरक्षण का श्रेय लेने के कांग्रेस के प्रयासों पर कटाक्ष करते हुए सुध्री उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सिर्फ उतना ही दिया, जिससे उसे खतरा न हो, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार ने पंचायतों में महिला आरक्षण को 2008 में 33 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था। सुश्री उसेण्डी ने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस विषय पर केवल राजनीति की, जबकि वर्तमान नेतृत्व ने इसे "संकल्प से सिद्धि" तक पहुँचाया है। सुश्री उसेण्डी ने सदन के सभी सदस्यों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस शासकीय संकल्प का सर्वसम्मति से समर्थन करने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि जब प्रदेश की महिलाएँ सदन में अधिक संख्या में चुनकर आएंगीं, तो वे न केवल जनहित के मुद्दों को अधिक संवेदनशीलता से उठाएंगीं, बल्कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी अहम भूमिका भी निभाएंगीं।
- -नारी शक्ति वंदन में बाधा डालने वालों को जनता माफ नहीं करेगी – मुख्यमंत्रीरायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में मातृशक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह पावन धरती माता शबरी, मां दंतेश्वरी और मां महामाया की भूमि है, जहां नारी को सदैव शक्ति के रूप में पूजा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी केवल सम्मान की पात्र नहीं, बल्कि सृजन और शक्ति की आधारशिला है। नवरात्रि में जिस शक्ति की हम पूजा करते हैं, वही शक्ति समाज में मातृरूप में विद्यमान है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे पुराणों में भी स्पष्ट रूप से कहा गया है – “या देवी सर्वभूतेषु मातृ-रूपेण संस्थिता…” — यह केवल श्लोक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का मूल दर्शन है। छत्तीसगढ़ की धरती पर भक्त माता कर्मा, तीजन बाई, उषा बारले जैसी विभूतियों ने अपनी प्रतिभा से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश और विदेश में पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती और अवंती बाई के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।आधुनिक भारत में भी कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स जैसी बेटियों ने अंतरिक्ष तक भारत का गौरव बढ़ाया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि यदि समय पर परिसीमन होता, तो अधिक लोगों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता और लोकतंत्र और अधिक सशक्त होता। उन्होंने कहा कि आज लोकसभा और विधानसभा के क्षेत्र इतने बड़े हो गए हैं कि जनप्रतिनिधियों के लिए प्रत्येक गांव तक पहुंच पाना कठिन हो गया है। परिसीमन से न केवल प्रतिनिधित्व बढ़ता, बल्कि विकास की गति भी तेज होती।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस विषय पर स्पष्ट और तार्किक दृष्टिकोण रखा, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से इसका विरोध किया। मुख्यमंत्री ने तीखे शब्दों में कहा कि महिला आरक्षण देने की वास्तविक मंशा विपक्ष की कभी रही ही नहीं, और इसी कारण वे परिसीमन और जनगणना जैसे मुद्दों को बहाना बनाकर इस ऐतिहासिक पहल को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता इस रवैये को कभी स्वीकार नहीं करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से करोड़ों शौचालय बनाकर महिलाओं की गरिमा की रक्षा की गई। कई राज्यों में इन शौचालयों को ‘इज्जत घर’ नाम दिया गया है, जो अपने आप में सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई गई, जिससे उनके स्वास्थ्य की रक्षा हुई। जनधन योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते खोले गए, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया। सुकन्या समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से बेटियों और माताओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है। ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 69 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता सीधे उनके खातों में दी जा रही है और अब तक 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अब विकास की नई धारा बह रही है। जहां कभी नक्सलवाद का प्रभाव था, वहां आज हजारों महिलाएं योजनाओं का लाभ ले रही हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ वहां की 22 हजार से अधिक महिलाओं तक पहुंचाया जा चुका है, जो एक बड़े परिवर्तन का संकेत है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 26 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें महिलाओं को स्वामित्व का अधिकार दिया गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 41 लाख परिवारों तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 8 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और सरकार का लक्ष्य इसे 10 लाख तक पहुंचाने का है। नई औद्योगिक नीति में भी महिलाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन और सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्री ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आज 57 प्रतिशत प्रतिनिधित्व महिलाओं का है, जो पूरे देश में एक उदाहरण है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 33 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के निर्णय की सराहना करते हुए इसे सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक’ का विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि रेडी-टू-ईट जैसी योजनाओं को पूर्व में स्वयं सहायता समूहों से छीन लिया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार पुनः महिलाओं को यह कार्य सौंपने के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं में 96 हजार से अधिक महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राशन कार्ड को महिलाओं के नाम पर जारी करने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने महिलाओं को परिवार और समाज में सशक्त बनाया है।अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृशक्ति के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री एक नया अध्याय लिखना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष की हठधर्मिता के कारण यह ऐतिहासिक अवसर बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने के इस महायज्ञ में सभी को सहयोग करना चाहिए।
- -सैकड़ो की संख्या में महिला मोर्चा सहित विभिन्न संगठन की महिलाएँ हुई शामिलरायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के आह्वान पर रायपुर शहर जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के नेतृत्व में गुरुवार को विशाल मशाल रैली निकाली गई। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर निकल गई। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से निकली इस रैली में काफी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुईं।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण के साथ लोकसभा एवं विधानसभा में नेतृत्व करने का मौका देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नारी शक्ति वन्दन अधिनियम सदन में रखा था। कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दल ने इस अधिनियम का विरोध कर इसे पारित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दल नहीं चाहते कि देश की आधी आबादी को 33% आरक्षण के साथ नेतृत्व करने का मौका मिले। कांग्रेस के लिए महिलाएँ केवल वोट बैंक हैं जो चुनाव के समय उन्हें याद आती है। आज देश की महिलाएँ देश के विकास में पूर्ण सहभागी हैं। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है और देश का नाम रोशन कर रही है। कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाएँ नेतृत्व करें। कांग्रेस नेतृत्व को पता है कि अगर महिलाएँ नेतृत्व करेगीं तो देश से कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा। इसलिए वह नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध कर रही है।महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन ने कहा कि देश की आधी आबादी 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ देश का नेतृत्व करेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं जो अवश्य पूरा होगा और जल्द ही महिलाएँ देश के विकास में नेतृत्व करने की क्षमता के साथ आगे बढ़ेंगीं। कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को देश की महिलाएँ आने वाले समय में करारा जवाब देंगींऔर देश से कांग्रेस को विदा करेगी। इस दौरान मशाल रैली में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल, प्रभा दुबे, महामंत्री शीतल नायक, फुलेश्वरी पैकरा, जिला महामंत्री माया शर्मा, कमलेश बसंत वर्मा सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।
- -1 मई को होगा खेल कौशल का परीक्षणबिलासपुर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए आज हाकी और एथलेटिक्स के कुल 540 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की। विभाग द्वारा रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल के तीसरे दिन आज छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन ट्रायल में हॉकी के 111 बालिका और 173 बालक सहित 284 खिलाड़ी, तथा एथलेटिक्स के 87 बालिका एवं 169 बालक सहित 256 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। अकादमी में प्रशिक्षण के लिए इन खिलाड़ियों का चयन मोटर एबिलिटी एवं खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा। चयन ट्रायल के आखिरी दिन 1 मई को सुबह 7 बजे से अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-2 में हाकी खिलाड़ियों के और स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण किया जाएगा।
- -कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय : केदार कश्यपरायपुर। प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाने से जुड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस विलायती रीति-नीति को महत्व देती है, तभी तो मजदूर दिवस के दिन कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस शासन काल में मजदूर दिवस के दिन बोरे-बासी खाने के नाम पर 8 करोड रुपए का घोटाला कर डाला। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने जन-धन की लूट के लिए कोई दिन नहीं छोड़ा। आपदा को अवसर में बदलने वाली कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक धरोहर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कोई सरोकार नहीं है, उन्हें तो केवल प्रदेश एवं देश की जनता को केवल लूटना और भ्रमित करना है।प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परम्परा एवं धरोहर को बचाने व सजाने का काम भाजपा सरकार ने किया। डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को एवं छत्तीसगढ़ी परम्परा को आगे बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। लेकिन जब जनता ने कांग्रेस को प्रदेश में सत्ता की बागडोर सौंपी तो कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ी परम्पराओं को ताक पर रखकर केवल लूट मचाने का काम किया। बोरे-बासी खाने के लिए मजदूर दिवस पर 8 करोड़ रुपए का घोटाला कर डाला। प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ी परम्पराओं को फिर से महत्व मिला और मजदूरों को सम्मान मिला। श्री कश्यप ने बैज के बयान को छत्तीसगढ़िया अस्मिता का अपमान और राजनीतिक ढोंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि कांग्रेस पांच वर्षों तक सत्ता में रहकर 'बोरे-बासी' के नाम पर केवल इवेंट मैनेजमेंट और करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार करती रही। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की धारा प्रवाहित करने वाली छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने वाली कांग्रेस बोरे-बासी खाने के नाम पर केवल ढोंग कर रही है।प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बोरे-बासी को केवल एक विज्ञापनी हथियार बनाया गया। संस्कृति के संरक्षण के नाम पर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए के विज्ञापन जारी किए गए, लेकिन धरातल पर मजदूर और किसान बदहाल ही रहे। बोरे-बासी तिहार के आयोजन के नाम पर जो फिजूलखर्ची और बंदरबाँट हुई, वह छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के साथ क्रूर मजाक था। बैज को बताना चाहिए कि जिस संस्कृति का वे आज राग अलाप रहे हैं, उसी के नाम पर उनके आकाओं ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ क्यों बना दिया था? भाजपा को संस्कृति विरोधी बताए जाने पर श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा के लिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति 'वोट बैंक' नहीं, बल्कि जीवन की पद्धति है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के दोमुँहेपन और 'सांस्कृतिक पाखंड' को पहचान चुकी है।
- -शासकीय स्कूल की छात्रा हेमलता प्रतिदिन साइकिल से 7 किमी सफर कर छूआ सफलता का शिखर-मेहनत, समर्पण और कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकामरायपुर । रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम नहरडीह की होनहार बेटी हेमलता साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य की प्रावीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 500 में से 487 अंक, 97.4 प्रतिशत के साथ यह उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।एक साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली हेमलता प्रतिदिन अपने गांव नहरडीह से 7 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय तक साइकिल से आती-जाती थीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और आत्मविश्वास के बल पर हर चुनौती को पार किया।हेमलता पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भी उन्होंने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने हेमलता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए हेमलता एक मिसाल हैं। हेमलता की यह सफलता उनके परिवार, गांव नहरडीह, विद्यालय तथा पूरे तिल्दा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
-
-आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रयास विद्यालय बने शैक्षणिक उत्कृष्टता के केंद्र
रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें रायपुर प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट परीक्षा में मेरिट सूची में शामिल होकर रायपुर जिले को गौरवान्वित किया है।प्रयास विद्यालयों के 8 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इनमें 6 बालक एवं 2 बालिका विद्यार्थी शामिल हैं। विशेष उपलब्धि के रूप में जिले की एक छात्रा ने पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले एवं विभाग का मान बढ़ाया है।रायपुर जिले में वर्तमान में चार प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हैं :- प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू (बालक), प्रयास आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी (बालिका), प्रयास आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति, नवीन गुढ़ियारी (बालिका), ओबीसी प्रयास आवासीय विद्यालय, सड्डू (बालक)। इन सभी संस्थानों के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए राज्य की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। - - 01 मई को नगर निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 01 चन्द्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन- नगरीय निकायों में जनसमस्याओं का होगा त्वरित समाधान, विभिन्न वार्डों में लगेंगे विशेष शिविर- नगर निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, चरोदा सहित नगर पालिकाओं और पंचायतों सहित 44 विभिन्न स्थलों पर लगेंगे शिविरदुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने और जन समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए ’सुशासन तिहार-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन शिविरों का आयोजन 01 मई 2026 से शुरू होकर 10 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें वार्डवार क्लस्टर बनाकर लोगों की शिकायतों और मांगों का निराकरण किया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत 01 मई 2026 शुक्रवार को वार्ड क्र. 01 चंद्रशेखर आजाद उ.मा. विद्यालय पंचशील नगर में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 1 से 13 और 56, 57 शामिल होंगे। इसी तरह 07 मई को वार्ड 60 शा.प्र.शाला कातुलबोर्ड में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड 58 से 60, वार्ड 14 से 19, वार्ड 20 से 24 और वार्ड 47 शामिल होंगे। 13 मई को वार्ड 46 स्वामी विवेकानंद भवन में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 39 से 54 शामिल होंगे। 23 मई 2026 को वार्ड क्र. 37 पुराना गंज मंडी में शिविर का आयोजन होगा जिसमें वार्ड क्र. 25 से 38 और वार्ड 55 के नागरिक शामिल होंगे। इसी क्रम में नगर निगम भिलाई-चरोदा अंतर्गत 05 मई 2026 मंगलवार को सामुदायिक भवन उमदा वार्ड क्र. 06 में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वार्ड क्र. 01 से 06 तक के नागरिक शामिल होंगे। 11 मई 2026 सोमवार को मंगल भवन भिलाई-3 में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 07 से 17 तक के क्षेत्र शामिल किए गए हैं। 20 मई 2026 बुधवार को सामुदायिक भवन चरोदा में शिविर आयोजित होगा, जिसमें वार्ड क्र. 18 से 29 तक तथा 28 मई 2026 गुरुवार को सामुदायिक भवन सोमनी में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें वार्ड क्र. 30 से 40 तक के लोग अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे। नगर पालिक निगम रिसाली के अंतर्गत 09 मई 2026 (बुधवार) को वार्ड क्र. 39 जगदंबा चौक पुरैना में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वार्ड क्र. 38, 39 और 40 शामिल होंगे। इसके बाद 15 मई 2026 (बुधवार) को दुर्गा मैदान स्टेशन मरोदा में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 11 से 21 और 32 से 34 वार्ड के नागरिक शामिल हो सकेंगे। इसी क्रम में 25 मई 2026 (शुक्रवार) को स्वामी आत्मानंद स्कूल रिसाली में शिविर आयोजित होगा, जिसमें वार्ड क्र. 01 से 10 और 22 से 31 वार्ड को शामिल किया गया है। अंत में 30 मई 2026 (शनिवार) को वार्ड क्र. 36 ड़ुंडेरा मंगल भवन में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 35, 36 और 37 के लोग अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत 04 मई 2026 (सोमवार) को हाई स्कूल जुनवानी/शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें जोन-01 नेहरू नगर के वार्ड क्र. 01 से 08 (जुनवानी, स्मृति नगर, मॉडल टाउन, नेहरू नगर, कोसानगर, प्रियदर्शिनी परिसर, राधिका नगर और कृष्णा नगर) शामिल होंगे। इसके बाद 08 मई 2026 (शुक्रवार) को निगम मुख्य कार्यालय सुपेला में शिविर लगेगा, जिसमें जोन-01 नेहरू नगर के ही वार्ड क्र. 09 से 13, 17 और 18 (राजीव नगर, लक्ष्मी नगर, फरीद नगर, रानी अवंती बाई कोहका, पुरानी बस्ती कोहका, नेहरू भवन और कान्ट्रैक्टर कॉलोनी) के नागरिक अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे। इसी क्रम में 14 मई 2026 (गुरुवार) को वैशाली नगर स्थित लोक मंगल परिसर में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें जोन-02 वैशाली नगर के वार्ड क्र. 14, 15, 16, 19, 20 और 27 से 29 (शांति नगर, आंबेडकर नगर, सुपेला, राजीव नगर, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, प्रेम नगर और वृंदा नगर) को शामिल किया गया है। 19 मई 2026 (मंगलवार) को हाउसिंग बोर्ड सूर्यकुण्ड सामुदायिक भवन में शिविर लगेगा, जिसमें जोन-02 वैशाली नगर के वार्ड क्र. 21 से 25 (कैलाश नगर, कुरूद बस्ती, घासीदास नगर, हाउसिंग बोर्ड, जवाहर नगर और हाऊसिंग बोर्ड) शामिल होंगे। इसके बाद 22 मई 2026 (शुक्रवार) को वार्ड-37 शीतला मंदिर डोमशेड में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जोन-03 मदर टेरेसा नगर के वार्ड क्र. 30 से 37 एवं 52 से 56 (प्रगति नगर, मदर टेरेसा नगर, वैकुण्ठधाम, संतोषी पारा, वीर शिवाजी नगर, शारदा पारा, श्याम नगर, संत रविदास नगर और सेक्टर-1 से सेक्टर-3 के विभिन्न भाग) के नागरिक शामिल हो सकते हैं। अंत में 28 मई 2026 (गुरुवार) को वार्ड क्रमांक 49 डोम शेड श्रीराम चौक ग्राउण्ड में शिविर आयोजित होगा, जिसमें जोन-04 शिवाजी नगर के वार्ड क्र. 38 से 51 (सोनिया गांधी नगर, चन्द्रशेखर आजाद नगर, शहीद चुम्मन यादव नगर, इंडस्ट्रियल एरिया छावनी, गौतम नगर, बापू नगर और शहीद वीर नारायण सिंह नगर, लक्ष्मीनारायण वार्ड, बालाजी नगर, दुर्गा मंदिर खुर्सीपार, जोन-3 खुर्सीपार, सुभाष मार्केट, शास्त्री नगर) के क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। 1 जून 2026 सोमवार को वार्ड 65, सेक्टर 10 गुंड्डीचा मंच डोमशेड में शिविर लगेगा जिसमें वार्ड 57 से 60 अंतर्गत सेक्टर 4-10 के विभिन्न भागों के नागरिक शामिल होंगे।इसी क्रम में नगर पालिका परिषद कुम्हारी, जामुल, अहिवारा और अमलेश्वर में भी निर्धारित तिथियों में शिविरों का आयोजन होगा। नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अंतर्गत 06 मई 2026 (बुधवार) को राजीव भवन परसदा में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 13 एवं 16 शामिल होंगे। इसके बाद 12 मई 2026 (मंगलवार) को बैडमिंटन कोर्ट वार्ड क्र. 15 में शिविर आयोजित होगा, जिसमें वार्ड क्र. 09 से 12 एवं 14, 15 के नागरिक शामिल हो सकेंगे। इसी क्रम में 18 मई 2026 (सोमवार) को सामुदायिक भवन वार्ड क्र. 06 में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 01 से 08 तक के क्षेत्र शामिल होंगे। 25 मई 2026 (सोमवार) को कर्मभवन जंजगिरी में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 17, 19, 23 एवं 24 शामिल होंगे। अंत में 30 मई 2026 (शनिवार) को मानस भवन कुगदा में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें वार्ड क्र. 18, 20, 21 एवं 22 शामिल होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद जामुल के अंतर्गत 08 मई 2026 (शुक्रवार) को हाई स्कूल डोम शेड वार्ड क्र. 06 में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 01, 02, 03, 04 एवं 06 शामिल होंगे। इसके बाद 14 मई 2026 (गुरुवार) को प्राथमिक शाला रावण भाठा वार्ड क्र. 09 में शिविर आयोजित होगा, जिसमें वार्ड क्र. 05, 07, 09 एवं 10 के नागरिक शामिल होंगे। इसी कड़ी में 19 मई 2026 (मंगलवार) को ए.सी.सी. मंगल भवन वार्ड क्र. 13 में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 08, 11, 12, 13, 14 एवं 15 शामिल होंगे। 26 मई 2026 (सोमवार) को मंगल भवन वार्ड क्र. 16 में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 16, 17 एवं 18 शामिल होंगे। अंत में 01 जून 2026 (सोमवार) को सांस्कृतिक भवन बाजार चौक सुपेला में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 19 एवं 20 के नागरिक अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे। नगर पालिका परिषद अहिवारा के अंतर्गत 07 मई 2026 (गुरुवार) को वार्ड क्र. 03 स्थित मंगल भवन में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 01, 02, 03 एवं 04 शामिल होंगे। इसके बाद 16 मई 2026 (शनिवार) को वार्ड क्र. 03 स्थित मंगल भवन में ही दूसरा शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 05, 06, 07 एवं 08 शामिल होंगे। इसी प्रकार 21 मई 2026 (गुरुवार) को वार्ड क्र. 12 स्थित मंगल भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें वार्ड क्र. 09, 10, 11 एवं 12 के लोग शामिल होंगे। अंत में 02 जून 2026 (मंगलवार) को वार्ड क्र. 12 स्थित मंगल भवन में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 13, 14 एवं 15 के नागरिकों को शामिल किया गया है। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अंतर्गत 04 मई 2026 (सोमवार) को स्वामी आत्मानंद स्कूल अमलेश्वर में शिविर आयोजित होगा, जिसमें वार्ड क्र. 01, 02, 03 और 18 शामिल होंगे। इसके बाद 09 मई 2026 (शनिवार) को शासकीय प्राथमिक शाला खुडमुड़ा में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 04, 05, 06 और 07 के नागरिक शामिल हो सकेंगे। इसी तरह 26 मई 2026 (मंगलवार) को शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 13-17 को शामिल किया गया है। अंत में 29 मई 2026 (शुक्रवार) को शासकीय प्राथमिक शाला अमलेश्वर डीह में शिविर का आयोजन होगा, जिसमें वार्ड क्र. 08 से 12 के नागरिक अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।नगर पंचायत धमधा, पाटन और उतई में भी शिविरों का आयोजन होगा। जिसमें नगर पंचायत धमधा के अंतर्गत 02 मई 2026 (शनिवार) को डॉ. भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 01 से 05 तक के क्षेत्र शामिल होंगे। इसके बाद 11 मई 2026 (सोमवार) को बजरंग चौक मंगल भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें वार्ड क्र. 06, 07, 08, 09 और 15 के नागरिक शामिल होंगे। अंत में 22 मई 2026 (शुक्रवार) को सांस्कृतिक भवन तमेर पारा में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 10, 11, 12, 13 और 14 के निवासी शामिल हो सकेंगे। नगर पंचायत पाटन के अंतर्गत 05 मई 2026 (मंगलवार) को वार्ड 09 कार्यालय नगर पंचायत पाटन में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें वार्ड क्र. 03, 08, 09, 10, 11 और 12 शामिल होंगे। इसके बाद 15 मई 2026 (शुक्रवार) को वार्ड क्र. 04 देवांगन समाज भवन में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 01, 02, 04, 05 और 06 के नागरिक शामिल हो सकेंगे। अंत में 23 मई 2026 (शनिवार) को वार्ड क्र. 15 खुबचंद बघेल सामुदायिक भवन में शिविर लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 07, 13, 14 और 15 को शामिल किया गया है। नगर पंचायत उतई के अंतर्गत सभी शिविर कार्यालय नगर पंचायत उतई परिसर में आयोजित होंगे। पहला शिविर 06 मई 2026 (बुधवार) को लगेगा, जिसमें वार्ड क्र. 01, 02, 03, 04, 07 और 08 शामिल होंगे। इसके बाद 16 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित शिविर में वार्ड क्र. 12, 13 और 14 के नागरिक शामिल होंगे। 21 मई 2026 (गुरुवार) को वार्ड क्र. 09, 10 और 11 के लिए शिविर लगेगा और अंत में 02 जून 2026 (मंगलवार) को वार्ड क्र. 05, 06 और 15 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।सुशासन तिहार-2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन को मुख्य नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों के व्यवस्थित संचालन के लिए नोडल अधिकारियों को मंच, पंडाल, पेयजल और बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक शिविर स्थल पर मेडिकल टीम तैनात रहेगी और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सूचना प्रसार के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शहरी क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुँचाना है।

























.jpg)

